Homeराजनीति‘रेप इन इंडिया’ पर मुश्किल में राहुल गाँधी, स्मृति ईरानी की शिकायत पर चुनाव...

‘रेप इन इंडिया’ पर मुश्किल में राहुल गाँधी, स्मृति ईरानी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने माँगा जवाब

इससे पहले राहुल गाँधी ने केरल के कालपेट्टा में भी रेप को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल न्यूजपेपर में भारत को रेप कैपिटल कहा जाता है।

कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गाँधी ‘रेप इन इंडिया’ के बयान पर बुरे फँसते नजर आ रहे हैं। पूरे देश में किरकिरी के बाद अब चुनाव आयोग ने रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जवाब माँगा है। बता दें कि झारखंड के गोड्डा में चुनाव रैली के दौरान 12 दिसंबर को राहुल गाँधी ने रेप इन इंडिया वाला बयान दिया था। झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट ‘मेक इन इंडिया’ पर चुटकी लेते हुए राहुल गाँधी ने कहा था, “पहले ‘मेक इन इंडिया’ था, लेकिन अब यह ‘रेप इन इंडिया’ बन गया है।”

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गाँधी की इस टिप्पणी पर शुक्रवार को उन्हें निशाने पर लिया था और इसे दुखद बताते हुए कहा था कि कॉन्ग्रेस नेता दुष्कर्म पर राजनीति कर रहे हैं। स्मृति ने राहुल की माँ और कॉन्ग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी से राहुल को सलाह देने और उनका मार्गदर्शन करने का आग्रह किया था।

लोकसभा में स्मृति ईरानी ने कहा था, ‘‘देश की महिलाओं के लिए गाँधी खानदान के सांसद ने कहा है कि महिलाओं का बलात्कार होना चाहिए। इस देश का हर पुरुष, हर भाई, हर पिता बलात्कारी नहीं है, जो बलात्कारी है, उसे कानून कड़ी से कड़ी सजा देता है, यह हमानी कानूनी प्रतिबद्धता है। लेकिन हर महिला को कलंकित करने का उसको बलात्कार करने का आह्वान करने का यह पाप करने वाले को दंड अवश्य मिलना चाहिए, देश की महिलाएँ उनकी बपौती नहीं है। रेप इन इंडिया का बयान देने का जो दुस्साहस उन्होंने किया है, उस पर एक्शन होना चाहिए।”

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी राहुल गाँधी के ‘रेप इन इंडिया’ टिप्पणी की निंदा की थी। शर्मा ने अपने ट्वीट में राहुल गाँधी की निंदा करते हुए कहा, “राहुल गाँधी ‘रेप इन इंडिया’ कह कर क्या संदेश देना चाहते हैं? ‘रेप’ शब्द का इस्तेमाल करना इतना सहज कैसे है? क्या उन्हें एहसास है कि यह महिला के लिए कितना कष्टप्रद है? दो राज्यों में, जहाँ इन मामलों की संख्या ज्यादा है, जहाँ महिला आयोग नहीं है, वहाँ कॉन्ग्रेस की सरकारें हैं। इस बारे में क्या कहेंगे?”

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राहुल गाँधी ने केरल के कालपेट्टा में रेप को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल न्यूजपेपर में भारत को रेप कैपिटल कहा जाता है।

‘रेप इन इंडिया’ पर घिरे राहुल गाँधी, स्मृति ईरानी बोलीं- बपौती नहीं देश की महिलाएँ

मेक इन इंडिया बन रहा रेप इन इंडिया: अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में फिर की बदजुबानी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?

मुस्लिमों को रिझाने में 2017 में औंधे मुँह गिरे थे अखिलेश, आरक्षण का वादा किया लेकिन घोषणापत्र खाली रहा: 2027 के चुनावी रण में...

मुस्लिम आरक्षण पर अखिलेश बयानों से लेकर मुलायम सिंह यादव की मुस्लिम राजनीति अपने पुराने ढर्रे पर रही है। हालाँकि अब यूपी में वोटर्स अपनी प्रथमिकताएँ बदल रहे हैं।
- विज्ञापन -