Homeराजनीतिपुलवामा की बरसी पर भी बाज नहीं आया विपक्ष: राहुल गाँधी के बाद तेलंगाना...

पुलवामा की बरसी पर भी बाज नहीं आया विपक्ष: राहुल गाँधी के बाद तेलंगाना के CM ने उठाए सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल, कहा- BJP करती है गलत प्रचार

राहुल गाँधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने के बाद तेलंगाना सीएम ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। उनका कहना है कि राहुल गाँधी कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं, वायनाड से सांसद हैं, उनका सवाल पूछने का अधिकार है।

कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए जाने के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने भी इस विषय पर कॉन्ग्रेस नेता को समर्थन दिया है। पुलवामा की तीसरी बरसी के मौके पर उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछा जाना गलत नहीं है। वो भी इस पर सबूत माँगते हैं।

चंद्रशेखर राव ने अपना ये बयान उस समय दिया जब एक पत्रकार ने उन्हें बताया कि असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि आखिर उन्होंने राहुल गाँधी के सर्जिकल स्ट्राइक वाले सवाल पर कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। इस पर चंद्रशेखर बोले,

“सर्जिकल स्ट्राइक पर राहुल गाँधी का सबूत माँगना गलत नहीं है। मैं भी सबूत माँग रहा हूँ कि भारत सरकार प्रमाण दे। वो लोगों के प्रतिनिधि हैं। बीजेपी हमेशा गलत प्रचार करती है। इसलिए लोग सबूत माँग रहे हैं। लोकतंत्र में आप राजा नहीं हैं। राहुल गाँधी कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं और वायनाड के सांसद हैं। सवाल करना उनका अधिकार है।”

केसीआर ने कहा, “भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल करना चाहती है। हम निश्चित रूप से इस पर सवाल उठाएँगे। सेना को इस सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय मिलना चाहिए ना कि भाजपा को।” 

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों उत्तराखंड की एक रैली में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गाँधी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछे जाने पर प्रश्न खड़े किए थे। उन्होंने कहा था, “वह (राहुल गाँधी) हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगते हैं, क्या हमने कभी आपसे सबूत माँगा कि आप राजीव गाँधी के बेटे हैं या नहीं? आपको क्या अधिकार है मेरी सेना से सबूत माँगने का?”

बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने केसीआर की टिप्पणी पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा, “पुलवामा हमले की बरसी पर विपक्ष ने फिर सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर हमारे शहीदों का अपमान किया है। गाँधी परिवार के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के प्रयास में, उन्होंने सेना को धोखा दिया है। मेरी वफादारी सेना के साथ है। जीवन भर मुझे गाली दो, मुझे फर्क नहीं पड़ता।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

तारातला में गिरे गोदाम ने खोली TMC के भ्रष्टाचार की पोल, CM बोले- तृणमूल के पापों का फल: जानें- कैसे कोलकाता में बने 3000...

यह दर्दनाक हादसा कोई प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि पूर्व TMC सरकार के कार्यकाल में फले-फूले 'सिंडिकेट राज' और भ्रष्टाचार का सीधा नतीजा है।

फिर याद आया आपातकाल… 51 साल बाद भी नहीं बदली कॉन्ग्रेस की मानसिकता, हिमाचल में गड़बड़ी पर सवाल पूछे तो ब्लॉक करा दी News4Himalayan...

‘गोदी मीडिया’ बोलने वाली कॉन्ग्रेस अब सवाल पूछने पर मीडिया को कर रही बैन। हिमाचल में News4Himalayan पर कार्रवाई से उठे सवाल।
- विज्ञापन -