Homeराजनीति80 साल की बीमार माँ को TMC के गुंडों ने मारा... क्योंकि उनका बेटा...

80 साल की बीमार माँ को TMC के गुंडों ने मारा… क्योंकि उनका बेटा BJP के वॉल पेंटिंग अभियान को बढ़ा रहा था

बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसकी किडनी खराब हो जाने के बावजूद TMC के लोगों ने मारपीट की, घर में तोड़फोड़ की। गुंडों ने उन्हें धमकी दी है कि उन्हें इलाके में नहीं रहने देंगे।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक हिंसा बढ़ती जा रही है। मतदान से पहले टीएमसी के गुंडों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है।

आसनसोल के चेलिडंगा इलाके में सोमवार को वॉल पेंटिंग कैंपेन को लेकर बीजेपी और टीएमसी समर्थकों के बीच हाथापाई की घटना हुई। इस के बाद अब बीजेपी कार्यकर्ता के घर पर हमला करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीएमसी समर्थकों ने घर में तोड़फोड़ की। एक मोटरसाइकिल को भी तोड़ा और बीजेपी कार्यकर्ता की 80 साल की बीमार माँ की पिटाई भी की है।

बीजेपी बंगाल ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक वीडियो साझा की है। इसमें बीजेपी कार्यकर्ता की 80 वर्षीय माँ कह रही हैं कि जब वह घर में अकेली थीं, तब टीएमसी के गुंडों द्वारा मोलॉय घटक के भाई की अगुवाई में हमला किया गया था।

बुजुर्ग महिला ने कहा कि उसकी किडनी खराब हो जाने के बावजूद टीएमसी के लोगों ने उसके साथ मारपीट की, उसके घर में तोड़फोड़ की और उसके बेटे की मोटरसाइकिल को तोड़ दिया। बीमार महिला ने कहा कि गुंडों ने उन्हें धमकी दी है कि वो यहाँ नहीं रहने देंगे।

इस हमले को लेकर बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी टीएमसी पर आरोप लगाए हैं। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, “आसनसोल में बीजेपी कार्यकर्ता की 80 साल की बुजुर्ग माँ पर टीएमसी के गुंडों ने हमला किया है, क्‍योंकि वह इलाके में बीजेपी के वॉल पेंटिंग अभियान को बढ़ा रहे थे।”

बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदले की दुर्भावना से प्रेरित होकर हिंसा की एक और घटना फरवरी 26, 2021 की रात को सामने आई थी। भाजपा की मंडल कमिटी के सदस्य गोपाल और उनकी माँ पर बंदूक के पिछले भाग का इस्तेमाल करते हुए हमला किया गया था। उन्हें इतना पीटा गया था कि दोनों के चेहरे सहित शरीर के कई अंगों पर गहरी चोट आई थीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -