Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयईरान में 9 पकिस्तामियों को गोलियों से भून डाला, 'अज्ञात' हत्यारे का अब तक...

ईरान में 9 पकिस्तामियों को गोलियों से भून डाला, ‘अज्ञात’ हत्यारे का अब तक कोई अता-पता नहीं

जानकारी सामने आई है कि सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहरों के रहने वाले थे और इस वर्कशॉप में काम करते थे।

ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में 9 पाकिस्तानियों की एक अज्ञात बंदूकधारी ने हत्या कर दी है। इसके अलावा इस हमले में कई लोग घायल हैं। पाकिस्तानियों की मौत की पुष्टि ईरान में पाक राजदूत ने भी कर दी है। अभी तक हत्यारे का पता नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार, ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान के सरावान शहर में आज (27 जनवरी, 2024) को एक अज्ञात बन्दूकधारी ने घुस कर पाकिस्तानियों पर गोलियाँ बरसाईं। यह घटना सारवान शहर के सिरकान इलाके में स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में हुई। इसमें मौके पर ही 9 लोग हताहत हो गए जबकि 3 लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी सामने आई है कि सभी मृतक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहरों के रहने वाले थे और इस वर्कशॉप में काम करते थे। अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। सुरक्षा एजेंसियाँ भी हमलावरों की जानकारी नहीं जुटा सकी हैं। गौरतलब है कि जिस शहर में यह हमला हुआ वह पाकिस्तान-ईरान सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।

ईरान में पाकिस्तानियों के मारे जाने की पुष्टि तेहरान में मौजूद पाकिस्तानी राजदूत मुदस्सिर टीपू ने भी कर दी है। उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “सरावान में 9 पाकिस्तानियों की भयावह हत्या से मैं हैरान हूँ। पाकिस्तानी दूतावास पीड़ित परिवारों की पूरी मदद करेगा। जाहेदान में मौजूद राजदूत पहले से ही घटना स्थल और अस्पताल के लिए निकल चुके हैं जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है। हमने ईरान से इस मामले में पूरा सहयोग देने की अपील की है।”

गौरतलब है कि ईरान और पाकिस्तान के बीच सम्बन्ध इस समय काफी निचले स्तर पर हैं। 16 जनवरी, 2024 को ईरान ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर हवाई हमले किए थे। ईरान ने कहा था कि उसने पाकिस्तान के भीतर कुछ आतंकी कैम्प तबाह किए हैं। इसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के भीतर हमले करने का दावा किया था। रिश्ते बिगड़ने पर राजदूतों को भी दोनों देशों ने वापस बुला लिया था। हालाँकि, हाल ही में हुई बातचीत के बाद दोनों देश राजदूत वापस भेजने पर राजी हो गए थे।

इसी चलते इस घटना से एक दिन पहले ही (26 जनवरी, 2024) को ईरान में पाकिस्तान के राजदूत पहुँचे थे। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को यहाँ पहुँचने के बाद अपनी जानकारी भी पेश की थी। इसके कुछ ही समय बाद यह हमला हो गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

CJP का मंच बना ‘मोदी विरोधी बैटलग्राउंड’… जानें- वामपंथी और विपक्षी दल कैसे कर रहे छात्रों का आंदोलन का इस्तेमाल, विदेशी फंडिंग और खालिस्तानी...

जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन भटकाकर विपक्ष अपनी राजनीति चमका रहा है। विदेशी फंडिंग और हिंसा के बीच पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का ऐलान किया।

मैदान में CM योगी, बूथ तक सक्रिय संगठन और भ्रम में विपक्ष… UP में BJP ऐसे कर रही 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने...

UP में 2027 चुनाव के लिए BJP संगठन विस्तार, लाभार्थी संपर्क, कमजोर सीटों पर फोकस और विकास कार्यों के दम पर चुनावी तैयारी में जुट गई है।
- विज्ञापन -