Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयताइवान में भूकंप, 7.5 तीव्रता के झटके, दर्जनों हताहत: सुनामी की आशंका, जापान से...

ताइवान में भूकंप, 7.5 तीव्रता के झटके, दर्जनों हताहत: सुनामी की आशंका, जापान से लेकर चीन तक हाई अलर्ट

भूकंप का केंद्र ताइवान के हुआलिए प्रांत के पूर्वी तटीय इलाके से दूर समुद्र में था। समुद्र में केंद्र होने की वजह से ही जापान और ताइवान के अलावा फिलीपींस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। कई बिल्डिगों के ढहने और उसमें लोगों के फंसने की खबरें आ रही हैं।

जापान से लेकर फिलीपींस तक सुनामी की आशंका और भूकंप के झकटों ने पूरे दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों में दहशत फैला दिया। ताइवान में कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गई। जापान से लेकर फिलीपींस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। हालाँकि बाद में सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया, लेकिन तब तक हजारों लोगों को समुद्री इलाकों से दूर हटाया जा चुका था। बुधवार की सुबह दक्षिण एशियाई देशों के लिए आफत बनकर आई। इन तीनों देशों में दर्जनों लोगों के हताहत होने की सूचना मिल रही है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ताइवान से जापान के बीच ज्यादा तबाही मची है। भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा बढ़ गया था, जिसकी वजह से ताइवान, जापान और फिलीपींस में तटीय इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इस बीच, ताइवान में इंटरनेट बंद होने से लेकर कई बिल्डिंगों के गिरने की सूचना आ रही है।

एनडब्ल्यूएस ने बाद में सुनामी की चेतावनी वापस ले ली। उसने बताया कि ताईवान में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। एनडब्ल्यूएस अमेरिकी एजेंसी है, जो एशिया प्रशांत क्षेत्रों के साथ अमेरिका में भी भूकंप जैसी आपदाओं को लेकर पूर्व चेतावनी जारी करता है।

ताइवान के हुआलिएन में दो बिल्डिंगें एक-दूसरे पर गिर गई। दमकल विभाग के हवाले से एएफनी ने बताया है कि इस बिल्डिंग में कई लोग फंसे हो सकते हैं, हालाँकि अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस इलाके में 7.4 तीव्रता के भूकंप के झटके लगे हैं और यहाँ भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताइवान के हुआलिए प्रांत के पूर्वी तटीय इलाके से दूर समुद्र में था। समुद्र में केंद्र होने की वजह से ही जापान और ताइवान के अलावा फिलीपींस तक सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। हालाँकि ताइवान में भूकंप के टकराने की वजह से सुनामी का आशंका कम हो गई, इसके बावजदू जापान के दक्षिणी पश्चिमी तटीय इलाकों में 3 मीटर ऊंचाई तक समुद्री लहरें उठती दिखी थी।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -