Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयसीमा हैदर नहीं आई तो हिंदू महिलाओं से करेंगे बलात्कार: पाकिस्तान से आया धमकी...

सीमा हैदर नहीं आई तो हिंदू महिलाओं से करेंगे बलात्कार: पाकिस्तान से आया धमकी वाला Video, कहा- इज्जत प्यारी है तो हमारी लड़की वापस भेजो

"हम झकरानी कबीले वाले हैं। हमारी लड़की इधर से गई है। पाकिस्तान से भारत के दिल्ली में गई है। ये बात समझ लो अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहाँ-जहाँ हिंदू महिलाएँ हैं वहाँ-वहाँ बलात्कार होगा। इज्जत प्यारी है तो हमारी लड़की बच्चों समेत वापस कर दो।"

सचिन के ‘प्यार’ में भारत आई सीमा हैदर को वापस भेजने के लिए पाकिस्तान से एक वीडियो आया है। इसमें बलूचिस्तान के झकरानी कबीले से ताल्लुक रखने वाले एक समूह ने सीमा हैदर की वापसी नहीं होने पर इसका बदला हिंदू महिलाओं से लेने की धमकी दी है। कहा है कि उसे वापस नहीं भेजा गया तो हिंदू महिलाओं का बलात्कार कर हत्या कर दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजने के लिए धमकी दे रहा शख्स डकैत रानो शार है। उसने वीडियो जारी कर कहा है, “हमारी अपील है, हम झकरानी कबीले वाले हैं। हमारी लड़की इधर से गई है। पाकिस्तान से भारत के दिल्ली में गई है। ये बात समझ लो अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहाँ-जहाँ हिंदू महिलाएँ हैं वहाँ-वहाँ बलात्कार होगा। इज्जत प्यारी है तो हमारी लड़की बच्चों समेत वापस कर दो। हम बलूच कौम हैं, झकरानी हैं।” वीडियो में दिख रहा शख्स हिंदू महिलाओं को गालियाँ देता हुआ भी नजर आ रहा है।

बता दें कि अवैध रूप से भारतीय सीमा में प्रवेश करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने सीमा हैदर को गत 3 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया था। 4 बच्चों की अम्मी सीमा हैदर ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि उसका शौहर दुबई में नौकरी करता है। कोरोना महामारी के दौरान पबजी गेम खेलते हुए उसकी बातचीत नोएडा में रहने वाले सचिन से हुई। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और दोनों में प्यार हो गया। सचिन के प्यार में सीमा हैदर ने पाकिस्तान में बना अपना घर बेंचकर भारत आने का फैसला किया। इसके लिए वह अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई।

भारत आने के बाद सचिन ने उसे रबूपुरा के अंबेडकर नगर मोहल्ले में किराए पर मकान दिला दिया था। उसके बच्चों के नाम मुस्लिमों की तरह थे। लेकिन वह हिंदू बनकर रह रही थी। बकरीद मनाने के चलते उसकी सच्चाई लोगों को उस पर शक हुआ। सूचना पाकर पुलिस ने सीमा हैदर, सचिन और उसके पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया था। हालाँकि इसके बाद 7 जुलाई को कोर्ट ने गिरफ्तार आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया था। कोर्ट से रिहा होने के बाद सीमा ने हिंदू धर्म अपनाने और सचिन के साथ शादी करने का दावा किया था। 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -