Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा24 घंटे में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान बलिदान: PM मोदी की डोडा में...

24 घंटे में 3 आतंकी ढेर, 2 जवान बलिदान: PM मोदी की डोडा में पहली रैली से पहले जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और बारामूला में मुठभेड़

मुठभेड़ के दौरान एक वीडियो भी सामने आई है। ये वीडियो बारमूला में मारे गए आतंकी की है। ड्रोन फुटेज में वो गोली लगने के बाद जमीन पर तड़पता दिख रहा है। इससे पहले कठुआ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतारकर उनके पास से हथियार बरामद किए गए थे। 11 सितंबर को उधमपुर में भी 3 आतंकियों कोको मारा गया था।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक रैली से पहले वहाँ आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़ जारी है। इस क्रम में सुरक्षा जवानों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है जबकि 2 हमारे जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए हैं। बलिदानियों के नाम नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह हैं।

ये मुठभेड़ बारामूला और किश्तवाड़ में हुई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए दोनों जगहों पर सेना और पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया। बारामूला के टापर इलाके में 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी, जिसके बाद आज सुबह खबर आई कि तीन आतंकियों को मार दिया गया है।

वहीं किश्तवाड़ के नैदघाम गाँव में 13 सितंबर को मुठभेड़ हुई थी। यहाँ सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया सूचना मिली थी। सेना ने पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन चलाया और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई। इस दौरान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह घायल हुए। इलाज के लिए इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहाँ दोनों जवान वीरगति को प्राप्त हो गए।

इस मुठभेड़ के दौरान एक वीडियो भी सामने आई है। ये वीडियो बारमूला में मारे गए आतंकी की है। ड्रोन फुटेज में वो गोली लगने के बाद जमीन पर तड़पता दिख रहा है। इससे पहले कठुआ में दो आतंकियों को मौत के घाट उतारकर उनके पास से हथियार बरामद किए गए थे। 11 सितंबर को उधमपुर में भी 3 आतंकियों कोको मारा गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -