रमजान का महीना शुरू हो चुका है, सोशल मीडिया पर हर तरफ मुस्लिम लोग इसको लेकर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी भी तस्वीरें है, जिनमें हिंदू महिला एंफ्लुएंसर्स से लेकर फिल्म एक्ट्रेस तक भी रमजान मनाते नजर आती हैं। ये सभी मुस्लिम पार्टनर के साथ रिश्ते में हैं।
इनमें से कई महिलाओं ने निकाह के बाद इस्लाम कबूल किया, तो कोई उससे पहले ही मुस्लिम तौर-तरीकों को अपनाने लगा है। ये महिलाएँ रमजान के दौरान रोजा रखती हैं, नमाज अदा करती हैं और हिजाब में अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इनमें चर्चित इंफ्लुएंसर कनिका शर्मा, टीवी एक्ट्रेस जैस्मीन भसीन, फिल्म एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जैसे नाम शामिल हैं।
कनिका शर्मा
इनमें सबसे पहला नाम कनिका शर्मा का है। कनिका शर्मा ब्राह्मण हैं, वे अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ यूट्यूब वीडियो बनाती हैं, जिसमें वे इस्लाम को एंब्रेस करती नजर आती है। बुर्का पहनकर वीडियो बनाती हैं। यहाँ तक की रोजा और नमाज पढ़ते हुए भी उनकी वीडियो सामने आते हैं। इस साल कनिका ने रोजा भी रखा है, एक वीडियो में कनिका ‘कलमा’, ‘अल्हम्दुलिल्लाह’ और ‘बिस्मिल्लाह’ जैसी इस्लामी दीन सीखती नजर आ रही हैं।
Kanika Sharma – This is our temple, we will place the idol of God here!
— విష్ణు వర్ధన్ రెడ్డి-विष्णु वर्धन रेड्डी🇮🇳 (@vishnureddy_899) September 26, 2025
Shakeeb Saifi – But I am the God of this!
Kanika – We will keep the Gita, Quran, Guru Granth Sahib all here, because all religions are equal to us.
Shakeeb – No, we are Muslims, for us Islam is above all.… pic.twitter.com/8ULCZv1Gtw
कनिका और साकिब दोनों लिव-इन में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक घर भी खरीदा है, उसके ‘हाउस टूर’ वीडियो पर काफी बवाल भी मचा था। वीडियो में कनिका घर का मंदिर दिखाते हुए कहती हैं कि वो इसमें कुरान या भगवद गीता भी रखे सकते हैं, क्योंकि उन्हें किसी भी धर्म से कोई आपत्ति नहीं है। तभी पीछे से साकिब कहता है कि उन्हें दिक्कत है, क्योंकि वे सिर्फ मुस्लिम मजहब मानते हैं।
एक और वीडियो में कनिका अपने फॉलोवर्स से पूछती हैं कि वो हिंदू हैं और साकिब मुस्लिम हैं, तो क्या उन्हें शादी करनी चाहिए। वीडियो में साकिब कहता है कि उनके ‘मकसद’ बहुत बड़े हैं।
ब्राह्मण कनिका शर्मा भी बहुत जल्दी घर वापसी करने वाली है वह भी साकिब सैफी के साथ में pic.twitter.com/0uDwlBlvth
— Azad Nambardar (@AzadNambardar2) June 5, 2025
शिल्पा खतवानी
सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखने वाली इंफ्लुएंसर शिल्पा खतवानी ने साजिद शाहिद नाम के इंफ्लुएंसर से निकाह किया है। दोनों जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर्स करने के दौरान मिले थे। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनके नाम सहर शाहिद और साहिर शाहिद हैं।

दोनों सोशल मीडिया पर कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। वीडियो में साजिद अपनी बीवी का मजाक बनाते दिखते हैं। वही साजिद से निकाह के बाद शिल्पा अक्सर मुस्लिम तौर-तरीकों को निभाती हैं। वे रमजान और ईद मनाती हैं। रोजा रखते हुए और अल्लाह पर भी वीडियो पोस्ट करती हैं।
चंद्रिका दीक्षित
‘वड़ा पाव गर्ल’ नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा को छोड़कर एक अजनबी व्यक्ति के साथ वीडियोज बनाना शुरू किया है। ये कौन है, किसी को नहीं पता। सोशल मीडिया पर इसका ‘मिस्ट्रीमैन‘ नाम से अकाउंट है। लेकिन लोग अंदाजा यही लगाते हैं कि ये मुस्लिम है क्योंकि इससे जुड़ने के बाद चंद्रिका दीक्षित अचानक से हिजाब पहनकर वीडियो बनाती दिखी हैं।
चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शब-ए-बरात जैसे वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो को रमजान से एक दिन पहले बनाया गया है। इससे पहले कभी चंद्रिका ने रमजान या ईद को लेकर कोई वीडियो नहीं बनाई है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार चंद्रिका का अपने पति के रिश्ता बिगड़ गया है, जिसमें तलाक की नौब तक आ गई है।
शालिनी सूर्यवंशी
टिकटॉक से फेमस हुई इंफ्लुएंसर शालिनी सूर्यवंशी ने मुस्लिम इंफ्लुएंसर शादाब खान से निकाह किया है। शादाब खान वही है, जिसने पहले इंफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा को फँसाया और कई सालों तक डेट करने के बाद छोड़ दिया। शालिनी ने निकाह के बाद इस्लाम के तौर-तरीकों को अपनाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शालिनी ने नाम बदलकर एलिना खान रख लिया है। हालाँकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब भी उनका नाम शालिनी सूर्यवंशी ही है।

यूट्यूब पर वीडियोज में शालिनी अपने व्लॉग्स में रमजान और ईद मनाते नजर आती हैं। शादाब से निकाह के कुछ समय बाद तक उनके सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में उन्हें हिजाब और बुर्का पहने भी देखा गया। ब्राह्मण शालिनी अपने वीडियो में नॉन-वेज को भी प्रमोट करती हैं।
मुस्कान शर्मा
इंफ्लुएंसर मुस्कान शर्मा हिंदू होने के बावजूद अपने जीवन में इस्लाम तौर-तरीकों को अपनाती हैं। ऐसा तब से हुआ, जब से इंफ्लुएंसर शादाब खान के साथ उनका रिलेशनशिप सामने आया था। शादाब खान के साथ मुस्कान अक्सर इस्लाम को प्रमोट करते हुए वीडियोज बनाती थीं। हालाँकि, 8-10 के रिलेशन के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
इसके बाद मुस्कान अबू धाबी शिफ्ट हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार, वह घर पर मेकअप आर्टिस्ट बनने के बहाना बताकर गई थीं, लेकिन वहाँ जाने के बाद अपने हिंदू परिवार से दूरी बना ली। अबू धाबी में मुस्कान हिजाब पहनकर घूमते हुए फोटो-वीडियो पोस्ट करती हैं।
पिछले साल 2025 में खबर आई थी कि मुस्कान शर्मा ने सैयद मोहसिन नाम के मुस्लिम व्यक्ति से गुप्त निकाह कर लिया है, जो अबु धाबी का ही रहने वाला है। इस्लामी तौर-तरीके से हुए इस निकाह की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जिसमें मुस्कान को सफेद फूलों की चादर, ऑफ-व्हाइट शरारा में देखा गया था। यह भी खबरें हैं कि मुस्कान के घरवाले इस निकाह के खिलाफ हैं।
जैस्मीन भसीन
सिख धर्म से ताल्लुक रखने वाली टीवी सीरियल की एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम जैस्मीन भसीन साल 2020 से अली गोनी को डेट कर रही हैं। वह साल 2025 से अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही हैं। दोनों का रिलेशनशिप अक्सर विवादों में घिरा रहता है।
हाल ही में गणेश विसर्जन के दौरान अली गोनी और जैस्मीन भसीन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जैस्मीन ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे लगा रही हैं, जबकि फ्रेम में साथ दिख रहे अली गोनी च्विंगम चबा रहे हैं। बाद में अली गोनी कहते हैं कि उनके मजहब में पूजा करने की इजाजत नहीं है, ट्रोलर्स को धमकी दी कि उनकी गर्दन काट दूँगा।
वहीं दूसरी तरफ जैस्मीन भसीन इस्लाम को एंब्रेस करती नजर आती हैं। 2023 में जैस्मीन की तस्वीरें सामने आई, जिसमें वे अबु धाबी की शेख जैयद मस्जिद में अबाया पहने दिखती हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए जैस्मीन ने लिखा, “स्वर्ग का एक बगीचा।”
करीना कपूर
फिल्म एक्ट्रेस करीना कपूर जो पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। करीना ने बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सैफ अली खान से शादी की है, जो उनकी दूसरी बीवी है। इससे पहले भी सैफ अली खान ने हिंदू एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी, जिससे उनके दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं।

करीना कपूर और सैफ अली खान के भी दो बच्चे हैं। इन दोनों के नाम मुगल शासकों के नाम पर रखे गए हैं। पहले बेटे का नाम तैमूर अली खान और दूसरे बेटे का नाम जहाँगीर अली खान है। करीना कपूर को अक्सर सैफ अली खान के साथ हिजाब पहने मक्का मदीना जाते देखा गया है। हालाँकि वह कई इंटरव्यू में कहती आई हैं कि वे रोजा नहीं रखती हैं, वही सैफ अली खान भी कह चुके हैं कि वो कभी नहीं चाहेंगे कि करीना अपना धर्म बदलें।
सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और TMC के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की स्टार बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में जहीर इकबाल से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की। दोनों की शादी पर कई सवाल उठे, लेकिन हर बार सोनाक्षी सिन्हा ने धर्म पर बयान देने से पर्दा किया है।
हालाँकि, सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा के फोटो-वीडियो कुछ और कहानी बयाँ करते हैं। शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी के शेख जायद ग्रैड मस्जिद पहुँचती है। इसकी फोटो शेयर करते हुए सोनाक्षी कहती हैं, “यहाँ सुकून मिला।” कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि बेटी की शादी से उनके पिता शत्रुघ्न खुश नहीं है।
स्वरा भास्कर
फिल्म एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने फरवरी 2023 में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से कोर्ट मैरिज की। उनके निकाह को बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने ‘गैर जायज’ ठहराते हुए कहा कि पहले इस्लाम कबूर करे, तभी निकाह जायज होगा।
ऐसा देखा भी गया कि निकाह के बाद स्वरा भास्कर ने इस्लाम के तौर-तरीके अपनाए। वे सोशल मीडिया पर इफ्तार की तस्वीरें साझा करती हैं। वहीं वे मौलाना सज्जाद नौमानी से भी मिल चुकी है, जिसमें उन्होंने दुपट्टे से सिर ढका हुआ था। नेटिजन्स ने इस पर निकाह के बाद बदले पहनावे को लेकर सवाल किए थे। स्वरा ने अपनी बेटी का भी मुस्लिम नाम ‘राबिया’ रखा है।
जनाब हज़रत मौलाना सज्जाद नौमानी साहब की ख़िदमत में हाज़िर हुए और उन्होंने हमे खूब दुआओं से नवाज़ा pic.twitter.com/5P7S3OIaJj
— Fahad Ahmad (@FahadZirarAhmad) November 16, 2024
वहीं स्वरा के शौहर फहद हिंदू रीति-रिवाजों और त्योहारों से परहेज करते हैं। पिछले साल होली की तस्वीरों में फहद को बेरंग देखा गया था, जबकि स्वरा और उनकी बेटी राबिया ने गुलाल लगाया हुआ था। इस पर नेटिजन्स ने खूब सवाल किए थे।
स्वरा भास्कर का फिल्म करियर खत्म हो चुका है। लेकिन फिर भी वह आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। निकाह से पहले हिंदू रहीं स्वरा भास्कर अब निकाह के बाद हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी और मुस्लिमों के हित में बयान देती भी नजर आती है। उन्होंने RSS को ‘संघी कीड़ा‘ तक कहा था।
दीपिका कक्कड़
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से घर-घर में लोकप्रियता हासिल करने वाली दीपिका कक्कड़ ने साल 2018 में को-एक्टर शोएब इब्राहिम से मुस्लिम तौर-तरीके से निकाह किया। निकाह के बाद दीपिका कक्कड़ ने धर्म परिवर्तन कर फैजा बन गईं। दोनों का निकाह का कार्ड खूब वायरल हुआ था, जिसमें दीपिका का नाम ‘फैजा‘ लिखा हुआ था।

हालाँकि, दीपिका ने भी सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वे इस्लाम कबूल चुकी हैं और यह उनके लिए गर्व की बात है। कुछ लोगों ने इसे लव जिहाद बताया था। बिग बॉस सीजन 12 की ट्रॉफी जीतने के बाद भी दीपिका सबसे पहले अजमेर शरीफ गईं। निकाह के बाद से ही दीपिका ने मुस्लिम तौर-तरीकों को पूरी तरह अपनाया भी है, यह उनके यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए व्लॉग में साफ दिखता है।

दीपिका ने नमाज पढ़ते हुए वीडियो शेयर की हैं। यहाँ तक कि रमजान के महीने को वह काफी उत्साह के साथ मनाती दिखती हैं। वे अक्सर बुर्के और हिजाब में अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। दूसरी तरफ, जब भी दीपिका हिंदू त्योहार मनाती हैं, तो सोशल मीडिया पर बैठे इस्लामी कट्टरपंथी उन्हें ट्रोल करने आ जाते हैं।
ऋचा चड्ढा
पंजाबी समाज से आने वाली फिल्म एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने साल 2020 में एक्टर अली फजल से कोविड के दौरान स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। इस मैरिज को दो साल तक गुप्त रखा गया था। साल 2024 में ऋचा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम जुनैरा इदा फजल रखा।
ऋचा चड्ढा पर्सनल लाइफ सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। हालाँकि, वे अपने राजनीतिक टिप्पणी को लेकर अक्सर विवादों में रहती हैं। 2022 में गलवान घाटी पर उन्होंने अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था- “Galwan Says hi” बाद में इसके लिए ऋचा को माफी तक माँगनी पड़ी। इसके अलावा उन्होंने 2020 में JNU में देश-विरोधी प्रदर्शन का भी समर्थन किया था।
देवोलीना भट्टाचार्य
टीवी सीरियल एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य ने दिसंबर 2022 में शहनवाज शेख से शादी की। शहनवाज मुस्लिम हैं, जबकि देवोलीना बंगाली हिंदू परिवार से असम की हैं। देवोलीना के बिग बॉस 15 में शामिल होने से पहले से ही दोनों करीब थे। साल 2022 में दोनों ने कोर्ट मैरिज की। देवीलीना कहती हैं कि उनका परिवार इस शादी से खुश नहीं था।
देवोलीना अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करती हैं। लेकिन शहनवाज के साथ शादी के बाद उन्होंने तस्वीरे साझा की थी, जिसके बाद उनके फैंस ने लव जिहाद का शिकार होने को लेकर चिंता जताई। हालाँकि, शादी के बाद भी देवोलीना अक्सर हिंदू रीति-रिवाज और त्योहारों को मनाते तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
ये ‘चर्चित’ महिलाओं के समाज को क्या दे रही संदेश?
ये वही महिलाएँ हैं, जिन्हें करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। कोई इनके जैसा बनना चाहता होगा, तो कोई इन्हें देखकर अपना जीवन सुधारना चाहता होगा। लेकिन अगर यही इंफ्लुएंसर और फिल्म एक्ट्रेस मुस्लिम से शादी कर इस्लाम को एंब्रेस करने में लगी हुई हैं। तो आखिर उन हिंदू लड़कियों का क्या, जो इन्हें देखकर मुस्लिम से दोस्ती करती हैं और नतीजा लव जिहाद, धर्मांतरण, रेप और अंत में सुसाइड तक बात पहुँच जाती है।
अंत में यही कहना जरूरी है कि किसी के निजी जीवन में क्या हो रहा है, वह उसका अपना फैसला होता है और उससे हमें व्यक्तिगत तौर पर कोई मतलब नहीं होना चाहिए। लेकिन यह भी एक सच्चाई है कि ये वही महिलाएँ हैं, जिन्हें करोड़ो लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। कोई इनके जैसा बनना चाहता है, तो कोई इनके लाइफस्टाइल, सोच और फैसलों से प्रेरणा लेता है। ऐसे में इनकी हर बात, हर तस्वीर और हर फैसला केवल निजी नहीं रह जाता, बल्कि एक बड़े वर्ग तक संदेश पहुँचाता है।
जब कोई चर्चित चेहरा किसी मुस्लिम आदमी से निकाह करने का फैसला करता है, तो उसका प्रभाव उसके फॉलोवर्स पर पड़ता है। वही सोशल मीडिया फॉलोवर्स, जिनमें 18-25 उम्र की लड़कियाँ भी हैं, जो अभी समाज के भीतर बैठे कलंक को नहीं समझती हैं। वे लड़कियाँ इन चर्चित चेहरों से प्रेरणा लेती हैं।
बिना पूरी समझ और परिपक्वता के सिर्फ प्रभावित होकर वे भी मुस्लिम से दोस्ती करती हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर लड़कियों का यह फैसला उनके जीवन का सबसे गलत फैसला साबित होता है। फिर सामने आते हैं लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण, बलात्कार जैसे मामले। रिपोर्ट्स में भी साफ है कि इनमें अधिकतर पीड़िताओं की उम्र 18-25 उम्र के बीच की होती है।
आखिर में यही कहना होगा कि किसी भी रिश्ते या धर्म से जुड़ा फैसला भावनाओं में बहकर नहीं, बल्कि समझ और सतर्कता के साथ लिया जाना चाहिए, क्योंकि आप ‘पब्लिक फेस’ हैं और आपके हर कदम का असर समाज पर पड़ता है। उस युवा पीढ़ी पर पड़ता है, जो सबसे पहले अपना भविष्य सँवारना चाहेगी। न कि किसी ‘अब्दुल’ के साथ निकाह कर इन चर्चित चेहरो का जीवन जीना चाहेगी।


