मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के इंदौर स्थित घर और सलाहकार राजेंद्र कुमार मिगलानी के दिल्ली स्थित आवास पर रविवार सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की है। जिसमें अभी तक ₹9 करोड़ बरामद हुए हैं।
एक प्राइवेट मीडिया चैनल में जारी बहस के दौरान भाजपा और कॉन्ग्रेस दोनों पक्षों के बीच बहस शुरु हो गई और कॉन्ग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने भाजपा प्रवक्ता केके शर्मा के ऊपर पानी फेंक दिया।
कुछ लोगों ने राहुल गाँधी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी-अभी हिन्दू बने राहुल गाँधी को अपनी धोती संभालनी ही सीखनी चाहिए, लोकतंत्र और प्यार मोहब्बत की बातें तो उसके बाद भी की जा सकती हैं।
पिछले साल नवंबर में पार्टी के प्रवक्ता ने एक डिबेट के दौरान जी न्यूज़ के पत्रकार को धमकाया था। जून में कॉन्ग्रेस मुख्यालय में एक पत्रकार पर मोदी भक्त होने का आरोप लगाकर हमला किया गया था।
अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हिन्दू धर्म को हिंसक बताने के अगले दिन ही बॉलीवुड अभिनेत्री और कॉन्ग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर गुड़ी पड़वा के पर्व पर उत्तरी मुंबई में महिलाओं की रैली में शामिल हुई हैं। उर्मिला ने इस खुशी के मौके पर सड़क पर जमकर डांस भी किया।
कोट्टायम के एरुमेली गाँव के निवासी, राहुल गाँधी केई लोक संगीत के विद्यार्थी हैं। उनके छोटे भाई का नाम राजीव गाँधी केई है। वहीं राघुल गाँधी के बारे में बताएँ तो वो तमिलनाडु के कोयम्बटूर से हैं। 30 वर्षीय अगिला इंडिया मक्कल काज़गम के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
यूनिटेक की प्रॉपर्टी, B007 और B008 जो अक्टूबर 2010 में राहुल गाँधी द्वारा खरीदे गए थे, 2019 के चुनावी हलफनामे में प्रकट हुए हैं जिसे राहुल गाँधी ने वायनाड में दायर किया है।
न्याय योजना को बजट में जगह देने के लिए आमदनी चाहिए, आमदनी बढ़ाने के लिए टैक्स बढ़ाना होगा, चाहे लोगों पर हो, या वस्तुओं पर। दोनों ही स्थिति में भार वापस आम आदमी पर ही पड़ेगा। राहुल गाँधी को लगता है कि इतने बैंक हैं, वहाँ से पैसे ले लेंगे। राहुल गाँधी ऐसा सोच सकते हैं, क्योंकि वो राहुल गाँधी हैं।