विषय

CoronaVirus

दिल्ली: 356 कोरोना संक्रमितों में से 325 तबलीगी जमात से, पिछले 24 घंटों का आँकड़ा, कुल 1510 में 1071 मरकज से

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तुत आँकड़ों के अनुसार, कई निजी अस्पतालों के अलावा, 8451 सरकारी अस्पतालों में 1,451 कोविड-19 रोगियों का इलाज किया जा रहा है। इनमें से 49 रोगियों की गहन देखभाल की जा रही है, जबकि 5 वेंटिलेटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन अस्पतालों की निगरानी की कुल क्षमता 2,406 है।

कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 में पढ़ने वाले 70 लाख विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए होंगे प्रोन्नत, यूपी बोर्ड ने लिया फैसला

आदेश में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के कारण असाधारण परिस्थितियाँ पैदा हुई हैं। लिहाजा शैक्षिक सत्र को नियमित करने के लिए विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया जाए।

मरकज के मजहबी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तबलीगी जमातियों को दिया गया था पैसा: पुलिस जाँच में कई जमातियों ने कबूला

जाँच कर रही टीम को तबलीगी जमात के कई सदस्यों ने बताया कि उन्हें मार्च के मध्य में अलमी मरकज बंगलेवाली मस्जिद के मजहबी कार्यक्रम में भाग लेने से पहले उन्हें ठहरने, भोजन और अन्य खर्चों के लिए भुगतान किया गया था।

VIDEO: जब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला जबरदस्ती सबको छूने और गले लगाने लगी, मची अफरातफरी

महिला एक कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन अचानक यह महिला वार्ड में अस्पताल कर्मचारियों को छूने लगी, उनके गले पड़ने लगी। महिला की इस हरकत से वहाँ अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

बिहार में पान मसाला, खैनी, तंबाकू पर पूर्ण प्रतिबन्ध: खाकर थूका तो होगी 6 महीने की जेल, भरना पड़ेगा जुर्माना

राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर, सभी स्वास्थ्य संस्थान, सभी शैक्षणिक संस्थान, थाना परिसर आदि में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ, सिगरेट, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है।

मुंबई: कस्तूरबा हॉस्पिटल के स्टाफ ने PPE की कमी को किया उजागर, उद्धव सरकार ने की कार्रवाई

महाराष्ट्र के मुंबई में कस्तूरबा हॉस्पिटल स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि उन्होंने अस्पताल के अंदर PPE (Personal Protection Equipment) की कमी को उजागर किया।

‘मैं कोरोना हूँ, पूरे मोहल्ले में फैलाऊँगा’: घरों के सामने 10-10 रुपए के नोट के साथ मिला कागज का टुकड़ा

गली में कई दरवाजों के बाहर 10 रुपए के नोट और कागज के कुछ टुकड़े बिखरे पड़े मिले। जिन पर लिखा था, “मैं कोरोना हूँ, पूरे मोहल्ले में फैलाऊँगा।” ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी नोटों और कागज के टुकड़ों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया।

‘बिन लॉकडाउन दिल्ली में और बढ़ जाते कोरोना मामले, आँकड़े पहुँचते 50 हजार से 1 लाख’

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 12000 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है। जबकि आने वाले हफ्ते में उनका लक्ष्य 10 हजार और लोगों का टेस्ट करना है।

कहीं फ्रिज में पड़ा था चिकन तो कहीं हो रही थी मछली फ्राई: वो 7 मौके जब लोगों ने झूठ बोल कर मँगाया राशन

वो ऐसा कर के न सिर्फ़ ज़रूरतमंदों का हक़ मार रहे हैं बल्कि संवेदनहीनता का परिचय भी दे रहे हैं। हम बात कर रहे हैं ऐसे लोगों की, जो अपने घर में पर्याप्त राशन होते हुए भी प्रशासन के सामने झूठ बोल कर फायदा उठाना चाहते हैं।

लॉकडाउन 2 को लेकर तैयार हैं ये 9 राज्य: कुछ छूट के साथ होगा लागू, जरूरी चीज व कामगार हैं प्राथमिकता

लॉकडाउन से गरीबों की रोजी-रोटी पर आए संकट को देखते हुए मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार अब अप्रैल से जून तक का राशन भी नि:शुल्क देगी। आर्थिक गतिविधियों को गति देने के लिए सरकार कुछ उद्योगों को काम शुरू करने की शर्तों के साथ छूट दे सकती है। दवा, खाद्य प्रसंस्करण, बेकरी, ईंट-भट्टे और निर्माण उद्योग के लिए रोडमैप तैयार किया जा चुका है।

ताज़ा ख़बरें

प्रचलित ख़बरें