Homeदेश-समाजVIDEO: जब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला जबरदस्ती सबको छूने और गले...

VIDEO: जब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध महिला जबरदस्ती सबको छूने और गले लगाने लगी, मची अफरातफरी

पुलिस को बुलाइए यह महिला जबरदस्ती सबको छू रही है।’ वीडियो में कोई यह कह रहा है कि इसे एक कमरे में बंद कर दो…ये सबको छू रही है..पकड़ कर इसे कमरे में डालो।’ इस बीच यह महिला इधर-उधर जा रही है। अचानक वो वहाँ मौजूद एक महिला का हाथ पकड़ लेती है। बताया गया कि ऐसा करते समय महिला कुछ नारे भी लगा रही थी।

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 1211 नए मामले दर्ज किए जाने के साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या 10 हजार के पार हो गई एवं इस दौरान संक्रमण के कारण और 31 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आँकड़ा 339 पर पहुँच गया है। वहीं राजस्थान के कोटा के एक अस्पताल में हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली। जब एक महिला जबरदस्ती कर्मचारियों को छूने लगी और उनके गले पड़ने लगी।

यह घटना सोमवार (अप्रैल 13, 2020) शाम की है। यह महिला एक कोरोना पॉजिटिव शख्स के संपर्क में आई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन अचानक यह महिला वार्ड में अस्पताल कर्मचारियों को छूने लगी, उनके गले पड़ने लगी। महिला की इस हरकत से वहाँ अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दिख रहा है कि इस महिला ने अस्पताल की एक महिला कर्मचारी को पकड़ रखा है और जबरदस्ती उसके गले लगने की कोशिश कर रही है। अस्पताल कर्मी किसी तरह उससे बच रही है और उससे हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन यह महिला उसे छोड़ना नहीं चाहती है।

वीडियो को देखने से यह पता चल रहा है कि इस वीडियो को अस्पताल की ही एक महिला कर्मचारी बना रही हैं। वो कह रही है, ‘पुलिस को बुलाइए यह महिला जबरदस्ती सबको छू रही है।’ वीडियो में कोई यह कह रहा है कि इसे एक कमरे में बंद कर दो…ये सबको छू रही है..पकड़ कर इसे कमरे में डालो।’ इस बीच यह महिला इधर-उधर जा रही है। अचानक वो वहाँ मौजूद एक महिला का हाथ पकड़ लेती है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि ऐसा करते समय महिला कुछ नारे भी लगा रही थी।

जिस वक्त अस्पताल में महिला की इस करतूत से हंगामा मचा हुआ था उस वक्त वहाँ कई अन्य अस्पताल कर्मी भी मौजूद थे जो यह सब देख कर दंग थे। बताया जा रहा है कि इस महिला को न्यू मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। लेकिन उसने अस्पताल कर्मियों और नर्सों को काफी परेशान किया।

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राजस्थान से ही एक और तस्वीर सामने आई थी। यहाँ कुछ महिलाएँ पॉलिथीन में थूक भरकर लोगों के घरों में फेंक रही थीं। लोगों के घरों में थूक फेंक रही इन महिलाओं की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी शिकायत पुलिस से भी की थी। बाद में वहाँ नगर निगम के कर्मचारियों को बुला कर सेनिटाइजेशन भी कराया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -