Home Blog Page 1594

‘अब नौकरी के साथ-साथ छोकरी भी खोजूँ क्या’: CM भूपेश बघेल ने मजाक में उड़ाया बेरोजगारी का सवाल, जन्मदिन पर ‘बाबा’ के चरण में झुके

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार (22 अगस्त, 2023) को सरगुजा का दौरा किया। ये दौरा इसीलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सरगुजा वहाँ के राजपरिवार से आने वाले TS सिंहदेव का इलाका है, जिन्हें हाल ही में उप-मुख्यमंत्री भी बनाया गया है। सिंहदेव CM पद के भी दावेदार रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी है। मुख्यमंत्री ने केक काटा और टीएस सिंहदेव के पाँव छुए। लेकिन, जब एक छात्र ने नौकरी को लेकर सवाल पूछा तो राज्य के मुखिया ने इसे मजाक में उड़ा दिया।

एक युवक ने सीएम भूपेश बघेल से सवाल किया कि प्रदेश में एग्रीकल्चर और फिशरी के पदों पर भर्तियाँ नहीं निकल रही हैं, इस कारण नौकरी नहीं लग पा रही है। साथ ही उसने ये भी कहा कि नौकरी न लगने के कारण उसकी शादी भी नहीं हो पा रही है। इस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुस्कुराते हुए पूछा कि अब नौकरी के साथ-साथ छोकरी भी खोजूँ क्या? साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इन पदों पर जल्द ही भर्तियाँ निकाली जाएँगी। सीएम बघेल ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में युवाओं से चर्चा कर रहे थे।

कार्यक्रम में पहुँचे जलोधर ग्वाल ने छत्तीसगढ़ी भाषा में अपनी कविता सुनाई। उन्होंने इस कविता के सहारे किसानों द्वारा लगातार अनाज उगाए जाने और उनके मेहनत करने के साथ-साथ नशा का त्याग करने का भी सन्देश दिया। कई छात्रों ने भी इस दौरान अलग-अलग विषय पर कविताएँ सुनाईं। सीएम बघेल ने सुरगुजा संभाल के सभी जिलों में शासकीय बीएड कॉलेज खोले जाने की घोषणा की। सीएम बघेल ने बताया कि प्रदेश में 377 अंग्रेजी माध्यम के ‘स्वामी आत्मानंद स्कूल’ हैं।

छत्तीसगढ़ में हाल ही में भाजपा ने गोबर घोटाले का भी मामला सामने आया था। इस साल वहाँ चुनाव भी होने हैं। इससे पहले कॉन्ग्रेस पार्टी को झटका भी लगा है। लगभग 120 कॉन्ग्रेस के नेता भाजपा में जाकर शामिल हो गए हैं। कुछ दिनों पहले ही 50 से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा था। पार्टी अंदरूनी कलह से भी जूझ रही है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सीएम बघेल के हालिया कार्यक्रम में रटा-रटाया स्क्रिप्ट ही दोहराया गया और पहले ही तय हो गया था कि कौन क्या बोलेगा।

नूहं के मुस्लिमों के पास ममता बनर्जी ने सांसद भेजा, हरियाणा से बंगाल आए लोगों को देंगी ₹5 लाख कर्ज: हिंदुओं को नहीं मिली जलाभिषेक यात्रा की अनुमति

हरियाणा के मेवात इलाके के नूहं में 31 जुलाई 2023 को इस्लामी भीड़ ने हिंदुओं की जलाभिषेक यात्रा पर हमला कर दिया था। इसके बाद वहाँ बड़े पैमाने पर हिंसा फैल गई थी। अब तृणमूल कॉन्ग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने नूहं हिंसा को लेकर राजनीति शुरू कर दी है। दूसरी ओर, नूहं प्रशासन ने अधूरी जलयात्रा को पूरा करने करने के लिए विश्व हिंदू परिषद को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

दरअसल, ममता बनर्जी ने पार्टी के राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम नूहं भेजा था। यही नहीं ममता बनर्जी ने नूहं हिंसा के बाद हरियाणा से बंगाल लौटे लोगों को 5 लाख रुपए के लोन देने का ऐलान किया। ममता बनर्जी की यह कोशिश बंगाल हिंसा और वहाँ की लचर कानून व्यवस्था से ध्यान हटाने की कोशिश मानी जा रही है। की।

TMC के राज्यसभा सांसद और पश्चिम बंगाल प्रवासी श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष समीरुल इस्लाम ने अपनी नूहं यात्रा को लेकर कहा है कि उन्होंने नूहं के कई इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौलवियों और विभिन्न राज्यों के मुस्लिम प्रवासी श्रमिकों सहित कम से कम 100 लोगों से मुलाकात की।

समीरुल इस्लाम ने कहा, “मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद नूहं आया था। वह प्रवासी मजदूरों, विशेष रूप से मुस्लिमों की दुर्दशा को लेकर चिंतित हैं। उनकी रातों की नींद हराम हो रही है। प्रवासी समुदाय अभी भी दहशत में है। मेरे माध्यम से, उन्होंने मुख्यमंत्री को एक अनुरोध भेजा है और साथ खड़े रहने का आग्रह किया।”

ममता बनर्जी ने इस्लाम को नूहं दौरे खत्म कर दिल्ली लौटने पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। टेलीग्राफ ने रिपोर्ट में तृणमूल कॉन्ग्रेस के एक सूत्र के हवाले से कहा है कि समीरुल को नूंह भेजना ममता बनर्जी की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा था। इसके जरिए वह खुद को मुस्लिमों के साथ दिखाकर वोट बैंक को अपने पक्ष में लाना चाहती हैं।

इसके अलावा, ममता बनर्जी ने नूहं हिंसा के बाद हरियाणा से बंगाल आए लोगों को ₹5 लाख का कर्ज देने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि नूहं हिंसा के बाद 150 प्रवासी श्रमिक और उनका परिवार बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में लौट आया है।

तृणमूल कॉन्ग्रेस के सांसद समीरुल इस्लाम ने आगे कहा, “जो लोग हरियाणा से लौटे हैं और यहाँ अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, हम उनके लिए 5 लाख रुपये के कर्ज की व्यवस्था करेंगे। कर्ज के लिए हमसे संपर्क करने के लिए हम उनका स्वागत करते हैं।”

नूहं प्रशासन ने नहीं दी शोभायात्रा की अनुमति

दूसरी ओर, नूहं प्रशासन ने हिंदू संगठनों को अधूरी जलभिषेक यात्रा निकालने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दरअसल, 13 अगस्त 2023 को हिंदू संगठनों ने पलवल के पोंडरी गाँव में महापंचायत बुलाई थी। इसमें बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को 28 अगस्त 2023 को पूरा करने का ऐलान किया गया था।

इस यात्रा को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने नूहं प्रशासन से अनुमति माँगी थी। हालाँकि, प्रशासन ने मंगलवार (22 अगस्त 2023) को इस यात्रा के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया ने कहा है कि जलाभिषेक यात्रा निकालने के लिए आवेदन आया था, लेकिन इस आवेदन को खारिज कर दिया गया है।

बच्ची के कपड़ों में हाथ डाल कहता था आरिफ हुसैन- मुस्लिम बनो, नहीं तो तेरी माँ को बेच दूँगा: 8वीं की छात्रा ने पुलिस से की शिकायत

इंदौर के बाणगंगा थाने में एक 15 साल की बच्ची अपनी नानी के साथ पुलिस के सामने खुद को अपने अपने परिवार को बचाने की फरियाद लेकर पहुँची। बच्ची ने खुद को, अपनी भाई-बहनों और अपनी माँ को बचाने के लिए विनती की। बच्ची 8वीं में पढ़ती है। 4 महीने पहले बच्ची की माँ अपने बच्चों को लेकर प्रेमी आरिफ हुसैन के घर चली गई थी।

बच्ची का कहना है कि आरिफ हुसैन उसकी माँ की गैर-मौजूदगी में उसके कपड़ों में हाथ डालता था और कहता था कि वो निकाह कर के उसकी बीवी बन जाए। वो कहता था कि अगर बीवी की जगह बेटी ही बने रहना है, तो धर्म-परिवर्तन करके मुस्लिम बन जाए। साथ ही उसने धमकाया कि ऐसा न करने पर या फिर ये बातें किसी को बताने पर वो उसके भाई-बहनों को काटकर नाले में फेंक देगा। उसे और उसकी माँ को मुंबई में बेच देगा।

यही नहीं, आरिफ हुसैन उसकी माँ को मुंबई घुमाने ले गया था। वो उसकी माँ को हिजाब पहनाता था। बच्ची ने किसी तरह से अपनी नानी के साथ संपर्क किया और सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिवार आरिफ के घर पहुँचा और बच्चों को मुक्त कराकर घर भेज। नानी अपनी नातिन के साथ सीधे पुलिस स्टेशन पहुँची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

‘दैनिक भास्कर’ की रिपोर्ट के अनुसार, बाणगंगा पुलिस थाने के इंस्पेक्टर नीरज बिरथरे ने बताया है कि 15 साल की लड़की, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती है, उसने आरिफ हुसैन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इधार्मिक स्वंत्रता अधिनियम, बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरिफ हुसैन की तरफ की तरफ से दावा किया गया है कि लड़की की माँ और आरिफ ने निकाह कर लिया था, लेकिन बाद में लड़की की माँ की शादी कहीं और हो गई थी। उसके साथ मारपीट होती थी, जिसकी वजह से वो दोबारा आरिफ के पास भाग आई और यहीं रह रही थी।

इंदौर में ही इलियास कुरैशी ने 8 साल के बच्चे का कराया था खतना

बता दें कि कुछ समय पहले ही इंदौर में 8 साल के जैन बच्चे का खतना कर दिया गया था। उस मामले में इलियास कुरैशी ने 8 साल के जैन बच्चे की माँ को फाँस लिया था। उसे भी जिहादी बना दिया था। उसने बच्चे का खतना करवा कर नाम बदल दिया और बाकायदा मदरसे में पढ़ने भेजा करता था। पुलिस ने उस मामले में इलियास कुरैशी और उसकी प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया था।

‘लिंग परिवर्तन संवैधानिक अधिकार’: यूपी पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी राहत, बोला- DGP एप्लिकेशन पर तुरंत लें निर्णय

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल के जेंडर बदलने की राह आसान कर दी है। हाईकोर्ट ने बीते सप्ताह कहा है कि हर शख्स को, चाहे वो महिला हो या पुरुष, संविधान की तरफ से सर्जरी के जरिए अपने लिंग को बदलने (Changing Gender) का अधिकार प्राप्त है। दरअसल, कॉन्स्टेबल ने इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी।

जस्टिस अजीत कुमार की बेंच ने कॉन्स्टेबल नेहा की याचिका पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को उसकी सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी (SRS) यानी सेक्स चेंज कराने संबंधी एप्लिकेशन का निपटारा करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यूपी सरकार और डीजीपी को चार हफ्ते में इस पर जवाब देने के लिए कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर 2023 को होगी।

जेंडर डिस्फोरिया से पीड़ित है महिला कॉन्स्टेबल

लाइव लॉ के मुताबिक, इस केस में जस्टिस अजीत कुमार की बेंच ने कहा, “यदि आधुनिक समाज में भी हम अपनी पहचान बदलने के किसी शख्स के इस अधिकार को स्वीकार नहीं करते हैं तो इससे हम लिंग पहचान के विकार सिंड्रोम को बढ़ावा देंगे।” बेंच ने ये टिप्पणी यूपी पुलिस की एक अविवाहित महिला कॉन्स्टेबल की दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए की।

याचिकाकर्ता का कहना है कि वह जेंडर डिस्फोरिया (Gender Dysphoria) से पीड़ित है और यौन संबंध बनाने के लिए उसे सेक्स रीअसाइनमेंट सर्जरी (एसआरएस) कराने की जरूरत है, ताकि वो खुद को पुरुष की शारीरिक संरचना और पहचान में ढाल सके।

दरअसल, जेंडर डिस्फोरिया वो शारीरिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति को यह महसूस होता है कि उसका प्राकृतिक लिंग उसकी लैंगिक पहचान से मेल नहीं खाता है। इस वजह से ही कॉन्स्टेबल नेहा सिंह को भी खुद के महिला के शरीर में पुरुष होने का एहसास होता है।

इसको लेकर कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि उसकी मुवक्किल ने यूपी पुलिस महानिदेशक लखनऊ को 11 मार्च 2023 को एप्लिकेशन दी थी। इसमें उसने सेक्स चेंज सर्जरी के लिए आवश्यक मंजूरी देने के लिए कहा था, लेकिन उस बारे में कोई फैसला नहीं लिया गया। इस वजह से उसे कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़ी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का दिया हवाला

याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण बनाम भारत संघ और अन्य, 2014 5 एससीसी 438 के फैसले का हवाला दिया। इस फैसले में लिंग पहचान को व्यक्ति की गरिमा का अनिवार्य अंग माना गया है। उन्होंने कहा कि इसके मुताबिक याचिकाकर्ता के आवेदन को रोकना पुलिस विभाग के लिए सही नहीं था।

आखिर में, अदालत ने राजस्थान हाईकोर्ट के हालिया फैसले का भी हवाला दिया, जिसमें कोर्ट ने एक फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर को लिंग बदलने की सर्जरी के बाद सेवा रिकॉर्ड में अपना नाम और लिंग बदलवाने की मंजूरी दी थी।

इन सब बातों पर गौर करते हुए कोर्ट ने कहा कि यदि किसी को लिंग डिस्फोरिया है और उसकी शारीरिक बनावट को छोड़कर उसमें विपरीत लिंग की भावना और लक्षण इतने अधिक हैं कि वो शरीर के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व का गलत तरीके आकलन करता है। ऐसे हालातों में व्यक्ति के पास “सर्जिकल हस्तक्षेप के जरिए अपना लिंग बदलवाने का संवैधानिक तौर पर मान्यता प्राप्त अधिकार” होता है।

कोर्ट ने इस केस में सभी बातों को ध्यान में रखते हुए याचिकाकर्ता के आवेदन को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक की ओर से कोई आधार नहीं पाया। इसे देखते हुए कोर्ट ने सख्ती के साथ डीजीपी को याचिकाकर्ता महिला कॉन्स्टेबल के लंबित आवेदन को सुनवाई के दौरान जिक्र किए फैसलों को नजर में रखते हुए निपटाने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से एक उचित हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है। कोर्ट ने कहा कि हलफनामे में राज्य सरकार बताए कि क्या उसने एनएएलएसए मामले में सुप्रीम कोर्ट के जारी निर्देशों के अनुपालन में ऐसा कोई एक्ट बनाया है और यदि ऐसा है तो उसे रिकॉर्ड पर भी लाया जा सकता है।

‘अजीज कुरैशी को BJP ने बनाया उर्दू अकादमी का अध्यक्ष’: कॉन्ग्रेसी ‘इतिहासकार’ के प्रोपेगंडा का जानिए सच, पूर्व राज्यपाल ने कहा था – अब तलवार से होगा मुकाबला

83 वर्षीय कॉन्ग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने मंगलवार (22 अगस्त, 2023) को न सिर्फ ‘जय गंगा मैया’ बोले जाने और प्रतिमाओं को स्थापित किए जाने को ‘डूब मरने वाली बात’ करार दिया, बल्कि उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर 1-2 करोड़ मुस्लिम कौम के लिए मर भी जाएँ तो कोई दिक्कत नहीं। यूपीए के दूसरे कार्यकाल के दौर में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मिजोरम के राज्यपाल रह चुके अजीज कुरैशी मध्य प्रदेश के सतना से सांसद भी रहे हैं और राज्य में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं।

भले ही वो नेता कॉन्ग्रेस के हैं और उन्हें इतने बड़े-बड़े पद कॉन्ग्रेस पार्टी ने दिए, लेकिन पार्टी के वफादारों ने इसके लिए भी भाजपा को ही दोष देना शुरू कर दिया है। इतिहास की कई पुस्तकें लिख चुके कॉन्ग्रेस के वफादार अशोक पांडेय ने अजीज कुरैशी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “कॉन्ग्रेस नेता या फिर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नियुक्त मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष?” अशोक पांडेय के बारे में बता दें कि उन्हें कॉन्ग्रेस पार्टी के कई बड़े-बड़े हैंडलों द्वारा फॉलो किया जाता है। अशोक पांडेय का ट्वीट देखिए:

अब आपको बताते हैं कि सच्चाई क्या है। असल में गाँधी, सावरकर और कश्मीर पर पुस्तकें लिख चुके अशोक पांडेय की शोध क्षमता का भी पता चलता है इससे, क्योंकि जिस व्यक्ति को आजकल की खबरों के बारे में सच्चाई नहीं पता, वो व्यक्ति इतिहास की पुस्तकें भला कैसे लिखता होगा? सच्चाई ये है कि अजीज कुरैशी को मध्य प्रदेश की उर्दू एकेडमी का अध्यक्ष तब बनाया गया था, जब राज्य में कॉन्ग्रेस की सरकार थी और कमलनाथ मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

याद दिला दें कि दिसंबर 2018 से लेकर मार्च 2020 तक कमलनाथ राज्य के मुख्यमंत्री थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद उनकी सरकार गिर गई थी। अजीज कुरैशी को राज्य की उर्दू एकेडमी का अध्यक्ष बनाने का ऐलान 23 जनवरी, 2020 को किया गया था और अगले दिन उन्होंने प्रभार ग्रहण कर लिया था। उस समय चर्चा ये चली थी कि राज्यसभा के लिए उनका काम काट कर उन्हें ये पद ग्रहण करने के लिए मनाया गया था।

ये खबर भी सामने आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खुद अजीज कुरैशी के घर उन्हें मनाने के लिए पहुँचे हुए थे और तब जाकर वो माने थे। अब झूठ फैलाया जा रहा है कि अजीज कुरैशी को भाजपा ने पद दिया। वहीं जैसे ही शिवराज सिंह चौहान ने बतौर मुख्यमंत्री वापसी की और भाजपा की सरकार आई, ‘मध्य प्रदेश उर्दू एकेडमी’ के अध्यक्ष अजीज कुरैशी और सचिव हिसाम फारूकी को हटाए जाने का ऐलान कर दिया गया। तब वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष का काम देख रहे निसार अहमद को भी हटा दिया गया था।

इसी तरह, हज और मसाजिद कमिटी में भी कॉन्ग्रेस ने अपने-अपने लोगों को बिठा दिया था। अजीज कुरैशी के कार्यकाल के दौरान ही उर्दू एकेडमी के दफ्तर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तस्वीरें हटा दी गई थीं। इसके विरोध में भाजपा नेताओं ने अकादमी का घेराव भी किया था। आज अशोक पांडेय कह रहे हैं कि भाजपा ने अजीज कुरैशी को अकादमी का अध्यक्ष बनाया था। जबकि तब भाजपा ने आरोप लगाया था कि मजहबी आधार पर संस्थानों में विकृत मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है।

हालाँकि, विवाद बढ़ने के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तस्वीरें दोबारा से लगा दी गई थीं। अब यही अजीज कुरैशी भड़काऊ बयान दे रहे हैं। वो कह रहे हैं कि 22 करोड़ मुस्लिमों ने चूड़ियाँ नहीं पहन रखी हैं, इनमें से 1-2 करोड़ अगर मर भी जाते हैं तो कोई बात नहीं। उन्होंने कहा, “कॉन्ग्रेस के कुछ लोग आज बात करते हैं हिंदुत्व की, यात्रा की, जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया। शर्म की बात है। मुझे कोई डर नहीं है, निकाल दो पार्टी से।” उन्होंने ये भी कहा कि पानी हद से ऊपर गुजरेगा तो तलवार निकलेगी और तलवार से मुकाबला होगा।

मिजोरम की नदी पर बन रहा रेलवे का पुल गिरा, 17 की मौत: मौके पर काम कर रहे थे 40 मजदूर, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम में एक रेलवे पुल के ध्वस्त हो जाने के कारण 17 मजदूरों की मौत हो गई है। उक्त रेलवे का पुल अभी निर्माणाधीन था। ये पुल कुरूंग नदी पर स्थित है और बैराबी को साईरंग से जोड़ता है। बुधवार (23 अगस्त, 2023) को सुबह करीब 10 बजे ये घटना हुई। इस दौरान वहाँ काम कर रहे मजदूर मलबे के नीचे दब गए। बताया जा रहा है कि 30 और मजदूर मलबे के निचे दब गए, जिन्हें निकाले जाने की प्रक्रिया जारी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

आशंका है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ये इलाका मिजोरम की राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। उस दौरान वहाँ 40 से भी अधिक मजदूर काम कर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब तक 17 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कई अन्य अभी तक गायब हैं। ‘यंग मिजो एसोसिएशन’ का साईरंग ब्रांच रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है। जो पुल ध्वस्त हुआ है, वो उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों को को जोड़ने वाले रूट का हिस्सा था।

भारतीय रेलवे इस दिशा में प्रयास कर रहा है। पिछले कुछ वर्षों से इसका निर्माण कार्य चल रहा था। दुर्घटना क्यों हुई, इसके कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है। ‘नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)’ के पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर सब्यसाची डे ने कहा कि वास्तव में वहाँ दुर्घटना के वक्त कितने लोग थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिजोरम में हुई दुर्घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के तुरंत स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF)’ से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए बतौर मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायलों को भी 50-50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया गया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथंगा ने कहा कि वो उन लोगों का धन्यवाद करते हैं, जो बड़ी संख्या में राहत कार्य के लिए निकले। साथ ही उन्होंने घटनास्थल की तस्वीर और वीडियो भी शेयर किया।

इसके कुछ ही देर बाद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि मिजोरम में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, वहीं गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और अन्य घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएँगे। उन्होंने यह जानकारी भी दी है कि NDRF, रेलवे अधिकारियों और राज्य प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

वक्फ बोर्ड की 123 प्रॉपर्टी वापस लेगी मोदी सरकार, दिल्ली की जामा मस्जिद को नोटिस: मनमोहन सिंह की सरकार ने किया था ‘दान’

केंद्र की मोदी सरकार ने राजधानी स्थित नई दिल्ली जामा मस्जिद को नोटिस भेजा है। 18 अगस्त 2023 को जारी इस नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार मस्जिद का निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, दिल्ली वक्फ बोर्ड (Delhi Waqf Board) की 123 संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के आदेश के बाद नई दिल्ली जामा मस्जिद की दीवार पर एक नोटिस चिपकाया गया। नोटिस में कहा गया था कि इस संपत्ति पर अपना दावा करने वाले लोग निरीक्षण के दौरान अपने दावे को साबित करने के लिए तैयार रहें। उन्हें संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और नक्शे जमा करने होंगे।

इस नोटिस को लेकर जामा मस्जिद के इमाम मुहिबुल्लाह नदवी ने कहा है कि मस्जिद को कोई खतरा नहीं है। उनके पास मस्जिद से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज हैं। नदवी ने कहा है कि जामा मस्जिद के निरीक्षण के दौरान मीडिया भी रहेगी तो अच्छा होगा।

वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों को कब्जे में लेगी मोदी सरकार

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़ी 123 संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने का फैसला किया है। इन संपत्तियों में मस्जिद, कब्रिस्तान और दरगाह शामिल हैं। इसको लेकर मंत्रालय ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान को नोटिस भी जारी किया था। यही नहीं मंत्रालय ने सभी 123 संपत्तियों के बाहर नोटिस भी चस्पा कराए थे।

इस पर मंत्रालय के भूमि एवं विकास कार्यालय ने कहा था कि रिटायर्ड जस्टिस एसपी गर्ग की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति बनाई। समिति ने अपनी रिपोर्ट में गैर-अधिसूचित वक्फ संपत्तियों के मुद्दे पर कहा था कि उसे दिल्ली वक्फ बोर्ड से कोई प्रतिनिधित्व या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। समिति की सिफारिश पर केंद्र ने इन संपत्तियों को अपने नियंत्रण में लेने का फैसला किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इस याचिका में वक्फ बोर्ड की 123 संपत्तियों के निरीक्षण और तोड़फोड़ पर रोक लगाने की माँग की गई थी, लेकिन मई 2023 में हाईकोर्ट ने यह याचिका खारिज दी थी।

बता दें कि ये सभी संपत्तियाँ कॉन्ग्रेस सरकार के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड को दे दी गई थीं। इन संपत्तियों को दिल्ली वक्फ बोर्ड को देने को लेकर ‘विश्व हिंदू परिषद’ ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अगस्त 2014 में हाईकोर्ट ने आदेश का पालन करते हुए मंत्रालय ने हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एसपी गर्ग की अध्यक्षता में दो सदस्यीय समिति का गठन किया था।

इस समिति ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के सभी हितधारकों और प्रभावितों का पक्ष को सुनने के बाद केंद्र सरकार से इन संपत्तियों को अपने नियंत्रण में लेने की सिफारिश की थी। इस सिफारिश पर अमल करते हुए केंद्र सरकार ने इन संपत्तियों को अपने अधिकार में लेने का निर्णय किया है।

जब डूबेगा सूरज, तब चंद्रमा पर होगा भारत का उदय: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन, दक्षिण अफ्रीका से जुड़ेंगे PM मोदी

23 अगस्त 2023 की शाम जब सूरज डूब रहा होगा, तब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था (ISRO) चंद्रमा पर इतिहास लिखने की ओर अग्रसर होगा। चंद्रयान-3 शाम के 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड करेगा। दुनिया भर की नजरें इस समय पर टिकी है और सफल लैंडिंग के लिए देश-विदेश में हवन-पूजन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पल का साक्षी बनने के लिए दक्षिण अफ्रीका से जुड़ेंगे।

इसरो का यह मिशन सफल रहा तो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला भारत पहला देश बन जाएगा। इसरो ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बताया है, “मिशन तय समय पर है। बिना व्यवधान के आगे बढ़ रहा है। सिस्टम की नियमित जाँच चल रही है। MOX/ISTRAC पर लैंडिंग ऑपरेशन का सीधा प्रसारण 23 अगस्त की शाम 05:20 बजे शुरू होगा।”

इसरो ने शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए कहा है कि इस ऐतिहासिक पल को दुनिया भर में इसरो की वेबसाइट (https://isro.gov.in), यूट्यूब (https://youtube.com/watch?v=DLA_64yz8Ss), फेसबुक (https://facebook.com/ISRO) और डीडी नेशनल टीवी पर देखा जा सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसरो के इस मिशन के लिए देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हवन और पूजा के दौर जारी है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष भस्म आरती की गई। अमेरिका के न्यू जर्सी के मॉनरो में ओम श्री साईं बालाजी मंदिर में भारतीय समुदाय के लोगों ने इस मिशन की कामयाबी के लिए पूजा की।

आखिरी 15 मिनट पर टिका लैंडिग का सारा आधार

आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.35 बजे चंद्रयान-3 मून मिशन को लॉन्च किया गया था। 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी नापकर बुधवार 23 अगस्त की शाम को यह चंद्रमा पर पहुँचेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराई जा रही है। इसमें कम से कम 15 से 17 मिनट का वक्त लगना है, लेकिन यही वो मुश्किल भरा वक्त है जिस पर पूरा मिशन टिका हुआ है। इस ड्यूरेशन को ’15 मिनट्स ऑफ टेरर’ यानी डर के 15 मिनट्स’ कहा जा रहा है। लैंडिग के इस अहम वक्त में अगर विक्रम लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल उतरने में कामयाब रहा तो भारत दुनिया में ऐसा करने वाला पहला देश बन जाएगा।

चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल और चंद्रमा की स्थितियों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि उस वक्त इसे उतारना सही होगा या नहीं। यदि सब कुछ अनुकूल नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी।

चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन रविवार ( 20 अगस्त) की रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा किया गया था। इसके पूरा होने के बाद लैंडर की चंद्रमा से कम से कम दूरी 25 किलोमीटर और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। डीबूस्टिंग में स्पेसक्राफ्ट की रफ्तार को धीमा किया जाता है।

शाम को Chandrayaan-3 लैंडिंग का भी है राज

चंद्रयान-3 की शाम को दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग कराने की भी वजह है। उस वक्त धरती पर शाम का वक्त होगा, लेकिन चंद्रमा पर सूरज उदय होगा। इसरो चीफ डॉ एस सोमनाथ के मुताबिक, यह वक्त इसलिए चुना गया है कि ताकि लैंडर को 14 से 15 दिन सूरज की रोशनी मिल सके। इससे लैंडर के जरिए सारे साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट्स करने में आसानी होगी। तस्वीरें भी साफ आ सकेंगी।

उन्होंने बताया कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वो सूरज की रोशनी से ऊर्जा लेकर चंद्रमा पर 1 दिन बिता सके। दरअसल चंद्रमा पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है। भारत 2026 से पहले चंद्रमा के अँधेरे वाले क्षेत्रों को खोजने के लिए जापान के साथ एक ज्वाइंट लूनर पोलर एक्सप्लोरेशन (Lupex) मिशन भी प्लान कर रहा है।

साउथ पोल है खास

अगर भारत का चंद्रयान-3 मिशन कामयाब होता है तो इससे बर्फ के रूप में मौजूद पानी (lunar Water Ice) के बारे में जानकारी में इजाफा होने की उम्मीद है। चंद्रमा पर इसी जमे हुए पानी की मौजूदगी की वजह से अंतरिक्ष एजेंसियाँ और निजी कंपनियाँ इसे चंद्रमा कॉलोनी, चंद्रमा पर खनन और मंगल ग्रह पर संभावित मिशनों की तरह देखती हैं। सोवियत संघ, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन ही ऐसे तीन देश हैं जिन्होंने चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की है। अमेरिका ने 10 जनवरी 1968 में सर्वेयर-7 स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा के साउथ पोल के पास उतारा था। यह जगह चंद्रयान-3 के लैंडिंग स्पॉट से काफी दूर है।

इसरो चीफ डॉ एस सोमनाथ के मुताबिक, दक्षिणी ध्रुव के पास मैंजिनिस-यू (Manzinus-U) क्रेटर के पास चंद्रयान को उतारा जाएगा। चंद्रयान-3 के लिए एक चुनौती तापमान भी है। दक्षिणी ध्रुव पर तापमान माइनस 200 डिग्री सेल्यियस या उससे भी कम हो जाता है। इसरो से पहले साउथ पोल पर रूस का लूना-25 लैंड करने वाला था, लेकिन 20 अगस्त को वह हादसे का शिकार हो गया और मिशन फेल हो गया।

हीथ स्ट्रीक का निधन, जिम्बाब्वे क्रिकेट के सबसे बड़े ऑलराउंडर की मौत… सचिन से छक्का खाने वाले हेनरी ओलंगा ने फैलाई फेक न्यूज

हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) का निधन हो गया है।
कैंसर के कारण हीथ स्ट्रीक की मौत हो गई।
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 49 साल के हीथ स्ट्रीक अब इस दुनिया में नहीं रहे।

ऐसी खबरें अगर आप पढ़ रहे हैं तो इसे अफवाह मानिए। यह अफवाह किसी और ने नहीं बल्कि जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) के साथी हेनरी ओलंगा के एक ट्वीट के कारण उड़ी।

हेनरी ओलंगा का ट्वीट, जिससे उड़ी हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाह

हेनरी ओलंगा ने 22 अगस्त 2023 को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने हीथ स्ट्रीक के निधन की घोषणा की। शोक भी जताया। अब वो ट्वीट डिलीट कर लिया है उन्होंने।

एक दिन बाद 23 अगस्त 2023 को हेनरी ओलंगा ने एक और ट्वीट किया। इसमें एक मैसेज को स्क्रीनशॉट है। मैसेज हीथ स्ट्रीक (Heath Streak) की ओर से है। इसमें हीथ स्ट्रीक कह रहे हैं कि उनके रन आउट वाले ट्वीट को तुरंत रिवर्ट किया जाए मतलब निधन वाले ट्वीट को बदला जाए, डिलीट किया जाए।

इस ट्वीट के साथ हेनरी ओलंगा ने यह भी लिखा कि हीथ स्ट्रीक को थर्ड अंपायर ने वापस बुला लिया है, वो जीवित हैं।

आपको बता दें कि हेनरी ओलंगा जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी रहे हैं। एक समय अपने हेयर स्टाइल के लिए जाने जाते थे। एक मैच में सचिन को आउट करने और अगले मैच में ताबड़तोड़ छक्का खाने – इनसे जुड़ी एक मेमरी यह भी है।

’20 साल पहले कराई नसबंदी, लड़की प्रेग्नेंट हो ही नहीं सकती’: दोस्त की बेटी से रेप करने वाले का दावा, दिल्ली पुलिस ने कराई मर्दानगी की जाँच

दोस्त की बेटी से रेप करने के आरोपित प्रेमोदय खाखा की दिल्ली पुलिस ने पोटेंसी टेस्ट कराई है। आम बोलचाल की भाषा में इसे मर्दानगी की जाँच भी कहते हैं। इस टेस्ट के जरिए यह पता लगाया जाता है कि व्यक्ति नपुंसक है या नहीं। क्योंकि कई बार रेप के आरोपित खुद को नपुंसक बताकर बचने की कोशिश करते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 22 अगस्त 2023 को खाखा का दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मेडिकल जाँच के साथ-साथ पोटेंसी टेस्ट भी कराया गया। इसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने खाखा और उसकी बीवी सीमा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर रहे खाखा की बीवी पर पीड़िता का गर्भपात कराने का आरोप है। लेकिन खाखा के वकील ने दावा किया है कि लड़की के गर्भवती होने के आरोप झूठे हैं, क्योंकि खाखा करीब 20 साल पहले ही नसबंदी करा चुका है।

रेप केस की जाँच से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से हिंदुस्तान ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि प्रेमोदय खाखा ने 2005 में नसबंदी कराने के दावे को साबित करने के लिए पुलिस को दस्तावेज भी सौंपे हैं। पुलिस इन दस्तावेजों की भी पड़ताल करेगी।

क्या है मामला

खाखा पर अक्टूबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 के बीच पीड़िता के यौन शोषण का आरोप है। 17 साल की पीड़िता का जब पहली बार शोषण हुआ तब वह 14 साल की थी। अक्टूबर 2021 में पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गई थी। इस सदमें से उसे उबारने के लिए खाखा उसे अपने घर ले गया था। दोनों परिवार पहले से परिचित थे और पीड़िता खाखा को ‘मामा’ कह कर बुलाती थी। बताया जा रहा है कि नवंबर 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक कई बार उसके साथ खाखा ने बलात्कार किया।

अब पता चला है कि दोनों परिवार 1998 में चर्च के माध्यम से संपर्क में आए थे। वो चर्च में रविवार की प्रार्थना अटेंड करना जाते थे, उसी दौरान इनकी मुलाकात हुई और वो करीब आए। कथित तौर पर पीड़िता के गर्भवती होने पर प्रेमोदय खाखा की बीवी सीमा ने उसे गर्भपात की गोलियाँ खिलाई। इससे उसकी तबियत खराब हो गई। लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसने डॉक्टर को पूरी आपबीती सुना दी।

इसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस ने पॉक्सो, यौन शोषण, जान से मारने की धमकी, जबरन गर्भपात, मारपीट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। खाखा के बारे में यह भी पता चला है कि उसके खिलाफ 3 अन्य महिलाओं ने भी वर्कप्लेस पर उत्पीड़न की शिकायत दी थी। आरोप है कि उसके विभाग ने इस मामले को रफा-दफा कर दिया। ऑपइंडिया के पास 23 फरवरी, 2019 को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दिल्ली के WCD विभाग को भेजा गया वो पत्र मौजूद है, जिसमें लिखा गया है कि जवाब माँगे जाने के बावजूद विभाग ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

सोशल मीडिया से पता चलता है कि प्रेमोदय खाखा कट्टर ईसाई है। एक फेसबुक पोस्ट में उसने लिखा है, “मेरी कोई आशा न होती यदि मैं इस बात से अनजान होता कि किसी ने मेरे सब कर्मों का फल क्रूस पर बलिदान होकर भुगत लिया।” उसने इंट्रो में बाइबिल का एक उद्धरण लगा रखा है। बाइबिल के ‘जॉन’ में 14वें चैप्टर की 21वीं वर्स के इस उद्धरण का मतलब है, “जिसके पास मेरी आज्ञा है, और वह उन्हें मानता है, वही मुझ से प्रेम रखता है, और जो मुझ से प्रेम रखता है, उस से मेरा पिता प्रेम रखेगा, और मैं उस से प्रेम रखूँगा, और अपने आप को उस पर प्रगट करूँगा।”