सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला इस्लाम छोड़ने की बात कह रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगा रही है। कह रही है कि बुर्के के अंदर उसके साथ गलत काम करवाने की कोशिश हो रही है। यह वीडियो यूपी के रामपुर कोर्ट के बाहर का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी इस महिला को गाड़ी में बिठाते भी दिख रहे हैं।
वीडियो में लड़की को कहते सुना जा सकता है, “योगी आदित्यनाथ जी मुझे ऐसा बुर्का नहीं चाहिए जो बुर्का नंगा करता हो। मैं मुस्लिम से नफरत करती हूँ। मैं मुस्लिम से नफरत करती हूँ। योगी आदित्यनाथ सर… प्लीज सर हेल्प मी, मैं मुस्लिम धर्म छोड़ना चाहती हूँ। मुझे मुस्लिम धर्म से नफरत है। मुझे नफरत हो गई है। बुर्के के अंदर मेरे साथ गलत काम करवाना चाहते हैं।” इस दौरान महिला अपने रिश्तेदारों पर नंगा करने और प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाती सुनी जा सकती है। साथ ही अपनी हत्या की भी आशंका जता रही है।
⚠️ Viral Video ⚠️
Rampur, UP: A Muslim Girl begs for help from @myogiadityanath ji.
She begs him to Free her from Islam and Burqa. She says she is being sexually abused (naked) and made to do illegal things in Burqa.
रामपुर पुलिस ने एक ट्वीट में बताया है कि यह वीडियो 21 जुलाई 2023 की है। घटना रामपुर कोर्ट परिसर की है। पुलिस के अनुसार महिला का वकील पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके कारण आवेश में आकर महिला ने अपना कपड़ा उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर महिला को कपड़ा पहनाया। उसकी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
उक्त घटना दि0 21.07.23 की कचहरी परिसर की है। महिला का अधिवक्ता की पत्नी से झगड़ा हो गया था। जिस कारण महिला द्वारा आवेश में आकर अपना कपड़ा उतार दिया था। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को कपड़ा पहनाया गया। महिला की तहरीर के आधार पर थाना सि0ला0 पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है ।
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार दो साल पुराने एक मामले की सुनवाई को लेकर महिला 21 जुलाई को कोर्ट आई थी। इसके बाद शाम उसने एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि उस पर मुकदमा वापस लेने का रिश्तेदार दबाव बना रहे हैं।
इस मामले में रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी शरद पंवार का कहना है कि एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने वाली महिला डिप्रेशन में लग रही थी। एक मामले की सुनवाई के लिए वह कोर्ट आई थी। जहाँ वकील की पत्नी के साथ उसकी बहस हो गई। हंगामा करने के बाद उसे थाने लाया गया। लेकिन उसके खिलाफ किसी ने शिकायत नहीं की थी, इसलिए छोड़ दिया गया।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सत्ताधारी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) के गुंडों पर एक महिला को नग्न कर पीटने का आरोप लगा है। घटना रविवार (23 जुलाई 2023) की बताई जाती है। कथित तौर पर पीड़ित महिला पहले टीएमसी में ही थी। कॉन्ग्रेस ज्वाइन करने के कारण उसे पीटा गया। महिला को बचाने की कोशिश करने पर कॉन्ग्रेस के दो अन्य कार्यकर्ताओं की पिटाई करने की भी बात कही जा रही। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आज तक बांग्ला के मुताबिक घटना मुर्शिदाबाद के गाँव बुरवान की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता पहले तृणमूल कॉन्ग्रेस की सदस्य थी। इस बार पंचायत चुनाव में उसे टिकट नहीं मिला। इसके चलते महिला ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था। थोड़े समय बाद वह कॉन्ग्रेस में शामिल हो गई। जब इसकी जानकारी TMC के गुंडों को हुई तो उन्होंने महिला को बेरहमी से मारा। आज तक बांग्ला से पीड़िता ने कहा कि पिटाई से पहले आरोपितों ने उन्हें नंगा कर दिया था।
पीड़ित महिला के मुताबिक उन पर हमले के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया था। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रित किया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने इस घटना को लेकर ममता सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा, “एक और दिन। पश्चिम बंगाल के बुरवान (मुर्शिदाबाद) में एक और महिला के साथ मारपीट की गई और उसे निर्वस्त्र किया गया।” अमित मालवीय ने भी महिला पर TMC गुंडों के हमले की वजह पीड़िता का कॉन्ग्रेस को समर्थन करना बताया है।
Another day, another woman is assaulted and stripped naked in West Bengal’s Burwan (Murshidabad). She was assaulted by TMC workers because she supported an independent candidate, who is now with the Congress.
Mamata Banerjee has maintained stoic silence. So has Rahul Gandhi.
अमित मालवीय ने इस घटना पर ममता बनर्जी और राहुल गाँधी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है। बताते चलें कि यह घटना तब घटी है, जब मणिपुर के वायरल वीडियो में 2 महिलाओं के साथ हुई निर्ममता से देश विचलित है।
BJP कार्यकर्ता के यौन उत्पीड़न का भी आरोप
इससे पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा की ग्राम सभा उम्मीदवार ने TMC गुंडों पर नग्न कर पूरे गाँव में घुमाने का आरोप लगाया था। ANI के मुताबिक घटना 8 जुलाई 2023 (शनिवार) को हावड़ा जिले के दक्षिण पंचला में घटी थी। तब पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा की महिला नेत्री ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्टी के हेमंत रॉय पर अपने 40-50 साथियों के साथ हमला करने का आरोप लगाया था। शिकायत में पीड़िता ने हेमंत के अलावा नूर आलम, संजू दास, रणबीर पांजा, सुकमल पांजा और अल्फी एसके को भी नामजद किया था।
शिकायत में पीड़िता ने बताया था, “उन्होंने मेरी छाती और सिर पर लाठियों से वार किया। बाद में मुझे मतदान केंद्र से बाहर धकेल दिया। टीएमसी ग्राम सभा उम्मीदवार ने सुकमल पांजा और अली शेख को मेरी साड़ी और अंतः वस्त्रों को फाड़ने के लिए उकसाया। सबके आगे छेड़छाड़ की गई और मुझे नग्न होने के लिए मजबूर किया गया।”
शुक्रवार (21 जुलाई) को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित मालवीय ने महिला उत्पीड़न की एक अन्य घटना का भी जिक्र किया। यह घटना पश्चिम बंगाल के डोमजूर इलाके की है। यहाँ उन्होंने पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया था, जिसमें पीड़िता ने टीएमसी के अरुण ठाकुर और शुवंकर मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिकायत में पीड़िता ने कहा था, “उन्होंने काउंटिंग के दिन मेरे प्राइवेट पार्ट्स छुआ और मुझे पीटा।”
Another complaint filed by a woman candidate of BJP, in Howrah’s Domjur… She was groped and assaulted, by TMC candidate and his agents, inside the counting center on 11th Jul 2023. Mamata Banerjee’s police is still to file an FIR. These are not isolated instances of crimes… pic.twitter.com/EL27FlYY6j
भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ठोस कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। शिकायत में घटनास्थल के CCTV फुटेज की भी जाँच करवाने की माँग की गई थी।
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी रैपिड रेल के लिए 415 करोड़ रुपए देने होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है। यह रकम देने के लिए केजरीवाल सरकार को शीर्ष अदालत ने दो महीने की मोहलत दी है। विज्ञापन पर दिल्ली सरकार के 1100 करोड़ रुपए खर्च करने का हवाले देते हुए यह आदेश दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एसके कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने सोमवार (24 जुलाई 2023) को कहा, “यदि पिछले 3 सालों में विज्ञापन पर 1100 करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं तो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए निश्चित रूप से पैसा दिया जा सकता है। या तो आप (दिल्ली सरकार) पैसा दें या हम आपका विज्ञापन बजट कुर्क कर लेंगे।” कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार के फंड देने से हाथ खड़े करने के कारण उसे यह आदेश देना पड़ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट की फटकार और चेतावनी के बाद दिल्ली सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि RRTS के लिए फंड दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कोर्ट से फंड किश्त में जमा करने और इसके लिए थोड़ा समय देने की माँग की। इस पर कोर्ट ने उन्हें दो महीने की मोहलत दी। अब केजरीवाल सरकार को RRTS के लिए 2 महीने के भीतर 415 करोड़ रुपए का भुगतान करना होगा।
RRTS प्रोजेक्ट की फंडिंग को लेकर इससे पहले 3 जुलाई 2023 को सुनवाई हुई थी। इस दौरान दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि RRTS के लिए उसके पास फंड नहीं है। जवाब से असंतुष्ट सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल सरकार को बीते 3 सालों में विज्ञापन पर हुए खर्च का ब्यौरा 2 सप्ताह के भीतर पेश करने का निर्देश दिया था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर बताया था कि बीते 3 सालों में उसने विज्ञापन पर 1073 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
क्या है RRTS प्रोजेक्ट
RRTS प्रोजेक्ट के जरिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को हरियाणा और राजस्थान से जोड़ने की प्लानिंग है। इसके तहत कम्प्यूटर संचालित हाई स्पीड ट्रेनें चलेंगी। पीक टाइम नहीं होने पर इन ट्रेनों से माल ढुलाई की भी योजना है। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से ये ट्रेनें चलेंगी। RRTS के अंतर्गत दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद रूट का काम अंतिम चरण में है। इससे यात्रियों को सहूलियत के साथ प्रदूषण और जाम से भी राहत मिलेगी। रैपिड रेल की सेवा मेंट्रो से अलग होगी। मेट्रो के मुकाबले इसकी स्पीड अधिक और स्टॉपेज कम होगा।
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार (23 जुलाई, 2023) को काँवड़ यात्रियों पर पथराव किया गया था। इस पत्थरबाजी का मुख्य आरोपित उस्मान बताया जा रहा है जो समाजवादी पार्टी का स्थानीय नेता और पूर्व पार्षद है। उस्मान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच पुलिस के बयान और एक वीडियो के आधार पर जुबैर जैसे लोग इस घटना में दोनों तरफ से बराबर गलती होने जैसा नैरेटिव बनाने लगे।
ऑपइंडिया ने बरेली के स्थानीय लोगों से बात कर के व अन्य सबूतों को जुटा कर यह पाया कि काँवड़ यात्रियों को बरेली में सिर्फ एक ही जगह नहीं बल्कि अन्य स्थानों पर अलग-अलग बहानों से निशाना बनाया गया। इस निशाने में सोशल मीडिया भी शामिल है।
सपा नेता उस्मान निकला हमले का मास्टरमाइंड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बरेली पुलिस ने इस हमले की जाँच के दौरान स्थानीय सपा नेता और पूर्व पार्षद उस्मान अल्वी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पीड़ित काँवड़िया अमित प्रजापति की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर हुई है। उस्मान के अलावा 150 अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है जिनके फुटेज के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। केस में दर्ज कुछ अन्य आरोपितों के नाम सलीम शाह, छोटे शाह, मम्मा ढोल, राशिद मुखबिर, वाहिद, चाँद मोहम्मद, गुड्डू, सरदार शाह और भूरा हैं।
उस्मान पर आरोप है कि उसने ही सबसे पहले काँवड़ियों को मार डालने के लिए भीड़ को ललकारा था। 2 बार के पार्षद उस्मान को इस बार प्रेमशंकर राठौर ने हरा दिया था। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
पत्थरबाजी की शुरुआत मस्जिद से, मौलाना नामजद
इस पूरी घटना में हमले का केंद्र मूल रूप से बारादरी थानाक्षेत्र में आने वाली नवादा की एक मस्जिद बताई जा रही है। ऑपइंडिया से बात करते हुए स्थानीय हिन्दू नेता अरुण कुमार फौजी ने बताया कि नूरी मस्जिद से कांवड़ियों पर हमले की शुरुआत हुई। अरुण ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि इस बात की जाँच होनी चाहिए कि मस्जिद में अचानक ही 100 से अधिक मुस्लिमों की भीड़ कैसे जमा हो गई।
उन्होंने आरोप लगाया है कि नूरी मस्जिद की छत से न सिर्फ पत्थर बल्कि ज्वलनशील पदार्थ मिला कर पहले से रखी बोतलें भी फेंकी गईं।
नूरी मस्जिद के आगे बाइकें खड़ी कर के रोका गया रास्ता
आरोप है कि हमले के दौरान काँवड़ और महादेव की मूर्ति खंडित हो गई थी। फिलहाल इस FIR में मस्जिद के मौलाना शाहनूरी को नामजद किया गया है। सभी उपद्रवियों पर बलवा, पथराव, तोड़फोड़ आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है।
दोतरफा हमला नहीं बल्कि आत्मरक्षा
ऑपइंडिया से बरेली के एक अन्य हिंदूवादी नेता सुनील सौभरि ने कहा कि जिस वीडियो को जुबैर जैसे लोग हिन्दुओं के हमले का बता रहे वो असल में आत्मरक्षा थी। सुनील के मुताबिक, मुस्लिम बहुल इलाके में फँसे हिन्दू काँवड़ियों के साथ गिने-चुने पुलिसकर्मी थे। उन्होंने आगे बताया कि मुस्लिमों की बढ़ रही भीड़ में खुद के निकल कर भागने और बैकअप फ़ोर्स आने तक स्वयं को जीवित रखने के लिए हिन्दुओं ने पलटवार किया था। सुनील का यह दावा है कि चोटिल केवल हिन्दुओं की तरफ से हैं क्योंकि मुस्लिम पक्ष ने पूरी तैयारी से पोजीशन ले रखी थी।
सुनील और अरुण ने बरेली पुलिस के बयान को काँवड़ियों की रक्षा न कर पाने की अपनी नाकामी छिपाने के लिए बोले गए शब्द बताए हैं। बतातें चलें कि ज़ुबैर ने पुलिस के बयान और एक वीडियो के आधार पर काँवड़ियों को बराबर का दोषी ठहराने की साजिश रची थी।
दूसरा वीडियो ये रहा। इसमें कांवड़ियों की तरफ से पुलिस बल की मौजूदगी में पत्थर बरसाते दिख रहे हैं। पुलिस भी कह रही है कि दोनों तरफ से पत्थर चले है. https://t.co/769diRCGNgpic.twitter.com/fYZvoogxhd
ऑपइंडिया के पास एक अन्य वीडियो भी मौजूद है जिसमें हिन्दू समाज के लोग खुद पर पथराव की शिकायत कर रहे हैं। इस वीडियो में कुछ महिलाओं को डर से एक तरफ आते देखा जा सकता है। पीछे से कुछ मुस्लिम भी आते दिख रहे हैं जिनसे बाद में हिन्दुओं की बहस होती है।
शाँतिपूर्वक जा रहे काँवड़ियों को देख कर अल्लाह हु अकबर के नारे
ऑपइंडिया के पास हिंसा से पहले का एक वीडियो मौजूद है। इस वीडियो में काँवड़ियों का जत्था जा रहा है जिसकी राह में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। ये काँवड़ यात्रियों को देख कर ‘अल्लाह हु अकबर’ और नारा ए तकबीर चिल्ला रहे हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और आम नागरिक नारेबाजों को समझाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं।
ऑपइंडिया से बात करते हुए अरुण कुमार फौजी ने बताया कि बारादरी के अलावा भी अन्य क्षेत्रों में काँवड़ियों को निशाना बनाने के प्रयास किए गए। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गाँव लभेड़ा में एक प्राचीन शिव मंदिर का जिक्र करते हुए अरुण ने कहा कि वहाँ सावन माह में ही एक प्राचीन मंदिर को बंद करने की साजिश रची गई थी। इस साजिश में कुछ लोगों द्वारा सीमेंट और ईंट लगा कर मंदिर का मुख्य द्वार बंद करने की कोशिश की गई थी।
अरुण का दावा है कि 23 जुलाई को हिन्दू संगठनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो उस मुस्लिम बाहुल्य इलाके में फ़ोर्स तैनात हुई और मंदिर जैसे-तैसे बच पाया।
मंदिर पर तैनात फ़ोर्स
सोशल मीडिया से फैलाया गया तनाव
ऑपइंडिया से बात करते हुए बरेली जिले के VHP नेता हिमांशु पटेल ने बताया कि बरेली के अलग-अलग हिस्सों में काँवड़ यात्रियों के खिलाफ हुए हँगामे में सोशल मीडिया से तनाव फैलाया गया। हिमांशु के मुताबिक बारादरी इलाके में हुई पत्थरबाजी से 2 दिन पहले बहेड़ी इलाके के 2 मुस्लिमों ने काँवड़ यात्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसमें से एक का नाम राहत इस्लाम खान और दूसरे का नाम मोहनीश खान है। हिमांशु ने दावा किया कि हिन्दू संगठनों ने इन दोनों के खिलाफ पुलिस तहरीर दे रखी है।
आरोपितों के स्क्रीनशॉट
वहीं 23 जुलाई को हिन्दू संगठनों ने बरेली के ही शेरगढ़ थानाक्षेत्र के अकरम वारशी के खिलाफ भी थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इन सभी ने काँवड़ियों को नशेड़ी बताते हुए उनके द्वारा नशे में भजन की बजाय कव्वाली बजाने की भ्रामक पोस्ट शेयर की थी। अकरम वारसी को हिरासत में ले लिया गया है। जबकि मोहनीश और राहत इस्लाम फरार हैं।
थाना शेरगढ़, बरेली पर प्रकरण के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरेली के अरुण और सुनील ने हमें बताया कि आंवला क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के नेता शमशाद ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों की काँवड़ यात्रा में बाधा डाली। अरुण फौजी के अनुसार ये काँवड़ यात्री शमशाद के वोटर थे लेकिन उसने इनके रास्ते को रोकने का प्रयास किया। वहीं सुनील के मुताबिक शमशाद की ही जिद के चलते काँवड़ यात्रा का रूट पुलिस ने डायवर्ट करवा दिया और एक मार्ग में तो DJ भी नहीं बजने दिया।
बताते चलें कि आँवला क्षेत्र की ही डिप्टी SP दीपशिखा पर काँवड़ यात्रियों की हरकतों को आतंकियों जैसा बताने का आरोप लगा था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) अपने बर्ताव को लेकर चर्चा में हैं। बांग्लादेश के साथ तीसरे वन डे मैच में आउट दिए जाने के बाद उन्होंने अपना बैट स्टंप पर मार दिया। मैदान छोड़ने से पहले अंपायर को सुनाया। फिर पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के बात बांग्लादेशी टीम की कप्तान पर ताना मारा। इसके बाद बांग्लादेशी टीम फोटोशूट छोड़कर चली गई।
कुछ प्रशंसक खराब अंपायरिंग का हवाला देकर हरमनप्रीत के इस बर्ताव का बचाव कर रहे हैं। कुछ को उनके तेवर विराट कोहली की तरह दिख रहे हैं। वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना की है। इनमें पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भी शामिल हैं। उन्होंने बीसीसीआई से हरमनप्रीत के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।
साल 1983 की विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने ट्वीट कर कहा है, “बांग्लादेश की महिला टीम के खिलाफ हरमनप्रीत का व्यवहार निराशाजनक था। वह क्रिकेट से बड़ी नहीं हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट का नाम खराब किया है। बीसीसीआई को उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करनी चाहिए।”
Harmanpreet’s behaviour against the Bangladesh women’s team was pathetic. She is not bigger than the game. She got a very bad name for Indian cricket. BCCI should take very strict disciplinary action.
भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरिज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई है। 22 जुलाई 2023 को दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे था। यह मैच टाई रहा। इस मैच के दौरान यह पूरा विवाद हुआ।
— India at Asian Games (Women’s SportsZone) (@WSportsZone) July 23, 2023
दरअसल, 226 रन का पीछा कर रही टीम इंडिया को 34वें ओवर में बड़ा झटका लगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर नाहिदा अख्तर की गेंद पर आउट करार दी गईं। नाहिदा की गेंद पर हरमनप्रीत स्वीप शॉट खेलने गईं। गेंद हवा में उठी और बांग्लादेश खिलाड़ियों ने कैच आउट की अपील की। अंपायर ने हरमनप्रीत को आउट करार दिया। आउट करार दिया।
इस फैसले से हरमनप्रीत खुश नहीं दिखीं। पहले तो उन्होंने अपना बैट विकेट पर मार दिया। फिर पवेलियन लौटते हुए अंपायर पर भी कमेंट किए। इसका वीडियो वायरल है। मैच के बाद भी उन्होंने मैच के दौरान अंपायरिंग पर सवाल उठाए।
मैच खत्म होने के बाद हरमनप्रीत ने अंपायरिंग पर हैरानी जताते हुए कहा कि अगली बार जब बांग्लादेश आएँगी तो इस तरह की अंपायरिंग से निपटने के लिए तैयार रहेंगीं। यही नहीं, जब दोनों टीम के खिलाड़ी फोटो शूट करा रहे थे तब हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेशी कप्तान पर ताना मारा। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि फोटो खिंचाने के लिए अंपायर्स को भी ले आओ। वह भी बांग्लादेश क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं।
“Bring the umpires too.”
“Why u r only here? You haven't tied the match. The umpires did it for you. Call them up! We better have photo with them as well.”#HarmanpreetKaur ?????????????????????????? pic.twitter.com/eT1SMf3h7u
हरमनप्रीत के इस तरह के व्यवहार से नाराज होकर बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ फोटोशूट छोड़कर चली गईं। बाद में निगार ने भी हरमनप्रीत कौर की आलोचना की। कहा था कि वह नहीं बता सकतीं उनके साथ किस तरह की हरकत हुई। लेकिन जो भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की इन हरकतों पर बीसीसीआई की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालाँकि अंतरष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने हरमनप्रीत कौर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें मैच फीस का 75% जुर्माना भरने के लिए कहा है। साथ ही उनके रिकॉर्ड में 3 डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिए हैं।
राजस्थान विधानसभा में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने अपनी ही सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर वन है, ऐसे में मणिपुर पर बहस करने से पहले हमें खुद की गिरेबान में झाँकना चाहिए। इसके कुछ ही घटों बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। अब उन्होंने विधानसभा में कॉन्ग्रेस के मंत्रियों द्वारा पटक कर पीटे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वो ‘लाल डायरी’ स्पीकर की टेबल पर रखना चाहते थे, लेकिन उनसे वो छीन ली गई।
वहीं अब भाजपा ने बड़ा दावा किया है कि राजेंद्र गुढ़ा के हिसाब से इस डायरी में सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव का भी नाम है। बता दें कि वैभव गहलोत ‘राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन’ के अध्यक्ष हैं। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि इस डायरी का आधा हिस्सा उनसे छीन लिया गया और उसका आधा हिस्सा अब भी उनके पास है। उन्होंने कहा कि इस डायरी में विधायकों की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ क्रिकेट के चुनाव में किसे कितने रुपए दिए और क्या काले कारनामे हुए गए इन सबका हिसाब है।
राजेंद्र गुढ़ा जी का कहना है कि लाल डायरी में बहुत राज हैं, उसमें 500 करोड़ का हिसाब है और मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत का भी नाम है।
आज विधानसभा में लाल डायरी लेकर गए गुढ़ा जी के साथ मारपीट कर उन्हें बलात बाहर कर दिया गया। साफ है कि डायरी में लिखे काले धन के राज और नाम सामने… pic.twitter.com/5tU2lXIMz7
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 24, 2023
उन्होंने चेताया कि इस संबंध में और खुलासे आगे भी करने वाले हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस पर हमला बोलते हुए कहा है कि आज राजेंद्र सिंह गुढ़ा विधानसभा में एक लाल डायरी लेकर पहुँचे थे, उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि था कि कल वह एक लाल डायरी लेकर आएँगे। शेखावत ने कहा कि इस लाल डायरी से सरकार की चूलें हिल जाएँगी, सरकार गिर जाएगी।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने तो यहाँ तक कहा कि कॉन्ग्रेस के सारे के सारे नेता बलात्कारी हैं और अगर महिलाओं के साथ दुष्कर्म की कोई डिग्री होती तो इन्हें अब तक Ph.D मिल गई होती। उन्होंने शांति धारीवाल और महेश जोशी जैसे कॉन्ग्रेसी मंत्रियों का नार्को टेस्ट कराने की भी माँग की, ताकि पता चले कि कितनी महिलाओं के साथ इनके संबंध हैं। वहीं गजेंद्र शेखावत ने कहा कि इस लाल डायरी का रहस्य क्या है, ये आज राजस्थान का हर व्यक्ति जानना चाहता है।
मैं अशोक गहलोत से पूछना चाहता हूं कि वह लाल डायरी क्या है
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) July 24, 2023
उन्होंने कहा कि जिस तरह विधानसभा में राजेन्द्र गुढ़ा से लाल डायरी छीनने की कोशिश की गई, उससे साफ है कि दाल में कुछ ना कुछ काला ज़रूर है। उन्होंने गहलोत सरकार से पूछा कि उस लाल डायरी में क्या है, इसका खुलासा करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अशोक गहलोत के एक विश्वासपात्र के घर छापेमारी में लाल डायरी मिली थी, जिसे IT अधिकारियों से छीन लिया गया था और पुलिस की इसमें मिलीभगत थी। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने उस लाल डायरी में 500 करोड़ रुपए का हिसाब-किताब होने का दावा किया है।
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि जिस तरह से लाल डायरी को राजेंद्र सिंह गुढ़ा से छीनने के लिए कॉन्ग्रेस नेताओं में होड़ लगी थी, इससे लगता है कि दाल में कुछ लाल नहीं तो काला तो ज़रूर है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के पैसों को लूट कर कौन-कौन गुलछर्रे उड़ा रहे थे, इसका खुलासा होना चाहिए। BJYM के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने भी कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे वैभव गहलोत को राजस्थान क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष बनाने में हुए भ्रष्टाचार की कहानी भी लाल किताब में छुपी हुई है।
एशियन गेम्स के लिए भारत के खिलाड़ी तैयारी में लगे हुए हैं। टूर्नामेंट के लिए भारत में हुए ट्रायल में महिलाओं के 53 किलो कैटेगरी में अंतिम पंघाल ने जीत दर्ज की है। शनिवार (22 जुलाई, 2023) को नई दिल्ली में हुए ट्रायल में उन्हें जीत मिली। उन्हें पहले राउंड में बाई मिला (अगले राउंड में एंट्री), लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर इस प्रतियोगिता में विजय हासिल की। अंतिम पंघाल की उम्र अभी मात्र 19 साल ही है।
अंतिम पंघाल और विशाल कालीरमन की जीत, फिर भी नहीं जाएँगे एशियन गेम्स में
वहीं दूसरी तरफ पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग की बात करें तो इसमें ट्रायल में विशाल कालीरमन विजेता रहे। छत्रसाल स्टेडियम में हुए ट्रायल में वो अपने कैटेगरी में नंबर वन पर रहे। लेकिन, क्या आपको पता है कि इसके बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों को भारत की तरफ से एशियन गेम्स में मौका नहीं मिलेगा? इसका कारण है कि पुरुषों के 56 किलोग्राम वर्ग में बजरंग पूनिया और महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में विनेश फोगाट को पहले ही एंट्री दी जा चुकी है।
यानी, इन दोनों खिलाड़ियों को बिना ट्रायल के ही एशियन गेम्स में खेलने भेजा जाएगा, क्योंकि ये IOA (इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन) की एड-हॉक कमिटी का निर्णय है। अतः, अंतिम पंघाल और विशाल कालीरमन जीत के बाद भी स्टैंडबाई मोड में ही रहेंगे एशियन गेम्स के लिए। अब अंतिम पंघाल ने पूछा है कि एक स्वच्छ और तय प्रक्रिया के तहत उनकी जीत हुई है, ऐसे में फिर भी वो स्टैंडबाई बन कर क्यों रहे? अंतिम पंघाल ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का रुख करने का ऐलान किया है।
उन्होंने कहा, “अगर विनेश फोगाट को इसी तरह डायरेक्ट एंट्री मिलती रही, लोगों को आखिर पता कैसे चलेगा कि हम दूसरे पहलवान कितने अच्छे हैं? हमलोग अपना प्रयास जारी रखेंगे। ये मेरे कोच का निर्णय होगा कि मैं आगे क्या करूँगी, लेकिन मेरी लड़ाई जारी रहेगी। 3 बाउट जीतने का क्या फायदा हुआ? मुझे पता है विनेश बहुत अच्छा खेलती हैं और उनके पास बहुत मेडल हैं, लेकिन उन्हें ट्रायल में हमलोगों के साथ खेलना चाहिए।” पहलवानों के परिवारों ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन भी किया था।
बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को ट्रायल में छूट
बता दें कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को IOA द्वारा ट्रायल से छूट देते हुए एशियन गेम्स में डायरेक्ट एंट्री दी, जिसके बाद अन्य पहलवानों ने इसका विरोध किया था। मामला हाईकोर्ट भी गया, लेकिन वहाँ से भी पहलवानों को निराशा ही हाथ लगी। याचिका रद्द करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि इस फैसले को तर्कविरुद्ध या अव्यवहारिक नहीं कहा जा सकता। हाईकोर्ट ने कहा कि ये नहीं कहा जा सकता कि देश के हित के विरोध में ये फैसला लिया गया है, या फिर किसी को फेवर देने के लिए ये फैसला लिया गया।
ओलंपिक मेडल विजेता योगेश्वर दत्त ने भी इस फैसले के बाद विरोध जताते हुए कहा था कि पूरा देश कन्फ्यूज है कि ये हो क्या रहा है। उन्होंने कहा था, “चीफ कोच से मैंने बात कि उन्होंने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। कमिटी में कुछ लोग हैं, जिन्होंने ये फैसला लिया है। चीफ कोच की सहमति के बिना फैसले लिए नहीं जा सकते। कोई कैम्प लगा कर फिटनेस टेस्ट भी नहीं लिया गया। कई पहलवान दुःख में हैं, वो ट्रायल के लिए गुहार लगा रहे हैं। कमिटी ने कोई निष्पक्षता नहीं बरती है। अगर बिना ट्रायल भेजना है तो पूरी टीम भेजिए।”
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच एक भारतीय महिला पाकिस्तान जाने के कारण चर्चा में आ गई है। इस महिला का नाम अंजू है। वह राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वह पति को जयपुर घूमने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन पाकिस्तान पहुँच गई। कहा जा रहा है कि फेसबुक दोस्त नसरुल्लाह से मिलने वह पाकिस्तान गई। एक तरफ अंजू का दावा है कि वह सीमा हैदर जैसी नहीं है और एक शादी में शामिल होने पाकिस्तान आई है। वहीं नसरुल्लाह भी अब शादी की बात से पलट गया है।
कौन है अंजू
अंजू मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर की रहने वाली है। साल 2007 में उसकी शादी उत्तर प्रदेश के बलिया के अरविंद से हुई। अरविंद ईसाई है। शादी के बाद अंजू भी ईसाई बन गई। वह राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती है। अंजू का कहना है कि साल 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के ख़ैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर बाला जिले में रहने वाले नसरुल्लाह से हुई। दोनों के बीच बीते 3 साल से बातचीत हो रही थी।
कैसे पहुँची पाकिस्तान
अंजू ने 21 जुलाई को अपने पति अरविंद से कहा था कि वह जयपुर घूमने जा रही है। लेकिन वह भिवाड़ी से दिल्ली आई। फिर वहाँ से अमृतसर पहुँची और बाघा बॉर्डर पारकर पाकिस्तान पहुँच गई। उसके पास पासपोर्ट और पाकिस्तान जाने के लिए वीजा था, इसलिए उसे बॉर्डर पार करने में कोई समस्या नहीं हुई। उसने पासपोर्ट 2020 में बनवाया था। अंजू का दावा है कि वह एक शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आई है। यहाँ वह नसरुल्लाह के घर पर रुकी है।
पाकिस्तान से अंजू ने जारी किया वीडियो, कहा- जल्द लौटूंगी वापस, परिवार को न करें परेशान फेसबुक दोस्त से मिलने गई अंजू ने पाकिस्तान से एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में अंजू ने कहा है कि उसके परिवार को परेशान न किया जाए। वह दो-तीन दिन में वापस भी लौट आएगी। pic.twitter.com/Mt1xbFzjAp
अंजू ने यह भी कहा है कि सीमा हैदर से उसकी तुलना गलत है। वह 2-4 दिन में ही वापस आ जाएगी। उसने यह भी कहा है कि वह बच्चों को पढ़ाने और नौकरी करने के लिए पति के साथ रह रही थी। लेकिन भारत वापस आने के बाद बच्चों को लेकर पति से अलग हो जाएगी। इसके अलावा अंजू ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान न करने की रिक्वेस्ट की है।
पहले कहा सगाई करने आई है अंजू, फिर पलटा नसरुल्लाह
एक ओर जहाँ अंजू नसरुल्लाह से शादी और सगाई की बातों से इनकार कर रही है। वहीं नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू उससे सगाई करने के लिए ही पाकिस्तान आई है। बीसीसी उर्दू से बातचीत में नसरुल्लाह का कहना है कि अंजू के साथ फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में जीने का फैसला किया। कुछ दिन बाद वह अंजू से सगाई करेगा। फिर 10-12 दिन बाद अंजू भारत वापस चली जाएगी। इसके बाद वह शादी करने दोबारा पाकिस्तान आएगी।
नसरुल्लाह ने यह भी कहा है कि पाकिस्तानी वीजा के लिए वह और अंजू बीते दो साल से परेशान थे। दोनों ने हजारों रुपए खर्च किए हैं। लेकिन बाद में सगाई और शादी की बात से नसरुल्लाह पलट गया। अब उसका कहना है कि अंजू घूमने के लिए पाकिस्तान आई है। वीजा खत्म होने के बाद वह 20 अगस्त को भारत लौट जाएगी। नसरुल्लाह के अनुसार अभी अंजू उसके घर की महिलाओं के साथ अलग कमरे में रह रही है।
वहीं अंजू के पाकिस्तान जाने की जानकारी सामने आने के बाद भिवाड़ी पुलिस व जाँच एजेंसी IB व CID की टीम ने अंजू के घर पर पहुँची। जाँच टीम ने अंजू के घर वालों से पूछताछ भी की है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मार्शलों द्वारा सदन से बाहर निकाल दिया गया, इस दौरान उनके साथ धक्कामुक्की भी की गई। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने मंत्री रहते अपनी ही सरकार को आईना दिखाते हुए कहा था कि राजस्थान महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर-1 राज्य बन गया है। विधानसभा में ये बयान देने के कुछ ही घंटों बाद खबर आई कि उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया गया है। अब बल प्रयोग कर के उन्हें विधानसभा से भी बाहर निकाल दिया गया।
सोमवार (24 जुलाई, 2023) को राजेंद्र सिंह गुढ़ा को जयपुर स्थित विधानसभा में घुसने भी नहीं दिया गया। मीडिया से बात करने के दौरान वो फूट-फूट कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि 50 लोगों ने उन पर हमला बोला, उनपर मुक्के चलाए और उन्हें लात मारी। उन्होंने बताया कि कॉन्ग्रेस नेताओं ने उन्हें विधानसभा से बाहर खींच लिया। उन्हें अपनी बात रखने का भी मौका नहीं दिया गया। उन पर भाजपा के साथ होने के आरोप लगाए गए। पूर्व मंत्री ने पूछा कि आखिर उनकी गलती क्या है?
वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही राजेंद्र सिंह गुढ़ा विधानसभा के द्वार पर पहुँचे, वहाँ पहले से जमा मार्शलों ने उन्हें घेर लिया। बार-बार मिन्नतें करने और कोशिश करने के बावजूद उन्हें भीतर नहीं घुसने दिया गया। बता दें कि शून्यकाल में ‘लाल डायरी’ को लेकर विधानसभा में बहस हुई। वो ‘लाल डायरी’ लहराते हुए विधानसभा अध्यक्ष CP जोशी के आसन के पास पहुँच गए थे। स्पीकर ने उन्हें अपने कक्ष में आने के लिए भी कहा था।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा की राजस्थान के संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के साथ भी बहस हुई। उन्होंने ‘लाल डायरी’ के संबंध में खुलासा करने के संबंध में चेताया था। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि बार-बार समय माँगने के बावजूद स्पीकर उन्हें ‘लाल डायरी’ टेबल पर रखने का समय नहीं दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मंत्री पद से उन्हें हटा दिया गया है, बतौर विधायक उन्हें बोलने का अधिकार है। उन्होंने बताया कि कॉन्ग्रेस के मंत्रियों ने उन्हें नीचे पटक दिया, एकाध लात शांति धारीवाल ने मारा और महेश जोशी ने भी उन्हें पीटा।
उन्होंने बताया कि 2008 में भी उन्होंने 6 विधायकों के साथ कॉन्ग्रेस की मदद की थी। उन्होंने बताया कि उनसे वो ‘लाल डायरी’ भी छीन ली गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ राज्य में अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य बदनाम हो गया है और बलात्कारियों को हमारे लोग मदद कर रहे हैं – विधानसभा में उन्होंने यही बात कही थी। उन्होंने कहा कि कॉन्ग्रेस में ऐसे लोग बैठे हैं, जिनके ऊपर फ़िल्में बन रही हैं। बता दें कि अजमेर रेप काण्ड पर अजमेर 92′ फिल्म आई है, जिसके आरोपित कॉन्ग्रेस नेता ही थे।
#WATCH | Congress leader Rajendra Singh Gudha was not allowed to enter the Rajasthan Assembly today after being removed as minister in Ashok Gehlot's cabinet. pic.twitter.com/aMVOt0JRbM
गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय सँभाल चुके राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि उन्हें विधायक के लिए कुर्सी तक अलॉट नहीं की थी। उन्होंने पूछा कि अगर डायरी में कुछ नहीं था तो आखिर छीना क्यों गया? बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें उस लाल डायरी को नष्ट करने के लिए कहा था। विपक्ष आरोप लगा रही है कि उसमें भ्रष्टाचार का हिसाब-किताब है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के एक मदरसे से रूह कँपा देने वाली हैवानियत सामने आई है। 11 साल के बच्चे को मौलवी ने पहले जमकर पीटा। फिर उसे जंजीर से बाँध दिया। तीन दिन बाद बच्चा किसी तरह मदरसे से भागने में कामयाब रहा। जंजीर से उसके हाथ बँधे देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर बच्चे को मुक्त कराया गया। आरोपित मौलवी बशारत फरार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित बच्चा राजौरी के अंडरूथ गाँव का रहने वाला है। वह पुल्लिलियां गाँव स्थित मदरसे में 6वीं कक्षा में पढ़ता है। इसी मदरसे के मौलवी बशारत ने शुक्रवार (21 जुलाई, 2023) को उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। बच्चा मदरसे से भाग न पाए इसलिए मौलवी ने उसे चेन से बाँध दिया था। तीन दिन बाद रविवार (23 जुलाई, 2023) को मौलवी नमाज की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पीड़ित बच्चा मौका पाकर मदरसे से भाग निकला।
मदरसे से निकलने के बाद डरा-सहमा बच्चा भागता हुआ राजौरी जा पहुँचा। वह मौलवी के चंगुल से तो निकल आया था, लेकिन उसे जिस जंजीर से बाँधा गया था, वह चैन बच्चा नहीं खोल पाया था। ऐसे में लोगों ने उसे जंजीर से बँधा देखकर उससे पूछताछ की। पीड़ित बच्चे ने आपबीती सुनाई। पीड़ित बच्चे ने यह भी बताया कि मौलवी की प्रताड़ना से तंग आकर वह इससे पहले भी भागकर अपने गाँव चला गया था। लेकिन तब घर वालों ने उसे वापस मदरसा भेज दिया था।
बच्चे की बात सुनने के बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस और बाल संरक्षण विभाग को दी। मौके पर पहुँची टीम ने बच्चे के हाथ से जंजीर काटी। फिर उसे मेडिकल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपित मौलवी बशारत फरार हो चुका था। पुउसकी तलाश जारी है। बाल संरक्षण इकाई की कानूनी अधिकारी शिवांगी कांत शर्मा का कहना है कि बच्चे को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है। मामला गंभीर है। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।