मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेटी द्वारा बुजुर्ग माता-पिता और भाई पर अत्याचार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अल्ताफ अंसारी नामक व्यक्ति के बहकावे में आकर महिला ने पिता से तीन करोड़ रुपए माँगे। पैसा नहीं देने पर माँ-बाप और भाई को बंधक 4 महीनों से एक कमरे में बंद कर रखा था। बुर्जुग दंपती के दोस्त की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को मुक्त कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अरेरा कॉलोनी का है। यहाँ रहने वाले 80 साल के बुजुर्ग सीएस सक्सेना एसबीआई में मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। वह अपनी 76 वर्षीय पत्नी कनक सक्सेना और 48 वर्षीय बेटे के साथ रह रहे थे। उनके बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं है। सीएस सक्सेना ने साल 2002 में अपनी बेटी निधि की लखनऊ में शादी की थी। लेकिन 4 महीने पहले उसका अपने पति और ससुराल वालों से झगड़ा हो गया। इसके बाद अपने बेटे को लेकर वह भोपाल आ गई।
भोपाल आने के बाद निधि अपने पिता से तीन करोड़ रुपए की माँग कर रही थी। उन्होंने देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद से निधि ने अपने बड़े बेटे मैथिल ठाकुर के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती और मानसिक रूप से कमजोर भाई के साथ मारपीट करने लगी। उन्हें एक कमरे में बंदकर उनका खाना-पीना कम करा दिया। कथित तौर पर खाने के लिए केवल एक रोटी दी जाती थी। पैसों को लेकर निधि और उसका बेटा मैथिल आए दिन तीनों के साथ मारपीट करते थे।
इसी साल फरवरी में सक्सेना से मिलने उनके एक दोस्त घर आए थे। निधि ने उन्हें लौटा दिया। 19 जून 2023 को दोबारा वही दोस्त मिलने पहुँचे। इस बार भी निधि ने उन्हें अपने पिता से मिलने नहीं दिया। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो निधि उनके साथ गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद सीएस सक्सेना के इस दोस्त ने हबीबगंज थाने में जाकर किसी अनहोनी की आशंका जताई और इसको लेकर लिखित शिकायत की। कार्रवाई करते हुए पुलिस सक्सेना के घर जा पहुँची। निधि ने पुलिस को रोकने की काफी कोशिश की। लेकिन सख्ती के बाद पुलिस घर के अंदर गई तो एक कमरे में ताला लटका मिला। कमरे का ताला खोलने पर बुजुर्ग दंपति और उनका मानसिक रूप से कमजोर बेटा कमरे में बंद मिला। तीनों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।
निधि की माँ कनक सक्सेना का कहना है कि पहले उनकी बेटी ऐसी नहीं थी। लेकिन एनजीओ संचालक अल्ताफ अंसारी के बहकावे में आकर उसने यह सब किया है। निधि न केवल उन लोगों के साथ मारपीट करती थी, बल्कि उन्हें ढंग से खाना भी नहीं देती थी। उसने माता-पिता से सारे ATM छीन लिए थे और कई सारे पेपर्स पर साइन भी कराए हैं। पुलिस ने आरोपित महिला के खिलाफ मारपीट एवं सीनियर सिटीजन एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
टाइटेनिक का मलबा देखने की चाह ने पाकिस्तान के बड़े अरबपति बिजनेसमैन और उनके 19 साल के बेटे की जान ले ली। 48 वर्षीय शहजाद दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद कुछ दिन पहले एक पनडुब्बी में बैठ अटलांटिक महासागर गए थे। पर, अब खबर आई है कि दोनों का उसी पनडुब्बी में इंतकाल हो गया।
शहजाद और सुलेमान की इस तरह मौत की खबर सुनने के बाद दाउद फाउंडेशन ने इस संबध में बयान जारी किया। इसमें कहा गया “बड़े दुख के साथ हम शहजाद और सुलेमान दाऊद के इंतकाल के बारे में आपको बता रहे हैं।” आगे पत्र में टाइटन पनडुब्बी पर सवार अन्य यात्रियों के परिवारों के प्रति तहे दिल से संवेदना व्यक्त की गई।
वहीं शहजाद दाऊद की बहन आजमेह ने इस मामले में खुलासा किया है कि उनका भतीजा इस ट्रिप के लिए तैयार नहीं था। उसे जाने में बहुत डर लग रहा था। लेकिन वो फिर भी इस ट्रिप पर गया क्योंकि ये ट्रिप फादर्स डे वाले वीकेंड पर पड़ रही थी। सुलेमान अपने अब्बा को खुश करना चाहता था जो कि बहुत समय से टाइटेनिक को मलबा देखने को बेताब थे।
आजमेह कहती हैं कि उन्हें शुरुआत में तो यकीन ही नहीं था कि उनका भाई और भतीजा अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन जब गुरुवार को ओशनगेट कंपनी ने बताया कि उस पनडुब्बी में बैठा कोई यात्री नहीं बचा तो पूरी तरह टूट गईं। वो कहती है कि भाई और भतीजे के साथ हुई घटना सोच सोचकर उन्हें खुद साँस की दिक्कत बढ़ गई।
शहजाद कराची की एंग्रो कॉर्पोरेशन में उपाध्यक्ष थे। वहीं प्रिंस ट्रस्ट इंटरनेशनल में एडवाइजर थे जिसे किंग्स चार्ल्स III ने स्थापित किया है। बहन आजमेह के अनुसार जब वो लोग पाकिस्तान में थे तब से शहजाद को टाइटैनिक का क्रेज था। वो 1958 में बनी ‘अ नाइट टू रिबेंबर’ देखते थे।
इसके अलावा उन्हें टाइटैनिक की डॉक्यूमेंट्री देखना, म्यूजियम में जाकर उसके मलबे देखना आदि पसंद था। इसलिए जब शहजाद सुलेमान ने टिकट ली तो किसी को हैरानी नहीं हुई।
बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि टाइटेनिक देखने अटलांटिक महासागर में घुसी पनडुब्बी वहीं गुम हो गई है। इसमें पाकिस्तान के अरबपति शहजाद दाऊद समेत 5 लोग थे। इन्हें ढूँढने के लिए अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की नौसेना ने विशेष अभियान चलाया। जिसके बाद शुक्रवार को खबर आई कि पनडुब्बी में बैठे पाँचों लोगों की मौत हो गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका (PM Modi US Visit) के राजकीय दौरे पर हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन और उनकी पत्नी जिल को कई उपहार दिए हैं। बायडेन दंपती से भी पीएम को भेंट मिले हैं। यह एक सामान्य बात है। ऐसा राष्ट्रध्यक्षों के दौरे में होता रहता है। लेकिन काॅन्ग्रेस नेता रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) ने इसमें भी ओछी राजनीति पर उतारू हो गईं। पीएम मोदी ने जिल बायडेन को 75 कैरेट का कृत्रिम हीरा ‘ग्रीन डायमंड’ उपहार में दिया था। इस पर रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी की पत्नी को भी राजनीति में घसीट लिया। ये वही रेणुका चौधरी हैं जिन पर एक टैक्स चोर से गिफ्ट में हीरा लेने का आरोप लग चुका है।
रेणुका चौधरी से जिल बायडेन को पीएम मोदी की ओर से मिले गिफ्ट को लेकर सवाल पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने PM पर तंज कसते हुए कहा, “भाई हम क्या कहें? बायडेन की बीवी को ग्रीन डायमंड दिए हैं। अपनी बीवी को क्या मिला ये मुझे पता नहीं है। ये तो देखना पड़ेगा।”
Modi gifted Green Diamond to Biden's wife.. What gift did he give to his wife? pic.twitter.com/jNPGFeBaIi
रेणुका चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2000 में एक टैक्स चोर से 1.2 करोड़ रुपए का हीरा उपहार में लिया था। यह टैक्स चोर पुणे के एक फार्म का मालिक हसन अली खान था। यह मामला तब सामने आया जब 2011 में करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हसन अली पकड़ा गया। कथित तौर पर उसने हवाला के जरिए कोलकाता के उद्योगपति काशीनाथ तापुरिया और दिल्ली के प्रवीण कुमार की मदद से स्विस बैंक के खातों में अरबों डॉलर जमा किए थे।
हसन अली खान के बिजनेस पार्टनर रहे काशीनाथ तापुरिया से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साल 2011 में पूछताछ की थी। इस दौरान तापुरिया ने कहा था कि हसन अली खान ने कॉन्ग्रेस नेता रेणुका चौधरी को 1.2 करोड़ रुपये का हीरा उपहार में दिया था। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, काशीनाथ तापुरिया ने कहा था, ”मैंने बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर अब्बास नकवी के सोइर ज्वैलर्स से अपने पास रखने के लिए एक हीरा लिया था। इसकी कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपए थी। हसन अली खान ने मुझसे यह हीरा ले लिया और कहा कि तीन महीनों के भीतर या तो हीरा या फिर इसकी कीमत दे देगा।”
तापुरिया ने ED से कहा था, “हसन अली ने रेणुका चौधरी का नाम लेते हुए कहा था कि वह हीरा एक महत्वपूर्ण व्यक्ति को देना चाहता है। उसने कहा था कि रेणुका एक नेता हैं और उसकी बेहद करीबी दोस्त है। हालाँकि इसके बाद हसन ने उस हीरे की कीमत मुझे नहीं दी।”
तापुरिया का बयान सामने आने के बाद रेणुका चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं परेशान हूँ और मैं कानूनी कार्यवाही करूँगी। तापुरिया को यह साबित करना होगा कि वह मुझे जानता है या मुझसे मिल चुका है। वह अपने बचाव के लिए मेरा नाम ले रहा है।”
गौरतलब है कि करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब तक सुनवाई भी शुरू नहीं हुई है। हसन अली खान की 23 फरवरी 2023 को मौत हो चुकी है। कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री जया प्रदा और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भास्कर रेड्डी जैसे कई अन्य नेताओं से उसके करीबी संबंध थे।
पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग (HEC) ने देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में होली उत्सव मनाने पर रोक वाले विभाजनकारी फैसले की विश्व भर में आलोचना के बाद उसे गुरुवार (22 जून 2023) को रद्द कर दिया। 21 जून को HEC ने यह कहते हुए पाकिस्तान के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में होली समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया था कि इससे देश की इस्लामी पहचान में गिरावट आ रही है।
HEC ने अपने नोटिफिकेशन में कहा है, “यह स्पष्ट किया जाता है कि उच्च शिक्षा आयोग (HEC) देश में मनाए जाने वाले सभी धर्मों, आस्थाओं और विश्वासों और उनसे जुड़े त्योहारों एवं उत्सवों का अत्यधिक सम्मान करता है। इस संबंध में दिए गए संदेश का किसी भी तरह से किसी व्यक्ति या समूह की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का इरादा नहीं है।”
पाकिस्तान के HEC का नोटिस
बयान में कहा गया है, “यह चित्रित धारणा और प्रसारित अर्थ कि एचईसी ने किसी भी उत्सव पर ‘प्रतिबंध’ लगाया है, संचार की भावना के संदर्भ से बाहर है, क्योंकि एचईसी ने देश में उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईएलएस) में मुख्य कारण पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया है। उनके अस्तित्व का मतलब है, शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान की गुणवत्ता और राष्ट्र की विचारधारा के अनुसार अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में युवाओं की प्रतिभा का उपयोग करना।”
अपने बयान में पाकिस्तानी उच्च शिक्षा आयोग ने आगे कहा कि विश्वविद्यालयों में होली के उत्सव पर रोक लगाने वाले उसके पूर्व को नोटिस को ‘संदर्भ से बाहर देखा गया’ और वह अधिसूचना को ‘वापस लेते हुए प्रसन्न’ है, क्योंकि इससे अनजाने में उसके इच्छित संदेश की गलत व्याख्या हुई थी।
कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय के छात्रों को परिसर में होली मनाते हुए देखे जाने और इस कार्यक्रम के वीडियो वायरल होने के बाद एचईसी ने नोटिस जारी किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के गैर-राजनीतिक सांस्कृतिक संगठन मेहरान स्टूडेंट्स काउंसिल द्वारा आयोजित किया गया था।
HEC ने बुधवार को एक नोटिस जारी कर होली पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। आयोग ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि पाकिस्तान के इस्लामी सामाजिक-सांस्कृतिक मूल्यों का पालन करने के लिए छात्रों को इस त्योहार को मनाने से रोका गया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार, “इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि सांस्कृतिक, जातीय और धार्मिक विविधता एक समावेशी और सहिष्णु समाज की ओर ले जाती है, जो सभी धर्मों और पंथों का गहराई से सम्मान करता है। हालाँकि, इसे अतिशयोक्ति किए बिना एक नपे-तुले ढंग से करने की आवश्यकता है। छात्रों को निहित स्वार्थों के बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है।”
नोटिफिकेशन में आगे कहा गया था कि इन सब बातों को देखते हुए उच्च शिक्षा आयोग सभी शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों को इन सबसे दूर रहने के लिए का निर्देश देता है। आयोग ने कहा कि इन संस्थानों को विद्यार्थियों की पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि आयोग फैसला उस वक्त आया है, जब कुछ दिन पहले इस्लामाबाद के कायद-ए-आज़म विश्वविद्यालय (QAU) में होली उत्सव की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।
बता दें कि इस साल पाकिस्तान के कई विश्वविद्यालयों में होली मनाने पर हिंदू विद्यार्थियों पर हमला किया गया था। इस साल मार्च में पाकिस्तान के लाहौर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में होली खेल रहे हिन्दू छात्रों पर हमले किए गए थे। हमला इस्लामी जमीयत तुलबा (IJT) नाम के एक कट्टरपंथी संगठन ने किया था। इस हमले में 15 छात्रों के घायल हो गए थे।
पीड़ित छात्रों ने दावा किया है कि उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से होली आयोजन की अनुमति ले रखी थी। हालाँकि, यूनिवर्सिटी के गार्डों ने भी हमलावरों का ही पक्ष लिया था। सिंध काउंसिल के महासचिव कासिफ ब्रोही ने भी हिन्दू छात्रों द्वारा कार्यक्रम की अनुमति लेने की पुष्टि की थी।
माना जा रहा है कि इस कट्टरपंथी समूह को यूनिवर्सिटी में हो रहे आयोजन की जानकारी हिन्दू छात्रों द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट से मिली थी। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर ही हिन्दू छात्रों को धमकाया भी था। इस घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह बात सामने आई थी कि यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड 4-5 हिन्दू छात्रों को अपने साथ गाड़ी में भर कर ले गए। इसकी वजह से पीड़ित छात्र अपनी शिकायत भी नहीं दर्ज करवा पाए थे।
इतना ही नहीं, पाकिस्तान में हिंदुओं के द्वारा होली मनाने पर सिंध के एक मौलाना ने कहा था कि सिंध की जमीन सूफियों की जमीन है। उसने वहाँ सिर्फ मोहम्मद के दीन का ही जश्न मनाए की नसीहत दी है। भीड़ को संबोधित करते हुए मौलना द्वारा दिए गए भड़काऊ बयान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
वायरल वीडियो पाकिस्तान के कट्टरपंथी समूह जमीयत उलेमा ए इस्लामी के सिंध में आयोजित एक सम्मेलन का था। वीडियो में ‘जमीयत उलेमा ए इस्लामी’ के सिंध प्रान्त के सचिव मौलाना राशिद महमूद कहता है, “हिंदू सिंध में होली नहीं खेल सकते। यह जगह दिल्ली और मुंबई नहीं है। यहाँ पर सिर्फ मोहम्मद का दीन मनेगा। यह जमीन सूफी फकीरों की है। हम गैर-मुस्लिमों को जश्न की इजाजत नहीं दे सकते।”
व्हाइट हाउस में भारतीय समयानुसार गुरुवार (22 जून 2023) की रात एक प्रेस काॅन्फ्रेंस हुआ। इसे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने संबोधित किया। इसी दौरान एक पत्रकार ने भारत में मुस्लिमों के साथ कथित भेदभाव और अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार को लेकर सवाल पूछा। जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हुए बताया कि भारत किसी के धर्म, जाति, रंग, लिंग को देखकर भेदभाव नहीं करता।
यह सवाल पूछने वाली पत्रकार थी सबरीना सिद्दीकी। वे वॉल स्ट्रीट जर्नल की व्हाइट हाउस रिपोर्टर हैं। अमेरिकी पत्रकारिता में यह सबसे महत्वपूर्ण बीट माना जाता है। सिद्दीकी भारतीय-पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी हैं। उनके अब्बा जमीर की पैदाइश भारत में और परवरिश पाकिस्तान में हुई थी। उनकी अम्मी निशात पाकिस्तानी मूल की शेफ हैं। 24 की उम्र में पत्रकारिता शुरू करने वाली सबरीना के शौहर अली जाफरी हैं।
सबरीना के सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मुझे आश्चर्य हो रहा है कि आपने कहा है कि लोग कहते हैं। लोग कहते नहीं हैंए बल्कि भारत एक लोकतंत्र है और जैसा कि राष्ट्रपति बायडेन ने कहा है भारत और अमेरिका दोनों के डीएनए में लोकतंत्र है। लोकतंत्र हमारी आत्मा है। लोकतंत्र हमारे रगों में है। लोकतंत्र को हम जीते हैं और हमारे पूर्वजों ने उसे संविधान के रूप में शब्दों में ढाला है।”
Prime Minister Modi completely destroyed the motivated question on steps being taken to ‘protect’ rights of Muslims and other minorities. In his response he didn’t mention Muslims or any other denomination, spoke about Constitution, access to Govt resources based on eligibility… pic.twitter.com/mPdXPMZaoI
पीएम मोदी ने आगे कहा है, “हमारी सरकार लोकतंत्र के मूलभूत मूल्यों को आधार लेकर बने हुए संविधान के आधार पर चलती है। हमारा संविधान और हमारी सरकार ने सिद्ध किया है कि ‘डेमोक्रेसी कैन डिलीवर’। जब मैं डिलीवर कहता हूँ तब जाति, पंथ, धर्म, लिंग किसी भी भेदभाव को वहाँ जगह नहीं है। अगर मानवता नहीं है, ह्यूमन राइट्स नहीं है फिर तो लोकतंत्र है ही नहीं। जब लोकतंत्र को स्वीकार करते हैं और लोकतंत्र को जीते हैं तब भेदभाव का कोई सवाल ही नहीं उठता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास को लेकर चलता है। भारत में सरकार के फायदे प्रत्येक हकदार को मिलते हैं। इसलिए भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों में कोई भी भेदभाव नहीं है। ना धर्म के आधार पर। न जाति के आधार पर। न उम्र और न ही भूभाग के आधार पर।”
प्रेस काॅन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन से भी भारत में मानवाधिकार की स्थिति और अल्पसंख्यकों की स्थिति को लेकर सवाल किया गया था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और मैंने लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में अच्छी चर्चा की है। यह हमारे रिश्ते का सबसे अच्छा हिस्सा है। हम एक दूसरे के साथ बहुत सहज हैं और एक.दूसरे का सम्मान करते हैं।”
Biden was under huge pressure to speak against India on Press Freedom and minorities. Letters written, articles written, protests were organised.. from Senators to Obama.
But Biden supported India, didn't fall for propaganda of Leftist!
बायडेन ने कहा, “मेरा मानना है कि अमेरिका और चीन के संबंध अमेरिका और भारत के संबंधों की तरह नहीं हैं। इसका एक बुनियादी कारण यह है कि दोनों देश ही लोकतांत्रिक हैं। इसलिए हमारे बीच एक-दूसरे के लिए बहुत अधिक सम्मान है। दोनों देशों का एक समान लोकतांत्रिक चरित्र है। साथ ही दोनों जगह हमारे लोग, हमारी विविधता, हमारी खुली संस्कृति, सहिष्णुता भी समान है।”
गौरतलब है कि पीएम मोदी के राजकीय दौरे के दौरान भारत में मुस्लिमों के साथ कथित भेदभाव वाले प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाने वाली सबरीना इकलौती नहीं हैं। उनसे पहले अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और रशीदा तलीब ने भी इस प्रोपेगेंडा को आगे बढ़ाया था। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में यही राग अलापा था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समयानुसार गुरुवार (22 जून 2023) की रात अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। वे एकमात्र भारतीय नेता हैं जिसने दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित किया है। गुरुवार की रात उनका संबोधन वैश्विक मंचों पर भारत के बढ़ते कद और पीएम मोदी की लोकप्रियता का प्रतीक बन गया। अमेरिकी संसद में ‘भारत माता की जय’ के जयकारे लगे। ‘वंदे मातरम’ और ‘मोदी-मोदी’ की गूँज सुनाई पड़ी।
प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान करीब 79 मौके ऐसे आए जब तालियाँ बजी। इस दौरान 15 बार अमेरिकी सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया। अमेरिकी सांसदों में पीएम मोदी से मिलने, उनके साथ सेल्फी लेने और उनका ऑटोग्राफ लेने की होड़ देखी गई। पीएम मोदी ने भी उन्हें निराश नहीं किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा को लेकर प्रवासी भारतीयों समेत अमेरिकी नागरिकों में भी काफी उत्साह है। जब वे अमेरिकी संसद पहुँचे तो सांसदों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों के साथ उनका स्वागत किया। PM मोदी के संबोधन के पहले अमेरिकी संसद करीब डेढ़ मिनट तक ‘मोदी-मोदी’ के नारों और तालियों से गूँजती रही।
15 standing ovations, 79 applauses marked Prime Minister Narendra Modi’s address to the joint session of the US Congress. pic.twitter.com/NeC2l26J47
प्रधानमंत्री ने करीब करीब एक घंटे तक संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। कहा कि अमेरिका का लोकतंत्र सबसे पुराना है और भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। लिहाजा दोनों देशों की साझेदारी लोकतंत्र के भविष्य के लिए अच्छी है। बेहतर दुनिया और उसके बेहतर भविष्य के लिए यह अच्छी है। इस दौरान पीएम ने AI की नई परिभाषा भी गढ़ी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में काफी उन्नति हुई। साथ ही साथ एक अन्य AI (भारत+अमेरिका) के रिश्तों में भी महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
US Congressmen lined up to take autographs and selfies with Prime Minister Narendra Modi after his address to the joint sitting of the US Congress. pic.twitter.com/KnIRIJVlV1
प्रधानमंत्री के पूरे संबोधन के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट आती रही। भारत माता के जयकारे सुनाई पड़ते रहे। अभिनंदन में अमेरिकी सांसदों के 15 बार खड़े होने या 79 बार तालियाँ बजाना भले कोई रिकाॅर्ड न हो लेकिन यह दिखाता है कि पीएम मोदी पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें सुनना चाहते हैं। उनसे मिलना चाहते हैं। यही कारण है कि सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए भी अमेरिकी सांसदों में होड़ दिखी।
गौरतलब है कि मई 2023 में जापान में आयोजित क्वाड देशों की बैठक के दौरान भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा था कि वह अमेरिका में भी काफी लोकप्रिय हैं। साथ ही बायडेन ने PM मोदी से ऑटोग्राफ की भी माँग की थी।
पाकिस्तानी यूट्यूबर नादिर अली ने हाल में एक ईसाई एक्ट्रेस का इंटरव्यू लिया था। इस इंटरव्यू में वो एक्ट्रेस के सामने इस्लाम की पैरवी करते और धर्मांतरण के लिए उन्हें उकसाते नजर आया था। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्लिप वायरल है।
अपने इंटरव्यू में नादिर अली ईसाई मानने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री सुनीता मार्शल को धर्म परिवर्तन के सवालों से परेशान करता दिख रहा है। एक जगह तो नादिर ने अल्लाह से सुनीता को इस्लाम कबूलने की हिदायत देने देने की दुआ भी की है।
YouTuber said to Sunita Marshall: God gave you ‘Hidayat’ guidance on conversion. This is not the first time, this guy has encouraged forced conversion, earlier he did the same. Imagine how minor Hindu and Christian girls are indoctrinated into converting to Islam. The state is… https://t.co/3ItgVj7mmHpic.twitter.com/oPtJSMMnHu
सुनीता मार्शल का मुस्लिम शौहर हसन अहमद पाकिस्तान का मॉडल है। इंटरव्यू के पहले सवाल ने नादिर अली ने सुनीता से उनके बच्चों के धर्म के बारे में पूछा। सुनीता ने बताया कि उनके बच्चे इस्लाम को मानते हैं।
इस जवाब पर नादिर ने तपाक से कहा, “तो भविष्य में आपका क्या प्लान है?” हालाँकि थोड़ा असहज हो कर सुनीता ने इसका जवाब ‘न’ में देते हुए अपनी ऐसी कोई योजना न होना बताया।
सुनीता के मुताबिक उन पर उनके शौहर की तरफ से धर्म को ले कर कोई दबाव नहीं है। पाकिस्तानी अभिनेत्री ने यह भी बताया कि उनसे ऐसे सवाल इंस्टाग्रम पर भी पूछे जाते हैं लेकिन उस से कोई फर्क नहीं पड़ता।
हालाँकि सुनीता द्वारा पहले ही जवाब में सब साफ कर देने के बावजूद नादिर अली ने अपनी हरकतों को जारी रखा। अली ने आगे सुनीता से पूछा कि क्या उनकी ससुराल वाले उन्हें धर्मपरिवर्तन के लिए नहीं कहते?
इस सवाल पर भी सुनीता ने ‘न’ में जवाब दिया। हालाँकि इस जवाब के बाद भी नादिर ने सुनीता के लिए फिर से कहा, “अल्लाह उसे इस्लाम कबूलने की राह दिखाए।” नादिर अली द्वारा बार-बार पूछे जाने पर आखिरकार सुनीता ने कहा कि अगर कोई दिल से इस्लाम कबूल करना चाहे तभी उसे करना चाहिए वरना हरगिज नहीं। इस पूरे इंटरव्यू में सुनीता मार्शल नादिर के इस्लाम और धर्मान्तरण जैसे सवालों पर काफी असहज दिखीं।
सोशल मीडिया पर नादिर अली के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया
नादिर अली की के इंटरव्यू को धर्मान्तरण वाली सोच बता कर सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने उस पर निशाना साधा है। एक दर्शक ने लिखा, “आस्था एक व्यक्तिगत विषय है। आप किसी को किसी का धर्म स्वीकार करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। एक मुस्लिम होने के नाते मैं सुनीता को अपने धर्म की रक्षा करते हुए और अपने शौहर व ससुराल वालों के धर्म का सम्मान करते हुए देखकर बहुत खुश हूँ।” इस इंटरव्यू पर ट्विटर पर भी लोगों में नाराजगी दिख रही है।
बताते चलें कि इसी साल मार्च के महीने में नादिर अली ने एक और विवादित वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की बातों को गलत बताया था।
इसी वीडियो में नादिर ने आगे कहा था कि पाकिस्तान में हिंदू आबादी घटने की वजह यह है कि “अल्लाह उन्हें इस्लाम की राह दिखा रहा है।”
गौरतलब है कि पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाई लड़कियों के अपहरण, बलात्कार, धर्मांतरण और जबरन निकाह के मामले आए दिन सामने आते हैं। इसमें से कई लड़कियों की उम्र तो महज 9 साल ही थी। पाकिस्तानी कानून भी ऐसी घटनाओं के आरोपितों के लिए लचीला होता है और वो अक्सर आराम से रिहा हो जाते हैं।
मार्क्सवादी नेता रंजीत परदेशी की मार्क्सवादी पत्नी सरोज कांबले का 5 जून 2023 को महाराष्ट्र के धुले में उनके आवास पर निधन हो गया था। इस बीच 22 जून 2023 को यह पता चला कि उनके बेटे इनायत रंजीत परदेशी ने कथित तौर पर उन्हें पीट-पीटकर मार डाला था।
इनायत रंजीत परदेशी एक कम्युनिस्ट लेखक हैं, जो ‘द इंडी जर्नल’ और अब बंद हो चुके ‘द वायर मराठी’ सहित विभिन्न वामपंथी प्रचार पोर्टलों के लिए लिखते हैं। इनायत परदेशी द्वारा लिखे गए कुछ लेखों के वेब संग्रह लिंक आप यहाँ देख सकते हैं।
वायर मराठी में इनायत परदेशी के लेख, अर्काइव वर्जन
धुले में रहने वाली सरोज कांबले का 5 जून 2023 को उनके आवास पर निधन हो गया था। वह धुले में 80 फुट रोड के पास काजी प्लॉट इलाके में अपने पति रंजीत परदेशी और अपने बेटे इनायत के साथ रहती थीं। सरोज कांबले पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत थीं।
अगर उनके पति रंजीत प्रदेश की बात करें तो वह एक यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। पति-पत्नी दोनों, पाँच साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। दुर्भाग्य से रंजीत परदेशी विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बिस्तर पर हैं।
Inayat Pardeshi, a young ‘thinker’ and communist writer for @thewire_in who used to write on topics like patriarchy, women’s rights etc etc, tortured and kiIIed his own mother for property! Irony just died and wrapped itself in a communist flag! https://t.co/DyArAHnTQA
इसी दौरान मार्क्सवादी दंपत्ति के बेटे इनायत को पता चला कि उनकी माँ दोबारा शादी करने की योजना बना रही हैं। इनायत परदेशी को अपनी माँ के चरित्र पर संदेह होने लगा। इनायत परदेशी ने यह सोचकर अपनी माँ को परेशान करना शुरू कर दिया कि अगर वह दोबारा शादी करेगी तो शायद उसे पूरी संपत्ति विरासत में नहीं मिलेगी। 5 जून 2023 को इनायत ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया।
इनायत परदेशी ने कश्मीर फाइल्स फिल्म पर वायर मराठी में लेख लिखा था और इसे फेसबुक पर शेयर किया था (उसका स्क्रीनशॉट)
सरोज कांबले और रंजीत परदेशी के सेवानिवृत्त होने के बाद इनायत परदेशी ने उनकी देखभाल की जिम्मेदारी ली, क्योंकि घर का खर्च मार्क्सवादी दंपति को मिलने वाली पेंशन से चलता था। हालाँकि, इनायत परदेशी तब व्यथित हो गए जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके माता-पिता की संपत्ति उन्हें नहीं दी जाएगी। संपत्ति के स्वामित्व की माँग करते हुए उन्होंने अपनी माँ से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने इनायत की माँगों को मानने से इनकार कर दिया।
Hi @thewire_in, heard your writer Inayat Pardeshi who wrote such wonderful pieces on patriarchy murderer his own mother, some Sarojini Kamble because he was afraid she would remarry and disinherit him! You guys must be SO Proud!! pic.twitter.com/VWTyH1sS1u
माँ द्वारा इनकार करने के बाद इनायत परदेशी ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। यह उत्पीड़न तीन महीने तक जारी रहा, जब तक कि सरोज कांबले इससे तंग नहीं आ गईं। अप्रैल में सरोज ने कल्याण में रहने वाली अपनी बहन सुधा काटकर के घर में शरण ली। पीड़ा से बचने के लिए सरोज ने पूरा महीना वहीं बिताया।
इधर, इनायत परदेशी की क्रूरता की कोई सीमा नहीं थी। वह कल्याण गया और अपनी माँ को परेशान करना जारी रखा। परिणामस्वरूप, सरोज कांबले धुले में अपने घर लौट आईं। धुले में भी इनायत अपनी माँ पर अमानवीय अत्याचार करता रहा। वह अक्सर उस पर शारीरिक हमला करता था। उन्हें थप्पड़ मारता था और भयानक चोटें पहुँचाता था।
इनायत परदेशी की माँ की चोट वाली फोटो (साभार: newstown.in)
यह पाया गया कि सरोज कांबले की मृत्यु स्वाभाविक नहीं थी और उनके बेटे इनायत रंजीत परदेशी ने उन्हें प्रताड़ित किया था। 17 जून 2023 को धुले शहर की आज़ाद नगर पुलिस ने 12 दिनों के बाद इनायत परदेशी के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। यह शिकायत सरोज कांबले की बहन सुधा काटकर ने दर्ज कराई थी।
आजाद नगर पुलिस स्टेशन में दी गई अपनी शिकायत में सुधा ने कहा कि इनायत जानता था कि सरोज कांबले एक बुजुर्ग महिला हैं और अगर उसे पीटा गया तो उसकी मृत्यु हो सकती है। इसके बावजूद इनायत ने अपनी माँ को बार-बार लात और घूंसों से पीटा। उन्होंने कहा कि सरोज कांबले की मौत के लिए इनायत परदेशी जिम्मेदार है।
सरोज कांबले की पीठ पर चोट के निशान
इनायत परदेशी ने यह दिखाने की कोशिश की थी कि उसकी माँ की मौत स्वाभाविक है। उसे अपनी माँ के शव का अंतिम संस्कार ख़त्म करने की भी जल्दी थी। हालाँकि, वहाँ मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं ने सरोज कांबले की मौत पर संदेह जताया और इसे अप्राकृतिक मौत बताया। इसके बाद इन लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
इसके बाद पुलिस सरोज कांबले का शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी। हालाँकि, इनायत परदेशी अपनी माँ के शव के पोस्टमार्टम का विरोध कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने सरोज कांबले के शव को शवगृह से जबरन नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनायत परदेशी ने रसोई घर में बर्तन को गर्म करता था और उससे अपनी माँ की त्वचा को जला देता था। वह अपने अपाहिज पिता रंजीत परदेशी का मूत्र पीने के लिए भी मजबूर करता था। जब सरोज कांबले की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई तो धुले के नटराज टॉकीज के सामने काजी प्लॉट स्थित अपने घर में अपने पिता के साथ मौजूद था।
इनायत ने कथित तौर पर सरोज कांबले की मौत से पहले और बाद में अपने मोबाइल फोन पर कई लोगों से संपर्क किया था। इसलिए, इनायत परदेशी का मोबाइल सीडीआर इस समग्र मामले में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है। इस बीच गंभीर बीमारी से ग्रस्त रंजीत परदेशी को 22 जून 2023 को इलाज के लिए नासिक में भर्ती कराया गया है।
इनायत परदेशी ने 14 जून 2023 को अपने पिता रंजीत परदेशी के साथ धुले छोड़ दिया था। उसे आशंका हो गई थी कि उसके खिलाफ किसी भी समय मामला दर्ज किया जा सकता है और उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। उसने बिना किसी को बताए मालेगाँव चला गया। बाद में पता चला कि इनायत परदेशी अपने मामा के पास गया था।
मामला दर्ज होने के बाद धुले पुलिस ने इनायत का पता लगाने के लिए दो टीमें बनाईं। इन टीमों को नासिक और मालेगाँव भेजा गया। हालाँकि, इनायत पुलिस की पकड़ से बचने में कामयाब रहा। बुधवार दोपहर (21 जून 2023) को इनायत परदेशी ने धुले के आज़ाद नगर पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया।
आत्मसमर्पण के बाद आजाद नगर थाने की पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शाम तक उसकी मेडिकल जाँच कराई और अन्य कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी कीं। उसके बाद गुरुवार (22 जून 2023) को उसे धुले की एक अदालत में पेश किया गया।
अपनी माँ के साथ इनायत ने फोटो शेयर की थी
इनायत परदेशी एक कम्युनिस्ट लेखिक है। उसने वामपंथी प्रोपेगेंडा पोर्टलों के लिए लिखा है। जब ‘द वायर मराठी’ काम कर रहा था, तब वह इसके लिए लिखता था। द वायर मराठी अक्टूबर 2022 में बंद हो गया। इनायत परदेशी मराठी वामपंथी प्रोपेगेंडा पोर्टल द इंडी जर्नल के लिए भी लिखता है।
इनायत तथाकथित ब्राह्मणवादी पितृसत्ता के ख़िलाफ़ अपने विचारों के लिए जाना जाता था। उसने अपने फेसबुक अकाउंट पर कई ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें वह अपनी माँ के साथ नजर आ रहा है। उसने एक फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘माँ मेरी जन्नत है’।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (22 जून) को अमेरिका में अपनी राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडन से मुलाकात की। इस दौरान उनका वहाँ जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही मंच से पीएम मोदी ने अपने मन की बात भी कही। इस दौरान लॉन में मौजूद भारतीय लोग मोदी-मोदी नारे लगाते थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा दिखाए गए स्नेह के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही ये भी कहा, “आज व्हाइट हाउस में यह भव्य स्वागत समारोह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान है।” पीएम मोदी ने कहा, “मैं तीन दशक पहले यूएस आया था और व्हाइट हाउस को बाहर से देखा था। मैं कई बार अमेरिका आया लेकिन पहली बार इतने भारतीयों के लिए व्याइट हाउस के दरवाजे खोले गए।”
I along with the 1.4 billion people of India wish that India's tricolour and America's stars and stripes keep flying higher and higher: PM Modi at the White House pic.twitter.com/y3bclH3zBC
आगे प्रधानमंत्री ने कहा हम दोनों देश लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित हैं। अपनी विविधता पर गर्व करते हैं। हम दोनों ही सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के मूल सिद्धांत में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, “हम दो गौरवान्वित राष्ट्र तीन शब्दों से बँधे हैं- “We The People” उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों को दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की वजह बताया। पीएम ने कहा कि भारतीय समुदाय के लोग अपने टैलेंग, कर्मठता और निष्ठा से अमेरिका में भारत का शान बढ़ा रहे हैं। आप हमारे रिश्ते की असली ताकत हैं।”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले व्हाइट हाउस में जो बाइडेन ने भी बात रखी और कहा कि इस राजकीय यात्रा से वो सम्मानित महसूस कर रहे हैं। बाइडेन बोले, “जब मैं उपराष्ट्रपति था जब मैं पीएम मोदी के साथ समय बिताया था। राष्ट्रपति बनने के बाद मैंने इसे कायम रखा।”
बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका हर विषय पर मिल कर काम कर रहे हैं। ये सब भारत, अमेरिका और विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जो भी हम आज निर्णय लेंगे ये आने वाले पीढ़ियों को प्रभावित करेंगे।
#WATCH | People of the Indian community are enhancing India's glory in the US through their hard work and dedication. You are the real strength of our relationship. I thank President Biden and Dr Jill Biden for giving this honour to them: PM Modi pic.twitter.com/WAbx3mf3vJ
फ्रांस के मजान से हैवानियत का एक नया मामला सामने आया है। वहाँ एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा गया है जो पिछले दस साल से अपनी पत्नी को ड्रग्स के नशे में बेहोश रख रहा था और फिर बाद में दूसरे आदमियों को बुलाकर उसका रेप करवा रहा था।
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार, इस शख्स ने अपनी पत्नी का 83 लोगों से 92 बार रेप कराया था। इनमें से 51 को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोग 26 से 73 साल तक की उम्र के हैं। इनमें कोई ड्राइवर है तो कोई वर्क और कोई फायरमैन या जर्नलिस्ट है। पुलिस को अन्य दोषियों की भी तलाश है।
पति की पहचान डोमिनिक के तौर पर हुई है। वह हर रोज महिला रात के खाने में ड्रग्स मिलाकर देता था। इसके बाद वो गेस्ट बुलाता था और उनसे कहता था कि वो उसकी पत्नी का रेप करें। इस दौरान ये शख्स उनकी वीडियो भी रिकॉर्ड करता था। अजीबोगरीब बात यह है कि इन वीडियोज को सेव भी Abuses फाइल बनाकर सेव करता था।
पुलिस को इस मामले का पता चलने के बाद वो यूएसबी ड्राइव बरामद कर ली गई है। छानबीन में सामने आया है कि डोमिनिक 2011-20 तक यगही काम कर रहा था। उसकी शादी को 50 साल से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों के तीन बच्चे भी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें इस शख्स की करतूत का तब पता चला था जब उसने 3 साल पहले चेंजिंग रूम में एक महिला को रिकॉर्ड करने का प्रयास किया। पकड़े जाने के बाद इसके कम्प्युटर की चेकिंग हुई तो वहाँ तमाम फाइलें मिलीं। जाँचकर्ताओं ने पाया है कि महिला के साथ 92 बार यौन शोषण हुआ और 83 लोगों ने इसे आकर किया। गिरफ्तार हुए लोगों के अलावा बाकियों की पहचान होना अभी बाकी है।
पुलिस ने बताया कि ये शख्स जब अपनी पत्नी के पास लोगों को भेजता था तो उन्हें तंबाकू खाने से या पर्फ्यूम लगाने से मना करता था क्योंकि इससे उसकी बीवी उठ सकती थी। इसके अलावा वो उन लोगों के हाथ गर्म पानी से धुलवाता था ताकि एकदम तापमान बदलने से बीवी की आँख न खुले और उनसे कपड़े उतारने को भी किचन में कहता था कि ताकि बेडरूम में कोई कपड़ा न छूट जाए।
पकड़े जाने के बाद कुछ आरोपितों ने कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि उस शख्स की पत्नी की बगैर मर्जी के ये सब हो रहा है। एक ने तो ये भी कहा है कि वो रेप नहीं था उसकी पत्नी को पता था कि उसके साथ क्या हो रहा है। वहीं बीवी के बारे में बता दें कि साल 2020 में जब उससे पूछताछ हुई थी तो उसने अपने पति को महान व्यक्ति बताया था और कहा था कि उसे नहीं पसंद अगर उसके मन में किसी के लिए फीलिंग न हो और कोई उसे छुए। हालाँकि जब पुलिस ने उसे रेपों के बारे में बताया तो उसने जानकारी दी कि शायद उसका पति उसे ड्रग्स देता था जिसकी वजह से वो अचेत हो जाती थी। महिला के मेडिकल परीक्षण में सामने कि सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिसीज से पीड़ित है।