Home Blog Page 1778

आनंद बन कोचिंग आता, हाथ में कलावा बाँधता था मोहम्मद आलिम: हिंदू लड़की को मंदिर ले जा माँग में भरी सिंदूर, फिर रेप-गर्भपात-धर्मांतरण का दबाव

उसका नाम मोहम्मद आलिम है। कथित तौर पर पर वह कोचिंग में कंप्यूटर सीखने आनंद बनकर आता था। हाथ में कलावा बाँधता था। कोचिंग की ही एक हिंदू लड़की से पहले उसने दोस्ती की और फिर उसे प्यार के जाल में फँसाया। इसके बाद रेप, गर्भपात, धमकी, धर्मांतरण के दबाव का वही सिलसिला चल पड़ा जो आम तौर पर ऐसे मामलों में देखने को मिलते हैं। लव जिहाद का यह केस उत्तर प्रदेश के बरेली का है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह बरेली जिले के देवरनिया थाना क्षेत्र की निवासी है। वह कम्प्यूटर सीखने के लिए एक कोचिंग सेंटर में जाती थी। जादोपुर निवासी एक लड़का भी इसी कोचिंग में आता था। उसने लड़की को अपना नाम आनंद बताया था। वह हाथ में कलावा भी बाँधता था। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

शिकायत के अनुसार बाद में लड़के ने शादी की बात कही। पीड़िता उसके बहकावे में आ गई। 13 मार्च 2022 को वह पीड़िता को लेकर बरेली के राधा स्वामी मंदिर गया। जल्द ही शादी करने की बात कहते हुए वहीं उसकी माँग में सिंदूर भर दी। फिर वह पीड़िता को अपने दोस्त तालीम के घर ले गया। जहाँ उसने उसके साथ संबंध बनाए और इसका वीडियो भी बना लिया। 

पीड़िता के अनुसार इसके बाद आरोपित अश्लील फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। डर की वजह से पीड़िता उसकी बात मानने को मजबूर हो गई। आरोपित पीड़ित लड़की को कई बार होटल ले गया। उसके साथ जबरन संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद पीड़िता जब उसके घर पहुँची तो पता चला कि जिसे वह आनंद समझ रही है, वह साबिर का बेटा मोहम्मद आलिम है।

पीड़िता के अनुसार जब वह लड़के के घर गई थी तो आलिम के परिजन भी मौजूद थे। उन्होंने आलिम से उसका गर्भपात कराकर धर्मांतरण करवाने और निकाह को कहा। इसके बाद आलिम ने उसे गर्भनिरोधक गोलियाँ देकर घर भेज दिया। गोलियाँ खाने के बाद पीड़िता की तबियत बिगड़ गई तो आलिम उसे एक नर्सिंग होम ले गया और वहाँ उसका गर्भपात करा दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपित मोहम्मद आलिम ने उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपित की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने स्थानीय देवरनियाँ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है।

‘साक्षी की हत्या करते वक्त अकेला नहीं था साहिल, नशेड़ी साथी भी थे मौजूद’: चश्मदीद ने बताया- देखकर भी क्यों चुप रहे लोग, इंस्टाग्राम से कई लड़कियों से रिश्ते का खुलासा

दिल्ली के रोहिणी स्थित शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल नामक के एक युवक ने साक्षी नाम की लड़की की चाकू से लगातार गोद कर हत्या कर दी। उसने एक भारी पत्थर उठा कर साक्षी का चेहरा भी कुचल डाला। अब इस घटना से पहले का एक CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साहिल को घटनास्थल पर पहले से मौजूद देखा जा सकता है। साथ ही वो इस वीडियो में किसी लड़के से बात भी कर रहा है। फिर दोनों फोन में कुछ देख रहे होते हैं।

ABP न्यूज़ की खबर के अनुसार, साक्षी का एक दोस्त भी पुलिस द्वारा पूछताछ की सूची में शामिल किया गया है, जिसका नाम आकाश है। हत्या से पहले मौका-ए-वारदात पर आकाश और साहिल बात करते हुए दिखे थे। साहिल उस समय साक्षी का इंतजार कर रहा था। पुलिस जाँच में पता लगाएगी कि आकाश को इस बारे में क्या-क्या जानकारी थी। साक्षी की अन्य दोस्तों नीतू, आरती, झबरू और प्रवीण से भी पूछताछ होनी है।

उधर हत्यारे साहिल की पहचान करने वाले चश्मदीद ने बताया है कि लड़की को चाकू से गोदते समय साहिल अकेला नहीं था, बल्कि उसका पूरा गिरोह उसके साथ था। उसका कहना है कि इसी गिरोह के डर से आसपास से गुजर रहे लोगों ने कुछ नहीं किया। चश्मदीद ने बताया कि उसने साहिल को कई बार देखा है और हत्या वाले दिन उसका गैंग घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था। गैंग के लड़कों के साथ वो नशा भी करता था।

उधर ये भी सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर साहिल की कई लड़कियों से दोस्ती और रिलेशनशिप था। वो एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में था। कई लड़कियों के साथ उसके चैट सामने आए हैं। साहिल और साक्षी के झगड़े की एक बड़ी वजह ये भी हो सकती है। साहिल बड़े आराम से लॉकअप में सो रहा है और पूछताछ में जाँच को भटकाने की कोशिश कर रहा है, जिससे पता चलता है कि वो शातिर था। हो सकता है कि पुलिस को भटकाने के लिए साहिल अन्य किरदारों के नाम ले रहा हो।

महाराष्ट्र सरकार से सचिन तेंदुलकर का समझौता, बने ‘स्माइल एंबेसडर’: जानिए क्या है स्वच्छ मुख अभियान

सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को महाराष्ट्र सरकार ने ‘स्माइल एंबेसडर’ बनाया है। वे स्वच्छ मुख अभियान को प्रमोट करेंगे। इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार और दिग्गज क्रिकेटर के बीच मंगलवार (30 मई 2023) को समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ। इस दौरान उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

सचिन तेंदुलकर अगले 5 वर्षों के लिए इस अभियान के लिए ‘स्माइल एंबेसडर’ रहेंगे। उन्होंने लोगों से गुटखा और तंबाकू जैसी चीजों से दूर रहने की अपील की है। उनका मानना है कि स्वच्छ मुख अभियान दूर-दूर तक फैलेगा और इसे लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

एमओयू साइन होने से पहले डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने मीडियाकर्मियों से कहा, “चिकित्सा शिक्षा विभाग के माध्यम से ‘ओरल हेल्थ मिशन’ के तहत स्वच्छ मुख अभियान चलाया जाता है। इस मिशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में सचिन तेंदुलकर ने अपनी स्वीकृति दी है। अगले 5 वर्षों के लिए सचिन तेंदुलकर ब्रांड एंबेसडर के रूप में ओरल हेल्थ मिशन को प्रमोट करेंगे। आज जब कई बड़े सेलिब्रिटीज कैंसर पैदा करने वाले तंबाकू, गुटखा और सुपारी का प्रचार कर रहे हैं, सचिन कभी भी ऐसे किसी विज्ञापन में नहीं दिखते। उन्होंने युवाओं में जागरूकता पैदा करने का यह अहम फैसला लिया है।”

स्वच्छ मुख अभियान (SMA) इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) का एक राष्ट्रीय अभियान है, जो भारतीयों को ओरल हेल्थ और ओरल स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करता है। यह अभियान न केवल महाराष्ट्र, बल्कि पूरे भारत में लागू किया जाएगा। दरअसल, पिछले कुछ समय से प्रदेश में मुँह के रोग काफी बढ़ रहे हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने नेशनल ओरल हेल्थ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को लागू करने के लिए ‘महाराष्ट्र मौखिक स्वास्थ्य अभियान’ यानी ‘स्वच्छ मुख अभियान’ लागू करने का निर्णय लिया है।

बता दें कि यह अभियान राज्य सरकार की ओर से जनवरी 2023 से शुरू किया गया है। शिविर के माध्यम से समाज में ओरल हेल्थ के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए बड़े पैमाने पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

बाल गृह में SC-ST बच्चों से जबरन करवाते थे ईसाई प्रेयर, दीपावली के दिन भी करते थे मजबूर: NCPCR ने किया औचक निरीक्षण, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के कटनी में एक मिशनरी संस्था द्वारा चलाए जा रहे बाल गृह में बच्चों से जबरन ईसाई प्रार्थना करवाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद संस्था के खिलाफ बाल न्याय अधिनियम व मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। ‘राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR)’ के चेयरपर्सन प्रियांक कानूनगो ने ईसाई संस्था के खिलाफ माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इस संबंध में जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति की भूमिका भी संदेहास्पद है।

प्रियाँक कानूनगो ने पत्रकारों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनसीपीसीआर को कटनी के झिंझरी में चलाए जा रहे बाल गृह की शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद आयोग ने ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों ने उन्हें बताया कि हिंदू अनुसूचित जाति और जनजाति (SC-ST) के बच्चों से जबरन क्रिश्चियन प्रेयर करवाया जाता था। दीपावली के दिन भी बच्चों को जबरन ईसाई प्रार्थना करने पर मजबूर किया गया।

औचक जाँच में बच्चों के कूट (फर्जी) दस्तावेज बनाए जाने, बच्चों की उम्र के साथ छेड़खानी जैसे मामले सामने आए। इसके अलावा बच्चों ने बताया कि क्रिश्चियन प्रेयर में शामिल न होने वाले बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। बीमार पड़ने पर उन्हें इलाज नहीं मिलता और खेलकूद में भी शामिल नहीं होने दिया जाता है। प्रियांक ने बताया कि स्पेशल जुवेनाइल पुलिस ने बच्चों का स्टेटमेंट दर्ज कर लिया है और इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

मामले में जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। कानूनगो ने बताया कि अधिकारी ने गोपनीय जाँच की जानकारी लीक की है। उस अधिकारी के खिलाफ बच्चों ने भी शिकायत की थी। साथ ही स्थानीय बाल कल्याण समिति की गतिविधियाँ भी संदिग्ध हैं जिसकी जाँच की जाएगी।

संस्था के खिलाफ 4 बच्चों और 1 बालिग ने अपना बयान दर्ज कराया है। मिशनरी को विदेशों से भी फंडिंग मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्टों में इसे धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने का मामला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्चों द्वारा दी गई जानकारियों के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है।

पिता जापान के प्रधानमंत्री, सरकारी घर में ‘प्राइवेट पार्टी’ करने पर बेटे की सेक्रेटरी पद से छुट्टी: फुमियो किशिदा ने खींची नैतिकता की नई लकीर

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ऐलान किया है कि उनके बेटे शोतारो उनके सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा देंगे। उनके आधिकारिक आवास से कुछ तस्वीरों के वायरल होने के बाद ये फैसला लिया गया। इन तस्वीरों के आधार पर शोतारो किशिदा पर उनके पद के दुरुपयोग और आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगा था। आधिकारिक आवास में उनके बेटे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करने का ड्रामा कर रहे थे।

इसकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आ गईं, जिसके बाद विपक्षी दलों ने पीएम फुमियो को निशाना बनाना शुरू कर दिया। इस पर एक्शन लेते हुए जापान के पीएम ने निर्णय लिया है कि गुरुवार (1 जून, 2023) को उनके बेटे प्रधानमंत्री के सेक्रेटरी के पद से इस्तीफा दे देंगे। दरअसल, ये तस्वीरें एक वीकली मैगजीन में छपी थीं जिनमें शोतारो और उनके रिश्तेदार न्यूज़ कॉन्फ्रेंस का ड्रामा करते हुए वहाँ खड़े थे, जहाँ से सामन्यतः प्रधानमंत्री संबोधन देते हैं।

हाल ही में हिरोशिमा में हुए G-7 समिट के बाद जापान के पीएम फुमियो किशिदा की लोकप्रियता में उछाल आई थी, ऐसे में इन तस्वीरों के सामने आने के बाद उन्हें धक्का लगा है। विपक्षी नेता सेरजी ओसाका ने कहा कि शोतारो को पहले ही पद से हटा दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वो इस पद के लिए अयोग्य हैं और उन्हें हटाने में देरी की गई। प्राइवेट पार्टी के लिए पीएम आवास में उनके मंच का मजाक बनाया गया, विपक्ष ये आरोप लगा रहा है।

ये तस्वीरें ‘Shukan Bunshun’ नामक साप्ताहिक पत्रिका ने प्रकाशित की थी। इनमें से एक तस्वीर में पार्टी कर रहे सारे रिश्तेदार रेड कार्पेट पर भी लेटे हुए हैं, जहाँ कैबिनेट खड़ी होती है। फुमियो पर पिछले म्हणे जानलेवा हमला भी हुआ था, उसके बाद भी सहानुभूति के रूप में उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी। उक्त डिनर पार्टी में किशिदा नहीं थे, लेकिन थोड़े समय के लिए वो अतिथियों से मिले थे। शोतारो पर इससे पहले लंदन में सरकारी गाड़ी से प्राइवेट ट्रिप पर जाने के आरोप लग चुके हैं।

पंचवटी, सीता गुफा पहुँची ‘आदिपुरुष’ की हिरोइन कृति सेनन, फिल्म के गाने पर की आरती: यूजर्स बोले- बॉलीवुड वाले सिनेमा आते ही धार्मिक हो जाते हैं

दक्षिण भारतीय अभिनेता से पैन इंडिया स्टार बन चुके प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर ‘आदिपुरुष’ काफी समय से चर्चा में है। सोमवार (29 मई 2023) को फिल्म का दूसरा गाना ‘राम सिया राम’ रिलीज ​हुआ। गाने के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस कृति सेनन सिंगर सचेत और परंपरा के साथ नासिक के पंचवटी स्थित सीता गुफा और कालाराम मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचीं। यहाँ उन्होंने फिल्म के गाने ‘राम सिया राम’ पर आरती भी की। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की आरती करते हुए तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही है।

यह तस्वीरें और वीडियो बॉलीवुड फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म में प्रभास भगवान श्रीराम, कृति सेनन माता सीता और सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं। कृति सेनन को मंदिर में देखकर जहाँ कुछ लोग खुश नजर आए, वहीं कुछ यूजर्स उन पर भड़क गए।

बलवंत गुप्ता ने लिखा कि क्या मतलब, मूवी आ रही है तो उसका प्रमोशन कर रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, “भगवान का घर तो छोड़ देते बिना प्रमोशन किए यार।”

सयाली शर्मा लिखती हैं कि बॉलीवुड वाले फिल्म आते ही धार्मिक हो जाते हैं।

वरिंदर चावला का इंस्टाग्राम पोस्ट

मोनिका नाम की यूजर (miss_beauty12) लिखती हैं, “यार मुझे समझ नहीं आता इन लोगों को फिल्म के टाइम पर ही क्यों भगवान याद आते हैं। वैसे मालदीव घूमते हैं। कितने सेल्फ़िश हैं ये लोग, ऑडियंस को पागल समझते हैं। ये लोग किसी भी इंटरव्यू में, या कहीं भी ये नहीं जाहिर करते हैं कि हम भगवान के भक्त हैं। कितने एक्टर्स हैं, जिन्होंने बताया भी नहीं है कि हम उन भगवान को मानते हैं। वो तो कभी दिखाते भी नहीं। जैसे टाइगर श्रॉफ महादेव जी के भक्त हैं मगर आज तक उन्हें किसी मंदिर में देखा तक नहीं। माना कि दिखावा ही सब कुछ नहीं होता पर जब इतने चाहने वाले हो तो उन्हें तो दिखा ही सकते हैं। क्योंकि प्यार होता है पर जताना भी जरूरी है।”

वरिंदर चावला का इंस्टाग्राम पोस्ट

शिखा तेजन लिखती हैं कि कितना दिखावा करते हैं जब इनकी मूवी आ रही होती है। हद है।

वरिंदर चावला का इंस्टाग्राम पोस्ट

एशा चौहान ने लिखा कि भगवान भी बोल रहा घोर कलयुग है, ये मतलबी लोगों। इसके अलावा, दयाल मुखर्जी लिखते हैं कि मंदिर में प्रमोशन पर रोक लगनी चाहिए।

बता दें कि ‘राम सिया राम’ गाने को मनोज मुंतशिर ने कंपोज किया है। वहीं सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने गाने को अपनी आवाज दी है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘हिन्दुओं ने मुस्लिम को पीटा, महिला का गर्भपात हो गया’: क्विंट-राना अय्यूब गिरोह का दावा निकला झूठा, सच्चाई – इमरान ने चप्पल से मारा, ‘हनुमान माला’ का अपमान किया

वित्तीय धोखाधड़ी की आरोपित और कथित पत्रकार राना अय्यूब ने मंगलवार (30 मई, 2023) को ‘द न्यूज मिनट’ का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि हिंदुओं ने ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए एक मुस्लिम परिवार के साथ मारपीट की।

‘द न्यूज मिनट’ और ‘द क्विंट’ समेत कई प्रोपेगैंडा पोर्टल्स ने अपनी रिपोर्ट में हिंदू संगठनों तथा तेलंगाना के बीजेपी पार्षद पर एक मुस्लिम व्यक्ति को पीटने का आरोप लगाया था। इनमें से कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि मारपीट के दौरान जब मुस्लिम व्यक्ति की माँ और गर्भवती बहन ने बीच बचाव की कोशिश की तो हिंदुओं ने उन पर भी हमला कर दिया।

साभार:YouTube

‘हिंदुत्ववॉच’ जैसे प्रोपेगैंडा हैंडल ने इस घटना का वायरल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्थान: नरसापुर, तेलंगाना। ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए हिंदू धुर दक्षिणपंथी भीड़ ने एक मुस्लिम होटल मालिक को बेरहमी से पीटा। मुस्लिम ने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर एक व्यक्ति से बहस की थी। हमले के दौरान, जब उसकी गर्भवती बहन ने बचाव करने की कोशिश की, तो उस पर भी हमला किया गया। इस कारण उसका गर्भपात हो गया।”

इस घटना पर कई सोशल मीडिया हैंडल पर इस्लामोफोबिया का रोना भी देखने को मिला।

साभार:ट्विटर

यहाँ यह देखना बेहद दिलचस्प है कि इस्लामोफोबिया का ढोंग दिखाने के लिए ‘द न्यू मिनट’ ने वीडियो को यह लिखते हुए शेयर किया था कि ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाली भीड़ ने मुस्लिमों के साथ मारपीट की। लेकिन, यह बताने की जहमत नहीं उठाई कि इस पूरे मामले की शुरुआत कैसे हुई। ‘द न्यूज मिनट’ समेत तमाम प्रोपेगेंडाधीशों द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के जरिए यह बताने की कोशिश की गई थी कि हिंदुओं ने ही हिंसा की शुरुआत की और मुस्लिम पीड़ित है। हालाँकि, सच्चाई इससे उलट है।

इमरान ने हिंदू डिलीवरी बॉय को मारी थी चप्पल

जिस वायरल वीडियो को शेयर कर इस्लामवादी इस्लामोफोबिया का रोना रो रहे हैं, वह वीडियो 7 मई, 2023 को हुई घटना का है। लेकिन, 25 मई के बाद से इसे तेजी से वायरल करने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 7 मई को गुर्राला लिंगम ‘स्वामी’ नामक एक एलपीजी डिलीवरी मैन कल्याणी बिरयानी पॉइंट के मालिक इमरान के घर LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने गया था। लिंगम को सिलेंडर डिलीवरी करने में थोड़ी देर हो जाने के कारण इमरान भड़क गया। इसके बाद जब लिंगम ने खाली सिलेंडर माँगा, तो इमरान की माँ ने कहा कि सिलेंडर में अभी थोड़ी गैस बची हुई है इसलिए वह दो दिन बाद खाली सिलेंडर देगी।

इस पर लिंगम ने उन्हें बताया कि नियम के अनुसार खाली सिलेंडर उसे अभी ही ले जाना होगा। लिंगम की बात सुनने के बाद इमरान भड़क गया और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के बीच ही इमरान ने लिंगम को चप्पल मार दी। लिंगम का कहना है कि जब इमरान ने जिस वक्त उन्हें चप्पल मारी वह हनुमान माला (दीक्षा वस्त्र) पहने हुए थे। यही नहीं, इमरान ने उन्हें गाली दी और हनुमान माला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी भी की।

इस घटना से दुःखी होकर लिंगम ने अपने साथियों और हनुमान माला भक्तों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद आरएसएस, हिंदू वाहिनी समेत कई हिंदू संगठन इमरान के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान बीजेपी पार्षद राजेंद्र यादव भी मौके पर मौजूद थे।

शुरुआत में बहस होने के बाद इमरान और हिंदू भक्तों के बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान इमरान की पिटाई भी की गई। दोनों पक्षों की ओर से नरसापुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। लिंगम ने अपनी शिकायत में कहा था, “हनुमान माला पहन रखी थी, इसके बाद भी इमरान ने मुझे चप्पल मारी। उसने मुझ पर लोहे की रॉड से हमला करने की भी कोशिश की।” वहीं, दूसरी ओर इमरान ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि जब उसने दो दिन बाद सिलेंडर देने के लिए कहा तो लिंगम ने उस पर हमला किया।

लिंगम की शिकायत के आधार पर, नरसापुर पुलिस ने इमरान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 504 (जानबूझकर अपमान), 324 (जानबूझकर किसी को चोट पहुँचाना) और 295-A (धार्मिक भावनाओं को आहत करना) के तहत FIR दर्ज की। यही नहीं, पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार भी कर लिया था। हालाँकि, वह 3 दिन बाद जमानत पर छूट गया।

प्रोपेगैंडा पोर्टल्स और सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा था मारपीट के चलते इमरान की बहन का गर्भपात हो गया। नरसापुर पुलिस ने ऐसे किसी भी दावे का खंडन किया। खबर के अनुसार, इमरान की बहन आयशा अंजुम ने इस घटना के 13 दिन बाद एक बच्चे को जन्म दिया था। साँस लेने में तकलीफ के कारण तीन दिन बाद बच्चे की मौत हो गई। इस संबंध में इमरान के परिवार की ओर से भी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।

क्या है हनुमान माला?

तीर्थयात्रा से पहले, हिंदू हनुमान माला पहनते हैं। इस अवधि के दौरान, उन्हें भगवा वस्त्र पहनने होते हैं और किसी भी ‘गलत’ गतिविधियों में लिप्त होने से बचना होता है। हनुमान माला धारण करने वाले लोगों को “स्वामी” कहा जाता है।

मनीष सिसोदिया को हाई कोर्ट से भी राहत नहीं, कहा- आरोप गंभीर, गवाहों को कर सकते हैं प्रभावित: जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में AAP नेता

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता ने हाई कोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत का रुख किया है। मंगलवार (30 मई 2023) को हाई कोर्ट ने यह कहते हुए जमानत से इनकार कर दिया कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर हैं और वे गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

दिल्ली के शराब घोटाले में 26 फरवरी को सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई थी। ट्रायल कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में अपील की थी। लेकिन जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा की अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “आरोप प्रकृति में बहुत गंभीर हैं। आरोपित सरकारी कर्मचारी थे। आवेदक सिसोदिया उच्च पद पर थे। एक ताकतवर व्यक्ति हैं। लिहाजा गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका है।”

हाई कोर्ट ने कहा कि सिसोदिया 18 विभागों के साथ डिप्टी सीएम का पद सँभाल चुके हैं। इस मामले के ज्यादातर गवाह लोक सेवक हैं। इसलिए गवाहों के प्रभावित होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि सिसोदिया को सीबीआई और ईडी दोनों ने गिरफ्तार किया था। सीबीआई मामले में 31 मार्च को विशेष न्यायाधीश ने उन्हें जमानत से इनकार किया था। 28 अप्रैल को ईडी मामले में भी ट्रायल कोर्ट से उन्हें बेल नहीं मिली थी। इस मामले में उनकी जमानत याचिका हाई कोर्ट में है।

बता दें कि 26 फरवरी 2023 को 8 घंटों तक चली लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने दिल्ली के तात्कालिक डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार सिसोदिया जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे थे। मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तारी के बाद 28 फरवरी 2023 को सीधे सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज करते हुए हाई कोर्ट जाने को कहा था। बता दें दिल्ली का उपमुख्यमंत्री रहते हुए मनीष सिसोदिया के पास आबकारी विभाग भी था। इस दौरान आम आदमी पार्टी की सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया था। इसमें कुछ लोगों को फायदा पहुँचाने का आरोप लगा है।

सिसोदिया की तरह ही दिल्ली की केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन भी तिहाड़ जेल में बंद थे। लेकिन पिछले दिनों स्वास्थ्य के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें छह सप्ताह के लिए जमानत दे दी थी। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में करीब एक साल जेल में रहने के बाद बाहर निकले जैन के दिल्ली छोड़ने पर रोक है। साथ ही वे गवाहों से भी जमानत अवधि में नहीं मिल सकते हैं।

संकट की घड़ी में मुस्लिम छात्रा को उसके घर छोड़ने गया हिन्दू दोस्त, भीड़ ने कर डाली पिटाई: 2 दोस्तों पर भी किया हमला, कर्नाटक की घटना

कर्नाटक में 22 साल के एक हिन्दू युवक पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया। उक्त युवक अपनी एक मुस्लिम दोस्त को उसके घर छोड़ने गया था। पीड़ित और मुस्लिम छात्रा एक ही क्लास में पढ़ते थे। शिवमोगा जिले के भद्रावती इलाके में ये घटना हुई है। मुस्लिम छात्रा को उसका हिन्दू दोस्त घर छोड़ने क्यों आया, इससे भड़क कर 5 मुस्लिमों ने उस पर हमला कर दिया। जहाँ लड़की कलंदर नगर में रहती है, वहीं युवक विश्वेसरैया नगर का रहने वाला है।

दोनों एक पैरामेडिकल कॉलेज में साथ पढ़ते हैं। शनिवार (27 मई, 2023) को छात्रा की बहन सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, ऐसे में उसने अपने दोस्त से उसे घर पहुँचा देने के लिए कहा। जब 20 वर्षीय युवक अपनी दोस्त को घर छोड़ कर वापस लौट रहा था, तभी झंडाकट्टे के निकट मुस्लिम युवकों के एक समूह ने उसे घेर लिया। सबसे पहले पीड़ित से उसका नाम पूछा गया। जैसे ही उसने नाम बताया, उस पर हमला कर दिया गया।

हिन्दू युवक की पिटाई भी की गई। मुस्लिम भीड़ पूछ रही थी कि आखिर वो एक मुस्लिम लड़की के साथ क्यों घूम रहा था? इतना ही नहीं, उसके 2 अन्य दोस्तों अभि और यशवंत पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। घटना के बारे में सूचना पाकर ये दोनों दोस्त वहाँ पहुँचे थे। जब स्थानीय लोगों ने इस घटना का विरोध किया तो मुस्लिम भीड़ ने स्थानीय लोगों को भी धमकाया। ओल्ड टाउन पुलिस थाने में इस बाबत FIR दर्ज कर ली गई है।

शिवमोगा के एसपी GK मिथुन ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया, “पीड़ित विनय कुमार, अभि और यशवंत को पीटने वाले 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपित फरार है, जिसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।” पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा-506 (किसी की जान को खतरा पहुँचाना), 504 (जानबूझकर अपमानित करना), 147 (दंगे करना), 149 (गैर-कानूनी ढंग से भीड़ जुटाना) और 323 (मारपीट) के तहत मामला दर्ज किया है।

एसपी ने चेताया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगी। बता दें कि हाल के दिनों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ किसी मुस्लिम महिला को उसके हिन्दू दोस्त के साथ देख कर मारपीट की गई। पटना में बाइक पर मुस्लिम युवती को हिन्दू युवक के साथ देखने पर मारपीट की गई। मुजफ्फरनगर, मेरठ और अहमदाबाद सहित कई इलाकों से ऐसे घटनाओना और उसके वीडियोज सामने आए।

‘सारा दीदी बेवफा है’: IPL का 5वीं बार चैंपियन बना CSK, सोशल मीडिया के चैंपियंस ने जीत में खोजा ‘नेहरा जी’ से धोनी का बदला

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का खिताब अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस को हराकर सीएसके ने 5वीं बार यह टाइटल जीता है। आईपीएल के इस फाइनल के बाद आशीष नेहरा भी ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं मैच के दौरान गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल के आउट होने के बाद अभिनेत्री सारा अली खान की भी सोशल मीडिया में चर्चा होने लगी थी।

खिताबी जीत के बाद धोनी ने कहा है कि वह IPL का एक और सीजन खेलना चाहते हैं। चेन्नई के स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने यह जीत धोनी को समर्पित की है। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा है कि जीत धोनी की किस्मत में लिखी हुई थी। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है, “यदि वर्तमान स्थितियों को देखें तो यह मेरे लिए संन्यास की घोषणा करने का सबसे अच्छा समय है। हालाँकि इस साल में जहाँ भी गया हूँ, वहाँ मुझे इतना प्यार और स्नेह मिला है कि लोगों का धन्यवाद करना मेरे लिए आसान काम होगा। लेकिन मेरे लिए मुश्किल काम यह होगा कि मैं अगले 9 महीनों तो कड़ी मेहनत करूँ और वापस आकर कम से कम IPL का एक और सीजन खेलूँ।”

धोनी ने कहा है, “हालाँकि यह सब मेरे शरीर पर निर्भर करता है। इस बारे में फैसला लेने के लिए मेरे पास 6-7 महीने हैं। मुझे लगता है कि यह मेरी ओर से एक तोहफे की तरह है। यह मेरे लिए आसान नहीं होगा, लेकिन यह एक उपहार है। जिस तरह से लोगों ने मुझे प्यार और स्नेह दिया है, मुझे लगता है कि उनके लिए कुछ करना चाहिए।”

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने यह जीत महेंद्र सिंह धोनी को समर्पित की है। जडेजा ने कहा है, “यहाँ आए दर्शक अद्भुत थे। वे बारिश रुकने का इंतजार कर रहे थे। मैं सीएसके के फैंस को बधाई देना चाहता हूँ। हम यह जीत एमएस धोनी को समर्पित करना चाहते हैं। यह जीत उनके लिए है।”

IPL 2023 की उपविजेता गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा है कि धोनी का ट्रॉफी जीतना पहले से तय था। यह उनकी किस्मत में लिखा हुआ था। पांड्या ने कहा है, “मैं धोनी के लिए बहुत खुश हूँ। यह उनकी किस्मत में लिखा हुआ था। अगर मुझे हारना ही था, तो उनसे हारने में कोई दिक्कत नहीं है। अच्छे लोगों के साथ अच्छा होता है। जिन लोगों को मैं जानता हूँ धोनी उनमें से सबसे अच्छे लोगों में से हैं। भगवान दयालु हैं और उनकी कृपा मुझ पर भी रही है। लेकिन आज उनकी रात थी।”

IPL 2023 के फाइनल मुकाबले की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया था। गुजरात ने रिद्धिमान साहा के शानदार अर्धशतक और साई सुदर्शन की 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 214 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवरों में 171 रन बनाने का लक्ष्य मिला। चेन्नई की ओर से रुतुराज गायकवाड़ औरड्वेन कॉन्वे ने टीम को तेज शुरुआत दी। मिडिल ओवरों में अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और अंबाती रायुडू ने छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। आखिरी दो गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़ते हुए रवींद्र जडेजा ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5वीं बार IPL का विजेता बना दिया।

मैच देखने के लिए अभिनेत्री सारा अली खान भी अभिनेता विक्की कौशल के साथ आईं थी। ​सारा अली का नाम कई बार क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा चुका है। लिहाजा गिल के आउट होने के बाद वे यूजर्स के निशाने पर आ गईं। गुजरात टाइटंस के फैंस का कहना है कि सारा अली मैच देखने आई थी इसलिए गिल जल्दी आउट हो गए। सीएसके की जीत के बाद सारा को जश्न मनाते देख तो GT के फैंस और बौखला गए और उन्होंने कहना शुरू कर दिया ‘सारा दीदी बेवफा है…।’

इसी तरह कुछ यूजर्स के निशाने पर गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा भी हैं। एक यूजर ने भारत-पाकिस्तान मैच का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि धोनी ने नेहरा जी से इसका बदला लिया है। कई यूजर्स बार बार खिलाड़ियों को सलाह देने के लिए उन पर तंज कस रहे हैं। वहीं कुछ मोहित शर्मा को इस बार आईपीएल में मौके देने को लेकर उनकी सराहना भी कर रहे हैं।