Home Blog Page 1832

पेशावर में फहराया केसरी झंडा, अफगानिस्तान भाग गया दुर्रानी: वो युद्ध जिसके बाद अटक से कटक तक फैला मराठा साम्राज्य

मराठाओं के अदम्य साहस का परिचय इतिहास के पन्नों में स्वर्ण स्याही से दर्ज है। उनके शूरता का ही परिणाम था कि अफगानिस्तान की सीमा तक भगवा पताका लहरा सका और दुर्रानी साम्राज्य का दम निकल गया। मराठाओं ने यह युद्ध पेशावर की धरती पर 8 मई 1758 को नानासाहेब पेशवा के छोटे भाई रघुनाथराव और मल्हारराव होल्कर के नेतृत्व में लड़ा था और ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

पेशावर के युद्ध से इससे पहले अधिकांश मध्य और पूर्वी भारत भी उनके ही नियंत्रण में था। लेकिन इस विजय के बाद उनका साम्राज्य ‘अटक से कटक’ तक फैल गया था।

पुणे की सीमा से लगभग 2000 किलोमीटर दूर हासिल पेशावर के इस युद्ध में हासिल विजय ने मराठाओं के कीर्ति को दूर तक पहुँचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। इस बड़ी जीत को अपने नाम करने से मात्र दस दिन पहले (28 अप्रैल 1758) मराठाओं ने अटक का युद्ध जीतकर वहाँ भी केसरी झंडा फहरा दिया था।

अटोक पर जीत मराठाओं के साम्राज्य विस्तार के लिए महत्तवपूर्ण पल था। मगर, बावजूद इसके अफगानिस्तान की सीमा पर बजे विजयनाद ने मराठाओं के यश को कोने-कोने तक फैला दिया।

यूँ तो इस युद्ध में लड़ने वाले हर मराठा योद्धा ने अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया था। लेकिन उनका नेतृत्व करने वाले नानासाहेब पेशवा के छोटे भाई रघुनाथराव और मल्हारराव होल्कर का नाम इस जीत के साथ ही इतिहास के पन्नो में अमर हो गया। इस दौरान इरान के शाह ने भी दुर्रानी साम्राज्य को कुचलने के लिए रघुनाथराव का समर्थन किया था।

बात शुरू होती है 1707 से, 1707 में औरंगजेब के मरने के बाद देश में मराठाओं का विस्तार हो रहा था। इनमें मराठाओं के पाँच बड़े राजवंश थे। पुणे के पेशवा, नागपुर के भोसले, बड़ौदा के गायकवाड़, इंदौर के होल्कर और उज्जैन के सिंधिया।

1526 में बाबर के हमले के भारत में करीब 200 साल बाहर से हमला नहीं हुआ। लेकिन 1738-1739 में नादिर शाह के बाद ये सिलसिला दोबारा शुरू हुआ। लेकिन, 1747 में नादिर शाह की मृत्यु के बाद उसका एक सेनापति अहमद शाह अब्दाली सामने आया। जिसने नादिर की मौत होते ही अपना दुर्रानी नाम से अलग साम्राज्य बना लिया। और यही से अस्तित्व में आया अफगानिस्तान। 

साम्राज्य बनाने के अब्दाली की नीति भारत के लिए बिलकुल वैसी ही थी, जैसे महमूद गजनी की थी। यानी लूटकर अपने देश का खजाना भरना और दूसरे इलाकों पर कब्जा करना।

अब्दाली ने दिल्ली पर सबसे पहला हमला 1748 में किया था। लेकिन दिल्ली पहुँच नहीं पाया और बीच में ही हार का मुँह देखकर वापस लौट गया। पर यहाँ उसके इरादे पस्त नहीं हुए। वे हमले करता रहा, 1749 में उसने दूसरा आक्रमण किया, 1751 में तीसरा, 1752 में चौथा।

इस बीच में पाकिस्तान में वह मुल्तान और लाहौर को मुगलों से छीन चुका था। जिसके कारण मुगल घबरा गए और उन्होंने 1752 में मराठाओं से अहमदिया संधि की। जिसके बाद सतलज के दक्षिण में मराठाओं का दबदबा बढ़ गया और उनपर वहाँ कोई बड़ी चुनौती शेष नहीं थी। पर मराठाओं की नजर पंजाब पर थी और अफगान के निशाने पर भी वही था। ऐसे में दोनों के बीच में देर-सवेर पंजाब को लेकर झगड़े शुरु हो गए और आगे जाकर इन्हीं झगड़ों ने बड़ा रूप लिया।

जब 1758 में पेशावर का युद्ध हुआ। उस समय पेशावर के किला में तैमूर शाह दुर्रानी और जहान खान रहते थे। मगर मराठाओं की सेना से हारने के बाद वे वहाँ से भाग खड़े हुए और अफगानिस्तान चले गए। परिणामस्वरूप पंजाब, उत्तर-पश्चिम सीमा प्रांत और कश्मीर में, मराठा यहाँ प्रमुख खिलाड़ी बने।

इसके बाद मराठा सेना के मुख्य सेनापति मल्हार राव होल्कर पेशावर में 3 महीने तक रहे जिसके बाद उन्होंने तुकोजी राव होल्कर को 10 हजार मराठा सैनिकों के साथ अफगान से पेशावर के किले की रक्षा करने का जिम्मा सौंप दिया। मगर, शायद पेशावर के संरक्षण में इतनी सेना काफी नहीं थी क्योंकि दुर्रानी की सेना ने 1759 में दोबारा इसपर कब्जा कर लिया।

हाथ जोड़ती हिजाब वाली लड़की, ‘हिंदू दोस्त’ का नंबर माँगती भीड़… सोशल मीडिया में 2 Video वायरल, जयपुर की बताई जा रही घटना

सोशल मीडिया में दो वीडियो वायरल हैं। दोनों राजस्थान की राजधानी जयपुर के बताए जा रहे। एक वीडियो में हिजाब वाली लड़की को कुछ लोग घेरे दिख रहे हैं। वह हाथ जोड़ रही है पर भीड़ उसके ‘हिंदू दोस्त’ का नंबर माँग रही है। दूसरे वीडियो में एक बुर्के वाली लड़की एक सड़क से गुजरती दिख रही है। कुछ लोगों का समूह लगातार उसका पीछा कर रहा है। इसमें कई नाबालिग भी दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ‘हिंदू दोस्त’ से बात करने पर उसके साथ यह सलूक किया गया।

ऑपइंडिया इन वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता। लेकिन इनमें से एक वीडियो पर संज्ञान लेने की बात जयपुर पुलिस ने रविवार (7 मई 2023) को ट्वीट कर कही है। 30 सेकेंड का यह वीडियो जयपुर के घाटगेट का बताया जा रहा है। 6 मई को इसे ट्विटर यूजर @warriorbeast73 ने जयपुर पुलिस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को टैग करते हुए शेयर किया है। यूजर ने हैश टैग #bhagwalovetrap के साथ इसे शेयर किया है। लिखा है कि हिंदू दोस्त के साथ होने पर महिला की मुस्लिमों ने परेशान किया। वीडियो बनाया, जबकि वह ऐसा नहीं करने की गुजारिश कर रही थी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि बुर्के वाली लड़की को कुछ लोग घेरकर खड़े हैं। भीड़ में शामिल कुछ लोग इस्लामी टोपी में भी दिख रहे हैं। लड़की से साथ दिखे लड़के का नंबर माँगा जा रहा है। लड़की हाथ जोड़कर वीडियो न बनाने की गुजारिश करती है। इसके जवाब में भीड़ में से एक व्यक्ति कहता है, “वीडियो तो बनेगी, नंबर दे दो या तो।” इस मामले में जयपुर पुलिस ने मामले को संबंधित अधिकारियों को भेजने की बात कही है। हालाँकि यह वीडियो कब का और कहाँ का है, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरा वायरल वीडियो भी जयपुर का ही होने का दावा किया जा रहा है। कुछ नेटीजेंस ने इसे रंगगंज मीना बाजार का तो कुछ इसे मुस्लिम बाहुल्य रामगंज का बता रहे हैं। इस वीडियो में सड़क से गुजर रही बुर्के वाली महिला को घेर कर भीड़ साथ चल रही है। इस भीड़ में कई नाबालिग भी हैं जो महिला पर फब्तियाँ कस रहे हैं। सड़क से गुजर रहे आसपास के अन्य लोग तमाशबीन बने हुए हैं। इस वीडियो के लिए भी दावा किया जा रहा है कि हिंदू दोस्त से बातचीत करने पर मुस्लिम भीड़ महिला को परेशान कर रही है। वैसे इस वीडियो को लेकर भी किए जा रहे दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

हालाँकि इस वीडियो के भी स्थान और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

गौरतलब है किहाल में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब मुस्लिम महिला को इस्लामी भीड़ ने हिंदुओं के साथ दिखे जाने पर प्रताड़ित किया है। अप्रैल 2023 में अहमदाबाद के जुहापुरा इलाके से भी इसी तरह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक लड़के के साथ खड़ी मुस्लिम लड़की को कुछ कट्टरपंथी डांट रहे थे। एक अन्य वीडियो UP के मेरठ से वायरल हुआ था, जहाँ एक पार्क में एक लड़के के साथ खड़ी हिजाब पहने एक लड़की को कुछ युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इसी माह महाराष्ट्र के संभाजी नगर में एक लड़के के साथ घूम रही एक मुस्लिम लड़की को कट्टरपंथियों द्वारा प्रताड़ित करने का वीडियो वायरल हुआ था। लड़की का हिजाब खींचने की कोशिश भी की गई थी।

वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत को बताया झूठा, कहा- सबसे ज्यादा मुझे ही अपमानित किया: राजस्थान के CM ने काॅन्ग्रेसी सरकार बचाने में मदद का किया था दावा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिए हालिया बयान पर बवाल है। उन्होंने कहा कि 2020 में जब सचिन पायलट सहित कुछ विधायक विद्रोह पर आ गए थे तब उन्हें भाजपा नेता वसुंधरा राजे का साथ मिला था। अब इसी बयान को लेकर राजे ने दावा किया है कि सीएम गहलोत झूठ बोल रहे हैं और ये उनका कोई षड्यंत्र है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह पर लगाए गए आरोपों के कारण भी गहलोत पर निशाना साधा।

राजे ने कहा, “अशोक गहलोत ने जितना अपमान मेरा किया है उतना किसी का नहीं किया तो फिर मैं गहलोत की मदद कैसे कर सकती हूँ।” राजे ने कहा कि गहलोत ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह 2023 में मिलने वाली हार से भयभीत हो गए हैं।

बता दें कि अशोक गहलोत ने धौलपुर के कार्यक्रम में राजे को लेकर अपना बयान दिया था। इस दौरान गहलोत ने कहा था, “जब वे कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष थे तो उन्होंने राज्य में भैरोंसिंह शेखावत के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को गिराने से मना कर दिया था। इसी तरह 2020 की बगावत के वक्त वसुंधरा राजे और मेघवाल ने कहा था कि राजस्थान में धन-बल के बूते चुनी हुई सरकारें गिराने की कोई परंपरा नहीं है।”

अशोक गहलोत ने यह भी कहा था, “मैं चाहता तो भैरों सिंह की सरकार गिरा सकता था। मैंने यह गलत काम नहीं किया। जो आदमी बीमार है, वह अमेरिका में इलाज करवा रहा है, उसकी हालत बहुत गंभीर थी और उनकी पार्टी के नेता उनके पीछे ही उनकी सरकार गिराने की साजिश कर रहे थे।”

इस दौरान उन्होंने अमित शाह पर निशाना साधते हुए पैसों की लेन-देन के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अमित शाह, गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान ने मिलकर उनकी सरकार गिराने की साजिश रची थी। उन्होंने राजस्थान में पैसा बाँटा था और अब वह उसे वापस नहीं ले रहे। गहलोत ने कहा था, “भाजपा के लोग तीन राज्यों में सरकार गिरा चुके हैं। ऐसे में मैंने अपने विधायकों को कहा था कि जिन लोगों ने शाह से 15 करोड़ रुपए लिए हैं वो लौटा दें। अगर 2 करोड़ खर्च भी हो गया है तो वो उसे AICC से दिलवा देंगे।”

गृहमंत्री अमित शाह पर लगाए सारे आरोपों पर वसुंधरा राजे ने कहा, “उन्होंने उस गृहमंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है, जिनकी ईमानदारी और सत्य निष्ठा सर्व विदित है।” राजे ने कहा कि रिश्वत लेना और देना दोनों अपराध हैं, यदि उनके विधायकों ने पैसा लिया है तो एफआईआर दर्ज करवाएँ। सच तो यह है कि अपनी ही पार्टी में हो रही बग़ावत और रसातल में जाते जनाधार के कारण बौखलाहट में उन्होंने ऐसे झूठे आरोप लगाए हैं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की ख़रीद फ़रोख़्त में तो अशोक गहलोत स्वयं महारथी हैं। उन्होंने 2008 और 2018 में अल्पमत में होने के बाद यही काम किया था। उस वक्त न भाजपा को बहुमत मिला था और न ही कॉन्ग्रेस को। उस समय चाहते तो हम भी सरकार बना सकते थे, पर यह भाजपा के सिद्धांतों के खिलाफ था। मगर तब गहलोत ने अपने लेन देन के माध्यम से विधायकों की व्यवस्था कर दोनों समय सरकार बनाई थी। वे 2023 के चुनाव में होने वाली ऐतिहासिक हार से बचने के लिए ऐसी मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ रहें है,जो दुर्भाग्य पूर्ण है पर उनकी ये चाल कामयाब होने वाली नहीं है।

50+ लड़कियों को फँसाने वाला सैयद शाह खावर अली गिरफ्तार, मैट्रिमोनियल साइट से चुनता था शिकार: यौन शोषण-लूटकर हो जाता था फरार

राजस्थान की सांगानेर पुलिस ने 27 साल के सैयद शाह खावर अली को गिरफ्तार किया है। वह मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लड़कियों को फँसाता था। उनका यौन शोषण करता। फिर उन्हें लूटकर फरार हो जाता। अलग-अलग राज्यों की 50 से अधिक लड़कियाँ उसकी शिकार बताई जा रही है। लड़कियों से वह कभी सुप्रीम कोर्ट का वकील तो कभी सिंगापुर का बिजनेसमैन बनकर संपर्क करता। मूल रूप से वह हरियाणा के अंबाला का रहने वाला है।

उसके खिलाफ शनिवार (6 मई 2023) को जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र के शांति विहार की एक युवती ने शिकायत दी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसने शादी के लिए मैट्रिमोनियल साइट पर अपना डाटा डाला था। इसी साइट के जरिए सैयद शाह अली उसके संपर्क में आया। उसने खुद को सिंगापुर का बिजनेसमैन बताया। यह भी कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट में वकालत भी करता है। कुछ दिनों की बातचीत के बाद वह 27 अप्रैल 2023 को पीड़िता से मिलने जयपुर आया।

बताया जा रहा है कि 6 मई तक सैयद अली बहाने बनाकर जयपुर में ही रुका रहा। शनिवार को वह लड़की से मिलने उसके फ़्लैट पर गया। उसने सोने का कड़ा बनवाने का झाँसा दे गहने रखने की उसकी जगह देखी। फिर उसी दिन लड़की को बहाने से फ़्लैट से बाहर भेजकर उसके गहनों पर हाथ साफ कर दिया। गहनों के अलावा उसने लड़की की आलमारी से कुछ कैश और महँगी घड़ी भी चुरा ली। इसके बाद अर्जेन्ट काम बताकर वहाँ से रफूचक्कर हो गया।

ठगी की आशंका पर लड़की ने पहले सैयद अली को फोन किया। उसने पहले चोरी से मना किया फिर कुछ देर बाद अपना फोन बंद कर लिया। इसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर सैयद शाह अली को गिरफ्तार कर लिया। पलिस पूछताछ में उसने 50 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाने की बात कबूली है। वह लड़कियों को मीठी-मीठी बातों से अपने झाँसे में लेता था और बाद में उनका यौन शोषण करता था। लड़की का भरोसा हासिल करने के बाद उनके कीमती सामान चुरा कर फरार हो जाता था।

पुलिस जाँच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि सैयद अली का एक पुराना घर दिल्ली के लाजपत नगर में भी है। वह इसी पते से सिम जारी करवाता है। उसके द्वारा यौन शोषण और ठगी की शिकार लड़कियाँ दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, केरल और उत्तराखंड से हैं। वह इसी तरफ के एक मामले में पहले भी दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य राज्यों से भी उसके खिलाफ सबूत जुटा रही है।

‘संघी, कु%^#… साँप’ : बजरंग पूनिया की इंस्टा स्टोरी में ‘बजरंग बली’ को देख भड़के वामपंथी-इस्लामी कट्टरपंथी, पहलवान ने डिलीट किया पोस्ट

जंतर-मंतर पर बैठकर WFI चीफ बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की माँग करने वाले पहलवान बजरंग पूनिया से रविवार (7 मई 2023) को वामपंथी-कट्टरपंथी नाराज हो गए। दरअसल, 7 मई 2023 को पूनिया ने इंस्टा स्टोरी पर बजरंग दल के समर्थन में ‘हनुममान जी’ की फोटो लगाई थी। इस फोटो के नीचे लिखा था- “मैं बजरंगी हूँ। बजरंग दल का समर्थन करता हूँ। जय श्रीराम।”

यही फोटो देखने के बाद वामपंथी-कट्टरपंथी गिरोह के कई लोग उनपर भड़क गए। उन्हें ‘धर्मांध’ कहा जाने लगा। उनकी स्टोरी के स्क्रीनशॉट शेयर कर करके लिखा जाने लगा कि वह लोग जिसे सपोर्ट कर रहे हैं, वह बजरंग दल का समर्थक है। बजरंग पूनिया को एक पोस्ट के चलते इतना ट्रोल किया गया कि बाद में उन्होंने अपनी स्टोरी डिलीट कर दी।

बता दें कि बजरंग पूनिया जंतर-मंतर पर बैठे उन नामी पहलवानों में से एक हैं जो इस समसय बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की माँग कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी से लेकर कॉन्ग्रेसियों का समर्थन मिला हुआ है। इस बीच पूनिया का एक पोस्ट देखते ही सब बिदक गए। बड़े-बड़े ट्विटर अकॉउंट ने उन्हें इस स्टोरी लगाने पर पाठ पढ़ाया।

रेडियो मिर्ची आरजे सायमा ने कहा, “सच में! तुमको सच में निर्णय लेना होगा बजरंग पूनिया कि तुम ऐसा मारकाट वाला समाज चाहते हो या फिर शांति वाला।”

शिरीन खान ने तो बजरंग पूनिया के लिए लिखा- ऐसे सांपों को समर्थन देने वालों को भी शर्म आनी चाहिए।

डॉ निमो यादव ने लिखा कि भले ही बजरंग पूनिया ने अपने इंस्टा से इस स्टोरी को हटा दिया है लेकिन उन्हें सामने आकर माफी माँगनी चाहिए। निमो यादव ने लोगों से अपील की कि जब बजरंग पूनिया के हैशटैग में बिलकुल भी उसका साथ न दें।

इतना ही नहीं निमो यादव के ट्वीट में कहा गया, “बजरंग पूनिया अपने आकाओं को खुश करने के लिए 2020 से पहले सांप्रदायिक पोस्ट करता था। 2 दिन पहले आकर रोने लगा कि भाजपा सांसद ने यौन उत्पीड़न किया। आज वो फिर बजरंग दल की फोटो लगा रहा है और भाजपा समर्थित पोस्ट शेयर कर रहा है। मैंने पहले ही कहा था एक धर्मांध, हमेशा धर्मांध रहता है।”

मोहम्मद आसिफ ने बजरंग पूनिया का पुराने ट्वीट दिखाया जो साल 2020 में किया गया था। इसमें लिखा है- “एक कुत्ता भी एक दिन रोटी खाकर आपका वफादारा बन जाता है लेकिन कुछ इंसान देश का अनाज जन्म से खा सके हैं फिर भी वफादार नहीं हो पाए।”

मोहम्मद आसिफ ने पुराने ट्वीट दिखाते हुए कहा, “ये सारे ट्वीट उनके लिए हैं जो जंतर-मंतर पर बैठे संघी पहलवानों को समर्थन कर रहे हैं।”

उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया का यह पोस्ट कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के बाद ‘बजरंग दल’ के समर्थन में आया था। लेकिन जैसे ही वामपंथी-कट्टरपंथी इसका विरोध करने लगे तो इसे हटा लिया गया। अब ये लोग कह रहे हैं कि बजरंग पूनिया के पोस्ट डिलीट करने से काम नहीं चलेगा उन्हें इस पर माफी भी माँगनी चाहिए।

‘झाँसा देकर पहले करवाया धर्मांतरण, फिर किया निकाह… बच्चा होने पर छोड़कर भागा’: लव जिहाद पीड़िता ने सुनाई ‘बचपन के दोस्त’ की करतूत

लड़कियों को फँसाकर उनका धर्मांतरण कराना और फिर उन्हें आतंकी संगठनों की ‘सेक्स स्लेव’ बनाना इस्लामी कट्टरपंथियों की साजिश का हिस्सा है। इस मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) की हर तरफ चर्चा है। इस बीच लव जिहाद की शिकार हुई एक लड़की ने कट्टरपंथियों की साजिश का चिट्ठा खोला है।

इस्लामवादियों के लव जिहाद और धर्मांतरण षड्यंत्र का शिकार हुई पीड़िता का नाम बेल्ला है। वह केरल के कोझीकोड जिले के कन्नौद की रहने वाली हैं। बेल्ला ईसाई धर्म को मानती हैं। एबीपी न्यूज से हुई बातचीत में उन्होंने आपबीती सुनाई है। उन्होंने जिस लड़के ने उन्हें अपना शिकार बनाया, वह उनका बचपन का दोस्त था। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे।

बेल्ला ने कहा है कि उसके दोस्त ने उसका ब्रेनवॉश किया और धर्मांतरण के लिए तैयार कर लिया। धर्मांतरण के बाद वह शाहीना बना दी गई थीं। इन सबके पीछे उनका बचपन का दोस्त शाहजहाँ था, जो बाद में उनका शौहर भी बना। बेल्ला कहती हैं कि शाहजहाँ ऐसे बात करता था कि कोई भी लड़की उसके झाँसे में आ जाती।

बेल्ला कहा है कि शाहजहाँ के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद वह उसके झाँसे में आ गईं। शाहजहाँ ने उन्हें इस्लामी रहन-सहन और महजब मे शिक्षा दिलाने के लिए साल 2015 में तर्बियतउल इस्लाम सभा (इस्लामी सेंटर) में ले गया। उस दौरान शाहजहाँ ने बेल्ला से कहा कि अगर तर्बियत में कोई पूछे तो कहना कि वह अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल करना चाहती है।

बेल्ला ने आगे कहा है कि यदि वह यह कह देतीं कि इस्लाम अपनाना उनकी मर्जी नहीं तो उन्हें तर्बियत में रहने नहीं दिया जाता। इसलिए उन्होंने वही किया, जो उन्हें शाहजहाँ ने कहा था। तर्बियत में उन्हें इस्लाम अपनाने को लेकर शिक्षा दी गई और फिर शहादत का कलमा पढ़वाया गया। इसके बाद सभी लोगों को सिर से लेकर पाँव तक नहलाया गया। इसके बाद उन्हें कहा गया कि वह मुस्लिम बन गई हैं।

बेल्ला बताती हैं कि तर्बियत में आए सभी लोगों को 2 महीनों तक वहाँ रहना पड़ता। इस दौरान उन्हें इस्लाम का पूरा इतिहास पढ़ाया जाता। नमाज से लेकर निस्कारा तक के बारे में उन्हें हर चीज सिखाई गई। बेल्ला ने बताया कि वह तर्बियत में 2 महीने नहीं रहीं, बल्कि 1 ही सप्ताह में वापस आ गईं। इसमें उन्हें फातिहा, निस्कारा के साथ 5 तरह की नमाज पढ़ने के बारे में सिखाया गया।

बेल्ला ने कहा है कि सुहबी (फजर)… जोहर, असर, मगरिब, इशा की नजाम पढ़नी होती थी। सुहबी दो बार पढ़नी होती थी। जोहर चार बार, असर चार बार, मगरिब तीन बार और इशा चार बार पढ़नी होती थी। इसी तरह निस्कारा करना होता था। बेल्ला ने कहा है कि जब वह तर्बियत में थीं, तब शाहजहाँ उनके साथ नहीं था।

बेल्ला ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब वह तर्बियत गई थीं तो वहाँ पहले से ही 20 लड़कियाँ मौजूद थीं। सभी को उनकी ही तरह शिकार बनाकर यहाँ लाया गया था। तर्बियत से वापस आने के बाद उन्होंने शाहजहाँ से निकाह कर लिया, लेकिन उनके पास इसका न तो कोई सबूत है और न ही कोई कागजात।

इसके कुछ दिन बाद जब उनकी डिलीवरी हुई तो उन्हें पता चला कि वह शाहजहाँ की पहली नहीं, बल्कि 4 बीवी थीं। हालाँकि इसके बाद साल 2022 में शाहजहाँ उन्हें छोड़कर चला गया। यह सब तब हुआ, जब उनकी शादी के 7 साल पूरे हो चुके थे। बेल्ला ने बताया कि वह अपने बच्चे और अपनी माँ के साथ रह रही हैं।

‘इस्लाम को बदनाम कर रहा है’: ‘The Kerala Story’ का स्टेटस लगाने पर बजरंग दल कार्यकर्ता को सिर कलम करने की धमकी, अली-अमन-पिंटू ने की मारपीट

राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur, Rajasthan) में फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) का स्टेटस लगाने पर अभिषेक सरगरा नामक व्यक्ति के साथ कथित रूप से मारपीट की गई है। उसे सिर कलम करने की भी धमकी दी गई। अभिषेक बजरंग दल का कार्यकर्ता है। पीड़ित ने आरोपित अली, अमन और पिंटू के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई है।

मामला जोधपुर के उदयपुर थाना क्षेत्र का है। भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित अभिषेक सरगरा का कहना है कि वह शुक्रवार (5 मई 2023) को ‘द केरला स्टोरी’ देखने के लिए थिएटर गया था। फिल्म देखने के बाद उसने फिल्म का पोस्टर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाया था। फिल्म की सराहना करते हुए उसने लिखा कि यह बहुत अच्छी फिल्म है और (इस्लामिक) धर्मांतरण से सुरक्षित रहने के लिए दुनिया की हर लड़की को इसे देखना चाहिए।

शनिवार (6 मई 2023) की रात वह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान काली टंकी, मेड़ती गेट के पास अली, अमन और पिंटू ने उसका रास्ता रोक लिया। उन लोगों ने अभिषेक से कहा, “तुमने स्टेटस क्यों लगाया? तुम हमारे महजब को बदनाम कर रहे हो?” इस पर अभिषेक ने कहा कि उसने जो स्टेटस लगाया है, उस पर गलत क्या है? पीड़ित अभिषेक ने आगे कहा है कि उन लोगों ने फोन दिखाने के लिए कहा। उस समय उसका फोन घर पर चार्ज हो रहा था। इसलिए वह अपना स्टेटस दिखाने के लिए उन लोगों को घर ले आया।

इसके बाद जब उसने अपना स्टेस्ट आरोपितों को दिखाया तो उन लोगों ने अभिषेक के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। यही नहीं अली, अमन और पिंटू ने उसे सिर कलम करने की भी धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसके स्टेटस में कुछ भी गलत नहीं था। किसी की मजहबी भावनाओं को ठेस पहुँचाने का भी उसका इरादा नहीं था। स्टेस्ट में सभी को ‘The Kerala Story’ देखने के लिए कहा गया था।

विहिप, बजरंग दल ने थाने पहुँच की कार्रवाई की माँग…

इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उदय मंदिर थाने पहुँचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की माँग की। विहिप नेता जितेंद्र शर्मा ने कहा है कि वह आरोपितों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। वहीं, पुलिस मामले की जाँच कर कार्रवाई करने की की बात कर रही है। अब तक तीनों ही आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

‘कम्युनिस्टों ने मेरी जिंदगी के 20 साल बर्बाद कर दिए’: पूर्व कॉमरेड कहे जाने पर बोले पीयूष मिश्रा

फिल्मों के चरित्र अभिनेता पीयूष मिश्रा ने कहा कि वामपंथी बनकर उन्होंने अपनी जिंदगी बर्बाद कर ली। उन्होंने कहा कि कॉमरेड बनकर उन्होंने अपनी ऐसी-तैसी करा ली। कम्युनिस्टों ने उन्हें दबोच रखा था। बहुत मुश्किल के बाद वे उनके चंगुल से निकले हैं।

पीयूष मिश्रा ने कहा, “कम्युनिस्टों ने 20 साल मेरी जिंदगी के बर्बाद कर दिए। वे कहते- परिवार गंदी चीज है, माँ गंदी चीज है, बाप गंदी चीज है…. तुम्हें समाज के लिए काम करना है। ये सब समाज के हिस्से नहीं हैं क्या? वे कहते- नहीं… नहीं… समाज के हिस्से अलग होते हैं। क्रांति कहीं से आएगी। लाल बत्ती पर ठहरी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “वे लगातार 20 साल तक मुझसे काम करवाते रहे। वे कहते- पैसा कमाना पाप है। जो पैसा कमाता है, वो पूँजीपति कहलाता है, कैपिटलिस्ट हो जाता है। पैसा कभी मत कमाना। फिर मैंने कहा- नहीं कमाऊँगा सर। मैंने सबको छोड़ दिया जिंदगी में… माँ-बाप, बीवी को।”

कॉमरेड बनने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा, “जब मुझे अहसास हुआ कि मैं खराब बाप हो गया, मैं खराब बेटा साबित हो गया। मुझे लगा अब खराब बाप साबित नहीं होऊँगा। तब मेरा बड़ा बेटा छोटा था। मुझे अहसास हुआ कि पीयूष तुम तो गलती कर रहे हो। उन लोगों ने मेरा सब कुछ ले लिया। परिवार की कतई चिंता नहीं थी मुझे।”

उन्होंने कहा, “ये जूनियर कैडेट से इतना खराब काम लेते हैं कि कुछ कह नहीं सकते। स्टालिन का भूत था। कम्युनिस्ट का मतलब स्टालिन होता है। एक बंदा होता है, जो सबका सिरमौर होता है और सारे बंदे जूनियर होते हैं। जूनियर बंदा उसका मुँह देखता है कि अब हमें क्या करना है, क्या खाना है, क्या पीना है। तो मैं भी लगातार काम करता रहा इनके लिए… लगातार।”

पीयूष ने अपनी हालत के बारे में बताते हुए कहा, “मैं टूट गया था उनके लिए काम करते-करते। मेरी फिजिकल हालत खराब हो गई थी। मेंटल हालत खराब हो चुकी थी। इमोशनली मैं ड्रेन हो चुका था।” उन्होंने बताया कि अच्छा बाप बनने के लिए उन्होंने सिनेमा में जाने का फैसला कर दिया।

‘सिनेमाघर में लगाकर दिखाओ The Kerala Story … तोड़फोड़ कर देंगे’: झारखंड में कॉन्ग्रेस MLA इरफान अंसारी की धमकी, फिल्म को कहा- ‘बेहया और बकवास’

कर्नाटक के बाद झारखंड में बजरंग दल पर बैन लगाने की बात हो रही है। कॉन्ग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बजरंग दल को ‘हत्यारा’ बताते हुए बैन लगाने की माँग की है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर कहा है कि यदि किसी सिनेमाघर में यह फिल्म दिखाई जाएगी तो वह वहाँ तोड़फोड़ करेंगे।

कॉन्ग्रेस की टिकट पर जामताड़ा से विधायक इरफान अंसारी ने कहा है, “जिसके लिए हाहाकार मचा हुआ है वह बजरंग दल क्या है? इस पर बैन लगेगा। कानून हाथ में नहीं लेने देंगे। बजरंग दल की आड़ में ये लोग गलत काम करते हैं, लोगों को मारते-पीटते हैं। बजरंग दल ने हमारे अंसारी भाई की जान लेली है। छोड़ दूँगा क्या? मॉब लिंचिंग बजरंग दल की देन है। ये लोग खुलेआम घूम रहे हैं। हमारी सरकार है किसी भी कीमत पर हत्यारे बक्शे नहीं जाएँगे।”

इरफान ने आगे कहा है, “ये लोग क्या दिखाना चाहते हैं? ये मुल्क हमारा है किसी के बाप की जागीर नहीं है। अगर हम मंत्री होते तो दावे के साथ कहते हैं आज बैन लगा देते। कई बजरंग दल वाले हत्यारे लोग हैं, गुंडा लोग हैं सब जेल में बंद हैं। मैं मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ कि बजरंग दल पर झारखंड में भी बैन लगना चाहिए।”

वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर इरफान ने कहा है, “ये फिल्म बनी है हिंदू मुस्लिम हो गया, मुस्लिम हिंदू हो गया। क्या कर रहे हैं ये लोग, कौन डायरेक्टर है इसका। यहाँ जिस सिनेमाघर में फिल्म दिखाई जाएगी हम लोग तोड़फोड़ कर देंगे और उसके मालिक पर भी केस दर्ज होगा।”

उन्होंने यह भी कहा है, “द केरल स्टोरी बेहया, बकवास, धर्म को तोड़ने वाली और जनता को अपमानित करने वाली मूवी है। यह मूवी बिल्कुल फ्लॉप है। हमें लगता है कि जनता को मूर्ख बनाकर, जनता में नफरत का बीज बोकर डायरेक्टर यही चाहता है कि माल आ जाए। ये कौन डायरेक्टर है, कहाँ का डायरेक्टर है, कैसे मूवी बना दिया? उन्होंने कहा कि मूवी को बच्चे भी देखते हैं। उनके जेहन में आप क्या डालना चाहते हैं? हम लोग कहाँ जा रहे हैं?

बहुचर्चित फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर दिए इस बयान पर बीजेपी नेता और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है, “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने इरफ़ान अंसारी को झारखंड घुसने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शायद इसी गुस्से में उल जूलूल बयान दे रहे हैं। विधायक जी के बात को दूध भात मानिए यानि गंभीर नहीं मानिए।”

दरअसल, कॉन्ग्रेस का हमेशा ही हिंदूविरोधी चेहरा सामने आता रहा है। इस बार भी बजरंग दल जैसे राष्ट्रवादी और हिंदुत्व की बात करने वाले दल पर बैन लगाने की बातकर कॉन्ग्रेस ने खुद ही अपना असली चेहरा जनता के सामने लाकर रख दिया है। वहीं, ‘द केरल स्टोरी’ की बात करें तो इस्लामिक कट्टरपंथियों के सच को दिखाने वाली इस फिल्म को लेकर इस्लामवादियों से लेकर वामपंथियों तक को तीखी मिर्ची लगी है। ‘The Kerala Story’ फिल्म में दिखाया गया है कि केरल में कट्टरपंथी मुस्लिम हिंदू लड़के को फँसाने के लिए प्रशिक्षण देते हैं। इसके बाद लड़कियों का इस्लाम में धर्मांतरण करा कर उन्हें इस्लामिक आतंकी संगठन ISIS के लिए सेक्स स्लेव बनने के लिए भेजा जाता है। इस सच्चाई के सामने आने को लेकर ही ये भी फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

14 साल की नाबालिग का अपहरण कर सलमान था फरार, ऑटो वाले की मदद से अजमेर पुलिस ने पकड़ा: गिरफ्तारी के बाद बोला- ‘मैं तो इसे लेकर घूमने आया था’

राजस्थान की अजमेर पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में सलमान खान और अमन खान नाम के 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की उम्र 14 साल है। बाद में सलमान और अमन खान को हनुमानगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। इन दोनों आरोपितों को पकड़वाने में ऑटो चालक ज़ाकिर हुसैन ने मदद की है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी शनिवार (6 मई 2023) को हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला हनुमानगढ़ जिले के गाँव डाबली रतन का है। यहाँ सलमान नाम का एक व्यक्ति द्वारा 14 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण करने के बाद तनाव फ़ैल गया था। स्थानीय लोगों ने विरोध में गाँव के पास की बाजार को बंद कर दिया था। लोगों ने न सिर्फ लड़की को जल्द से जल्द सही सलामत बरामद करने बल्कि सलमान को गिरफ्तार कर के कड़ी सजा की माँग प्रशासन के आगे रखी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लड़की की बरामदी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में 10 से 12 अलग-अलग टीमों का गठन किया था। कार्रवाई में जुटे कुल पुलिस वालों की तादाद 100 से भी ज्यादा थी। इसके अलावा आस-पास के जिलों के पुलिस बल को भी अलर्ट कर दिया गया था। शुरुआती जाँच में हनुमानगढ़ पुलिस को लड़की और अपहरणकर्ता के अजमेर में होने की जानकारी मिली। इस जानकारी पर दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने आपस में बातचीत की। अजमेर पुलिस ने लड़की और सलमान की फोटो ऑटो रिक्शा वालों में बाँट दी थी। उन्हें किसी भी सूचना पर पुलिस से सम्पर्क के निर्देश मिले थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह लगभग 3 बजे पुलिस को ऑटो चालक ज़ाकिर हुसैन ने सम्पर्क किया। ज़ाकिर ने पुलिस को एक ऐसे जोड़े के बारे में बताया जो बस से उतरा था और 1 महीने के लिए किसी होटल में कमरे की तलाश कर रहा था। सलमान और अपहृता के बस स्टॉप पर मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने फ़ौरन छापा मारा और दोनों को कस्टडी में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को सलमान के पास से 1.29 लाख रुपए, 2 सिम कार्ड और कुछ कीमती सामान भी बरामद किया है।

पूछताछ में सलमान ने बताया कि वह लड़की के साथ अजमेर घूमने आया था। अजमेर के बाद वह पीड़िता को मुंबई ले जाने वाला था। इसी अपहरण केस में पुलिस ने एक अन्य आरोपित अमन खान को भी गिरफ्तार किया है। अमन खान पर अपहरणकर्ता सलमान खान की मदद का आरोप है। पुलिस ने सटीक सूचना देने वाले ऑटो चालक ज़ाकिर हुसैन को भी सम्मानित किया है।