Home Blog Page 2079

‘कुछ लोगों के लिए आज भी गोरे ही मालिक’: बोले केंद्रीय कानून मंत्री – इन लोगों के लिए सुप्रीम कोर्ट और भारत की जनता से भी ऊपर है BBC

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने मंगलवार (24 जनवरी, 2023) BBC की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया- द मोदी क्वेश्चन (India- The Modi Question)’ को सपोर्ट करने वालों पर निशाना साधा है। इस डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगों का सारा दोष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर मढ़ने की कोशिश की गई है। रिजिजू ने कहा है कि कुछ लोगों के लिए आज भी गोरे शासक ही उनके मालिक हैं।   

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “कुछ लोगों के लिए गोरे शासक आज भी उनके मालिक हैं जिनका भारत को लेकर लिया गया फैसला अंतिम है। न कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय का फैसला या भारत के लोगों की इच्छा।” केंद्रीय मंत्री ने यह ट्वीट देश के अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में किए गए अपने पहले ट्वीट को टैग करते हुए किया है। तब उन्होंने एक अखबार के ऑपेनियन को शेयर करते हुए कहा था, “अल्पसंख्यक, या यूँ कहें कि भारत में हर समुदाय सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रहा है। भारत के अंदर या बाहर चलाए गए दुर्भावनापूर्ण अभियानों से भारत की छवि खराब नहीं हो सकती है। नरेंद्र मोदी जी की आवाज 140 करोड़ भारतीयों की आवाज है।”

वहीं इससे पहले 22 जनवरी 2023 को किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा था, “भारत में कुछ लोग अभी भी औपनिवेशिक नशा से दूर नहीं हुए हैं। वे लोग बीबीसी को भारत का उच्चतम न्यायालय से ऊपर मानते हैं और अपने आकाओं को खुश करने के लिए  देश की गरिमा और छवि को किसी भी हद तक गिरा देते हैं।”

उल्लेखनीय है कि डाक्यूमेंट्री में BBC ने दंगों का दोष वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डालने की कोशिश की है और गोधरा कांड के बारे में झूठ फैलाया है। यही नहीं, उनकी छवि इस्लाम विरोधी भी दिखाने की कोशिश की है। दो पार्ट में बनाई गई BBC की इस सीरीज में प्रधानमंत्री मोदी और भारत के मुस्लिमों के बीच तनाव की बात कही गई है। बीबीसी ने मोदी सरकार के देश के मुस्लिमों के प्रति रवैये, कथित विवादित नीतियाँ, कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और नागरिकता कानून को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

हालाँकि BBC की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार के आदेश के बाद ट्विटर और YouTube से डॉक्यूमेंट्री से संबंधित लिंक हटाए गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से ज्यादा ट्वीट्स को ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने यह कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय भी इसे भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश करार दे चुका है।

आपको बता दें कि जिस ब्रिटेन में BBC का मुख्यालय है, वहाँ के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने ब्रिटिश संसद में स्पष्ट रूप से कहा है कि वह इस डॉक्यूमेंट्री में अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से वह सहमत नहीं हैं। इसके अलावा देश के भी कई तबकों ने भी BBC की इस प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री का विराेध किया है और पीएम मोदी के प्रति समर्थन समर्थन जताया है।

हालाँकि, देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें इस डॉक्यूमेंट्री पर सरकार की सख्ती रास नहीं आई है। TMC की सांसद महुआ मोइत्रा ने इसपर आपत्ति जताई थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है कि भारत में कोई भी बीबीसी का शो न देख सके। शर्म की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के सम्राट और दरबारी इतने असुरक्षित हैं। वहीं जदयू के केसी त्यागी ने भी इस मामले में देश-विरोधी ताकतों का साथ दिया था।

अँधेरा इतना घना दुनिया के नक्शे से ‘गायब’ हो गया पाकिस्तान… भारत में भी बिजली संकट: महिला पत्रकार ने दिखाया फोटो, ​जानिए सच

गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में सरकार ने बिजली कारखानों की ईंधन आपूर्ति में कमी कर दी है। इसके कारण सोमवार (23 जनवरी 2023) को पाकिस्तान के ज्यादातर हिस्सों में बिजली गुल रही। पूरे देश में ब्लैक आउट जैसी स्थिति रही। करीब 22 करोड़ लोग इस संकट से प्रभावित हुए।

बिजली संकट के बीच ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार गुल बुखारी का एक ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया। एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने दावा कि बिजली संकट के कारण पाकिस्तान दुनिया के नक्शे से ‘गायब’ दिख रहा। हालाँकि उनका ‘खेल’ यूजर्स को जल्द ही समझ में आ गया। कई ने इसे फोटोशॉप करार दिया।

पाकिस्तान की ट्विटर यूजर नमिरा ने व्यंग्य करते हुए कहा, “लानत है कि हमने अपने साथ भारत का एक हिस्सा और महासागर के कुछ हिस्से को भी मिटा दिया।”

पाकिस्तान के पत्रकार सैयद साजिद हसन ने गर्व से कहा कि देश ठीक है और ब्लैक आउट सिर्फ ईंधन बचाने के लिए है। उन्होंने कहा, “आप जो सोचे लेकिन हम दुरुस्त हैं। पाकिस्तान की हालत ​ठीक है और ईंधन बचाने के लिए ब्लैक आउट हो रहा है। हम समाधान की तलाश कर रहे हैं। ज्यादा रोमांचित न हो।”

वहीं, वर्णिका राजा चौहान ने कहा, “मैं इस बात की पुष्टि कर सकती हूँ कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में बिजली है। यह एक एडिट की हुई फोटो है।”

ऑपइंडिया ने पाया कि पत्रकार गुल बखारी ने पाकिस्तान के नक्शे से ‘गायब’ होने का दावा करते हुए जो फोटो शेयर की उसमें भारत के भी करीब 1/6 हिस्से और अरब सागर में ‘ब्लैक आउट’ दिख रहा है। जबकि भारत में ऐसा कोई संकट नहीं था। स्पष्ट तौर पर समझा जा सकता है कि एडिटेड फोटो महिला पत्रकार ने शेयर की थी। इसे देखकर ऐसा भी लग रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के ज्ञान के बिना किसी ने पाकिस्तान पर काला पेंट करने के लिए विंडोज पेंट ब्रश टूल का इस्तेमाल किया है। फोटोशॉप का उपयोग करते हुए, जब हमने फोटो की लेयर को चेंज किया तो यह साफ हो गया था कि किस हिस्से पर पेंट किया गया है।

इसके बाद, हमने इस फोटो को रिवर्स इमेज पर सर्च किया। जहाँ, हमने पाया कि यह फोटो विकिपीडिया से लेने के बाद एडिट की गई थी।

पाकिस्तान में रात के समय बिजली की स्थिति को देखने के लिए ऑपइंडिया ने लाइव सैटेलाइट फोटो भी देखी। इसकी पुरानी फोटो से तुलना की। हमने पाया कि पाकिस्तान में रात में बिजली गुल थी। सोमवार (23 जनवरी 2023) की रात 10:30 बजे, पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में अँधेरा था। यह पाकिस्तान तक ही सीमित था। लेकिन एडिट करने वाले ने भारत के कुछ हिस्सों में भी बिजली गुल कर दी थी।

सोर्स: Zoom.Earth

हमने कुछ और दिन पुराना डेटा चेक करने की कोशिश की। जहाँ हमने पाया कि रविवार (22 जनवरी 2023) की रात 10:30 बजे पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में अँधेरा था।

सोर्स: Zoom.Earth

यही हालत शनिवार (21 जनवरी) की रात 10:30 बजे की भी थी। शनिवार को भी पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में अँधेरा था।

20 जनवरी की रात को भी 10:30 बजे पाकिस्तान के अधिकांश हिस्सों में अँधेरा था।

सोर्स: Zoom.Earth

साफ़ है कि गुल बुखारी ने जो फोटो शेयर की, वह एडिट की हुई थी। फैक्टचेक के दौरान हमने पाया कि ज्यादातर समय पाकिस्तान में रात को अँधेरा ही रहता है। इसका कारण पाकिस्तान का आर्थिक संकट है। इससे वहाँ बिजली कटौती की जा रही है।

‘नोरा फतेही ने मोरक्को में घर खरीदने के लिए मुझसे लिए रुपए, वो जैकलीन और मेरे रिश्ते से जलती हैं’: महाठग का खुलासा – सारे स्क्रीनशॉट्स मेरे पास हैं

ठगी के आरोप में जेल काट रहे सुकेश चंद्रशेखर ने नया खुलासा किया है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने मोरक्को में घर खरीदने के लिए उनसे बड़ी रकम ली थी। उन्होंने कहा कि इस घर में नोरा अपने परिवार के साथ रहना चाहती थी। सुकेश ने खुद पर लगाए गए नोरा के खुद पर अदालत में लगाए गए आरोपों को भी बेबुनियाद बताते हुए उसे जैकलीन फर्नांडिस से जलन रखने वाली बताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही ने कोर्ट में बयान देते हुए कहा है कि सुकेश ने उन्हें एक लक्जरी घर और बेहतरीन लाइफस्टाइल देने का वादा किया था। इसी बयान में नोरा ने यह भी कहा था कि उन्हें कार की जरूरत नहीं थी। नोरा के इस आरोप को सुकेश ने सिरे से नकारते हुए बताया कि भले ही आज नोरा मुझे घर का वादा करने वाला बता रहीं हों लेकिन वो काफी पहले ही मुझ से एक बड़ी रकम मोरक्को में घर खरीदने के नाम पर ले चुकी हैं। मुकेश के अनुसार, नोरा द्वारा यह घर मोरक्को के कैसाब्लांका में लेने का प्लान था।

वहीं नोरा द्वारा अपने लिए कार की जरूरत न होने के बयान को भी सुकेश ने कोरा झूठ करार दिया है। सुकेश का दावा है कि नोरा फ़तेही एक महँगी कार खरीदने के लिए उनकी जान के पीछे पड़ी थी, क्योंकि मर्सिडीज बेंज की CLA कार नोरा को अपने लिए काफी सस्ती लग रही थी। सुकेश के मुताबिक, वो नोरा को रेज रोवर कार देना चाहते थे लेकिन वो स्टॉक में नहीं थी। अपने दावों की पुष्टि के लिए सुकेश ने इन तमाम बातचीत के स्क्रीनशॉट मौजूद होने की जानकारी दी।

नोरा द्वारा जैकलीन के खिलाफ लगाए गए तमाम आरोपों पर सुकेश का कहना है कि वह ऐसा जलन के चलते कर रही है। जलन की वजह सुकेश ने जैकलीन के साथ अपने गंभीर रिश्तों को बताया है। नोरा और जैकलीन में पहले ही कानूनी लड़ाई चल रही है। नोरा ने जैकलीन पर मानहानि का केस भी दर्ज कर रखा है। इस बीच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने सुकेश के खिलाफ तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। चार्जशीट में बताया गया है कि सुकेश ने जेल को ही ठगी का ऑफिस बना डाला था। पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि जेल का सारा निजाम सुकेश के इशारे पर चलता था।

आर्थिक अपराध शाखा की चार्जशीट में इस बात का भी जिक्र है कि सुकेश ने पूरे 1 साल जेल में मोबाइल फोन चलाया था। यह मोबाइल आई फोन सीरीज के थे। अनुमान है कि सुकेश जेल में अपनी VIP सुविधाओं के लिए हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च करता था। दिल्ली पुलिस की यह चार्जशीट 134 पेज की है।

‘धीरेंद्र शास्त्री की तेरहवीं की तैयारी कर लेना’: इधर बागेश्वर धाम सरकार को जान से मारने की धमकी, उधर नागपुर वाले श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ी

मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में है। उनको जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी उनके चचेरे भाई लोकेश के मोबाइल पर रविवार (22 जनवरी 2023) की रात कॉल कर दी गई है। धमकी देने वाले ने अपना नामा अमर सिंह बताते हुए धीरेंद्र शस्त्री की तेरहवीं की तैयारी करने को कहा। लोकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मध्य प्रदेश स्थित छत्तरपुर के एसपी सचिन शर्मा ने कहा है कि संदिग्ध का नाम अमर सिंह है। सिम धारक की जाँच की जा रही है। पुलिस ने IPC की धारा 506 और 507 लगाई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह व्यक्ति अपनी समस्या से ग्रस्त है और महाराज जी मिलना चाहता है। पुलिस ने ये भी कहा कि इस व्यक्ति की लंबे समय से बात नहीं हो पा रही है इस कारण इसने ऐसा काम किया है।

यह मामला छतरपुर के थाना बमीठा क्षेत्र का है। धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश ने तहरीर दे कर बताया है कि उनके मोबाइल नंबर पर रविवार को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। जब उन्होंने फोन उठाया तो कॉल करने वाले ने धीरेंद्र से बात करवाने को कहा। जब लोकेश ने पूछा कि वह किस धीरेंद्र की बात कर रहा है तो कॉलर ने बागेश्वर धाम के महंत का नाम लिया। जवाब में लोकेश ने बात करवाने में असमर्थता जताई।

लोकेश के अनुसार यह सुनने के बाद कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को अमर सिंह बताते हुए कहा कि धीरेंद्र की तेरहवीं की तैयारी कर लेना। इसके बाद उसने फोन काट दिया। लोकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कॉलर का नंबर बताते हुए उस पर अनर्गल बातें करने का आरोप लगाते हुए वैधानिक कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने इस तहरीर पर 23 जनवरी 2023 को अज्ञात व्यक्ति अमर सिंह के खिलाफ IPC की धारा 504 और 507 के तहत FIR दर्ज कर ली है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है।

जब ऑपइंडिया ने कॉल करने वाले आरोपित के नंबर पर कॉल किया तब वह बंद आया। ट्रू कॉलर पर यह नंबर मुंबई का और ‘बच्चा’ नाम से दिख रहा है। इसे 31 लोगों ने स्पैम भी कर रखा है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले महाराष्ट्र के नागपुर में ‘अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ के राष्ट्रीय संयोजक श्याम मानव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। इस पूरे विवाद पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया के सामने कहा था कि उनकी प्रेरणा से लोग सनातन धर्म में वापसी कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनके विरुद्ध साजिशें रची जा रहीं हैं।

श्याम मानव की बढ़ी सुरक्षा

उधर धीरेन्द्र शास्त्री पर केस दर्ज करवाने वाले श्याम मानव की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्याम मानव की सुरक्षा में पहले महाराष्ट्र प्रोटेक्शन यूनिट के 2 सशस्त्र जवान तैनात रहा करते थे .लेकिन अब उनकी सुरक्षा में 2 अन्य गनमैन और महाराष्ट्र के 3 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। कुल मिला कर अब श्याम मानव 4 गनमैन और 3 अन्य पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में रहेंगे। हाल ही में नागपुर में सुरेश भट सभागृह में श्याम मानव के कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया था। इसके अलावा उन्हें जान से मारने की भी धमकी मिलने की भी खबर है।

बैन होने के बाद भी हैदराबाद यूनिवर्सिटी में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग, इस्लामी छात्र संगठनों का हाथ: JNU ने रद्द करने का दिया था आदेश

बीबीसी की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को केंद्र सरकार बैन कर चुकी है। बावजूद हैदराबाद यूनिवर्सिटी (University of Hyderabad) में इसकी स्क्रीनिंग की गई है। इसके पीछे इस्लामिक छात्र संगठनों का हाथ बताया जा रहा है। जेएनयू में भी इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की प्लानिंग की गई थी। लेकिन, विश्विद्यालय प्रबंधन ने इस पर रोक लगा दी थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद यूनिवर्सिटी में विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग स्टूडेंट इस्लामिक ऑर्गनाइजेशन और मुस्लिम स्टूडेंट फेडरेशन ने की है। इस स्क्रीनिंग में दोनों इस्लामिक छात्र संगठनों के 50 से अधिक छात्र मौजूद रहे। इसको लेकर एबीवीपी के छात्र नेता महेश ने कहा है, “हमने इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन से शिकायत की है। स्क्रीनिंग का आयोजन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। दोनों संगठनों ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अंदर बिना बिना अनुमति के स्क्रीनिंग की है।”

वहीं, पुलिस का कहना है, “हमें जानकारी मिली है कि कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की है। अब तक लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जाँच की जाएगी।” गौरतलब है कि दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भी मंगलवार (24 जनवरी 2023) को इस प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग की तैयारी की गई थी। लेकिन, इसकी जानकारी मिलने के बाद जेएनयू प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की। इस एडवाइजरी में कहा गया था कि इस तरह की गतिविधि से विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव भंग हो सकती है।

जेएनयू प्रबंधन ने कहा था, “विश्वविद्यालय प्रशासन के यह संज्ञान में आया है कि जेएनयूएसयू (JNUSU) के नाम पर छात्रों के एक समूह ने पैम्पलेट जारी किया है कि टेफ्लास के पास 24 जनवरी, 2023 को  ‘इंडिया- द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री को रात 9 बजे दिखाई जाएगी। जेएनयू प्रशासन से इस संबंध में कोई भी अनुमति नहीं ली गई है। इस तरह की गतिविधि से विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव भंग हो सकती है। इसलिए संबंधित छात्रों या इससे जुड़े व्यक्ति को यह सलाह दिया जाता है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दें। ऐसा न करने पर विश्वविद्यालय के नियम के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दरअसल, इस डॉक्यूमेंट्री में BBC ने दंगों का दोष वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डालने की कोशिश की है। यही नहीं, उनकी छवि इस्लाम विरोधी भी दिखाने की कोशिश की है। दो पार्ट में बनाई गई BBC की इस सीरीज में प्रधानमंत्री मोदी और भारत के मुस्लिमों के बीच तनाव की बात कही गई है। बीबीसी ने मोदी सरकार के देश के मुस्लिमों के प्रति रवैये, कथित विवादित नीतियाँ, कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और नागरिकता कानून को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार के आदेश के बाद ट्विटर और यूट्यूब से डॉक्यूमेंट्री से संबंधित लिंक हटाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से ज्यादा ट्वीट्स को ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने यह कार्रवाई की है।

नाम- जितेंद्र पासवान, सगाई के बाद रखी शर्त- लड़की बने ईसाई, प्रार्थना में हो शामिल: इनकार करने पर रिश्ता तोड़ा, फतेहपुर में 5 पर FIR

उत्तर प्रदेश का फतेहपुर इन दिनों ईसाई धर्मांतरण की खबरों को लेकर चर्चा में है। ताजा मामले में एक दलित लड़की की शादी इसलिए टूट गई, क्योंकि उसने ईसाई बनने से इनकार कर दिया। लड़की के मंगेतर सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपित का नाम जितेंद्र पासवान है। घटना शुक्रवार (20 जनवरी 2023) की है।

थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गाँव रहिमापुर का है। शिकायत पीड़ित लड़की के पिता राम नरेश ने दर्ज कराई है। रामनरेश ने बताया है कि वे सरकंडी गाँव के रहने वाले हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी जितेंद्र पासवान से तय की थी। 25 फरवरी 2022 को सगाई हुई थी। इस​ दिन उन्होंने लड़के वालों को 51 हजार रुपए दिए थे। बाकी 1 लाख रुपए 29 जनवरी 2023 को देने की बात थी। इसी दिन जितेंद्र का तिलक होना था। लेकिन उससे पहले ही उसने शादी से इनकार कर दिया।

राम नरेश ने शिकायत में बताया है कि 20 जनवरी 2023 को जितेंद्र पासवान के पिता मैयादीन, माँ केशकली और मामा कामता ने शादी से मना कर दिया। आरोप है कि वे शादी के लिए लड़की के ईसाई धर्मांतरण की शर्त रख रहे थे। इससे इनकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया। आरोपितों ने लड़की पक्ष से मिले पैसे भी वापस करने से इनकार कर दिया। गालियाँ और जान से मारने की धमकी देकर लड़की वालों को भगा दिया।

ऑपइंडिया के पास शिकायत की कॉपी मौजूद है। पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र, कामता, मैयादीन, केशकली और जितेंद्र के एक मौसा को नामजद आरोपित बनाया है। सभी पर IPC की धारा 504, 506, 406 के साथ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3, 5 (1) के तहत FIR दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के राजेंद्र सिंह के मुताबिक मामले की जाँच की जा रही है।

ऑपइंडिया ने लड़की के चाचा चेतराम से बात की। चेतराम ने बताया कि जितेंद्र के घर वालों ने उनसे कहा कि शादी में पंडित नहीं आएँगे, क्योंकि वे लोग ईसाई हैं। लड़के के घर वालों ने यह भी बताया कि उनके घर हर शनिवार को प्रार्थना होती है जिसमें उनकी बेटी को भी शामिल होना पड़ेगा। साथ ही लड़की को बाहर भी प्रार्थना में साथ जाना होगा। चेतराम के अनुसार उनलोगों ने खुद को हिंदू बताते हुए इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़के वालों ने शादी तोड़ दी लेकिन पैसे नहीं लौटाए।

गौरतलब है कि पिछले दिनों फतेहपुर से ईसाई बनने के लिए तरह-तरह के लालच दिए जाने का मामला सामने आया ​था। पीड़ित ने फतेहपुर थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि ईसाई बनने पर 15 हजार रुपया देने का प्रलोभन दिया गया था। सुंदर लड़की से शादी का वादा किया गया। इतना ही नहीं दूसरे हिंदू को साथ लाने पर 20 हजार रुपए देने की भी बात कही गई थी।

MP के स्कूलों में होगी रामायण-महाभारत-गीता की पढ़ाई: CM शिवराज सिंह चौहान ने रामचरितमानस के अपमान पर चेताया, कहा- हमारे रोम रोम में राम

मध्य प्रदेश के स्कूलों में रामायण, महाभारत और गीता की पढ़ाई होगी। इन्हें स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार (23 जनवरी 2023) को की। राज्य सरकार की ओर से इस दिशा में कदम उठाने की बात तब कही गई है जब रामचरितमानस पर कई विवादित बयान सामने आए हैं। ऐसे लोगों को भी सीएम ने चेताया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान राजधानी भोपाल में विद्या भारती के ‘सुघोष दर्शन’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “हमारे रामायण, महाभारत, वेद, उपनिषद, श्रीमद्भगवद्गीता अमूल्य ग्रंथ हैं। इन ग्रंथों में मनुष्य को नैतिक और पूर्ण बनाने की और संपूर्ण बनाने की क्षमता है। मैं मुख्यमंत्री होने के नाते कह रहा हूँ कि धर्म ग्रंथों की शिक्षा हम शासकीय विद्यालयों में भी देंगे।” उन्होंने कहा है, “हम गीता सार पढ़ाएँगे।रामायण जी, रामचरितमानस जी पढ़ाएँगे। महाभारत के प्रसंग पढ़ाएँगे। क्यों नहीं पढ़ाना चाहिए भगवान राम को? तुलसीदास जी ने इतना महान ग्रंथ लिखा है। ऐसा ग्रंथ कहीं मिलेगा?”

सीएम ने कहा, “रामचरितमानस जैसे ग्रंथ देने वाले तुलसीदास जी को मैं प्रणाम करता हूँ। ऐसे लोग जो हमारे इन महापुरुषों का अपमान करते हैं, वह सहन नहीं किए जाएँगे। मध्य प्रदेश में हमारे इन पवित्र ग्रंथों की शिक्षा देकर हम अपने बच्चों को नैतिक भी बनाएँगे, पूर्ण भी बनाएँगे।” उन्होंने कहा , “कुछ लोग देश में ऐसे भी हैं जिन्हें हमारी संस्कृति, अध्यात्म, धर्म और महापुरुषों की आलोचना करने में ही आनंद आता है। ऐसे लोग मूढ़ हैं। ऐसे लोग यह नहीं जानते कि देश का वे कितना नुकसान कर रहे हैं।”

सीएम शिवराज ने कहा है, “हम सभी तो राम राम बोल रहे हैं। लेकिन जब हम समाचार पत्रों में पढ़ते हैं तो मन में पीड़ा होती है। कुछ लोग देश में ऐसे हो गए हैं जो भगवान राम और तुलसीदास जी के बारे में भी कुछ भी बोलते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूँ कि राम हमारे रोम-रोम में रमे हैं। राम हमारी हर साँस में बसे हैं। बिना राम के यह देश नहीं जाना जा सकता। राम हमारे अस्तित्व हैं, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं।”

बात दें कि रामचरितमानस को लेकर अनर्गल टिप्पणी की शुरुआत बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने 11 जनवरी 2023 को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में की थी। उन्होंने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा था। समाज को बाँटने वाला ग्रंथ बताया था। उन्होंने कहा था कि रामचरितमानस दलितों-पिछड़ों को शिक्षा ग्रहण करने से रोकता है।

इसके बाद रामचरितमानस को लेकर समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का भी विवादित बयान सामने आया था। सपा नेता ने कहा था कि करोड़ों लोग इस किताब को नहीं पढ़ते हैं और इसमें सब बकवास है। मौर्य ने रामचरितमानस के कुछ अंश को आपत्तिजनक बताते हुए उसे हटाने की माँग की। उन्होंने कहा कि अगर ये अंश न हट पाएँ तो पूरी किताब को ही बैन कर देना चाहिए।

साउथ के जिस एक्टर ने खाया था ज​हर, उनकी अस्पताल में मौत: पुलिस को बिना बताए परिवार को सौंप दिया शव, सुसाइड की वजह पता नहीं

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता सुधीर वर्मा की मौत हो गई है। सोमवार (23 जनवरी 2023) को विशाखापट्टनम के एक अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ा। पिछले कुछ समय से तेलुगू अभिनेता सुधीर मानसिक तनाव में थे। हालाँकि उनकी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है।

सुधीर ने 10 जनवरी 2023 को वारंगल में जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसके बाद उन्हें उस्मानिया हॉस्पिटल ले जाया गया था। बेह​तर इलाज के लिए उन्हें 21 जनवरी को विशाखापट्टनम के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

सुधीर की मौत की पुष्टि उनके साथी कलाकार सुधाकर ने ट्वीट कर की है। उन्होंने कहा है कि सुधीर की मौत हो चुकी है और इस सच को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो रहा है। सुधीर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 जनवरी को जहर खाने के बाद सुधीर अपने रिश्तेदार के घर हैदराबाद के कोंडापुर गए थे। वहाँ उन्होंने अपने हालात के बारे में बताया। रिश्तेदारों ने उन्हें उस्मानिया अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहाँ से 21 जनवरी को उन्हें विशाखापट्टनम के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। यहाँ शिफ्ट होने के 2 दिनों के बाद उनकी मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। मृत्यु से पहले महारानीपेटा थाना पुलिस ने अभिनेता का बयान भी दर्ज किया था। मौत के बाद उनका शव अस्पताल ने अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस का कहना है कि सुधीर की मौत के बाद बिना पुलिस को सूचित किए शव उनके परिवार वालों को सौंपने के कारण अस्पताल को सम्मन जारी किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक यह मेडिको लीगल केस था, जिसमें पोस्टमार्टम जरूरी था। गौरतलब है कि साल 2013 से अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले सुधीर वर्मा की पहली फिल्म ‘स्वामी रा रा’ थी। साल 2016 में आई उनकी फिल्म कुंदनपु बोरम्मा (Kundanapu Bomma) ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था।

‘मुझे और मेरे परिवार को खतरा, मिले अतिरिक्त सुरक्षा’: ‘गाँधी गोडसे – एक युद्ध’ के निर्देशक राजकुमार संतोषी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में घुस गाँधी समर्थकों ने दिखाए थे काले झंडे

जहाँ एक तरफ लोग शाहरुख़ खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ के बॉयकॉट की माँग की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ ‘गाँधी गोडसे – एक युद्ध’ फिल्म को लेकर ताज़ा विवाद छोड़ गया है। राजकुमार संतोषी की फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान ही महात्मा गाँधी के समर्थकों ने पर्दे के सामने आकर हंगामा किया, जिसके बाद उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है।

फिल्म निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने की माँग करते हुए कहा है कि आरोपितों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वो 9 वर्षों बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, ऐसे में उनकी फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार (20 जनवरी, 2023) को भी फिल्म के कलाकारों को प्रमोशंस के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाते हुए महात्मा गाँधी के समर्थन में नारेबाजी भी की थी।

विवाद इतना बढ़ गया था कि प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये हंगामा हुआ था। अँधेरी स्थित सिटी मॉल के PVR सिनेमा मॉल में उस दिन शाम के 4 बजे ये हंगामा हुआ था। निर्देशक का कहना है कि अपना हित साधने के लिए कुछ तत्वों ने ऐसा किया है। उन्होंने बताया है कि इसके बाद फिल्म की रिलीज और प्रमोशन्स रोकने के लिए उन्हें अज्ञात लोगों द्वारा कई धमकियाँ आई हैं।

राजकुमार संतोषी ने शिकायत में लिखा है, “अगर ऐसे लोग खुले छोड़ दिए गए तो वो मुझे और और मेरे परिवार को गंभीर नुकसान पहुँचा सकते हैं। मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूँ। इसीलिए, मुझे और मेरे परिवार के सदस्यों को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराई जाए।” 66 वर्षीय राजकुमार संतोषी ‘दामिनी (1993)’, ‘घातक (1996)’, ‘लज्जा (2001)’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी (2009)’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

JNU ने PM मोदी पर BBC की प्रोपेगंडा डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रद्द करने को कहा, वरना होगी कार्रवाई: पोस्टर जारी कर किया गया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर आधारित BBC की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया- द मोदी क्वेश्चन (India- The Modi Question)’ को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया हुआ है। इसी सिलसिले में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में मंगलवार (24 जनवरी, 2023) को दिखाई जाने वाली इस प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जेएनयू प्रशासन ने इस एडवाइजरी को जारी करते हुए कहा है कि इस तरह की गतिविधि से विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव भंग हो सकती है।

एडवाइजरी में कहा गया है, “विश्वविद्यालय प्रशासन के यह संज्ञान में आया है कि जेएनयूएसयू (JNUSU) के नाम पर छात्रों के एक समूह ने पैम्पलेट जारी किया है कि टेफ्लास के पास 24 जनवरी, 2023 को  ‘इंडिया- द मोदी क्वेश्चन’ डॉक्यूमेंट्री को रात 9 बजे दिखाई जाएगी। जेएनयू प्रशासन से इस संबंध में कोई भी अनुमति नहीं ली गई है। इस तरह की गतिविधि से विश्वविद्यालय में शांति और सद्भाव भंग हो सकती है। इसलिए संबंधित छात्रों या इससे जुड़े व्यक्ति को यह सलाह दिया जाता है कि प्रस्तावित कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दें। ऐसा न करने पर विश्वविद्यालय के नियम के हिसाब से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

दरअसल, इस डॉक्यूमेंट्री में BBC ने दंगों का दोष वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर डालने की कोशिश की है। यही नहीं, उनकी छवि इस्लाम विरोधी भी दिखाने की कोशिश की है। दो पार्ट में बनाई गई BBC की इस सीरीज में प्रधानमंत्री मोदी और भारत के मुस्लिमों के बीच तनाव की बात कही गई है। बीबीसी ने मोदी सरकार के देश के मुस्लिमों के प्रति रवैये, कथित विवादित नीतियाँ, कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने और नागरिकता कानून को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बचाव किया था। पाकिस्तान मूल के ब्रिटिश सांसद इमरान हुसैन ने ब्रिटिश संसद में गुजरात दंगे का मुद्दा उठाया था। इस पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा था कि इस डॉक्यूमेंट्री में अपने भारतीय समकक्ष के चरित्र चित्रण से वह सहमत नहीं हैं।

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार के आदेश के बाद ट्विटर और यूट्यूब से डॉक्यूमेंट्री से संबंधित लिंक हटाए जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से ज्यादा ट्वीट्स को ब्लॉक किया गया है। आईटी नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सरकार ने यह कार्रवाई की है।