Home Blog Page 2287

अब दिल्ली में मजदूर घोटाला: श्रमिक कल्याण बोर्ड में 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन, BJP बोली- हेराफेरी से चल रही केजरीवाल सरकार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार (Delhi AAP Government) के एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। अब यह बात सामने आई है कि दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर बोर्ड में 2 लाख फर्जी कामगार हैं। इसको लेकर भाजपा ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि बोर्ड में 2 से अधिक वर्कर फर्जी हैं और इनमें से 65,000 कामगारों के नाम पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है। उन्होंने वर्करों के कल्याण वाले धन का हेराफेरी करने का आरोप लगाया।

संबित पात्रा ने कहा, “AAP द्वारा 2018-2021 के बीच लगभग 9 लाख लोगों को निर्माण श्रमिकों के रूप में पंजीकृत किया गया था, जिनमें से लगभग 2 लाख नकली हैं। इसके 65000 कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के के लिए सिर्फ एक मोबाइल नंबर डाला गया और ऐसे फ्रॉड किया गया।”

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “इनमें से 4000 से अधिक श्रमिकों के स्थायी पते भी समान हैं। यह केवल प्रारंभिक जाँच है, जिसमें कहा गया है कि लगभग 2 लाख पंजीकरण फर्जी हैं और यह संख्या और भी अधिक हो सकती है।”

जाँच अधिकारियों का कहना है कि ये फर्जी आंकड़े और भी अधिक हो सकते हैं। प्रारंभिक जाँच में जिन श्रमिकों को शामिल किया गया है, वे साल 2018 से 2021 के बीच पंजीकृत हुए हैं। वहीं, सरकारी आंकड़े दर्शाते हैं कि भवन एवं अन्य निर्माण से जुड़े श्रमिकों की कुल संख्या 13 लाख 13 हजार 309 है। इनमें से 9,07,739 2018-22 के बीच जुड़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि फर्जी श्रमिकों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है।

अधिकारियों का कहना है कि जो 2 लाख फर्जी केस पाए गए हैं, उनमें 1 लाख 11 हजार 516 की दोबारा एंट्री की गई, 65 हजार लोगों के एक ही मोबाइल नंबर हैं। इनमें 15 हजार 747 ऐसे श्रमिक हैं जिनका पता एक ही है लेकिन वे आपस में किसी तरह संबंधित नहीं हैं। वहीं, 4370 श्रमिकों का स्थायी पता एक ही है।

दरअसल, श्रमिकों के कल्याण से जुड़ी संस्थानों ने उप-राज्यपाल से भ्रष्टाचार से शिकायत की थी। इसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने 26 सितंबर 2022 को इस मामले की जाँच का आदेश दिया था। शिकायतकर्ताओं में बोर्ड के दो सदस्य भी शामिल हैं। इस मामले की पूरी रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में आ सकती है।

बता दें कि दिल्ली सरकार की विजिलेंस और एंटी करप्शन यूनिट गैर-निर्माण श्रमिकों के फर्जी पंजीकरण और उन्हें 900 करोड़ रुपए दिए जाने के मामले की जाँच साल 2018 से ही कर रही है। इस मामले में मई 2018 में FIR दर्ज की गई थी।

बता देें कि बोर्ड के पास 3,000 करोड़ रुपए का फंड है, जो 10 लाख रुपए से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट पर 1 प्रतिशत का श्रमिक कर लगा कर जनवरी 2006 से वसूला जा रहा है। इस फंड का उपयोग श्रमिकों के कल्याण पर खर्च किया जाता है, जिनमें उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने सहित कई काम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 नवंबर 2022 को घोषणा की कि दिल्ली सरकार बोर्ड से पंजीकृत लगभग 10 लाख श्रमिकों को 5000 रुपए सहायता राशि देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण को लेकर निर्माण कार्य पर रोक है, इसलिए ये सहायता राशि दी जा रही है। इस सहायता राशि पर 5000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। पिछले साल कोविड के दौरान केजरीवाल सरकार ने इस मद से 350 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

उधर, भाजपा प्रवक्ता पात्रा ने कहा कि फर्जी नामों के जरिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार पैसों में हेराफेरी कर रही है और उसका इस्तेमाल अपनी पार्टी से संबंधित गतिविधियों को संचालित करने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस कल्याण फंड का निर्माण श्रमिकों के हितों के लिए किया गया, उसका उपयोग दिल्ली सरकार अपनी पार्टी के लिए कर रही है।

पराली जलाने के मामले 28% कम, ₹26 लाख जुर्माना: जानिए हरियाणा में खट्टर सरकार ने कैसे किसानों को फायदा पहुँचा बदले हालात

दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर बन गया है। हर साल की तरह ही इस साल भी इसका ठीकरा हरियाणा और पंजाब ​के किसानों पर फोड़ा जा रहा है। प्रदूषण की इस खतरनाक स्थिति के लिए पराली जलाने को जिम्मेदार बताया जा रहा है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार आने के बाद भी पराली जलाने को लेकर स्थिति में सुधार नहीं आया है। उलटे इस साल मामले बढ़ गए हैं। यह दूसरी बात है कि जब तक पंजाब में आप की सरकार नहीं बनी थी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समस्या के निदान का फॉर्मूला अपने पास होने का दावा किया करते थे। लेकिन, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के प्रयासों की वजह से पराली जलाने के मामलों में काफी कम आई है।

रिपोर्टों के अनुसार पंजाब में इस साल पराली जलाने के 24146 मामले सामने आए हैं। जो पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा हैं। वहीं हरियाणा में 3 नवंबर 2022 तक ऐसे 2377 मामले सामने आए थे। यह पिछले साल के मुकाबले 28 प्रतिशत कम है। पिछले छह वर्षों में हरियाणा पराली जलाने की घटनाओं में 55 प्रतिशत से अधिक की कमी लाने में सफल रहा है। ऐसी घटनाओं की संख्या 2016 में 15,686 थी, जो 2021 में घटकर 6,987 हो गई थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार खट्टर सरकार ने पिछले छह साल में जो कदम उठाए हैं उसके कारण यह मुमकिन हो पाया है। हरियाणा कृषि और किसान कल्याण विभाग ने पराली नहीं जलाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के मकसद से नकद पुरस्कार शुरू किए। उन्हें सब्सिडी दी।

राज्य के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि किसानों को सरकार इस संबंध में जागरुक करने के साथ साथ इंसेंटिव और मशीनरी मुहैया करा रही है। पराली पर एमएसपी देने को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। किसानों को प्रति एकड़ सात हजार रुपए देकर धान की जगह अन्य फसलों की खेती को लेकर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

करनाल के किसानों का कहना है कि इस साल जिले में पराली जलाने की घटनाओं में कमी बेलर प्रदान करने के कारण हुई है । बेलर फसल अवशेषों को कॉम्पैक्ट गांठों में करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीन है। किसानों इन्हें कारखाने, बायोमास संयंत्र, बॉयलर और इथेनॉल संयंत्र में बेचकर कमाई करते हैं और पराली जलाने की आवश्यकता नहीं होती ।

राज्य के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक डॉ. हरदीप सिंह का कहना है कि पिछले साल तक 72770 से अधिक फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें किसानों को दी गई थीं। इस वर्ष 7,146 मशीनें देने का लक्ष्य है। पराली को नष्ट करने के लिए छिड़काव करने के लिए 2.5 लाख एकड़ क्षेत्र के लिए पूसा डीकंपोजर कैप्सूल की 2.5 लाख से अधिक किट प्रदान की जा रही है।

हरियाणा के मुख्मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ने सोमवार (31 अक्टूबर 2022) को एक प्रेस मीट में कहा था कि पराली जलाने के मुद्दे पर स्थायी समाधान के प्रयास में किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर धान के अवशेष खरीदने के मामले में विचार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति बनाई गई है।

इसके अलावा जो पराली जला रहे हैं उनसे भी राज्य सरकार सख्ती से निपट रही रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक पराली जलाने को लेकर 1041 चालान किए गए हैं। लगभग 26 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद और करनाल उन जिलों में शामिल हैं जहाँ पराली जलाने को लेकर सबसे ज्यादा किसानों का चालान किया गया है।

शराब पीकर प्रदर्शन, महिलाओं से छेड़खानी… गुजरात में AAP के CM कैंडिडेट इसुदान गढ़वी पत्रकार से बने हैं झाड़ू छाप नेता

गुजरात में आम आदमी पार्टी ने आज (4 नवंबर 2022) टीवी पत्रकार इशुदान गढ़वी को अपना मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बताया कि 1648500 के करीब लोगों में से 73 फीसद लोगों के कहने पर उन्होंने इशुदान गढ़वी को अपना सीएम प्रत्याशी घोषित किया है। सामने आई वीडियो में देख सकते हैं कि इस घोषणा के बाद गढ़वी कितना भावुक दिखाई दिए।

मंच पर मौजूद गोपाल इटालिया ने भी उनको बधाई दी जबकि इटालिया खुद सीएम पद की रेस में कुछ समय पहले तक बड़ा नाम माने जा रहे थे। उनके अलावा बीच में मेधा पाटकर का नाम भी मीडिया में उछला था और अल्पेश कथेरिया, इंद्रनील राज्य गुरु, मनोज सुरथिया भी इस रेस में शामिल थे। हालाँकि आप ने इसुदान गढ़वी को चुना।

याद दिला दें कि इसुदान गढ़वी आम आदमी पार्टी से विवादित नाम हैं। उनके ऊपर गुजरात में (जहाँ शराब प्रतिबंध है वहाँ) शराब पीकर प्ररदर्शन करने बीजेपी की महिला कार्यकर्ता के साथ छेड़खानी करने के आरोप लग चुके हैं। इसकी वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। एफएसएल की रिपोर्ट में पुष्टि भी हुई थी कि उन्होंने घटना के समय शराब पी थी। लेकिन खुद को पाक साफ दिखाने के लिए उन्होंने सारा इल्जाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि वो तो शराब पीते ही नहीं। वे देवी उपासक हैं।

आज जब गढ़वी के नाम की घोषणा हुई तो मंच पर गोपाल इटालिया के अलावा उनको मंच पर बैठे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गले लगाया। मान पर भी शराब से जुड़े आरोप लगते रहे हैं। इजुलाई 2016 में उन पर सांसद हरिंदर खालसा ने सदन में शराब पीकर आने का आरोप लगाया था। खालसा भी आप से ही चुने गए थे, लेकिन बाद में उन्हें पार्टी ने निलंबित कर दिया था। पिछले दिनों मान की जर्मनी यात्रा भी शराब से जुड़े आरोपों के कारण चर्चा में रही थी। हालाँकि उन्होंने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया था

ट्विटर में स्टाफ होंगे हाफ, मेल कर कहा- घर लौट जाएँ: मस्क के आने के बाद 877000 यूजर्स घटे, खुद के 6 महीने में 246 लाख फॉलोवर बढ़े

एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदे जाने के बाद से कंपनी लगातार चर्चा में है। ट्विटर डील पूरी होते ही पहले पराग अग्रवाल समेत शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी हुई और अब खबर है कि कंपनी करीबन आधे से ज्यादा कर्मचारियों को चलता कर रही है। इस संबंध में कर्मचारियों को कथिततौर पर 4 नवंबर को एक ईमेल आया जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि अगर आप ऑफिस आ रहे हैं या फिर ऑफिस में हैं तो घर लौट जाएँ।

पत्रकार बेनी जॉनसन ने ये ईमेल अपने ट्वीट में शेयर किया है। कुछ नेटीजन्स इसे वोक लोगों के लिए एक सबक कह रहे हैं, तो कुछ इसकी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच खबर ये भी है कि कई लाखों लोगों ने एलन मस्क के ट्विटर खरीदे जाने के बाद सोशल मीडिया साइट को छोड़ना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 877000 अकॉउंट डिएक्टिवेट किए जा चुके हैं और 497000 अकॉउंट को 27 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच सस्पेंड किया जा चुका है। यह गिनती सामान्य से दोगुनी है।

एलन मस्क के 6 महीने में बढ़े 246 लाख फॉलोवर्स

एलन मस्क के ट्विटर से जुड़ते ही जहाँ ट्विटर के यूजर्स में कटौती होने लगी है। वहीं खुद एलन के फॉलोवर्स धड़ाधड़ बढ़ रहे हैं। सोशल ब्लेड के मुताबिक, केवल एक दिन में 28 अक्टूबर को मस्क के 8 लाख फॉलोवर्स बढ़े थे। वहीं 29 अक्टूबर को 6 लाख, 30 अक्टूबर को 4 लाख और 31 अक्टूबर को 4 लाख फॉलोवर्स की बढ़ोतरी हुई। इस समय एलन मस्क के कुल 113.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं।  बताया जा रहा है कि मात्र एक महीने के अंदर 57 लाख फॉलोवर्स बढ़े हैं। वहीं ट्विटर डील की बात शुरू होने के बाद से 246 लाख फॉलोवर्स में इजाफा हुआ है। फॉलोवर्स के लिहाज से देखें तो उनसे आगे सिर्फ बराक ओबामा और जस्टिन बीबर ही थे। वहीं 100 मिलियन का आँकड़ा पार करने वालों में उनके पीछे कैटी पेरी और रिहाना हैं।

ब्लू टिक के पैसे, कर्मचारियों से 12 घंटे काम

उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्विटर को लेकर खबरें आई थीं कि ट्विटर जल्द ही ब्लू टिक वाले यूजर्स से पैसे लेने वाला है। हर देश में ब्लूटिक का रेट अलग-अलग तय होगा। भारत में यूजर्स से ब्लूटिक के बदले 150-200 रुपए लिए जाने का अनुमान है। इसके अलावा ट्विटर कर्मचारियों की शिफ्ट को लेकर भी सीएनबीसी ने यह खबर फैलाई थी कि उनके एलन मस्क सातों दिन में 12 घंटे अपने कर्मचारियों की सेवा लेंगे और काम पूरा न होने पर कर्मचारियों को निकाल देंगे।

कार से सटकर खड़ा हो गया मजदूर का 6 साल का बच्चा, सिशाद ने मारी लात: Video वायरल, BJP बोली- केरल शैतानों की जमीन बनी

केरल के थालास्सेरी (Thalassery, Kerala) में गुरुवार (3 नवंबर 2022) को पार्क की गई कार से सटकर खड़े होने पर सिशाद नाम के व्यक्ति ने 6 साल के एक बच्चे पर हमला कर दिया। सिशाद ने बच्चे को इतनी जोर से लात मारी कि इसके कारण बच्चे की पीठ में गंभीर रूप से चोट आ गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के किनारे एक कार खड़ी है। उससे सटकर एक बच्चा खड़ा होता है। इतने में कार में से एक व्यक्ति उतर आता है और बच्चे को जोर से ठोकर मार देता। आरोपित सिशाद केरल के पोन्निमपलम का रहने वाला है। वहीं, पीड़ित बच्चा गणेश राजस्थान के एक मजदूर का बताया जा रहा है, जो काम की खोज में केरल में रह रहा है।

इस घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने राज्य की पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाया है। घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए सुरेंद्रन ने कहा, “पिनराई विजयन के शासन में God’s Own County (देवताओं की भूमि) कहलाने वाला केरल Devil’s Own Land (शैतानों की जगह) बन गया है। छह साल के राजस्थानी लड़के को कार पर झुकाने पर लात-घूंसों से पीटा गया। यह अमानवीय घटना कन्नूर के थालास्सेरी में हुई।”

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि सिशाद के साथ एक महिला भी है, जो बिना कुछ कहे कार में बैठ जाती है। इस घटना को लेकर जब आसपास के लोगों ने आरोपित से पूछा तो उसने इसे सही ठहराने की कोशिश की और तुरंत वहाँ से भाग गया।

घटना का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने सिशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि उसने आरोपित पर हत्या का प्रयास सहित विभिन्न गैर-जमानती धाराएँ लगाई हैं। गिरफ्तारी के साथ ही आरोपित की कार को भी जब्त कर लिया गया है।

घटना का संज्ञान बाल अधिकार संरक्षण आयोग (CPCR) ने भी लिया है। CPCR के अध्यक्ष केवी मनोज कुमार ने घटना को लेकर कहा कि आयोग ने इसका संज्ञान लिया है और जरूरत हुई आयोग बच्चे का इलाज कराएगा।

‘भाई इंजेक्शन लेकर आया है, वे मुझे मारना चाहते हैं’: समीर के प्रेम में थी गुलफ्शा इसलिए भाइयों ने मार डाला, नेचुरल डेथ बता दफनाने की भी कोशिश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की गुलफ्शा मरी नहीं थी। मार डाली गई थी। मारने वाले खुद उसके भाई तौहीद और मोहीद थे। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्होंने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

गुलफ्शा की हत्या किए जाने का खुलास ऑडियो से हुआ है। ये ऑडियो उसके प्रेमी समीर से पुलिस को मिले हैं। 20 साल की गुलफ्शा समीर से प्यार करती थी। कोर्ट मैरिज करना चाहती थी। इसलिए अपने ही भाइयों ने उसे मार डाला। तौहीद और मोहीद ने पुलिस को बताया कि परिवार की बेइज्जती न हो, इसलिए उन्होंने बहन को तकिए से मुँह दबाकर मार डाला। इस मामले में पुलिस लड़की की अम्मी की भूमिका की जाँच भी कर रही है, क्योंकि वह भी घटनास्थल पर मौजूद थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार (3 नवंबर 2022) तड़के 3.30 बजे एक भाई ने तकिया से उसका मुँह दबाया और दूसरे ने छोटी बहन को पकड़ा, जो उसे बचाने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान घटनास्थल पर लड़की की अम्मी भी मौजूद थी। गुलफ्शा की बहन ने घर के सदस्यों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बहन के आरोपों के मुताबिक, उसके भाइयों को पता चल गया था कि गुलफ्शा अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागकर कोर्ट मैरिज करने जा रही है। वे उसका विरोध कर रहे थे।

गुलफ्शा ने बॉयफ्रेंड समीर को बुधवार (2 नवंबर 2022) रात 9 बजे कॉल करके बता दिया था कि उसकी जान को खतरा है। रात 9 बजे से अगली सुबह यानी गुरुवार सुबह 3 बजे के बीच दोनों के बीच करीब 8-10 बार फोन पर बातचीत हुई। हर बार गुलफ्शा ने समीर को अपनी जान का खतरा बताया। प्रेमी समीर ने सबूत के तौर पर पुलिस को कई ऑडियो क्लिप मुहैया कराए हैं। एक ऑडियो क्लिप लड़की की मौत से चंद सेकंड पहले का है। इसमें गुलफ्शा अपने ब्वॉयफ्रेंड समीर से फोन पर कह रही थी, “मेरे भाई और अम्मी रात में 3 बजे ऊपर आए हैं। प्लीज..मदद करो…। कुछ भी करो प्लीज… हेल्प यार…।” इसके कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज आती है। एक ऑडियो में वह कह रही है, “भाई-माँ को सब पता चल गया है। भाई इंजेक्शन लेकर आया है। वो मुझे मारना चाहते हैं। प्लीज समीर कुछ मदद करो।”

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि युवती का शव उसके घर में पड़ा मिला। इस मामले में अलग-अलग एंगल से जाँच की जा रही है। ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की सही वजह का पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि गुलफ्शा की मौत के बाद उसके परिजनों ने इसे नेचुरल डेथ बता शव को दफनाने की कोशिश भी की थी। गुलफ्शा के परिवार में अब्बा नन्हें खां, अम्मी शमशीद, भाई तौहीद और मोहीद और एक बहन है। नन्हें खां लकवाग्रस्त है।

स्पेन से आया, कन्याकुमारी में परिवार से बिछड़ा, 5 साल बाद मिलन के लिए जोधपुर हुआ एयरलिफ्ट: सफर एक गिद्ध की, कहानी की हैप्पी एंडिंग अब भी शेष

यह कहानी है एक गिद्ध की। यह गिद्ध स्पेन से आता है। भारत के कन्याकुमारी में अपने परिवार से बिछड़ जाता है। 5 साल बाद अपनों से उसके मिलन की कवायद शुरू होती है। इसी क्रम में उसे गुरुवार (3 नवंबर 2022) को एयरलिफ्ट कर राजस्थान के जोधपुर लाया गया। यहाँ उसे माचिया सफारी पार्क में रखा जाएगा, ताकि उस तक अपने पहुँच सके। ​वैसे इस कहानी में मिलन वाली हैप्पी एंडिंग कब आएगी, यह किसी को नहीं पता।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनेरियस प्रजाति का यह गिद्ध 2017 में स्पेन से कन्याकुमारी आया था। जब गिद्धों का झुंड कन्याकुमारी पहुँचा तो साइक्लोन की वजह से यह गिद्ध उड़ नहीं पाया था। इसके बाद इसे उदयगिरी पार्क में रखा गया। इसके रहने के लिए अनुकूल जगह की तलाशी की जा रही थी। जोधपुर इसके लिए बेहतर स्थान पाया गया। जोधपुर में सिनेरियस प्रजाति के कई गिद्ध सर्दियों में आते हैं। मुख्य वन्यजीव वार्डन श्रीनिवास रामचंद्र रेड्डी ने कहा कि गिद्ध को ‘केरू’ साइट में छोड़ने से पहले जैविक पार्क में कुछ हफ्ते के लिए एक बड़े में रखा जाएगा, जो जोधपुर शहर के बाहर है।

केरू साइट में अन्य सिनेरियस गिद्ध भी रहते हैं। यहाँ उन्हें आसानी से भोजन मिल जाता है। सिनेरियस गिद्ध मूल रूप से यूरोप के उत्तरी भाग और साइबेरियाई क्षेत्र से आते हैं। वे हिमालय के ऊपर उड़ते हैं और ईरान, पाकिस्तान और भारत के उत्तरी भागों में आते हैं। वे शायद ही कभी तमिलनाडु जाते हैं, लेकिन कुछ साल पहले उन्हें मोयार और कोठागिरी में देखा गया था। इन गिद्धों की प्रजातियाँ धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही हैं।

तमिलनाडु के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुप्रिया साहू ने कहा, “यह एक बहुत ही खास ऑपरेशन है। 2017 में रेस्क्यू किए जाने के बाद करीब चार साल तक इस पक्षी को पिंजरे में रखा गया था, लेकिन पिछले साल इसे फिर से बाहर निकालने के प्रयास किए गए। लंबी दूरी तक उड़ने वाले पक्षी को पिंजरे में रखने का कोई मतलब नहीं है। उम्मीद है कि ओखी नाम के गिद्ध को एक नया परिवार मिल जाए।”

विशेषज्ञों के मुताबिक, गिद्ध को उड़ान भरने के लिए हीट वेव की जरूरत होती है। साउथ का इलाका ठंडा होने की वजह से वहाँ गर्म हवाओं का असर न के बराबर होता है। ऐसे में गिद्ध उड़ान नहीं भर पा रहा था।

बता दें कि गिद्ध को एयरलिफ्ट करने के लिए स्पेशल पिंजरा बनाया गया था। इस गिद्ध के साथ तमिलनाडु फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम भी जोधपुर आई है। माचिया के वेटरनिरी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने बताया कि यह टीम शुक्रवार (4 नवंबर 2022) को जोधपुर के पास केरू में बने डंपिग यार्ड का सर्वे करेगी। पता लगाया जाएगा कि इस प्रजाति के गिद्ध यहाँ आ रहे हैं या नहीं। यदि 25 से 30 गिद्ध इस प्रजाति के मिलेंगे तो इसे भी यहाँ छोड़ा जाएगा, नहीं तो इसके लिए दूसरी जगह देखा जाएगा।

दो टाइप के लोग- मुस्लिम या काफिर… शरीर पर जिहादी बातें लिख मिशन पर निकला था मुबीन: कोयम्बटूर के सुसाइड बॉम्बर ने IS स्टाइल में किया था बॉडी शेव

कोयम्बटूर के सुसाइड बॉम्बर जमिजा मुबीन को लेकर कई नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकियों की तरह बॉडी शेव करवाकर अपने मिशन पर निकला था। पूरे शरीर पर उसने जिहादी बातें लिख रही थी। 25 साल का मुबीन 23 अक्टूबर 2022 को कोट्टई ईश्वरम मंदिर के सामने एक कार में हुए सिलिंडर ब्लास्ट में मारा गया था। वह अपने मिशन में कामयाब नहीं हो पाया था।

इस संबंध में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर इंडिया टुडे ने बताया है कि उसके घर से जो सामग्री मिली हैं, उसमें भी जिहाद का जिक्र है। इसमें लोगों की दो श्रेणी बताई गई है। मुस्लिम या काफिर। उसके घर से मिले एक स्लेट पर लिखा हुआ था- जो लोग अल्लाह के घर को छूने की हिम्मत करते हैं उन्हें उखाड़ फेंका जाएगा।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार मुबीन के घर से बरामद सामग्री जिहाद और उसकी कट्टरपंथी सोच को दर्शाते है। बरामद नोट ‘गजवा ए हिंद’ के मिशन से जुड़े हुए हैं। नोट से स्पष्ट है कि मुबीन काफिरों को खत्म करना चाहता था। उनके खिलाफ साजिश रच रहा था।

रिपोर्ट के अनुसार मारे जाने से पहले मुबीन ने अपना पूरा शरीर शेव करवाया था। एक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि उसने कागज के एक टुकड़े पर जिहाद छेड़ने की बात लिखी थी। लिखा था कि जिहाद युवाओं का कर्तव्य है, बच्चों और बुजुर्गों का नहीं। उसके घर से मिली किताबों और नोट्स् में बम तैयार करने के तरीकों के बारे में बताया गया था।

कोयम्बटूर के कोट्टई ईश्वरम मंदिर के 23 अक्टूबर 2022 की सुबह करीब 4 बजे ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट में मुबीन मारा गया था। उसके घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद हुआ था। माना जा रहा है कि विस्फोटकों के इस्तेमाल में नौसिखिया रहने के कारण वह अपने मिशन को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाया।

इस मामले की जाँच कर रहे अधिकारियों ने बताया था कि हमले से एक दिन पहले यानी 22 अक्टूबर 2022 को मुबिन और उसके दो साथियों मोहम्मद अजहरुद्दीन और अफसर खान को सीसीटीवी फुटेज में कार में दो एलपीजी सिलेंडर के साथ पोटेशियम नाइट्रेट से भरे तीन स्टील के ड्रम, एल्युमिनियम पाउडर, सल्फर, चारकोल और कीलें इत्यादि रखते हुए देखा गया था। एक अन्य फुटेज में मुबिन और उसके साथी हमले से पहले रेकी करते हुए भी दिख रहे है। तीनों ने बिग बाजार गली स्थित कोनियम्मन मंदिर और पुलियाकुलम मुंधी विनयागर मंदिर की भी रेकी की थी।

इस मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने पूछताछ में बताया है कि मुबिन ने सोचा था कि उसके सुसाइड बॉम्बिंग मिशन से इलाके में 50 से 100 मीटर के दायरे में तबाही मच जाएगी और मंदिर समेत कुछ घर भी इसकी जद में आएँगे।

मिशनरी स्कूल में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर बच्चे को किया प्रताड़ित, विरोध के बाद 2 टीचर पर FIR: सरकारी जमीन पर भी निकला कब्जा

मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh) के गुना में एक मिशनरी स्कूल में ‘भारत माता की जय’ बोलने पर एक छात्र को प्रताड़ित किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद 2 शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित सातवीं कक्षा का छात्र है। घटना बुधवार (2 नवंबर 2022) की है।

मामला सामने आने के बाद गुरुवार को अभिभावक, सामाजिक और हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग क्राइस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुँचे। उन्होंने इस घटना को लेकर अपना विरोध जताया। उन्होंने स्कूल के गेट के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इसके बाद आरोपित शिक्षकों पर एफआईआर हुई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार प्रशासनिक जाँच में एक बीघा सरकारी जमीन पर भी स्कूल का कब्जा निकला है।

जिन शिक्षकों पर एफआईआर हुई है, उनके नाम जस्टिन और जास्मिना खातून हैं। आरोप है कि ‘भारत माता की जय’ बोलने पर उन्होंने बच्चे को कई घंटों तक जमीन पर बिठाकर रखा। उसे धमकाया। कहा कि यह जयकारा स्कूल में नहीं अपने घर में करो।

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कूल असेंबली में राष्ट्रगान के बाद ‘भारत माता की जय’ बोलने पर टीचर जस्टिन और जस्मिना खातून ने बच्चे को दंडित किया। पीड़ित छात्र ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, “मैंने राष्ट्रगान के बाद ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। इस पर एक शिक्षक ने मेरी कॉलर पकड़ ली और मुझे लाइन से बाहर खींच लिया और कहा कि मैं प्रिंसिपल के पास जाऊँ। इसके बाद मेरी क्लास टीचर ने मुझे कहा कि ये जयकारे स्कूल में नहीं, घर पर लगाना। उन्होंने मुझे चार-पाँच पीरियड तक जमीन पर बैठाए रखा।”

पीड़ित बच्चे के पिता का कहना है, “मेरा बेटा क्राइस्ट स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में प्रार्थना के बाद उसने ‘भारत माता की जय’ कहा था। इस बात को लेकर टीचर भड़क गए। उन्होंने मेरे बच्चे को 4 पीरियड तक जमीन पर बैठने की सजा दी। उसे डराया-धमकाया। घर पहुँचे बच्चे के चेहरे पर डर साफ झलक रहा था। पूछने पर उसने मुझे सारी बात बताई।”

इस मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल फादर थॉमस का कहना है, “कैप्टन और वाइस कैप्टन का चयन करने के लिए छात्र राष्ट्रगान के बाद सभा करने जा रहे थे, तभी एक छात्र ने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया। उसने ये नारा मजाक के रूप में लगाया था न कि देशभक्ति के रूप में। मामले की जाँच के लिए हम अनुशासनात्मक समिति की बैठक करेंगे।”

वहीं, गुना एडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि कथित तौर पर ‘भारत माता की जय’ नारा लगाने पर एक छात्र को दंडित किए जाने के बाद कुछ माता-पिता और कुछ संगठन स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। डीईओ ने बयान दर्ज कर लिया है।

प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों से बात की है। उन्होंने कहा, “शिक्षकों जैस्मीन खातून और जस्टिन के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बारे में जानकारी मिली है। जाँच जारी है, पुलिस कार्रवाई करेगी। मुझे बताया गया है कि उन्होंने (स्कूल) माफी माँग ली है।”

हिंदू लड़के से प्यार करती थी छोटी बहन, मोहम्मद कलीम ने गड़ासे से सिर काटा: 6 घंटे में UP पुलिस ने पकड़ा, हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश के गोंडा (Gonda, Uttar Pradesh) में अरुण नाम के एक हिंदू लड़के से प्यार करने के अपराध में मोहम्मद कलीम ने 16 साल की अपनी बहन की गला काट कर हत्या कर दी। हॉरर किलिंग के इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में उपयोग किया गया गड़ासा बरामद कर लिया है।

मामला गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना के अंतर्गत आने वाले दामोदरपुर गाँव का मामला है। रिपोर्ट के मुताबिक, घर में माँ तस्लीमा अपनी 16 साल की बेटी सजरुलनिशा और 22 वर्षीय सबसे बड़ा बेटा कलीम के साथ रहती थी। बुधवार (2 अक्टूबर 2022) की शाम को जब उसकी माँ घर लौटी तो दरवाजा बंद पाया।

दरवाजा काफी देर खटखटाने के बाद जब देर से दरवाजा खुला तो वह लड़की से सवाल करने लगी। उसी दौरान देखा की अलमारी के पीछे गाँव का ही लड़का अरुण छुपा हुआ है। तस्लीमा को देखकर वह भाग गया। इसके बाद तस्लीमा ने घटना की जानकारी फोन पर कलीम को दी।

थोड़ी देर के बाद कलीम घर पहुँचा और बहन से कहासुनी करने लगा। इतने में उसकी बहन ने पलट कर जवाब दिया। इससे वह गुस्से में आकर कलीम ने पास में रखे गड़ासे से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे बहन का गर्दन धड़ से अलग हो गया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि घर आने के बाद कलीम ने अपनी बहन को डाँटा। इसके बाद रात में सब खाना खाकर सोने के लिए चले। अचानक रात में तस्लीमा को घर में आहट हुई तो जाकर देखा तो उसकी बेटा का सिर जमीन पर पड़ा हुआ था और बेटा गड़ासा लिए बेटा घर में खड़ा था।

तस्लीमा के अनुसार, घर में चारों तरफ खून फैला हुआ था। घटना के बाद कलीम बहन की गर्दन को झोले में डालकर मोटरसाइकल से थाने पहुँच गया और पुलिस वालों को दिखाकर कहा, “मेरी बहन दूसरे धर्म के लड़के से प्यार करती थी। इसलिए उसका सिर गड़ासे से काट दिया है। ये रहा उसका सिर। मुझे गिरफ्तार कर लो।”

झोले में से बहन के सिर को निकालकर दिखाने के बाद पुलिस वाले भी हैरान रह गए। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि, पुलिस का दावा है कि लड़की का सिर घटनास्थल से मिला था और कलीम को अपराध के 6 घंटे बाद मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।

घटना के बाद मृतका की माँ तस्लीम ने कटरा बाजार थाने में जाकर अपने बेटे के खिलाफ FIR दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित मोहम्मद कलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज लिया।

लड़की की माँ तस्लीमा ने बताया कि उसके दो बेटे और दो बेटियाँ हैं। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। बड़े बेटे कलीम की भी कुछ महीने पहले निकाह हो चुका था। वहीं, उसका छोटा बेटा बाहर कमाता है। वहीं, उसके शौहर मोहम्मद सलीम उर्फ बाबू ने कुछ साल पहले फाँसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली थी।