Home Blog Page 2632

विहिप लेकर आई 2024 के लिए एक्शन प्लान: लव जिहाद से लेकर मिशनरी हिंसा और हिंदुओं के खिलाफ अभद्र भाषा तक, ये हैं उसकी माँगें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अनुषांगिक शाखा विश्व हिंदू परिषद- विहिप (VHP) ने 2024 के लिए अपना रोडमैप जारी किया है। साल 2024 में संगठन अपनी स्थापना के 60 साल पूरे कर रहा है तथा इसी साल लोकसभा चुनाव (General Election 2024) भी है। अपने रोडमैप में VHP ने लव जिहाद (Love Jehad), धर्मांतरण (Religious Conversion), जेहादी-मिशनरी हिंसा (Jehadi-Missionary Violence) और घृणित बयान (Hate Speech) पर पूर्ण रोक को शामिल किया है।

हिंदू संगठन विहिप ने कहा है कि वह एक करोड़ से अधिक सदस्यों को जोड़ने और 15 लाख कार्यकर्ताओं के साथ अपनी (शाखाओं) इकाइयों को एक लाख तक बढ़ाने की योजना बना रहा है, जो लव जिहाद, अवैध धार्मिक रूपांतरण, मंदिरों के विध्वंस के बढ़ते खतरे को रोकने की दिशा में काम करेंगे। संगठन ने कहा कि देश भर में हिंदू मान्यताओं और देवताओं के खिलाफ नफरत भरे भाषण बढ़ रहे हैं।

चेन्नई में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने देश भर में खासकर तमिलनाडु में हिंदू मंदिरों के विध्वंस, लव जिहाद के बढ़ते खतरे, अवैध धर्मांतरण और हिंदू मान्यताओं एवं देवताओं के खिलाफ बढ़ते नफरत भरे भाषणों पर चिंता जताई।

जैन ने कहा कि सभी राज्य सरकारों को अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनाना चाहिए। तमिलनाडु को सहस्राब्दियों से हिंदू धर्म का ध्वजवाहक बताते हुए हिंदू संगठन ने राज्य में हिंदुओं के प्रति बढ़ती असहिष्णुता की ओर ध्यान आकर्षित करने की माँग की और राज्य सरकार से बहुत देर होने से पहले उचित कार्रवाई करने की अपील की। विहिप ने चेतावनी दी कि अगर “वे मूकदर्शक बने रहे तो हिंदू समाज को खड़ा होना होगा और उसे अपने गौरव की रक्षा करनी होगी।”

विहिप ने तमिलनाडु जैसे राज्यों से धर्मांतरण विरोधी और लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने का आग्रह किया

डॉ. सुरेंद्र जैन ने कहा कि अवैध धर्मांतरण मानवता के खिलाफ सबसे बड़ा अपराध और हिंसा है। उन्होंने कहा कि ‘मुल्ला, मौलवी और मिशनरी’ इसे अपना धार्मिक अधिकार मानकर इस आपराधिक गतिविधि में लिप्त हैं और ऐसा करने के लिए सभी प्रकार के असंवैधानिक और अनैतिक साधनों का उपयोग कर रहे हैं।

जैन के अनुसार, देश की आजादी के बाद से समाज के कई अलग-अलग वर्गों ने इस अवैध आपराधिक गतिविधि को समाप्त करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु सरकार को उन राज्य सरकारों से सीखना चाहिए, जो पहले ही अपने राज्यों में गैर-कानूनी धर्मांतरण को समाप्त करने के लिए कानून लागू कर चुकी हैं।

विहिप के संयुक्त महासचिव ने 17 वर्षीय एम लावण्या के मामले का हवाला देते हुए बताया कि कैसे राज्य सरकार की असंवेदनशीलता और उदासीनता के कारण मिशनरी स्कूलों में अवैध धर्मांतरण और हिंदुओं को ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के प्रयास अभी भी तमिलनाडु जैसे राज्यों में जारी हैं। तमिलनाडु के तंजावुर में सेक्रेड हार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल, थिरुकट्टुपाली में 12वीं कक्षा की छात्रा लावण्या ने इस साल जनवरी में आत्महत्या कर ली थी। ईसाई धर्म में मतांतरण करने से इनकार करने पर स्कूल के अधिकारियों ने कथित रूप से उसे खूब प्रताड़ित किया था।

उन्होंने मदुरै के रामनाथपुरम और मेलूर में इसी कारण से हुई अन्य आत्महत्याओं को भी सामने लाया और इस्लामिक कट्टरपंथियों द्वारा हिंदू लड़कियों को यौन वस्तुओं के रूप में इस्तेमाल करने से पहले लव जिहाद के हिस्से के रूप में लक्षित करने की घटनाओं में वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त की।

डॉ सुरेंद्र जैन ने माँग की कि तमिलनाडु सरकार को इन संस्थाओं और व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा देकर ऐसी गतिविधियों को रोकना चाहिए, ताकि हिंदू समाज के इस तरह के उत्पीड़न को रोका जा सके। विहिप सेंट्रल गवर्निंग काउंसिल ने राज्य सरकार से अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए एक सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून बनाने का आग्रह किया।

विहिप ने इस्लामी कट्टरवाद और आतंकवाद की बढ़ती घटना के खिलाफ आवाज उठाई

हिंदू संगठन ने हाल ही में इस्लामी कट्टरपंथ को लेकर हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “सीएए, कोरोना, हिजाब और नूपुर शर्मा विवाद का इस्तेमाल कर वे देश में हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। आतंकवाद को भी इन कट्टरपंथियों ने ही पोषित किया है। दुर्भाग्य से, तमिलनाडु जिहादी आतंकवादियों का केंद्र और भर्ती केंद्र बन गया है।”

विहिप ने कहा कि NIA ने हाल ही में तमिलनाडु से इस्लामी आतंकवादियों की कई गिरफ्तारियाँ की हैं। यहाँ इसके बुनियादी ढाँचे, ‘स्लीपर सेल’ और वित्तीय सहायता प्रणालियों में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हिंदू संगठन ने कहा कि राज्य की सुरक्षा एजेंसियाँ ​​समाज में इन ताकतों को पहचानने और अपने नागरिकों की रक्षा करने में लापरवाही करती दिख रही हैं।

हिंदुओं के प्रति तमिलनाडु सरकार की उदासीनता की आलोचना करते हुए जैन ने कहा कि राज्य पुलिस की निष्क्रियता राज्य में इस्लामी कट्टरपंथी समूहों को निर्दोष लोगों के खिलाफ हिंसा करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

विहिप द्वारा जारी प्रेसनोट में कहा गया है, “1985 से अब तक तमिलनाडु में इन इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा सौ से अधिक हिंदू समाज/राजनीतिक नेताओं की हत्या कर दी गई है। विश्व हिंदू परिषद सरकार से आग्रह करती है कि इस्लामी धार्मिक कट्टरवाद के नाम पर आगे रक्तपात को रोकने के लिए इस्लामी कट्टरपंथियों पर दृढ़तापूर्वक और तेज कार्रवाई करे।”

विहिप ने हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने और उनका विध्वंस रोकने का आग्रह किया

तमिलनाडु सरकार को अक्सर हिंदू धर्म के प्रति पूर्वाग्रह के लिए फटकार लगाई गई है। मद्रास एचसी ने कई मौकों पर तमिलनाडु सरकार को फटकार लगाई है, जिससे उसे विभिन्न अतिक्रमित मंदिर भूमि को पुनर्प्राप्त करने के लिए कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया गया है। हिंदू संगठन ने भी तमिलनाडु में द्रमुक सरकार की औपनिवेशिक मानसिकता की आलोचना की और माँग की कि हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए।

विहिप ने कहा, “हम इस बात की सराहना करते हैं कि कुछ सरकारें पहले ही हिंदू धार्मिक स्थलों को हिंदू समाज द्वारा चलाने की घोषणा कर चुकी हैं। विहिप की माँग है कि तमिलनाडु सहित शेष राज्य सरकारें भी हिंदू मंदिरों को मुक्त करें। हम हिंदू समाज से अपील करते हैं कि वे अपनी ताकत का एहसास करें और सभी जातियों और लिंगों के पुजारियों एवं भक्तों सहित समिति के माध्यम से उन महान मंदिरों को प्रभावी ढंग से और पारदर्शी रूप से चलाने के लिए तैयार रहें।”

प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि जबरदस्त पूर्वाग्रह के साथ तमिलनाडु सरकार राज्य में हिंदू मंदिरों को अतिक्रमण और अवैध इमारत बताकर ध्वस्त कर रही है। इसमें कहा गया है कि पिछले 13 महीनों में 20 से अधिक मंदिरों को नष्ट कर दिया गया है, जबकि किसी भी मस्जिद या चर्च पर इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई है।

तमिलनाडु सरकार के हिंदू विरोधी पूर्वाग्रह की निंदा करते हुए विहिप ने माँग की, “यदि कानून के अनुसार मंदिर को हटाने की आवश्यकता है तो इसे मंदिर समिति और स्थानीय हिंदू संगठनों के साथ परामर्श से अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन देवताओं (सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार जीवित संस्थाएँ) के साथ अत्यंत पवित्रता के साथ व्यवहार किया जाए और हिंदू समाज को पीड़ा न हो।”

हिंदू आस्था और देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी पर हो सख्त कार्रवाई

हिंदू संगठन ने कड़े शब्दों में हिंदू धर्म और उसके देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले अपराधियों के प्रति राज्य की निष्क्रियता की निंदा की। विहिप ने स्पष्ट किया कि गैर-हिंदू धर्मों और उनके नेताओं का अपमान करने वालों के खिलाफ देश भर में सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु में ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जबकि हाल ही में द्रविड़ YouTuber ने हिंदुओं के आराध्य भगवान शिव को अपमानित करने के लिए सबसे अश्लील भाषा का प्रयोग किया था।

विहिप ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू समुदाय की भावनाओं को लेकर थोड़ा विचार करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही संगठन ने राज्य सरकार को चेतावनी दी कि अगर वह चुपचाप देखती ये सब होता हुआ देखती रहती है तो हिंदू समाज को कदम बढ़ाने और अपने सम्मान को बनाए रखने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

‘छगन भुजबल के साथ बैठते दर्द नहीं होता’: उद्धव गुट से MLA का मुश्किल सवाल, एकनाथ शिंदे के घर के बाहर समर्थकों का भारी जुटान

उद्धव ठाकरे की सरकार में छगन भुजबल के मंत्री होने को लेकर शिवसेना विधायक सुभाष साबने ने सवाल पूछा है। साबने उन विधायकों में हैं जो एकनाथ शिंदे के साथ हैं। इसी बीच ठाणे में शिंदे के घर के बाहर उनके समर्थकों का भरी जुटान देखने को मिल रहा है।

सबने ने पूछा है कि जिस छगन भुजबल ने बाले साहेब को गिरफ्तार करवाया था उनके साथ कैबिनेट में बैठने पर आपको दर्द नहीं होता है? दबंग ओबीसी नेता भुजबल फिलहाल एनसीपी कोटे से उद्धव सरकार में मंत्री हैं। वे कभी शिवसेना में ही थे। उनके ही महाराष्ट्र का गृह मंत्री रहते बाल ठाकरे की गिरफ्तारी हुई थी।

वहीं, एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने संजय राउत पर धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह बगावत नहीं बल्कि, महाराष्ट्र की जनता ये चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि गुवाहाटी से शव लाने से उनका (संजय राउत) क्या मतलब है? यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। उन्हें दूसरे लोगों को धमकाना चाहिए, लेकिन हमें नहीं।

गौरतलब है कि इससे पहले एकनाथ शिंदे ने 26 जून 2022 को ट्वीट कर उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्वीट में बाला साहब ठाकरे के सिद्धांतों की याद दिलाते हुए मुंबई बम विस्फोट और दाऊद से जुड़े लोगों को शिवसेना से मिल रहे समर्थन पर सवाल खड़े किए थे।

एकनाथ शिंदे ने अपने ट्वीट में लिखा था, “मुंबई बम ब्लास्ट में निर्दोषों की हत्या करने वाले और दाऊद इब्राहिम से रिश्ता रखने वालों का हिन्दू हृदय सम्राट बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना कैसे समर्थन कर सकती है? हमने अपने कदम इसी की खिलाफत में उठाए हैं। अगर हमें मौत भी आती है तो कोई दिक्क्त नहीं है।”

फर्जी पुलिस बन कर व्यापारियों को धमका रहा था सुहैब, मिल गई असली यूपी पुलिस: वर्दी पहन जमा रहा था धौंस, हुआ गिरफ्तार

UP के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने दिल्ली पुलिस की वर्दी में लोगों पर धौंस जमाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम सुहैब है जो दिल्ली के भजनपुर का रहने वाला है। जाँच के दौरान वह पुलिस विभाग का स्टाफ नहीं पाया गया। आरोपित को जेल भेजा जा रहा है। यह गिरफ्तारी आज 27 जून, 2022 (सोमवार) को की गई है।

यह वर्दी सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी थी थी। खास बात ये है कि सुहैब ने बाकायदा अपनी नेमप्लेट भी लगा रखी थी। बुलन्दशहर के SSP श्लोक कुमार के ने बताया, “सुबह थाना खुर्जा नगर में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान बाजार में एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में मिला। चेकिंग के दौरान पुलिस को वो संदिग्ध लगा तो उस से पूछताछ की गई। आस-पास के लोगों से भी जुटाई गई जानकारी से पता चला कि वो एक सामान्य व्यक्ति है जो पुलिस विभाग से नहीं है। वो दिल्ली पुलिस की वर्दी में मार्किट में घूम रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम सुहैब और घर दिल्ली के भजनपुरा में बताया।”

श्लोक कुमार ने आगे बताया, “पूछताछ में सुहैब ने वर्दी को दिल्ली से खरीदा जाना बताया। वो बुलंदशहर में व्यापारियों पर धौंस जमाना चाहता था। अभी उस से पूछताछ चल रही है। उस पर नियमानुसार धाराएँ लगाते हुए उसे न्यायिक कस्टडी में भेजा जा रहा है।” पुलिस के मुताबिक सुहैब के अब्बा का नाम मोहम्मद अख्तर है। अदालत में पेश करने के लिए ले जाते हुए पुलिस ने सुहैब की वर्दी उतरवा कर को सामान्य कपड़े पहनाए।

तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी होते ही इकोसिस्टम का ‘खतरे में लोकतंत्र’ रोना शुरू, मुंबई प्रेस क्लब ने कहा- रिहा करो

गुजरात ATS द्वारा स्वघोषित सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की गिरफ्तारी के बाद पूरा इकोसिस्टम मोदी सरकार को तानाशाह घोषित करने में जुटा है। मुबंई प्रेस क्लब ने तो इस गिरफ्तारी की निंदा भी की है। अपने पत्र में प्रेस क्लब के सदस्यों ने प्रशासन की कार्रवाई को कोसने के साथ तीस्ता सीतलवाड़ को रिहा करने की माँग की है।

इसमें कहा गया, “मुंबई प्रेस क्लब, पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ की 25 जून 2022 को हुई गिरफ्तारी पर दुख और निराशा व्यक्त करता है। ये तब हुआ जब 24 जून को सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज किया जिसमें सीतलवाड़ सह-याचिकाकर्ता थीं।“

इसमें ये भी कहा गया कि मुंबई प्रेस क्लब को ये बात स्वीकार्य नहीं है कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए लड़ने वाले व्यक्ति पर साक्ष्य गढ़ने और एसआईटी को गुमराह करने का आरोप लगे।

अब यहाँ मालूम हो कि एनजीओ चलाकर खुद को सामाजिक कार्यकर्ता कहलाने वाली सीतलवाड़ को प्रेस क्लब की ओर से पत्रकार की उपाधि सिर्फ इस आधार पर दी गई है क्योंकि वह ‘सबरंग’ नाम से एक प्रोपेगेंडा मैगजीन चलाती हैं। इसमें वह नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का काम करती आई हैं।

इकोसिस्टम हुआ सक्रिया, प्रदर्शन की माँग

बता दें कि तीस्ता की गिरफ्तारी पर केवल प्रेस क्लब ही एक पत्र से रिहाई नहीं माँग रहा, बल्कि पूरा इकोसिस्टम लोकतंत्र को खतरे में बताकर सोशल मीडिया पर ऐसी माँग उठा रहा है।

कॉन्ग्रेस एक्टिविस्ट व कई बार फेक न्यूज फैलान के लिए पहचानी जाने वाली शबनम हाशमी ने भी ट्विटर पर पोस्टर शेयर करते हुए सीतलवाड़ के लिए समर्थन माँगा। उन्होंने तीस्ता की गिरफ्तारी के विरुद्ध दिल्ली में प्रदर्शन करने को कहा। पोस्टर में देख सकते हैं कि वो इस समय में अघोषित इमरजेंसी बता रही हैं और लोगों से अपील कर रही हैं कि मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाएँ।

हिंदुत्व को तालिबान के बराबर बताने वाली कम्युनिस्ट कविता कृष्णन ने भी तीस्ता की गिरफ्तारी के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कोसा। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “ये काफी बुरा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा जाकिया जाफरी की याचिका रद्द कर दी गई और तीस्ता सीतलवाड़ समेत उन अन्य लोगों को अपराधी बना दिया गया, जिन्होंने गुजरात 2002 की हिंसा के पीड़ितों के लिए न्याय माँगा था।”

राणा अयूब ने भी इसी तरह करुणा नुंदी के ट्वीट को रीट्वीट किया जिसमें दावा था कि सुप्रीम कोर्ट संविधान को कमजोर करने का काम कर रही है।

एम्नेस्टी इंडिया की ओर से तीस्ता की गिरफ्तारी को कहा गया कि ये भारतीय प्रशासन मानवाधिकार की बात करने वालों पर सवाल खड़ा कर रही है।

बता दें कि तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात एटीएस ने 25 जून 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सड़क के रास्ते अहमदाबाद ले जाया गया। इस गिरफ्तारी से एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही गुजरात दंगों से जुड़े मामले में सीतलवाड़ की भूमिका पर और जाँच करने को कहा था। कोर्ट ने कहा था कि तीस्ता इस मामले में अपने फायदे के लिए घुसीं और जाफरी की भावनाओं का इस्तेमाल किया।

शराब, भांग और समलैंगिक विवाह पर थाईलैंड का नया कानून, विरोध में उतरा मुस्लिम काउंसिल: कहा – ये सब इस्लाम में हराम, फतवा जारी

थाईलैंड के मौलवियों और इस्लामी संगठनों ने गाँजा, शराब और समलैंगिक विवाह पर आए नए कानूनों का विरोध किया है। पट्टाणी, याला, नराथिवट, सोंगखला, सतून के इस्लामी काउंसिल्स ने एक बैठक की, जिसमें ये निर्णय लिया गया। गुरुवार (23 जून, 2022) को उन्होंने इन तीनों कानूनों पर अपनी राय रखी। उन्होंने ऐलान किया कि एक मुस्लिम इन तीनों कानूनों का अनुसरण न करे, क्योंकि ये इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ जाता है।

काउंसिल ने कहा कि उसे स्पष्टीकरण जारी करने के लिए इसीलिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि इस मुद्दे पर सोशल मीडिया में खासा विचार-विमर्श चल रहा था और मुस्लिमों के बीच संशय का माहौल था। संगठन ने कहा कि वो समाज का स्तंभ है, इसीलिए उसे अपनी राय ज़रूर रखनी चाहिए। इन कानूनों को हराम बताते हुए फतवा का हवाला दिया गया। बता दें कि नए कानून के तहत गाँजा की खेती को कानूनी वैधता प्रदान की गई है, शराब पर नीति को लिबरल बनाया गया है और समलैंगिक विवाह पर भी उदारता दिखाई गई है।

मौलवियों ने कहा कि ड्रग्स, शराब और शादी से पहले सेक्स – ये तीनों ही इस्लाम में हराम हैं। थाईलैंड के एक मुस्लिम डॉक्टर ने बताया कि मेडिकल कारणों से भांग की खेती की इजाजत दी गई है, लेकिन ये किसी दवा का इलाज नहीं है। उसका कहना है कि जहाँ अमेरिका में रिक्रिएशन के लिए केवल दो राज्यों में इसकी खेती की अनुमति है, WHO इसे खतरनाक मानता है और कहता है कि इसका इस्तेमाल केवलमेडिकल और रिसर्च के लिए ही होना चाहिए।

वहीं ‘लीग ऑफ इस्लामिक काउंसिल ऑफ साउथर्न थाईलैंड’ ने इन सभी कानूनों का विरोध किया है। इन्हें संसद में पास किया जा चुका है। ‘मूव फॉरवर्ड पार्टी (MFP)’ ने इन कानूनों को आगे बढ़ाया था, जबकि दक्षिण के मुस्लिमों के बीच पैठ रखने वाली ‘Prachachat पार्टी’ ने इसका विरोध किया था। नए शराब कानून के तहत छोटे स्तर पर शराब उत्पादकों को प्रोत्साहन की योजना है। वहीं ‘सिविल पार्टनरशिप बिल’ समलैंगिक कानून को वैध बना देगा।

201, 208 KMPH… T20 में भुवनेश्वर कुमार के गेंद की स्पीड देख नेटिजन्स पूछने लगे- शोएब अख्तर कौन: स्पीडोमीटर से सब चकराए

भारत और आयरलैंड के बीच पहले टी-20 मैच की दो गेंदों ने सबको हैरान कर दिया। रविवार (26 जून 2022) को डब्लिन में हुआ यह मैच भारत ने सात विकेट से जीता। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) की एक गेंद की स्पीड 201 KMPH (किलोमीटर प्रति घंटा) थी। अगली गेंद उन्होंने 208 KMPH की स्पीड से फेंकी!

स्पीडोमीटर ने जब यह आँकड़ा दिखाया तो हर कोई हैरान रह गया। हालाँकि बाद में यह स्पष्ट हुआ कि तकनीकी दिक्कतों की वजह से ऐसा हुआ। लेकिन सोशल मीडिया पर इसके बाद प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई।

नेटिजन्स पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर को याद करने लगे, जिनके नाम वर्ल्ड क्रिकेट में 161.3 kmph की गति से से सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उसामा करीम ने लिखा, “शोएब अख्तर, उमरान मलिक कौन? भुवी ने अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी है। असली तस्वीर, अभी-अभी ली है।”

पंकज मिश्रा ने लिखा, “मैच में तो कमाल ही हो गया, भुवनेश्वर कुमार ने 200 से भी ज्यादा किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाल दी। ये मैच की पहली गेंद थी। सोनी स्पोर्टस नेटवर्क ये क्या था?”

रोहित बिश्ननोई लिखते हैं, “वर्ल्ड रिकॉर्ड! भुवनेश्वर कुमार ने 201 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद।” साथ ही उन्होंने फायर इमोजी भी शेयर किया है। इसके बाद वह दूसरा ट्वीट करते हैं, “भुवी ने 208 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। भुवी आज रॉकेट लॉन्च कर रहे हैं। यह अविश्वसनीय है।”

करण नाम के एक और यूजर ने मैच का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “शोएब अख्तर कौन?”

हालाँकि, यह सब किसी तकनीकी गलती के कारण हुआ। भुवनेश्वर कुमार भले ही सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड नहीं बना पाए हों, लेकिन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के पावरप्ले ओवर में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले के पहले ही ओवर में कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को बोल्ड किया।

यह टी-20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले में भुवी का 34वाँ विकेट था। वह पावरप्ले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बता दें कि भारतीय टीम ने आयरलैंड के साथ दो मैच की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को जीतकर 1-0 की लीड बना ली है। इस मैच से जम्मू-कश्मीर के उमर मलिक को टी20 में डेब्यू करने का मौका मिला।

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत को ED का समन, ₹1034 करोड़ के जमीन घोटाले में मंगलवार को होगी पूछताछ

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने समन भेजा है। उन्हें 28 जून, 2022 को मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। संजय राउत को प्रवीण राउत और पात्रा चॉल से जुड़े जमीन घोटाले के केस में प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। वहीं संजय राउत को समन भेजे जाने पर शिवसेना ने सवाल उठाया है।

क्या है यह घोटाला

बता दें कि साल 2017 में कॉन्ग्रेस-एनसीपी की सरकार ने तय किया था कि पात्रा चॉल में रहने वाले 672 किराएदारों को फ्लैट मिलेगा। इसके लिए हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल की सहायक कंपनी गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को महाराष्ट्र हाउसिंग एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमएचडीए) ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन की तरफ से 672 फ्लैट चॉल के किराएदारों को देने होंगे और 3000 फ्लैट एमएचडीए को हैंडओवर करना होगा।

ये सभी फ्लैट 47 एकड़ जमीन पर बनने वाले थे। तय ये भी हुआ था कि किराएदारों और एमएचडीए के लिए फ्लैट तैयार करने के बाद जो जमीन बच जाएगी उसे बिक्री और विकसित करने के लिए अनुमति देनी होगी। सबकुछ तय था कि कौन-कौन क्या करेगा और कैसे करेगा। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट लेने वाली फर्म गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने ऐसा नहीं किया। फर्म ने न तो चॉल के लोगों के लिए फ्लैट बनाए और न ही एमएचडीए को कोई फ्लैट दिया। यहाँ तक कि कंपनी ने जमीन आठ अन्य बिल्डरों को 1,034 करोड़ रुपए में बेच दी।

इस घोटाले में गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी एचडीआईएल के लोग शामिल थे। ये कंपनी देश के चर्चित पीएमसी घोटाले में भी शामिल है। कंपनी के डायरेक्टर ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक कर्मचारियों और अफसरों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से लोन लिया। फिर कंपनी के एनपीए को खत्म करने के लिए 250 करोड़ रुपए का फेक डिपॉजिट बैंक में दिखाया गया। इसके बाद बैंक ने फिर से एनपीए वाली कंपनी एचडीआईएल को फ्रेश लोन दे दिया।

कैसे आया संजय राउत का नाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिस एचडीआईएल ने ये दोनों जमीन घोटाले किए थे, उसके डायरेक्टर प्रवीण राउत, सारंग वधावन, राकेश वधावन हैं। प्रवीण राउत और सारंग को 2020 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। तब दोनों से पूछताछ में शिवसेना सांसद संजय राउत का कनेक्शन सामने आया था। बता दें कि प्रवीण राउत शिवसेना सांसद संजय राउत के दोस्त हैं।

वहीं प्रवीण का नाम भी पीएमसी बैंक घोटाला मामले में सामने आ चुका है। मामले में यह बात भी सामने आई थी कि प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी ने संजय राउत की पत्नी वर्षा को 55 लाख रुपए का ब्याज मुक्त कर्ज दिया था, जिसका इस्तेमाल राउत परिवार ने दादर में एक फ्लैट खरीदने के लिए किया था। इसे लेकर ईडी ने वर्षा और माधुरी राउत से भी पूछताछ कर, उनका बयान रिकॉर्ड किया था।

संजय राउत की संपत्ति की गई थी कुर्क

गौरतलब है कि 5 अप्रैल, 2022 को पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ED ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क कर ली थी। इस कार्रवाई के तहत जाँच एजेंसी ने राउत के अलीबाग स्थित आठ प्लॉट और दादर में एक फ्लैट को कुर्क किया था।

इसी मामले में ED ने प्रवीण राउत से जुड़ी करोड़ों की संपत्ति को भी कुर्क किया था। ED ने 11 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की थी। इसमें पालघर में प्रवीण राउत से जुड़ी संपत्ति करीब 9 करोड़ रुपए की है। जबकि 2 करोड़ की कीमत वाले दादर में फ्लैट और अलीबाग में प्लॉट संजय राउत की पत्नी का बताया जाता है।

पत्नी के साथ हिंदू बने थे डायरेक्टर अकबर अली, दावा- मोपला नरसंहार पर बनी उनकी फिल्म की रिलीज केरल में अटकाई

केरल सरकार ने घर-वापसी कर मुस्लिम से हिन्दू बने फिल्म निर्देशक अली अकबर की मूवी ‘Puzha mutual Puzha Vare’ (नदी से नदी तक) को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। सेंसर कमिटी ने मोपला नरसंहार पर बने इस फिल्म को पास नहीं किया, जिससे इसकी रिलीज लटक गई है। बता दें कि मोपला मुस्लिमों ने जम कर हिन्दुओं का नरसंहार किया था और बाद में इतिहासकारों ने इसे ‘जमींदारों के खिलाफ विद्रोह’ का नाम दे दिया।

RSS के पदाधिकारी जे नंदकुमार ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। बता दें कि इसी साल की शुरुआत में जाने-माने मलयाली फिल्मकार अली अकबर (Ali Akbar) विधिवत रूप से हिंदू बन गए थे। उन्होंने 13 जनवरी 2022 को उन्होंने पत्नी लुसिम्मा के साथ सनातन धर्म ग्रहण किया था। उसके बाद वे राम सिम्हन के नाम से जाने जाते हैं। केरल के इस फिल्मकार ने दिसंबर 2021 में तब घर वापसी का ऐलान किया था, जब मजहबी कट्टरपंथियों ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद खुशी का इजहार किया था।

अली अकबर के नए नामकरण के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी सामने आई थी। कहा जाता है कि करीब आठ दशक पहले मालाबार में इसी तरह एक व्यक्ति ने इस्लाम त्याग कर अपना नाम राम सिम्हन रखा था। इसके बाद मजहबी भीड़ ने ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए उस व्यक्ति के घर पर हमला कर दिया था। राम सिम्हन और उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। उनके परिवार के अन्य सदस्यों को जबरन उठाकर भीड़ अज्ञात जगह पर ले गई थी। देश की स्वतंत्रता से कुछ हफ्ते पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया था।

मोपला नरसंहार को लेकर इतिहास में कई हृदय विदारक घटनाएँ दर्ज हैं। एक शिशु अपनी माता का स्तनपान कर रहा था। मोपला मुस्लिमों ने उस बच्चे को उसकी माता की छाती से छीन कर उसके दो टुकड़े कर दिए। एक जगह एक महिला का बार-बार इस तरह क्रूरता से रेप किया गया कि उसकी मृत्यु हो गई। उसका छोटा सा बच्चा काफी देर तक अपनी मरी हुई माँ के शरीर पर खेलता रहा और स्तनपान करने की कोशिश करता रहा। 10,000 हिन्दुओं का नरसंहार किया गया। उनकी जमीनें, मंदिर और खेत – सब छीन कर नष्ट कर दी गई।

सपा के जिस MLA ने नमाज के लिए विधानसभा में माँगा था कमरा, उसके भाई पर तीन तलाक का केस: बीवी ने लगाया पीटने व अवैध संबंध का आरोप

कानपुर (Kanpur) की सीसामऊ विधानसभा सीट से सपा (Samajwadi Party) विधायक इरफान सोलंकी के भाई फरहान पर उनकी पत्नी ने तीन तलाक को लेकर FIR दर्ज करवाई है। इसके साथ पीड़िता ने चकेरी थाने में दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत दी है। इस मामले में पीड़िता ने अपने देवर इमरान और उसकी बीवी रूबी को भी नामजद किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता का नाम अम्बरीन फातिमा है। कानपुर के ही डिफेन्स कॉलोनी की रहने वाली फातिमा का निकाह 25 मार्च 2009 को कानपुर के फरहान सोलंकी से हुआ था। पीड़िता के 3 बच्चे भी हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया, “निकाह के 2 साल बाद फरहान के दूसरी लड़की से अवैध रिश्ते हो गए। जब मैंने इसका विरोध किया तब मुझे मारा-पीटा गया।”

शिकायत में आगे कहा गया है, “कुछ समय बाद फरहान ने मुझ से 5 लाख रुपए दहेज लाने के लिए कहा। मेरे इनकार पर वो लगातार दूसरा निकाह की धमकी देता रहा। 8 सितंबर 2019 को फरहान ने मुझे 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया। मैंने इसकी शिकायत चकेरी थाने में की, लेकिन विधायक इरफान सोलंकी के दबाव में पुलिस ने कोई करवाई नहीं की।” फातिमा के मुताबिक, जब वह फरहान की शिकायत अपने जेठ इरफ़ान से करती, तब वह समझौता करवाने का झूठा दिलासा देते थे।

पीड़िता अम्बरीन ने इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कानपुर के पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई है। कमिश्नर के आदेश के बाद चकेरी थाना पुलिस ने आरोपित शौहर फरहान के साथ पीड़िता के देवर और देवरानी पर तीन तलाक, मारपीट, दहेज अधिनियम और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। ACP कैंट मृगांक शेखर ने अमर उजाला को बताया कि केस दर्ज कर के मामले की जाँच की जा रही है और सबूतों को जुटाया जा रहा है।

विवादित बयानों और कारनामों के लिए चर्चित हैं इरफान सोलंकी

गौरतलब है कि सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी अपने विवादित बयानों और कारनामों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले 18 जून 2022 को उन्होंने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अग्निपथ योजना के विरोध में पुतला फूँकते हुए प्रदर्शन किया था।

सितंबर 2021 में उन्होंने झारखंड की तर्ज पर UP विधानसभा में भी नमाज़ के लिए कमरे की माँग की थी। मई 2020 में उन्होंने कोरोना काल में गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए उन्होंने भीड़ जुटाई थी। मार्च 2022 में विधानसभा में जीत के बाद उन्होंने प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए एक बड़ा जुलूस निकाला था। इस मामले में उन पर FIR भी दर्ज हुई थी।

खरगोन में जहाँ दंगाइयों ने जलाए थे हिंदुओं के घर-दुकान, अब वहाँ ‘सुरक्षा दीवार’: मीडिया बता रहा ‘नफरत की दीवार’, क्योंकि मुस्लिमों को नहीं आ रहा रास

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले (Khargone, Madhya Pradesh) में 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी (Ram navami) की शोभा यात्रा पर उन्मादी भीड़ ने हमला कर दिया था। इस हमले के बाद हिंसक भीड़ ने न सिर्फ पथराव और आगजनी की थी, बल्कि पुलिस अधीक्षक (SP) को भी गोली मारकर घायल कर दिया था।

हिंसा के बाद हमलावरों की धर-पकड़ शुरू हुई और प्रशासन ने आगे ऐसा न हो इसके लिए कुछ कदम उठाए। उन्हीं कदमों में से एक कदम कुछ हिस्सों में बैरिकेड और जालियाँ लगाना शामिल हैं। हालाँकि, सुरक्षा की दृष्टि से उठाए गए इन प्रशासनिक कदमों को लेकर कई मीडिया संस्थानों ने एजेंडा चलाना शुरू कर दिया।

एजेंडा मीडिया ने दिया अलग एंगल

प्रशासन के इस कदम के कुछ ही समय बाद इस पूरे मामले को एक अलग रंग देने की कोशिश की जाने लगी। ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ने इसे भारत-पाकिस्तान के बँटवारे से जोड़ दिया। ‘दैनिक भास्कर’ ने ‘शांति के लिए नफरत की दीवार’ जैसा शीर्षक दिया। ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ ने बैरिकेड से झाँकते बच्चे की इमोशनल फोटो के साथ खबर लगाई। ‘द क्विंट’ ने दीवार पर शांति का हवाला देते हुए सवाल खड़ा किया। ‘टू सर्किल’ ने ‘मुस्लिमों को कैदी’ जैसा बताया।

मीडिया कवरेज

दीवार से हम सुरक्षित हो गए

खरगोन के हिंसा प्रभावित मोहल्ले भटवाड़ी के रहने वाले आशीष पंडित ने ऑपइंडिया से बात की। उन्होंने बताया, “मैं सेकेंड हैंड 2 पहिया गाड़ियों को खरीदने-बेचने का काम करता हूँ। मेरे घर पर पत्थरों और पेट्रोल बम से हमला हुआ था। मेरे चाचा कैलाश पंडित की दुकान को लूटकर जला दिया गया था। जो बीच में अवरोध (बैरिकेड) बनाया गया है, वो बहुत अच्छा काम हो रहा है। जिस रास्ते को रोका गया है उसी रास्ते से हमलावर एक बार नहीं, बल्कि कई बार आए थे। संकरी गलियों से वो आते हैं और फिर उधर से ही निकल जाते हैं।”

पहले भी हुआ है उन रास्तों का हिंसा में इस्तेमाल

आशीष ने बताया, “कुछ सालों से हमारी तरफ हिंसक घटनाएँ बढ़ गई थीं। 2018 के दशहरे और 2014 में भी हिंसा की घटनाएँ हुई थीं। उस समय उन्हीं गलियों का इस्तेमाल हुआ था, जहाँ अब बैरिकेड लगाए गए हैं। पथराव तो 2-4 बार पहले भी हुआ है। हमारा इलाका पूरा बॉर्डर इलाका माना जा सकता है। उस तरफ पूरा मुस्लिम बहुल क्षेत्र है।”

बैरिकेड का मतलब रास्ता रोकना नहीं

आशीष ने बताया, “जो बैरिकेड लगने को रास्ता रोक देना प्रचारित कर रहे हैं वो ये जान लें कि किसी का रास्ता नहीं रोका गया है। लोगों के आने और जाने के लिए अभी भी और कई रास्ते खुले हुए हैं। मेरे मोहल्ले में 2 जगहों पर बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन किसी के भी निकलने का रास्ता नहीं रोका गया है। कई कनेक्टिंग रास्ते और भी हैं।”

जो घरों पर पत्थर मारे उनसे खरीदारी कैसे करें

आशीष ने आगे बताया, “जिस आटा चक्की वाले की खबर कई मीडिया वालों ने चलाई है वो तालाब चौक में मस्जिद के पास वाला हो सकता है। उसकी चक्की अभी भी चल रही है। ये सच है कि अब उसके यहाँ आटा पिसवाने हिन्दू कम जा रहे हैं। कोई भी खुद के घरों पर पत्थर मारने वाले से काम कैसे करवाएगा? इसके लिए कोई किसी को उकसा नहीं रहा, बल्कि लोग खुद ही झेल कर ऐसा कर रहे।”

जो गली बंद हुई वहीं से आकर मेरी दुकान लूटी और आग लगा दी

भटवाड़ी मोहल्ले में कौशिकी किराना की दुकान चलाने वाले कैलाश ने ऑपइंडिया से बात की। उन्होंने बताया, “प्रशासन ने जिस गली में बैरिकेड लगाया है वो काफी संकरी है। वहाँ से लगभग 150 की संख्या में भीड़ ने आकर मेरी दुकान लूट ली और जो बचा उसमें आग लगा दी थी। लोग डर से दुबक कर सब देखते रहे। उन्हें पुलिस के आँसू गैस से भगाना पड़ा था। तब तक लगभग 7 लाख रुपए का नुकसान हो चुका था। मुझे 2 लाख रुपए सरकार ने मुआवजा दिया है। यहाँ गेट लगना सुरक्षा की दृष्टि से बहुत सही है। भीड़ इसी राह से हथियार लेकर हमला करती है। बैरिकेड लगने से इतनी बड़ी संख्या में भीड़ अब नहीं आ पाएगी।”

ये तो बस बहाना है बाकी आने जाने के कई और रास्ते हैं

हिंसा पीड़ित कैलाश ने आगे कहा, “ये तो बस बहाना है। आने और जाने के कई रास्ते हैं। हालाँकि ये सरकार का लुकआउट है। जब हिंसा हुई थी तब पुलिस दिन और रात ड्यूटी पर रहती थी, लेकिन फ़िलहाल अब बैरिकेड पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं होते। अब गेट लगने से अचानक उपद्रव थोड़ा कंट्रोल में रहेगा, क्योंकि भीड़ अचानक नहीं आ पाएगी। यहाँ भीड़ ने 3 हिन्दुओं के घर जला दिए थे।”

बैरिकेड लगा तो फिर से खोली दुकान

हिंसक भीड़ ने राजेश उर्फ़ राजू पाल की टेलरिंग शॉप को आग लगा दी थी। दुकान मालिक राजू ने ऑपइंडिया से बात करते हुए कहा, “मेरी एन टेलर्स के नाम से दुकान थी, जिसमें लगभग 25 लाख रुपए का माल जलाकर राख कर दिया गया था। मुझे 2 लाख रुपए सरकार ने मुआवजा दिया है। अब सुरक्षा की दृष्टि से गेट लगाए गए हैं, जो बहुत जरूरी थे। अब छोटे बच्चे भले ही इसे पार कर के आ जाएँ पर भीड़ अचानक ही नहीं आ पाएगी। तब से अपनी खुद की जली दुकान के बदले दूसरी दुकान को किराए पर लेकर फिर से काम खड़ा करने की कोशिश कर रहा। अगर कोई इस बैरिकेड को गलत बता रहा तो ये बात सही नहीं है। ये हमारी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है।”

राजू पाल की दुकान जलाने के आरोपित

दोबारा दुकान खोलने के बाद फिर मिली धमकी

राजू पाल ने आगे बताया, “जब मैंने दुबारा अपनी दुकान खोली तब लगभग एक दर्जन मुस्लिम मुझे धमकाने आए। वो मेरी दुकान में आगजनी के बाद मेरे द्वारा कुछ लोगों को नामजद करने से नाराज थे। उन्होंने मुझे केस से मुस्लिमों के नाम वापस लेने की धमकी दी और कहा कि अगर मैं ऐसा नहीं करूँगा तो मेरी दुबारा खोली दुकान भी ज्यादा दिन नहीं चलने वाली। मैंने इस घटना की भी शिकायत पुलिस में की है। मेरी दुकान जलाने वाले उसी राह से आए थे, जहाँ अब बैरिकेड लगा है। हालाँकि, उस तरफ रहने वालों के आने-जाने के और भी रास्ते हैं।”

राजू पाल की जली दुकान

दीवार का विरोध सिर्फ मुस्लिम कर रहे

ऑपइंडिया से बात करते हुए लोकेन्द्र सेन ने कहा, “हिंसा के दौरान पथराव में मेरा छोटा भाई पवन सेन घायल हुआ था। अभी तक वो ठीक से चल नहीं पाता। वह जमींदार मोहल्ले में रहता है। वहाँ भी प्रशासन ने लोहे की जाली लगाई है। इसका विरोध सिर्फ मुस्लिम ही कर रहा होगा। हिन्दू तो अपनी सुरक्षा चाहता है। हिन्दू समाज प्रशासन के कदम से खुद को काफी सुरक्षित महसूस कर है है। जहाँ जाली लगी है, वहीं से हमलावर घुसकर हमला करते थे। यहीं पर शिवम नाम के लड़के को बुरी तरह मारा गया था। लेकिन, अब शायद ऐसा न कर पाएँ।”

पहले से चिह्नित थे हिंसा में प्रयोग होने वाले रास्ते

विश्व हिन्दू परिषद के खरगोन जिला महामंत्री विवेक सिंह ने ऑपइंडिया से कहा, “कुछ ख़ास रास्ते पहले से ही चिह्नित किए गए थे, जहाँ से भीड़ आकर हिंसा करके भाग जाती थी। ऐसे गिने-चुने रास्ते ही बंद किए गए हैं, न कि किसी को पैक कर दिया गया है। इस घटना से पहले भी पथराव करने वाले इन्हीं रास्तों का प्रयोग करते रहे थे। हिंसा के पीड़ित हिन्दुओं से पूछा जाए कि वो दीवार से संतुष्ट हैं या नहीं। अवरोधक हिन्दू समाज के पीड़ित लोगों की माँग पर बनाए गए हैं।”

भाजपा नेताओं ने भी बैरिकेड को जरूरी बताया

खरगोन के भाजपा नेता अनूप गोस्वामी और भाजपा से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ रहे जिग्नेश पटेल ने भी बैरिकेड को लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। इन दोनों के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर इस बैरिकेड अथवा दीवार का कोई भी ऐसा विरोध नहीं, जो समाज में गलत संदेश दे रहा हो।

अवरोधक नगरपालिका प्रशासन ने लगवाए: पुलिस

खरगोन कोतवाली के TI ने बैरिकेड और अन्य अवरोध को पुलिस प्रशासन के बजाय नगरपालिका प्रशासन का निर्णय बताया। SP खरगोन ने भी इस मामले में कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया। वहीं, DM ऑफिस का नंबर उठाया नहीं गया। किसी अधिकारी का वर्जन आने के बाद हम इस खबर में उसे अपडेट करेंगे।