Home Blog Page 2716

नेपाल में तारा एयर का लापता विमान क्रैश: घटनास्थल पर धुआँ देखे जाने की खबर, 22 यात्रियों में एक ही परिवार के 4 भारतीय शामिल

नेपाल का तारा यात्री विमान लापता होने के छह घंटे बाद खोज लिया गया है और नेपाल सेना मुस्तांग के कोवांग के क्रैश वाली जगह पर पहुँचने का प्रयास कर रही है। इस विमान में 4 भारतीय सहित कुल 22 यात्री सवार थे। विमान की स्थिति क्या है, इसको लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है। हालाँकि, स्थानीय लोगों द्वारा क्रैश वाली जगह पर आग और धुआँ देखे जाने की बात कही जा रही है।

अधिकारियों ने बताया था कि विमान ने रविवार (29 मई 2022) की सुबह 9.55 बजे पर्यटन स्थल पोखारा से जोमसोम पर्वतीय शहर के लिए उड़ान थी, जिसकी निर्धारित दूरी 15 मिनट की थी। लेकिन, उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद इस विमान का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया।

सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल के अनुसार, स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को बताया गया कि तारा एयर का विमान मनापति हिमाल के भूस्खलन के तहत लामचे नदी के मुहाने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेपाल सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर बढ़ रही है।

त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक प्रेम नाथ ठाकुर ने कहा कि लापता विमान के कैप्टन प्रभाकर घिमिरे का सेल फोन नेपाल टेलीकॉम से कप्तान के फोन को ट्रैक करने के लिए कहा गया था। जीपीएस ट्रैकिंग में उनका फोन बज रहा है। नेपाल सेना का हेलीकॉप्टर संभावित दुर्घटना क्षेत्र में उतर गया है। उन्होंने कहा कि हमने नेपाल सेना और नेपाल पुलिस के जवानों को भी तलाशी के लिए पैदल भेजा है।

एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस विमान में मुंबई के रहने वाले एक ही परिवार के चार भारतीय, दो जर्मन और 13 नेपाली यात्री सवार थे। विमान को सुबह 10:15 बजे पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र के जोमसोम हवाईअड्डे पर उतरना था, लेकिन घोरेपानी के ऊपर आसमान से विमान का संपर्क टूट गया। जोमसोम हवाई अड्डे पर एक हवाई यातायात नियंत्रक के अनुसार, उनके पास जोमसोम के घासा में एक तेज आवाज के बारे में एक अपुष्ट रिपोर्ट आई है।

नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने इस संबंध में एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +977-9851107021 भी जारी कर दिया है। वहीं, दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि वह विमान में सवार यात्रियों के परिवार के संपर्क में है।

साल 2016 में भी तारा का एक विमान लापता होने के बाद क्रैश हो गया था। उत्तरी नेपाल के पहाड़ी इलाके में लापता हुए इस विमान में 23 यात्री थे। इस दुर्घटना में सभी यात्री मारे गए थे। उस वक्त उड़ान का कुल समय 19 मिनट था, लेकिन उड़ान भरने के आठ मिनट बाद विमान से संपर्क टूट गया था।

नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले को ₹20 लाख इनाम का ऐलान, बताया ‘गुस्ताख़-ए-रसूल’: मुस्लिमों को उकसा रहा AltNews वाला जुबैर

‘ऑल्ट न्यूज़’ के कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबेर द्वारा कट्टरपंथियों को उकसाए जाने के बाद भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को लगातार मौत की धमकियाँ मिल रही हैं। अब पाकिस्तान के भी एक चरमपंथी संगठन ने नूपुर शर्मा का सिर काटने वाले को इनाम देने का एलान किया है। उसने नूपुर शर्मा को ‘गुस्ताख़ ए रसूल’ कह कर सम्बोधित किया है। यह घोषणा पाकिस्तान के एक ट्विटर हैंडल ‘लब्बैकियंस TV’ द्वारा 28 मई 2022 (शनिवार) को हुई है।

नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को इनाम देने की घोषणा करने वाले ‘@LabbaikiansTv’ हैंडल से अक्सर पाकिस्तान के ‘तहरीक ए लब्बैक’ के भाषण शेयर किए जाते हैं। इस हैंडल द्वारा का कत्ल करने वाले को 5 मिलियन पाकिस्तान रुपए (लगभग 19.5 लाख भारतीय रुपए) देने का एलान किया गया है। यह ट्विटर हैंडल पाकिस्तान की चरमपंथी पार्टी तहरीक ए लब्बैक (TLP) के समर्थकों द्वारा चलाया जाता है। इस ट्वीट के बाद कई पाकिस्तानियों ने भी भी इस मुद्दे पर बोलना शुरू कर दिया। हारिश ने लिखा, “काश मैं भारत में होता तो इसका कत्ल कर देता।”

वहीं एक अन्य यूजर आफ़ताब हुसैन ने लिखा, “मार डालो #ली को।”

भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सिर काटने वालों को पाकिस्तान के हैंडल से लगभग 20 लाख रुपए इनाम देनी की घोषणा की गई है। बताया 'गुस्ताख़-ए-रसूल'।
साभार- ट्विटर

यहाँ ये ध्यान रखने योग्य है कि तहरीक-ए-लब्बैक (TLP) वही समूह है जिसने कुछ दिनों सियालकोट में पहले श्रीलंकाई नागरिक की हत्या कर दी थी। मृतक का नाम प्रियंथा कुमारा था जिनके ऊपर ईशनिंदा का आरोप लगा था। कुछ समय पहले TLP को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था लेकिन नवम्बर 2021 में इसने फिर से वापसी कर ली थी। इस चरमपंथी संगठन से बैन हटाने का आदेश पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने दिया था।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मौत की धमकियाँ 27 मई 2022 से मिलनी शुरू हुईं। तब उन्होंने कहा था कि हिन्दू धर्म की आस्थाओं का मजाक उड़ाने पर लोग इस्लामी मान्यताओं का भी मजाक उड़ा सकते हैं। इस पूरे बहस की एक क्लिप निकाल कर ऑल्ट न्यूज़ के कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबेर ने वायरल कर दी। थोड़ी ही देर में नूपुर शर्मा को मौत की धमकियाँ मिलनी शुरू हो गई थी। इस मामले लोगों को नूपुर के खिलाफ भड़काने में मोहम्मद जुबेर का साथ राणा अयूब ने भी दिया।

अमरनाथ यात्रा से पहले विस्फोटकों से लदा ड्रोन भारत भेज रहा पाकिस्तान, सुरक्षाबल ने गोली मार गिराया: छानबीन में मिले 7 मैग्नेटिक बम

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने पाकिस्तान से भेजे गए नॉर्थ कोरियनन ड्रोन को एक बार फिर ध्वस्त कर दिया। घटना रविवार (29 मई 2022) को कठुआ जिले के राजबाग पुलिस थाने के नजदीक तल्ली हरिया चाक के सीमा इलाके की है। ड्रोन के जमीन पर गिरने के बाद छानबीन में इससे 7 यूजीसीएल ग्रेनेड और 7 मैग्नेटिक व स्टिकी बम मिले हैं। ये ड्रोन भेजे जाने की घटना चूँकि अमरनाथ यात्रा से पहले हुई है इसलिए घाटी की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने इस कार्रवाई के बारे में बताया कि पुलिस तलाशी दल ने सुबह राजबाग थाना क्षेत्र के तल्ली हरिया चक इलाके में सीमा पर एक ड्रोन की गतिविधि देखी और उस पर गोलियाँ चलाकर उसे नीचे गिराया। इसके बाद ड्रोन पर लादे गए सामान की जाँच बम निरोधक दस्ते ने की। जिन्हें 7 मैग्नेटिक बम और 7 ‘अंडर बैरल ग्रेनेडल लांचर’ (यूबीजीएल) मिले।

कठुआ के एसएसपी आरसी कोतवाल ने ड्रोन को लेकर बताया कि इस ड्रोन के साथ एक पे लोड भी जोड़ा गया था। इसमें मैग्नेटिक बम और यूजीबीएल ग्रेनेड थे। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर आतंक का खतरा बढ़ता जा रहा है। शायद ये विस्फोटक भी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने के लिए भेजे गए थे।

बता दें कि कोविड के कारण दो साल से रुकी 43 दिन लंबी चलने वाली अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से दो रास्तों पर शुरू होगी। एक रास्ता पारंपरिक है 48 किलोमीटर का जो पहलगाम के नुनवान से होते हुए जाता है और दूसरा रास्ता 14 किलोमीटर का है जो कश्मीर के गांदरबल से होता हुआ जाता है।

अधिकारियों के बीच बैठक

ऐसे में इस यात्रा से पहले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बाबत श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग भी हुई थी। इस मीटिंग में सीआरपीएफ के एडीजी दलजीत सिंह चौधरी, स्पेशल डीजी सीआईडी आर आर स्वेन, आईजीपी कश्मीर घाटी विजय कुमार, डीआईजी अब्दुल जब्बार आदि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल थे। वहीं कई अधिकारियों ने इस मीटिंग को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिेए भी अटेंड किया। इस बैठक में यात्रा के दौरान क्या क्या सुरक्षा बरती जानी है इसे लेकर व्यापक चर्चा हुई। डीजीपी दिलबाग सिंह ने अधिकारियों से खास ध्यान संवेदनशील इलाकों पर और बेस कैंप्स पर रखने को कहा। इसके अलावा किसी आपदा से निपटने के लिए भी पर्याप्त प्रबंधन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

आतंकियों को हथियार क्यों भेज रहा पाकिस्तान

उल्लेखनीय है कि कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले दिनों बताया गया था कि घाटी में इस समय आतंकी समूह हथियारों की कमी से परेशान हैं। ऐसे में पाकिस्तान उन्हें अपनी सीमा से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई करता है। ऐसे में कश्मीर में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की नापाक कोशिशों को नाकाम करने के लिए अपनी एंट्री ड्रोन क्षमता को, जैमिंग तकनीक को बढ़ाया है और लगातार पाकिस्तान की हरकतों पर नजर बनाए हुए हैं।

ज्ञानवापी में जमीन घोटाला: बुनकर समाज ने कहा – मस्जिद कमेटी के पास कुल 31 बिस्वा जमीन, फिर 10.5 की बात क्यों?

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को तोड़कर बनाए गए ज्ञानवापी विवादित ढाँचे की अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी पर मुस्लिमों के बुनकर समाज ने घोटाले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ज्ञानवापी की 31 बिस्वा जमीन थी, जो अब 10.5 बिस्वा ही रह गई है। ऐसे में बाकी जमीन कहाँ गई यह कमिटी को बताना चाहिए।

लोहता निवासी बुनकर मुख्तार अहमद अंसारी का कहना है कि साल 1883 के रेवेन्यू रिकॉर्ड में ज्ञानवापी की जमीन 31 बिस्वा थी। कमीशन की हालिया कार्रवाई में ज्ञानवापी की जमीन 10.5 बिस्वा ही बताई गई है। इसलिए बाकी जमीनों के बारे में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी स्पष्ट करे। इस ज्ञानवापी मामले में पक्षकार बनने के लिए अंसारी ने जिला जज के यहाँ प्रार्थना पत्र दिया है।

अंसारी ने कहा कि बाकी के 20 बिस्वा जमीन का जिक्र कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि राखी सिंह सहित पाँच महिलाओं ने माता शृंगार गौरी मामले को लेकर मुकदमा दाखिल किया उसमें आराजी संख्या (रेवेन्यू रिकॉर्ड का नंबर) 9130 का जिक्र किया गया है, लेकिन रकबा (क्षेत्रफल) का उल्लेख नहीं किया गया।

अंसारी के अनुसार, ज्ञानवापी के पास कुल 14,000 वर्ग फीट जमीन थी। इसका बता लगाने के लिए वह नगर निगम गए। उसके बाद वक्फ बोर्ड गए। अंत में उन्होंने रेवेन्यू ऑफिस से 1883 का नक्शा निकलवाया।

अंसारी द्वारा दिखाया गया रेवेन्यू रिकॉर्ड (साभार: दैनिक भास्कर)

दैनिक भास्कर के अनुसार, इस संबंध में अंसारी ने कमिटी से पूछा, “जो बात अवाम को बतानी चाहिए, वह आप लोग बताते नहीं हैं। जो नहीं बताना चाहिए, वह बताते हैं। उन लोगों को हमारी बात बहुत खराब लगी और हमें गद्दार कहा। कहा गया कि भाजपा वालों से पैसा लेकर सवाल कर रहे हो। इसके अलावा भी हमें अनाप-शनाप कहा गया।”

अंसारी के आरोपों को मसाजिद कमेटी ने बेबुनियाद बताया और कहा कि अंसारी 1883 के जिस खसरे की बात कर रहे हैं, उसमें बदलाव हुआ है। साल 1937 में कोर्ट में जितनी जमीन का जिक्र है, उतनी ही जमीन कमेटी के पास है।

बुनकर अंसारी के आरोपों को लेकर मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एसएम यासीन कहा कि ज्ञानवापी परिसर में जितनी बैरिकेडिंग है, उतनी ही जमीन उनके पास है। उन्होंने कहा कि कमेटी के पास ज्ञानवापी परिसर में 2,500 वर्ग फीट से ज्यादा का एक प्लॉट है। इसके अलावा, परिसर में ही 1,400 वर्ग फीट का एक और प्लॉट कमेटी के पास है। यासीन ने बताया कि परिसर में स्थित 1,700 वर्ग फीट के एक अन्य प्लॉट को आपसी सहमति से मंदिर प्रशासन से बदला गया है।

यासीन ने कहा कि 100 साल पहले की वह बात नहीं बता सकते। मस्जिद की जमीन वर्ष 1937 में ही सिकुड़ गई थी। अंसारी जिस जमीन की बात कर रहे हैं, उसके बारे में वही बता सकते हैं। उनके सारे आरोप निराधार हैं। हालाँकि, अंसारी कमेटी की बातों से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर वे सच बोल रहे तो कागज दिखा दें।

‘शरिया लॉ में बदलाव कबूल नहीं’: UCC के विरोध में देवबंद के मौलवियों की बैठक, कहा – ‘सब सह कर हम 10 साल से चुप, ये देश हमारा’

PFI की रैली के बाद अब उत्तर प्रदेश के देवबंद से जमीयत उलेमा ए हिन्द (Jamiat Ulema E Hind) ने दो दिवसीय बैठक की। इसमें प्रमुख रूप से ज्ञानवापी विवादित ढाँचे, मथुरा के शाही ईदगाह और कुतुबमीनार पर दावे का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। रविवार (29 मई, 2022) को कॉमन सिविल कोड (Uniform Civil Code) समेत कई मुद्दों पर अहम प्रस्तावों को पास किया गया। मौलवियों ने एक सुर में कॉमन सिविल कोड का विरोध किया और कहा कि वे अपने शरिया लॉ (Sharia Law) में किसी भी तरह का बदलाव नहीं मानेंगे।

जमीयत की कॉन्फ्रेंस में इसके अध्यक्ष महमूद असद मदनी (Mahmood Asad Madani) ने मुस्लिमों से सब्र रखने की अपील की। उन्होंने केंद्र सरकार पर डराने का आरोप लगाया। मदनी ने कहा कि अगर वो लोग अखंडता की बातें करते हैं तो वो धर्म है, लेकिन हम करते हैं तो ये तंज माना जाता है। हमें डराना बंद करिए। हम पराए नहीं हैं, ये देश हमारा है। हमें पाकिस्तान जाने का मौका मिला था, लेकिन हम नहीं गए और जो हमें पाकिस्तान जाने की सलाह देते हैं वो खुद चले जाएँ।

मदनी ने कहा, “ये लोग देवबंद को दहशतगर्दी का अड्डा मानते हैं। यूपी में इनकी सरकार बनते ही यहाँ के एक लड़के को बलात्कार के आरोप में पकड़ लिया गया।” मदनी कहते हैं कि बहुत कुछ सहने के बाद भी मुस्लिम समुदाय बीते 10 साल से चुप है।

कॉमन सिविल कोड का विरोध

इस्लामिक उलेमा मौलाना नोमानी शाहजहाँपुरी ने सामन नागरिक संहिता पर एक प्रस्ताव पेश किया। नोमानी ने आरोप लगाया कि सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ को खत्म करना चाहती है। इसीलिए वो कॉमन सिविल कोड लागू करना चाहती है, लेकिन हम अपने मजहबी कानून में किसी भी तरह की छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि ऐसा हुआ तो हम हर तरह के विरोध के लिए मजबूर होंगे।

वहीं वाराणसी के मौलाना मौलाना हाजी उबेदुल्ला ने ज्ञानवापी के विवादित ढाँचे और मथुरा में ईदगाह के मामले को लेकर एक प्रस्ताव रखा। इस्लामिक उलेमा ने दावा किया कि इससे देश में अमन, चैन को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया सुप्रीम कोर्ट ने ‘पूजा स्थल कानून 1991 एक्ट 42’ को संविधान की मूल आत्मा माना है। मौलाना के मुताबिक, गड़े मुर्दे उखाड़ने से बचना चाहिए।

इस्लामिक संगठन जमीयत उलेमा ए हिन्द ने इस साल 2022-23 के लिए 13,35,70,000 रुपए का बजट पेश किया है। इसे इस्लामिक शिक्षा और उसके प्रचार-प्रसार पर खर्च किया जाएगा।

‘नींद की बीमारी दूर करने के लिए फूँकता था गाँजा, अमेरिका में शुरू किया ड्रग्स लेना’: आर्यन खान ने NCB को बताया, फिर भी मिली क्लीन-चिट

मुंबई ड्रग केस में एनसीबी से क्लिन चिट पाने के बाद आर्यन खान से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी मीडिया में सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीबी की जाँच के दौरान आर्यन ने खुद ड्रग्स लेने की बात को स्वीकारते हुए कहा था कि उन्होंने गांजा पीना ग्रेजुएशन के दिनों से शुरू किया था। ये बात शुक्रवार को एनसीबी द्वारा फाइल की गई चार्जशीट में भी है जिसमें क्रूज से पकड़े गए 20 लोगों में 14 के नाम हैं। चार्जशीट में से जिन 6 आरोपितों का नाम सबूतों के अभाव में हटाया गया है उनमें एक आर्यन खान हैं।

आर्यन खान ने एनसीबी को दी अपनी स्टेटमेंट में कहा था कि उन्होंने साल 2018 में अमेरिका में रहते हुए गांजा फूँकना शुरू किया था। उस समय वह ग्रेजुएशन कर रहे थे और उन्हें स्लीपिंग डिसॉर्डर हो गया था। इसके बाद उन्होंने इंटरनेट पर आर्टिकल पढ़े जिसमें लिखा था कि इस बीमारी से छुटकारा पाने में गांजा फूँकना मददगार साबित हो सकता है। अपने बयान में आर्यन खान ने ये बात भी मानी थी कि जो चैट उनके फोन में मिली है अनन्या पांडे से ड्रग माँगने वाली वो उन्हीं की हैं। आर्यन ने जाँच एजेंसी को बताया था कि वो बांद्रा में ड्रग डीलर को जानते हैं लेकिन उसका नाम और सही जगह उन्हें नहीं मालूम। उनकी पहचान डीलर से एक अचित नाम के दोस्त के जरिए हुई थी।

बता दें कि पूछताछ में आर्यन खान द्वारा किए गए तमाम बयानों के बाद एनसीबी की ओर से उन्हें क्लिनचिट मिली और कहा गया कि आर्यन के पास से एनसीबी को कोई ड्रग्स नहीं मिले थे या कोई अन्य सबूत ऐसा नहीं था जो साबित करे कि उन्होंने बाकी आरोपितों के साथ मिलकर साजिश रची। एनसीबी के अनुसार, आर्यन खान ड्रग केस में सहआरोपित अरबाज मर्चेंट के बयानों की जाँच से पता चला कि उसने कहीं भी ये बात नहीं कही कि जो 6 ग्राम चरस उसके पास थी उसका आर्यन खान द्वारा किया जाना था। इसके उलट एनसीबी को पता चला कि आर्यन खान ने तो अरबाज मर्चेंट को समझाया था कि वो क्रूज पर ड्रग लेकर न जाएँ।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे कार्डिलिया क्रूज में एनसीबी ने छापेमारी करके आर्यन खान को गिरफ्तार किया था। इस मामले में 19 अन्य भी आरोप थे। जब समीर वानखेड़े के नेतृत्व में छापेमारी हुई तो पाया गया कि अरबाज ने अपने जूतों में चरस को छिपा रखा था जिसका सेवल आर्यन करने वाले थे। इस गिरफ्तारी के बाद आर्यन को एनसीबी कस्टडी में रखा गया। 7 अक्टूबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया और फिर करीब महीना भर वह ऑर्थर रोड जेल में रहे। 28 अक्टूबर आर्यन की सशर्त बेल हुई और 7 माह बाद आर्यन को केस में क्लीनचिट दे दी गई।

भारतीय परिधान में कान्स में पहुँची अभिनेत्री को जानते हैं? 30 साल से कर रहीं फिल्मों में काम: इंटरनेशनल हुआ ‘मेखला चादोर’, लोग बोले – गर्व है

फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festivals) के 75वें संस्करण में शामिल हुईं असमी फिल्मों की अभिनेत्री और फिल्म डायरेक्टर एमी बरुआ (Amy Barua) अपने पहनावे को लेकर खासी चर्चा में हैं। रेड कार्पेट पर डेब्यू करते वक्त उन्होंने जिस अंदाज में भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया, उसकी प्रशंसा की जा रही है।

एक्ट्रेस एमी असम की पारंपरिक पोशाक पोशाक मेखला चादोर पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। इसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म सेमखोर दिमाषा भाषा की फिल्म है, जिसे भारतीय पविलियन में प्रदर्शित किया गया।

कॉन्स में डेब्यू की अपनी झलकियों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “सिनेमा की दुनिया में सबसे अधिक सम्मानित कार्यक्रमों में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर मैं मुगा सिल्क के परिधान में उतरी। हर असमिया का गौरव। एक असमी के तौर पर मैं अपनी भाषा और स्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में आकर काफी खुश हूँ। मैं असीम खुशी से भर गई हूँ। भारत सरकार, कार्यक्रम के आयोजकों और मेरे गृह राज्य असम के लोगों का दिल से आभार।”

सोशल मीडिया पर असमी मेखला चादोर में उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग इसकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। ‘गीतायन’ के लेखक आनंद कुमार नाम ने एमी बरुआ की पोशाक की तारीफ करते हुए लिखा, “कान्स फिल्म फेस्टिवल में भला ये मुगा सिल्क की मेखला चादोर (असम का साड़ी जैसा पारंपरिक परिधान) पहने क्यों खड़ी हैं? स्पष्ट ही है कि अपने क्षेत्र की संस्कृति को दुनिया के सामने लाने में इन्हें संकोच नहीं हुआ। ये एमी बरुआ हैं, जिन्होंने ‘सेम्खोर’ नाम की फिल्म बनाई है।”

आनंद के मुताबिक, सेमखोर दिमाषा भाषा में बनी पहली फिल्म है, जिसमें एक ऐसे क्षेत्र के लोगों की कहानी को दुनिया के सामने रखा गया, जो कि तथाकथित विकास को छोड़कर अपने पारंपरिक आवास में रहना चाहते हैं। यूजर ने अंडमान आइलैंड के सेंटिनल द्वीप पर रहने वाले लोगों का भी जिक्र किया, जिनका कथित धर्मान्तरण कराने गए ईसाई एलन चाऊ को मार दिया गया था।

इसी तरह से स्वराज्य मैगजीन की उप संपादक निष्ठा अनुश्री कहती है कि वो जल्द ही अपने लिए मेखला बनवाएँगी।

जिमी दत्ता नाम की यूजर ने कहा, “हमें आप पर गर्व है।”

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

जिंकी स्मिता नाम की यूजर ने एमी बरुआ को असम को गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद कहा।

फोटो साभार: इंस्टाग्राम

कौन हैं एमी बरुआ

एमी बरुआ असमी फिल्मों की अभिनेत्री और डायरेक्टर हैं। राज्य के नौगाँव की रहने वाली एमी करीब 30 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अर्थशास्त्र में स्नातक और सोशल वर्क में मास्टर्स की डिग्री ली है। उन्होंने 2011 में बीजेपी नेता पीयूष हजारिका से शादी की थी। उनके दो छोटे बच्चे भी हैं।

क्या है मेखला चादोर

मेखला चादोर (मेखला चादर) एक प्रकार की साड़ी है जिसमें कपड़े के दो टुकड़े होते हैं, जो ऊपर और नीचे लपेटे जाते हैं। ये असम की महिलाओं का पारंपरिक परिधान है। इस विशेष पहनावे के आधे हिस्से को ‘मेखला’ कहा जाता है जो गोल फिट होती है और पेटीकोट के ऊपर कमर नीचे होती है। जबकि, इसके ऊपरी हिस्से को चादोर कहा जाता है।

दुर्घटना में 7 जवान बलिदान, कूद कर भागे ड्राइवर अहमद शाह पर FIR: 13 साल पुरानी बिना परमिट वाली बस का मालिक इब्राहिम कस्टडी में, RC में इलियास का नंबर

भारतीय सेना के 26 जवानों को लद्दाख क्षेत्र में ले जा रही बस 27 मई 2022 को दुर्घटना का शिकार हो गई थी। अब इस मामले में बस ड्राइवर अहमद शाह पर FIR दर्ज की गई है। यह FIR 28 मई 2022 को दर्ज हुई है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर अहमद शाह अंतिम मौके पर बस से बाहर कूद गया था। इस हादसे में 7 जवान बलिदान हुए थे जबकि 19 सैनिक घायल हो गए थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्राइवर अहमद शाह पर धारा 337 (अपनी हरकतों से किसी का जीवन खतरे में डालना), 304-A (लापरवाही के चलते मृत्यु) और 279 (गलत तरीके से गाडी चलाना) IPC के तहत केस दर्ज हुआ है। यह केस लेह के नुब्रा थाने में दर्ज हुआ है। दुर्घटना हनीफ सेक्टर में हुई थी जो थोसे से 25 किलोमीटर की दूरी पर है। जैसे ही बस 50-60 फीट गहरी खाई में गिरने लगी, वैसे ही ड्राइवर अहमद शाह ने बाहर छलाँग लगा दी थी।

मो0 इब्राहिम की बस का 3 साल से एक्सपायर था फिटनेस

ऑनलाइन उपब्लध आँकड़ों के मुताबिक जिस वाहन से सैनिकों को ले जाया जा रहा था वह स्वराज माजदा मिनी बस थी। सफेद और लाल रंग की वह दुर्घटनाग्रस्त बस लगभग 13 साल पुरानी थी। बस के मालिक का नाम मोहम्मद इब्राहिम है। मोहम्मद इब्राहिम के अब्बा का नाम गुलाम हैदर है। बस लेह RTO ऑफिस द्वारा रजिस्टर्ड है। सैनिको को ले जा रही उस बस का फिटनेस भी मार्च- 2020 में खत्म हो चुका था। यह बस जम्मू एन्ड कश्मीर बैंक द्वारा फाइनेंस की गई थी। इस बस की परमिट भी नवंबर 2019 तक वैलिड बताई जा रही है।

फिटनेस

15 दिनों से OTP माँग रहा था बस मलिक इब्राहिम

ऑपइंडिया ने बस मालिक मोहम्मद इब्राहिम के दोस्त मोहम्मद इलियास से बात की। इलियास ने बताया, “बस मालिक इब्राहिम मेरा दोस्त है। मेरे ही मोबाइल नंबर पर उसकी बस की RC बनी हुई है। वो लेह में रहता है और मैं कारगिल में। पिछले लगभग 15 दिनों से इब्राहिम मुझ से कॉल कर के OTP माँग था। शायद उसको अपनी गाड़ी के कागजातों में कुछ बदलाव करवाना रहा होगा। हालाँकि मैंने उसे OTP नहीं दिया। उसकी गाड़ी की दुर्घटना की जानकारी मुझे भी हुई है।”

पुलिस कस्टडी में है बस मालिक इब्राहिम

ऑपइंडिया ने मोहम्मद इब्राहिम का ट्रांसपोर्ट कारोबार देखने वाले शब्बीर शाह से बात की। शब्बीर ने जताया, “मैं इब्राहिम के ट्रांसपोर्ट के काम को देखता हूँ। दुर्घटनाग्रस्त बस जहाँ थी अभी भी वहीं पड़ी है। गाड़ी के फिटनेस पूरा होने या न होने की जानकारी मुझे नहीं है। गाड़ी के मालिक से पुलिस वाले पूछताछ कर रहे हैं। उसका नुब्रा वैल्यू मिनी बस ऑपरेटर नाम से ट्रांसपोर्ट है। इब्राहिम के पास एक ही बस है। फ़िलहाल वो (इब्राहिम) पुलिस कस्टडी में हैं।”

स्थिर है घायल जवानों की हालत

नुब्रा के SHO के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला ड्राइवर की लापरवाही का लग रहा है। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने बचाव अभियान में सेना और पुलिस की मदद की। सभी घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट कर के चडीगढ़ चंडी मंदिर क्षेत्र स्थित पश्चिम कमांड अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं बलिदानी सैनिकों के पार्थिव शव दिल्ली भेज दिए गए हैं जहाँ से उन्हें उनके पैतृक स्थानों पर भेजा जाएगा।

‘कब्ज़ा कर के बनाई गई मस्जिद को गिरा दो’: मंदिरों को ध्वस्त कर बनाए गए मस्जिदों पर बोले थे गाँधी – मुस्लिम खुद सौंप दें ऐसे स्थल

27 मंदिरों को तोड़कर बनी कुतुब मीनार और भगवान शिव की मंदिर के ऊपर बने ज्ञानवापी को लेकर देश भर में मंदिर और मस्जिद की डिबेट हो रही है। मुगल आक्रांताओं ने हजारों मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनवाईं। क्या तलवार के बल पर जबरन जिन स्थानों पर मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाई गईं? उन्हें मस्जिदें मानी जानी चाहिए? अनेक मस्जिदें ऐसी हैं जिनकी दीवारें आज भी मंदिर के हैं, उनके सिर्फ ऊपरी गुंबदों के आकार को बदलकर मस्जिद का रूप दिया गया है।

क्या ये मस्जिदें हुईं? वैसे भी इस्लाम किसी की इबादतगाह को तोड़कर मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं प्रदान करता है। मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदों पर महात्मा गाँधी ने क्या कहा है – साक्ष्य, तथ्य और इतिहास के आईने में इसे समझने की कोशिश करते हैं। 27 जुलाई, 1937 को प्रकाशित एक लेख में महात्मा गाँधी ने लिखा है – “जो मस्जिदें मंदिर तोड़कर बनाई गई हैं, वे गुलामी की निशानी हैं।” इस लेख की तस्वीर आप देख सकते हैं, पढ़ सकते हैं और समझ सकते हैं कि गाँधी जी के विचार क्या हैं।

ध्वस्त किए गए मंदिरों और उसके ऊपर बने मस्जिदों पर महात्मा गाँधी की राय

गाँधी जी का ये लेख ‘सेवा समर्पण’ (दिल्ली की मासिक पत्रिका) में, 27 जुलाई, 1937 को प्रकाशित किया गया था। इस आर्टिकल में महात्मा गाँधी ने श्रीराम गोपाल ‘शरद’ के पत्र का जवाब भेजा है। इसमें गाँधी जी ने खुलकर अपने विचार साझा किए हैं। आइए, बताते हैं कि महात्मा गाँधी ने क्या लिखा है इस लेख में।

इसमें महात्मा गाँधी ने लिखा है, “किसी भी धार्मिक उपासना गृह के ऊपर बलपूर्वक अधिकार करना बड़ा जघन्य अपराध है। मुगल काल में धार्मिक धर्मांधता के कारण मुगल शासकों ने हिंदुओं के बहुत से धार्मिक स्थानों पर कब्जा कर लिया, जो हिंदुओं के पवित्र आराधना स्थल थे। इनमें से कई को लूटा गया और कई को मस्जिदों में तब्दील कर दिया गया। हालाँकि, मंदिर और मस्जिद दोनों ही भगवान की पूजा करने के पवित्र स्थल हैं और दोनों में कोई अंतर नहीं है। मुस्लिमों और हिंदुओं के पूजा करने का तरीका अलग है।”

महात्मा गाँधी लिखते हैं, “धार्मिकता के दृष्टिकोण से देखें तो मुस्लिम कभी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हिंदू उस मस्जिद में लूटपाट करें, जहाँ वह इबादत करते हैं। इसी तरह हिंदू भी यह बर्दाश्त नहीं करेंगे कि जहाँ वह भगवान राम, कृष्ण, विष्णु और अन्य भगवानों की पूजा करते हैं, उसे ध्वस्त कर दिया जाए। जहाँ भी ऐसी घटनाएँ हुई हैं, वे गुलामी की निशानी हैं। जहाँ विवाद हैं, हिन्दुओं और मुस्लिमों को आपस में इनको लेकर तय करना होगा। मुस्लिमों के वे पूजा स्थल जो हिंदुओं के कब्जे में हैं, हिंदुओं को उन्हें उदारता से मुस्लिमों को देना चाहिए।”

इस्लामी आक्रांताओं के कृत्य में गाँधी जी ने लिखा था

महात्मा गाँधी ने आगे लिखा था, “इसी तरह हिन्दुओं के जिन धार्मिक स्थलों पर मुस्लिमों का कब्जा है, उन्हें खुशी-खुशी हिन्दुओं को सौंप देना चाहिए। इससे आपसी भेदभाव दूर होगा और हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच एकता बढ़ेगी, जो भारत जैसे देश के लिए वरदान साबित होगी।” 27 जुलाई, 1937 को ‘नवजीवन’ के इस अंक में गाँधी जी बिना किसी लाग-लपेट के साफ-साफ कहते हैं कि हिंदुओं की जिन धार्मिक स्थलों पर मुस्लिमों का कब्जा है उन्हें खुशी-खुशी हिंदुओं को सौंप देना चाहिए।

महात्मा गाँधी ने मंदिर गिरा के बनाए गए मस्जिदों पर और क्या कहा था?

85 वर्ष पहले जिस बात को गाँधी जी ने कहा था अब उस पर अमल करने का समय आ गया है। महात्मा गाँधी ने 1925 में भी मस्जिदों द्वारा मंदिरों की जमीनों पर अवैध कब्जे पर मंदिरों के पुनर्निर्माण की बात कही थी।

यही नहीं, गाँधी जी ‘यंग इंडिया’ के 5 फरवरी, 1925 को एक दूसरे लेख में लिखते हैं- “अगर ‘अ’ (हिन्दू) का कब्जा अपनी जमीन पर है और कोई शख्स उसपर कोई इमारत बनाता है, चाहे वह मस्जिद ही हो, तो ‘अ’ को यह अख्तियार है कि वह उसे गिरा दे। मस्जिद की शक्ल में खड़ी की गई हर एक इमारत मस्जिद नहीं हो सकती। वह मस्जिद तभी कही जाएगी जब उसके मस्जिद होने का धर्म-संस्कार कर लिया जाए। बिना पूछे किसी की जमीन पर इमारत खड़ी करना सरासर डाकेजनी है।”

गाँधी जी ने आगे लिखा था, “डाकेजनी पवित्र नहीं हो सकती। अगर उस इमारत को जिसका नाम झूठ-मूठ मस्जिद रख दिया गया हो, उखाड़ डालने की इच्छा या ताकत ‘अ’ में न हो, तो उसे यह हक बराबर है कि वह अदालत में जाए और उसे अदालत द्वारा गिरवा दें।” (मूलतः ‘यंग इंडिया’ – 5 फरवरी, 1925 को प्रकाशित; ‘गाँधी सम्पूर्ण वांग्मय’, खंड 26, पृष्ठ 65-66)

अब समय आ गया है कि गाँधी के अनुयायी भी इसका समर्थन करें और गाँधी जी की इस सलाह पर अमल करें, जिससे समाज में भाईचारा व्याप्त सके। ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ की दुहाई देने वाले इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं? क्या गंगा-जमुनी तहजीब की सारे ठेकदारी हिंदुओं के पास है ? इसमें मुस्लिम पक्ष का कोई रोल नहीं है? इस तहजीब को बनाए रखने के लिए मुस्लिमों को भी आगे आना चाहिए और जिन-जिन स्थानों पर विदेशी लुटेरों और आक्रांताओं ने जबरन मंदिर तोड़कर मस्जिदें बनाई हैं, उन्हें हिंदुओं को सौंपकर उदारता का परिचय देना चाहिए।

‘ऑल इंडिया सेक्सुअल असॉल्टर्स’: JNU में AISA के कॉमरेड पर छात्रा के यौन शोषण का आरोप, दावा – आईशी घोष ने शिकायत करने से रोका

वामपंथियों का गढ़ माना जाने वाला दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) एक बार फिर से चर्चा में है। मामला है परिसर के अंदर एक छात्रा के यौन उत्पीड़न का। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शनिवार (28 मई, 2022) को वामपंथियों के स्टूडेंट विंग ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिशन (AISA) के एक मेंबर पर JNU कैम्पस में ही छात्रा के यौन शोषण (Sexual Misconduct) का आरोप लगाया है।

बताया जा रहा है कि आरोपित प्रसन्ना राज नाम का व्यक्ति है, जो कि सेंटर फॉर पॉलिटिकल स्टडीज (CPS) से मास्टर डिग्री कर रहा है। ये कथित घटना जेएनयू के चंद्रबाघा होटल की छत पर हुई। इस घटना को लेकर एबीवीपी ने एक बयान जारी कर कहा, “उसने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश के साथ ही उसे पब्लिक में नहीं बोलने को लेकर धमकी भी दी। सीनियर ‘कामरेड’ इस घिनौने कृत्य को दबाने की कोशिशों में जुट गए हैं। अब तक संगठन की किसी भी महिला कार्यकर्ता ने इस वीभत्स हमले के खिलाफ आवाज नहीं उठाई है।”

ABVP का कहना है कि लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश करने वाला आरोपित प्रसन्ना जेएनयू के कैम्पस में बेखौफ होकर घूमता देखा गया। वहीं, AISA के लोग उसे दोषी ठहराने की जगह पीड़िता को दोषी साबित करने की कोशिशें कर रहे हैं। छात्र संगठन ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि जेएनयू छात्र संघ की अध्यक्ष आईशी घोष इस घटना पर चुप्पी मार के बैठ गई हैं। इसमें आगे कहा गया, “नारीवाद का झंडा बुलंद कर ये पहले एक्टिविज्म के नाम पर छात्रों को अपने संगठन में आने का लालच देते हैं। लेकिन जब कभी इनके संगठन (वामपंथियों ) के ही कार्यकर्ता महिलाओं के साथ रेप जैसे घिनौने कृत्य करते हैं तो ये चुप हो जाते हैं।”

पता चला है कि इस घटना को लेकर पीड़िता ने आईशी घोष से मदद माँगी थी, लेकिन घोष ने बड़ी ही चालाकी के साथ पीड़िता को ICC से शिकायत करने से रोकते हुए उसे गैर-मौजूदा GSCASH से संपर्क करने को कहा। ABVP का कहना है कि यह कम्युनिस्ट समूह से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोपितों को बचाने का क्लासिक तरीका है। ABVP ने इसका उल्लेख किया है कि किस तरह वामपंथी संगठन से जुड़े कई लोग पहले भी यौन उत्पीड़न मामलों में शामिल रहे हैं। इसी तरह से आरोप AISA के पदाधिकारी अनमोल रतन पर भी है कि उसने एक छात्रा के साथ उसके ही कमरे पर 2 दिनों तक रेप किया था।

ABVP के मुताबिक, “अकबर चौधरी, केशव कुमार ये कुछ ऐसे आरोपित हैं, जिनके नामों को समय के साथ भुलाया नहीं जाना चाहिए। बहरहाल अगर AISA का नाम बदलकर ‘ऑल इंडिया सेक्शुअल असॉल्टर्स’ भी कर दिया जाए तो किसी तरह की आतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। इन्हीं वैचारिक और ऑर्गनाइजेशनल समस्याओं के चलते इसके 11 लोग AISA से इस्तीफा दे चुके हैं।”

छात्र संगठन का मानना है, “यूनिवर्सिटी कैंपस के कम्युनिस्ट अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए GSCASH का सहारा ले रहे हैं, क्योंकि AISA और SFI सेक्सुअल असॉल्टर्स को ये बचाता है। ये बात सभी जानते हैं कि दोषी होते हुए भी GSCASH ने किस तरह से अकबर चौधरी, अरशद आलम, शकील अंजुम का बचाव किया था। GSCASH ने दिल्ली पुलिस को FIR रजिस्टर करने से रोककर इन सभी को बचाया था।”

PHD स्टूडेंट से छेड़छाड़

ये घटना इसी साल जनवरी की है। उस दिन 17 जनवरी थी और वक्त रात के 11:45 बजे का था। एक व्यक्ति यूनिवर्सिटी ईस्टर्न गेट से बाइक से अंदर आया और उसने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता कैंपस के अंदर ही रहने वाली PHD की स्टूडेंट थी। बाद में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज किया था।

इसी तरह से साल 2018 में JNU की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि कठुआ विरोध प्रदर्शन के ‘हीरो’ ने उसके साथ बलात्कार किया था। पीड़िता ने कहा कि उसन इस घटना को लेकर चुप रहने का विकल्प चुना। आरोपित ने न केवल उसे शारीरिक तौर पर क्षति पहुँचाई, बल्कि मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। पीड़िता ने आगे लिखा था कि पहले वो इस कारण से चुप रह गई थी, क्योंकि उसे लगा कि अगर वो इसका खुलासा करती है तो इससे कठुआ में बच्ची के साथ हुई बर्बरता का मामला ठंडा पड़ सकता था।