Home Blog Page 4598

इस्लामी आतंक का बर्बर चेहरा: मात्र 1 हफ्ते में ली 221 लोगों की जान, 11 देशों पर हुए 38 हमले – मीडिया रिपोर्ट

इस्लामी आतंकियों ने विश्व के हर कोने में कहर मचा रखा है। कुछ देश ऐसे भी हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में इनकी बर्बरता झेली। एक जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में केवल 7 दिनों के भीतर इस्लामी आतंकियों ने 11 देशों पर आक्रमण किया और 221 लोगों को मारा।

वहीं, 9 दिन के आँकड़े देखें तो इस्लामी आतंक का शिकार कुल 280 लोग हुए। इसके अलावा 30 दिन के अंदर 135 इस्लामी हमले 21 देशों में हुए, जिसमें करीब 662 लोग मारे गए और 646 घायल हुए।

सभी आँकड़े द रिलिजियन ऑफ पीस वेबसाइट के अनुसार:

1 अगस्त 2020:

  • अफ़गानिस्तान के तरीन कोट में तालिबानियों ने एक बाग में बम फिट किया, जिसके कारण एक निवासी की मौत हो गई।
  • इसी दिन अफ़गानिस्तान के खोदजे में सामाजिक कार्यकर्ता का अपहरण हुआ और बाद में कट्टरपंथियों ने उसे मार डाला।
  • नाइजीरिया के नसरवा में भी इस दिन गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में 5 लोग मारे गए और 14 घायल हुए। वेबसाइट बताती है कि इस घटना के पीछे भी संप्रदाय विशेष के आतंकियों का हाथ संदिग्ध है।
  • साइरिया के डेर एज्जोर में ISIS का हमला हुआ, जिसमें 4 लोग मारे गए और 2 घायल हुए। 

2 अगस्त 2020:

  • इथियोपिया के गुबा में संप्रदाय विशेष के आतंकियों के हमले में 13 नागरिकों को अपनी जान गँवानी पड़ी और 6 घायल हुए।
  • बुर्किना फासो के औएहिगौया में कट्टरपंथियों ने एक आईडी हमला किया। इस हमले में 6 लोग मारे गए और 4 घायल हुए।
  • साइरिया के डेर एज्जोर में ISIS ने दो लोगों की हत्या की। इनमें एक तो लोकल इंवेस्टिगेटर था, जिसे पकड़कर ISIS ने मारा। दूसरा एक आम व्यक्ति था, जिसका पहले अपहरण हुआ और फिर उसका गला काटा गया।
  • कैमरूप के Nguetchewe में इस दिन बोको हरम नाम के इस्लामिक ग्रुप ने एक कैंप में ग्रेनेड फेंका। जिसके कारण यहाँ 18 लोगों की मौतें हुईं और 11 लोग घायल हुए।
  • माली के गोमा कौरा में स्थानीय सैनिक जिहादियों द्वारा घात लगाकर मारे गए।
  • अफ़गानिस्तान के जलालाबाद में एक जेल पर हमला किया गया, जिसमें 29 लोगों की जानें गईं और 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
  • सोमालिया के Wanlaweyn में अलकायदा के आतंकियों ने एक घर पर ग्रेनेड का हमला किया, जिसके कारण उस घर का 1 व्यक्ति मारा गया और 1 गंभीर रूप से घायल हुआ।

3 अगस्त 2020:

  • अफ़गानिस्तान के शिकल में एक शादी समारोह में ही बम विस्फोट कर दिया गया। इसमें दो महिलाएँ और एक बच्चा मारे गए।
  • नाइजीरिया के वाशो में एक पत्रकार को उसके घर में ही जान से मार दिया गया। इसके पीछे फुलानी कट्टरपंथियों का हाथ संदिग्ध है।
  • सोमालिया के मोगादिशु में एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को रेस्ट्रां के बाहर उड़ा लिया, जिसके कारण वहाँ मौजूद दो सुरक्षाकर्मी मारे गए।
  • अफ़गानिस्तान के स्पिन बोलदोक में एक बम हमले में 2 नागरिक मारे गए और 2 घायल हुए।

4 अगस्त 2020:

  • अफ़गानिस्तान के चेमई शेर में 12 पुलिसकर्मी एक बंदी को गाड़ी में बैठाकर ले जा रहे थे। तभी तालिबानियों ने हमला बोला और बर्बरता से सभी की हत्या कर दी।
  • अफ़गानिस्तान के इजाना में एक कट्टरपंथी ने एक स्थानीय गायक की हत्या की।
  • अफ़गानिस्तान के फराह में तालिबानियों ने एक डॉक्टर को मार डाला।
  • सीरिया के मायादीन में इस दिन 3 लोग ISIS का शिकार हुए। एक सुरक्षाकर्मी और दो आम नागरिक। सुरक्षाकर्मी को तो एक बंदूकधारी ने मारा। जबकि बाकी दो बम ब्लास्ट का शिकार हुए। इस बम हमले में 8 अन्य घायल भी हुए।

5 अगस्त 2020:

  • इथिओपिया के गुबा में 3 लोग इस्लामिक अटैक में घायल होने के बाद मारे गए।
  • इराक के माताबजिया में ISIS ने 3 आम जनों की हत्या की।
  • पाकिस्तान के बिन साही में तालिबानियों ने सीमा पर तैनात के सुरक्षाकर्मी को गोलियों से भून डाला।
  • अफ़गानिस्तान का Hadurokali में एक दुकानदार की हत्या की गई।
  • अफ़गानिस्तान के खशरोड में मजहबी उन्मादियों ने बम हमला करके 7 नागरिकों की जान ले ली जबकि 1 नागरिक इसमें घायल हुआ।
  • इराक के सालादीन में ISIS ने दो इराकियों को मार डाला और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
  • सोमालिया के Daynuney में 8 लोगों को अल शबाब द्वारा मारा गया।

6 अगस्त 2020:

  • अफ़गानिस्तान के चश्माए शिर में एक बम हमले में 11 लोग मारे गए।
  • नाइजीरिया के कुरमीन मसारा में स्थित एक गाँव पर आतंकियों ने सुनियोजित हमला किया। इसमें 13 ग्रामीण मारे गए और 5 गंभीर रूप से घायल हुए।
  • नाइजीरिया के तकमावई में 7 ग्रामीणों को संप्रदाय विशेष के आतंकियों ने मारा।
  • अफ़गानिस्तान के नावा में 6 पुलिसकर्मियों की हत्या कट्टरपंथियों ने की।
  • भारत के काजिगुंड में ग्राम प्रधान को उसके घर के पास मुजाहिद्दिनों ने मार डाला।
  • अफ़गानिस्तान के तागाब में एक तालिबानी हमला हुआ, जिसमें 3 मारे गए।
  • इराक में खानाकिन में इस्लामिक स्टेट ने हमला किया, जिसमें दो इराकियों की जान चली गई।
  • यमन के रादा में अलकायदा ने एक शिया समुदाय के व्यक्ति को मार डाला।

7 अगस्त 2020:

  • नाइजीरिया के जंगो कतफ में फुलानी आतंकियों ने 12 से अधिक ग्रामीणों को मार डाला।
  • बुर्किना फासो के Namoungou में फिर एक बड़ा हमला हुआ। इस्लामिक आतंकी इस बार मशीन गन के साथ पशु बाजार में आए और 20 लोगों को मौत के घाट उतार गए।
  • नाइजीरिया में कदूना में जमात अल-अंसार अल-मुस्लीमीन ने दो दर्जन से अधिक “धर्म त्यागने” वालों को मारने का दावा किया।

8 अगस्त 2020:

  • सोमालिया के मोगादिशु में एक स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर सुसाइड बॉम्बर ने खुद को बम से उड़ा लिया। जिसमें आसपास के 8 लोग मारे गए और 14 घायल हुए।
  • अफ़गानिस्तान के गजनी में एक तालिबानी हमला हुआ, जिसमें 7 लोग मारे गए और 15 को गंभीर चोट पहुँची।
  • पाकिस्तान के क्लिफ्टन में एक 19 वर्षीय महिला के सिर पर बुलेट मार दी गई।
  • अफ़गानिस्तान के शेरजाद में एक परिवार पर मोर्टर दागा गया। 9 लोग इसके कारण घायल हुए और 1 को अपनी जान गँवानी पड़ी।
  • अफ़गानिस्तान के मायवंद में एक कट्टरपंथी समूह ने स्थानीय पुलिस पर बर्बर हमला किया और 4 पुलिसकर्मियों को मार डाला।

9 अगस्त 2020:

  • भारत के जम्मू कश्मीर के शोपियाँ में एक सुरक्षागार्ड की हत्या कर दी गई।
  • अफ़गानिस्तान के मातखान में एक मोटरसाइकिल को अपना निशाना बनाया और रोडसाइड बम के इस्तेमाल से दो लोगों को मार डाला।
  • अफ़गानिस्तान के शी नारी में तालिबानियों ने 8 नागरिकों को मारा।
  • अफ़गानिस्तान के काबुल में कट्टरपंथियों ने बम हमले में दो लोगों की जान ली।
  • नाइजर के कोर में फ्रांसिसियों को गाइड और ड्राइवर सहित मार दिया गया।

मर चुके पिता को आखिरी बार देखने के लिए जब बेटे से माँगे ₹51000: पश्चिम बंगाल की कहानी

बंगाल में एक बेटे को अपने मृत पिता के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल प्रशासन से लेकर पुलिस और मीडियाकर्मियों तक से गुहार लगानी पड़ी। अस्पताल के स्टाफ ने पहले तो बेटे को उसके पिता की मृत्यु के बारे में सूचना नहीं दी और जब बेटे ने पूछा तो पता चला कि शव दाह संस्कार के लिए जा चुका है। बेटा जब श्मशान घाट पहुँचा तो वहाँ उससे मोटी रकम माँगी गई। इसके बाद उस बेटे ने पुलिस से गुहार लगाई और मीडिया से दबाव बनवाया। तब जाकर वह अपने पिता को आखिरी बार देख पाया।

हरि गुप्ता के पुत्र सागर गुप्ता के अनुसार, उनके पिता की मृत्यु कोरोना के कारण शनिवार को हुई। लेकिन अस्पताल ने उन्हें इस संबंध में समय से सूचित नहीं किया और रविवार को फोन करके जानकारी दी कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है। जब उन्होंने इस बारे में अस्पताल स्टाफ से सवाल किए, तो जवाब मिला कि उनके पास कॉन्टैक्ट नंबर नहीं था।

परिजन भागते-भागते अस्पताल पहुँचे, पर वहाँ बताया गया कि शव को दाह संस्कार के लिए भेज दिया गया। इसके बाद परिवार श्मशान घाट भी पहुँचा। लेकिन वहाँ अस्पताल के स्टाफ ने उनसे 51000 रुपए की माँग की। इसी बात को सुनकर परिवार वालों की उनसे बहस भी हुई, जिससे अस्पताल का स्टाफ 51000 रुपए की जगह 31000 रुपए माँगने लगा।

स्टाफ का ऐसा बर्ताव देखकर परिवार ने पुलिस को संपर्क किया और अधिकारियों को भी बताया कि पुलिस पहुँच रही है। मगर, तब भी अस्पातल अधिकारियों ने उनकी नहीं सुनी। अधिाकिरयों ने पुलिस को भी कह दिया कि वह वापस जाएँ और उच्चाधिकारियों से इस संबंध में बात करें।

परिवार ने इस बीच ये सारी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करने की कोशिश की। किंतु उन लोगों ने परिजनों का फोन भी छीन लिया। बाद में मीडिया के दबाव में आकर अधिकारियों ने डिपोजिट अमाउंट के रूप में केवल 2500 रुपए लिए और बॉडी को दिखाया। परिवार ने कहा कि यह सब मीडिया दबाव के कारण संभव हो पाया।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जब इस संबंध में हावड़ा कॉर्पोरेशन कमिशनर धवल जैन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि श्मशान घाट पर बड़े अक्षरों में नंबर लिखा हुआ है। अगर किसी को कोई बात की चिंता है या शिकायत है तो वह हमें इस नंबर पर कॉल कर सकता है। लेकिन तब भी परिवार ने कोई शिकायत नहीं की। शायद उन्होंने यह नंबर ही नहीं देखा। हमें जैसे ही इस संबंध में शिकायत मिलेगी, तब जाँच करेंगे।

महेश भट्ट की ‘सड़क-2’ में किया जाएगा हिन्दुओं को बदनाम: आश्रम के साधु के ‘असली चेहरे’ को एक्सपोज करेगी आलिया

सुनील दत्त के बेटे हैं संजय दत्त। महेश भट्ट की बेटियाँ हैं पूजा और आलिया। सिद्धार्थ रॉय कपूर के भाई हैं आदित्य। इन सबकी फिल्म आ रही है सड़क-2, जिसे निर्देशित कर रहे हैं महेश भट्ट और इसका निर्माण वो अपने भाई मुकेश भट्ट के साथ मिल कर कर रहे हैं। ऐसे में लाजिमी है कि नेपोटिज्म विवाद के बीच इस फिल्म का विरोध हो क्योंकि सुशांत मामले में भी महेश भट्ट को लेकर कई खुलासे हुए हैं।

सोशल मीडिया पर भी इस दौरान ‘अनइंस्टॉल हॉटस्टार’ ट्रेंड होता रहा क्योंकि लोगों का कहना है कि इस फिल्म में केवल नेपोटिज्म के प्रोडक्ट्स भरे पड़े हैं, जिन्हें महेश भट्ट आगे बढ़ा रहे हैं। चूँकि इसे ‘डिजनी हॉटस्टार’ पर रिलीज किया जाना है, इसीलिए इसका विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया में कई लोगों ने हॉटस्टार को अनइंस्टॉल कर के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए। अब एक और कारण से फिल्म का विरोध हो रहा।

ये कारण है- इस फिल्म की कहानी। हम जानते हैं कि बॉलीवुड में अक्सर पंडितों और साधु-संतों को धोखेबाज और बलात्कारी दिखाया जाता रहा है जबकि संप्रदाय विशेष के किरदारों को ईमानदार और देश के लिए मर-मिटने वाला प्रदर्शित किया जाता रहा है। इसी तरह ‘सड़क-2’ में भी महेश भट्ट एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं, जिसमें एक साधु को बुरा दिखाया जाएगा और उसके काले कृत्यों का खुलासा किया जाएगा।

‘मुंबई मिरर’ ने फिल्म के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया कि इस फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार एक ऐसी महिला का होगा, जो एक ‘फेक बाबा’ से पंगा लेती है। दिखाया जाएगा कि दुनिया के सामने अच्छा बना रहे वाला गुरु कितना बड़ा अपराधी है और उसका असली चेहरा कुछ और है। ये आलिया बनाम एक आश्रम चलाने वाले बाबा की कहानी है। संजय दत्त का किरदार बाबा को ‘एक्सपोज’ करने में आलिया की मदद करेगा।

सड़क-2 में आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक

सिने इंडस्ट्री में कई खलनायक वाले किरदारों को जीवंत कर चुके गुलशन ग्रोवर का भी इस फिल्म में अहम किरदार है लेकिन महेश भट्ट का कहना है कि मुख्य विलेन बाबा के किरदार में वो नहीं ‘महान अभिनेता’ ने प्ले किया है। मई 2019 में जब फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, तभी महेश भट्ट ने ये बातें कही थीं। अब पता चला है कि विलेन बाबा या गुरु का किरदार महशूर थिएटर एक्टर मकरंद देशपांडे प्ले करेंगे।

सड़क-2 को अगस्त 28, 2020 को हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर्स देखने पर पता चलता है कि आलिया भट्ट और संजय दत्त किसी तांत्रिक के तरह के व्यक्ति से टकरा रहे हैं, जिसे पिशाच की तरह प्रदर्शित किया गया है। साथ ही पोस्टर्स में ये अभिनेता-अभिनेत्री ‘आग से खेलते’ भी नज़र आते हैं। आलिया के पोस्टर के साथ ‘असली हिम्मत वो होती है जो डर के बावजूद भी जुटानी पड़ती है” टैगलाइन लिखा है।

1999 में आई ‘कारतूस’ के बाद से महेश भट्ट ने निर्देशन से एक तरह का संन्यास ले रखा था, जो सड़क-2 के साथ ख़त्म होगा। बता दें कि 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा के अपने घर में लटके मिले थे। 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। खुलासा हुआ है कि इसी दिन सुशांत का घर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चकवर्ती ने छोड़ा था। 8 से 13 जून के बीच महेश भट्ट और रिया चकवर्ती के बीच फोन पर कई बार बात हुई।

BJP जिलाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या, निकले थे मॉर्निंग वॉक पर: CM योगी ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर की हत्या कर दी गई है। ये घटना मंगलवार (अगस्त 11, 2020) की सुबह हुई। तीन अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। संजय खोखर को तीन गोलियाँ लगी हैं, जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छपरौली थाना क्षेत्र में ये वारदात हुई, जब वो तड़के सुबह सैर के लिए निकले थे।

भाजपा नेता की हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने बताया है कि भाजपा नेता संजय खोखर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपितों की जल्द गिरफ़्तारी कर इस हत्याकांड के खुलासे की बात कही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की है। कहा जा रहा है कि सीएम ने इस मामले में सख्ती दिखाई है और पुलिस को घटना के खुलासे के लिए 24 घंटे का वक़्त दिया है। मुख्यमंत्री ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। संजय खोखर काकोर कला गाँव के जूनियर हाईस्कूल में बतौर शिक्षक कार्यरत थे। वो तिलवाड़ा मार्ग से सुबह की सैर के लिए निकले थे।

वहाँ से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर एक खेत में उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई। वो अकेले ही घूमने निकले थे। स्थानीय एसपी, सीओ और थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया है कि अपराधी पहले से ही घात लगा कर बैठे हुए थे। संजय खोखर 3 वर्षों तक बागपत में भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे थे और उनके कार्यकाल में ही पार्टी ने बड़ौत व बागपत विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी।

हाल ही में इसी तरह से बडगाम में भाजपा OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष अब्दुल हामिद नज़र की हत्या कर दी गई। आतंकियों ने उन्हें रविवार (अगस्त 9, 2020) को गोली मार दी थी। भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अब्दुल हामिद सिक्यॉरिटी सेंटर से सैर के लिए निकले थे। तभी बाइक सवार आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी थी। 38 वर्षीय अब्दुल हामिद नज़र बडगाम के मेहदीपोरा के रहने वाले थे।

आर्म्स रैकेट चला रहा मंत्रालय का कर्मचारी इंसार खान धराया, कई अपराधियों को दिए थे फर्जी लाइसेंस वाले हथियार

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के एक ऐसे कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है, जो हथियारों का एक बड़ा रैकेट चला रहा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मोहम्मद इंसार खान को गिरफ्तार किया है, जो आर्म्स रैकेट का संचालक था। जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब वो इंडिया गेट पर हथियारों की डिलीवरी देने के लिए पहुँचा था। उसका सहयोगी पारस चोपड़ा भी गिरफ्तार हुआ है।

पारस हरियाणा के करनाल में एक गन हाउस चलाता था। इस मामले में तलाश किए जा रहे तीसरे अभियुक्त का नाम दीपक है, जो बागपत का हिस्ट्री शूटर है। वो फ़िलहाल फरार है। ये गैंग गन हाउस से फेक लाइसेंस बनवा कर बंदूकें उठाता था और फिर उसे दुर्दांत अपराधियों को बेच दिया करता था। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के हिस्ट्रीशीटर अपराधी इस गैंग से हथियार ख़रीदा करते थे।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि उन्हें ख़ुफ़िया सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दिल्ली से हथियार लेकर यूपी के बदमाशों को बेचने के लिए आने वाला है। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और इंडिया गेट के पास तिलक मार्ग से इंसार खान दबोचा गया, जो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय का कर्मचारी निकला। पूछताछ में उसने बताया कि वो दीपक से पिस्टल खरीद कर आ रहा था।

वह फर्जी लाइसेंस बनवा कर गन हाउस से अब तक कई पिस्टल खरीद चुका था। पुलिस ने दीपक के घर पर भी छापेमारी की, जहाँ से 14 करतूत और एक पिस्टल की मैगजीन बरामद हुई। ‘चोपड़ा गन हाउस’ का संचालक पारस चोपड़ा भी धरा गया है। इंसार के पास से जो पिस्टल बरामद हुई, उसे भी पारस ने दीपक को बेचा था। हथियार के सत्यापन के बिना ही उसे बेच दिया जाता था।

पुलिस को हथियारों की खरीद-बिक्री का कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला है। पूछताछ में इंसार खान ने बताया कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नई दिल्ली द्वारा आयोजित आशुलिपिक की परीक्षा के बाद श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में उसकी नौकरी लगी थी। उसने बताया कि वो सोचता था कि वो सरकारी कर्मचारी है, इसीलिए उस पर किसी का भी शक नहीं जाएगा। इसी आड़ में वो आर्म्स रैकेट चला रहा था।

इंसार खान ही उत्तर प्रदेश से हथियारों की सप्लाई लेता था और फिर दिल्ली में डिलीवरी करता था। इससे पहले भी लखनऊ में उस पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का ममला दर्ज किया गया था। 2012 में उसकी सरकारी नौकरी लगी थी। अमीनाबाद पुलिस ने उसे स्टेनोग्राफर की परीक्षा में चीटिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार भी किया था। बावजूद इसके वह मंत्रालय में नौकरी पाने में कामयाब रहा था।

चायनीज मजदूरों ने पाकिस्‍तानी सैनिकों को जम कर पीटा, ‘ऊपर’ से आदेश आया – ‘पलट कर मत मारना’

चीन के कर्ज में डूबे पाकिस्तान की हालत इस खबर से अच्छे ढंंग से समझी जा सकती है। परमाणु संपन्न देश (धमकी देते वक्त वो यही कहता है) की सेना को दूसरे देश के मजदूर सरेआम धो देते हैं, वो भी जम कर। और ऊपर के अधिकारियों से आदेश से क्या आता है – “कुछ मत करना, पलट कर मारने की सोचना भी मत।” यह आदेश निश्चित ही अंग्रेजी में था लेकिन उसके हिंदी अनुवाद का सार यही है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (CPEC) पर काम करने वाले चीन के मजदूरों ने पाकिस्तान के दो सैनिकों को खूब पीटा। पाकिस्‍तानी सेना के हवलदार असदउल्‍ला और सिपाही फजल-उर-रहमान को चीनी मजदूरों ने पीटा है।

पाकिस्‍तानी सैनिकों की चायनीज मजदूरों द्वारा थुराई के संबंध में वहाँ के लेफ्टिनेंट कर्नल इमरान कासिम ने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भी लिखा। लेकिन चायनीज मजदूरों पर कार्रवाई के बजाए सेना और सरकार के अधिकारियों ने खामोश रहने का आदेश दिया। ऊपर से जवानों को संयम बरतने की सलाह दी गई।

लेफ्टिनेंट कर्नल इमरान कासिम के लिखे लेटर के अनुसार, चायनीज मजदूरों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच मारपीट की घटना 21 जुलाई की है। यह उन पाकिस्तानी सैनिकों के साथ हुआ, जिन्हें चार चायनीज मजदूरों की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया था। लेटर में बताया गया कि सैनिकों के पास कोई ट्रांसलेटर नहीं था, जिससे यह विवाद मारपीट तक बढ़ गया।

हुआ यह कि चायनीज मजदूर चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरीडोर (CPEC) के लिए काम कर रहे थे। तभी इनमें से एक (जिसे मीडिया रिपोर्ट में मजदूरों का लीडर बताया गया है), इस साइट को छोड़कर दूसरी साइट पर जाना चाहता था। लेकिन शायद सुरक्षा कारणों से पाकिस्तानी सैनिक बिना आदेश के उसे जाने देने के लिए तैयार नहीं थे।

सुरक्षा में लगे पाकिस्तानी सैनिक ने इस संबंध में आदेश के लिए आर्मी कैंप में फोन लगाने का फैसला किया। लेकिन सैनिकों के पास कोई ट्रांसलेटर नहीं था, इसलिए उसके कॉल करने से पहले ही संवाद की कमी के कारण चीनी मजदूरों ने मारपीट शुरू कर दी।

पहले भी हुआ है यह सब

जून 2019 में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। तब दो बार चायनीज वर्कर्स की तरफ से पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों के प्रयोग की बात कही गई थी। उस समय का मामला पाकिस्तानी सेना के लिए काफी शर्मनाक था। तब की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की गाड़ियों से चायनीज वर्कर्स रेड लाइट एरिया (जिस्म के बाजार) जाते थे।

अब से दो साल पहले 2018 में भी ऐसा ही एक वाकया हुआ था। तब एक चायनीज इंजीनियर ने पाकिस्तान के पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि एक नाराज चायनीज इंजीनियर पाकिस्तान की पुलिस की गाड़ी के बोनेट पर खड़ा है और हंगामा कर रहा है।

जन्माष्टमी: सम्पूर्णता में जीने का सन्देश – श्री कृष्ण की 16 कलाएँ, उनके ग्वाले से द्वारकाधीश होने की सम्पूर्ण यात्रा

आज जन्माष्टमी है अर्थात जनमानस में प्रेम, संघर्ष और आनंद के पर्याय भगवान कृष्ण का जन्म दिवस। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को श्री कृष्ण ने जन्म लिया थ। उनका जन्म लेना अपने आप में एक युगांतकारी घटना थी। जो अपने कर्मों से संसार को जीवन का अमूल्य पाठ पढ़ाने का निहीत उद्देश्य लेकर इस धरा पर अवतरित हुए थे। शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में और सूर्य सिंह राशि में था।

अब अगर इसी आलोक में इस वर्ष को देखें तो इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 11-12 अगस्त 2020 को है। यह दो दिन क्यों है इसकी भी वजह हैं। दरअसल, यह माना जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद यानी कि भादो माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। 12 अगस्त को ही कृतिका नक्षत्र लगेगा। जबकि चंद्रमा मेष और सूर्य राशि में संचार करेंगे। कृतिका नक्षत्र और राशियों की स्थिति के कारण वृद्धि योग बन रहा है।

ऐसे में अगर कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को देखा जाए तो जन्माष्टमी 11 अगस्त की होनी चाहिए, लेकिन अगर रोहिणी नक्षत्र को भी ध्यान में रखें तो फिर 12 अगस्त को भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। गृहस्थों और सन्यासियों का भी भेद है। किसी के लिए अष्टमी तिथि का महत्व अधिक है तो वहीं कुछ अन्यों के लिए रोहिणी नक्षत्र का अधिक महत्व है। ऐसे में मथुरा में जन्माष्टमी 12 अगस्त को मनाई जा रही है। वहीं नंदलाल के गाँव ब्रज में 11 अगस्त यानि आज धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जा रही है।

अब इस विशेष स्थिति में श्री कृष्ण के जन्म के कारण यदि जन्माष्टमी के व्रत के माहात्म्य की भी बात किया जाए तो इस दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को चंद्रमा और सूर्य देवता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वैसे जन्माष्टमी को शास्त्रों में ‘व्रतराज’ भी कहा गया है और ऐसा माना गया है कि इस एक दिन व्रत रखने से समस्त विघ्न बाधाएँ दूर होती हैं और कई पुण्यों का फल प्राप्त होता है।

भारतीय संस्कृति में हज़ारों वर्षों से भगवान कृष्ण आस्था के केंद्र रहे हैं। हिन्दू जनमानस में कृष्ण के प्रति अनन्य भक्ति और प्रेम का भाव युगों से व्याप्त है। खासतौर से समूचा भारत कृष्ण को न केवल अपना आराध्य मानता है बल्कि कृष्ण उनकी जीवनशैली में इस प्रकार रचे बसे हैं जैसे देह में आत्मा। भक्तिकाल के कवियों की एक समूची पीढ़ी ने अपना सम्पूर्ण जीवन कृष्ण की आराधना करते, उनपर कविताएँ और गीत लिखते हुए बिता दिया।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी न सिर्फ अपने आराध्य नटखट बाल-गोपाल नन्दलाल के जन्मोत्सव के उल्लास और आनंद का उत्सव मनाने का दिन है बल्कि यह अवसर है, उनके उन मूलभूत गुणों से भी दो-चार होने का, कि कैसे एक कारागार में जन्में, ग्वालों संग पले-बढ़े, लेकिन जीवन के तमाम संघर्षों, संकटों और विसंगतियों को आनंद पूर्वक पार करने के कारण, वो लोगों के आराध्य और आस्था के केंद्र बन गए।

अक्सर कृष्ण पर बात करते समय बाँसुरी, मक्खन और गोपियों का ज़िक्र होने लगता है परन्तु यह बेहद एकांगी और संकुचित दृष्टि है। कृष्ण को एक सम्पूर्ण चरित्र यूँ ही नहीं माना गया है बल्कि उनका जन्म ही मानव जाति के आध्यात्मिक और लौकिक जीवन को व्यवस्थित करने के लिए हुआ था। भगवान विष्णु के अवतार के रूप में वह सभी सोलह कलाओं से युक्त थे। अब तक के अन्य किसी अवतार में यह परिपूर्णता नहीं पाई जाती।

कृष्ण की सोलह कलाएँ उनके विशेष सोलह गुणों से सम्बंधित हैं। जो आज भी यदि किसी में हों तो जिस अनुपात में इन गुणों की व्याप्ति होगी उसी अनुपात में उस मनुष्य में भी प्रभाव देखने को मिलेंगे, ऐसा तत्वदर्शियों का कहना है। नर से नारायण हो जाने की बात भी यूँ ही नहीं कही गई है। श्री कृष्ण की सोलह कलाओं पर संक्षेप में बात की जाए तो उनका क्रम इस प्रकार है:

भगवान श्री कृष्ण की सोलह कलाएँ

  • श्री सम्पदा

                     इस कला से युक्त व्यक्ति धन से तो समृद्धशाली होता ही है, साथ ही मन क्रम वचन से भी समृद्धशाली होता है। ऐसा माना जाता है कि इस कला के स्वामी के पास माँ लक्ष्मी का स्थाई वास होता है अतः श्री सम्पदा से युक्त व्यक्ति को कभी भी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।

  • भू सम्पदा

                  इस कला से युक्त व्यक्ति के पास बड़ी मात्रा में ज़मीन और संपत्ति होती है जिसपर वह न केवल कुशलता से शासन करने की योग्यता रखता है बल्कि दिन प्रतिदिन अपनी संपत्ति को बढ़ाने की योग्यता भी रखता है।

  • कीर्ति सम्पदा

                         इस कला से युक्त व्यक्ति की ख्याति और उपलब्धि विश्व में लोकप्रियता का मानक बन जाती हैं। इस कला के होने पर व्यक्ति अन्य के बीच न केवल लोकप्रिय बल्कि विश्वासपात्र व प्रिय व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित करता है।

  • वाणी सम्मोहन

                           कहा जाता है कि जिव्ह्या बड़े से बड़े कार्य को बनाने और बिगाड़ने का हुनर जानती है। इस कला से युक्त व्यक्ति की वाणी बेहद मधुर, सौम्य और मन को मोह लेने वाली होती है। ऐसे लोग शत्रु को भी अपनी बातों से आकर्षित कर लेते हैं। इनकी बातें सुनकर भयंकर क्रोध भी शांत हो जाता है।

  • लीला  

           इस कला से युक्त व्यक्ति चमत्कारी होता है जो अशुभ को शुभ में परिवर्तित करने की शक्ति रखता है। इनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति को अलौकिक आनंद और ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

  • कांति

            इस कला से युक्त व्यक्ति के मुख पर एक सुंदर और सौम्य आभा विराजमान रहती है। यह देखने में अत्यंत सुंदर और मनमोहक होते हैं। कोई व्यक्ति इनकी ओर आकर्षित हुए बिना नहीं रहता है।

  • विद्या

          इस कला से युक्त व्यक्ति बेहद बुद्धिमान और ज्ञान संपन्न होता है। ऐसा व्यक्ति वेदों का ज्ञाता, संगीत और कला का मर्मज्ञ, युद्ध कला में पारंगत और राजनीति तथा कूटनीति में निपुण होता है।

  • विमला

              इस कला से युक्त व्यक्ति विमल अर्थात् छल-कपट और भेद भाव से दूर होता है। इनके मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं होती और ये श्रेष्ठ आचार-विचार और निर्मल स्वभाव के होते हैं।

  • उत्कर्षिणी शक्ति

                             इस कला से युक्त व्यक्ति दूसरों को अकर्मण्यता से दूर करके कर्म की ओर प्रवृत्त करता है। ऐसे व्यक्तियों में दूसरों का अज्ञान हरने और उन्हें जीवन की सही दिशा दिखाने का कौशल भी होता है। अपने प्रेरणादायी वक्तव्यों से यह सामने वाले की चिंता और भय को दूर करने में सक्षम होते हैं।

  • नीर-क्षीर विवेक

                                      इस कला से युक्त व्यक्ति अपने विवेक से सही और गलत का निर्धारण करने की योग्यता रखता है साथ ही दूसरों को भी कर्तव्य पथ पर सही परिस्थिति की ओर इंगित करता है।

  • कर्मण्यता

                           इस कला से युक्त व्यक्ति कर्मठ होता है और जीवन में कर्म को प्रमुख मानता है। वह अपने साथ-साथ दूसरों को भी कर्म का महत्त्व समझाता है और निस्वार्थ भाव से कर्म करने की प्रेरणा देता है।

  • योग शक्ति

                              इस कला से युक्त व्यक्ति आत्मा को परमात्मा का अंश मानते हुए योग के माध्यम से इसकी शुद्धि की ओर जागरूक रहते हैं। ये आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं।

  • विनय

                       इस कला से युक्त व्यक्ति अहंकार विहीन तथा शालीन होते हैं। इनके पास अथाह धन, सौन्दर्य और ख्याति होते हुए भी उसका प्रचार या दिखावा नहीं करते, न ही उसके बल पर स्वयं को श्रेष्ठ और दूसरों को हीन समझते हैं।

  • सत्य धारणा

                                  इस कला से युक्त व्यक्ति सत्यवादी होते हैं जो किसी भी परिस्थिति में सत्य का साथ नहीं छोड़ते। यह सत्य के मार्ग पर बड़े से बड़े संकट को ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार कर लेते हैं परन्तु सत्य के मार्ग से विचलित नहीं होते।

  • आधिपत्य

                            इस कला से युक्त व्यक्ति का व्यवहार ऐसा होता है जिसके साथ दूसरे व्यक्ति को सुरक्षा और अपनेपन का एहसास होता है जिसके कारण दूसरा व्यक्ति इनके प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर इनका आधिपत्य स्वीकार करना चाहता है और इनके साहचर्य में रहना चाहता है।

  • अनुग्रह क्षमता

                                     इस कला से युक्त व्यक्ति सदैव दूसरों का कल्याण करने वाले कार्य करता है और उसके जीवन का उद्देश्य दूसरों की सेवा करना और उनके कष्ट हरना होता है।

एक व्यक्ति में इतने सारे गुणों का होना किंचित सुखद आश्चर्य है तथापि श्री कृष्ण के चरित्र में यह सोलह विशेषताएँ पाई जाती हैं इसलिए ही हिन्दू धर्म में इन्हें ईश्वर की उपाधि प्राप्त है। वर्तमान युग में जब परिवर्तन की धारा बड़ी तेज़ी से बह रही है, लेकिन कृष्ण का जीवन चरित और उनकी दी हुई शिक्षाएँ हमारे लिए आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। महाभारत का ‘गीता प्रसंग’ तो मानव मात्र की समस्याओं को सुलझाने का एक अचूक मंत्र है।

कृष्ण के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। बाल्यावस्था की तमाम विपरीत परिस्थितियों और शत्रुओं के बीच रहकर भी कृष्ण ने न केवल गोकुल में आनंदमय जीवन बिताया बल्कि प्रेम का एक ऐसा रूपक गढ़ा जिसकी गाथा युगों-युगों से भारतीय समाज गाता चला आ रहा है। इसका अभिप्राय यह है कि जीवन आनंद का दूसरा नाम है। व्यक्ति को हर परिस्थिति में प्रसन्न और संतुष्ट रहना चाहिए। प्रेम और साहचर्य से ही स्थितियाँ स्वयं के अनुकूल बनाई जा सकती हैं।

कृष्ण ने व्यक्ति को समय एवं परिस्थिति के अनुकूल आचरण करने की शिक्षा दी है। वे व्यर्थ की नैतिकता और मान्यताओं से मुक्त होने की बात करते हैं | वर्तमान समय की यही माँग है। वे मानते हैं कि मनुष्य को अपनी और अपने सम्बन्धियों की रक्षा हेतु दुर्जनों पर दया नहीं दिखानी चाहिए भले ही वह आपके कितने भी प्रिय क्यों न हो। वे अन्याय के खिलाफ़ लड़ने और हथियार उठाने की प्रेरणा देते हैं क्योंकि धर्म और सत्य की स्थापना में जो बाधक बन रहा है, वो आपका अपना नहीं है।

महाभारत में कृष्ण को हम एक कुशल राजनेता और कूटनीतिज्ञ के रूप में देखते हैं। कृष्ण राजनीति के पुरोधा हैं। शत्रुओं पर किन नीतियों से विजय प्राप्त की जाए और अपनी वृत्तियों से कैसे छुटकारा प्राप्त हो, इसका सन्देश गीता के माध्यम से कृष्ण ने अर्जुन को दिया है। आज भी व्यक्ति अपने आंतरिक लोभ, मोह और माया से स्वयं को मुक्त कर यदि बड़े परिप्रेक्ष्य में अपनी नीतियाँ बनाता है तो निश्चय ही वह जीवनरूपी रणक्षेत्र का विजेता सिद्ध होता है। कृष्ण ने सही समय आने पर हर तरह के मोह और बंधन से निकल जाने का सिद्धांत दिया है।

वह स्वयं सोलह वर्ष की उम्र में गोकुल छोड़ कर चले आए थे और फिर अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की प्रतिज्ञा ली तो द्वारकाधीश बनने के बाद भी कभी गोकुल लौट कर नहीं गए। उन्होंने गीता में निष्काम कर्म का उपदेश देते हुए कहा कि व्यक्ति को केवल अपने कर्म से प्रयोजन होना चाहिए। फल की चिंता उसे नहीं करनी चाहिए क्योंकि समय आने पर प्रत्येक कर्म का फल अवश्य मिलता है।

                             “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
मा कर्मफलहेतुर्भूर्मा ते संगो$स्तवकर्मणि।”

कृष्ण के जीवन से कलाओं के महत्त्व को भी समझा जा सकता है। कृष्ण बाँसुरी बजाते थे। मोरपंख धारण करते थे। इन प्रतीकों के माध्यम से यह पता चलता है कि जीवन में प्रकृति और संगीत कितने महत्वपूर्ण हैं। इनके बिना मनुष्य का जीवन नीरस हो जाएगा। यूँ भी कृष्ण को आनंद का देवता कहा जाता है। उनके जन्मदिन पर मेले लगते हैं, बाज़ार सजता है, झूले झुलाए जाते हैं, झाकियाँ तैयार होती हैं और भजन कीर्तन का सुन्दर वातावरण हर तरफ दिखाई देता है अतः कृष्ण जीवन में उल्लास और प्रसन्नता का भाव देने वाले हैं। वे मानते हैं कि जीवन सबसे बड़ा है। कोई घटना, स्थिति या व्यक्ति जीवन से बड़ा नहीं है अतः हर हाल में व्यक्ति को अपनी भीतरी प्रसन्नता व उत्साह को बनाए रखना चाहिए।

कृष्ण ने सदैव समाज में कमजोर, निर्बल और असहाय व्यक्ति की सहायता करने की प्रेरणा दी है। उन्होंने सुदामा, गोपियों और पाण्डवों के माध्यम से यह दिखाया कि सत्य के पक्ष में खड़ा व्यक्ति चाहे जितना भी हीन या दुर्बल क्यों न हो, साथ उसी का देना चाहिए क्योंकि समाज में समता व समानता की स्थापना तभी सम्भव है जब समाज के सबसे निचले दर्जे पर खड़े व्यक्ति को साथ लिया जाएगा। शोषित और वंचितों की पीड़ा दूर करके ही एक सुंदर और नैतिक मूल्यों वाले समाज की स्थापना की जा सकती है।

वर्तमान पीढ़ी कृष्ण से यह भी सीख सकती है कि मनुष्य को वर्तमान में जीना चाहिए। उसे भूत और भविष्य की चिंता में अपना समय और ऊर्जा नष्ट नहीं करनी चाहिए। “क्यों व्यर्थ चिंता करते हो?, किससे व्यर्थ डरते हो?” उनका मानना है कि व्यक्ति को अपनी समस्त शक्ति का प्रयोग वर्तमान को बेहतर बनाने में करनी चाहिए और यदि असफलता मिलती है तो उस पर दुखी न होकर उसके कारणों की पड़ताल करनी चाहिए जिससे अग्रिम प्रयास में उन गलतियों का दोहराव न हो। यह सफलता का एक अचूक उपाय है। साथ ही व्यक्ति को दूरदर्शी भी होना चाहिए क्योंकि सीमित मनःस्थिति के आधार पर किया गया कार्य भविष्य में कष्टों का कारण बन सकता है।

इस प्रकार से यह देखा जा सकता है कि कृष्ण ने अपने जीवन में इतनी समस्याओं के होते हुए भी न केवल उन सभी समस्याओं पर विजय पाई बल्कि प्रत्येक विषम परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहे और जीवन को अपने चरम आनंदमयी रूप में जीया। जिनका समूचा बचपन राक्षसों से लड़ते बीता, घर परिवार, रिश्ते नाते, प्रेमिका और संगी साथी सब छूट गए। आजीवन विभिन्न संकटों का सामना करते रहे और अंत में एक भयंकर युद्ध जिसकी परिणति थी- भीषण नरसंहार। इसके बावजूद जीवन में दुःख और आँसू का कोई स्थान नहीं।

यह सब केवल इसलिए संभव हो सका क्योंकि कृष्ण इस संसार को आनंदमय जीवन का सन्देश देने आए थे। उनके जन्म से लेकर मृत्यु तक की यात्रा आनंद की यात्रा है जो मानव जीवन का अंतिम लक्ष्य है। कृष्ण ने यह सिखाया कि व्यक्ति अकेले इस दुनिया में आया है और अकेले ही जाना है इसलिए दुनियायवी वस्तुओं का मोह त्यागकर शुद्ध रूप से जीवन जिओ और चरम आनंद की प्राप्ति करो। यही जीवन की सफलता का महत्वपूर्ण सूत्र है।

PM मोदी की दाढ़ी-मूँछ से नाराजगी: थरूर और बरखा दत्त की गंभीर चर्चा, बताया – ‘ऋषिराज योद्धा के लिए यह सब कुछ’

पत्रकार बरखा दत्त ने कॉन्ग्रेस के ‘रंगीनमिजाज’ नेता शशि थरूर के साथ बातचीत की। हालाँकि, ये बातचीत तो राम मंदिर पर कॉन्ग्रेस के रुख पर हुई लेकिन इसमें ज्यादा चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दाढ़ी को लेकर हुई। इस ‘गंभीर चर्चा’ के दौरान देश की मौजूदा स्थिति पर चर्चा कम हुई और पीएम मोदी की दाढ़ी कितनी बढ़ रही है, इस पर ज्यादा हुई। ‘मोजो’ पर आई इस चर्चा के बारे में आपको बताते हैं।

शशि थरूर ने कहा कि उन्हें अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र द्वारा किए गए राम मंदिर भूमिपूजन से कोई समस्या नहीं है लेकिन जिस तरह से धार्मिक दृश्यों को प्रस्तुत किया गया और जिस तरह से धर्म और राजनीति मिल कर एक हो गए, उससे उन्हें समस्या है। बता दें कि कॉन्ग्रेस के ही नेता दिग्विजय सिंह और प्रमोद कृष्णन भूमिपूजन का विरोध कर रहे थे और अशुभ मुहूर्त की बातें करते हुए हर बुरी घटना को इससे जोड़ रहे थे।

इसके बाद चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी को लेकर होने लगी। शशि थरूर ने कहा कि दिन पर दिन पीएम मोदी की दाढ़ी-मूँछ बढ़ती ही जा रही है, वो ऐसा कर के दिखाना चाहते हैं कि वो नए भारत के ‘ऋषिराज’ हैं। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि पीएम एक राजर्षि की भूमिका में खुद को प्रदर्शित करना चाहते हैं, जो भगवा वस्त्र पहने हुए हैं। इसके बाद बरखा दत्त ने भी इसे ‘मॉडर्न पॉलिटिक्स’ बताया।

उन्होंने कहा कि आप क्या दिखाना चाहते हैं, क्या सन्देश देना चाहते हैं और कैसी छवि प्रदर्शित करना चाहते हैं- ये सब आजकल की आधुनिक राजनीति का अंग बन गए हैं। इसके बाद शशि थरूर को इस बात से समस्या हो गई कि पीएम मोदी संप्रदाय विशेष की टोपी क्यों नहीं पहनते? उन्होंने दावा किया कि वो हर धार्मिक आयोजन में उनके प्रतीक चिह्नों को अपनाते हैं लेकिन इस्लामी चिन्हों से दूर भागते हैं।

शशि थरूर ने कहा कि ‘ऋषिराज’ वाली छवि दिखाने के पीछे कारण ये है कि वो खुद को एक पवित्र व्यक्ति के रूप में दिखा सकें, जो एक राजा भी है। बकौल थरूर, पीएम मोदी चाहते हैं कि लोग उन्हें एक ऐसे ऋषि के रूप में जानें, जो एक योद्धा भी है। बरखा दत्त ने भी शशि थरूर की बातों का समर्थन किया। इस तरह चर्चा तो राम मंदिर पर थी लेकिन ये पीएम मोदी की दाढ़ी-मूँछ पर आकर रुक गई।

अनुराग दीक्षित ने इस चर्चा पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि अगर दिसंबर तक पीएम मोदी की दाढ़ी-मूँछ और बढ़ जाती है तो कहीं ये लोग उनकी तुलना सांता क्लॉज से नहीं करने लगें। कहीं ये लोग ये इल्जाम न लगा दें कि पीएम उन्हीं से प्रभावित हैं। साथ ही कई लोगों ने ये भी पूछा कि भगवा वस्त्रों से किसी को क्या समस्या है? बता दें कि सोशल मीडिया में फैंस पीएम मोदी के लुक्स की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से भी करते रहे हैं।

हाल ही में बरखा दत्त ने सुशांत सिंह की थेरेपिस्ट के इस बयान से ठीक एक दिन पहले एक ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि सुशांत सिंह के मामले में जिस तरह निजी जानकारी साझा की जा रही है। जिस तरह उनकी जिंदगी से संबंधित मुद्दों पर बात हो रही है उस पर उन्हें दुःख है। वह इस माध्यम का हिस्सा बन कर निराश हैं। बरखा दत्त ने 1 अगस्त के दिन सुशांत सिंह राजपूत की तथाकथित थेरेपिस्ट सुसैन वॉकर मोफत के साक्षात्कार का एक वीडियो साझा किया था। 

8 जून को दिशा ने की सुसाइड, 14 को फंदे से लटके मिले सुशांत, इस बीच खूब हुई महेश भट्ट और रिया के बीच बात

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा के अपने घर में लटके मिले थे। 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने आत्महत्या की थी। इसी दिन सुशांत का घर उनकी गर्लफ्रेंड रिया चकवर्ती ने छोड़ा था। 8 से 13 जून के बीच महेश भट्ट और रिया चकवर्ती के बीच फोन पर कई बार बात हुई।

टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। इसमें बताया गया है कि 8 से 13 जून के बीच दोनों के कॉल में अचानक इजाफा देखा गया। इस दरम्यान रिया ने 16 बार महेश के नंबर पर कॉल किया। ईडी सूत्रों के हवाले से रिया के कॉल डिटेल्स के आधार पर यह दावा किया गया है।

ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जॉंच कर रही है। रिया पर सुशांत के पैसों का हेरफेर करने का आरोप है। इस संबंध में जॉंच एजेंसी रिया और उनके भाई से लगातार पूछताछ कर रही है।

इस बीच सुशांत सिंह के शव को लेने आई एम्बुलेंस के एक अटेंडेंट ने खुलासा किया कि उनका शरीर पीला पड़ा हुआ था। अटेंडेंट के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति फाँसी लगाकर आत्महत्या करता है, तो उसका शरीर पीला नहीं पड़ता है। लेकिन सुशांत सिंह का शरीर पीला पड़ा हुआ था। यह उनके लिए हैरान कर देने वाली बात थी। 

टाइम्स नाउ के संवाददाता अरुणिल साडेकर से फोन पर बात करते हुए, एम्बुलेंस अटेंडेंट ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद को लटका लेता है, तो शरीर पीला नहीं होगा, लेकिन सुशांत सिंह का शरीर पीला पड़ गया था। वहीं जब सुशांत की गर्दन पर निशान के बारे में पूछा गया, तो एम्बुलेंस अटेंडेंट ने कहा, “जब कोई खुद को लटकाएगा, तो सभी जगह निशान होगा। आज तक इस तरह की घटनाओं में तो हमने ऐसा ही देखा और सुना है।”

एम्बुलेंस अटेंडेंट ने कहा कि सुशांत सिंह की गर्दन के हिस्से में ही निशान था। उसके मुताबिक़ यह भी सामान्य नहीं कहा जा सकता है। इसके बाद उसने कहा कि सुशांत सिंह के पैर भी ज़रा सा मुड़े हुए थे। अगर एक इंसान ने खुद को फाँसी लगाई है तो उसके पैर कैसे मुड़ सकते हैं? हमने फाँसी लगाने वाले मामलों में ऐसा नहीं देखा है।    

पैर कुछ इस तरह मुड़े थे जैसे किसी चीज़ को किक करने के दौरान होते हैं। अटेंडेंट का यह भी कहना था कि ऐसे मामलों में मृतक के मुँह से सफ़ेद झाग भी आता है। लेकिन सुशांत सिंह के मामले में ऐसा कुछ देखने के लिए नहीं मिला था। यह बात भी हमारे लिए हैरान करने वाली थी।         

इस रिपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में एम्बुलेंस अटेंडेंट द्वारा दी गई जानकारी की अहम है। 

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि सीबीआई के लिए डॉ. आरसी कूपर म्यूनिसिपल हॉस्पिटल के उन 5 डॉक्टर्स से बात करना सार्थक होगा, जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम किया था। जो एम्बुलेंस सुशांत सिंह का शव लेकर गई थी, उसके कर्मचारियों ने कहा है कि उनके पैर का निचला हिस्सा मुड़ा हुआ था (जैसे कि वह टूटा हुआ हो)। 

टाइम्स नाउ से बात करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, “मैंने अपने हर संपर्क से पता लगाने की कोशिश की। क्या आरसी कूपर अस्पताल में हुए सुशांत सिंह के पोस्टमार्टम की तस्वीरें उपलब्ध हैं। ऐसा लगता है जैसे सभी इस बात से डरे हुए हैं। सभी के पास अपनी पटकथा तैयार थी।

गौरतलब है कि पूछताछ के दौरान ED को रिया की कमाई को लेकर कई अहम जानकारियाँ हाथ लगी हैं। वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 के ITR में रिया चक्रवर्ती की कमाई में अचानक इजाफा हो गया। ये आखिर कैसे हुआ? क्या था इनकम का सोर्स? इसके बारे फिलहाल कुछ भी पता नहीं चला है। दो साल में रिया के शेयर की कीमत में 8 लाख की बढ़ोतरी हुई। वहीं फिक्स्ड एसेट 96 हजार से बढ़कर 9 लाख हो गई।

मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ याचिका डालने वाले वकील पर फायरिंग, अतीक अहमद गैंग का हाथ होने का दावा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रविवार (अगस्त 9, 2020) रात बदमाशों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अभिषेक शुक्ला पर फायरिंग की। हमले में वे बाल-बाल बच गए। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट और लूटपाट भी की।

जख्मी हालत में उन्हें एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने वकील अभिषेक शुक्ला की हालत खतरे से बाहर बताई है।

वारदात राजरूपपुर चौकी क्षेत्र में जागृति चौराहे की है। गोलीकांड की सूचना पाकर तमाम अधिवक्ता मौके पर पहुँच गए। उन्होंने राजरूपपुर पुलिस चौकी का घेराव कर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। सभी ने आरोपितों की गिरफ्तारी की माँग की। साथ ही जल्द कार्रवाई न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी।

इस हमले में बाहुबली अतीक अहमद गैंग का हाथ होने का दावा किया जा रहा है। हालाँकि एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि नीमसराय निवासी अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला रविवार रात सवा नौ बजे के करीब राजरूपुपर में जागृति चौराहे के पास अपने साथियों संग खड़े थे। इसी दौरान वहाँ बाइक से पहुँचे चार बदमाशों ने उन पर फायर कर दिया। फायरिंग में अधिवक्ता बाल-बाल बच गए तो हमलावरों ने मारपीट शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर अधिवक्ता की सोने की चेन व लॉकेट लूटकर भाग निकले।

एडीजी प्रेम प्रकाश का कहना है कि बदमाशों ने अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला पर फायरिंग की, लेकिन अधिवक्ता को गोली नहीं लगी। उनके साथ मारपीट की गई।

वहीं हिन्दू विधिज्ञ परिषद की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभिषेक के हाथ और पैर में 3 गोलियाँ लगी हैं। इसमें कहा गया है कि अधिवक्ता अभिषेक शुक्ला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय परिसर में अवैध मस्जिद बनाए जाने के विरुद्ध याचिका प्रविष्ट की थी, जो अभी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसे लेकर भी अभिषेक शुक्ला जिहादियों के निशाने पर थे और इसी वजह से उन पर हमला किया गया है।