Home Blog Page 1013

चिराग पासवान की माँ-बहन को गाली तेजस्वी यादव के लिए ‘बात का बतंगड़’, बोले बिहार के डिप्टी CM- करेंगे कार्रवाई: चुनाव आयोग तक पहुँचा मामला

बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान की माँ-बहन को पिछले दिनों तेजस्वी यादव की एक रैली में भद्दी-भद्दी गालियाँ दी गई थीं। उस समय तेजस्वी यादव मंच पर ही थे लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा। अब ये मामला धीरे-धीरे बढ़ रहा है।लोजपा ने चुनाव आयोग में जाकर इस मामले में अपनी कंप्लेन दे दी है और मामले में एफआईआर दर्ज कराने की माँग की है। वहीं ऐसी गंदी गालियों के विरोध में लोग अपनी प्रतिक्रिया देकर सवाल उठा रहे हैं। चिराग पासवान ने भी इसपे प्रतिक्रिया दी है और तेजस्वी यादव ने भी अपनी सफाई दी है।

चिराग पासवान ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर तेजस्वी यादव को घेरा। उन्होंने कहा- “मेरे मंच पर रहते अगर किसी ने राबड़ी देवी या मीसा भारती के बारे में ऐसी हरकत की होती तो उसे मुँहतोड़ जवाब मिलता। राबड़ी देवी मेरे लिए माँ और मीसा भारती बड़ी बहन हैं। उनके लिए वही सम्मान है जो मेरा मेरी माँ और बहन के लिए है। राजनीति बिलकुल अलग बात है।”

चिराग पासवान ने इस घटना पर तेजस्वी के चुप रहने पर आश्चर्य जताया। उन्होंने कहा- “मेरी माँ-बहन को गाली दी जा रही थी और तेजस्वी यादव ने एक शब्द भी नहीं बोला। ताज्जुब है कि उनकी महिला प्रत्याशी तक ने इसका विरोध नहीं किया।”

चिराग पासवान की माँ को गाली दिए जाने के मामले में भाजपा की महिला नेत्रियों ने भी चुनाव आयोग के पास जाकर राजद कार्यकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत दी है और साथ ही कड़ी कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर भी मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। इसी तरह भाजपा नेता संजय जायसवाल ने भी इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा है कि राजद का ट्रैक रिकॉर्ड यही है।

वहीं नीतीश कुमार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी राजद पर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर चुन-चुन कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पत्नी और चिराग पासवान की माँ के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कोई नहीं भूल सकता है। इंतजार करिए। इसमें मामले में कार्रवाई होगी, जिसने गाली दी है वो बचने नहीं जा रहा है। इसी तरह विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ये सब राजद की कार्य संस्कृति है। यह उनकी मानसिकता और संस्कार को दर्शाता है।

बता दें कि चारों ओर से घिरने के बाद तेजस्वी यादव ने इस मामले में अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, “मेरे पास भी वीडियो भेजी गई है। पब्लिक में शामिल कोई व्यक्ति यह काम कर रहा है और वीडियो बना रहा है। यह वीडियो पब्लिक में बनाया गया है और जिसकी मुझे कोई जानकारी नहीं मिली। मंच से तो गाली नहीं दी गई। हो सकता है कि मेरे बारे में ऐसा बोलता होगा। अभी चुनाव के समय में ऐसा करने का रिस्क वही लेगा जो बेवकूफ होगा। मै सुन लेता ऐसा उस समय तो बिलकुल बर्दाश्त नहीं करता। इस मामले को तूल देकर बेवजगह बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।”

वीडियो में क्या है?

जिस वायरल वीडियो पर विवाद है उसमें मंच पर पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भाषण देते हुए दिख रहे हैं। उनके बगल में जमुई से राजद की उम्मीदवार अर्चना रविदास खड़ी हैं। वही मंच पर एक और नेता मौजूद है, जिसे संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता नीचे से भोजपुरी में कहते हैं, “ऐ विजय भइया, तेजस्वी यादव के मइया चो% द।” फिर बार-बार चिराग पासवान की माँ को गाली दी जाती है। इतना ही नहीं, चिराग पासवान की बहन को भी इसी तरह की गालियाँ बकी जाती है। हालाँकि, हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं और अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये कब का है।

सोशल मीडिया में लोगों ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि अभी अर्चना रविदास जीती नहीं हैं तो ये हाल है, अगर वो जीत गईं तब क्या होगा। राजद पर महिला विरोधी होने के आरोप लग रहे हैं। अर्चना रविदास रील्स बनाने के लिए भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड गानों पर उनके कई रील वायरल हुए थे। बता दें कि तेजस्वी यादव शुक्रवार (12 अप्रैल, 2024) को अर्चना रविदास के लिए चुनाव प्रचार करने जमुई पहुँचे थे। वहीं इसके 4 दिन बाद मंगलवार को फिर से तेजस्वी यादव अपने गठबंधन साथी VIP के मुकेश सहनी के साथ जमुई पहुँचे।

डायबिटीज के मरीज हैं अरविंद केजरीवाल, फिर भी तिहाड़ में खा रहे हैं आम-मिठाई: ED ने कोर्ट में किया खुलासा, कहा- जमानत के लिए जानबूझकर बढ़ा रहे शुगर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस बीच ईडी ने केजरीवाल को लेकर कोर्ट में बड़ा दावा किया है। ईडी ने कहा कि केजरीवाल हाई ब्लड शुगर का दावा करते हैं लेकिन वह जेल के अंदर मिठाई और आम खा रहे हैं। ईडी ने कोर्ट से कहा है कि जमानत पाने के लिए अरविंद केजरीवाल खुद की तबियत खराब कर रहे हैं और इसके लिए वो तिहाड़ जेल में आलू-पूड़ी, आम और मिठाई खा रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने दावा किया कि वह मेडिकल आधार पर जमानत लेने के लिए जानबूझकर मीठा खा रहे हैं ताकि इससे उनका शुगर लेवल बढ़े और उन्हें जमानत मिल जाए। ईडी ने कहा कि केजरीवाल के डाइट चार्ट में आम और मिठाई है, जिसकी शुगर के मरीज को अनुमति नहीं होती है। डाइट चार्ट कोर्ट के सामने रखा गया है।

ईडी ने कहा कि अदालत ने उन्हें घर का खाना खाने की मंजूरी दी है। जेल डीजी ने हमें केजरीवाल की डाइट भेजी है। उन्हें शुगर-बीपी की समस्या है, लेकिन देखिए, वे क्या खा रहे हैं- आलू पूड़ी, केला, आम और हद से ज्यादा मीठी चीजें।

मीडिया से बातचीत में ईडी के विशेष वकील ज़ोहेब हुसैन ने कहा, “डाइट चार्ट अदालत के सामने रखा गया है। आहार चार्ट में आम और मिठाइयाँ थीं, हमने इसे अदालत के सामने रखा है। वह विशेष रूप से मीठा भोजन खा रहे थे, जिसकी अनुमति किसी भी शुगर रोगी को नहीं है।”

अदालत ने कहा कि वह मामले पर शुक्रवार (19 अप्रैल 2024) को सुनवाई करेगी। अदालत ने साथ ही जेल प्रशासन को केजरीवाल की हेल्थ रिपोर्ट पेश करने को कहा। बता दें कि अरविंद केजरीवाल डायबिटीज के मरीज हैं। ऐसे में उनके वकीलों ने राउज एवेन्यू कोर्ट में पहले एप्लिकेशन दायर कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केजरीवाल को डॉक्टर से नियमित कंसल्टेशन देने की माँग की थी, लेकिन अब उनके वकीलों ने ये एप्लिकेशन वापस ले ली है। इसी एप्लिकेशन के विरोध में ईडी ने अदालत के समक्ष ये बातें कही।

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा का मुंबई-पुणे का बंगला जब्त: बिटकॉइन घोटाले में ED ने की कार्रवाई, लगभग 98 करोड़ रुपए है कीमत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुुरुवार (18 अप्रैल 2024) को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा की लगभग 98 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की। यह एक्शन लगभग 6,600 करोड़ रुपए के बिटकॉइन पोंजी घोटाले में लिया गया है। ED ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जाँच के तहत अभिनेत्री के पुणे स्थित बंगले और इक्विटी शेयरों को जब्त किया गया है।

ED के मुताबिक, जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई का जुहू स्थित फ्लैट है, जो शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। वहीं, पुणे का बंगला राज कुंद्रा के नाम पर है। उसे भी जब्त किया गया है। इसके अलावा, जब्त संपत्ति में इक्विटी शेयर भी शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इन संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत कुर्की आदेश जारी किया गया है।

ED ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की तरफ से वन वेरिएबल टेक पीटीई लिमिटेड और आरोपित दिवंगत अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिम्पी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर के बाद जाँच शुरू की थी। दरअसल, आरोपितों ने लगभग 8000 लोगों से प्रति माह 10 प्रतिशत रिटर्न देने का झूठा वादा करके उनसे काफी बिटकॉइन जमा की थी।

सभी आरोपितों ने लोगों से प्राप्त बिटकॉइन को अपने निजी हित में बिटकॉइन माइनिंग के लिए किया था। ये एक तरह की पोंजी स्किम थी। बिजनेसमैन राज कुंद्रा के पास इस घोटाले के प्रोसीड ऑफ क्राइम से 285 बिटकॉइन आए थे, जिनकी कीमत आज की तारीख में 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की है। 

प्रवर्तन निदेशालय ने यह भी आरोप लगाया कि प्रमोटरों ने निवेशकों को धोखा दिया और गलत तरीके से प्राप्त बिटकॉइन को अस्पष्ट ऑनलाइन वॉलेट में छिपा रहे हैं। शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं। वहीं, उनके पति राज कुंद्रा भी फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। राज कुंद्रा ने बीते वर्ष फिल्म ‘UT69’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 

इससे पहले साल 2018 में ED ने राज कुंद्रा से बिटकॉइन घोटाला मामले में पूछताछ की थी। तब ED के एक अधिकारी ने बताया था कि ठाणे क्राइम ब्रांच में केस दर्ज करके पूछताछ की गई थी। तब अध‍िकारी ने कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की घोटाले में कोई भूमिका है या फिर वह पीड़‍ित हैं।

बता दें कि पुणे के दो बिजनसमैन अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज, विवेक भारद्वाज एवं अन्य ने अपनी कंपनी ‘गेनबिटकॉइन’ के जरिए करीब 8,000 से अधिक लोगों को धोखा दिया था। ईडी ने मई 2018 में महाराष्‍ट्र पुलिस की FIR के आधार पर सभी के खिलाफ मनी लॉन्‍ड्र‍िंग का मामला दर्ज किया था। इस मामले के मुख्य आरोपित अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार है।

इस मामले में अमित और विवेक भारद्वाज को पुणे पुलिस ने 5 अप्रैल 2018 को गिरफ्तार किया था। 17 दिसंबर 2023 को सिंपी भारद्वाज, 29 दिसंबर 2023 को नितिन गौर और 16 जनवरी 2023 को अखिल महाजन गिरफ्तार हुए थे। ये सभी अभी जेल में हैं। जो फरार हैं, उन्हें ED तलाश कर रही है। इस मामले में ED पहले भी 69 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है।

गौरतलब है कि राज कुंद्रा अश्लील फिल्में बनाने के मामले में भी जेल जा चुके हैं। 19 जुलाई 2021 को 11 अन्य लोगों के साथ राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया था। हालाँकि, 20 सितंबर को मुंबई की एक अदालत ने 50,000 रुपए के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी थी। कुंद्रा पर ‘हॉटशॉट्स’ नामक मोबाइल ऐप का उपयोग करके अश्लील फिल्में बनाने और वितरण के आरोप लगे थे।

‘फिगर देख लड़कियों को नौकरी, स्ट्रिंगर्स से वसूली’: पत्रकार ने लगाए यौन शोषण के आरोप, बोले अजीत अंजुम- नोटिस भेज दिया है, केस करूँगा

यूट्यूबर अजीत अंजुम पर हाल में एक पत्रकार ने एक इंटरव्यू में गंभीर आरोप लगाए। पत्रकार का नाम कुमार श्रीकांत है। 12 अप्रैल 2024 को उन्होंने ‘ऑल्टरनेट मीडिया’ नाम के यूट्यूब चैनल की होस्ट गायत्री को साक्षात्कार देते हुए दावा किया था कि अजीत अंजुम महिला एंकरों का यौन शोषण करते थे। पत्रकार के इन आरोपों का अजीत अंजुम ने पूरी तरह से खंडन कर दिया है, साथ ही इंटरव्यू लेने वाली गायत्री को मानहानि केस की धमकी दी है।

गायत्री को दिए गए इंटरव्यू में पत्रकार श्रीकांत, अजीत अंजुम के नाम से लेकर उनकी जाति, उनके करियर और उनकी संपत्ति तक पर बातें करते दिखे। इसी इंटरव्यू के बीच श्रीकांत ने अजीत अंजुम को लेकर दावा किया कि जब अजीत अंजुम आजतक, टीवी9 और न्यूज 24 जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते थे तब उन्होंने महिला एंकरों का यौन शोषण किया था। वीडियो में श्रीकांत ये भी दावा करते दिखे कि अजीत अंजुम जब न्यूज 24 में थे तब वो महिलाओं की फिगर और लुक पर उन्हें नौकरी देते थे न कि काम करने पर।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अजीत के दोस्तों से उन्हें यह भी पता चला कि अजीत रिपोर्टिंग के समय किसी और को माइक देने की परमिशन भी तभी देते थे जब उन्हें उसके पैसे मिलें। श्रीकांत का दावा है कि उन ‘दोस्तों’ ने उन्हें यह भी बताया है कि अजीत अंजुम ने स्ट्रिंगरों से भी 20 से 40 हजार रुपए लिया था। इतना ही नहीं श्रीकांत बताते हैं कि, राजीव शुक्ला ने अजीत अंजुम को नौकरी से उनकी घूस लेने की आदत के चलते निकाला था।

श्रीकांत ने दावा किया कि इंडिया टीवी में आने के बाद भी अजीत ने यौन उत्पीड़न किया था। वह महिला एंकरों को गालियाँ देते थे और कुछ को चुस्त कपड़े पहनने को कहते थे। श्रीकांत के अनुसार ऐसी बातें एक ऐसी बड़ी महिला एंकर को कही गईं थी जो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे। अंजुम ने बाद में इस एंकर को नौकरी से निकालने की भी धमकी दी थी।

वीडियो में श्रीकांत आगे भी आरोप लगाते रहते हैं। वो दावा करते हैं कि अजीत अंजुम कैबिन में बैठकर शराब पीते थे और महिला इंटर्न से उन्हें ऑफिस की पेंट्री से सोडा लाने के लिए कहते थे। इसके बाद शराब पीकर वो लोगों को बताते थे कि वो स्टार कैसे बने। श्रीकांत के अनुसार, टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ने के बाद भी अजीत अंजुम करप्शन में लिप्त थे।

अजीत अंजुम की प्रतिक्रिया

बता दें कि इस वीडियो के सामने आने के बाद अजीत अंजीम ने हर आरोप का जोरदार खंडन किया है और श्रीकांत का इंटरव्यू लेने वाली पत्रकार और उनके यूट्यूब चैनल के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनकी जानकारी में उनकी सहकर्मी हैं जो इन सारे आरोपों का खंडन करेंगी और उनकी ओर से गवाही देंगी।

गौरतलब है कि इस इंटरव्यू के दौरान गायत्री ने अजीत अंजुम पर खुद से कोई आरोप नहीं लगाए हैं। सारे आरोप कुमार श्रीकांत ने लगाए हैं। बावजूद इसके अजीत अंजुम ने मानहानि केस की धमकी गायत्री को दी है। उनका कहना है कि वो अभी कानूनी नोटिस भेज रहे हैं और आगे मानहानि केस के लिए कोर्ट भी जा सकते हैं। उन्हें डर है कि इसी तरह के वीडियो आगे उनके दोस्त विनोद कापड़ी, अभिसार शर्मा और अन्य यूट्यूबर्स के खिलाफ भी बनाए जा सकते हैं।

अजीत अंजुम की पूरी प्रतिक्रिया आप इस लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

मालूम हो कि इस वीडियो में यौन उत्पीड़न के इल्जाम के अलावा पत्रकार श्रीकांत ने अजीत अंजुम की संपत्ति को लेकर भी कई तरह की बात की। दावा किया कि अजीत अंजुम के नोएडा में कई अपार्टमेंट हैं। इसके अलावा उनका नाम अजीत अंजुम नहीं बल्कि अजीत झा है… अब अजीत अंजुम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि जितने भी आरोप उनके ऊपर पत्रकार श्रीकांत और गायत्री ने लगाए हैं उन आरोपों को इन्हें कोर्ट में सिद्ध करना होगा।

मर गए चाचा, पर कर्ज लेने के लिए व्हीलचेयर पर ‘जिंदा’ बिठाकर ले गई युवती: बार-बार सिर गिरने से हुआ संदेह, पुलिस आई तो खुली पोल

ब्राजील में एक महिला अपने अंकल की लाश लेकर बैंक पहुँच गई। महिला अंकल के नाम पर 3400 डॉलर (₹2.8 लाख) का कर्ज लेना चाहती थी। महिला की चोरी पकड़ी गई है और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो की इताऊ बैंक की एक शाखा में पहुँची थी। यहाँ वह मृतक को ज़िंदा बता कर 3400 डॉलर (₹2.8 लाख) का एक कर्ज लेने पहुँची थी। महिला यहाँ अपने मृतक अंकल को एक व्हीलचेयर पर बिठा कर पहुँची थी।

बैंककर्मियों ने इस कर्ज को मंजूरी दे दी थी लेकिन इसकी निकासी के लिए खाताधारक के हस्ताक्षर चाहिए थे। महिला अपने मृतक अंकल के मरने के बाद भी उनके नाम पर कर्ज लेना चाहती थी इसलिए उनकी लाश लेकर बैंक पहुँच गई। जब हस्ताक्षर करने का मौक़ा आया तो महिला ने व्हीलचेयर पर बैठे व्यक्ति के हाथ में पेन पकड़ा कर हस्ताक्षर करने की कोशिश की।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुई है। इसमें दिखता है कि हस्ताक्षर के दौरान मृतक का सर बार बार पीछे गिरता है। वह हस्ताक्षर नहीं कर पाता। महिला इसको लेकर उस पर गुस्सा भी होती है। उससे महिला कहती है कि उसे अब और समस्या नहीं चाहिए।

यह सब देख कर अस्पताल वालों ने पुलिस और मेडिकल स्टाफ को फ़ोन कर दिया। बैंक पहुँचे अस्पताल वालों ने जाँच की तो पाया कि व्हीलचेयर पर लाया गया शख्स मर चुका है और महिला उसके नाम पर कर्ज लेने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया गया है कि महिला का नाम एरिक डी सूजा है और जिस मृतक को वह बैंक लेकर आई थी, वह उसके अंकल हैं जिनके साथ वह रहती थी। वह उनकी देखरेख करती थी। उनकी मौत के बाद वह उनके खाते पर कर्ज मंजूर करवाना चाहती थी जिसकी कोशिश में वह लाश लेकर आई थी। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

‘रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए कि…’: जिस मंच पर बैठे थे लालू, उसी मंच से राजद MLC ने उनकी बेटी को हराने की कर दी अपील

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और चारा घोटाले में सजायाफ्ता नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अपनी किडनी देकर पिता की जान बचाने वाली रोहिणी आचार्य के लिए पिता लालू प्रसाद यादव ने जनसभा की, लेकिन पिता लालू प्रसाद यादव के सामने ही ‘रोहिणी आचार्य को हराने की अपील’ कर दी गई। अब इस मामले से जुड़े क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, बिहार के सारण लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही रोहिणी आचार्य के समर्थन में जनसभा आयोजित की गई। मंच पर लालू प्रसाद यादव समेत तमाम नेता बैठे थे, तभी अपने संबोधन के दौरान आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार ने रोहिणी आचार्य को हराने की अपील कर दी। हालाँकि उन्होंने मामले को तुरंत संभालने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल तमाशा नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “रोहिणी आचार्य को जबरदस्त वोटों से हराइए।” इस वीडियो में वो दिख रहे हैं, “आरजेडी नेताओं से मैं इतना ही कहना चाहता हूँ कि रोहिणी आचार्य को इतने भारी वोट से हराइए कि…”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि आरजेडी नेता और एमएलसी सुनील कुमार की जुबान फिसल गई। उन्होंने पहले तो कहा कि रोहिणी आचार्य को इतने वोटों से हराइए… हालाँकि तुरंत ही उन्होंने अपनी गलती पकड़ ली और रोहिणी आचार्य को जिताने की अपील करने लगे। उन्होंने कहा कि लोगों को याद रहना चाहिए कि ‘कोई रोहिणी आचार्य भी थीं।’

नेताजी की जुबान फिसलने के कारण मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति हो गई थी। इस बीच लालू प्रसाद यादव ने अपने तरीके से स्थिति को संभाल लिया। फिर आगे का कार्यक्रम जारी रहा। बता दें कि ये पूरा मामला जुबान के फिसलने का है। फिर भी सोशल मीडिया पर तो हंसाई हो ही रही है।

ममता बनर्जी ने भड़काया, इसलिए मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर हुई पत्थरबाजी: रामनवमी हिंसा की BJP ने की NIA जाँच की माँग, गवर्नर को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बुधवार (17 अप्रैल 2024) को रामनवमी के जुलूस पर पथराव और बमबाजी की गई। इसके कारण कई श्रद्धालुओं को चोट आई हैं। कुछ की स्थित गंभीर बताई जा रही है। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। इस घटना को लेकर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की भड़काऊ भाषण के कारण राज्य के कई इलाकों में हमला हुआ है।

सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार (17 अप्रैल 2024) को इस संबंध में राज्यपाल को एक शिकायती पत्र भी भेजा है। अपनी चिट्ठी में भाजपा नेता ने कहा है, “मुख्यमंत्री के भड़काऊ भाषण के कारण पश्चिम बंगाल राज्य में विभिन्न स्थानों पर रामनवमी के जुलूसों को बाधित किया गया और उन पर हमला किया गया। भाषण के जरिए उपद्रवियों को सफलतापूर्वक उकसाया।”

उन्होंने कहा, “उन्हें (उपद्रवियों को) आश्वासन दिया गया था कि कानून प्रवर्तन एजेंसी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगी क्योंकि रामनवमी पर सीएम के सार्वजनिक रुख पर उनके हाथ बँधे हुए हैं। उनके अनुसार, रामनवमी ‘दंगा करने का दिन है’। मैंने माननीय राज्यपाल डॉ. सी.वी. आनंद बोस को को पत्र लिखा है।”

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ” उन्हें (राज्यपाल को) 17.04.2024 को रामनवमी के अवसर पर निकाले गए जुलूसों पर हुए हमलों के संबंध में अवगत कराया है। उनसे कानून और व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही इन घटनाओं की जाँच राष्ट्रीय एजेंसी NIA से कराने का अनुरोध किया है।”

चिट्ठी में उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंदुओं के त्योहार मनाने के दौरान उन पर हमले आम बात हो गए हैं। इस दौरान हिंदुओं पर हमले किए जाते है, पत्थरबाजी की जाती है और बम फेंके जाते हैं। उन्होंने बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर खराब होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन हमलों को रोकने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि रामनवमी 2024 के दिन शक्तिपुर, बेलडांगा- II ब्लॉक, मुर्शिदाबाद में भगवान राम की शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की गई और बम फेंके गए। इसमें महिलाओं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्वी मेदिनीपुर में भी 5 लोग घायल हुए हैं। बकौल अधिकारी, ये सारे हमले एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा की गई हैं।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि घटना के दौरान पुलिस मौजूद थी, लेकिन हमलावरों पर कार्रवाई करने के बजाय शोभायात्रा में शामिल लोगों पर ही आँसू गैस के गोले फेंकने लगी। उन्होंने कहा कि इसका सीधा उद्देश्य हमलावरों को बचाना और हिंदुओं को उनके त्योहार को मनाने से रोकना था। इसके कारण इलाके में तनाव फैल गया है।

बता दें कि मुर्शिदाबाद में हिंदुओं की शोभायात्रा पर हमले का एक वीडियो पश्चिम बंगाल भाजपा द्वारा सोशल मीडिया साइट X पर पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में इस वीडियो में कई लोग ऊँची छतों पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। वो वहाँ से नीचे ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। नीचे शोभायात्रा में शामिल लोगों में चीख-पुकार मची हुई दिखाई दे रही है।

वीडियो में हेलमेट पहने कुछ पुलिसकर्मी भी दिख रहे हैं। वो छत से पत्थर फेंक रहे उपद्रवियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालाँकि उनकी अपील का कोई भी असर हमलावरों पर होता नहीं दिख रहा है। 23 सेकेंड के इस वीडियो में नीचे खड़े लोग शोरगुल करते सुनाई दे रहे हैं। इस घटना में लोगों के सिर भी फट गए हैं, जिनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

‘साले तुझे जान से मार देंगे, तेरे टुकड़े-टुकड़े कर देंगे’: मुस्लिम युवती के साथ कलावा बाँधे युवक को देख ‘भीड़’ ने किया हमला, UP के बरेली की घटना

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक हिन्दू युवक पर मुस्लिम भीड़ ने हमला कर दिया। हिन्दू युवक को इसलिए पीटा गया क्योंकि वह बाईक से अपनी मुस्लिम सहकर्मी के साथ कहीं जा रहा था। पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल, 2024 को बरेली के फीनिक्स मॉल में काम करने वाले आनंद अपने साथ ही काम करने वाली मुस्लिम युवती के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जब वह बरेली के पीर बहोड़ा इलाके में पहुँचे तो उन्हें यहाँ पहले से मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों ने रोक लिया।

इन मुस्लिम युवकों ने पहले मुस्लिम युवती का नाम पूछा और फिर आनंद के हाथ में कलावा देख कर उनके नाम पते के बारे में पूछताछ करने लगे। जब आनंद ने अपने विषय में बताया तो इस भीड़ ने उन पर हमला बोल दिया।

इस दौरान आनंद ने साफ़ किया कि वह कंपनी के काम से अपनी सहकर्मी मुस्लिम युवती को लेकर आए हैं लेकिन भीड़ ने उनकी नहीं सुनी और उन्हें मारना पीटना चालू कर दिया। उनके ऊपर 25-30 लोगों की भीड़ हमलावर हो गई। उन्हें सड़क पर दौड़ा कर पीटा गया। इस दौरान उनके टुकड़े टुकड़े करने की भी धमकी दी गई।

आनंद की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग एक व्यक्ति को दौड़ते हुए दिखते हैं। बताया गया कि आनंद ने इसके बाद किसी तरह घटनास्थल से भाग कर अपनी जान बचाई और इज्जतनगर थाने पहुँचे। इस मामले में इज्जतनगर थाने में उन्होंने 25-30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध FIR भी दर्ज करवाई है।

इस घटना के बाद इलाके में मजहबी तनाव बना हुआ है। बरेली पुलिस ने इस विषय में बताया है कि उनसे मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। अभी 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जाँच जारी है। हिन्दू संगठनों ने इस मामले में कड़ा प्रतिरोध दर्ज करवाया है।

अष्टमी को पुरी जगन्नाथ और कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, रामनवमी पर दतिया में माँ पीतांबरी के किए दर्शन: अनंत अंबानी ने मंदिरों को दिए ₹50000000

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने असम के कामाख्या मंदिर और पुरी के जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और दिल खोलकर दान किया। अनंत अंबानी ने दोनों मंदिरों में 2.51-2.51 करोड़ रुपए का दान किया। इसके बाद अनंत अंबानी मध्य प्रदेश के दतिया पहुँचे, जहाँ उन्होंने माँ पीताबंरी देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पीतांबरा पीठ ट्रस्ट की अध्यक्ष और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से मुलाकात भी की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी बुधवार (17 अप्रैल 2024) को नवमी के दिन तांत्रिक शक्तिपीठ पीतांबरा माता के दर्शन के लिए दतिया पहुँचे। उन्होंने गर्भगृह में किनारे की तरफ खड़े होकर विशेष पूजा-अर्चना की। अनंत अंबानी इसके बाद धूमावती माता की आरती में शामिल हुए और फिर महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक भी किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी शाम करीब पौने 6 बजे ग्वालियर पहुँचे थे। यहाँ से वो सड़क के रास्ते दतिया पहुँचे और माता पीताबंरी मंदिर में पश्चिम द्वार से अंदर गए। मंदिर के गर्भगृह में मंदिर के मुख्य पुजारी ने उन्हें पूजा करवाई। इसके बाद अनंत अंबानी रात 8 बजे होने वाली धूमावती माता की आरती में शामिल हुए। माता के दर्शन के बाद वे मंदिर ट्रस्ट की अध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया से मिले और करीब 30 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद पीतांबरा माता की आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वनखंडेश्वर मंहादेव मंदिर में भी जलाभिषेक किया।

इससे पहले, मंगलवार (16 अप्रैल 2024) को वो ओडिशा के पुरी शहर में स्थित विश्वविख्यात पुरी जगन्नाथ धाम पहुँचे थे। उन्होंने मंगलवार की रात करीब 10.30 बजे पूचा अर्चनी की और मंदिर को 2.51 करोड़ रुपए का दान भी किया। इसके बाद वो असम के लिए रवाना हो गए थे। अनंत अंबानी ने असम के विश्व विख्यात माँ कामाख्या देवी मंदिर पहुँचकर भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए थे और यहाँ उन्होंने 2.51 करोड़ रुपए दान दिए। हालाँकि अनंत अंबानी या रिलायंस की तरफ से दान की रकम की पुष्टि नहीं की गई है। पर तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है।

बता दें कि अनंत अंबानी जल्द ही (जुलाई के महीने में) राधिका मर्चेंट के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मार्च के महीने में उनकी शादी का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर हुआ था जिसमें देश-विदेश की कई हस्तियाँ, कारोबारी, फिल्म स्टार, स्पोर्ट पर्सन, नेता इत्यादि शामिल हुए थे।

सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बने भारत: एलन मस्क की डिमांड को अमेरिका का समर्थन, कहा- UNSC में सुधार जरूरी

भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार की लगातार माँग करता रहा है। साथ ही इसमें 5 स्थायी सदस्यों की संख्या में भी वृद्धि की माँग करता है। भारत UNSC में स्थायी सदस्यता की दावेदारी करता रहा है। अब X और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था। अब अमेरिका ने बुधवार (17 अप्रैल 2024) को एलन मस्क का समर्थन किया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मेंभारत को स्थायी सीट नहीं मिलने पर टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के सवाल पर पर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रधान उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने बुधवार (17 अप्रैल 2024) को जवाब दिया। वेदांत पटेल ने कहा कि अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र संस्थानों में सुधार के लिए समर्थन की पेशकश की है।

वेदांत पटेल ने कहा, “राष्ट्रपति (जो बाइडेन) ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी टिप्पणियों में पहले भी इस बारे में बात की है और सचिव ने भी इसका संकेत दिया है। हम सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र में सुधारों का समर्थन करते हैं, ताकि इसे 21वीं सदी, जिसमें हम रहते हैं, उसको प्रतिबिंबित किया जा सके। हालाँकि, मेरे पास बताने के लिए कोई विशेष जानकारी नहीं है कि वे कदम क्या हैं।”

इस साल जनवरी की शुरुआत में एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के रूप में भारत की अनुपस्थिति को ‘बेतुका’ बताया था। टेस्ला के सीईओ ने कहा था कि यूएनएससी की वर्तमान संरचना दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देशों का पर्याप्त रूप से प्रतिनिधित्व नहीं करती है और इसमें व्यापक बदलाव की जरूरत है।

उन्होंने अपने X पोस्ट में कहा था, “किसी बिंदु पर संयुक्त राष्ट्र निकायों में संशोधन की आवश्यकता है। समस्या यह है कि जिनके पास अधिक शक्ति है, वे इसे छोड़ना नहीं चाहते हैं। सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के बावजूद भारत के पास सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट नहीं है। यह बेतुका है। अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से एक सीट मिलनी चाहिए।”

एलन मस्क के पोस्ट का स्क्रीनशॉट

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में 15 सदस्य देश होते हैं। इनमें से पाँच सदस्य स्थायी होते हैं। ये स्थायी देश हैं- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस। स्थायी सदस्यों के पास वीटो पावर होता है और वे किसी भी मुद्दे पर असहमति के बाद अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल कर उसे रोक सकते हैं। वहीं, बाकी 10 सदस्य अस्थायी होते हैं, जिन्हें दो साल के चुना जाता है।

सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए G20 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया था। पीएम मोदी और बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में स्थायी सदस्य के रूप में भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की की गई थी।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के ‘संकल्प पत्र’ में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता हासिल करने की बता कही है। 14 अप्रैल 2024 को जारी अपने घोषणापत्र में भाजपा ने कहा, “हम वैश्विक निर्णय लेने में भारत की स्थिति को ऊपर उठाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”