Home Blog Page 1376

शमी को गले लगाया, जडेजा को प्रेरणा मिली: PM मोदी के पहुँचते बदल गया ड्रेसिंग रूम का माहौल, वर्ल्ड कप की हार के बाद बोले खिलाड़ी – आपने हौसला बढ़ाया

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लीग चरण में लगातार 9 मैच जीती और सेमीफइनल में भी जीत दर्ज किया। हालाँकि, लगातार 10 मैच जीतने के बाद फाइनल में ही टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम ODI वर्ल्ड कप के ख़िताब से लगातार तीसरी बार दूर रह गई। कप्तान रोहित शर्मा की भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें उनकी आँखों में आँसू देखे जा सकते हैं। इसी तरह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ विराट कोहली भी टोपी से अपना चेहरा ढँक कर ड्रेसिंग रूम में लौटते दिखे।

मोहम्मद सिराज को तो रविवार (19 नवंबर, 2023) को हुए इस मैच के बाद रोते हुए भी देखा गया। उनके साथी तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने उन्हें ढाँढस बँधाया। अब मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया है कि 6 विकेट से मिली इस हार के बाद ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की स्थिति क्या थी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा हताश थे, उसी तरह टीम के अन्य खिलाड़ी भी हताश थे। उन्होंने बताया कि ड्रेसिंग रूम में उस समय काफी भावुक माहौल था।

राहुल द्रविड़ ने कहा कि एक कोच के रूप में उनके लिए ये सब देखना बहुत कठिन था, क्योंकि उन्हें पता है कि इन खिलाड़ियों ने कितनी अधिक मेहनत की थी, उन्होंने अपना क्या-क्या लगाया था और क्या-क्या त्याग किए थे। राहुल द्रविड़ खुद 2003 की उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था। उन्होंने कहा कि एक कोच के रूप में उन्हें पता है कि इन खिलाड़ियों ने ये देखना कठिन है क्योंकि मैं इन सबको व्यक्तिगत रूप से जानता हूँ, मैंने देखा है कि उन्होंने कितने प्रयास किए हैं, पिछले एक महीने में कितना क्रिकेट खेला है, अंतिम महीने में उन्होंने कितनी मेहनत की है।

राहुल द्रविड़ ने कहा कि ये खेल है और उस दिन जो बेहतर टीम थी उसने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा, “मुझे पता है अगली सुबह फिर सूर्योदय होगी। बाकियों की तरह हम भी इससे सीखेंगे, इस पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे। एक खिलाड़ी के रूप में आप यही करते हैं। आप बहुत अच्छे क्षण देखते हैं, आप नीचे गिरते हैं। आप आगे बढ़ते रहते हैं, रुकते नहीं। अगर आप उठते-गिरते नहीं हैं तो आप सीख नहीं सकते।” राहुल द्रविड़ ने हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।

उधर भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने ड्रेसिंग रूम में पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर शेयर की। इसमें शुभमन गिल और मोहम्मद शमी भी पीएम मोदी की बातों को सुनते हुए नज़र आ रहे हैं। जडेजा ने लिखा, “ये टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत अच्छा रहा, लेकिन कल हम थोड़ा पीछे रह गए। दिल टूट गया है, लेकिन हमारे लोगों का समर्थन हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का आना ख़ास और प्रेरक था।”

उधर मोहम्मद शमी को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गले लगाया। शमी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “दुर्भाग्य से कल हमारा दिन नहीं था। मैं टीम के समर्थन के लिए सभी भारतीयों को धन्यवाद कहना चाहूँगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञ हूँ, जिन्होंने खास तौर पर ड्रेसिंग रूम में आकर हमारा हौसला बढ़ाया। हम वापसी करेंगे।”

बिहार में छठ पर भी गिरी लाशें, लखीसराय में पूजा कर घाट से लौट रहे एक ही परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

बिहार के लखीसराय जिले में छठ पूजा से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मार दी गई है। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि बाकी अन्य घायल हो गए हैं। हमले का आरोप आशीष चौधरी नाम के एक सनकी आशिक पर लगाया गया है जो घटना के बाद से फरार चल रहा है। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना सोमवार (20 नवंबर, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला लखीसराय के कबैया थानाक्षेत्र की है। यहाँ के पंजाबी मोहल्ले में रहने वाला शशिभूषण झा का परिवार सोमवार को छठ पूजा के बाद घर लौट रहा था। तभी रास्ते में उन्हें आशीष नाम के एक युवक ने रोका और पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग झोंक दिया। इस हमले में चंदन और राजेंद्र झा नाम के 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों शशिभूषण के बेटे थे। हमले में 4 अन्य लोग घायल हो गए जिसमें खुद शशिभूषण, उनकी बेटी दुर्गा, बहू लवली और पत्नी राजनंदन शामिल थे।

अचानक हुए इस हमले से अफरातफरी मच गई। गोलियाँ बरसाने के बाद हमलावर आशीष मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को देने के साथ ही घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में दुर्गा ने दम तोड़ दिया। हालत गम्भीर होने की वजह से शशिभूषण, लवली और राजनंदन को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। वहीं फरार हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित आशीष के घर वालों को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आशीष चौधरी का मृतका दुर्गा से लम्बे समय से प्रेम प्रसंग था। दुर्गा के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। आशीष किसी भी हालत में दुर्गा से शादी करना चाहता था। लड़की के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह इसी प्रेम प्रसंग की वजह से आशीष की सनक को माना जा रहा है। हालाँकि, पुलिस के मुताबिक आशीष की गिरफ्तारी के बाद हमले के असल कारणों का पता चल पाएगा।

माँस पकाया, डांस करवाया, जमकर पी शराब: पाकिस्तानी फौजियों ने की करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की बेअदबी, सामने आया वीडियो

पाकिस्तान में स्थित सिखों के पवित्र स्थान करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में बेअदबी का मामला सामने आया है। गुरुद्वारे के भीतर पार्टी का आयोजन किया गया और माँस-मछली खाया गया। इसके पश्चात गुरूद्वारे में नाच गाना भी हुआ।

भाजपा नेता और दिल्ली शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धन कमिटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह जानकारी एक्स (पहले ट्विटर) पर दी है। उनका कहना है कि गुरुद्वारे के अंदर यह कार्यक्रम 18 नवम्बर को आयोजित हुआ।

सिरसा ने बताया कि करतारपुर साहिब गुरुद्वारे की प्रबन्धन समिति PMU (Project Management Unit) के अध्यक्ष सैयद अबू बकर कुरैशी ने गुरुद्वारे के भीतर 18 नवम्बर पार्टी का आयोजन किया जिसमें माँस परोसा गया। इस पार्टी में 80 लोग शामिल हुए जिसमें नारोवाल जिले (जहाँ यह गुरुद्वारा स्थापित है) के जिलाधिकारी मोहम्मद शाहरुख और पुलिस अधिकारी भी थे।

इस पार्टी के दौरान माँस परोसने के लिए अलावा नाच गाना भी हुआ। सिरसा का कहना है कि पूरी दुनिया में रहने वाला सिख समुदाय इससे व्यथित है। उन्होंने पाकिस्तान की सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की माँग की है। उन्होंने इस बेअदबी की निंदा भी की है।

इस मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमिटी, जो कि पूरे देश में गुरुद्वारों का प्रबन्धन करने वाली सबसे बड़ी संस्था है, के प्रवक्ता गुरुचरण ग्रेवाल ने बयान जारी किया है। उन्होंने इस बेअदबी की घटना को दुखद बताते हुए पाकिस्तान की सरकार से कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के जत्थेदार से भी इस मामले पर रुख स्पष्ट करने की अपील की है।

इस मामले में यह जानकारी भी सामने आई है कि इस कार्यक्रम का आयोजन पाकिस्तान रेंजर्स ने किया था। इस कार्यक्रम में करतारपुर साहिब के ग्रंथी भी शामिल हुए थे। यह कार्यक्रम करतारपुर PMU के क्षेत्र में किया गया। यह गुरुद्वारे का ही इलाका है। जहाँ कार्यक्रम आयोजित किया गया वहाँ पर चेकपॉइंट है।

गौरतलब है कि करतारपुर साहिब, भारत की सीमा के काफी निकट पाकिस्तानी पंजाब के नरोवाल जिले में स्थित है। यह गुरुद्वारा सिखों के लिए काफी पवित्र जगह है, इस गुरुद्वारे की स्थापना सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरुनानक देव ने की थी, यह गुरुद्वारा रावी नदी के तट पर है।

अगस्त 2022 में भी एक ऐसी ही घटना सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि करतारपुर कॉरिडोर में काम करने वाले कर्मचारियों ने गुरुद्वारे के भीतर माँस खाया और शराब पी। उन्होंने यहाँ नाच गाने का आयोजन भी किया।

करतारपुर साहिब जाने के लिए भारतीयों को वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती। इसके लिए भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ था। इसके अंतर्गत करतारपुर साहिब कॉरिडोर की स्थापना की गई थी। इस कॉरिडोर को नवम्बर 2019 में श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।

गौरतलब है कि इस कॉरिडोर की देखरेख करतारपुर PMU करती है। इसका अध्यक्ष एक मुस्लिम को बनाया गया है। सैयद अबू बकर इस करतारपुर PMU के अध्यक्ष हैं। जिनकी नियुक्ति पर भी प्रश्न उठे थे कि एक सिख धर्मस्थल का अध्यक्ष मुस्लिम को कैसे बनाया जा सकता है।

लोग यह भी प्रश्न उठा रहे हैं कि दिन भर सिखों के लिए बोलने का दावा करने वाले पन्नू जैसे खालिस्तानी अब करतारपुर साहिब पर क्यों चुप हैं? क्या वह इस बेअदबी को सही मानते हैं जो उन्होंने कोई बयान जारी नहीं किया है।

जो अहमदाबाद में हुआ, उसकी शेन वॉर्न ने 7 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी: कहा था – मैं ट्रेविस हेड का फैन, वे ऑस्ट्रेलिया के फ्यूचर स्टार

ऑस्ट्रेलिया ने 2023 का ODI वर्ल्ड कप जीत लिया है। 120 गेंदों पर 137 रन बना कर ट्रेविस हेड इस जीत के हीरो बने। ऑस्ट्रेलिया वैसे भी ICC ट्रॉफियों की आदी है और उसकी ये भूख अभी भी कम नहीं हुई है। फाइनल में भारतीय टीम के 240 के स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में 6 विकेट रहते चेज कर लिया। ट्रेविस हेड ने इस मैच में 15 चौके जड़े, जो पूरी टीम इंडिया द्वारा लगाए गए 13 चौकों से बड़ी संख्या है। क्या आपको पता है कि शेन वॉर्न ने ट्रेविस हेड के चमकने की भविष्यवाणी 7 साल पहले ही कर दी थी?

शेन वॉर्न ने 6 दिसंबर, 2016 को एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, “मैं ट्रेविस हीड का बहुत बड़ा फैन हूँ। मुझे लगता है कि वो क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए भविष्य के स्टार हैं।” आज जब शेन वॉर्न की ये भविष्यवाणी सही साबित हो रही है, लोग उन्हें याद कर रहे हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर रहे शेन वॉर्न एक अच्छे लीडर भी थे। उनके नेतृत्व में ‘राजस्थान रॉयल्स’ ने 2008 में IPL कापहला खिताब अपने नाम किया था।

ट्रेविस हेड आज सचमुच सभी फॉर्मेट्स में ऑस्ट्रेलिया के दमदार खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। 42 टेस्ट मैचों में उन्होंने 45 से अधिक की औसत से अब तक 2904 रन बना लिए हैं। वहीं वनडे मैचों की बात करें तो 64 ODI में उन्होंने लगभग 42 की औसत से 2393 रन जड़ दिए हैं। वो T20 में भी सफल रहे हैं और वहाँ उन्होंने लगभग 29 की औसत से 460 रन बनाए हैं। बड़ी बात ये है कि वनडे मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 102 के पार है और टी20 में वो 141 के आसपास के औसत से रन बनाते हैं।

ट्रेविस हेड ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 26 जनवरी, 2026 में भारत के खिलाफ ही खेला था। वहीं जून 2016 में उन्होंने वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था। अक्टूबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया की टीम उन्हें टेस्ट फॉर्मेट में लेकर आई और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने पदार्पण किया। तब से वो तीनों फॉर्मेट में टीम का हिस्सा हैं। 29 वर्षीय ट्रेविस हेड साउथ ऑस्ट्रेलिया के ‘एडिलेड स्ट्राइकर्स’ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। वो बाएँ हाथ के बल्लेबाज हैं जिन्होंने कंगारू टीम के मिडिल ऑर्डर में माइकल हसी की कमी को पूरा किया।

वो दाएँ हाथ से ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कराते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 28 विकेट भी हैं। जून 2023 में जब ऑस्ट्रेलिया ने ‘वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC)’ फाइनल में भारत को हराया था, तब भी ट्रेविस हेड ने 174 गेंदों पर 163 रनों की बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने इस पारी में 25 चौके और एक छक्के जड़े थे। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 18 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने इसी साल अप्रैल में जेसिका डेविस से शादी की है। सितंबर 2023 में उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया।

तिथि ही नहीं, अब तो समय भी बता दिया… जानिए 22 जनवरी को कितने बजे गर्भगृह में होगी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, नेशनल नहीं इंटरनेशनल होगा कार्यक्रम

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को अभिजीत मुहूर्त मृगषिरा नक्षत्र में दोपहर 12:20 बजे की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे। उनके हाथों से ही प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठान पूरे किए जाएँगे।

तिथि निर्धारित होने के बाद से ही इस आयोजन को भव्य अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए  तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। रविवार (19 नवंबर, 2023) को भी साकेत निलयम में संघ परिवार की बैठक हुई। इसमें समारोह के अभियान को चार चरणों में बाँटकर तैयारियों को भव्य रूप दिया जा रहा है।

दरअसल, अयोध्या में दीपोत्सव की तरह ही प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करने की योजना तैयार की गई है। इस अवसर पर भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय अयोध्या में तमाम मठ मंदिरों के साथ ही रामलला के मंदिर को भी विशेष फूलों से सजाया और श्रृंगार किया जाएगा। 

चार चरणों में बाँटा गया पूरा आयोजन 

पहला चरण 

प्राण प्रतिष्ठा के इस पूरे कार्यक्रम को चार चरणों में बाँटा गया है। वहीं पहले चरण की शुरुआत रविवार से ही हो गई है। जो 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पूरे समारोह की रूपरेखा तैयारी होगी, इसके लिए 10-10 लोगों की छोटी-छोटी संचालन समिति बनाई जाएगी। जो जिला जिला व खंड स्तर पर लोगों को जोड़ने का काम करेगी।

इस टोली में मंदिर आंदोलन से जुड़े कारसेवकों को भी शामिल किया जाएगा। टोलियाँ 250 स्थानों पर बैठकें कर समारोह से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील करेंगी।

दूसरा चरण 

वहीं दूसरा चरण 1 जनवरी,  2024 से शुरू होगा। इसमें घर-घर संपर्क योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों में पूजित अक्षत, रामलला के विग्रह का चित्र व एक पत्रक दिया जाएगा। इसके जरिए लोगों से समारोह के दिन दीपोत्सव मनाने की अपील की जाएगी।

तीसरे चरण में होगी प्राण प्रतिष्ठा

इसके बाद तीसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा, इसी चरण में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में पीएम मोदी मौजूद होंगे। उस दिन पूरे देश में उत्सव व घर-घर अनुष्ठान हो ऐसा माहौल बनाया जाएगा। 

चौथा चरण 

वहीं चौथे चरण में मंदिर प्रशासन और टोलियों की कोशिश होगी कि ज्यादा-ज्यादा राम भक्तों को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएँ। इसके लिए देशभर में एक मुहिम चलाई जाएगी ताकि अधिकतम संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुँचे और भगवान के दर्शन करें। चौथा चरण 22 फरवरी, 2024  तक चलेगा। 

आज रात से शुरू होगी 14 कोसी परिक्रमा

कार्यक्रम के पहले चरण में ही रामनगरी की 14 कोसी परिक्रमा भी आज से 20 नवंबर को रात 2:09 बजे से शुरू होगी। परिक्रमा में भक्तों को लगभग 42 किमी का रास्ता तय करना होगा। इसके लिए पूरी तयारी कर ली गई है। मठ और मंदिर सज गए हैं। ये परिक्रमा 21 नवंबर की रात 11:38 बजे समाप्त होगी।

‘अर्घ्य देने आओ और झाग में नहाओ’ : दिल्ली में छठ व्रतियों की हालत पर घिरी केजरीवाल सरकार, पूछा- बर्बाद करने की कसम खा रखी है क्या?

दिल्ली में यमुना की हालत खराब है। किनारों पर पानी से ज्यादा जहरीले झाग दिखाई देते हैं। छठ पूजा पर भी जब व्रती यहाँ सूर्य को अर्घ्य देने पहुँचे तो स्थिति यही थी। यहीं व्रतियों ने 19 नवंबर को पश्चिमगामी सूर्य और 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा के बाद यमुना घाट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुईं।

तस्वीरों को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इसे शेयर करके आम आदमी पार्टी को घेरा और कहा कि आज प्रदूषित यमुना में पूजा करने के लिए लोग मजबूर हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार कुछ नहीं कर रही।

दरअसल, दिल्ली के कालिंदी कुंज में भक्तों द्वारा उगते सूर्य को ‘अर्घ्य’ देते वक्त प्रदूषित यमुना नदी की सतह पर घना सफेद जहरीला झाग तैरता दिखा। ये जहरीला झाग यमुना नदी में उच्च फॉस्फेट सामग्री की वजह से होता है। ये त्वचा और साँस से जुड़ी दिक्कतों की वजह बनता है।

दिल्ली सरकार ने इन समस्या से निपटने के लिए यमुना में केमिकल का छिड़काव करवाया था। हालाँकि इसका कोई असर नहीं पड़ा। शनिवार को भी यमुना की सतह पर सफेद जहरीला झाग तैरता हुआ दिखता रहा और छठ पूजन के वक्त तो ये व्रतियों के ईर्द-गिर्द था।

इस झाग के आसपास होने के नुकसान होते हैं कि इससे आँखों में चुभन और साँस लेने में तकलीफ होने लगती है। तो सोचिए फिर छठ व्रतियों की हालत वहाँ खड़े रहकर क्या हुई होगी। दिल्ली सरकार दावा कर रही है कि 1000 जगहों पर छठ पूजा के लिए व्यवस्था की गई है। मगर सवाल अब भी वही है कि प्रदूषण को रोकने और यमुना को स्वच्छ करने के लिए आम आदमी पार्टी क्या कर रही है।

यमुना की इस हालत पर भारतीय जनता पार्टी ने आप सरकार को आड़े हाथों लिया है। बीजेपी4दिल्ली एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया, “अरविंद केजरीवाल के राज में ‘अर्घ्य देने आओ और झाग में नहाओ।’ लाखों लोगों की आस्था के पर्व की अनदेखी हर साल इस तरह होती रही है। लोग मजबूर हैं प्रदूषित यमुना में पूजा करने के लिए। आप ने सिर्फ़ झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं किया! कुछ तो शर्म करो केजरीवाल!”

इसके साथ ही बीजेपी4दिल्ली ने एक अन्य ट्वीट में तंज किया, “दिल्ली को बर्बाद करने की अरविंद केजरीवाल ने कसम खा रखी है!”

बताते चलें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की एक रिपोर्ट में जिक्र है कि यमुना नदी की लंबाई 1300 किमी से अधिक है। इसमें दिल्ली के हिस्से में आने वाली यमुना का वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक का हिस्सा 22 किलोमीटर ही है। लेकिन हैरानी की बात है कि यमुना का 76 फीसदी प्रदूषण इसी हिस्से में होता है।

मानसून को छोड़ दिया जाए तो यमुना नदी में करीबन साल भर ताजा पानी नहीं रहता। पर्यावरणविदों के मुताबिक, जलस्रोतों में अक्सर झाग बनने की वजह वसा के अणु वाले पौधों के गलने से होता है। लेकिन यमुना नदी में इस वक्त बन रहे झाग की वजह अलग है। इस वक्त ये झाग यहाँ फॉस्फेट और नाइट्रेट की वजह से है। कई रिसर्च में सामने आया है कि सर्दी बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके साथ ही छठ व्रतियों के लिए यमुना में अधिक पानी छोड़ा जाता है। इसके तेजी से ओखला बैराज में गिरने से फॉस्फेट और नाइट्रेट की वजह से घना झाग बनता है।

रात के समय खेत में लाते थे गायें, फिर काट डालते थे… नूहं में पुलिस ने हसन मोहम्मद को दबोचा, 2 जीवित और एक मृत गोवंश भी मिला

हरियाणा के नूहं में फिर से गौकशी की घटना हुई है। यह घटना नूहं के बिछौर थाना क्षेत्र में हुई जहाँ आरोपितों ने एक खेत में गाय काटी। मौके पर पुलिस पहुँचने के बाद 2 जीवित गाय जबकि एक कटी हुई गाय मिली है।

‘दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नूहं पुलिस को यह सूचना मिली थी कि बिछौर थाना क्षेत्र में कुछ लोग रात में गायों को लाकर खेत में काटते हैं। पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए रात को छापा मारा और एक आरोपित को पकड़ लिया।

मौके पर अन्य गौवंश तस्कर भी मौजूद थे जो अँधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। मौके से हसन मोहम्मद उर्फ़ हस्सा नाम का आरोपित गिरफ्तार किया गया जो गौवंश काट कर उसके मांस को बेचता था। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हसन के पास से 2 जीवित गाय बरामद हुई हैं। इसके अलावा एक गाय के पैरों को बाँध कर काट दिया गया था। उसकी गर्दन काट दी गई थी। अब हसन मोहम्मद समेत सभी आरोपितों पर गौवंश अधिनियम के तहत मुकदमा चलेगा।

हालाँकि, यह कोई पहला ऐसा मामला नहीं है जिसमें रात को गोतस्करों को गिरफ्तार किया गया हो। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि नूंह में हर रात बड़ी संख्या में गाय काटी जाती है और उसका मांस बेचा जाता है। इस इलाके में गोतस्करों और गौरक्षकों का आमना-सामना हुआ करता है। अक्टूबर 2023 में भी नूहं में कुछ आरोपितो को गिरफ्तार किया गया था जो कि रात को गौकशी करने जा रहे थे।

नूंह में गौकशी एक बड़ा मुद्दा है। गौकशी रोकने वाले मोनू मानेसर और बिट्टू बजरंगी जैसे गौरक्षकों के खिलाफ नूहं में मुहिम चलाई गई थी। बिट्टू बजरंगी पर जलाभिषेक यात्रा के दौरान हमला भी हुआ था। मोनू मानेसर पर भी इसी दौरान हमले की तैयारी की गई थी।

भारत की हार के बाद PM मोदी पर आपत्तिजनक कमेंट्स, कॉन्ग्रेसी ट्रेंड करा रहे ‘पनौती’: संजय राउत ने स्टेडियम के नाम को ही बता दिया वर्ल्ड कप का फाइनल गँवाने की वजह

भारत वर्ल्ड कप का फाइनल क्या हारा, लोग इस पर राजनीति करने लगे। कॉन्ग्रेस पार्टी जैसे विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम इसमें जबरन घसीट कर उन्हें ‘पनौती’ बताना शुरू कर दिया। पीएम मोदी भी रविवार (19 नवंबर, 2023) को भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ICC वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने पहुँचे थे, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को ट्रॉफी भी उन्होंने ही हैंडओवर की। उन्हें दर्शकों के बीच बैठे हुए देखा गया। इसीलिए, बिना सर-पैर की लॉजिक के बात करने वाला वामपंथी-इस्लामी गिरोह उन्हें निशाना बनाने लगा।

कॉन्ग्रेस की रागिनी नायक ने कहा, “किसने कहाँ था मुँह उठा कर पहुँच जाओ। नाम तो पहले से ही था पनौती।”

‘Amock’ नाम के एक अन्य कॉन्ग्रेस समर्थक ने लिखा, “भारत मैच हारा क्योंकि इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया गया था। इस नाम में कुछ पनौती है। अगर मैच वानखेड़े में होता फिर हम ये मैच जीत जाते।” साथ ही उसने संजय राउत की तस्वीर शेयर की। बता दें कि शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के राज्यसभा सांसद ने वल्लभभाई पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी के नाम पर किए जाने का आरोप लगाया। वहीं उन्होंने वानखेड़े की तुलना लॉर्ड्स से की।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा पर्दे के पीछे से साजिश रच रही थी कि दुनिया भर में ये सन्देश जाए कि नरेंद्र मोदी के कारण भारत वर्ल्ड कप जीत गया, लेकिन भारत की हार हो गई। उन्होंने मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को न बुलाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें नहीं बुलाया गया लेकिन छिटपुट नेताओं को बुला लिया गया।

इसी तरह कई अन्य सोशल मीडिया हैंडलों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक दावे करते हुए उन पर भारत की हार का ठीकरा फोड़ दिया:

प्रियंवदा नाम के एक अन्य कॉन्ग्रेस के वॉलंटियर ने लिखा, “ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9 ओवर तक 3 विकेट पर 51 रन था, फिर ये हुआ।” उसने दर्शकों की दीर्घा में बैठे पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीर शेयर की। साथ ही ‘पनौती’ वाला हैशटैग भी लगाया।

वहीं कई सोशल मीडिया हैंडल्स ने ये आरोप भी लगाया कि पीएम मोदी ने पैट कमिंस का अपमान किया। बता दें कि विजेता ऑस्ट्रेलिया के कप्तान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही ट्रॉफी सौंपी। आरोप लगाया जा रहा कि वो ट्रॉफी देकर चले गए और उनका अपमान किया। हालाँकि, पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों से मिले और उन सबसे हाथ भी मिलाया। वहीं कुछ ने दावा किया कि 1983 में जब भारत वर्ल्ड कप जीता तो इंदिरा गाँधी प्रधानमंत्री थीं और 2011 में मनमोहन सिंह, जबकि 2023 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते ट्रॉफी नहीं आई।

ऐसे अजीब-अजीब कुतर्क किए जा रहे हैं। जबकि सच्चाई ये है कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में बेहतर खेली और उसे जीत मिली, भारतीय टीम के मुकाबले उनकी रणनीति बेहतर रही।

वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर रखी लात, जूते में भर के शराब: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के जश्न के तौर-तरीके देख नाराज़ हुए फैंस, कहा – सम्मान करना सीखो

अहमदाबाद में भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के जश्न तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग आलराउंडर मिचेल मार्श की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हुई है जिसमें वह वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखे हुए दिख रहे हैं।

मिचेल के इस ट्रॉफी पर पैर रखने को कुछ लोग उनका आत्मविश्वास बता रहे हैं तो कुछ इसे ट्रॉफी का अपमान कह रहे हैं। कुछ लोग इसे मिचेल मार्श का खराब रवैया बता रहे हैं तो कुछ लोग सलाह दे रहे हैं कि उन्हें ट्रॉफी का सम्मान करना चाहिए।

माधव शर्मा नाम के एक शख्स से मिचेल मार्श के इस फोटो पर लिखा, “मुझे मिचेल की यह फोटो काफी अपमानजनक लगी है। यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसके लिए क्रिकेटर पूरी जिन्दगी लगा देते हैं और मिचेल ने कूल दिखने के लिए इसके ऊपर पैर रख दिए। यह चौंकाने वाला और भद्दा है।”

एक अन्य व्यक्ति रुद्रा शर्मा ने लिखा, “मिचेल मार्श यह एक पेशेवर खिलाड़ियों का रवैया नहीं है। क्या एक पेशेवर खिलाड़ी एक बड़े पुरस्कार के साथ ऐसे पेश आएगा?”

एक व्यक्ति ने लिखा, “किसी को इतना मत दो कि वह उसका सम्मान ना करे।”

एक अन्य व्यक्ति अमित थाडानी ने लिखा, “सांस्कृतिक अंतर है। इन लोगों को किताबों पर पैर रखने में भी कोई समस्या नहीं है जिसके बारे में हम सपने में नहीं सोच सकते।”

हालाँकि, यह कोई नई बात नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी जीत का जश्न अलग तरीके से मनाया हो। इससे पहले भी उनके अजीब जश्न सामने आए हैं। वर्ष 2021 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ने कुछ ऐसा ही किया था जो कि चर्चा का विषय बना था।

2021 में टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराने के बाद ऑस्ट्रलिया के खिलाड़ियों ने जूते में भर बियर पी था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोनिस और मैथ्यू वेड ने जूते से बियर पी था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था और कुछ लोगों ने इसे गन्दा बताया था।

सूटकेस में फिर बरामद हुई महिला की लाश, मुंबई पुलिस CCTV से खँगाल रही सुराग: 6 महीने में दूसरा मामला

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सूटकेस में महिला की लाश बरामद हुई। वहाँ की पुलिस के मुताबिक, इस बार मुंबई के कुर्ला इलाके में उन्हें रविवार (19 नवंबर,2023) को मेट्रो रेलवे निर्माण स्थल के पास ये सूटकेस मिला। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन कुर्ला पुलिस ने इस घटना को लेकर अज्ञात आरोपित के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगे की जाँच चल रही है। हत्यारे की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।

दरअसल, पुलिस को किसी ने शांति नगर में सीएसटी रोड पर एक बैरिकेड के पास एक संदिग्ध सूटकेस पड़े होने की खबर दी थी। इसके बाद ही सूटकेस में लाश होने का खुलासा हुआ।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, “हमें दोपहर करीब 12.30 बजे शांति नगर में सीएसटी रोड पर मेट्रो प्रोजेक्ट के काम चलने वाली जगह पर एक सूटकेस के लावारिस पड़े होने की सूचना मिली। सूटकेस खोलने पर उसमें महिला की लाश मिली।”

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद तुरंत लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी का कहना था, ”अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन उसके शरीर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र 25-35 साल के बीच हो सकती है। महिला टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने थी।”

पुलिस का कहना है कि मृतक महिला की वास्तिवक उम्र के बारे में पक्के तौर पर पुष्टि फोरेंसिक जाँच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस कानूनी कार्रवाई के लिए अहम सुराग तलाशने के लिए आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रहा है।

गौरतलब है कि ये मुंबई में सूटकेस में महिला की लाश मिलने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस साल जून के पहले हफ्ते में भी यहाँ एक औरत की लाश सूटकेस में बरामद की गई थी। तब मुंबई के मीरा-भयंदर इलाके में 2 जून 2023 को एक सूटकेस में एक महिला का सिर कटा शव मिला था।

इस लाश के धड़ के हिसाब से महिला की उम्र 25 से 35 वर्ष के बीच बताई गई थी। मृतका के एक हाथ में त्रिशूल और डमरू का टैटू बना हुआ था।वहीं दूसरे हाथ में कलावा बँधा था। उसके दोनों पैर आपस में बँधे मिले थे। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर केस दर्ज किया था। इसके साथ ही मृतका की पहचान के लिए जाँच शुरू की थी।