Home Blog Page 1377

‘भारत की हार का कारण जनेऊ’: वर्ल्ड कप फाइनल के बाद एक्टिव हुआ भीम-मीम गिरोह, PM मोदी पर ठीकरा फोड़ने में जुटे विपक्षी नेता, महुआ मोइत्रा भी कूदीं

विश्व कप फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार का ठीकरा अब ब्राह्मणों और जनेऊ पर फोड़ा जा रहा है। ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी’ (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने हार का जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया है। 19 नवम्बर, 2023 को अहमदाबाद के ‘नरेन्द्र मोदी स्टेडियम’ में खेले गए विश्वकप मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 7 विकेट से हराया। भारत ने पहली पारी में खेलते हुए 240 रनों का स्कोर बनाया जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 7 ओवर शेष रहते ही पा लिया।

भारत की हार के बाद कई जातिवादियों ने ब्राह्मणों को इसका जिम्मेदार बताना चालू कर दिया। खुद को ‘डॉ भीमराव आंबेडकर जन जागरूकता मंच’ का चेयरमैन बताने वाले अनल्प चंद्रा ने ‘X’ (पहले ट्विटर) पर लिखा, “साउथ अफ्रीका की हार का कारण आरक्षण था, तो भारत की हार का कारण भी जनेऊ है! अब लगी न मिर्ची?”

अन्य कई ट्विटर एकाउंट्स ने भी जनेऊ और ब्राह्मणों को ही भारत की हार जिम्मेदार बताया।

वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को हार ‘जनरेटर’ बता दिया। इसका अब वीडियो वायरल है।

ट्विटर पर हर समय जातिवाद फैलाने वाली मीना कोटवाल ने भी इस मैच पर लिखा, “मेरिट वाले लोग कैसे हार गए, अब आरक्षण को दोष नहीं दोगे? आओ फिर से आरक्षण को गाली दो।” उन्होंने ‘आज तक’ के पत्रकार सुधीर चौधरी का एक पुराना वीडियो भी इसमें लगाया, जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम में आरक्षण की बात की थी।

भारतीय टीम के खिलाड़ियों को भी उनकी जाति के आधार पर निशाना बनाया गया। मैच में जल्द ही आउट हो जाने वाले श्रेयस अय्यर पर एक अकाउंट अजय पटेल ने लिखा, “श्रेयस अय्यर ने 4 रन बना कर अपनी मेरिट दिखा दी।”

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को लेकर विवादित टिप्पणी

पैसे और महँगे गिफ्ट लेकर संसद में प्रश्न पूछने की आरोपी तृणमूल कॉन्ग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा भी तंज कसा। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के घर पर ED का छापा। अहमदाबाद स्टेडियम का नाम बदल कर जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम’ रख दिया गया है।”

सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय जनता दल और तेजस्वी यादव के लिए दिन भर कैम्पेन करने वाले एक ऐसे ही अकाउंट प्रियांशु कुशवाहा ने प्रधानमंत्री मोदी के हंसने को निशाना बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का उपयोग भी किया।

भारत आ रहे जिस जहाज को इजरायली समझ कर हूती आतंकियों ने किया हाईजैक, वो निकला ब्रिटेन का: हमास ने कहा शुक्रिया

इजरायल और हमास के युद्ध के बीच अब यमन के हूती आतंकियों की एक नापाक हरकत सामने आई है। खबर है कि यमन के हूती आतंकियों ने रविवार (19 नवंबर 2023) को लाल सागर में 25 क्रू मेंबर वाले एक जहाज पर कब्जा किया। शायद उन्होंने इसे इजरायल का जहाज समझकर पकड़ा, लेकिन हकीकत में जहाज उनका नहीं है।

इजरायली डिफेंस फोर्स ने इस संबंध में ट्वीट कर कहा- “दक्षिण लाल सागर में यमन के पास हूतियों की ओर से कार्गो शिप का अपहरण वैश्विक स्तर पर एक बेहद गंभीर घटना है। यह एक ऐसा जहाज है, जिस पर एक भी इजरायली नहीं है। यह जहाज अंतर्राष्ट्रीय नागरिक दल के साथ तुर्की से भारत के लिए रवाना हुआ था।”

बता दें कि यमन के हूती आतंकियों ने इस हरकत से पहले इजरायली जहाजों को लेकर धमकी जारी की थी। अब्दुल मलिक अल-हूती ने धमकी में कहा था कि वह लोग इजरायली कंपनियों के स्वामित्व वाले या उनकी ओर से चलाए जाने वाले जहाजों को निशाना बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा था जिस भी जहाज पर इजरायल का झंडा लगा होगा, उसे जलाया जाएगा। हूती आतंकियों की इन्हीं धमकियों के कुछ दिन बाद जहाज पर कब्जा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस जहाज पर कब्जा किया गया है वह ब्रिटिश कंपनी के रजिस्ट्रेशन वाला है। जहाज का नाम गैलेक्सी लीडर है। वर्तमान में इसे जापानी कंपनी को लीज पर दिया गया था। हूती विद्रोहियों ने जब इस पर कब्जा किया उस समय जहाज पर कोई इजरायली सवार नहीं था बल्कि कई अलग अलग देश जैसे यूक्रेन, बुल्गारिया, फिलीपींस और मैक्सिकों आदि के क्रू मेंबर सवार थे।

इस जहाज के हाईजैक होने के बाद हमास के ओसामा हमदान ने भी प्रतिक्रिया दी। उसने कहा, “यमनी विद्रोही संगठन हूती की ओर से यह एक सराहनीय कदम है। मेरा मानना ​​​​है कि इजरायल द्वारा गाजा में किया गया अपराध हर वफादार को फिलीस्तीनी लोगों की रक्षा और समर्थन करने के लिए उत्सुक बनाता है। उन्हें मेरी शुभकामनाएँ। लेबनान और इराक में लोगों ने इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन सभी लोगों का शुक्रिया जो अरब मुल्कों और दूसरे इस्लामी देशों में इजरायली अपराध के खिलाफ सड़कों पर उतरे।”

उल्लेखनीय है कि हमास आतंकियों पर कार्रवाई करने के कारण दुनिया भर के कट्टरपंथी इजरायल से नाराज हैं। हाल में भारत में तैनात इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन को भी धमकियाँ दी गईं। हालाँकि देश के खुफिया विभाग ने ये जानकारी होने पर धमकी भरे पत्रों की जाँच की बात कही और साथ ही एंबेसी की सुरक्षा को लेकर उचित कदम उठाने को कहा। इसके बाद राजदूत व इजरायल एबेंसी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया।

‘जैसे मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को %ला था’: भारत हारा वर्ल्ड कप का फाइनल तो उछलने लगे पाकिस्तानी, मजे ले-ले कर शेयर कर रहे उदास भारतीय फैंस के वीडियो

अहमदाबाद के ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ में रविवार (19 अक्टूबर, 2023) को ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हरा दिया। इसके बाद पाकिस्तानी उछलने लगे। भारत ने टॉस हार कर बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट रहते 43 ओवर में ही चेज कर लिया। 120 गेंदों पर 137 रन बना के ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए जीत सुनिश्चित की। भारत की तरफ से KL राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रनों की एक बेहद ही धीमी पारी खेली।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों स्पिनरों रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव को कोई विकेट ही नहीं मिले। मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट झटके। वहीं ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के बाद पाकिस्तानी ऐसे उछलने लगे जैसे कि उन्होंने ही वर्ल्ड कप जीत लिया हो। ये अलग बात है कि बाबर आज़म के नेतृत्व वाली पाकिस्तान की टीम लीग फेज से ही बाहर हो गई थी और सेमीफाइनल में भी नहीं पहुँची थी। उसे 9 में से 5 मैचों में हार मिली थी।

खुद को पाकिस्तानी टीम का ‘सुपरफैन’ और फिलिस्तीन समर्थक बताने वाले अम्मारा अब्बास ने एक ट्वीट में लिखा, “मेरा दर्द ठीक हो गया। भारत और अहमदाबाद, क्षमा करें। इसे ‘कर्म’ कहते हैं। ऑस्ट्रेलिया को बधाई, आप इस ट्रॉफी के अधिकारी हो।”

भारत विरोधी ट्वीट्स के कारण सुर्ख़ियों में रहने वाली अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने लिखा, “आज ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया को ऐसे $ला जैसे मुहम्मद गोरी ने तराइन का युद्ध में पृथ्वीराज चौहान को पे$ था।” उन्होंने दावा किया कि 8 अक्टूबर के बाद उन्हें पहली बार इतनी अच्छी नींद आई है। एक ट्वीट को कोट करते हुए उन्होंने लिखा, “आज पड़ोस में टीवी फूट रहे हैं।”

पाकिस्तान के पत्रकार इहतिशाम-उल-हक़ ने भारतीय टीम का मजाक बनाते हुए लिखा, “कम से कम हम अपने प्रधानमंत्री के सामने नहीं हारे।” उन्होंने लिखा कि पाकिस्तानी अब पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान को हमेशा इस हार की याद दिलाएँगे, ताकि वो फिर कभी पाकिस्तान को ट्रॉल न करें। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की भावुक तस्वीर शेयर करते हुए तंज कसा कि किसी की हार पर उसे ट्रॉल नहीं करना चाहिए, ये सबक है।”

बाबर आज़म के फैन हसन ने जश्न मनाने वाला एक वीडियो शेयर कर के लिखा, “इस तथ्य के साथ शुभ रात्रि कि भारत ने पिछले 9 वर्षों में ICC की कोई ट्रॉफी नहीं जीती है।”

उसने उदास भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का वीडियो शेयर कर के उन्हें ‘जोकर’ बताया और कहा कि इन्होंने पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का मजाक बनाया था, ऐसे में अब इनके चेहरे देश कर जश्न मनाने का समय है। उसने उदास भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर को ‘सबसे ज़्यादा संतुष्टि वाला’ करार दिया।

बीमार महिला को खटिया पर लेकर 10 km पैदल चले गाँव वाले, हो गई मौत: बंगाल में सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों की खुली पोल

पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बीमार महिला की समय पर इलाज न मिलने की वजह से शुक्रवार (17 नवंबर, 2023 ) को मौत हो गई। यह इसलिए हुए क्योंकि खराब सड़क के कारण कोई एम्बुलेंस या ई-रिक्शा उसके गाँव तक नहीं पहुँच सकी।

हालाँकि, सड़क ख़राब होने की वजह से मालदा जिले के बामनगोला पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गाँव मालडांगा की 25 वर्षीय गृहिणी मामानी रॉय की घर से करीब 10 किमी दूर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गई, जब उन्हें उनके परिवार द्वारा बाँस की बल्लियों से जुड़ी खाट पर डालकर कंधे पर ले जाया जा रहा था। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दुखद मामले की जानकारी देते हुए मामानी के शोक संतप्त पति कार्तिक ने शनिवार (18 नवम्बर, 2023 ) को कहा कि कोई भी एम्बुलेंस या कोई अन्य वाहन गाँव तक नहीं आ पाया  क्योंकि गाँव और मोदीपुकुर, जहाँ ग्रामीण अस्पताल स्थित है, के बीच की सड़क जर्जर थी।

उन्होंने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा, “मेरी पत्नी को पिछले कुछ दिनों से बुखार था। शुक्रवार दोपहर को उसकी हालत बिगड़ गई और हमने उसे ग्रामीण अस्पताल में स्थानांतरित करने का फैसला किया। हमने एंबुलेंस और यहाँ तक कि ई-रिक्शा को भी फोन किया लेकिन लोकेशन सुनकर, खराब सड़क के कारण कोई नहीं आया। आखिरकार, हमने उसे अस्पताल ले जाने के लिए बाँस  की डंडियों से एक खाट बाँधने का फैसला किया।”

परिवार वालों ने बेसुध ममानी को चारपाई पर लिटाया और अस्पताल की ओर चलने लगे। लेकिन जब वे ग्रामीण अस्पताल पहुँचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में डॉक्टरों ने बताया कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। अगर हम उसे एम्बुलेंस या किसी अन्य वाहन से जल्दी अस्पताल पहुँचा पाते, तो शायद हम उसे बचा सकते थे। पति कार्तिक ने आरोप लगाया कि खराब सड़क के कारण ही मेरी पत्नी की मौत हो गई।

हालाँकि, पश्चिम बंगाल के इस क्षेत्र में पहला मामला नहीं है इससे पहले भी सड़क ख़राब होने की वजह से अस्पताल न पहुँच पाने के कारण कई बार महिलाओं को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देने के लिए विवश होना पड़ा है। गाँव की एक महिला पारबती देवी ने बताया कि कई सालों से मरीजों को खाट या लकड़ी के तख्तों पर ही ग्रामीण अस्पताल ले जाना पड़ता है। अब इसे बदलना होगा। उनकी बातों में उनकी पीड़ा भी साफ झलकती है। 

ऐसे में बंगाल की स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था पर भी सवाल उठ रह हैं। साथ ही कंधे पर महिला को 10 किलोमीटर ढोकर ले जाने के दौरान मौत पर वामपंथियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

वहीं महिला की मौत के बाद शनिवार दोपहर आक्रोशित ग्रामीणों ने तत्काल सड़क निर्माण की माँग को लेकर बामनगोला में नालागोला-मालदा राज्य राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन भी किया। पुलिस ने किसी तरह तीन महीने में बीडीओ के सड़क बनाने के आश्वासन के बाद गाँव वालों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवा दिया। 

मणिपुर के इम्फाल एयरपोर्ट पर नजर आया UFO: 3 घंटे उड़ाने रहीं बंद, हजारों यात्री फँसे रहे

मणिपुर के इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार (19 नवंबर 2023) दोपहर 2:30 बजे एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु (UFO) देखे जाने के कारण सामान्य विमान परिचालन बाधित हो गया।

इस वस्तु के नजर आने के बाद कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया। इसके अलावा दो विमानों का मार्ग बदला गया, जबकि तीन अन्य की उड़ानों को थोड़ा लेट किया गया। सारी जाँच के बाद करीब 3 घंटे बाद सेवाएँ सामान्य हुईं।

इस मामले में हवाई अड्डे के निदेशक चिपेम्मी कीशिंग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘इम्फाल नियंत्रित हवाई क्षेत्र के भीतर एक अज्ञात उड़ती वस्तु देखे जाने के कारण दो उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है और तीन उड़ानों के प्रस्थान समय में विलंब हुआ है। सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद उड़ान संचालन शुरू हुआ।’’

हवाई यातायात नियंत्रण के एक अधिकारी ने इस संबंध में कहा दोपहर 2:30 बजे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) से एक संदेश मिला, जिसमें बताया गया कि हवाई अड्डे के पास एक यूएफओ पाया गया है।

इसके बाद आईएएफ के पूर्वी वायु कमान ने कहा, “आईएएफ ने इम्फाल हवाई अड्डे से विजुअल्स इनपुट के आधार पर अपने एयर डिफेंस रिस्पांस मेकेनिज्म को सक्रिय किया। जिसके बाद हवा में वो छोटी वस्तु नहीं देखी गई।”

जानकारी के मुताबिक, इम्फाल के जिस एयरपोर्ट पर यूएफओ पश्चिम की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया था, उसका नाम वीर टिकेंद्रजीत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यूएफओ की सूचना आने के बाद करीब 3 घंटों तक 3 उड़ानों को उस एयरपोर्ट पर लैंड नहीं करने दिया गया। इस दौरान हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फँसे रहे।

क्रिसमस से पहले की शाम 1 लाख लोग करेंगे गीता पाठ, PM मोदी को भी न्योता: हिन्दू संगठन को अनुमति नहीं दे रहा पश्चिम बंगाल का प्रशासन

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक लाख लोग सामूहिक रूप से गीता का पाठ करेंगे। खास बात ये है कि इस आयोजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्यौता भेजा गया है, जबकि इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी नहीं कर रही है। इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं तीन हिंदूवादी संगठन, जिन्होंने प्रधानमंत्री को भी आमंत्रित किया है। हालाँकि अभी तक कोलकाता पुलिस और प्रशासन ने इस आयोजन की हरी झंडी नहीं है, इसके बावजूद इस कार्यक्रम को लेकर सियासी घमासान मचने लगा है।

जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। गीता जयंती यानी 24 दिसंबर को ब्रिगेड मैदान में आयोजन होगा जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग एक साथ गीता का पाठ करेंगे। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत के नेतृत्व में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम दिल्ली में पीएम मोदी से मिलकर गीता पाठ समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस मामले में सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।

भाजपा नहीं, हिंदू संगठन कर रहे आयोजन

इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न मठ- मंदिरों व हिंदू संगठनों की ओर से गीता पाठ समिति बनाकर किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से पता चला है कि सामूहिक गीता पाठ के लिए अब तक एक लाख 20 हजार लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। हालाँकि, आयोजकों ने कहा कि कोलकाता पुलिस ने अभी तक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। क्रिसमस की पूर्व संध्या रविवार होने के कारण लाखों लोगों के सड़कों पर निकलने की उम्मीद है।

राजनीति तेज होने के कयास

इस आयोजन की घोषणा के बाद से ही बंगाल में राजनीतिक तल्खी बढ़ गई है। तृणमूल कॉन्ग्रेस ने इस आयोजन को हिंदूवादी राजनीति का एक हिस्सा बताया है। पार्टी ने कहा है कि यह आयोजन सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश है। तो भारतीय जनता पार्टी ने इस आयोजन का समर्थन किया है। पार्टी ने कहा है कि यह आयोजन हिंदू संस्कृति और धर्म का सम्मान करने का एक तरीका है।

और वर्ल्ड कप हार गई टीम इंडिया… पूरे भारतीय टीम ने लगाई जितनी बाउंड्री, उससे ज़्यादा ट्रेविस हेड ने अकेले जड़ दिए: कंगारू टीम ने छठी बार उठाई ये ट्रॉफी

ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का चैंपियन बन गया है। विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराकर छठी बार चैंपियन बनने का श्रेय हासिल किया। शानदार शतक बनाने वाले ट्रेविस हेड टीम की जीत से 2 रन पहले आउट हो गए, तो लबुशाने 58 रन बनाकर नाबाद रहे। विजयी रन ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले से निकला।

अहमदाबाद में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड ने शानदार 137 रनों की शतकीय पारी खेली। दूसरी तरफ मार्नस लबुशाने ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर उनका बेहतरीन तरीके से साथ निभाया। अब तक बेहतरीन फॉर्म में दिख रही भारतीय गेदबाजी आक्रमण शुरू में तो भारी पड़ती दिख रही थी, लेकिन बाद में हेड और लबुशाने ने उनके खतरे को बेअसर कर दिया और टीम को बेहतरीन जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को 42 गेंदे शेष रहते 6 विकेट से मात दी।

महज 47 रनों पर गिर गए थे तीन विकेट

इससे पहले, भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। भारतीय टीम ने तमाम संघर्षों के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सभी विकेट खोकर 240 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया ने 241 रनों का पीछा धमाकेदार अंदार में करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर का विकेट झटक कर उसे बैकफुट पर ढकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 16 रनों के कुल योग पर गिरा। वॉर्नर ने 7 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरा झटका चौथे ओवर में मिचेल मार्श के रूप में लगा, जब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर वो विकेट के पीछे कैच थमाकर वापस पवैलियन पहुँच गए। मार्श ने 15 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरा झटका 47 रनों के कुल स्कोर पर लग गया, जब जसप्रीत बुमराह की गेंद पर अंपायर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया। हालाँकि बाद में पता चला कि वो आउट नहीं थे, ऐसे में वो रिव्यू लेते तो साफ बच जाते लेकिन रिव्यू न लेकर वो पवैलियन चले गए थे। इसके बाद मैदान पर आए मार्नस डट गए और आखिर तक हेड का साथ दिया।

भारत ने बनाए थे 240 रन

बता दें कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद निर्धारित 50 ओवरों में 240 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने 47 रन, विराट कोहली ने 54 रन, के एल राहुल ने 66 रन और सूर्या ने 18 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने अपनी पारी के लिए जहाँ महज 31 गेंदों का सामना किया था, वहीं के एल राहुल को 107 गेंदे खेलनी पड़ी। हालाँकि पिच बाद में काफी धीमी हो गई थी। लेकिन रात के समय ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग के समय ओस पड़ने की वजह से बल्लेबाजी आसान हो गई।

भारत को लगातार दोनों फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया से हार गया था, तो अब वनडे विश्वकप के फाइनल में भी उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी है। भारत साल 2003 के फाइनल मुकाबले में भी ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। यही नहीं, 2011 में भारत विश्वकप चैंपियन जरूर बना था, लेकिन साल 2015 के विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के हाथों उसे सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी थी और ऑस्ट्रेलिया पाँचवीं बार चैंपियन बना था। अब वो छठीं बार चैंपियन बना है। ऑस्ट्रेलिया ने 1987, 1999, 2003, 2007, 2015 और अब 2023 में विश्वकप की ट्रॉफी जीती है।

‘अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी को क्रिकेट की समझ नहीं’: वर्ल्ड कप के फाइनल में महिलाओं पर टिप्पणी कर फँसे हरभजन सिंह, लोग बोले- माफी माँगो

आईसीसी विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला जारी है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 241 रनों का लक्ष्य रखा है। वहीं इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारत के पूर्व स्पिनर से कमेंटेटर बने हरभजन सिंह ने अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी पर एक टिप्पणी कर बुरे फँस गए हैं। 

सोशल मीडिया एक्स पर हरभजन सिंह की महिलाओं के क्रिकेट की समझ को लेकर सवाल उठाने पर तीखी आलोचना हो रही है। दरअसल, विराट और कई स्टार खिलाड़ियों की पत्नियाँ मैदान में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद हैं और कैमरामैन उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए अक्सर उन पर कैमरा फोकस करते हैं।

इसी बीच कैमरा जैसे ही विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी आथिया शेट्टी पर फोकस होता है। तो हरभजन सिंह की टिप्पणी सुनाई पड़ती है, “मुझे नहीं पता कि वे क्रिकेट या फिल्मों के बारे में बात कर रही हैं, मुझे नहीं लगता कि वे क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानती भी हैं।”

इस मामले में अरुणोदय सिंह नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा, “हरभजन सिंह आपका क्या मतलब है कि महिलाएँ क्रिकेट समझती हैं या नहीं? कृपया तुरंत माफ़ी माँगे।”

कहीं न कहीं हरभजन की इस टिप्पणी में महिलाओं की क्रिकेट को लेकर समझ पर सवाल उठाया गया है जिसका सोशल मीडिया पर दूसरी महिलाओं ने विरोध करते हुए हरभजन सिंह से माफी की माँग की है। 

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद तीखी टिप्पणियों के बीच कुछ लोगों ने हरभजन सिंह का समर्थन भी किया और कहा कि उनकी टिप्पणी गलत नहीं है और उन्हें माफी माँगने की जरूरत नहीं है।

जिस फिलिस्तीन समर्थक ने वर्ल्ड कप फाइनल में घुस कर कोहली को पकड़ा, उसे कानूनी सहायता देगा मुस्लिम वकील: समर्थन में उतरा लिबरल गिरोह, की वाहवाही

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में एक व्यक्ति मैदान में घुस आया। वो फिलिस्तीन समर्थक है और ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। उसने भारतीय पारी के 14वें ओवर में मैदान में घुसने का साहस किया और विराट कोहली से जाकर मैदान पर ही बात करने लगा। उसने विराट कोहली को छुआ भी। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए जाने के बाद उसकी पहचान का खुलासा हुआ, जब उसने पत्रकारों से अपनी इस हरकात के बारे में बातचीत की। एक तरफ उसने कानून तोड़ा और अफरा-तफरी का माहौल पैदा किया, तो दूसरी तरफ भारत के लिबरल्स उसकी वाहवाही करने लगे। यहाँ तक कि भारतीय इस्लामवादियों ने इसे कानूनी सहायता तक देने की पेशकश कर दी।

ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है आरोपित

क्रिकेट विश्वकप के फाइनल मुकाबले में राजनीतिक संदेश देने के लिए मैदान में घुसने वाले युवक की पहचान वेन जानसन के रूप में हुई है। वो स्टेडियम में भारतीय टीम की जर्सी पहनकर घुसा था और बाद में उसने टी-शर्ट बदल लिया। उसने पत्रकारों से बताया कि वो इस मौके का इस्तेमाल फिलिस्तीन समस्या की तरफ ध्यान दिलाने के लिए करना चाहता था। उसने खुद को ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बताया और कहा कि वो विराट कोहली से मिलना चाहता था। इस दौरान उसके फिलिस्तीन के समर्थन के बारे में पूछा गया, तो उसने कहा कि मैं फिलिस्तीन को समर्थन करता हूँ।

इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला और मैदान में घुसने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। उसे चाँदखेड़ा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही है।

भारत के लिबरल और इस्लामिक कट्टरपंथी करने लगे समर्थन

मैदान में घुसने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की जानकारी जब मुफद्दल वोहरा नाम के व्यक्ति ने दी, तो अनस तनवीर नाम के व्यक्ति ने आरोपित को कानूनी सहायता देने की पेशकश की।

आरजेडी की सोशल मीडिया टीम से जुड़ा प्रियाँशु तो फिलिस्तीन के लिए एक्स पर ही नारेबाजी करने लगा।

लेफ्ट लिबरल गिरोह का सदस्य और कॉन्ग्रेसियों का प्रिय अशोक पाण्डेय भी ‘फ्री फिलिस्तीन’ के नारे लगाने लगा।

वहीं सुजाता नामक उपन्यासकार ने लिखा, “वे चाहेंगे आप भूल जाएँ लेकिन आप याद दिलाते रहना।”

लेफ्ट लिबरल गिरोह की सदस्य आरफा ने सिद्धार्थ के पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए आगे बढ़ाया।

Arfa ने इस पोस्ट को री-ट्वीट किया है।

बता दें कि मैदान पर 13 ओवर और 3 गेंदे फेंकी जा चुकी थी, जब ये घटना हुई। मैच का 14वाँ ओवर एडम जैम्पा फेंक रहे थे, उन्होंने तीन गेंदे डाली थी, जिसपर 3 सिंगल रन बने थे। विराट कोहली 29 रन बनाकर खेल रहे थे, तब ये व्यक्ति मैदान के बीचो-बीच घुस गया।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में ‘हनुमान चालीसा’, स्टेडियम में लाखों लोगों ने किया था पाठ? – जानिए सच

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच से पहले लाखों लोगों ने एक साथ ‘हनुमान चालीसा’ पाठ किया। सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ एक वीडियो वायरल हुआ। इसे कई सारे हैंडल्स ने शेयर, ट्वीट, रिट्वीट भी किया। कई मीडिया चैनलों और वेबसाइट ने भी इस खबर को प्रकाशित किया था। हमने सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट (एशिया नेट वेबसाइट, जिसकी आर्काइव लिंक आप यहाँ पढ़ सकते हैं) के आधार पर पहले रिपोर्ट लिखी थी। लेकिन अब सच्चाई कुछ और निकल कर आई है, इस वीडियो के एडिटेड होने की। इस रिपोर्ट को हम नई जानकारी के साथ अपडेट कर रहे हैं।

एशिया नेट वेबसाइट की रिपोर्ट के आधार पर रविवार (19 नवंबर, 2023) को खेले गए मैच में भारत की जीत के लिए एक साथ एक लाख से अधिक लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया था। अब आई जानकारी के अनुसार स्टेडियम में ऐसा कुछ नहीं हुआ था। सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को लोग शेयर कर वायरल कर रहे थे, वो दरअसल एक एडिटेड वीडियो था।

नीचे वही एडिटेड वीडियो लगा हुआ है।

हालाँकि इस मैच से पहले कई दिलचस्प पल देखने को मिले। इसमे भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण टीम का एयर शो भी शामिल रहा। इसके अलावा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और भीड़ एक रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए पूरी तरह तैयार थी। इस दौरान वर्ल्ड कप 2023 में भारत के 10 मैचों के खिताबी मुकाबले में कामयाब होने से जोश से भरे फैंस ने ‘भारत माता की जय’ के नारे भी लगाए।

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीमों में कोई बदलाव नहीं किया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे वन डे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर जहाँ पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे।

मनचाही बल्लेबाजी मिलने से रोहित शर्मा शुरू में शानदार लय में नजर आए। हालाँकि, पहले झटके के तौर पर शुभमन गिल केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जहाँ ‘मेन इन ब्लू’ ने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को 90 रन पर संतोष करना पड़ा।

इसके बाद भारतीय टीम के किंग विराट कोहली मैदान पर उतरे। वहीं विराट कोहली और केएल राहुल ने अपनी सधी हुई पारी से टीम को संकट से बाहर निकाला। भारत ने 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 का लक्ष्य रखा।