गुजरात में वडोदरा पुलिस ने मुस्लिम युवकों के ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो हिंदू लड़कों के साथ मेलजोल रखने वाली मुस्लिम लड़कियों को निशाना बनाते थे और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। ये लोग बाकायदा व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर इन लड़कियों का वीडियो रिकॉर्ड करते थे और उनके परिवारों को भी ब्लैकमेल करते थे। इस मामले में मुस्तकिन, नजूमियाँ और साहिल शेख नाम के तीन मुस्लिम युवक गिरफ्तार हुए हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 महीने पहले वडोदरा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शहर के अकोटा ब्रिज के पास एक आइसक्रीम पार्लर में एक हिंदू युवक और एक मुस्लिम लड़की बैठे थे, तभी कुछ युवक वहाँ पहुँच गए और हंगामा करते हुए युवक को पकड़ लिया। उन्होंने हिंदू लड़के के साथ बदतमीजी की और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने पाया कि कुछ लोग ऐसी मुस्लिम लड़कियों को निशाना बनाते थे, जो हिंदू लड़कों के साथ दिख जाती थी। ये लोग व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाकर ऐसी मुस्लिम लड़कियों की तलाश करते थे। वो जब हिंदू लड़कों के साथ किसी भी जगह पर होती, तो वो मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के का वीडियो बना लेते थे, और फिर उन लड़कियों के परिवारों को वीडियो भेजकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए डीसीपी अभय सोनी ने मीडिया को बताया कि जब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है तो किसी भी सांप्रदायिक घटना को रोकने के लिए वह सोशल मीडिया पर नजर रख रहे हैं। इसी बीच ट्विटर पर एक वायरल वीडियो देखने को मिला, जिसमें अलग-अलग धर्म के दो पुरुष और महिलाएँ घूम रहे थे, कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और बदसलूकी की।
वीडियो की जाँच करने पर पता चला कि ऐसे लोगों को टारगेट करके व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें महिलाएँ एक धर्म की हैं और पुरुष दूसरे धर्म के हैं। उसका नेटवर्क पूरे वडोदरा शहर में फैला है, जिसमें कई युवा जुड़ गए।
शातिर तरीके से काम करता था ग्रुप
ये लोग बेहद शातिर तरीके से काम करते थे, ये किसी ग्रुप को तीन-चार माह चलाते थे, फिर उसे डिलीट करके नया ग्रुप बना लेते थे। पुलिस को ऐसा ही एक ग्रुप ‘आर्मी ऑफ मेहँदी’ नाम से मिला, जिसके तीन एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मुस्तकिन इम्तियाज शेख, बुरानवाला नजूमियाँ सैयद और साहिल शाहबुद्दीन शेख के रूप में की गई है।
इस मामले में IPC की धारा 153ए, 201 और 505 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपितों के फोन जब्त कर उन्हें लैब में जाँच के लिए भेजा गया है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके। पुलिस ने बताया कि उन्हें यह भी जानकारी मिली है कि ये आरोपी शहर में मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने की भी साजिश रच रहे थे। पुलिस इस मामले में गंभीरता से जाँच कर रही है ताकि सांप्रदायिक शांति बनी रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को रक्षा बंधन का तोहफा दिया है। उन्होंने मध्यम वर्ग और गरीबों को बड़ी राहत देने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी का ऐलान किया गया है। इसका फायदा देश भर के करीब 33 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगा। पूरे देश में 33 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं।
पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को डबल फायदा
केंद्र सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब घरेलू गैस के सिलेंडर के दाम ₹1100 की जगह ₹900 हो गए हैं। यही नहीं, देश भर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के 9.6 करोड़ से अधिक कनेक्शनों, जिन्हें सिलेंडरों पर पहले से 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है, उन्हें ये सिलेंडर सिर्फ ₹700 में मिलेगा।
#WATCH | "PM Modi has decided Rs 200 reduction in the price of domestic LPG cylinders, for all users…this is a gift from PM Narendra Modi, to the women of the country, during the occasion of Raksha Bandhan", says Union Minister Anurag Thakur pic.twitter.com/QTy6YB0x4u
इस बीच मोदी सरकार ने 75 लाख अतिरिक्त उज्जवला कनेक्शनों को भी मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पूरे देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कुल लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 10.35 करोड़ हो जाएगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि उज्जवला योजना पर 3500 रुपए सरकार खर्च करती है। अभी देश में कुल 9.6 करोड़ लाभार्थी हैं। इस योजना के तहत सिलेंडर, चूल्हा, पाइप सबकुछ मुफ्त में मिलता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुनिया में गैस-तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। सऊदी अरब तक में 300% से ज्यादा कीमतें बढ़ी हैं। लेकिन मोदी सरकार में सिर्फ 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
हर माह 1 तारीख को बदलती हैं कीमतें
बता दें कि भारत में हर महीने की पहली तारीख को दामों के घटने-बढ़ने की जानकारी खुद गैस कंपनियाँ देती हैं। लेकिन इस बार सरकार ने एक साथ 200 रुपए दाम कम कर दिए हैं। अब सामान्य कनेक्शन पर 900 रुपए में सिलेंडर मिलेगा, तो उज्जवला योजना में महज 700 रुपए का।
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। सुनवाई के 12वें दिन मंगलवार (29 अगस्त, 2023) को कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा कब बहाल किया जाएगा? वहाँ चुनाव कब कराए जाएँगे? इसके लिए समय सीमा और रोड मैप क्या है? इस पर सरकार ने 31 अगस्त को विस्तृत जवाब देने की बात कही है।
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संवैधानिक पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने साल 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक पेश करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान का जिक्र किया। शाह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा सही समय आने पर बहाल किया जाएगा।
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट से यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। लेकिन इसे पूर्ण राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए काम भी किया जा रहा है। इस पर कोर्ट ने पूछा कि कब तक राज्य बनाया जाएगा और वहाँ चुनाव कब तक कराए जाएँगे? इसके लिए कोई रोड मैप है? पीठ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर स्थायी रूप से केंद्र शासित प्रदेश नहीं रह सकता। वहाँ लोकतंत्र की बहाली जरूरी है।
इस पर सॉलिसिटर जनरल मेहता ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। लेकिन इसको लेकर 31 अगस्त को वह विस्तृत जवाब देंगे। वहीं, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश ही रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य की पुलिस और कानून-व्यवस्था के अलावा बाकी सभी शक्तियाँ जम्मू-कश्मीर के पास ही हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार (28 अगस्त, 2023) को हुई सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा था कि अनुच्छेद 35ए नागरिकों के तीन मौलिक अधिकार छीन लेता है। इसने गैर कश्मीरियों को राज्य में बसने, अचल संपत्ति खरीदने और रोजगार में समानता के अधिकार से वंचित कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि अनुच्छेद 35A हटने के कारण जम्मू-कश्मीर में निवेश आना शुरू हुआ है। केंद्र सरकार के अधीन पुलिस व्यवस्था होने के कारण पर्यटन भी शुरू हो गया है। एसजी मेहता ने बताया कि आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से 16 लाख पर्यटक जम्मू-कश्मीर आ चुके हैं। क्षेत्र में नए होटल खोले गए हैं। इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार मिला है।
जम्मू-कश्मीर से 370 हटाने को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए एसजी मेहता ने यह भी कहा था कि साल 2019 की शुरुआत में पुलवामा हमला हुआ था। इसके बाद सरकार ने 370 हटाने का मन बना लिया था। इसके अलावा, देश की संप्रभुता, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कई मुद्दों को देखते हुए 370 हटाया गया।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। बता दें कि पटना और बेंगलुरु के बाद अब मुंबई में विपक्ष के नए गठबंधन की तीसरी बैठक होने वाली है। ये बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। इससे पहले लालू यादव ने कहा है, “मुंबई में नरेंद्र मोदी का नरेटी दबाने जा रहे हैं हमलोग। नरेंद्र मोदी का नरेटी पकड़े हुए हैं हमलोग। हटाना है।” जब लालू यादव ने ये बयान दिया, उस समय बिहार के उप-मुख्यमंत्री और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी उनके बगल में ही खड़े थे।
#WATCH | Patna | "Mumbai mein Narendra Modi ke nareti (throat) pe chadhne jaa rahe hain humlog. Narendra Modi ka nareti pakde huye hain hum, hatana hai," RJD chief Lalu Prasad Yadav says, ahead of the Mumbai meeting of the INDIA alliance pic.twitter.com/ekm7O5w8bR
बताते चलें कि लालू यादव फ़िलहाल चारा घोटाला मामले में जमानत पर बाहर हैं। बीमारी के कारण उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिली थी। हाल ही में बैडमिंटन खेलते हुए उनकी तस्वीर सामने आई, जिसके बाद CBI उनकी जमानत रद्द कराने के लिए कोर्ट पहुँची। हाल ही में लालू यादव बिहार में लक्जरी बोट की सवारी करते हुए भी दिखे थे। दिसंबर 2022 में उनकी सफल किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। जून में विपक्ष की पहली बैठक में ही लालू यादव कह चुके हैं कि वो अब पूरी तरह फिट हैं।
लालू यादव और तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए निकल गए हैं। कॉन्ग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी भी इस बैठक में पहुँच रही हैं। इस दौरान लालू यादव ने ये भी कहा है कि इस बार केंद्र की सत्ता में भाजपा की वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का गला पकड़ के कुर्सी से उतार देंगे, उसके बाद ही कुछ करेंगे। दिल्ली पहुँच कर लालू यादव रक्षाबंधन मनाएँगे, उसके बाद मुंबई में पहुँचेंगे, जहाँ विपक्षी नेताओं का जमघट होना है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि गठबंधन के सभी नेता एक साथ खड़े हैं। उन्होंने जातीय सर्वे को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। बता दें कि विपक्ष की नई बैठक में संयोजक के नाम की घोषणा होगी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि अब उन्हें किसी पद की इच्छा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उनका काम सिर्फ सभी को एकजुट करना है। अब सभी की नजरें इस तरफ हैं कि संयोजक का पद किसे दिया जाता है, कौन सी पार्टी इसमें बाजी मारती है।
बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने वाले 16 साल के भाई की हत्या से उत्तर प्रदेश का प्रयागराज उबल रहा है। जिले के खीरी गाँव में 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आक्रोशित लोग आरोपित ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ और मोहसिन सहित अन्य के घरों पर बुलडोजर चलाने की माँग कर रहे हैं।
सत्यम की बहन के अनुसार हमले के बाद उसका भाई सड़क पर तड़प रहा था। मदद के लिए वह चिल्लाती रही। पर किसी ने मदद नहीं की। सत्यम की चचेरी बहन से छेड़खानी करने वाले मुस्लिम समुदाय से हैं।
इस मामले में अब तक 5 गिरफ्तारी हुई है। इनमें तीन नाबालिग बताए जा रहे हैं। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने खीरी थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। शुरुआत में पुलिस इसे स्कूल विवाद में हुई मारपीट की घटना बता रही थी, जबकि पीड़ित परिजनों का स्पष्ट तौर पर कहना था कि छेड़खानी का विरोध करने पर सत्यम की हत्या की गई।
सोमवार देर रात वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद खीरी चौक के पास जाम खुलवाया गया था। लेकिन मंगलवार (29 अगस्त 2023) को आक्रोशित लोग फिर से सड़क पर उतर आए। महिलाओं ने लाठी, डंडे के साथ खीरी थाने में घुसने की कोशिश की।
प्रयागराज में हत्या के विरोध में हंगामा जारी, आरोपितों के घर बुलडोजर चलाने की मांग pic.twitter.com/5q39TJEth9
घटना 28 अगस्त 2023 की है। परमानंद इंटर कॉलेज का छात्र सत्यम शर्मा स्कूल की छुट्टी के बाद अपनी चचेरी बहन के साथ लौट रहा था। तुर्कपुरवा मोहल्ले में मुस्लिम समुदाय के कुछ छात्रों ने उसकी बहन से कथित तौर पर छेड़खानी की। आरोपित भी इसी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं।
कथित तौर पर जब सत्यम ने छेड़खानी का विरोध किया तो उस पर पटरे से वार किया गया। उससे इतना मारा गया कि वह बेसुध होकर गिर पड़ा। इस दौरान उसकी बहन मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बाद में उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सत्यम शर्मा पुरादलू गाँव का रहने वाला था। उसकी बहन ने बताया है, “सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद हम दोनों घर जा रहे थे। तुर्कपुरवा मोहल्ले में इसी गाँव के और हमारे स्कूल में पढ़ने वाले गैर-समुदाय के छात्रों ने मेरा हाथ पकड़ लिया। मुझे खींचने की कोशिश करने लगे। मैं चिल्लाई तो भाई उनसे भिड़ गया। इसके बाद उन्होंने मेरे भाई पर हमला कर दिया। पटरे से उसे तब तक मारा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गया। फिर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।”
कथित तौर पर यह घटना ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ के घर के सामने हुई। गुहार लगाने पर भी उसने सत्यम की बहन की मदद नहीं की। छेड़खानी के आरोपित लड़के भी उसके घर के बताए जा रहे हैं। मोहम्मद यूसुफ पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मध्य प्रदेश के खंडवा में एक व्यक्ति ने अपनी ही बीवी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। आरोपित की पहचान मोहम्मद मेहताब के रूप में हुई। बीवी का अश्लील वीडियो बनाने के लिए उसने बेडरूम में CCTV कैमरे लगवाए। इसके बाद वीडियो अपने ससुर, साले समेत महिला के अन्य परिजनों को भेज दिया। जो वीडियो उसने वायरल किया है, उसमें वो अपनी बीवी से शारीरिक संबंध बनाते हुए दिख रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र के इनपुन गाँव का है। यहाँ एक महिला ने अपने शौहर मोहम्मद मेहताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसके शौहर ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसके परिजनों को भेजे हैं। कहा जा रहा है कि महिला और शौहर के बीच विवाद हुआ था। उसने शौहर के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कराया था।
इसके बाद वह शौहर से अलग रह रही थी। लेकिन, फिर दोनों में समझौता हो गया और वह शौहर के साथ वापस आकर रहने लगी। इस बीच मोहम्मद मेहताब ने अपने घर में सीसीटीवी भी लगा लिया। इसमें उसका बेडरूम भी शामिल था। जब बीवी उसके साथ रह रही थी तब उसने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। लेकिन फिर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे बीवी अपने मायके जाकर रहने लगी। बीवी से गुस्साए मोहम्मद मेहताब ने 9 अगस्त को अश्लील वीडियो महिला के पिता और भाई सहित परिवार के अन्य लोगों को भेज दिए।
इस मामले में खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल का कहना है कि शौहर और बीवी के बीच स्थितियाँ सामान्य थीं तब उसने वीडियो बनाए थे। इसके शौहर-बीवी के बीच विवाद हुआ। इसके चलते शौहर ने बीवी के कुछ वीडियो मायके पक्ष के लोगों को भेज दिए। यह महिला की निजता के हनन का मामला है। शिकायत के आधार पर आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आगे की जाँच कर कार्रवाई की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (29 अगस्त, 2023) को उन मीडिया रिपोर्ट्स को नकार दिया है, जिनमें कहा जा रहा है कि पीड़िता ने दिल्ली के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी रहे प्रेमोदय खाखा के बेटे हर्ष का भी नाम भी रेप आरोपितों में लिया है। वहीं स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस दीपेंद्र पाठक ने भी कहा है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था, बल्कि सिर्फ इतना कहा था कि किसी के भी खिलाफ सबूत मिलते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
दोस्त की बेटी से रेप का आरोपित प्रेमोदय खाखा और पीड़िता का गर्भपात कराने की आरोपित उसकी बीवी सीमा जेल में बंद है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अब उसके बेटे हर्ष खाखा पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। कहा गया था कि दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह इस बात की जाँच कर रही है कि हर्ष ने भी पीड़िता के साथ बलात्कार किया है या नहीं।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) दीपेन्द्र पाठक के हवाले से कहा था कि पीड़िता ने प्रेमोदय खाखा के बेटे हर्ष खाखा पर भी बलात्कार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है, “पीड़िता ने हमें बताया है कि जब वह प्रेमोदय खाखा के घर में रह रही थी, तब हर्ष ने भी उसके साथ दो से अधिक बार बलात्कार किया था।” पाठक ने यह भी कहा कि पीड़ित लड़की हर्ष को भैया कहती थी।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने आगे कहा था, “पीड़िता के गर्भवती होने के बारे में पता चलने के बाद हर्ष अपनी माँ सीमा के कहने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट किट और अबॉर्शन (गर्भपात) के लिए दवाइयाँ लेकर आया था। इस बयान के आधार पर, हम जल्द ही हर्ष से पूछताछ करेंगे। यदि बलात्कार की पुष्टि को लेकर किसी भी प्रकार का सबूत मिलता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
वहीं अब NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सागर सिंह कलसी ने कहा है कि इस मामले में अब तक 2 आरोपित हैं और उन दोनों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जाँच जारी है। उन्होंने ये भी बताया कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने अपने लिखित बयान में किसी अन्य का नाम नहीं लिया है।
HT की रिपोर्ट की मानें तो दीपेंद्र पाठक ने यह भी कहा है कि पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने पहला बयान पिछले हफ्ते दर्ज किया गया था। लेकिन उसकी मानसिक स्थिति खराब होने के कारण यह पूरा नहीं हो सका था। अब फिर से सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएँगे। प्रेमोदय खाखा और उसकी पत्नी की पुलिस रिमांड की माँग की जाएगी। हर्ष खाखा और उसकी बहन – दोनों ही बालिग हैं। इसलिए उनसे पूछताछ करने में भी कोई समस्या नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में डिप्टी डायरेक्टर रहे खाखा की बीवी पर पीड़िता का गर्भपात कराने का आरोप है। लेकिन, खाखा के वकील ने दावा किया है कि लड़की के गर्भवती होने के आरोप झूठे हैं, क्योंकि खाखा करीब 20 साल पहले ही नसबंदी करा चुका है। इसके बाद पुलिस ने प्रेमोदय का पोटेंसी टेस्ट कराया खा। टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है।
4 महिलाओं ने भी दर्ज कराई थी खाखा के खिलाफ शिकायत
गौरतलब है कि इससे पहले ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट में सामने आया था कि खाखा के खिलाफ यौन शोषण की ये शिकायतें किंग्सवे कैम्प स्थित सेवा कुटीर में चल रही मेंटल हेल्थ यूनिट की 4 महिलाओं ने दर्ज कराई थीं। उस समय खाखा यहाँ सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात था। शिकायतकर्ता महिलाएँ यहाँ एक NGO के माध्यम से कॉनट्रैक्ट पर कार्यरत थीं। इसमें 2 पीड़िताएँ काउंसलर, 1 मनोवैज्ञानिक और 1 लीगल सेल में कार्यरत थीं। इन शिकायतों के बारे में खाखा के वकील उमाशंकर गौतम को भी कुछ नहीं पता था। नए मामले सामने आने पर उन्होंने हैरानी जताई है।
इन 4 शिकायतों में से 2 में WCD की 5 सदस्यीय आंतरिक समिति (IC) ने आरोप साबित न होना बताकर खाखा को क्लीन चिट दे दी थी। दोनों विभागीय क्लीन चिट को पीड़िताओं ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इनमें से एक मामले में WCD ने 5 फरवरी 2022 को कोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। इसकी अगली सुनवाई 26 सितंबर, 2023 को है। दूसरे मामले में विभाग ने 30 जून, 2023 को अदालत में हलफनामा दायर किया, जिसकी अगली सुनवाई 30 नवंबर, 2023 को तय की गई है।
खाखा पर आरोप लगाने वाली तीसरी पीड़िता ने भी जून 2021 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हालाँकि, वहाँ से उन्हें सक्षम अधिकारी के पास जाने के निर्देश मिले थे। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस निर्देश के बाद पीड़िता ने WCD की आंतरिक कमेटी को सम्पर्क किया था या नहीं। चौथी शिकायत को गुमनाम बताते हुए WCD के सतर्कता विभाग ने उसमें लगे आरोपों को विचार या कार्रवाई योग्य नहीं माना था।
तेलंगाना कॉन्ग्रेस के एक नेता के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। ये नेता नारायणपेट जिले के अध्यक्ष कुंभम शिवकुमार रेड्डी हैं। पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने उन पर बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में जबर्दस्ती करने के आरोप लगाए हैं।
महिला की शिकायत पर कर्नाटक पुलिस ने कब्बन पार्क थाने में रेड्डी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार घटना अक्टूबर 2021 की है। लेकिन महिला ने 26 अगस्त 2023 को इसको लेकर शिकायत दी। महिला का कहना है कि रेड्डी ने उसे मिलने के लिए होटल बुलाया और फिर उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
पीड़ित महिला ने ब्लैकमेल करने के भी आरोप लगाए हैं। उसने बताया है कि रेड्डी ने रेप का वीडियो भी बनाया था। वह उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
पिछले साल भी कॉन्ग्रेस नेता पर लगा था रेप का आरोप
यह पहला मौका नहीं है जब रेड्डी पर इस तरह का आरोप लगा है। पिछले साल भी एक महिला ने होटल में बुलाकर रेप करने का मामला उसके खिलाफ दर्ज कराया था। इस संबंध में हैदराबाद के पंजागट्टा पुलिस थाने में रेप और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया था।
शिवकुमार रेड्डी विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। 2018 में टिकट नहीं मिलने पर उसने कॉन्ग्रेस छोड़ दी थी। फिर बहुजन लेफ्ट फ्रंट के टिकट पर चुनाव लड़ा। चुनावी पराजय के बाद वह फिर से कॉन्ग्रेस में लौट आया। इसके बाद उसे नारायणपेट जिले का अध्यक्ष बनाया गया।
कॉन्ग्रेस के कई नेताओं पर पूर्व में भी रेप के आरोप लग चुके हैं। हरजीत यादव नाम के कॉन्ग्रेस नेता को सितंबर 2022 में रेप के आरोप में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ एक एयर होस्टेस ने रेप और अप्राकृतिक कुकर्म का मामला दर्ज कराया था। रेप से पहले पीड़िता को शराब पिलाई गई थी। शादीशुदा हरजीत की पत्नी भी कॉन्ग्रेस से जुड़ी हुई थी।
इसी तरह अक्टूबर 2022 में छत्तीसगढ़ के महेंद्रगढ़ जिले में 16 साल की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने यूथ कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाहनवाज सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। बिलासपुर के एक होटल में ले जाकर नाबालिग से गैंगरेप किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल पहले 15 अगस्त, 2014 को लाल किले की प्राचीर से दुनिया के सबसे बड़े आर्थिक भागीदारी के कार्यक्रम जन धन योजना (PMJDY) का ऐलान किया था। पीएम ने 28 अगस्त को इस योजना की शुरुआत करते हुए इसे एक उत्सव की तरह मनाने की भी बात कही थी, क्योंकि इससे देश की गरीब जनता एक कुचक्र से बाहर निकलने जा रही थी।
‘मेरा खाता भाग्य विधाता’ ने सच में देश के ऐसे करोड़ों लोगों की बैंक तक राह आसान कर दी, जिनके लिए बैंकों तक पहुँच उस समय काफी दूर नजर आ रही थी। इसका नतीजा ये हुआ कि देश में 9 सालों में ही 50 करोड़ से अधिक नए बैंक खाते खुल गए।
इस योजना के 9 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री ने कहा 9 साल पहले आज के ही दिन लॉन्च हुई ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ ने देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को गति देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। यह गाँव और गरीब के सशक्तिकरण के साथ-साथ रोजगार निर्माण में भी बहुत मददगार साबित हुई है।
उन्होंने इस मौके पर प्राचीन संस्कृत श्लोक “सुखस्य मूलं धर्म, धर्मस्य मूलं अर्थः, अर्थस्य मूलं राज्यं” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें यह बताया गया है कि आर्थिक गतिविधियों में जनता की भागीदारी सरकार का उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह उत्तरदायित्व अपने ऊपर ले लिया है और अपना एक वादा एक रिकॉर्ड समय में पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि आइए यहाँ आसान शब्दों में गाँव और गरीब के आर्थिक सशक्तीकरण और रोजगार निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाली PMJDY को समझते हैं।
Let's celebrate the 9 years of PM Jan Dhan Yojana, a transformative journey towards banking the unbanked. Empowering millions, fostering financial inclusion.
‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ एक राष्ट्रीय मिशन है। इसका मकसद सबकी आर्थिक भागीदारी को संभव बनाना है। इसमें पूरी तरह से आर्थिक भागीदारी और देश के हर परिवार को बैंकिंग सेवाएँ मुहैया कराने का एकीकृत उद्देश्य है। इसके तहत आधारभूत बचत बैंक खाता खोलने की सुविधा मुहैया कराने, जरूरत के मुताबिक ऋण लेने की सुविधा, खातों को ट्रांसफर कराने की सुविधा, बीमा, पेंशन जैसी आर्थिक सुविधाएँ शामिल हैं।
इसकी सबसे बड़ी खासियत जीरो बैलेंस पर बगैर किसी चार्ज के खाते खोलने की सुविधा है। इसके जरिए सरकारी योजनाओं का फायदा सीधे गाँव और सुदूर इलाकों के लोगों तक पहुँच पाया। जन धन योजना आशा की किरण बनी हुई है, जो वंचितों के लिए बैंकिंग के दरवाजे खोल रही है। जन धन खाते सभी की सुरक्षा के लिए असंगठित क्षेत्र तक पेंशन योजनाओं की सुविधा भी देते हैं।
9 साल पहले आज के ही दिन लॉन्च हुई प्रधानमंत्री जन धन योजना ने देश में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन को गति देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। यह गांव और गरीब के सशक्तिकरण के साथ-साथ रोजगार निर्माण में भी बहुत मददगार साबित हुई है। #9YearsofJanDhanpic.twitter.com/WqiMIyKIyG
सरल शब्दों में कहें तो ये ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ आम तौर से कम से कम हर एक परिवार के लिए एक बैंकिंग खाते की सुविधा के साथ सभी बैंकिंग सुविधाएँ लोगों के लिए उपलब्ध कराने, आर्थिक साक्षरता, ऋण लेने, बीमा और पेंशन जैसी सुविधाएँ मुहैया कराने का एक मंच देती है।
यह योजना शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए है। इस योजना के तहत खाता खोलने वालों को स्वदेशी डेबिट कार्ड (RuPay card) भी मिलता है। इस कार्ड ने डिजिटल ट्रांजेक्शन को व्यवहारिक बनाया। इसके साथ ही खाता किसी भी बैंक की शाखा या बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंस या बैंक मित्रों और सखी पटल में जीरो बैलेंस के साथ खोला जा सकता है। प्रत्येक खाता बैंकों के कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) से जुड़ा हुआ है।
Jan Dhan Yojana continues to be a beacon of hope, opening the doors of banking for the underprivileged. Jan Dhan Accounts also extend pension schemes to the unorganized sector, weaving a safety net for all.#9YearsofJanDhanpic.twitter.com/gLqi3v2OM5
इसके साथ ही USSD (असंरचनात्मक पूरक सेवा डेटा) पर बैंकिंग सुविधा भी मिलती है। इसका अर्थ हुआ कि ये बेसिक फीचर फोन्स पर उपलब्ध है। इसका इस्तेमाल आसानी से मोबाइल बैंकिंग के लिए भी किया जा सकता है और इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना में किसी भी मदद के लिए कॉल सेन्टर और टोल फ्री नंबर की सुविधा भी पूरे देश में है।
PMJDY का मकसद है कि आधारभूत बैंकिंग खाते की सुविधा देकर आर्थिक भागीदारी के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। इसके तहत ‘स्वचालित दुर्घटना बीमा (Auto Accident Insurance)’ सुविधा समेत डेबिट कार्ड की भी सुविधा उपलब्ध हो।
‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ की खासियतों में आधार से जुड़े हुए बैंक खातों के लिए 5000 रुपए तक की ओवर ड्रॉफ्ट सुविधा और 1 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा सुरक्षा सुविधा समेत एक RuPay डेबिट कार्ड की सुविधा भी शामिल है।
इसके अलावा, 15 अगस्त, 2014 और 26 जनवरी, 2015 के बीच खोले गए खातों के लिए 3 लाख रुपए की बीमा सुरक्षा भी योग्य लाभार्थियों के लिए दी गई है। इस योजना की एक खासियत यह है कि खाता धारक को खाता खोलने और 6 महीने तक लगातार खाते को जारी रखने के बाद 5000 रुपए की ओवर ड्रॉफ्ट सुविधा भी मिल सकेगी।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड भी है योजना के नाम
गिनीज़ वर्ल्ड रिकार्ड में भी प्रधानमंत्री जन धन योजना की उपलब्धियों को माना। इस योजना ने साबित कर दिया है कि आर्थिक भागीदारी के इस अभियान में महज एक हफ्ते के अंदर सबसे अधिक खाते खोलने का रिकॉर्ड कायम किया जा सकता है। भारत सरकार के तहत आने वाले आर्थिक सेवा विभाग ने केवल 23 से 29 अगस्त 2014 तक एक हफ्ते में 18,096,130 से अधिक बैंक खाते खोले।
इस योजना में 26 जनवरी, 2015 तक देश के 7.5 करोड़ ऐसे लोगों के खाते खुलवाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके कभी बैंक खाते नहीं रहे थे। हालाँकि, बैंकों ने 31 जनवरी, 2015 तक 21.06 करोड़ परिवारों का सर्वे करके 12.54 बैंक खाते खोल दिए। अब तक ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ के तहत खुले बैंक खातों में 2 लाख करोड़ रुपए से भी ज़्यादा डिपॉजिट किए गए हैं।
इन खातों में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा की गई। यह लक्ष्य देश के 21.02 करोड़ परिवारों का सर्वे करने के बाद तय किया गया था। आज लगभग 100 फीसदी परिवारों को इस सुविधा के तहत लाया जा चुका है। खोले गए खातों में से 60 फीसदी खाते ग्रामीण क्षेत्रों में और 40 फीसदी खाते शहरी क्षेत्रों में खोले गए हैं।
पीएमजेडीवाई के 55 फीसदी खाते महिलाओं ने खोले हैं। साल 2017-18 में ये 16.25 करोड़ थे तो वहीं 2022-23 में ये बढ़कर 27.62 करोड़ तक जा पहुँचे। बदलाव के पीछे महिलाएँ प्रेरक शक्ति हैं। ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ में महिलाओं के खोले गए ये खाते एक उज्जवल भविष्य की तरफ इशारा करते हैं।
मार्च 2015 से लेकर जन धन खातों में 16 अगस्त, 2023 तक 240 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहाँ मार्च 2015 तक 14.72 करोड़ खाते खोले गए तो 16 अगस्त, 2023 तक इनकी संख्या बढ़कर 50.09 करोड़ तक जा पहुँची।
पीएम मोदी ने इस योजना के 9 साल पूरे होने पर इसके फायदों के बारे में देश की जनता को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना से गाँव गरीब तक सरकारी लाभ सीधे पहुँचाने में तो मदद मिली ही है। इसके साथ ही महिलाओं, दलितों, पिछड़ों आदिवासियों के रोजगार और स्वरोजगार को बहुत बल मिला है।
उन्होंने कहा कि जब गाँव-गाँव में बैक खाते खुले तो बैंकिंग कॉरेनपोंडेंस के तौर पर बैंक मित्र के रूप में लाखों युवाओं को अवसर मिले फिर चाहे वो बैंक मित्र हो बैंक सखी हो। 21 लाख से अधिक युवा बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस या बैंक मित्र या सखी के तौर पर गाँव-गाँव में सेवाएँ दे रहे हैं।
पीएम ने आगे कहा कि बड़ी संख्या में डिजिटल सखियाँ, महिलाओं और बुजुर्गों को बैंकिंग सेवा से जोड़ रही हैं। इसी तरह इस योजना ने रोजगार और स्वरोजगार के एक बड़े अभियान ‘मुद्रा योजना’ को बल दिया। इससे महिलाओं सहित उन वर्गों को छोटे-छोटे बिजनेस के लिए लोन आसान हो गया, जो कभी इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे। इन लोगों के पास बैंकों को देने के लिए कोई गारंटी नहीं थी, ऐसे में सरकार ने खुद उनकी गारंटी ली।
पीएम ने बताया कि मुद्रा योजना से अभी तक 24 लाख करोड़ रुपए से अधिक के लोन दिए जा चुके हैं। इसमें 8 करोड़ साथी ऐसे हैं जिन्होंने पहली बार कोई बिजनेस शुरू किया है, अपना काम शुरू किया है। पीएम ‘स्वनिधि योजना’ के तहत लगभग 43 लाख स्ट्रीट वेंडर्स यानी रेहड़ी पटरी वाले लोग पहली बार बैंकों से बगैर किसी गारंटी का लोन मिला।
उन्होंने कहा कि मुद्रा और स्वनिधि योजना के लाभार्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएँ, दलित, पिछड़े और आदिवासी युवा हैं। जनधन खातों ने गांवों में सेल्फ हेल्प ग्रुप को मजबूत किया। कई महिलाएँ लखपति बनी वो इसी से संभव हुआ। साल 2015 और 2023 के बीच पीएमजेडीवाई खातों में धन जमा करने में 1250% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जहाँ मार्च 2015 में 15607 करोड़ रुपए जमा हुए तो वहीं 16 अगस्त, 2023 तक जमा होने वाली ये धनराशि बढ़कर 2.03 लाख करोड़ तक पहुँच गई।
सरकार जो आर्थिक मदद करती हैं वो अब महिला सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के खाते में अब सीधे जमा होता है। पीएम ने कहा कि जनधन योजना से देश में सामाजिक और आर्थिक बदलावों को रफ्तार देने में जो भूमिका निभाई है वो वाकई यूनिवर्सिटी के अध्ययन का विषय है।
राहुल गाँधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर रैप सुना कर सुर्खियाँ बटोर चुकीं अनम अली ने खुद को जान का खतरा बताया है। अनम अली छत्तीसगढ़ में रहती हैं। उन्होंने कहा है कि रायपुर के कबीर नगर थाने के TI आकाश शुक्ला से उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने वीडियो जारी करते हुए लोगों से अपील की कि इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुँचाया जाए। उन्होंने बताया कि 9 अगस्त, 2023 को वॉर्ड कॉन्ग्रेस अध्यक्ष के अलावा पूर्व पार्षद संदीप साहू ने अपराधी बिट्टू सिंह और उसके 40 साथियों के कहने पर एक बहुत बड़ा ठेला उनके घर के सामने गिरवा दिया है।
अनम अली ने वीडियो में अपना दुखड़ा रोते हुए कहा कि उन्होंने उनलोगों को कहा कि वो बाजार में जहाँ लाइन से ठेले गिरते हैं वहाँ जाकर अपना ठेला गिरवाएँ, लेकिन इसके बावजूद उनलोगों ने उनके घर के सामने दूसरा ठेला भी गिरवा दिया। उन्होंने बताया कि टाइल्स लेकर स्थायी निर्माण कराया जाने लगा। अनम अली ने आरोप लगाया है कि पुलिस भी उनकी की तरफ से हो गई। उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को वो अपनी माँ के साथ कबीर नगर थाने के TI के पास गईं और उन्हें एक वीडियो दिखाया, जिसमें सबूत था कि SI ने पैसे लिए हैं।
अनम अली ने बड़ा आरोप लगाया कि उस दौरान तुरंत आकाश शुक्ला ने प्रूफ मिटाने के लिए न सिर्फ उनका मोबाइल फोन छीन लिया, बल्कि उन्हें गालियाँ दी, धक्के दिलवाए। अनम अली ने बताया कि उनका फोन नया और महँगा था, जिसमें उनके बैंक अकाउंट डिटेल्स से लेकर सारे आईडी कार्ड भी थे। उन्होंने कहा कि फोन में न सिर्फ कॉन्ग्रेस के लिए वो जो नोट्स बनाती हैं वो, बल्कि उनके वायरल होने वाले वीडियो कंटेंट भी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका मोबाइल फोन अवैध रूप से पुलिस ने रख लिया है।
अनम अली ने आशंका जताई कि उनके फोन का दुरूपयोग हो रहा होगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि आकाश शुक्ला ट्रेनी हैं, सबको दहशत में रखते हैं, उनके बारे में पूरे शहर में पता है कि क्या बातें होती हैं। उन्होंने कहा कि TI आकाश शुक्ला बहुत झूठ बोलते हैं। अनम अली ने CCTV चेक करने की माँग की, जब वो उनसे मिली थीं। अनम अली ने बताया कि वो घर के दोनों दरवाजों में ताला लगा कर रहती हैं। अनम अली ने ये ज़रूर कहा कि एसपी ने उन्हें फोन वापस करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक फोन मिला नहीं है।
कॉन्ग्रेस समर्थक रैपर ने कहा, “आकाश शुक्ला की ट्रेनिंग 2 महीने में खत्म होने वाली है, इसीलिए वो इस मामले को लंबा खींच रहे हैं। मैं एक गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट हूँ। मेरा एजुकेशन मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। मैं केवल पॉजिटिविटी स्प्रेड करने की कोशिश कर रही हूँ, मैं बहुत ईमानदार हूँ और गलत बात बर्दाश्त नहीं कर सकती। कॉन्ग्रेस वालों से मिलने की मैंने कोशिश की, लेकिन कोई मिल नहीं पाया। राहुल गाँधी सर, आप अपने राज्य के हर मुद्दे को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। मणिपुर आपको दिख रहा है, एक बड़ा मैटर है, बहुत बुरी कंडीशन है, लेकिन आप अपने राज्य को भी देखिए।”
अनम अली ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लड़कियों की कितनी बुरी स्थिति चल रही है, ये भी राहुल गाँधी देखें। उन्होंने कहा कि वो सीएम भूपेश बघेल से उन्हें सुरक्षा प्रदान करने, मोबाइल फोन लौटवाने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करवाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि इससे पहले उन्हें मार डाला जाएँ, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें सुरक्षा प्रदान करवाएँ। इससे पहले अनम अली ने कहा था कि आजकल वो बहुत डिस्टर्ब्ड हैं और इसीलिए वीडियो कंटेंट क्रिएट नहीं कर पा रही हैं।
छत्तीसगढ़: हमें जान का खतरा है | Anam Ali Prayer@bhupeshbaghel
अनम अली जिस घर में रहती हैं, वो उन्हें उनकी नानी ने पढ़ाई-लिखाई के लिए गिफ्ट में दिया था – ऐसा उनका कहना है। उन्होंने कहा कि घर के सामने दिन भर आवारा लोग रहते हैं और ऐसे में पढ़ाई-लिखाई नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि ये तक सुना गया है कि वहाँ कॉन्ग्रेस कार्यालय बन रहा है, लेकिन वो ज़्यादा कुछ नहीं जानतीं। अनम अली कॉन्ग्रेस पार्टी के समर्थन में अक्सर रैप लिखती रहती हैं और बीआर आम्बेडकर से लेकर राजीव गाँधी तक की जयंती पर रैप लिख चुकी हैं।