Home Blog Page 2002

‘मैं तुम्हें मार डालूँगा… तुम्हारा दिल खाऊँगा’ : BJP विधायक टी राजा सिंह को पाकिस्तान के बाद इंडोनेशिया से आई धमकी, लिखा- मुसलमान कभी नहीं मरेंगे

हैदराबाद के गोशमहल से भाजपा विधायक टी राजा सिंह को विदेशी नंबर से लगातार जान से मारने की धमकियाँ मिल रहीं हैं। धमकी देने वाले अधिकतर नंबर ISD कोड के मुताबिक इंडोनेशिया से हैं। वहीं कुछ नंबर इंग्लैंड और कुछ पाकिस्तान से भी बताए जा रहे हैं। धमकी देने वालों ने खुद के कई स्लीपर एजेंट ओवैसी के संसदीय क्षेत्र में होने की बात कहते हुए MLA टी राजा के दिन बस गिने-चुने बताए हैं। राजा सिंह ने केंद्रीय सुरक्षा बल की माँग करते हुए तेलंगाना प्रशासन पर भी अपनी हत्या की साजिश में शामिल होने की आशंका जताई है।

विधायक राजा सिंह ने ऑपइंडिया को कुछ धमकियों के स्क्रीनशॉट भेजे हैं। उन्होंने बताया कि सबसे नए नंबर से आ रही धमकी शुक्रवार (24 फरवरी 2023) को मिली है। इन स्क्रीनशॉट में दिख रहा नंबर +62895619213532 है। धमकी दे रहे व्यक्ति ने लिखा, “मैं तुम्हारे लिए मौत हूँ। मैं वही हूँ जो तुम्हे मार डालेगा। अपने जीवन के प्रति सावधान रहें क्योंकि मैं तुम्हारे बीच हूँ। मैं तुम्हे वैसे ही मार डालूँगा जैसे मैंने तुम्हारे भगवान को मार डाला। मुसलमान कभी नहीं मरेंगे। आपका दिल मेरे खाने की मेज पर पकवान होगा।”

राजा सिंह को मिली धमकियाँ

हालाँकि BJP विधायक राजा सिंह ने धमकी दे रहे व्यक्ति की चुनौती स्वीकार की है। उन्होंने अपने जवाब में धमका रहे व्यक्ति को सामने आने का चैलेन्ज दिया है। राजा सिंह के सामने आने के चैलेन्ज पर आरोपित ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और उन्हें मार डालने की ही धमकी दोहराता रहा। भाजपा विधायक के मुताबिक धमकी दे रहा व्यक्ति अपना नाम और परिचय नहीं बता रहा। अपनी धमकी के साथ उसने हिन्दू धर्म का भी मज़ाक उड़ाया है। आरोपित ने राजा सिंह के भगवान को अपने टॉयलेट में बताते हुए उनके देश और धर्म दोनों को कचरा लिखा है। धमकीबाज ने हिंदी के लिए भी गाली लिखी है।

हत्या की साजिश में शासन और प्रशासन भी

ऑपइंडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने बताया कि उन्हें लगभग हर दिन विदेशों के कई नंबरों से जान से मारने की धमकियाँ दी जा रहीं है। राजा सिंह के मुताबिक धमकी देने वाले ने कहा, “ओवैसी के पार्लियामेंट में उनके कई स्लीपर सेल मौजूद हैं। बस कुछ ही दिन में तुम्हारी काम तमाम होने वाला है।” तेलंगाना शासन और हैदराबद प्रशासन पर अपनी सुरक्षा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राजा सिंह ने हमें बताया कि उन्हें बार-बार बिगड़ रही गाड़ी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि तेलंगाना का शासन और प्रशासन भी उनकी हत्या की साजिश में शामिल हैं।

अन्य नंबर जहाँ से मिल रहीं धमकियाँ

राजा सिंह ने हमें आगे बताया कि साल 2014 में उन्हें जो हैदराबाद पुलिस की प्रशानिक सुरक्षा मिली थी ठीक वही आज तक है। बकौल राजा सिंह उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी कई बार अपनी सुरक्षा में केंद्रीय बल देने की माँग की लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। राजा सिंह भारत सरकार गृह मंत्रालय को अपनी सुरक्षा पर गौर करने का पत्र दुबारा भेजने वाले हैं। 20 फरवरी 2023 को भी राजा सिंह अपने ट्विटर हैंडल से हैदराबद पुलिस और वहाँ के कमिश्नर को टैग करते हुए खुद को पाकिस्तान से मौत की धमकी मिलने की जानकारी दे चुके हैं।

गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह इसी माह बार-बार खराब हो रही अपनी सरकारी गाड़ी भी मुख्यमंत्री आवास पर जा कर लौटा चुके हैं। इस दौरान उन्हें हिरासत में ले कर बाद में रिहा कर दिया गया था। राजा सिंह का दावा है कि उन्हें फिर वही गाड़ी वापस दे दी गई है जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री तेलंगाना के सरकारी आवास पर छोड़ दिया था।

FIR होने पर पवन खेड़ा ने बिना शर्त माँगी माफी… पहले PM मोदी को कहे थे अपशब्द: असम CM बोले- उम्मीद है अब असभ्य भाषा का प्रयोग नहीं करेंगे

कॉन्ग्रेस के नेता पवन खेड़ा (Congress Leader Pawan Kheda) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक रूप से माफी माँग ली है। इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने जानकारी दी। इससे पहले खेड़ा को रायपुर जाते समय विमान से उतार कर गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी।

सीएम सरमा ने शुक्रवार (24 फरवरी 2023) को ट्वीट कर कहा, “आरोपित (कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा) ने बिना शर्त माफी माँग ली है। हम आशा करते हैं कि सार्वजनिक स्थानों की शुचिता को बनाए रखते हुए अब से कोई भी राजनीतिक बयानबाजी में वे असभ्य भाषा का उपयोग नहीं करेंगे।”

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने ट्वीट में आगे कहा, “असम पुलिस इस मामले को उसके तार्किक अंत तक फॉलो करेंगे।” माना जाता है कि माफी माँगने के बाद भी पवन खेड़ा की मुश्किलें कम नहीं होंगी।

बता दें कि प्रधानमंत्री को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। एक एफआईआर लखनऊ में, दूसरा वाराणसी में और तीसरा असम के दीमा हसावो में दर्ज कराई गई थी। असम में दर्ज की गई एफआईआर के संदर्भ में असम पुलिस ने 23 फरवरी 2023 को दिल्ली पुलिस के सहयोग से पवन खेड़ा को गिरफ्तार कर लिया था।

जिस समय खेड़ा को गिरफ्तार किया, उस समय वे कॉन्ग्रेस के अधिवेशन में जाने के लिए रायपुर की फ्लाइट में सवार थे। उनके साथ कॉन्ग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सुप्रिया श्रीनेत सहित कई वरिष्ठ नेता सवार थे। खेड़ा की गिरफ्तारी के बाद कॉन्ग्रेस के नेता ने एयरपोर्ट पर ही धरना देना शुरू कर दिया।

इसके बाद कॉन्ग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में ले जाकर अर्जेंट सुनवाई के लिए लिस्टिंग की। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अदालत ने मामले में सुनवाई की और पवन खेड़ा को गिरफ्तारी से राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने खेड़ा को हिदायत देते हुए सार्वजनिक भाषा की मर्यादा को बनाए रखने की नसीहत दी।

इस दौरान पवन खेड़ा ने तीनों एफआईआर को क्लब करने का भी आग्रह किया। खेड़ा के इस आग्रह को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही कोर्ट को अभिषेक मनु सिंघवी ने बताया कि पवन खेड़ा ने बिना शर्त अपने बयान के लिए माफी माँग ली है।

बता दें कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस (INC)’ के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र ‘गौतम दास’ मोदी नाम का प्रयोग किया। पीएम अपने नाम में अपने पिता दामोदर दास मोदी का नाम लगाते हैं, इसीलिए उनका नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। कॉन्ग्रेस प्रवक्ता ने नरेंद्र दामोदर दास मोदी की जगह कई बार नरेंद्र गौतम दास मोदी कहा था।

‘पार्टी में घुट रहा था दम’: AAP पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा पार्षद पवन सहरावत हुए BJP में शामिल, बताया- बड़े नेताओं ने MCD सदन में हंगामा करने को कहा था

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के एक पार्षद ने पाला बदल कर भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्षद का नाम पवन सहरावत हैं जो बवाना वार्ड से निर्वाचित हुए हैं। पवन ने आप पार्टी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि उनकी पार्टी के सीनियर सदस्यों ने उन पर MCD सदन में बवाल करने का दबाव बनाया था। शुक्रवार (24 फरवरी 2023) को भाजपा ने पवन सहरावत का पट्टिका पहना कर अपनी पार्टी में स्वागत किया।

पार्षद पवन सहरावत का यह कदम दिल्ली MCD में स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा धक्का माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पवन ने आरोप लगाया है कि मेयर और डिप्टी मेयर के चयन के बाद उन्हें उनकी ही पार्टी के सदस्यों ने MCD सदन में हँगामे के उकसाया था। पवन का यह भी कहना है कि आम आदमी पार्टी में हो रहे लगातार भ्रष्टाचार की वजह से वो खुश नहीं थे और आखिरकार उन्होंने भाजपा की सदस्य्ता ले ली। पवन का दावा है कि उन्हें आम आदमी पार्टी में घुटन हो रही थी। नरेश ने MCD सदन में हुई मारपीट को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भाजपा ने किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ने आप पार्षद नरेश सहरावत का अपनी पार्टी में स्वागत किया है। भाजपा ने इस मौके पर कहा कि नरेश सहरावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साफ़ और स्वच्छ छवि के साथ भाजपा के अच्छे कार्यों से प्रभावित हुए हैं।

गौरतलब है कि 22-23 फरवरी की रात में MCD सदन में आम आदमी पार्टी और भाजपा पार्षदों द्वारा एक दूसरे पर पानी की बोलतें फेंकी गईं। इस दौरान दोनों पार्टियों के पार्षदों ने एक दूसरे पर लात-घूँसे भी बरसाए थे। तब भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने आम आदमी पार्टी पर स्थाई समिति के चुनावों में धांधली करने का आरोप लगाया है। इसके बाद भाजपा ने फिर से चुनाव करवाने की माँग रखी थी।

‘आतंकियों के पनाहगार… शांति से रहो और अपना ट्रैक रिकॉर्ड सुधारो’ : UNGA की बैठक में पाकिस्तान ने घुसाई कश्मीर की बात, भारत ने तुरंत लताड़ा

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने एक बार फिर से पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। गुरुवार (23 फरवरी 2023) को अपने ‘जवाब के अधिकार’ का इस्तेमाल करते हुए भारत ने इस्लामाबाद को आतंकियों की सेफ पनाहगार बताया। इस दौरान पाकिस्तान को अपने ट्रैक रिकॉर्ड पर भी गौर करने की सलाह दी गई। भारत की तरफ से प्रतीक माथुर ने पाकिस्तानी समकक्ष को शांति से रहने की नसीहत दी। वहीं रूस-यूक्रेन मुद्दे पर अपना पुराना स्टैंड कायम रखा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन में शांति कायम पर चर्चा हो रही थी कि तभी पाकिस्तान ने वहाँ कश्मीर रोना शुरू कर दिया। इसी हरकत के बाद भारत ने उसे लताड़ा। भारत के प्रतिनिधि प्रतीक माथुर ने पाकिस्तान की हरकत को गैरजरूरी उकसावा बताया। उन्होंने कहा कि UNGA में 2 दिनों की चर्चा के दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ के सभी सदस्य इस बात कर राजी हैं कि भारत और पाकिस्तान को कलह और संघर्ष का रास्ता छोड़ कर शांति से रहना चाहिए। पाकिस्तानी सदस्य के तमाम आरोपों पर जवाब देते हुए प्रतीक माथुर ने सलाह दी कि वो इतिहास में भारत की तरफ से राइट टू रिप्लाई में दिए गए जवाबों को फिर से देख लें।

भारतीय प्रतिनिधि ने पाकिस्तान को यह जवाब UNGA के ग्यारहवें आपातकालीन विशेष सत्र में दिया। अपने इसी बयान में प्रतीक ने पाकिस्तान को अपना ट्रैक रिकॉर्ड भी देखने की सलाह दी। बताते चलें कि भारत ने साल 2021-22 में अपने देश के 5 मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट बनाई थी। इस लिस्ट में लश्कर आतंकी अब्दुल रहमान मक्की, शाहिद महमूद, साजिद मीर और तल्हा सईद के अलावा जैश आतंकी अब्दुल रऊफ असगर के नाम थे। पाकिस्तान पर इन सभी आतंकियों को न सिर्फ पनाह बल्कि मदद देने का भी आरोप है।

इन सभी आतंकियों को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए 14 देश भारत के प्रस्ताव से सहमत थे। सिर्फ एक देश चीन ने इस मामले में पाकिस्तान की पैरवी करते हुए अड़ंगा डाल दिया था। जबकि अमेरिका के विदेश विभाग के मुताबिक भारत की लिस्ट में शामिल आतंकी मक्की को साल 2020 में खुद पाकिस्तान की एक अदालत आतंकवाद के मामले में दोषी ठहरा कर जेल भेज चुकी थी।

यूक्रेन-रूस विवाद से खुद को रखा दूर

वहीं UNGA में ही रूस-यूक्रेन युद्ध पर लाए गए प्रस्ताव की वोटिंग से भारत ने खुद को अलग कर लिया है। भारत के साथ 32 अन्य देशों ने भी इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया जिसमें चीन भी शामिल है। इस प्रस्ताव की हेडिंग यूक्रेन में स्थाई और न्यायसंगत शांति थी। भारत ने प्रस्ताव से दूरी बनाते हुए सवाल किया कि क्या एक साल बाद दुनिया रूस-यूक्रेन विवाद के समाधान के आस-पास भी कहीं मौजूद है। वोटिंग के बाद कुल 193 सदस्यों में इस प्रस्ताव के समर्थन में 141 और विरोध में 7 वोट पड़े।

दलित की बारात में DJ देख भड़की मुस्लिम भीड़, फरसे से बारातियों पर किया हमला: दूल्हे के पैसे लूटे, अम्बेडकर की तस्वीर भी पैरों से कुचली

राजस्थान के भरतपुर जिले में दलित समुदाय की एक शादी में मुस्लिम पक्ष द्वारा विवाद किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि बारात निकासी के दौरान गाँव के सरपंच द्वारा बारातियों के साथ मारपीट की गई है। इस विवाद की शुरुआत बारात में बज रहे DJ को बंद करवाने की कोशिश से शुरू हुई। झगड़े में कुल 3 लोग घायल हो गए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घायलों में 1 पीड़ित की हालत गंभीर है। हमलावरों पर डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर को पैरों से कुचलने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार (21 फरवरी 2023) रात की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मामला कामां थाना क्षेत्र के गाँव सबलाना का है। घटना के दिन अनुसूचित जाति के मुकेश जाटव की बहन आरती की शादी थी। बारात बगल के जुरहरा थानाक्षेत्र के गाँव नौनेरा से आई थी। मुकेश का आरोप है कि बाराती DJ बजाते हुए उनके घर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान उसी सबलाना गाँव के नदीम, सोहिल, मौसम, जमशेद, अफरोज, धोनी, मुस्तकीम, सलमान, सबबा, फैज़ान, मुल्ला, और मुनफेद ने बारातियों से DJ बंद करने को कहा। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसी दौरान आरोपित बारात में डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर को देख कर भड़क गए और उसे नीचे फेंक कर उसे पैरों से कुचल डाला।

मुकेश का आरोप है कि इसी बहस के बीच में आरोपितों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। हमलावरों के हाथों में लाठी-डंडों के अलावा फरसा जैसे धारदार हथियार भी बताए जा रहे हैं। इस बीच 2 हमलावरों ने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला भी छीन ली। बताया जा रहा है कि माला में कुल 11 हजार रुपए के नोट थे। हमलावरों ने बीच-बचाव करने आए घराती मुकेश जाटव की जेब में रखे 32 हजार रुपए भी छीन लिए।

पीड़ित मुकेश का आरोप है कि शोरगुल मचने के चलते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान हमलावर भाग निकले। जाते-जाते उन्होंने पीड़ित से कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी। पीड़ितों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने सोने के गहने भी लूट लिए। आरोप यह भी है कि इस से पहले भी गाँव के दलितों को मुस्लिमों ने प्रताड़ित किया है। इसी के साथ हमलावरों ने दुबारा गाँव में बरात चढ़ाने पर इसी तरह के अंजाम भुगतने के लिए धमकाया है।

घटना में शिकायतकर्ता मुकेश जाटव को मिला कर दलित समुदाय के कुल 3 लोग घायल हुए हैं जिसमें नरेश नामक पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ IPC की धारा 143, 341, 323, 336, 379, 506 और 504 के साथ SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

‘चीन हमारे अंदर घुसा है…’ : फिर दिखी फारूक अब्दुल्ला की तिलमिलाहट, बोले- पाकिस्तान से भारत क्यों नहीं करता बात

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से बात न हो पाने के कारण अपनी नाराजगी जाहिर की है। उनकी शिकायत है कि जब भारत सीमा पर बैठे चीन से बात कर सकता है तो फिर पाकिस्तान से बात करने में क्या दिक्कत है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “चीन हमारे सरहद पर बैठा है। वो हमारे अंदर घुसे हुए हैं लेकिन हम उनसे बात करते हैं तो हम पाकिस्तान से बात क्यों नहीं कर रहे हैं? वो बात करने को तैयार है लेकिन ये बात नहीं करते।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में मीडिया से बात की। पाकिस्तान से बात न हो पाने के पीछे भाजपा को वजह बताया। उन्होंने कहा, “ये (BJP) अगर समझते हैं कि धर्मों की लड़ाई से चुनाव जीतेंगे तो ये मुल्क को मुसीबत में डाल रहे हैं। हमें अगर हिंदुस्तान को बचाना है तो ये भेद दूर करना होगा।”

उल्लेखनीय है कि बीती 22 फरवरी को भारत और चाइना के बीच बीजिंग में कूटनीतिक चर्चा हुई थी। इस दौरान LAC पर टकराव वाले बचे स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के प्रस्तावों पर बात हुई थी। भारतीय विधेस मंत्रालय ने भी दोनों देशों के बीच हुए मीटिंग के बारे में बताया था। इसी के बाद फारूक अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया आई जिसमें उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त की।

पद्मश्री अजय बंगा बन सकते हैं वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष, अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया नामित, पिता रह चुके हैं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट-जनरल

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (U.S.President Joe Biden) ने विश्व बैंक (World Bank) के नए अध्यक्ष के तौर पर अजय बंगा को नामित किया है। यह जिम्मेदारी डेविड मालपास निभा रहे हैं। 63 वर्षीय बंगा फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। गुरुवार (23 फरवरी, 2023) को व्हाइट हाउस की तरफ से यह जानकारी दी गई।

वर्ल्ड बैंक के मौजूदा प्रेसिडेंट डेविड मालपास ने अपना कार्यकाल तय समय से पहले खत्म करने की घोषणा की है। ऐसे में अमेरिका ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए इंडो-अमेरिकन अजय बंगा को नॉमिनेट किया है। वर्ल्ड बैंक फिलहाल अगले प्रेसिडेंट के लिए कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन ले रहा है। यह प्रक्रिया 29 मार्च 2023 तक चलेगी।

बताते चलें कि विश्व बैंक के अध्यक्ष को आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा नामित किया जाता है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International monetary fund) का प्रमुख पारंपरिक रूप से एक यूरोपीय होता है। ऐसे में अजय बंगा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

अमेरिका द्वारा नामित अजय बंगा इससे पहले मशहूर क्रेडिट कंपनी मास्टरकार्ड के CEO रह चुके हैं। फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन का पद संभाल रहे अजय नीदरलैंड स्थित निवेश होल्डिंग कंपनी एक्सोर के अध्यक्ष भी हैं।

कौन हैं अजय बंगा?

बंगा का परिवार मूल रूप से पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। उनका जन्म 10 नवंबर 1959 को पुणे की खड़की छावनी में एक सिख परिवार में हुआ था। बंगा के पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट-जनरल हैं। अजय बंगा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए ऑनर्स (इकोनॉमिक्स) की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने IIM अहमदाबाद से मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की।

पढ़ाई खत्म करने के बाद बंगा ने नेस्ले इंडिया (Nestle India) और सिटी बैंक के साथ अपने करियर की शुरुआत की। सन 1996 में बंगा पेप्सिको (Pepsico) से जुड़े और अमेरिका चले गए। साल 2009 में बंगा मास्टरकार्ड के प्रेसिडेंट के तौर पर जुड़े और सीईओ के पद तक पहुँचे।

भारत सरकार ने बंगा के कार्य को देखते हुए साल 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया था। अमेरिका में बराक ओबामा के राष्ट्रपति रहते अजय बंगा को साइबर सिक्योरिटी कमीशन का सदस्य बनाया गया था।

शब्बीर खान ने समीर बनकर नाबालिग हिंदू लड़की को फँसाया, अश्लील तस्वीरों के जरिए इस्लाम अपनाने का बनाने लगा दबाव: झारखंड में फिर लव जिहाद

झारखंड में एक बार फिर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जमशेदपुर के कदमा में शब्बीर खान ने हिंदू नाम बताकर नाबालिग लड़की से दोस्ती कर ली और फिर उसे भरोसे में लेकर उसकी अश्लील तस्वीरें खींच ली। तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर शब्बीर लड़की पर इस्लाम कबूल करने और निकाह करने का दबाव बनाने लगा।

इस मामले की जानकारी होने के बाद लड़की के परिजनों ने हिंदू संगठनों से मदद माँगी। हिंदू संगठनों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपित शब्बीर खान अभी फरार है। हिंदू संगठनों ने आरोपित की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन भी किया।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 14 वर्षीय नाबालिग लड़की जमशेदपुर के कदमा स्थित स्कूल में पढ़ाई करती है। लड़की ने बताया कि कई महीनों से एक लड़का उसके स्कूल के बाहर आता था। लड़के से करीब महीना भर पहले उसकी दोस्ती हो गई। लड़के ने अपना नाम समीर बताया। लड़की को प्यार के झाँसे में लेकर समीर ने उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं।

लड़की को जब पता चला कि समीर दरअसल शब्बीर है तो उसने शब्बीर से दूरी बनाने की कोशिश की। इसके बाद शब्बीर उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह लड़की पर इस्लाम कबूल कर निकाह करने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने धमकाया कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा। शब्बीर की धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने अपने घरवालों को सारी सच्चाई बता दी।

पीड़िता के घरवालों ने हिंदू संगठनों की मदद से शब्बीर के खिलाफ कदवा थाने में बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी के धाराओं में FIR दर्ज कराई है। स्थानीय बीजेपी नेता अभय सिंह ने मामले को लव जिहाद बताते हुए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की अपील की है। बता दें कि विगत कुछ दिनों में झारखंड से लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं।

‘हिंदू होने की वजह से आदिल के परिजन मुझे नहीं कर रहे कबूल’: राखी सावंत का शौहर के अब्बू पर आरोप, कहा- घर में घुसने नहीं दे रहे

राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बुधवार (22 फरवरी 2023) को मैसूर स्थित अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि हिंदू होने की वजह से उन्हें स्वीकार नहीं किया जा रहा। राखी ने हाल ही में अपने शौहर आदिल खान दुर्रानी पर मारपीट और पैसे लूटने के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आदिल को हिरासत में ले लिया। राखी के अलावा ईरान की एक छात्रा ने आदिल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। ऐसे में आदिल की कस्टडी मैसूर पुलिस को दी गई है।

मैसूर पहुँची राखी सावंत ने मीडिया को बताया कि आदिल के परिवारवाले इस शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं। राखी का आरोप है कि हिंदू होने की वजह से उन्हें ससुराल के लोग स्वीकार नहीं कर रहे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान रोते हुए न्याय की माँग की और कहा कि आदिल के अब्बू उनके साथ बुरा बर्ताव कर रहे हैं।

राखी ने कहा, “मैंने उन्हें बताया कि इस्लाम कबूल कर आदिल से निकाह किया था। मेरे पास इससे संबंधित सारे कागजात हैं। इसके बाद वे (आदिल के अब्बू ने) मेरा फोन उठाना बंद कर दिए।” राखी ने कहा कि उनका निकाह मुंबई में रजिस्टर्ड है। आदिल ने राखी के साथ बेबी का भी प्लान किया था।

बकौल राखी, उन्हें आदिल के पिता ने कहा “तुम एक हिंदू थी, इसलिए हम तुम्हें स्वीकार नहीं कर सकते।” राखी सावंत ने रोते हुए कहा, “अब मैं कहाँ जाऊँ? मैं क्या करूँ?” राखी ने बताया कि आदिल उन्हें तलाक की धमकी देता है, लेकिन वह आदिल को तलाक नहीं देना चाहतीं। राखी ने यह भी कहा कि आदिल का मैसूर में एक ईरानी लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। उसी लड़की ने अब आदिल पर रेप का केस किया हुआ है।

राखी का दावा है कि आदिल पर रेप केस करने वाली लड़की ने उन्हें मैसेज किया कि आदिल उसके साथ सिर्फ पैसों के लालच में रिश्ता रखे हुए है। ईरानी लड़की ने कहा कि इसके पहले आदिल ने पैसों के लिए उसका इस्तेमाल किया और अब राखी का कर रहा है। लड़की ने कहा कि आदिल ने उससे दुबई में घर दिलाने का झूठा वादा भी किया था।

राखी सावंत ने पत्रकारों को बताया कि साल भर पहले मैसूर में ही आदिल से उनकी मुलाकात हुई थी। इसके 2 महीने बाद ही राखी ने इस्लाम कबूल कर आदिल के साथ निकाह कर लिया। कुछ दिन पहले ही राखी ने आदिल पर चिटिंग, मारपीट समेत कई आरोप लगाए थे। इसके बाद पुलिस ने आदिल को अरेस्ट कर लिया था।

ISIS की जिहादी बेगम शमीमा BBC के लिए ‘युवा-मासूम’… असल में एकदम जहरीली: टूरिस्ट ने खोली पोल, कहा- अपने बच्चे की मौत पर दुख नहीं

‘जेहादी बेगम’ (ISIS Bride) नाम से दुनिया भर में कुख्यात ISIS आतंकी की दुल्हन शमीमा बेगम से मिलकर आए एक पर्यटक ने लोगों को ग़लतफ़हमी से दूर रहने की चेतावनी दी है। 56 वर्षीय पर्यटक एंड्रयू ड्रुरी ने कहा है कि लोग जिहादी बेगम शमीमा को पीड़िता समझने की भूल न करें। एंड्र्यू का मानना है कि अपने 2 सालों के परिचय में शमीमा ने उनका भी ब्रेनवॉश करने की कोशिश की। उन्होंने जेहादी बेगम की अपील को महज दिखावा करार दिया।

डेलीमेल के मुताबिक, खतरनाक जगहों पर यात्रा करने के लिए चर्चित एंड्रयू ड्रुरी ने शमीमा को ब्रिटेन में वापस लाने पर अपनी असहमति जताई। उन्होंने शमीमा के वकीलों के उन दावों का भी खंडन किया, जिसमें जेहादी बेगम को अपरिपक्व साबित करने का प्रयास हुआ था। बकौल ड्रुरी, शमीमा ने हवाई अड्डों से लेकर बॉर्डर तक अकेले बिना किसी की मदद के पार किया था। ऐसे में उसको नासमझ कहना भूल होगी।

शमीमा से अपनी बातचीत 2 साल पुरानी बताते हुए 4 बच्चों के पिता एंड्रयू ड्रुरी ने कहा कि वो शमीमा से 2 साल तक व्हाट्सएप के जरिए सम्पर्क में थे। दोस्ती पक्की हो जाने के बाद दोनों की पहली मुलाकात जून 2021 में सीरिया में बने अल-रोज शिविर में हुई थी। एंड्रयू का दावा है कि शमीमा कोई गूंगी या दूध पीती बच्ची नहीं है। अपनी बातचीत के दौरान एंड्रयू को लगा कि जेहादी बेगम शमीमा उन्हें भी अपनी तरह बनाने की कोशिश कर रही थी। इराक के साथ उत्तर कोरिया और चेर्नोबिल जैसी जगहों की यात्रा कर चुके एंड्रयू ड्रुरी ने कहा कि जब उन्होंने सुना कि शमीमा को अब अपने बच्चों की मौत का दुख नहीं है तो वह चकित रह गए।

यात्री ड्रुरी ने बताया कि जेहादी बेगम शमीमा को टीवी इंटरव्यू देना काफी पसंद है। BBC की डॉक्यूमेंट्री के अलावा शमीमा एक मैगजीन के कवर पर भी छप चुकी है। इसके अलावा, वो एक अन्य टीवी संस्थान को भी इंटरव्यू दे चुकी हैं। शमीमा द्वारा दुखी होकर आत्महत्या के प्रयासों जैसी मीडिया रिपोर्ट्स का भी डुरी ने खंडन किया। उन्होंने शमीमा को आतंकी संगठन ISIS की मॉरल पुलिस का हिस्सा बताया। ड्रुरी ने अंतिम बार शमीमा को जून 2022 में देखा था।

गौरतलब है कि BBC की प्रोपोगेंडा डॉक्यूमेंट्री द्वारा किए गए दुष्प्रचार के बाद भी 22 फरवरी 2023 को ब्रिटेन ने जेहादी बेगम शमीमा को नागरिकता देने से इंकार कर दिया था। मामले पर फैसला सुनाते हुए ब्रिटिश कोर्ट ने कहा था कि अब शमीमा इंग्लैंड लौटने के काबिल नहीं है।

अब 23 साल की हो चुकी शमीमा 15 साल की उम्र में साल 2015 में अपनी 2 सहेलियों के साथ ISIS आतंकियों को यौन सुख देने ब्रिटेन से सीरिया चली गईं थी। वहाँ जाकर शमीमा ने 23 साल के आतंकी से निकाह भी कर लिया था। अब शमीमा ने ब्रिटेन वापस लौटने की गुहार लगाई थी। इसके बाद उसके पक्ष में कई वामपंथी मानवता को ढाल बनाकर माहौल तैयार कर रहे थे।