Home Blog Page 2303

पिचाई ने Pak फैन की ऐसे कर दी ‘सुंदर पिटाई’: पाकिस्तान में अब हराम हो जाएगा Google? भारत की जीत पर झूमे दिग्गज कंपनी के CEO

दीवाली से एक दिन पहले पाकिस्तान के साथ मैच में भारत की जीत ने भारतीयों के उत्साह को दोगुना कर दिया है। यही खुशी जाहिर करने के लिए गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी अपना ट्वीट किया। इसी दौरान एक पाकिस्तानी फैन उन्हें ट्रोल करने के इरादे से वहाँ आ गया। ऐसे में पिचाई ने उसे ऐसा जवाब दिया कि ट्रोलर तो चुप हो गया लेकिन पिचाई के जवाब की तारीफ करने वालों की संख्या बढ़ गई।

दीवाली की बधाई देते हुए सुंदर पिचाई ने ट्वीट किया था, “शुभ दीवाली! आशा है कि जश्न मनाने वाले सभी लोगों के पास आपके दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय होगा। मैंने आज फिर आखिरी तीन ओवर देखकर जश्न मनाया, क्या खेल और प्रदर्शन था।”

इसी कमेंट पर मोहम्मद शाहजेब ने एंट्री मारते हुए कहा, “तुमको शुरुआत के तीन ओवर देखने चाहिए थे। ” इस पर सुंदर पिचाई ने जवाब दिया, “हाँ मैंने देखे थे। भुवी और अर्शदीप का क्या स्पेल था।”

इस ट्वीट को देखने के बाद लोग पिचाई की तारीफ करने लगे। एक यूजर ने लिखा सुंदर का सुंदर जवाब। दूसरे ने लिखा- सुंदर अन्ना आज फॉर्म में हैं। क्या रिप्लाई दिया है।

एक यूजर ने लिखा कि क्या इस जवाब के बूाद गूगल भी पाकिस्तान में ‘हराम’ घोषित हो जाएगा।

एक ने लिखा- सीईओ रॉक, पाकिस्तानी शॉक। नाइट राइडर नाम के यूजर ने लिखा- पाकिस्तानियों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। ये तो सर्जिकल स्ट्राइक है।

बता दें कि पाकिस्तानी यूजर सुंदर पिचाई को वो तीन ओवर याद दिलाने आया था जब कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल का विकेट गिरा था। लेकिन उसने इस बात को कहीं लिखा नहीं था कि वो कौन से तीन ओवर की बात कर रहा है। ऐसे में पिचाई ने पूरे मैच के शुरुआती तीन ओवर्स का तंज पाकिस्तानी यूजर पर कसा जब अर्शदीप और भुवी शानदार गेंदबाजी कर रहे थे।

DGP को फर्जी चीफ जस्टिस का कॉल करने वाला ‘महाठग’ CM नीतीश कुमार का करीबी? भाजपा ने उठाए सवाल, मुख्यमंत्री ने पुलिस चीफ को दी क्लीन चिट

बीते दिनों बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को अभिषेक अग्रवाल नामक व्यक्ति ने फोन कर खुद को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बताते हुए आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार का केस खत्म करवाने की कोशिश की थी। आदित्य कुमार ने जिस अभिषेक अग्रवाल से फोन करवाकर अपने केस खत्म करवाए थे उसकी बिहार सीएम नीतीश कुमार के साथ फोटो सामने आई है। इसके बाद, भाजपा ने अभिषेक अग्रवाल को नीतीश का करीबी बताते हुए डीजीपी को क्लीन चिट देने की मंशा पर सवाल उठाए हैं।

दरअसल पत्रकार उत्कर्ष सिंह ने अभिषेक अग्रवाल की नीतीश कुमार व अन्य नेताओं के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “चीफ जस्टिस के नाम पर डीजीपी को मूर्ख बनाकर आईपीएस अधिकारी को क्लीन चिट दिलाने का मामला अपने आप में बेहद दिलचस्प और अनोखा है। लेकिन, ये इतना सीधा नहीं, जितना दिखाया जा रहा। बिहार का महाठग अभिषेक अग्रवाल दर्जनों IPS-IAS अधिकारियों के साथ ही नेताओं का भी दुलारा था। ठग के साथ नीतीश कुमार।”

पत्रकार ने अपने एक अन्य ट्वीट में बिहार के कई अन्य नेताओं के साथ ट्वीट कर कहा था, “अभिषेक अग्रवाल पुराना ठग है, उस पर पहले से ही जालसाज़ी के कई मुकदमे चल रहे हैं। तिहाड़ तक में सजा काट चुका है। बावजूद इसके पिछले कई सालों से यह लगातार तमाम अधिकारियों और नेताओं के साथ उठता-बैठता रहा और अपना काम करवाता रहा। कुछ मंत्रियों और पूर्व मंत्रियों के साथ बिहार का महाठग।”

पत्रकार के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आंनद ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अभिषेक अग्रवाल की आवाजाही सीएम हाउस में रही है और वह नीतीश कुमार का करीबी है।

निखिल आनंद ने ट्वीट कर कहा “अभिषेक अग्रवाल, नीतीश कुमार जी का नजदीकी है। तस्वीरें इस बात की साक्षी हैं कि अभिषेक की एंट्री सीएम आवास-दफ्तर में रही है। अब जो सीएम का नजदीकी हो पुलिस- प्रशासन के अधिकारी उसको भाव तो देंगे ही। सीएम द्वारा डीजीपी को क्लीन चिट देने के पीछे अभिषेक को बचाने की मंशा भी साफ है।”

बता दें, बीते सप्ताह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी एसके सिंघल को क्लीन चिट दे दी थी। नीतीश कुमार ने कहा था कि इसमें डीजीपी ने थोड़ी सी गलती की है। लेकिन, जब उन्हें यह लगा कि कोई गलत आदमी उन्हें फोन कर रहा है, तो उन्होंने तुरंत इसकी जाँच करवाई। वह दो महीने में रिटायर होने वाले हैं। इसलिए, उनकी गलती पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

क्या है मामला

दरअसल, गया के पूर्व एसपी और 2011 के बैच आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार पर शराब माफिया से साठ-गाँठ का आरोप लगा था। इस बारे में उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी चल रही थी। इससे बचने के लिए उन्होंने अभिषेक अग्रवाल नामक व्यक्ति का सहारा लिया। आरोप है कि अभिषेक ने खुद को हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बताकर डीजीपी एसके सिंघल को करीब 50 बार फोन करवाकर आईपीएस आदित्य कुमार के खिलाफ चल रहे केस खत्म करवा दिए थे।

इस मामले में आर्थिक अपराध इकाई ने आईपीएस अधिकारी आदित्य कुमार सहित उसके दोस्त अभिषेक भूपालका उर्फ अभिषेक अग्रवाल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। आदित्य फरार बताया जा रहा है। जबकि, अभिषेक अग्रवाल, गौरव राज, शुभम कुमार और राहुल रंजन जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 353, 387, 419, 420, 467, 468, 120 B और आईटी एक्ट की 66 C और 66 D के तहत केस दर्ज किया गया है।

‘हमसे कहा अंडरवियर उतारो’: कतर एयरवेज के खिलाफ 5 औरतों ने किया केस, कहा- एयरपोर्ट पर जबरन हुआ ‘वजाइनल टेस्ट’

कतर एयरवेज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की 5 औरतों ने केस किया है। उनका आरोप है कि दोहा एयरपोर्ट पर 2 साल पहले यात्रा के दौरान बंदूक दिखाकर उनका वजाइनल एग्जाम कराया गया। महिलाओं की माँग है कि अब उन्हें कतर एयरवेज और कतर नागरिक उड्डयन की ओर से आर्थिक मुआवजा मिले क्योंकि उनकी वजह से उन्हें मानसिक प्रताड़ना मिली, वो परेशान हुईं, गैर-कानूनी ढंग से उन्हें छुआ गया और वह डिप्रेशन में रहीं।

जानकारी के मुताबिक साल 2020 के अक्टूबर में कतर एयरवेज से कई महिलाएँ सिडनी जा रही थीं। इसमें ऑस्ट्रलियाई नागरिक थीं, न्यूजीलैंड की थीं और कुछ ब्रिटेन की थीं। इनमें से कुछ को हवाई जहाज से उतारा गया और इन्हें गाड़ी में बंद करके बंदूक दिखाकर गाइनी टेस्ट के लिए ले जाया गया।

ये सब इसलिए था क्योंकि उसी दिन एयरपोर्ट पर एक नवजात बाथरूम में मिला था। ऐसे में प्रशासन जाँच से ये पता लगाने का प्रयास कर रहा था कि आखिर वह बच्चा किसने छोड़ा है। अपनी जाँच के दौरान उन्होंने कई महिलाओं का टेस्ट कराया। लेकिन कुछ पर बंदूक तान दी और उनसे जाँच के लिए अंडरवियर उतारने को भी कहा गया।

महिलाओं के अनुसार उनके ऊपर जो सख्ती हुई, उनके साथ जैसा बर्ताव किया गया उससे वह काफी आहत हुईं। यही कारण है कि 2 साल बाद उन्होंने इस संबंध में शिकायत दी है।

एक 33 साल की महिला ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि इस घटना के बाद उसने दोबारा कभी कहीं के लिए उड़ान नहीं भरी। इस घटना ने उन्हें इंसान के तौर पर पूरा बदल कर रख दिया। वह कहती हैं, “ऐसा लगा जैसे ये सब करके उन्हें कोई अफसोस नहीं था और वो इन बातों से आगे बढ़ चुके थे। हम लोग उस दिन के बाद काफी डर गए और बदल गए।”

घटना के संबंध में कतर अधिकारियों ने माफी माँगी है। इसके अलावा जिस अधिकारी ने जाँच के लिए कहा था उसे भी प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही नौकरी से भी उसे सस्पेंड कर दिया गया है।

कतर ने वर्ल्ड कप से पहले फ्लाइटें की रद्द

उल्लेखनीय है कि कि कतर एयरवेज को लेकर ऐसी शिकायत तब सामने आई है जब फीफा वर्ल्ड कप से पहले कतर पहले ही 18 फ्लाइटें रद्द कने के कारण चर्चा में है। उन्होंने अपनी 18 फ्लाइटों को केवल इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि उन्हें फीफा वर्ल्ड कप के लिए कतर आ रहे लोगों के लिए एयरपोर्ट पर खुली जगह चाहिए। कतर उम्मीद कर रहा है कि टूर्नामेंट के लिए उनके यहाँ रोजाना 500 शटल फ्लाइट के अलावा सैंकड़ों चार्टर विमान और प्राइवटे जेट भी आने वाले हैं।

4 हजार दीये, 5 टन रेत… सुदर्शन पटनायक ने दिवाली पर बनाई माँ काली की मूर्ति, जगन्नाथ पुरी के समुद्र तट से देश को कहा – शुभ दीपावली

सैंड आर्टिस्‍ट सुदर्शन पटनायक ने पुरी तट पर रेत से मॉ काली की शानदार कलाकृति बनाई है। पटनायक अक्‍सर खास अवसरों पर अपने सैंड आर्ट से देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करते हैं। इस बार उन्होंने माँ काली की खूबसूरत मूर्ति बनाकर अपने खास अंदाज में देशवास‍ियों को दिवाली की शुभकामनाएँ दी हैं। खास बात यह है कि इस कलाकृति को बनाने में सुदर्शन ने 4 हजार दीयों और 5 टन रेत का इस्‍तेमाल किया है।

सुदर्शन पटनायक ने ट्विटर अकाउंट से माँ काली की तस्वीर ट्वीट की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “हैप्पी दिवाली… ओडिशा के पुरी बीच पर 4045 दीयों से माँ काली की रेत से मूर्ति बनाई है।”

पटनायक ने इसके साथ एक अन्‍य टवीट में लोगों को दिवाली की शुभकामनाएँ भी दी और साथ ही माँ काली की मूर्ति की मोशन प‍िक्‍चर भी साझा की। इसमें उन्होंने खास तौर पर मूर्ति में इस्तेमाल किए गए दीयों को दिखाने की कोशिश की है। इस वीडियो को देख साफ़ पता चलता है कि उन्होंने काफी मेहनत से इसे बनाया है और साथ ही काफी बारीक काम किया है।

वहीं इससे पहले पटनायक ने भगवान श्रीराम की मूर्ति भी रेत से बनाई थी, जिसे उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया था।

उल्‍लेखनीय है कि सैंड आर्टिस्‍ट सुदर्शन पटनायक रेत से बनाई जाने वाली मूर्तियों या कलाकृतियों के लिए काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके काफी फैंस है और उनके काम की लोग काफी सराहना भी करते हैं। पटनायक की सबसे खास बात है कि वह हमेशा अपनी कला के जरिए ज्‍वलंत मुद्दों को पेश करते रहते हैं। रेत से अपनी कला को पेश करने की उनकी टाइम‍िंंग शानदार रही है। सरकार ने उनकी उत्कृष्ट कला के लिए पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया है।

वनवासी हिन्दू संस्कृति पर बनी ‘कांतारा’ ने पार किया ₹200 करोड़ की कमाई का आँकड़ा, विवेक अग्निहोत्री भी हुए फिल्म के मुरीद: USA में 1 मिलियन डॉलर का कलेक्शन

एक के बाद कई बॉलीवुड फिल्मों के बॉयकॉट के बीच साउथ इंडियन फिल्में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहीं हैं। रिषभ शेट्टी स्टारर कन्नड़ फिल्म कांतारा (Kantara) न केवल भारत, बल्कि विदेशों में कमाई के मामले में कई फिल्मों को पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि फिल्म रिलीज के 24 दिन बाद भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और अब 200 करोड़ रुपए के आँकड़े को भी पार कर चुकी है।

‘कांतारा’ ने रिलीज के बाद से लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। फ़िल्म ने चौथे वीकेंड पर करीब 32 करोड़ रुपए की कमाई की है। यह कमाई तब है जब विक्रम वेधा, पोन्नियिन सेलवन-I , गॉडफादर और डॉक्टर जी जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं हैं। 16 करोड़ की लागत में बनी ‘कांतारा’ अब तक 200 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। यानी फिल्म अब अपने लागत से 12 गुना अधिक कमाई कर ली है।

हाल ही में, सामने आईं बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार ‘कांतारा’ ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस में 1 मिलियन डॉलर (8.27 करोड़ रुपए) की कमाई की है। इस कमाई के साथ यह फिल्म अमेरिका में KGF-2 के बाद सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी कन्नड फिल्म बन गई है।

कांतारा की कमाई को लेकर एंटरटेनमेंट ट्रैकर रमेश बाला ने भी अपने ट्वीट कर बताया है कि केजीएफ चैप्टर-2 के बाद ‘कांतारा’ दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है जिसने यूएसए में 1 मिलियन क्लब में प्रवेश किया है।

इसके अलावा फिल्म ने पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए ऑस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी खासी कमाई की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कांतारा’ ने ऑस्टेलियाई बॉक्स ऑफिस पर 2 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर (1.04 करोड़ रुपए) की कमाई की है।

गौरतलब है कि ‘कांतारा’ सिर्फ कमाई के मामले में ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ रही, बल्कि दिल जीतने के मामले में भी टॉप रही है। सिने प्रेमियों से लेकर दिग्गज बॉलीवुड स्टार्स ने भी फिल्म की तारीफ की है। बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कही जाने वाली कंगना रनौत ने हाल ही में कहा था कि ‘कांतारा’ को ऑस्कर के लिए भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, “मुझे लगता है कि कांतारा को अगले साल ऑस्कर्स में एंट्री मिलनी चाहिए। मुझे पता है कि साल बाकी है और बेहतर फिल्में आ सकती हैं, लेकिन ऑस्कर से ज्यादा ये जरूरी है कि दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधित्व सही तरीके से होना चाहिए।”

इसके अलावा कश्मीर फाइल्स जैसी बेहतरीन फिल्मों के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी ‘कांतारा’ की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, “ऋषभ शेट्टी की मास्टरपीस फिल्म ‘कांतारा’ अभी देखी। बस एक शब्द है कहने के लिए ‘वाह’। कमाल का अनुभव। जितना जल्द हो इसे देखिए।”

सियाचिन और किन्नौर से लेकर राजौरी और कारगिल तक, जानिए PM मोदी ने 9 सालों में कहाँ-कहाँ मनाई दिवाली: सेना के जवानों के साथ रहे, बढ़ाया हौसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल सरहद पर हमारी रक्षा कर रहे जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। प्रधानमंत्री इस बात का ख्याल रखते हैं क‍ि सीमा पर तैनात जवानों की दिवाली सूनी न हो। इसी क्रम में वह इस बार दिवाली मनाने जम्‍मू-कश्‍मीर के कारगिल द्रास पहुँचे। उन्होंने वहाँ देश के बहादुर जवानों के साथ प्रकाश के त्योहार की खुशियाँ साझा की।

इस दौरान सैनिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सेना के जवान ही मेरा परिवार हैं और इससे बेहतर दिवाली और कहाँ हो सकती है। पीएम ने कहा कि असल में दिवाली का सार ही ये है कि आतंक का अंत हो और फिर उसका उत्सव मनाया जाए। करगिल युद्ध के दौरान भी हमारे जवानों ने दुश्मनों के फन को कुचल दिया था। पीएम ने अपने संबोधन में इस बात पर भी जोर दिया पिछले कुछ सालों में सेना में सुधार के लिए कई रीफॉर्म किए गए हैं।

प्रधानमंत्री ने इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2014 में की थी, जब वह पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। पीएम मोदी उस वर्ष (23 अक्टूबर 2014) सियाचिन जाकर जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। सियाचिन में भारतीय जवान काफी मुश्किल हालातों में देश की सरहद की रक्षा करते हैं। वहां तापमान कई बार माइनस 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

2015 में पंजाब में मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम ने इस परंपरा की शुरुआत सियाचिन से की थी। दूसरी बार पीएम ने पंजाब ने 11 नवंबर 2015 वहाँ के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। वह 1965 युद्ध के वॉर मेमोरियल भी गए थे और वहाँ से पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया था।

2016 में दिवाली मनाने हिमाचल पहुँचे

पीएम मोदी 30 अक्टूबर 2016 में हिमाचल के किन्नौर में दिवाली मनाने पहुँचे थे। यहाँ उन्होंने भारत चीन बॉर्डर के पास जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। यहाँ पीएम जवानों से दोस्त की तरह मिले। जवानों को हौसला बढ़ाया और फोटो भी खिंचवाई।

2017 को जम्मू कश्मीर में दिवाली

पीएम मोदी ने 18 अक्टूबर 2017 जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में बीएसएफ और सेना के जवानों के साथ दीवाली मनाई थी। यहां पर पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर सीधे-सीधे पाक को चेतावनी दी थी।

2018 उत्तराखंड में दिवाली

पीएम मोदी ने साल 2018 में ने उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सेना और आईटीबीपी के जवानों के बीच दीवाली मनाई थी। इस मौके पर उन्होंने मिठाई खिलाकर जवानों का हौसला बढ़ाया था।

2019 में राजौरी सेक्टर में दिवाली मनाई

मोदी ने 27 अक्टूबर, 2019 को राजौरी में एलओसी के समीप जवानों के साथ दीवाली मनाई। पीएम सेना की वर्दी में जवानों के बीच पहुँचे थे। पीएम ने पहले बलिदानियों को नमन किया फिर जवानों को मिठाई खिलाकर दीवाली की खुशी बाँटी।

2020 में जैसलमेर पहुँचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 नवम्बर, 2020 को दीपावली जैसलमेर के लोंगेवाला पोस्‍ट जाकर मनाया। इस दौरान उन्‍होंने टैंक की सवारी की और जवानों में मिठाइयाँ भी बाँटी।

2021 में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मनाई दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर, 2021 में जवानों संग राजौरी के नौशेरा सेक्‍टर में दिवाली मनाई थी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के 9 कुलपतियों की कर दी छुट्टी: भड़की वामपंथी सरकार ने बताया RSS की साजिश, कहा – हो रहा भगवाकरण

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य की 9 यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से उनका इस्तीफा आज सुबह 11:30 बजे तक देने को कहा था। गवर्नर खान ने यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के उस हालिया आदेश के बाद लिया था जिसमें यूजीसी के नियमों के विपरीत जाकर एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति को रद्द करने का आदेश था।

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि यूजीसी के मुताबिक, राज्य द्वारा गठित खोज समिति को कुलपति पद के लिए इंजीनियरिंग विज्ञान क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों के बीच से कम से कम 3 उपयुक्त व्यक्तियों के एक पैनल की सिफारिश करनी चाहिए थी, लेकिन इसके बजाय उसने केवल एक ही नाम भेजा।

इसी आदेश पर केरल गवर्नर ने केरल यूनिवर्सिटी, महात्मा गाँधी यूनिवर्सिटी, कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेकनॉलजी, केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशियन स्टडीज, कन्नूर यूनिवर्सिटी, एपीजे अब्दुल कलाम टेकनॉलजी यूनिवर्सिटी, श्री शंकराचार्या यूनिवर्सिटी ऑफ संस्कृत, यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिकट, मलयालम यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से उनका इस्तीफा माँगा है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा जारी किए गए नोटिस को राज्य की सीपीएम सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की साजिश बताया। आरोप लगाए जाने लगे कि शिक्षा प्रणाली का भगवाकरण करने के एजेंडे के साथ ये सब हो रहा है। सीपीएम का कहना है कि यह फैसला लोकतंत्र की सभी सीमाओं का उल्लंघन है।

कन्नूर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गोपीनाथ रविंद्रन ने राज्यपाल के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। देखते हैं कि मेरे इस्तीफा नहीं देने पर क्या कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीपीएम ने राज्य सचिव एमवी गोविंदन और भाकपा केके राजेंद्रन ने कहा कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट नेताओं के यहाँ आयोजित एक बैठक में फैसला किया गया कि विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में गवर्नर ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया इसलिए वह इसके विरोध में राजव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

‘यहीं पर आतंक के फन को कुचला गया था, Pak से हर युद्ध में यहाँ लहराया विजय ध्वज’: कारगिल में जवानों के बीच PM मोदी की दीवाली, कहा – आप सब ही मेरा परिवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह इस साल भी भारतीय सेना के जवानों के बीच दीवाली का त्योहार मनाया। इस बार वो कारगिल पहुँचे, जहाँ देश के बहादुर वीरों से उन्होंने कहा, “आप सब ही मेरा परिवार हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। उन्होंने कहा, “मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है और अगली दीवाली तक मेरा पद प्रशस्त करता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरा सौभाग्य है मुझे वर्षों से दिवाली आपके बीच बॉर्डर पर आकर आपके साथ मनाने अवसर मिल रहा है। पाकिस्तान के साथ एक भी लड़ाई ऐसी नहीं हुई है, जहाँ कारगिल ने विजय ध्वज न फहराया हो। दीवाली का अर्थ है कि आतंक के अंत के साथ उत्सव। यही कारगिल ने भी किया था। कारगिल में हमारी सेना ने आतंक के फन को कुचला था और देश में जीत की ऐसी दीवाली मनी कि लोग आज भी उसे याद करते हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि एक राष्ट्र तब अमर होता है जब उसकी संतानों को, उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है। उन्होंने जवानों से कहा कि आपकी वजह से देशवासी देश में चैन से रहते हैं, ये भारतवासियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने ध्यान दिलाया कि यूक्रेन युद्ध के दौरान हमने देखा कि कैसे हमारा राष्ट्रीय ध्वज वहाँ फँसे हमारे नागरिकों के लिए एक ढाल बन गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल में सेना के जवानों के बीच कहा कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है और ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि भारत अपने आंतरिक और बाहरी दुश्मनों के खिलाफ सफलता के साथ मोर्चा ले रहा है। उन्होंने जवानों से कहा कि आप सीमा पर कवच बनकर खड़े हुए हैं तो देश के भीतर देश के दुश्मनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो रही है। उन्होंने बताया कि आतंकवाद, नक्सलवाद आदि जो जड़े बीते वर्षों में पनपी थी उसे उखाड़ने का सफल प्रयास देश निरंतर प्रयास कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, “कभी नक्सलवाद ने देश के एक बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले लिया था, लेकिन आज वो दायरा सीमट रहा है। राष्ट्र हित में आज बड़े से बड़े निर्णय तेजी से लागू किए जाते हैं। सेना में बड़े सुधार की जो जरूरत दशकों से महसूस की जा रही है वो आज जमीन पर उतर रही है।” उन्होंने ये भी कहा कि शौर्य के अप्रतीम गाथाओं के साथ ही हमारी परंपरा, मधुरता और मिठास की भी है, इसलिए भारत अपने त्योहारों को प्रेम के साथ मनाता है – पूरी दुनिया को उसमें शामिल करके मनाता है।

कोयम्बटूर में मंदिर के सामने ब्लास्ट, कार के उड़ गए परखच्चे: मृतक मुबीन के घर से भारी मात्रा में मिला विस्फोटक, ISIS लिंक को लेकर 3 साल पहले हुई थी पूछताछ

तमिलनाडु के कोयम्बटूर स्थित कोट्टई ईश्वरम मंदिर के सामने एक कार में सिलिंडर ब्लास्ट हुआ। जिस जमिज़ा मुबीन इस ब्लास्ट में मारा गया, उसके घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं। अब पुलिस इस मामले की जाँच आतंकी हमले के एंगल से कर रही है। आशंका है कि दीवाली के दौरान मंदिर को निशाना बनाने की साजिश थी। जमिज़ा मुबीन से 2019 में पुलिस खूँखार आतंकी संगठन ISIS से लिंक्स को लेकर पूछताछ कर चुकी है।

उसकी उम्र 25 साल थी। वो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था। उसके करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पुलिस इस मामले में अन्य गिरफ्तारियाँ कर सकती है। जमिज़ा मुबीन अपनी गाड़ी में दो खुले सिलिंडर लेकर ड्राइव कर रहा था। उनमें से एक में विस्फोट हुआ। उसके घर से पोटासियम नाइट्रेट, एल्युमीनियम पाउडर और चारकोल के अलावा बड़ी मात्रा में सल्फर भी बरामद हुआ है। इन सबका इस्तेमाल देशी बम बनाने में किया जाता है।

उसकी गाड़ी में से लोहे की कई कील भी मिली है, जिनका इस्तेमाल सड़क पर गाड़ियों को पंक्चर करने में किया जाता है। साथ ही गाड़ी से कई मार्बल पत्थर भी मिले हैं। NIA ने उक्त आतंकी से पूछताछ तो की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। तमिलनाडु में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और 6 पुलिस थाना इस केस की तहकीकात कर रहे हैं। मारुती 800 के परखच्चे उड़ गए हैं। तमिलनाडु भाजपा ने आरोप लगाया कि ये एक दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश के तहत ISIS से जुड़ा आतंकी हमला था।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने राज्य की डीएमके सरकार पर सूचनाओं को छिपाने और मामले में लीपापोती करने का आरोप लगाया। चेन्नई से कई बड़े अधिकारी इस घटनास्थल पहुँचे हैं। आरोपित का घर उक्कादम के बगल में स्थित कोट्टईमेडु में है। तमिलनाडु पुलिस का कहना है कि वो किसी संगठन से जुड़ा नहीं था, और न ही उसके खिलाफ कोई केस था। पुलिस का कहना है NIA की जद में शामिल कुछ लोगों से उसके लिंक ज़रूर सामने आए थे। हालाँकि, पुलिस इसे आत्मघाती हमला नहीं मान रही।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गैंगरेप मामले में झारखंड पुलिस ने 7 को किया गिरफ्तार, आरोपितों में 2 नाबालिग: 2 अब भी फरार, जनजातीय समाज की है पीड़िता

झारखंड के चाईबासा में जनजातीय युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने रविवार (23 अक्टूबर, 2022) को दो नाबालिग आरोपितों सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले के 2 आरोपित फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाईबासा में 26 वर्षीय जनजातीय युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले की जाँच के लिए एसआईटी गठित की गई थी। एसआईटी ने फोरेंसिक टीम की सहायता व स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए इन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कहा जा रहा है कि एसआईटी ने आसपास के गाँव के लोगों से पूछताछ कर घटना स्थल (हवाई पट्टी) में आने जाने वाले लोगों की लिस्ट बनाई थी। इसके बाद, संदिग्धों से पूछताछ करने के बाद गिरफ्तारी हुई है।

इस मामले में एसपी आशुतोष शेखर ने कहा है कि चाईबासा जिले में 26 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर से गुरुवार (20 अक्टूबर, 2022) को हुए गैंगरेप के मामले में गठित विशेष जाँच दल (SIT) की टीम ने खुलासा करते हुए इस घटना में शामिल कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

एसपी ने कहा है कि गैंगरेप के इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। मामले की जाँच के लिए गठित एसआईटी ने टेक्निकल और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, सभी गिरफ्तार आरोपितों ने गैंगरेप में शामिल होने और अपने अपराध को स्वीकार किया है।

एसपी आशुतोष शेखर ने यह भी कहा है कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुरेन देवगम, शिवशंकर करजी उर्फ बाज, पुरमी देवगम उर्फ सेटी, प्रकाश देवगम उर्फ डेंबो, और सोमा सिंकू उर्फ पेट्रा (19) के रूप में की गई है। ये सभी आरोपित चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शालीहातू गाँव के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित शिवशंकर करजी उर्फ बाज के घर से पीड़िता से लूटा गया सामान, पर्स एवं उसमें रखा पीड़िता का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस व 4500 रुपए एवं अन्य सामग्री बरामद की है।

घटना मुफस्सिल थानाक्षेत्र के टेकराहासू की है। पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ इसी क्षेत्र में बनी एक हवाई पट्टी पर घूमने गई थी, जहाँ वो शाम तक रही। तभी वहाँ लगभग 10 अनजान लोग आ गए, जिन्होंने पहले पीड़िता के दोस्त को मारपीट कर भगा दिया। इस दौरान आरोपितों ने पीड़िता के दोस्त का मोबाइल फोन और जेब में रखे 5 हजार रुपए भी छीन लिए। बाद में सभी ने पीड़िता को कुछ दूर सुनसान में ले जा कर उसके साथ रेप किया।