इन दिनों समुदाय विशेष द्वारा हिंदू मंदिरों को तोड़ने या फिर मंदिरों में तोड़-फोड़ करने की कई घटनाएँ सामने आ रही है। अभी पिछले ही दिनों दिल्ली के चाँदनी चौक स्थित दुर्गा माता के मंदिर में मुस्लिमों ने तोड़-फोड़ की थी और ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे भी लगाए थे। ऐसे ही हिंदू मंदिरों को तोड़ने की घटना लंदन में भी देखने को मिली।
यहाँ पर भी हिंदू मंदिरों को तोड़ा गया। खबर के मुताबिक, वेस्ट मिडलैंड के वालसाल में 19 जून 2019 को श्री राम मंदिर के बाहर एक शख्स द्वारा चार मूर्तियों को बुरी तरह से तोड़ दिया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि ब्लैक हुडी पहने एक शख्स हाथ में क्रिकेट बैट या फिर हॉकी स्टिक लेकर आता है और उन मूर्तियों पर भयानक तरीके से प्रहार करता है, फिर साइड में कार में बैठे अपने एक साथी से जाकर कुछ बातें करता है और फिर वापस आकर मूर्तियों पर काफी बुरी तरीके से हिट करता है, जिससे मूर्तियाँ क्षत-विक्षत हो जाती है।
वालसाल के श्री राम मंदिर के बाहर मंदिर के साथ की गई तोड़-फोड़ (फोटो आभार: metro)
पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि वो फिलहाल मामले की जाँच कर रहे हैं और जानकारियाँ इकट्ठा करने का प्रयास कर रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस को वलसाल के प्लेक इलाके में फोर्ड स्ट्रीट पर एक सामुदायिक हॉल और मंदिर के बाहर मूर्तियों को आपराधिक क्षति पहुँचाने की दो रिपोर्ट मिली हैं। उन्होंने बताया कि पहली घटना 10 जून 2019 को सुबह के 10 बजे से पहले हुई। इस दौरान मूर्तियों को तोड़ा गया। वहीं, दूसरी घटना 19 जून को रात के 11 बजे के बाद हुई। इस घटना में भी मूर्तियों को क्षति पहुँचाई गई। उसे क्षति पहुँचाई गई। हालाँकि पुलिस की जाँच में अभी तक किसी की पहचान उजागर नहीं हुई है।
फोटो साभार: metro
फोर्ड स्ट्रीट स्थित पूजा स्थल के एक सदस्य जगू पटेल ने कहा कि ये 3 महीने में घटी तीसरी घटना है, जब मंदिरों पर हमला किया गया। इस घटना से वहाँ के लोग काफी डरे हुए हैं। उनका कहना है कि कुछ लोगों द्वारा उनलोगो को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि लोग इस तरह की घटना को क्यों अंजाम देते हैं। इससे उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। ये सिर्फ उनके संवेदनहीनता को दर्शाता है।
फोटो साभार: metroफोटो साभार: birminghammail
गौरतलब है कि, कुछ समय पहले, लंदन के हैरो स्थित मंदिर श्री कच्छ सत्संग स्वामीनारायण मंदिर को तोड़ा गया और फिर विल्सडन लेन, ब्रेंट स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर से तीन बहुमूल्य मूर्तियाँ और नकदी की चोरी की गई। इस घटना को हिंदू पर्व दिवाली के दो दिन बाद ही अंजाम दिया गया था। दो दिन पहले हिंदू समुदाय ने इस मंदिर में दिवाली और नए साल की शुरुआत का जश्न मनाया था।
जानकारी के मुताबिक, पिछली जनगणना के समय यूके में 817,000 हिंदू, 157 मंदिर और 7 हिंदू स्कूल थे, लेकिन दिवाली के बाद दो मंदिरों को तोड़ दिया गया। ब्रेंट काउंसिल के समुदाय और कल्याण जाँच समिति के अध्यक्ष केतन सेठ ने इस घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि चोरों को शायद एहसास तक नहीं था कि वे क्या ले जा रहे थे। उन्होंने कहा कि चोरी की गई गोल्ड प्लेटेड पीतल की मूर्तियाँ पैसे से मूल्यवान नहीं थी, अपितु वो तो आध्यात्मिक रुप से, धार्मिक आस्था की दृष्टि से बहुमूल्य हैं। हिंदू समुदाय को अभी भी उम्मीद मूर्तियों के वापस आने की उम्मीद है।
कर्नाटक के राजनैतिक गलियारे में इन दिनों खूब हलचल मची हुई है। 13 विधायकों के इस्तीफे़ के बाद यहाँ निर्दलीय विधायक नागेश ने भी कुमारस्वामी सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। सदन में आँकड़े की बात करें तो गठबंधन सरकार (कॉन्ग्रेस-जेडीएस) अल्पमत में आ चुकी है। सरकार समर्थित विधायकों की संख्या अब मात्र 104 रह गई है जबकि भाजपा को समर्थन देने वाले विधायकों की संख्या 105 हो गई है।
विधायकों की इस तेज उछल-कूद के बीच कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा राज्य में सरकार गठन करने की कोशिश कर सकती है क्योंकि निर्दलीय विधायक नागेश ने भी यह स्पष्ट किया है कि अगर भाजपा उनसे समर्थन माँगती है, तो वह पार्टी के साथ हैं।
Bengaluru: Karnataka Independent MLA Nagesh (in white shirt) who has resigned as a minister, boards a special flight for Mumbai pic.twitter.com/kuC7Q9K7uD
इस्तीफ़ा देने के बाद नागेश मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं। इधर भाजपा ने भी आज (जुलाई 8, 2019) शाम को नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें वे राज्य के मौजूदा हालातों पर चर्चा करेंगे। खबरों की मानें तो बीजेपी अभी स्थिति के स्पष्ट होने का इंतजार कर रही है। क्योंकि छुट्टी पर होने के कारण अभी स्पीकर द्वारा विधायकों के इस्तीफों को नहीं स्वीकारा गया है। अगर मंगलवार को स्पीकर इन विधायकों के इस्तीफ़े स्वीकार कर लेते हैं, तो मुमकिन है कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनाने का दावा करे। माना जा रहा है कि राज्य सरकार की ओर से अभी और भी इस्तीफ़े आ सकते हैं।
गौरतलब है कि डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर समेत कॉन्ग्रेस कोटे के सभी मंत्रियों ने प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने अपने सभी 21 मंत्रियों से इस्तीफा दिलवाया कर राजनैतिक दाव तो खेल दिया है लेकिन देखना यह होगा कि नाराज चल रहे विधायक मंत्री पद से संतुष्ट होते हैं या अपना विरोधी रवैया बरकरार रखते हैं।
पहले इस मसले पर कॉन्ग्रेस को लग रहा था कि इस्तीफ़ा देने के बाद नाराज़ विधायक सरकार में वापस आ जाएँगे लेकिन फिलहाल ऐसा कुछ भी होता नहीं दिख रहा है। सभी विधायक इस्तीफ़े की जिद पर अड़े हुए हैं और मुंबई के रिजॉर्ट में बंद हैं। लेकिन फिर भी कर्नाटक सरकार में मंत्री ज़मीर अहमद खान का कहना है कि जिन 10 विधायकों ने इस्तीफा दिया है, उसमें से 6-7 विधायक शाम तक वापस आ जाएँगे।
Karnataka Minister Zameer Ahmed Khan: By today evening, at least 6-7 MLAs of the 10 MLAs who are in the BJP camp are going to come back. pic.twitter.com/wyMGwBumBa
जयपुर में एक नाबालिग बच्ची से रेप के आरोपित सिकंदर उर्फ़ जीवाणु को गिरफ़्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे एक ‘सेक्सुअल प्रिडेटर’ कहा है, जिसका अर्थ हम हिंदी में ‘यौन भक्षक’ या ‘यौन शिकारी’ के रूप में निकाल सकते हैं। पुरुष, किन्नर, बच्चे-बच्चियाँ व महिलाएँ- वह इन सभी को अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया करता था। 34 वर्षीय सिकंदर ख़ान अब तक 25 नाबालिग बच्चे-बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर चुका है और इसके अलावा उसने 40 के क़रीब पुरुषों व किन्नरों को भी अपने यौनाचार का शिकार बनाया है। उसने अपने बारे में यह बताया है कि वह न्यायिक अभिरक्षा में अन्य क़ैदियों तक को भी नहीं छोड़ता था।
सिकंदर ख़ान हिंसक प्रवृति का है और वह यौनाचार के दौरान हिंसा पर उतारू हो जाता था। हालिया वारदात के बाद वह फुटपाथ पर सोया हुआ था। इस मामले ने राजस्थान पुलिस व प्रशासन की भी पोल खुल गई है। पुलिस ने चारों तरफ़ नाकाबंदी का दावा किया था लेकिन तब भी आरोपित जयपुर से कोटा जा पहुँचा। उसने पुलिस की चौकसी के लाख दावों के बीच बाइक से बेख़ौफ़ कोटा तक का सफर पूरा किया। इतना ही नहीं, उसने रास्ते में देवली क्षेत्र में हवाई फायर कर एक शराब की दुकान में लूटपाट भी की।
उक्त शराब की दूकान से उसने 20 हज़ार रुपए लूट लिए व कुछ गहनें भी ले गया। कोटा में वह अपने दोस्त बाबू ख़ान के पास रुका हुआ था। इस बीच पीड़ित बच्चियों के परिजनों ने आरोपित को फाँसी देने की माँग की है। सिकंदर के एक दोस्त के बारे में भी पता चला है, जिसका नाम रफीक है। रफीक और सिकंदर मिल कर चोरी किया करते थे। दोनों के बीच इस बात को लेकर प्रतिस्पर्द्धा रहती थी कि एक रात में कौन सबसे ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है! सिकंदर मुक़ाबले में हमेशा जीत जाता था, इसीलिए उसका नाम जीवाणु और रफ़ीक का नाम कीटाणु पड़ा।
सिकंदर ख़ान मादक पदार्थों की सप्लाई भी किया करता था। एक बच्ची के परिजन ने बताया कि जीवाणु जब उनकी कॉलोनी में रुका हुआ था, तब उसकी नज़र उक्त 10 वर्षीय बच्ची पर थी और वह बच्ची को नई सैंडल दिलाने और फ़िल्म दिखाने के बहाने बाहर ले जाने की फ़िराक़ में रहता था। बच्ची की अम्मी ने बताया कि सिकंदर ख़ान बच्ची को ‘राजा’ कह कर बुलाया करता था। समय रहते बच्ची को सिकंदर के पास जाने से मना कर दिया गया था, जिससे वह बच गई। सिकंदर ख़ान पिस्तौल दिखा कर बच्चों को डराया भी करता था। वह अब तक कई बार जेल जा चुका है।
सिकंदर ख़ान ने 2004 में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। मुरलीपुरा थाना क्षेत्र में एक लड़के को उसने ब्रेड खिलाने के बहाने ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया और उसकी हत्या कर शव को पानी की टंकी में फेंक दिया था। इस मामले में उसे उम्रकैद की सज़ा मिली थी। 2015 में वह जेल से बाहर आया। 1 जुलाई 2019 को 7 साल की बच्ची से बलात्कार वाले मामले से पहले वह 22 जून को भी एक 4 वर्षित बच्ची के साथ बलात्कार कर चुका है। जून 2017 में उसने एक सार्वजनिक स्थान पर लोगों के बीच ही 2 बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार किया और जब एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके सिर पर वार किया था।
30 जून को पुरानी दिल्ली के एक मंदिर में मुस्लिमों की भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। इस ख़बर से राष्ट्रीय राजधानी में हड़कंप मच गया। लेकिन यह अपने-आप में अनोखी घटना हुई हो, ऐसा नहीं है। मंदिरों को तोड़ने और उसमें उत्पात मचाने की ये ख़बर किसी एक मंदिर की नहीं है, बल्कि देश में इस तरह की घटनाओं को कई बार अंजाम दिया जा चुका है। इस तरह के हमलों से हिन्दुओं की भावनाएँ तो आहत होती ही हैं, साथ ही साम्प्रदायिक तनाव का माहौल भी बनता है। इस लेख में, हम जून 2019 से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक देश भर के मंदिरों पर हुए हमलों के बारे में बताएँगे।
3 जून की रात असामाजिक तत्वों ने खाड़ा गाँव में किशोरदास मंदिर और वीर योद्धा की प्रतिमा पर हमला किया। मंदिर में घोड़े की मूर्ति के पैरों को तोड़ दिया गया और योद्धा के हाथों से तलवार को हटा दिया, उसे एक तरफ फेंक दिया। ऐसा करके ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुँचाई गई। इससे गाँव में साम्प्रदायिक तनाव का माहौल बन गया।
जून के दूसरे सप्ताह में सबदलपुर तेली गाँव में चामुंडा मंदिर में मुर्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ा गया। पिपलसाना गाँव के शिव मंदिर में मुर्तियों को बर्बरतापूर्वक गिरा दिया गया। इससे ग्रामीणों की धार्मिक भावनाएँ स्वाभाविक रूप से आहत हुईं। पुलिस ने वादा किया कि अपराधियों की पहचान की जाएगी और सज़ा दी जाएगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर मितरोल गाँव में, तुलसी कुंडम मंदिर में मुर्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा बर्बरतापूर्वक गिराया गया। महंत सूबेदार दुबे ने पुलिस को सूचित किया कि 1-2 जून की रात को अज्ञात तत्वों ने भगवान हनुमान और गणेश की मूर्तियों पर पथराव किया था। इस घटना से ग्रामीण काफ़ी नाराज़ थे और आरोपितों की जल्द गिरफ़्तारी की माँग की।
दौसा जिले के बिनवाला ढाणी गाँव में अज्ञात बदमाशों ने एक स्थानीय मंदिर में भगवान हनुमान और भगवान शिव की मूर्तियों को तोड़ा। इस घटना से आहत ग्रामीणों ने आरोपितों की तत्काल गिरफ़्तारी की माँग की। पुलिस ने अपराधियों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई का वादा किया।
जुलाई में एक मुस्लिम युवक ने खतोली के एक मंदिर में प्रवेश किया और वहाँ स्थापित हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास किया। उसने मंदिर में पूजा करने वाले भक्तों के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटनास्थल पर मौजूद लोग अपराधी को पकड़ने में क़ामयाब रहे, लेकिन वह उसे मंदिर के शीशे को तोड़ने से नहीं रोक सके। पुलिस ने आकर उसे गिरफ़्तार किया। आरोपी की पहचान मूसा के रूप में हुई।
जून के पहले सप्ताह में, उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रोहनिया गाँव में एक मुस्लिम भीड़ द्वारा लाउडस्पीकर का विरोध करने पर एक मंदिर में तोड़-फोड़ की गई, जिसके बाद इलाक़े में साम्प्रदायिक तनाव फैल गया। भीड़ ने लाउडस्पीकर को तोड़ दिया और मंदिर की मूर्तियों को अपने साथ ले गए। इस घटना में महबूब, मोनिस, इज़राइल, आज़ाद और अलनूर को गिरफ्तार किया गया।
जून के अंतिम सप्ताह में मुस्लिमों की एक भीड़ ने मेरठ के घसौली गाँव में एक मंदिर में प्रवेश किया और दलित आदमियों के एक समूह की पिटाई की, क्योंकि उन्होंने भक्ति गीत बजाने के लिए मंदिर में लाउडस्पीकर लगाए थे। मुस्लिम समुदाय ने मंदिर परिसर में लगे लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताई थी, क्योंकि वो एक मस्जिद के पास है।
बाद में, मुस्लिम भीड़ ने मंदिर पर हमला किया और दलितों को लाठियों और डंडों से पीटा। मंदिर के अंदर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए और इलाक़े में साम्प्रदायिक तनाव और भय का माहौल बन गया। इस घटना में अकरम, क़रीम, सद्दाम, जुल्फ़िकार सईद, सईद, अब्दुल रहीम पुद्दह नवाबुद्दीन, आरिफ़ और रियाज़ुद्दीन को गिरफ़्तार किया गया।
तमिलनाडु के त्रिची पुलिस ने जून के दूसरे सप्ताह में मुजीबुर रहमान नाम के एक 28 वर्षीय व्यक्ति को अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। उसने तंजावुर (तंजौर) स्थित बृहदेश्वर मंदिर में एक हज़ार साल पुरानी वास्तुकला की प्राचीन मूर्तियों के साथ अश्लील मुद्रा में तस्वीरें खिंचवाई और फिर उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया।
भारत के सबसे पुराने मंदिरों में से एक बृहदेश्वर मंदिर में देवी की मूर्तियों के साथ अश्लील फ़ोटो खिंचवाने पर जनता और हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए मुज़ीबुर रहमान के ख़िलाफ़ पुलिस में शिक़ायत दर्ज कराई, जिसके बाद रहमान को गिरफ़्तार कर लिया गया।
तमिलनाडु पुलिस ने तिरुवरूर ज़िले के पेरियानायकी अम्मन मंदिर में 25 मूर्तियों को तोड़ने के ज़ुर्म में पाँच नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग लड़कों को मंदिर से लोहे की छड़ें चुराने के बाद पकड़ा, जिन्हें वो शराब ख़रीदने के लिए बेचने की फ़िराक में थे।
यह घटना मंदिर में होने वाले अभिषेक समारोह से पहले हुई थी। जिन मूर्तियों को नष्ट किया गया, उनमें भगवान मुरुगन, पेरियानायकी, काल भैरव शामिल थे, जबकि जिन मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किया, वो अलग-अलग जानवरों की थीं।
जुलाई के पहले हफ्ते में, शहर के जहाँगीराबाद के महादेव मंदिर में शिवलिंग पर इरशाद उर्फ़ ईरानी नाम के एक व्यक्ति ने पेशाब किया। प्राचीन शिव मंदिर की पवित्रता को तार-तार करने वाले इरशाद के ख़िलाफ़ बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस में शिक़ायत दर्ज की। इसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ़्तार कर लिया।
बुलंदशहर पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि आरोपित इरशाद को भारतीय दंड संहिता धारा-295 के तहत (धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल क्षतिग्रस्त करना) और धारा-153 ए (विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे तुरंत जेल भेज दिया गया।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से खबर आई है कि वहाँ फरधान थाना क्षेत्र के गौरिया गाँव में इस्लामी भीड़ ने शिव मंदिर पर हमला किया है। गली के बीच से नाली निकालने को लेकर यह विवाद हुआ बताया जा रहा है, जिस पर हिंदू संगठनों द्वारा काफ़ी नाराज़गी जताई है। हालाँकि पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन स्थानीय हिन्दुओं में असंतोष बरकरार है।
मंदिर के सामने निकाली नाली
मिल रही जानकारी के अनुसार शनिवार (जुलाई 6, 2019) को मंदिर के पड़ोस में रहने वाले नासिर खान और शराफत खान गाँव के शिव मंदिर की ओर नाली खोदने लगे, जिस पर सूघर सिंह ने विरोध किया। सूघर सिंह ने शिव मंदिर पर दो महीने पहले ही प्लास्टर करवाया था। पत्रिका की खबर के अनुसार मामले को बिगड़ता देख नासिर खान और शराफत खान ने इसे सम्प्रदायिक रूप दे दिया, जिसके बाद समुदाय विशेष के लोग वहाँ फावड़ा लेकर आ गए और मंदिर पर हमला करने लगे। वहीं, सुदर्शन न्यूज के मुताबिक वसीम, शराफत और नासिर नामक हमलावरों ने मंदिर को न केवल क्षतिग्रस्त किया बल्कि मंदिर के शिवलिंग को भी बाहर फेंक दिया।
इसके अलावा सुदर्शन न्यूज द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में सूघर सिंह ये बताते हुए दिख रहे हैं कि घटनास्थल पर वसीम खान नाम का एक शख्स आया था। सूघर सिंह के मुताबिक वसीम ने बोला, “मंदिर तोड़ दो। न ये झंझट (मंदिर) रहेगा और यहाँ का झंझट (नाली का) भी चला जाएगा।” इसके बाद ही समुदाय विशेष के लोगों ने मंदिर पर फावड़ा चलाया, और मंदिर का एक छज्जा टूट गया। सुदर्शन न्यूज़ को एक स्थानीय निवासी ने बताया कि पुलिस के पहुँचने पर उन लोगों ने जगह की लीपा-पोती कर दी, लेकिन जब मीडिया पहुँची तो वहाँ वही क्षतिग्रस्त हालत थी।
सुदर्शन न्यूज़ के इस वीडियो में एक और स्थानीय निवासी इस घटना की जानकारी देते हुए बता रहे हैं कि मंदिर पर इससे पहले भी बहुत बार हमले हो चुके हैं, जिनके बाद पुलिस आई भी, और उसने नाली के विवाद को सुलझाते हुए पानी के निकास की व्यवस्था भी करवाई। लेकिन वसीम नामक शख्स (जिसे आपराधिक प्रवृत्ति का भी बताया जा रहा है) ने समुदाय विशेष के लोगों को इकट्ठा करके मंदिर पर पुनः हमला करवा दिया। आरोप के अनुसार, वसीम ने कहा, ” इस मंदिर को जड़ से उखाड़ दो, जब मंदिर ही नहीं बचेगा तो विवाद खत्म हो जाएगा।” उस पर यह भी आरोप है कि उसने वहाँ बचे-खुचे एक-दो घरों में बसे हिंदुओं को भी भगा देने और घर पर कब्जा कर लेने की भी ललकार लगाई।
लेकिन फिर भी लोगों में घटना के बाद बहुत गुस्सा और निराशा है। क्षुब्ध लोग पुलिस और प्रशासन पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।
कुछ कार्यवाही नही हो रही, हिन्दुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है, हर तरफ हिन्दू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है, हवा से टोपी उड़ गई थी तो पूरे देश मे तहलका मच गया था, हर तरफ हिन्दू डर भय और निराशा में जी रहा है कैराना हो या मेरठ हिन्दू पलायन कर रहे है।
हिन्दू युवा वाहिनी के एक स्थानीय कार्यकर्ता ने भी ट्विटर पर मामले को लेकर क्षोभ जताया।
लखीमपुर खीरी के फरधान के अंतर्गत ग्राम गोरिया में मुसलमानों ने एक मंदिर को तोड़ दिया हिंदू परिवार में जो आवाज उठाई तो उन्हें भी मारा तभी हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी विपिन मिश्रा जी मौके पर पहुंचे और मुसलमानों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करवाई हिंदू युवा वाहिनी के संगठन pic.twitter.com/11qUWdEUA2
— Chowkidar Mohit Sharma BJP⏺️ (@MohitSh54064674) July 6, 2019
देश में शायद पहली बार ऐसी खबर सुनने में आई है जब गौवंश की हत्या के मामले किसी व्यक्ति को 10 साल की सजा सुनाई गई हो। जी हाँ, ये मामला गुजरात के धोराजी का है। यहाँ राजकोट की एक अदालत ने गोकशी के मामले की सुनवाई करते हुए सलीम मकरानी नाम के शख्स को 10 साल की सजा सुनाने के साथ उस पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
देश में ऐसा पहली बार है जब किसी कोर्ट ने गोकशी के लिए इतनी बड़ी सजा सुनाई होhttps://t.co/enxzXAD7dV
कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए गए सलीम पर बछड़ा चुराकर हत्या करने का आरोप था। उसके ख़िलाफ़ इसी साल की शुरुआत में सत्तार कोलिया नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत करते हुए एफआईआर करवाई थी। इस FIR में शिकायतकर्ता ने सलीम पर बछड़ा चुराने और उसकी हत्या करके अपनी बेटी की शादी के दावत में परोसने का आरोप लगाया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की फॉरेंसिक जाँच कराई थी। जाँच में यह पाया गया कि मामला वाकई में गौकशी से जुड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सलीम के ख़िलाफ़ मिले तमाम सबूतों को कोर्ट में पेश कर दिया। जिसके आधार पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश एचके दवे ने शनिवार (जुलाई 6, 2019) को सलीम मकरानी नाम के आरोपित को गुजरात पशु संरक्षण (संधोधन) अधिनियम 2017 के तहत यह सजा सुनाई।
आपको बता दें कि गुजरात देश का पहला राज्य है, जिसने गोकशी को रोकने के लिए इतना सख्त कानून पारित किया है। इस कानून के तहत 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है। यह कानून साल 2017 में गोवंश की सुरक्षा के लिए विधानसभा में पास किया गया था। संभवतः यह देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें गोहत्या में सजा हुई हो।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मुस्लिम महिला को भाजपा की सदस्यता लेने के कारण उसके मकान मालिक ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। जानकारी के मुताबिक ये मामला शाहजमाल एडीए कॉलोनी का है। जहाँ गुलिस्तां (33 वर्ष) नाम की महिला ने शनिवार (जुलाई 6, 2019) को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी में सदस्यता ली थी। लेकिन जैसे ही इसका पता उसके मकान मालिक सुल्तान को चला, उसने तुरंत महिला को उसका घर छोड़ने को कह दिया। आरोप यह भी है कि मकान मालिक की पत्नी मदीना (60 साल) और उसके बेटे सलमान ने गुलिस्तां के साथ मारपीट भी की और घर से न निकलने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
Aligarh: A woman, Gulistana was allegedly asked to vacate her home by her landlord after she joined BJP. She says, “I joined BJP yesterday, when my landlord came to know of it she misbehaved with me & asked me to vacate immediately.” (7.7.19) pic.twitter.com/nePXOvzA5D
खबरों के मुताबिक गुलिस्तां, भाजपा महिला मोर्चा महावीरगंज मंडल की मंत्री रूबी आसिफ खान के साथ रघुनाथ पैलेस में हुए भाजपा के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। जहाँ वे मिस्ड काल के माध्यम से भाजपा की सामान्य सदस्य बनीं।
यही फोटो अखबार में प्रकाशित हुई, जिसके बाद गुलिस्तां (लाल घेरे में) को उसके मकान मालिक द्वारा घर से निकालने के लिए प्रताड़ित किया गया
अगले दिन इस राजनीतिक कार्यक्रम की खबर अखबार में प्रकाशित हुई। प्रकाशित खबर में फोटो भी लगी हुई थी। अखबार में गुलिस्तां की फोटो (वो भी भाजपा सदस्यता लेते हुए) देखकर मकान मालिक भड़क गया और उन्हें अपशब्द बोलने लगा। इसके तुरंत बाद उन्हें घर से निकलने का फरमान सुना डाला।
पीड़ित महिला ने इस मामले से संबंधी शिकायत देहलीगेट थाने में दर्ज करवा दी है। महिला की शिकायत के आधार पर मदीना और उसके बेटे सलमान के ख़िलाफ़ पुलिस ने धारा 323, 504, 506 क तहत मामला दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई जारी है।
TV9 भारतवर्ष में गुलिस्तां के साथ हुई ज्यादती पर की गई रिपोर्टिंग
इस घटना पर अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि किराए के पैसों को लेकर एक विवाद सामने आया है। जिसमें शिकायतकर्ता गुलिस्तां की तहरीर के अनुसार वह बीजेपी की सदस्य हैं और इस बात को लेकर उसके मकान मालिक सलमान ने उनसे गाली गलौज करके घर से निकाल दिया है। दोनों पार्टियों को इस मामले पर बुलवाकर पूछताछ की गई है। गुलिस्तां की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाकी अग्रिम जाँच के बात स्पष्टीकरण कर कार्यवाही की जाएगी।
दूसरी ओर आरोपित मकान मालिक सलमान का कहना है कि घर में गुलिस्तां समेत और भी अन्य किराएदार रह रहे हैं। लेकिन गुलिस्तां ने पिछले 6 महीनों से किराए का पैसा नहीं दिया है। वह पिछले 5 साल से यहाँ रह रही हैं। खुद का घर होते हुए भी घर खाली नहीं कर रही हैं। जब गुलिस्तां से घर के किराए को लेकर कहासुनी हुई तो गुलिस्ताना खुद को बीजेपी की सदस्य होने की धमकी देने लगी। जबकि सलमान का कहना है कि वो खुद भी बीजेपी का समर्थक है।
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्राउन प्रिंस शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान के प्रतिनिधि मोहम्मद अली राशिद अलबार ने उत्तराखंड के तुंगनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। शनिवार को उन्होंने हवन कर भगवान को चाँदी की छतरी और छड़ी अर्पित किया। कारोबारी अली राशिद तुंगनाथ की भव्यता और सौंदर्य से अभिभूत नज़र आए। उन्होंने कहा कि तुंगनाथ के प्रति वह अगाध आस्था रखते हैं। अली राशिद चार्टर्ड हैलीकॉप्टर के जरिए यहाँ तक पहुँचे।
ऊखीमठ पहुँचे अली राशिद के स्वागत के लिए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। इसके बाद वह कार से चोपता पहुँचे और फिर वहाँ से घोड़े से 3 किलोमीटर की चढ़ाई कर तुंगनाथ धाम दर्शन करने पहुँचे। असल में उन्हें देहरादून होकर तुंगनाथ जाना था, लेकिन वह दिल्ली से सीधे तुंगनाथ पहुँच गए। उन्होंने क़रीब 2 घंटे तक मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।
इस दौरान वहाँ भंडारे का भी आयोजन किया गया। शाम को क़रीब 5 बजे वह वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, अली राशिद 829 मीटर की दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा और द दुबई मॉल के डेवलपर भी हैं। उनकी गिनती यूएई के सबसे बड़े रियल इस्टेट कारोबारियों में होती है। वह 583 करोड़ डॉलर रेवेन्यू वाली कम्पनी ईमार प्रॉपर्टीज के संस्थापक भी हैं।
तुंगनाथ मंदिर पंच-केदार मंदिरों में सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित शिव मंदिर है। यह कई हज़ार वर्ष पुराना है। इस मंदिर की स्थापना की कहानी पांडवों से जुड़ी है और रामायण में भी इसका जिक्र मिलता है।
दिल्ली में दुर्गा मंदिर में हुई तोड़-फोड़ के विरोध में देहरादून में हिन्दू संगठनों की अगुवाई में आम लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लेकिन देहरादून में हिन्दू संगठनों की शांतिपूर्ण रैली में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा अराजकता फैलाए जाने के बाद जमकर मारपीट हुई और इसमें कई लोग घायल हो गए। देहरादून में इनामुल्ला बिल्डिंग के पास मुस्लिम समुदाय के कुछ युवा इस रैली से भड़क गए और उन्होंने भीड़ की शक्ल में रैली कर रहे लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं को जब इस घटना की सूचना मिली तो वो भी बिल्डिंग की तरफ बढ़ने लगे, जिन्हें पुलिस ने बलपूर्वक रोक दिया। इस कारण विवाद बढ़ता गया।
इस विवाद को लेकर पूरे दिन तनाव की स्थिति बनी रही क्योंकि मुस्लिम समाज द्वारा उत्तेजक नारे भी लगाए गए, जिसके जवाब में हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। इनामुल्ला बिल्डिंग के पास हिन्दू सगठनों के युवकों की स्थानीय मुस्लिम युवकों द्वारा पिटाई की गई। हिन्दू संगठनों द्वारा आयोजित इस शांतिपूर्ण रैली का नाम ‘प्रतिरोध रैली’ रखा गया था। इसी रैली में मुस्लिमों ने ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगा कर बड़ों से लेकर बच्चों तक पर हमले किए। हिंसा करने के अलावा उत्तेजक नारे लगा कर हिन्दू कार्यकर्ताओं को भड़काने की कोशिश की गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहाँ पुलिस ने उल्टा पीड़ित पक्ष अर्थात हिन्दुओं पर ही कार्रवाई शुरू कर दी। नीचे संलग्न की गई कुछ वीडियो में आप इस घटना के बारे में विस्तृत तरीके से समझ सकते हैं। घटना को 2 दिन हो गए लेकिन कोई भी इस बारे में कुछ भी साफ-साफ़ बोलने को तैयार नहीं है क्योंकि वे अभी भी डरे हुए हैं। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता रोहित मौर्य ने हमसे बात करते हुए कहा:
“5 जुलाई को जिस प्रकार से हिन्दू संगठनों द्वारा एक प्रतिकार रैली का आयोजन किया गया और भारी संख्या में लोग परेड ग्राउंड में इकट्ठे होने जा रहे थे, तब मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से लोगों पर हमला कर दिया और क्षेत्र की आबो-हवा को बिगाड़ने का प्रयास किया। जिस तरह से दिल्ली में दुर्गा मंदिर तोड़ा गया और उत्तराखंड में मुस्लिमों द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, उसके विरोध में हमने रैली निकाली थी।”
“यहाँ पर डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। एक मौलवी काजी रईस ने यह बयान दिया है कि अगर यहाँ मुस्लिमों को फ्री कर दें तो वो पूरे देश में कत्लेआम मचा सकते हैं, हम उसी का विरोध कर रहे थे। भगवा रंग को देख कर हमारे कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला किया गया। इसमें पुलिस का भी दोष है, उनकी गलती सबसे बड़ी है। अनुमति होने के बावजूद हमें रोका गया। पुलिस ने ही झड़प कराई, इसमें उनका ही सारा रोल है। इनामुल्ला बिल्डिंग के पास छोटे-छोटे बच्चों तक पर भी हमला किया गया, वो भी सिर्फ़ इसीलिए क्योंकि उनके हाथों में भगवा झंडा था।”
“एक सोची-समझी साजिश होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें रोकने की बजाय हमें रोकने में ताक़त लगा दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पेचकश, आरी और चाकू जैसे हथियारों से हमला किया गया। बच्चों तक को नहीं बख़्शा गया। यह मुस्लिम बहुत क्षेत्र है और यहाँ ऐसी घटनाएँ होती रही हैं। पहाड़ी लोग सीधे-सादे होते हैं और देवभूमि में लैंड-जिहाद चलाया जा रहा है। क़ानूनी अनुमति न होने के बावजूद ये ज़मीन पर कब्ज़ा कर रहे हैं।”
“पुलिस ने हमें डीएम के पास जाकर ज्ञापन देने की अनुमति भी दे दी थी लेकिन फिर पुलिस ने हमें रोकने की भी कोशिश की, वो भी बैरिकेडिंग लगा कर। यानी हमें रैली करने की अनुमति भी दी गई और उल्टा मुक़दमे भी हम पर ही दर्ज किए गए। सिटी एसपी ने सैकड़ों लोगों के बीच हमें अनुमति देने की बात कही थी लेकिन फिर भी हमें रोकने का प्रयास किया गया। फिर भी किसी तरह हम जिलाधिकारी को ज्ञापन देने में कामयाब रहे।”
मुस्लिम भीड़ द्वारा हिन्दुओं पर किए गए हमले से जुड़ा वीडियो-1
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मुस्लिम समुदाय के लोग हिन्दुओं पर हमले कर रहे हैं, पत्थरबाज़ी की जा रही है और कई तरह के भड़काऊ नारे लगाए जा रहे है। हमारा सवाल है कि स्थानीय लोगों में इतना भय क्यों व्याप्त है कि वे अभी तक इस घटना के बारे में कुछ भी बोलने से हिचक रहे हैं? क्या मुस्लिम समुदाय की बहुलता और उनको मिले पुलिस के संरक्षण (जैसा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया) के कारण स्थानीय हिन्दू कुछ खुल कर नहीं बोल रहे हैं? बच्चों के हाथ में भगवा झंडा देख कर उन पर मुस्लिमों की भीड़ ने हमला किया लेकिन फिर भी कार्रवाई हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं पर ही क्यों की गई?
ऑपइंडिया ने वहाँ लोगों से बात करने के बाद यह पाया कि स्थानीय व्यापारी से लेकर अन्य आम लोग तक, सभी घटना को लेकर सहमे हुए हैं। दुकानदारों को डर है कि उनका नाम आने से उन्हें आर्थिक बहिष्कार से लेकर हिंसा तक का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि यह वही इलाका है जहाँ क्रिकेट मैच में पाकिस्तान के जीतने के बाद मज़हबी नारे लगने और पटाखे छूटने जैसी घटनाएँ आम हैं।
हमारे रिपोर्टर ने क्षेत्र का दौरा कर कई पक्षों से बातचीत के बाद पाया कि पुलिस मुस्लिमों के आरोपित होने वाले मामलों में कार्रवाई से हिचकती है। साथ ही, वहाँ रिपोर्टिंग करते हुए लोगों से बातचीत करने के प्रयासों के दौरान भी ऑपइंडिया रिपोर्टर को डर का अनुभव हुआ क्योंकि लोग संदेह की निगाहों से देख रहे थे।
इस्लामी भीड़ द्वारा हिन्दुओं पर किए गए हमले से जुड़ा वीडियो-2
ख़बरों के अनुसार, ऐसा भी आरोप था कि हिन्दुओं ने पहले नारे लगाए जबकि इस रैली में हिन्दू संगठनों द्वारा पहले किसी भी प्रकार के भड़काऊ नारे नहीं लगाए गए, वो सिर्फ़ दिल्ली और उत्तराखण्ड की घटना पर अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे थे और वे भगवा झंडे लेकर आगे बढ़ रहे थे। आयोजकों ने बताया कि उनके पास आयोजन के लिए पुलिस की भी अनुमति थी। फिर भी अराजक मुस्लिमों की भीड़ ने इतना उत्पात मचाया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि इस इलाके में मुस्लिमों द्वारा किए गए बड़े अपराध के बाद भी पुलिस उन पर कार्रवाई करने से डरती है और इसी वजह से ये लोग बेख़ौफ़ होकर पाकिस्तान समर्थित नारे भी लगाते रहे हैं।
बता दें कि यहाँ मुस्लिम समाज के लोगों ने ज़मीन पर कब्ज़ा कर मक़बरा इत्यादि बनाने का एक क्रम भी चालू कर दिया है, जिसे स्थानीय लोगों द्वारा ‘लैंड जिहाद’ कहा जा रहा है। हालाँकि, एक तरफ तो कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि क़ानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी और उन्होंने पुलिस की पीठ भी थपथपाई है। फिर भी खौफ, इतना ज़्यादा है कि इनामुल्ला बिल्डिंग के आसपास के हिन्दू लोग कुछ भी बोलने से डर रहे हैं, यहाँ तक कि वे पत्रकारों के सवालों के जवाब देने से भी बच रहे हैं।
तहसील चौक के पास इनामुल्ला बिल्डिंग एरिया
इस पूरे घटनाक्रम की मीडिया में बहुत कम रिपोर्टिंग हुई है। कहा जा रहा है कि आसपास मुस्लिम समुदाय की आबादी ज्यादा होने कारण मीडिया भी वहाँ फूँक-फूँक कर क़दम रख रहा है और इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी से सवाल पूछने से बच रहा है।
तहसील चौक के पास इनामुल्ला बिल्डिंग एरिया
इतना कुछ होने के बाद भी प्रशासन और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हिंदूवादी संगठनों ने अपने कार्यकर्ताओं की पिटाई करने वाले मुस्लिमों की पहचान कर उन्हें कड़ी सज़ा देने की माँग की है। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी इस बात को लेकर भी आक्रोशित हैं कि एक तो हिन्दुओं को पीटा गया और ऊपर से पुलिस दोषियों को पकड़ने की बजाय पीड़ित पक्ष अर्थात हिन्दू समुदाय के लोगों के ऊपर ही कार्रवाई कर रही है।
राजीव गाँधी को ‘डैशिंग यंग मैन’ और ‘बाल-बच्चों वाला प्रधानमंत्री’ होने के नाते आईएनएस विराट का इस्तेमाल ‘शाही छुट्टियों’ के लिए करने पर क्लीन चिट देने वाले शेखर गुप्ता का पोर्टल ‘द प्रिंट’ (एक बार फिर) विवादों के केंद्र में है। अबकी बार युवा लेखक नित्यांनद मिश्र ने पोर्टल पर अपनी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने और रिपोर्ट में गलतबयानी का आरोप लगाया है। लेखक ने ट्विटर के जरिए द प्रिंट की कथित पत्रकार कृतिका शर्मा की कारस्तानी उजागर की है।
लेखक नित्यानंद मिश्र ने कहा है कि कृतिका शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश करने के लिए न केवल पत्रकारिता के नैतिक और व्यवसायिक मूल्यों को ताक पर रखा है, बल्कि सफ़ेद झूठ भी बोला है।
Shared by @RamaNewDelhi, The Prints’s ‘news report’ [sic] by @S_kritika on my talk is a wondrous marvel of journalistic ineptitude and a fantastic display of journalistic disintegrity.
1/n
— Nityānanda Miśra (मिश्रोपाख्यो नित्यानन्दः) (@MisraNityanand) July 7, 2019
कृतिका की इस रिपोर्ट को प्रिंट की संपादकों में से एक रमा लक्ष्मी ने भी शेयर किया था। साथ ही लेखक के विचारों की तुलना पाकिस्तानी तानाशाह जिया-उल-हक से की थी।
Now, this IIM-grad wants Urdu-mukt Hindi! This quest for purity in everything and the attempt to rethrone a mythical Golden Era of purity is what cultural cleansing all about. It’s also what Zia rule in Pakistan was all about. https://t.co/N7Dm470xJU
यह रिपोर्ट पिछले हफ़्ते दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में दिए गए नित्यानंद मिश्र के भाषण को लेकर है। रिपोर्ट झूठों का पुलिंदा है और इसमें कई तथ्यात्मक गलतियां है। लेखक के अनुसार, कथित पत्रकार ने उनकी बातों की गलत व्याख्या करने की बात मानने से इनकार करते हुए कहा कि वह (कृतिका) जो सही समझे, वैसा लिखने को स्वतंत्र है। खुद के शब्दों के साथ खिलवाड़ को लेकर नित्यानंद ने कृतिका को अपने भाषण पर बनाई गई एक पीपीटी (पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन) भी भेजी। उन्होंने बार-बार फोन कर, ईमेल और वॉट्सऍप के जरिए कृतिका से इस पर गौर करने का निवेदन भी किया। लेकिन, बार-बार रजामंदी जताने के बावजूद कृतिका ने ऐसा नहीं किया।
Finally, no journalistic ethos. I requested the journalist on phone, email, WhatsApp to run the views attributed to me by me before publishing so that I am not misrepresented. Journalist agreed (“haan, haan”), but then published the report without doing it.
16/n
— Nityānanda Miśra (मिश्रोपाख्यो नित्यानन्दः) (@MisraNityanand) July 7, 2019
गलतियों पर गलतियाँ क्या जान-बूझ कर की गई है ?
लेखक ने अपने भाषण में अरबी-फारसी शब्दों के इस्तेमाल से बचने और उनकी जगह हिन्दी का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। लेकिन, कृतिका शर्मा ने कई जगहों पर अपनी सहूलियत से फ़ारसी को ‘उर्दू’ कर दिया। नित्यानंद मिश्र का यह भी कहना है कि उन्होंने केवल “शासन/प्रभुत्व” बनाम “सरकार” शब्दों की बात की थी, लेकिन कृतिका ने रिपोर्ट को सनसनीखेज़ बनाने के लिए “मोदी” जोड़कर “मोदी सरकार” बनाम “मोदी शासन” कर दिया।
कृतिका ने यह भी झूठ कहा है कि मिश्र ने भाजपा को सलाह दी थी।
Report: My talk had advice for BJP saying “namumkin ab mumkin hai” should ideally be “asambhav ab sambhav hai”
Lie. I gave no advice to BJP. My talk had a slide contrasting the Hindi used by BJP and PTI. Journalist seems to have imagined what I spoke based on my slides.
10/n
— Nityānanda Miśra (मिश्रोपाख्यो नित्यानन्दः) (@MisraNityanand) July 7, 2019
The spin: Report brings in Hindutva just to sensationalize, refers to Rajiv Malhotra disparagingly as “controversial Hindutva ideologue” [sic], and says I appear alongside “other Hindutva ideologues” (who?) without mentioning who they mean. Completely unrelated to my talk.
14/n
— Nityānanda Miśra (मिश्रोपाख्यो नित्यानन्दः) (@MisraNityanand) July 7, 2019
इसके अलावा, मिश्र के काम, उनके किताबों की संख्या और संस्कृत तथा हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए वे कब से काम कर रहे हैं सहित कई अन्य तथ्यात्मक गलतियां भी रिपोर्ट में है।
जो मौजूद ही नहीं, उसने कैसे बनाई रिपोर्ट?
नित्यानंद मिश्र का कहना है कि जिस कार्यक्रम में उन्होंने प्रेज़ेंटेशन दिया था, उसमें कृतिका शर्मा मौजूद ही नहीं थीं। साथ ही द प्रिंट का कार्यक्रम में 150 लोगों की मौजूदगी का दावा भी गलत है, क्यूंकि वहां महज़ 40 लोग थे। उन्होंने कहा है कि द प्रिंट की नीयत पर उन्हें पहले से संदेह था। इसलिए, प्रेज़ेंटेशन सार्वजनिक तौर पर किया गया और जल्दी ही YouTube पर वीडियो भी अपलोड कर दिया जाएगा।