Home Blog Page 99

सनातन की एकजुटता पर उठाओ सवाल ताकि ‘उम्माह’ का रहे बोलबाला: जानें- क्यों तरुण हत्याकांड में वामपंथी हिंदुओं में ही भर रहे ‘ग्लानि’, क्या है स्ट्रैटेजी

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान एक हिंदू दलित परिवार की खुशियाँ मातम में बदल गईं। एक बच्ची के पानी के गुब्बारे की छींटें मुस्लिम महिला पर पड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि तरुण को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। परिवार माफी माँगता रहा लेकिन इसकी कीमत उसकी जान देकर चुकानी पड़ी। घटना के दौरान भीड़ में शामिल लोग ‘खूनी होली’ की बात करते दिखे।

घटना के बाद वामपंथियों का प्रोपेगेंडा पैटर्न देखने को मिला। इसमें पहले इसे सामान्य झगड़ा बताने की कोशिश हुई। कहा गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक व्यक्ति की गलती से मौत हो गई। जब यह नैरेटिव नहीं चला तो सोशल मीडिया पर तरुण पर ही आरोप लगाए जाने लगे कि वही उकसा रहा था और वही मारने गया था। लेकिन स्थानीय लोगों और तथ्यों ने इन दावों को खारिज कर दिया।

इसके बाद फोकस पूरी तरह बदल दिया गया। तरुण के लिए न्याय की माँग कर रहे हिंदुओं के गुस्से को ही सवालों के घेरे में लाया गया। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को साजिश और हिंसा से जोड़ने की कोशिश की गई जबकि हत्या के मुद्दे को पीछे धकेला गया। यह पूरा मामला अब केवल एक हत्या तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह उस नैरेटिव की लड़ाई का उदाहरण बन गया है जिसमें घटना से ज्यादा उसकी कहानी को प्रभावित करने की कोशिश होती है।

हिंदुओं को ‘अपराधी बनाने’ की सिस्टेमेटिक कोशिश

इस हिंसा में लेफ्ट-लिबरल गिरोह ने तरुण के लिए न्याय की माँग करना तो छोड़िए, हिंदुओं को ही अपराधी बताने की सिस्टेमेटिक कोशिशें शुरू कर दी। सबसे पहले ‘अस्वीकार’- इस गिरोह और इससे जुड़े पत्रकारों ने सबसे पहले इस घटना को सही रूप में दिखाने के बजाय इसे मामूली झगड़े को तौर पर पेश करनी कोशिश की। ऐसा दिखाया गया है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को मारा और उनमें एक आदमी ‘गलती’ से मर गया। यह दिखानी कोशिश की गई कि स्थानीय झगड़े को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी आपको कई ऐसे वीडियो दिखेंगे, जिसमें यह बताने की कोशिश की गई कि यह स्थानीय लोगों का झगड़ा था। हालाँकि, तथ्य सामने थे तो यहाँ इस गिरोह की दाल नहीं गली।

इसके बाद यह कोशिश शुरू की गई कि तरुण पर ही इल्जाम लगा दिया जाए। सोशल मीडिया पर दावे वायरल होने लगे कि तरुण ही छेड़छाड़ कर रहा था और वही इन कट्टरपंथियों को मारने गया था लेकिन ये दावे भी नहीं टिके और पड़ोसियों और अन्य लोगों ने इस गिरोह का यह प्रोपेगेंडा भी फेल कर दिया।

इसके बाद एक और कोशिश शुरू की गई, इस बार निशाने पर तरुण की जगह पूरा हिंदू समाज था। इस हत्या के बाद हिंदू समुदाय ने तरुण कुमार की हत्या के लिए न्याय की माँग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदूवादी संगठनों ने खुलेआम प्रदर्शन का ऐलान किया जिसके बाद भारी संख्या में न्याय की माँग के लिए लोग सड़कों पर उतर गए। लोग सड़कों पर उतरे तो उनमें से कई आक्रोशित भी थे और इसी आक्रोश की आड़ में हत्या को ढकने की साजिश शुरू कर दी गई। बताया जाना लगा कि तरुण की हत्या तो मामूली बात है असल दिक्कत हिंदुओं से ही है।

कॉन्ग्रेस के नेता भी इसी प्रोपेगेंडा को हवा देने लगे, पवन खेड़ा जैसे वरिष्ठ नेता तक यह दावा करने लगे कि तरुण की हत्या तो महज दो लोगों का झगड़ा थी, लेकिन RSS-BJP ने इस मामले को उग्र कर दिया। यानी हिंदू अगर न्याय माँगते हुए आक्रोशित भी हो जाएँ तो यह हिंदुओं के लिए गुनाह है। हत्या भी उन्हीं की होगी, आरोप भी उनपर लगेगा और अंत में अगर संभलकर नहीं बोले तो अपराधी भी वही ठहरा दिए जाएँगे।

यह पैटर्न कोई अभी का नहीं है। इसी दिल्ली में 2020 के दंगों को देखिए, शरजील इमाम जैसे लोगों के भड़काऊ भाषण दिए पैटर्न के तहत रोड ब्लॉक की गईं, जिसे जाँच में साजिश करार दिया गया। लेकिन यह गिरोह अंकित शर्मा की हत्या को छिपाकर इस मामले में सिर्फ इस पीड़ित को दिखाता है और वो है शरजील इमाम। उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को आइसोलेटेड घटना बताकर हिंदू एकजुटता पर ही सवाल उठा दिए गए। केरल, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लव जिहाद के सैकड़ों मामले सामने आने के बावजूद इन्हें मिथ करार दिया जाता रहा है।

विरोध प्रदर्शनों का पैटर्न: हिंदुओं की उदारता ही उनका अपराध है?

हिंदू समाज को हमेशा से सहिष्णु और उदार माना जाता है। यह समाज अलग-अलग मतों को स्वीकार करता है और इसी से जुड़कर भी रहता है। लेकिन कई बार ऐसा लगता है कि ज्यादा सहन करना कमजोरी समझ लिया जाता है। हिंदुओं की ‘उदारता’ ही उनका ‘अपराध’ बन जाती है। इसे प्रदर्शनों के पैटर्न के जरिए भी समझा जा सकता है। हिंदू संगठनों के प्रदर्शन का पैटर्न भी आम तौर पर यही रहता है कि लोग प्रदर्शन के लिए लोगों को बुलाने का आह्वान करते हैं, अपनी माँगों के लिए सड़कों पर उतरते हैं, पुलिस-प्रशासन तक अपनी बात पहुँचाते हैं और फिर न्याय का इंतजार करते हैं। यही दिल्ली में भी हुआ। इसे के लिए हिंदुओं को अपराधी बनाया जा रहा है।

अब दूसरी तरफ कट्टरपंथियों के इस प्रदर्शन के पैटर्न को देखिए। कई बार तो किसी को भनक तक नहीं लगती कि यहाँ कोई प्रदर्शन होने वाला है। ना कोई सार्वजनिक पोस्टर, ना सोशल मीडिया पर चर्चा। बस गुप्त बैठकें होती हैं, बंद कमरों में प्लानिंग होती है, वॉट्सऐपर पर कोडेड मेसेज चलते हैं और अचानक दंगा भड़क जाता है, हिंसा शुरू हो जाती है और सड़कों पर पत्थरबाजी देखने को मिलती है।

2020 दिल्ली दंगे इसका सबसे खतरनाक उदाहरण हैं। दिखावे के लिए महीनों तक ‘शांतिपूर्ण’ प्रदर्शन चल रहे थे लेकिन असली खेल पर्दे के पीछे खेला जा रहा था। दिल्ली में देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया और दर्जनों हिंदू मारे गए। इसके अलावा आगजनी और मंदिरों पर हमले की घटनाएँ भी हुई। मुस्लिमों की घरों से पत्थरबाजी की गई तो जाहिर है कि ये पत्थर एक दिन में नहीं इकट्ठा हुए होंगे। यह साजिश लंबे समय से रची जा रही थी। ताहिर हुसैन की छत पर बाहुबली गुलेल और पेट्रोल बम जैसी चीजें मिलीं जो हिंसक प्रदर्शनों के सुनियोजित होने पर सवाल उठा रही थीं।

उत्तर प्रदेश के बरेली में सितंबर 2025 को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद‘ को लेकर हुई हिंसा भी इसी तरह का उदाहरण है। लोगों को जो आम विरोध प्रदर्शन लग रहा था, वो अचानक हिंसक हो गया और पुलिस पर पत्थरबाजी की गई। जाँच में पता चला कि यह आम या विरोध भी पूरी प्लानिंग के तहत अंजाम दिया जा रहा था।

बरेली में कुछ लोग इस्लामिया मैदान में जाने की जिद कर रहे थे और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी तो कट्टरपंथियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस दंगे के लिए करीब 5000 उपद्रवियों की फौज तैयार की गई थी। ये उपद्रवी शहर की 390 मस्जिदों में ठहराए गए थे और उनके पास पहले से ईंट, पत्थर और पेट्रोल बम जैसे हथियार मौजूद थे। अगर ये कट्टरपंथी अपनी इस साजिश में सफल हो जाते तो शायद सैकड़ों लोगों की जान जाती लेकिन पुलिस ने इन्हें काबू कर लिया।

राम नवमी, हनुमान जयंती और अन्य धार्मिक जुलूसों के कार्यक्रमों पर हमलों की खबरें हम सब सुनते हैं। अचानक मस्जिदों और घरों की छतों से पत्थरबाजी होने लगती है, ऐसी दर्जनों घटनाएँ हैं। बीते दिनों शिवाजी महाराज की जयंती के मौके जुलूस पर हमला हुआ और मस्जिद से पत्थरबाजी की गई।

अब पत्थरबाजी के लिए ये पत्थर कैसे और क्यों इकट्ठा होते होंगे ये सवाल ही इन प्रदर्शनों की आड़ में होने वाली साजिश का सबसे बड़ा जवाब है। इन पैटर्न से आपको अंदाजा होगा कि दिल्ली के जिन हिंदुओं को अपराधी बताया जा रहा है वो असल में सिर्फ अपने बेटे-भाई को होने से ही पीड़ित नहीं है बल्कि वो उस प्रोपेगेंडाबाज गिरोह से भी पीड़िता है जो उनकी आवाज तक उठाने पर उन्हें अपराधी घोषित कर देता है।

तरुण पर चुप्पी, रिजवान के लिए दर्द?

इस घटना में वामपंथी प्रोपेगेंडाबाजों ने तरुण की हत्या से ध्यान हटाने के लिए ‘रिजवान कहाँ है‘ का नैरेटिव भी चलाया था। इस घिनौने नैरेटिव को हवा देने में तथाकथित सेकुलर और पत्रकारिता का चोला पहनने वाले लोग खुलकर सामने आ गए। आरजे सायमा से लेकर जहीर इकबाल की पत्नी सोनाक्षी सिन्हा और वारिस पठान समेत कई इस्लामी कट्टरपंथी इन्फ्लुएंसर्स ने यह प्रोपेगेंडा फैलाया था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने उनके इस प्रोपेगेंडा की हवा निकाल दी।

इसका मकसद बिल्कुल साफ था कि तरुण की हत्या वाले मुद्दे से लोगों का ध्यान भटका दिया जाए। यह धारणा बना दी जाए कि इस घटना में सिर्फ हिंदू परिवार ही नहीं बल्कि मुस्लिम परिवार ने भी अपना बच्चा खो दिया है। पुलिस को बार-बार टैग करके इसे गंभीरता का रंग देने की रणनीति अपनाई गई ताकि आम आदमी सोचे कि शायद पुलिस कुछ छुपा रही है। लेकिन सच सामने आया तो इन सब प्रोपेगेंडाबाजों की पोल खुल गई।

हिंदुओं के लिए सच को पहचानने का समय

तरुण की हत्या के अपराध को छिपाने के लिए उस अपराध पर खड़ा किया गया दोहरा नैरेटिव भी कम अपराध नहीं है। न्याय माँगने वालों को ही साजिशकर्ता या हिंसक बता देना असल में पूरे देश में एक डर का माहौल खड़ा करने की साजिश है। यह केवल शब्दों का खेल नहीं है बल्कि यह इस गिरोह द्वारा हिंदू विरोध की धारणा बनाने की प्रक्रिया है।

यह गिरोह बस यही तय करता है कि कैसे अपने पर हुए अपराध के बाद भी हिंदुओं को आक्रामक और अपराधी की तरह दिखाया जाए जबकि दूसरे पक्ष को बेबस और पीड़ित की तरह पेश किया जाए। यह वक्त इस पूरे नैरेटिव को चुनौती देने का है। क्योंकि अगर आज भी हम यह नहीं समझ पाए कि हमारे सामने जो परोसा जा रहा है वो पूरी सच्चाई नहीं है तो आने वाले समय में हर घटना इसी तरह किसी एजेंडे की भेंट चढ़ाया जाता रहेगा। तब न कोई तरुण याद रहेगा, न उसकी हत्या केवल इस गिरोह के द्वारा बनाई एक कहानी बची रहेगी जिसे बार-बार दोहराकर सच साबित किया जाएगा।

नजरिया: ‘विक्टिम’ को ‘विलेन’ बनाने का खतरनाक इकोसिस्टम

उत्तम नगर के तरुण हत्याकांड ने एक बार फिर उस ‘नैरेटिव वॉर’ को सतह पर ला दिया है, जहाँ अपराधी के मजहब को ढाल बनाने के लिए पीड़ित के अस्तित्व को ही मिटाने की कोशिश की जाती है। यह महज एक स्थानीय झगड़ा या गुब्बारे से शुरू हुई हिंसा नहीं है, बल्कि एक सोची-समझी ‘मनोवैज्ञानिक युद्धनीति’ का हिस्सा है।

दिल्ली से लेकर बरेली तक, पैटर्न एक ही है। जहाँ एक पक्ष की ‘सुनियोजित हिंसा’ को ‘हताशा’ बताकर डिफेंड किया जाता है, वहीं दूसरे पक्ष की ‘प्रतिक्रिया’ को ‘आतंक’ करार दिया जाता है। सनातन समाज को यह समझना होगा कि यह लड़ाई केवल सड़कों पर नहीं, बल्कि मोबाइल की स्क्रीन और अखबारों की सुर्खियों में लड़ी जा रही है।

अगर आज तरुण के लिए न्याय की माँग को ‘गुंडागर्दी’ मानकर हिंदू पीछे हटा, तो कल हर घर का दरवाजा इसी कट्टरता की दस्तक सुनेगा। यह ‘ग्लानि’ से बाहर निकलकर ‘सत्य’ को पहचानने और संगठित होने का समय है, क्योंकि नैरेटिव की इस जंग में चुप रहना ही पराजय स्वीकार करना है।

X पर सक्रिय ट्रोल पर हुई कार्रवाई तो भड़क गई कॉन्ग्रेस, मोदी सरकार को बनाने लगे निशाना: पढ़ें कैसे इन हैंडल्स से फैलाया जा रहा था एंटी इंडिया प्रोपगेंडा

केंद्र सरकार ने IT एक्ट की धारा 69ए का इस्तेमाल करते हुए बुधवार (18 मार्च 2026) को कई ऐसे एक्स हैंडल्स पर कार्रवाई की है, जिनके माध्यम से सोशल मीडिया पर एंटी-इंडिया प्रोपगेंडा फैलाया जा रहा था। ये एक्स हैंडल अधिकतर विपक्षी पार्टियों और उसके इकोसिस्टम से जुड़े थे, जिन्हें भारत में अब ‘Withheld’ कर दिया गया है। इस कार्रवाई का मकसद ऐसे कटेंट का प्रसार रोकना है, जो समाज में अव्यवस्था और देश की सुरक्षा को खतरे में डाल सकते हैं।

इस घटना के तुरंत बाद भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस ने सरकार पर अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का आरोप लगाते हुए अभियान शुरू कर दिया। दिल्ली में पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

श्रीनेत ने इस कदम को बढ़ती सेंसरशिप की संस्कृति बताया और केंद्र पर आरोप लगाया कि वो असहमति को दबा रही है डिजिटल चर्चा पर अपना कब्जा मजबूत कर रही है और अपनी नीतियों की आलोचना करने वालों पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सभी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर स्वतंत्र असहमति वाली आवाजों को चुप कराने का पैटर्न अपनाया है।

श्रीनेत ने कहा कि ऐसे कदम दरअसल नौकरशाहों को खुली जानकारी तक पहुँचने के फैसले पर पावर दे देते हैं। सुप्रिया ने कहा, “यह सिर्फ कहानी गढ़ने की बात नहीं है बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी की आत्मा पर हमला है।” उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार मुख्यधारा के मीडिया में दखल के बाद अब सोशल मीडिया की दुनिया में भी अपना दखल बढ़ा रही है।

श्रीनेत ने आगे लिखा, “जिन लोगों पर असर पड़ा है उनमें से कई कॉन्ग्रेस के साथ नहीं हैं। कुछ तो हमारी फैसलों की आलोचना भी करते हैं लेकिन हम उनके समर्थन में आवाज उठाते हैं। हमने राहुल गाँधी से सीखा है कि किसी भी अन्याय का सामना करने वाले का साथ दें चाहे वो हमारे खिलाफ रहे हों और वो हमारे आधिकारिक सिस्टम का हिस्सा न हों बावजूद इसके कि भाजपा और उसके ट्रोल्स क्या कहते हैं।”

श्रीनेत यहीं नहीं रुकी, बल्कि कहा कि अकाउंट्स ब्लॉक करने से सवाल नहीं रुकेंगे। उन्होंने यह भी शिकायत की कि यह मुद्दा एक बड़ी समस्या का हिस्सा है और सरकार को बढ़ते संसदीय आर्थिक चुनौतियों और विदेश नीति की कमियों से ध्यान हटाने का आरोप लगाया।

श्रीनाते ने इसी तरह के तर्कों वाला एक वीडियो भी अपलोड किया और बैन किए गए अकाउंट्स के समर्थन में ट्वीट किया जिसमें उन्होंने फैसले को ‘अस्वीकार्य’ बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कायर’ कहा।

दिलचस्प बात यह है कि यह पुरानी बड़ी पार्टी असहमति कुचलने का लंबा इतिहास रखती है और अक्सर अभिव्यक्ति की आजादी का उल्लंघन करती रही है। फिर भी वह इन लोगों के पीछे खड़ी हो गई है न कि ऊँचे आदर्शों की सच्ची चिंता से बल्कि इसलिए कि वे विपक्ष की कहानी फैलाते हैं। बेशक यह उनके खिलाफ कार्रवाई का एकमात्र कारण नहीं हो सकता क्योंकि उनकी ऑनलाइन गतिविधियों में काफी कुछ शामिल है।

फेक न्यूज फैलाने में माहिर हैं ये अकाउंट

नेहर_हू 2 लाख 42 हजार 300 फॉलोअर्स वाला एक पॉपुलर अकाउंट है जो इस्लामो-लिबरल गुट का है जिसपर रोक लगी है। इसने बार-बार न सिर्फ झूठी खबरें फैलाईं बल्कि नस्लवाद दिखाया और भारतीय सेना पर आरोप लगाए। उसने न्यायपालिका की भी निंदा की क्योंकि उसने मशहूर जिम मालिक ‘मोहम्मद’ दीपक कुमार को सुरक्षा नहीं दी जो पहलगाम आतंकी हमले के शिकारों का मजाक उड़ा रहा था और कह रहा था ‘केवल भारत में हीरो को विलेन बना दिया जाता है।’

उसने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का भाषण शेयर किया जिसमें ब्रिटेन की विविधता का जश्न था और कहा कि ‘भारत में ठीक उलटा है’ देश की निंदा करने का कोई मौका नहीं छोड़ा भले ही झूठ बोलकर। यह अकाउंट ‘अल्पसंख्यक खतरे में’ वाली बनाई गई कहानियाँ फैलाने में सबसे आगे रहा जबकि हिंदुओं पर हमलों को साफ कर दिया या उनके नरसंहार का मजाक उड़ाया।

साल 2024 में उसने ओपइंडिया के हिंदूफोबिया ट्रैकर का हवाला देकर कहा कि कश्मीर में हिंदू उत्तर प्रदेश से ज्यादा सुरक्षित हैं ताकि अपनी आश्चर्यजनक अपमानजनक और असंवेदनशील सोच दिखा सके। वह कश्मीरी पंडितों के जिहादियों के कारण पलायन को जानता है लेकिन फिर भी उनके दर्द का मजाक उड़ाता है।

इसी महीने अमेरिका के भारत राजदूत सर्जियो गोर और इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर सैमुअल जे पापारो भारत की वेस्टर्न आर्मी कमांड के चंडीगढ़ मुख्यालय गए। बातचीत पश्चिमी थिएटर की गंभीर सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित थी जो पाकिस्तान से सैन्य गतिरोध और दुश्मनी के कारण महत्वपूर्ण है।

लेकिन इस मीटिंग का इस्तेमाल प्रधानमंत्री मोदी को समझौता करने का आरोप लगाने के लिए किया गया जो कॉन्ग्रेस पार्टी अक्सर लगाती है और इससे रक्षा बलों की ईमानदारी पर सवाल उठाए गए।

नेहर_हू ने बिहार के लोगों पर उनके वोटिंग चॉइस के लिए नस्लवादी हमला किया और कहा ‘टॉयलेट में माइग्रेशन का मजा लो अगले 5 साल’ मेहनतकश मजदूर वर्ग का अपमान करने के लिए सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने उसकी पसंदीदा पार्टियों को वोट नहीं दिया।

“उत्तर प्रदेश और बिहार से लाखों प्रवासी त्योहार पर घर जाने के लिए भयानक तकलीफ झेलते हैं। कुछ तो मर भी जाते हैं” उसने 2024 में इसी तरह कहा और उन्हें केसरिया पार्टी को सपोर्ट करने के लिए कोसा और आरोप लगाया कि उसकी सरकार ने वंदे भारत अमीरों के लिए शुरू किया। उसने इसमें ‘जैसा बोया वैसा काटा’ जैसे तंज भी खुशी खुशी जोड़े। इस आदमी ने लगातार राज्य और उसके रहने वालों को स्वच्छता और दूसरी चीजों पर नीचा दिखाया है।

एक महिला ने बताया कि उसने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी को वोट दिया था लेकिन उसे भाजपा का स्लिप मिल गया। हालाँकि उसने ये भी कहा कि मेरे साथ छोटा बच्चा था वोटिंग के समय जिस वजह से गलत बटन दब गया और मुझे ईवीएम से कोई समस्या नहीं है।” लेकिन उसकी झूठी बात का इस्तेमाल करके उसने भारत के चुनाव आयोग की निंदा की।

उसने और अल्ट न्यूज के मोहम्मद जुबैर ने पत्रकार निशा पाल को निशाना बनाने की कोशिश की क्योंकि उन्होंने पहलगाम आतंकी घटना ऑपरेशन सिंदूर और इजराइल-हमास युद्ध के बारे में कुछ मुस्लिम बच्चों से सवाल पूछे थे।

उसने एक वीडियो भी अपलोड किया जिसमें कथित पाकिस्तानी आदमी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मना रहा था और कह रहा था कि इस्लामिक रिपब्लिक भारत से बेहतर देश है जबकि अपने देश के खिलाफ आतंकवाद समेत सभी बड़े अपराधों को नजरअंदाज कर रहा था।

मोदी सरकार के खिलाफ नाराजगी के रूप में छिपा एंटी इंडिया प्रोपगेंडा

डॉ निमो यादव 2.0 एक और प्रमुख अकाउंट जो भारत में बैन हो गया है उसने दो केंद्रीय मंत्रियों को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से जोड़ने तक की हद पार कर दी। उसने कहा, “क्या यह सच है कि एन सीतारमण का ऑफिस और राजीव चंद्रशेखर ट्विटर पर उस व्यक्ति को फॉलो कर रहे थे जो भारत में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा था।” इसने इन नेताओं की जाँच NIA से कराने की डिमांड तक रख डाली।

इस बीच जिन पार्टियों को ये लोग सपोर्ट करते हैं वे वोट बैंक के लिए माफिया और गैंगस्टरों को बढ़ावा दे रही हैं और अपनी एजेंडा थोपने के लिए मानवीय सीमाओं को पार कर रही हैं। उसने भारतीय सेना के अधिकारियों के दिखने पर मजाक भी किया और कहा, “यह तब होता है जब मिड-डे मील में अंडे बैन कर दो।” इस तरह से वो वर्दीधारी सैनिकों का सम्मान करता है, जिन्होंने युद्धक्षेत्र में पाकिस्तान और चीन जैसे दुश्मनों से लड़ते हुए अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन किया।

इन हैंडल्स पर निखिल गुप्ता की गिरफ्तारी पर मजा लिया जो खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के असफल हत्या षड्यंत्र में शामिल था और चाहा कि उसकी कहानी धुरंधर 2 में दिखाई जाए, जिसमें आर माधवन भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का रोल करते हैं। यह भारतीय खुफिया एजेंसियों का मजाक उड़ाने का उसका दयनीय प्रयास था।

डॉ निमो यादव 2.0 ने एक और पोस्ट में दावा किया कि ‘भारत के लिए चीजें अच्छी नहीं लग रही’ क्योंकि ‘रूस ने पाकिस्तान को सस्ते दाम पर कच्चा तेल ऑफर किया’ जिसे उसने सरकार की बड़ी असफलता बताया। दूसरी तरफ भारत रूस से बहुत सस्ते दाम पर तेल खरीद रहा है खासकर 2022 में अमेरिका की धमकियों और टैरिफ के बावजूद।

वह जानता है कि रूस का पाकिस्तान को ऑफर भारत की इजराइल से निकटता की तरह दोनों देशों के रिश्तों में बाधा नहीं डालता फिर भी उसने अपनी प्रचार से मुँह नहीं मोड़ा।

अलग-अलग अकाउंट्स लेकिन काम एक जैसा

इसी तरह की पाबंदी मनीष आरजे के अकाउंट पर भी लगी है। उसने दावा किया था कि बिहारी वोटरों ने अपनी आत्मा 10 हजार में बेच दी क्योंकि उन्होंने भाजपा को सपोर्ट किया। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया इस गुट को तभी स्वीकार्य लगती है जब उनकी पसंदीदा पार्टियाँ जीतती हैं।

उसने भी बाकियों की तरह झूठी जानकारी फैलाने से खुद को नहीं रोका और इजराइल को ‘फादरलैंड’ कहा गलत तरीके से प्रधानमंत्री मोदी को इसका श्रेय देते हुए जबकि मोदी ने भारतीय यहूदियों के बारे में कहा था कि वे पश्चिम एशिया के उस देश को अपना पिता मानते हैं जबकि भारत को मातृभूमि।

आरजे ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई भयानक बलात्कार और हत्या की घटना में पीड़िता की माँ को भी अपनी छोटी राजनीति में घसीट लिया और आरोप लगाया कि न्याय की उनकी गुहार दरअसल भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से थी। उसने शोक संतप्त महिला की बेइज्जती की, जबकि उसे सत्तारूढ़ तृणमूल कॉन्ग्रेस सरकार से जवाब माँगना चाहिए था।

उसने लगातार उन पोस्ट्स को रीट्वीट किया जो भू-राजनीतिक संकट से भारतीयों पर पड़ने वाले नुकसान का मजाक उड़ाती हैं।

‘एक्टिविस्ट और सोशल वर्कर’ संदीप सिंह लिस्ट में एक और नाम है जो कॉन्ग्रेस का खासकर हरियाणा यूनिट का खुलकर समर्थन कर रहा है कई पोस्ट्स के जरिए जो श्रीनेत के दावे का खंडन करता है कि ये अकाउंट उनकी पार्टी को सपोर्ट नहीं करते।

इसके अलावा वह भारत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध चाहता है जैसा कि हालिया विवादित रिपोर्ट में अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने कहा है धार्मिक स्वतंत्रता के नाम पर और भेदभाव रोकने के लिए। रिपोर्ट ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग पर टारगेटेड सैंक्शंस की भी सिफारिश की।

डॉ रंजन जिनके अकाउंट का भी यही हाल हुआ। उसने एक कार्यक्रम का वीडियो पोस्ट किया और गलत दावा किया कि मोदी सरकार के प्रभाव में भारतीय मीडिया नागरिकों से संकट और आपदाएँ छिपा रही है। उसका साफ मकसद है लोगों में डर पैदा करना और सरकार के खिलाफ नफरत भड़काना, बिना देश पर पड़ने वाले असर को सोचे।

उसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान को भी तोड़ मरोड़ कर पोस्ट किया और जातीय विभाजन पैदा करने की कोशिश की।

कुछ लोगों ने घटना के बाद अपने ट्वीट्स लॉक कर लिए जिससे कई सवाल उठे।

ये वही लोग हैं, जो हिंदू एक्टिविस्ट विजय पटेल के अकाउंट सस्पेंड होने पर खुश थे और मालाबार गोल्ड चाहता था कि उन्हें जेल भेजा जाए क्योंकि उन्होंने उनके पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर्स को हायर करने की आलोचना की थी जो ऑपरेशन सिंदूर की निंदा कर रहे थे। वे ‘सेंसरशिप’ का मजा लेते हैं जब तक वो उनके विरोधियों पर अन्यायपूर्ण तरीके से लगे। पाखंड और दोहरे मापदंड वाकई हैरान करने वाले हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अमित शाह ने कॉन्ग्रेस को उसके एडिटेड वीडियो का इस्तेमाल करने के लिए फटकार लगाई जिसमें आरोप था कि भाजपा की सत्ता आने पर आरक्षण खत्म हो जाएगा। यह वीडियो कॉन्ग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन और उनके पूरे नेटवर्क द्वारा असली बताकर फैलाया गया था। इस तरह नुकसान पहुँचाने के इरादे से गलत सूचना फैलाने को हल्के में नहीं लिया जा सकता। ठीक वैसे ही देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी जो ऐसी तकनीकें इस्तेमाल करती रही है उसके इन अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई के बाद नाराज होना आश्चर्य की बात नहीं है।

मूल रूप से ये रिपोर्ट अंग्रेजी में प्रकाशित है। मूल रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

तेल के खेल में मात खाता अमेरिका, रूस के बाद ईरान को देनी पड़ी छूट: जानें- क्या है ‘तेल संकट’ का चीन कनेक्शन?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध से ना केवल मिडिल ईस्ट के देशों में संकट पनप रहा है बल्कि दुनियाभर में हलचल मची हुई है। दुनियाभर में ऊर्जा संकट मंडरा रहा है और तेल-गैस की कीमतें आसमान की और भागने को तैयार हैं। इस तेल संकट को लेकर अमेरिका खुद भी घबराया हुआ है। उसने पहले रूसी तेल खरीद पर तले प्रतिबंधों में ढील दी थी तो अब ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंधों में भी छूट देने का एलान किया है।

अमेरिका ने क्या कहा?

इसके छूट के तहत 20 मार्च तक जहाजों पर लादा गया तेल 19 अप्रैल तक उतारा जा सकता है। यह युद्ध शुरू होने के बाद तीसरी बार है जब इस तरह की अस्थायी राहत दी गई है। अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कदम से वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़ेगी। स्कॉट बेसेंट ने लिखा, “ईरान वैश्विक आतंकवाद का मुख्य केंद्र है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के जरिए अमेरिका इस लड़ाई में पहले से भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

बेसेंट ने लिखा, “ईरान द्वारा वैश्विक ऊर्जा ढाँचों पर किए गए हमलों के जवाब में ट्रंप प्रशासन ने फैसला किया है कि वह अमेरिका की आर्थिक और सैन्य ताकत का इस्तेमाल करके दुनिया में ऊर्जा की सप्लाई को बढ़ाएगा, उसे मजबूत करेगा और बाजार को स्थिर बनाए रखेगा। इसी के तह, अमेरिकी वित्त विभाग ने एक सीमित और थोड़े समय के लिए अनुमति दी है जिससे समुद्र में फँसे हुए ईरानी तेल को बेचा जा सके।”

चीन जमा कर रहा है तेल: अमेरिका

स्कॉट बेसेंट का कहना है कि इस युद्ध और प्रतिबंधों के बीच ईरान के तेल को खरीदकर चीन जमा कर रहा है। उन्होंने कहा, “अभी की स्थिति यह है कि प्रतिबंधों के कारण ईरान का तेल सस्ता खरीदकर चीन जमा कर रहा है। अब इस फँसे हुए तेल को अस्थायी रूप से वैश्विक बाजार में लाकर, अमेरिका करीब 14 करोड़ (140 मिलियन) बैरल तेल दुनिया को उपलब्ध कराएगा। इससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई बढ़ेगी और जो अस्थायी कमी आई है उसे कम करने में मदद मिलेगी।”

किस तेल को मिली छूट?

बेसेंट ने बताया है कि यह अनुमति केवल उस तेल के लिए है जो पहले से रास्ते में है। उन्होंने कहा, “इससे नए तेल की खरीद या उत्पादन की इजाजत नहीं दी गई है। साथ ही, ईरान के लिए इस बिक्री से होने वाली कमाई तक पहुँच बनाना भी मुश्किल रहेगा। अमेरिका ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखेगा और उसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सिस्टम से दूर रखने की कोशिश जारी रखेगा।”

अमेरिका का कहना है कि अब तक ट्रंप प्रशासन ने करीब 44 करोड़ (440 मिलियन) बैरल अतिरिक्त तेल वैश्विक बाजार में लाने की दिशा में काम किया है। अमेरिका इसके जरिए ईरान की उस रणनीति को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है जिसके जरिए ईरान ‘स्ट्रेट ऑफ हार्मुज’ में रुकावट डालकर दबाव बनाने की कोशिश में है।

क्यों तेल के खेल में मात खा रहा अमेरिका?

28 फरवरी से ईरान के खिलाफ शुरू हुईं अमेरिका और इजरायल की एयरस्ट्राइक के बाद ईरान ने जवाबी हमले किए हैं। इसमें मिडिल ईस्ट में तेल डिपो और गैस डिपो जैसी महत्वपूर्ण जगह भी शामिल हैं। इसके बाद ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से ईंधन लेकर गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही को भी लगभग रोक दिया है। इस स्ट्रेट से दुनिया के ईंधन का करीब 20% हिस्सा गुजरता है और इसके बंद होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को बड़ा झटका लगा है।

इसके बाद दुनिया में ऊर्जा संकट खड़ा हो रहा है और जाहिर है कि इसके लिए दुनियाभर के देश अमेरिका को जिम्मेदार ठहराएँगे जिससे दुनिया में उसकी थू-थू होगी। अमेरिका इसी थू-थू से बचने की कोशिश में लगा है। CNN की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी ऊर्जा संकट से निपटने के लिए हर कोशिश आजमा रहे हैं और इसके लिए भले ही उन्हें उसी देश पर लगे प्रतिबंधों में ढील क्यों न देनी पड़े, जिससे वे लड़ रहे हैं।

हालाँकि, ईरान के साथ युद्ध के तीन हफ्ते बाद ही प्रशासन के बाद आसमान छूती कीमतों को काबू करने के विकल्प तेजी से कम हो रहे हैं। अधिकारी मान रहे हैं कि इस युद्ध के चलते बढ़ी कीमतें कई महीनों तक बनी रह सकती हैं। अब अमेरिका सरकार ने अपने सारे हथियार इस्तेमाल कर लिए हैं और सरकार के पास जो विकल्प बचे हैं वे या तो ज्यादा असरदार नहीं हैं या फिर इतने कठोर हैं कि उन्हें लागू करना मुश्किल है।

ट्रंप के प्रशासन ने पहले ही रणनीतिक भंडार से करोड़ों बैरल तेल जारी करने का फैसला लिया है। रूसी तेल पर कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है और अमेरिका के भीतर तेल की सप्लाई तेज करने के कदम उठाए हैं। ट्रंप प्रशासन में ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि यह तेल बाजार में अब तक की सबसे बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा, “कमी इतनी ज्यादा है कि जो कदम उठाए जा रहे हैं, वे उस कमी के सामने बहुत छोटे पड़ रहे हैं।”

दोधारी तलवार पर अमेरिका

इस फैसले की छवि (optics) थोड़ी उलझी हुई लगती है। एक तरफ अमेरिका सैन्य रूप से ईरान की सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है लेकिन दूसरी तरफ उसी ईरान को आर्थिक फायदा भी मिलने दे रहा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज को बंद करके ईरान ने अमेरिका पर कितना बड़ा आर्थिक और राजनीतिक दबाव बना दिया है।

फिर भी अमेरिका के अंदर यह माना जा रहा है कि इस फैसले के फायदे, नुकसान से ज्यादा हैं। करीब 14 करोड़ (140 मिलियन) बैरल तेल बाजार में लाने से सप्लाई की कमी कुछ हद तक कम हो सकती है और कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

ट्रंप प्रशासन के अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि इससे ईरान को बहुत बड़ा फायदा नहीं होगा क्योंकि यह वही तेल है जो पहले से ही समुद्र में मौजूद था। यानि कोई नई कमाई नहीं हो रही सिर्फ पहले से उपलब्ध तेल को बाजार में लाया जा रहा है।

क्या भारत खरीदेगा ईरानी तेल?

अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के बाद एशिया के दूसरे देशों के साथ-साथ भारत की रिफाइनरियाँ भी ईरान से कच्चा तेल खरीदने की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की 3 रिफाइनिंग कंपनियों के सूत्रों ने कहा है कि वे ईरानी तेल खरीदना चाहती हैं लेकिन इसके लिए उन्हें सरकार के निर्देशों और वॉशिंगटन से कुछ अहम बातों पर स्पष्टता का इंतजार है। कंपनियाँ जानना चाहती हैं कि इस तेल का भुगतान कैसे किया जाएगा।

ब्रज के गौरक्षक चंद्रशेखर महाराज, जिनकी ट्रक से कुचलकर गई जान: जानिए कैसे मिला था उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ का नाम

धर्मनगरी मथुरा में गौरक्षा के सबसे बड़े नायक माने जाने वाले संत चंद्रशेखर, जिन्हें ब्रज के लोग सम्मान से ‘फरसा वाले बाबा’ पुकारते थे, अब हमारे बीच नहीं रहे। शुक्रवार (20 मार्च 2026) तड़के करीब 4 बजे, जब पूरा इलाका नींद में था, तब बाबा अकेले ही गोतस्करों के एक काल बनकर उनका पीछा कर रहे थे।

इसी दौरान एक हादसे में उन्हें ट्रक ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद इस मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपितों के खिलाफ पाताल से ढूँढकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

कौन थे ‘फरसा वाले बाबा’ संत चंद्रशेखर?

संत चंद्रशेखर महाराज मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र के एक समर्पित गौ सेवक और संत थे, जो पिछले कई वर्षों से ब्रज की गायों को तस्करों से बचाने के लिए एक दीवार की तरह खड़े थे। उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ इसलिए कहा जाता था क्योंकि वे हमेशा अपने साथ एक छोटा फरसा रखते थे, जो उनके साहस और अधर्म के प्रति कड़े विरोध का प्रतीक था। वे केवल प्रवचन देने वाले संत नहीं थे, बल्कि वे जमीन पर उतरकर आधी रात को भी तस्करों की सूचना मिलते ही अपनी बाइक से उनका मुकाबला करने निकल पड़ते थे।

ब्रज के गाँवों में उनकी छवि एक रक्षक की थी, जो गोवंश की सुरक्षा के लिए अपनी जान हथेली पर लेकर चलते थे। उनके अनुयायियों का मानना है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन श्री कृष्ण की लाडली गायों की सेवा में समर्पित कर दिया था। स्थानीय गौरक्षा संगठनों में उनकी बात पत्थर की लकीर मानी जाती थी और वे युवाओं के लिए प्रेरणा के सबसे बड़े स्रोत थे। उनके जाने से गौरक्षा आंदोलन को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।

साजिश के तहत हुई निर्मम हत्या

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार (20 मार्च 2026) तड़के बाबा को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर गायों से भरा एक ट्रक लेकर नवीपुर गाँव के पास से गुजरने वाले हैं। बिना किसी डर के, बाबा ने अपनी बाइक उठाई और अकेले ही उस ट्रक को रोकने के लिए निकल पड़े। पीछा करने के दौरान जब तस्करों को लगा कि वे पकड़े जा सकते हैं, तो उन्होंने अपनी गाड़ी रोकने के बजाय जानबूझकर बाबा की बाइक में जोरदार टक्कर मारी और उन्हें रौंदते हुए फरार हो गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाबा चंद्रशेखर की मौके पर ही मौत हो गई। हालाँकि, मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और भाग रहे एक मुस्लिम आरोपित को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इस घटना को लोग महज एक हादसा नहीं, बल्कि गोतस्करों द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश और प्रतिशोध का हिस्सा मान रहे हैं।

हालाँकि बाद में पुलिस ने बताया कि बाबा चंद्रशेखर की मौत हादसे में हुई थी। पुलिस ने बताया कि वो जिस ट्रक को रुकवा कर तलाशी रहे थे, उस पर किराने का सामान लदा था और बाबा को कुचलने वाला ट्रक दूसरा था, जिसपर सरिया लदा था। हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।

हाईवे पर संग्राम और सुलगता आक्रोश

बाबा की हत्या की खबर जैसे ही मथुरा और आसपास के जिलों में फैली, हजारों की तादाद में गौरक्षक और ग्रामीण दिल्ली-आगरा हाईवे पर जमा हो गए। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने हाईवे को पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे गाड़ियों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक फरार तीनों हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, वे पीछे नहीं हटेंगे।

हालात उस समय और बिगड़ गए जब भीड़ और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर खड़े वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील करना पड़ा। वर्तमान में मथुरा के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात है, लेकिन बाबा के समर्थकों की आँखों में आँसू और दिल में सुलगता गुस्सा अभी भी बना हुआ है।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने शिया मौलवियों को घंटों सुनाया, फिर कहा- ईरान से मोहब्बत है तो वहीं जाओ: भड़के मौलवियों ने जिया-उल-हक के दौर से की तुलना

पाकिस्तान में गुरुवार (19 मार्च 2026) को हुई एक हाई-प्रोफाइल इफ्तार बैठक के बाद शिया मौलवी, फौज के मुखिया आसिम मुनीर पर भड़के हुए हैं। रावलपिंडी स्थित फौज के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) में आयोजित इस बैठक में पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने शिया मौलवियों से बातचीत की। इस दौरान मुनीर ने मौलानाओं से कहा, “अगर आपको ईरान से इतनी मोहब्बत है तो आप ईरान चले जाओ, मैं आपको बता दूँ कि जिन्ना एक शिया थे।”

शिया समुदाय ने मुनीर के इस लेक्चर को अपने अपमान के रूप में लेते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस बैठक में एक दर्जन से अधिक शिया उलेमा शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बातचीत का माहौल शुरुआत से ही संतुलित नहीं रहा।

शिया मौलवियों ने कहा कि आर्मी चीफ मुनीर ने लंबे समय तक केवल अपनी बात रखी और उलेमा को बीच में बोलने या अपनी बात विस्तार से रखने का मौका ही नहीं दिया गया। इससे बैठक धीरे-धीरे एकतरफा होती चली गई और कई मुद्दों पर असहमति उभरकर सामने आई।

शिया धर्मगुरुओं की प्रतिक्रिया और आरोप

शुक्रवार (20 मार्च 2026) को इस्लामाबाद में शिया धर्मगुरु अल्लामा आगा शिफा नजफी ने खुलासा किया कि बैठक के दौरान असीम मुनीर का रवैया काफी सख्त और आपत्तिजनक था। उन्होंने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान फील्ड मार्शल ने शिया समुदाय को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ।

नजफी ने बताया कि बैठक की शुरुआत में ही असीम मुनीर ने अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद इस्लामाबाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले गिलगिट-बाल्टिस्तान में हुए प्रदर्शनों पर नाराजगी जताई। उन्होंने खासतौर पर फौज की एक इमारत को जलाए जाने की घटना को अस्वीकार्य बताया।

नजफी के अनुसार, माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया तो उन्होंने खुद हस्तक्षेप करते हुए मुनीर को याद दिलाया कि पाकिस्तान की फौज में बड़ी संख्या में शिया अधिकारी भी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि उनके मामा अमीर हयात को ‘सितारा-ए-जुर्रत’ से सम्मानित किया जा चुका है और उनके अन्य परिजन भी फौज में रह चुके हैं।

नजफी का कहना है कि इस पर असीम मुनीर का लहजा कुछ नरम पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने फिर वही टिप्पणी दोहराई कि अगर शिया समुदाय को ईरान से इतना लगाव है, तो उन्हें वहाँ चले जाना चाहिए। इस पर नजफी ने गहरी नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि क्या कभी किसी शिया व्यक्ति ने इस्लामाबाद या कराची में किसी फौजी की हत्या की है?

उन्होंने यह भी कहा कि जिन तत्वों ने फौजियों के साथ बर्बरता की घटनाएँ कीं, क्या उनसे कभी यह कहा गया कि वे अफगानिस्तान चले जाएँ? लेकिन आज शिया समुदाय को इस तरह की बातें सुननी पड़ रही हैं। नजफी ने कहा कि असीम मुनीर ने बैठक में बताया कि पाकिस्तान का सऊदी अरब के साथ रक्षा समझौता है। ऐसे में यदि ईरान सऊदी अरब पर हमला जारी रखता है तो पाकिस्तान को सऊदी की रक्षा के लिए कदम उठाने पड़ सकते हैं।

जिया-उल-हक दौर से तुलना, शिया समुदाय के हालात पहले से ही खराब

शिया मौलवी सैयद जवाद नकवी ने पूरे घटनाक्रम की तुलना जिया-उल-हक के दौर से की। उनका कहना है कि उस समय की तरह अब भी एक खास सोच को थोपने का माहौल बनता दिख रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देशभक्ति की परिभाषा को सीमित किया जा रहा है और ईरान जैसे देशों से मजहबी या भावनात्मक जुड़ाव को संदेह की नजर से देखा जा रहा है।

पाकिस्तान में मजहबी अल्पसंख्यकों, खासकर शिया, अहमदिया और हजारा समुदाय स्थिति चिंताजनक है। एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि ये समुदाय लगातार सांप्रदायिक हिंसा का शिकार हो रहे हैं और सरकार उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रही है।

एथेंस स्थित संस्था डायरेक्टस के अनुसार, कट्टरपंथी संगठन ना केवल अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहे हैं बल्कि सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन एजेंसियों द्वारा होने वाले दुरुपयोग के खिलाफ प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

रिपोर्ट में हाल ही में इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले का उल्लेख किया गया है जिसमें 36 लोगों की मौत और करीब 170 लोग घायल हुए थे। पाकिस्तान में शिया आबादी कुल आबाद की करीब 10-15% है और यह बहुसंख्यक सुन्नी समुदायों के निशाने पर रहते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिया, हजारा, अहमदिया, इस्माइली, दाऊदी बोहरा, जिक्रि, सूफी और बरेलवी समुदाय न केवल हिंसा बल्कि भेदभावपूर्ण कानूनों और कमजोर कानूनी सुरक्षा का भी सामना कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप के हवाले से यह भी कहा गया है कि कई मामलों में आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न होने से ऐसे हमलों को बढ़ावा मिल रहा है।

‘गंगा किसकी है?’: इफ्तार के नाम पर नाव में मीट पार्टी करने वाले मुस्लिम युवकों को ‘The Wire’ ने दिया कवर फायर

हरीश की भी गंगा है, हारिस की भी गंगा है, हरकीरत की भी गंगा है और हैरी की भी गंगा है- इनशॉर्ट गंगा या कोई भी नदी सबकी साझा होती है। वो जाति, रंग मजहब देखे बिना सबका भरण-पोषण करती है- सुनने में ये बात कितनी तार्किक मालूम पड़ती है… है ना? The Wire की हेडिंग भी कुछ ऐसी ही है। इसमें उर्दू शायरी और शायरों का जिक्र भी है जिन्होंने गंगा के बारे में लिखा है। यानी ये साबित करने की कोशिश की जा रही है कि भाई हमारे वालों ने तो गंगा पर साहित्य भी लिखा है इसलिए गंगा हमारी है।

उनकी और उनके पुरखों की भावनाओं का क्या… जो पीढ़ियों से गंगा किनारे रहते आए हैं। यह सवाल पूछते हुए लेखिका आगे लिखती हैं कि क्या अब हम नदियों और पहाड़ों पर भी पहले अधिकार तय करने वाले हैं? 

रखशंदा जलील ये आर्टिकल लिखती हैं और पुरानी वामपंथन सीमा चिश्ती इसे शेयर करती हैं। गंगा सबकी है ये बात सही है लेकिन यहाँ कुछ फेक न्यूज फैलाई जा रही है इसलिए सबसे पहले फैक्ट्स जानने जरूरी हैं।

मुस्लिमों को यह बताया जा रहा है कि गंगा में इफ्तारी मनाने वालो को इसलिए पकड़ा गया क्योंकि वो गंगा नदी में अपना रोजा खोल रहे थे। विक्टिम कार्ड खेला जा रहा है कि उन्हें गंगा नदी में जाने से रोका जा रहा है। जबकि सच्चाई ये है कि वो उस गंगा नदी में मीट खा रहे थे। नॉनवेज बिरयानी खा रहे थे और वो भी जानबूझकर बिंदुमाधव मंदिर के पास खा रहे थे जहाँ नॉनवेज बैन है। 

सच्चाई ये है कि कोर्ट में जब इन 14 आरोपितों को पेश किया गया तो ये रोने लगे। जज के सामने कान पकड़कर माफी माँगने लगे कि उन्हें अपने किए का पछतावा है। नाव चालकों का तो आरोप है कि इन मुस्लिम युवकों ने डरा-धमकाकर और उनकी इच्छा के खिलाफ नाव को बीच गंगा में ले जाकर इस काम को अंजाम दिया। 

अब आपने वो वीडियो तो देखे होंगे कि कुछ नशेड़ी गंगा में शराब और हुक्का पीने लगते हैं। जब ये पकड़े जाते हैं तो प्रशासन एक्शन लेते हैं और फिर कानूनी कार्रवाई होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गंगा आपकी अय्याशी का अड्डा नहीं है, इससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाएँ जुड़ी हुई है।

ऐसे में अगर ये नियम नदी की पवित्रता बनाए रखने के लिए अगर ये बात शराबियों पर लागू होती है तो गंगा नदी में चिकन बिरयानी से रोजा खोलने और हड्डियों को गंगा में फेंकने वालों को सहानुभूति की नजर से क्यों देखा जाए। क्यों ना इसे षड्यंत्र की नजर से देखा जाए। 

ये लोग गंगा को केवल एक नदी के तौर पर देखते हैं लेकिन हिंदुओं के लिए गंगा हिमवान की पुत्री और माँ पार्वती की बहन है। गंगा स्कंद यानी कार्तिकेय की धाय माँ है। गंगा विष्णुपदी है। गंगा शांतनु की पत्नी और भीष्म पितामह की माँ है। गंगा को भगवान शिव ने अपनी जटाओं में धारण किया है। गंगा राजा भगीरथ के 60 हजार पूर्वजों की उद्धारक है। इसीलिए गंगा हमारे लिए केवल एक बहता पानी नहीं है, वह पाप-नाशिनी है, पूजनीय है। गंगा हर एक हिंदू के जीवन में रची बसी है, चाहे वह गंगा के किनारे रहता हो या गंगा नदी से दूर।

रही बात मुस्लिमों को बैन की तो हमारा दिल बड़ा है इसलिए हम बैन तो मुस्लिमों को नहीं कर रहे हैं, लेकिन सवाल ये है कि आखिर ये सवाल ही कहा से आया कि गंगा किसकी है? हर चीज पर अधिकार जमाने का जो कॉन्सेप्ट है वो इस्लाम का ही है। काबा हमारा है, कुतुब भी हमारा है, कश्मीर हमारा है और हिंदुस्तान हमारे अब्बू का है। ये सब तो इस्लाम की भाषा है जबकि हिंदुओं ने तो कभी भी किसी तरह के कब्जे की बात ही नहीं की है।

ट्रैफिक जाम से मिली मुक्ति, रोपवे-इलेक्टिक बसों और पिंक ऑटो की हुई शुरुआत: योगी सरकार के 9 साल का कमाल, UP में बदला परिवहन का हाल

उत्तर प्रदेश, जिसे कभी धीमे परिवहन और ट्रैफिक जाम के लिए जाना जाता था, आज आधुनिक शहरी परिवहन के मामले में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। योगी सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ का संकल्प धरातल पर उतरता दिख रहा है। राज्य के महानगरों में आज जिस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है, उसने न केवल आम जनता के सफर को आसान बनाया है, बल्कि प्रदेश को निवेश और रोजगार के ग्लोबल मॉडल के रूप में परिवर्तित कर दिया है।

मेट्रो और नमो भारत: रफ्तार की नई परिभाषा

उत्तर प्रदेश आज देश का ऐसा राज्य है जहाँ सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का जाल बिछ चुका है। वर्तमान में मेरठ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर और आगरा जैसे प्रमुख शहरों में मेट्रो रेल सेवा का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही, देश की पहली ‘नमो भारत’ रैपिड रेल (दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ) का संचालन शुरू होना परिवहन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम है, जिसे NCR क्षेत्र की ‘लाइफलाइन’ माना जा रहा है।

वाराणसी में देश का पहला अर्बन रोपवे

तकनीकी नवाचार की दिशा में योगी सरकार ने काशी (वाराणसी) को देश का पहला ऐसा शहर बनाया है जहाँ नगरीय परिवहन के लिए रोपवे की सुविधा शुरू होने जा रही है। यह न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में यातायात को सुगम बनाने का देश में अपनी तरह का पहला मॉडल बनेगा।

इलेक्ट्रिक बसों का जाल और ‘वन यूपी वन कार्ड’

प्रदूषण मुक्त सफर के लिए सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों पर विशेष जोर दिया है। वर्तमान में प्रदेश के 15 शहरों में 743 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ रही हैं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक निगम के बेड़े में 3,000 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने और अनुबंध के आधार पर 5,000 और बसें जोड़ने का है। इसके साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए ‘वन यूपी वन कार्ड‘ की शुरुआत की गई है, जिससे किराए में 10 प्रतिशत की छूट मिलती है। वहीं, ‘UPRAHI’ ऐप के माध्यम से यात्री बसों की वास्तविक स्थिति और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

सुरक्षित और स्मार्ट परिवहन: पिंक ऑटो और AI का उपयोग

शहरी परिवहन को सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया है। बसों की निगरानी के लिए 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए 7 शहरों में 500 ई-ऑटो चलाने की योजना है, जिनमें से 50 प्रतिशत महिला चालक होंगी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहरों में ऑटोमैटिक इंटेलिजेंस स्पीड और रेड लाइट सेंसिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन कम हो और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

लॉजिस्टिक्स और भविष्य की योजनाएँ

योगी सरकार का विजन केवल बसों और ट्रेनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहरों को ‘लॉजिस्टिक्स हब‘ के रूप में विकसित करने का है। प्रयागराज और साहिबाबाद में इलेक्ट्रिक डिपो हब तैयार किए जा रहे हैं। प्रदेश के 16 जनपदों में ड्राइवर ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट संचालित हैं ताकि कुशल जनशक्ति तैयार हो सके। लखनऊ में यातायात को सुगम बनाने के लिए ₹7000 करोड़ की लागत से ‘ग्रीन कॉरिडोर’ का विकास किया जा रहा है।

आधुनिक शहरी परिवहन का यह मजबूत ढांचा उत्तर प्रदेश के 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को गति दे रहा है। ‘विजन 2047’ के तहत विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की नींव इन्हीं पहलों पर टिकी है, जहाँ हर नागरिक को घर, पानी, बिजली के साथ-साथ विश्वस्तरीय परिवहन की सुविधा प्राप्त हो। ‘काम दमदार – डबल इंजन सरकार’ का यह विजन आज यूपी के शहरों को सिंगापुर और जापान जैसी सुविधाओं की होड़ में खड़ा कर रहा है।

तरुण की लिंचिंग मामले में ‘द वायर’ और वामपंथी अपूर्वानंद ने खेला ‘मुस्लिमों को पीड़ित’ दिखाने का खेला: पढ़िए कैसे हिंदुओं को बदनाम करके की जा रही इस्लामियों को बचाने की कोशिश

2002 के गोधरा कांड से लेकर 2020 के दिल्ली के एंटी-हिंदू दंगे, पहलगाम का इस्लामी आतंकी हमला, उदयपुर के हिंदू दर्जी कन्हैयालाल की निर्मम हत्या और अब उत्तम नगर में मुस्लिम भीड़ द्वारा तरुण कुमार की लिंचिंग इन सभी घटनाओं में एक ही पैटर्न देखने को मिला है। हर बार वामपंथी कट्टर गैंग ने इस्लामी हमलों को कम करके दिखाया और उसके जवाब में उठे हिंदू आक्रोश को ही बड़ा खतरा बताने की कोशिश की।

इतना ही नहीं, इस्लामियों द्वारा किए गए हिंदू-विरोधी अपराधों पर पर्दा डालने के लिए ये वामपंथी गिरोह हिंदुओं को ही बदनाम करने पर उतारू हो जाते हैं। इनकी कोशिश पूरे मामले को इस तरह घुमाने की होती है कि असली अपराधी को पीड़ित और पीड़ित को ही अपराधी साबित कर दिया जाए। इसी कड़ी में, वामपंथी पोर्टल ‘द वायर’ ने तरुण हत्याकांड को लेकर मुस्लिम विक्टिमहुड (पीड़ित होने का नाटक) का एक नया प्रोपेगेंडा लेख तैयार किया है, जिसका मकसद असल घटना से ध्यान भटकाना है।

वामपंथी पोर्टल ‘द वायर’ ने एक लेख प्रकाशित किया। इस लेख का शीर्षक ‘दिल्ली के उत्तम नगर में नफरत आजाद है, लेकिन मुस्लिम सुरक्षा नहीं’ लिखा है। प्रोफेसर अपूर्वानंद ने एक बार फिर ‘मुस्लिम विक्टिमहुड’ (पीड़ित होने का कार्ड) का पुराना राग अलापा है, जिसमें मुस्लिमों को पीड़ित दिखाया गया है। हैरानी की बात यह है कि यह लेख तब लिखा गया है जब हकीकत में एक हिंदू परिवार ने अपना बेटा खोया है।

पूरी घटना उत्तम नगर की है, जहाँ एक मुस्लिम महिला ने गलती से होली का रंग लग जाने को बर्दाश्त नहीं किया और भीड़ को उकसा दिया। इस मुस्लिम भीड़ ने तरुण कुमार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बावजूद, अपूर्वानंद जैसे बुद्धिजीवी इस क्रूर हत्या पर पर्दा डालकर उलटा हिंदुओं को ही दोषी ठहराने और मुस्लिमों को असुरक्षित दिखाने का प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। यह पीड़ित और अपराधी के बीच के अंतर को जानबूझकर मिटाने की एक सोची-समझी कोशिश है।

वामपंथी न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ ने 18 मार्च 2026 को छपे एक लेख में हिंदू समाज के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी हैं। अपूर्वानंद ने अपने लेख में दावा किया कि प्रशासन बस इसलिए तारीफ के काबिल है क्योंकि उसने उस ‘हिंदू भीड़’ को रोक कर रखा है, जो मुसलमानों का नरसंहार (massacre) करना चाहती है।

इसका जवाब देते हुए कट्टरपंथियों का पक्ष लेने वाले अपूर्वानंद कहते हैं कि हिंदू जो उग्र नारे लगा रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे प्रशासन सिर्फ इसलिए बर्दाश्त कर रहा है क्योंकि एक हिंदू की मौत हुई है। अपूर्वानंद का तर्क है कि प्रशासन यह मानकर चल रहा है कि ‘हिंदू की मौत पर दूसरे हिंदुओं का खून तो खौलेगा ही।’

अपूर्वानंद ने प्रदर्शनकारियों की उस कथित माँग (15 मिनट के लिए पुलिस हटने वाली बात) को भी उछाला, ताकि वे पूरी दुनिया को यह दिखा सकें कि हिंदू समाज मुस्लिमों के खून का प्यासा है। अपूर्वानंद ने एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या (लिंचिंग) जैसी बड़ी और खौफनाक घटना को एक ‘छोटी सी बात’ बताने की कोशिश की है, ताकि दोषियों का बचाव किया जा सके और उल्टा पीड़ितों को ही हिंसक साबित किया जा सके।

‘सर तन से जुदा’ पर चुप्पी, हिंदू आक्रोश पर ‘नरसंहार’ का शोर: ‘द वायर’ का दोहरा चेहरा

‘द वायर’ के लेखक अपूर्वानंद की बातों से ऐसा लगता है जैसे वे चाहते थे कि हिंदू अपने बेटे (तरुण कुमार खटीक) की मौत के बाद भी चुपचाप घरों में बैठे रहें। उनके हिसाब से, हत्यारों के खिलाफ गुस्सा दिखाना और इंसाफ माँगना देश के ‘भाईचारे’ और ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ के लिए खतरा है।

हैरानी की बात ये है कि एक तरफ अपूर्वानंद दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हैं कि वह हिंदू प्रदर्शनकारियों (जिन्हें वे ‘हिंसक भीड़’ कह रहे हैं) के साथ ‘मिलीभगत’ कर रही है। वहीं दूसरी तरफ, वे खुद यह भी स्वीकार करते हैं कि पुलिस ने ‘हिंदू भीड़’ की उस कथित माँग को नहीं माना जिसमें 15 मिनट के लिए पीछे हटने और उन्हें खुली छूट देने की बात कही गई थी। यह विरोधाभास साफ दिखाता है कि अपूर्वानंद का मकसद सिर्फ हिंदुओं को बदनाम करना और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाना है।

इस पूरे मामले में हिंदू प्रदर्शनकारियों और मुस्लिम भीड़ के बीच का फर्क साफ दिखता है। जहाँ एक तरफ हिंदू समाज तरुण कुमार के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए प्रशासन पर दबाव बना रहा है, वहीं दूसरी तरफ कट्टरपंथी भीड़ अक्सर कानून को हाथ में लेकर पत्थरबाजी और ‘सर तन से जुदा’ जैसे हिंसक रास्तों का सहारा लेती है।

साल 2022 का नूपुर शर्मा मामला इसका सबसे बड़ा सबूत है। पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने सिर्फ धार्मिक ग्रंथों का जिक्र किया था, लेकिन इसके बदले में कट्टरपंथियों ने उनके सिर कलम करने के नारे लगाए और देश के कई हिस्सों में दंगे भड़काए। इसी उन्माद के चलते उदयपुर में कन्हैयालाल और महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसके बावजूद, न्यायपालिका से लेकर वामपंथी बुद्धिजीवियों तक, सभी ने नूपुर शर्मा को ही दोषी ठहराया। यह संदेश देने की कोशिश की गई कि हिंदुओं का अपनी बात कहना बड़ी समस्या है, जबकि मुस्लिम भीड़ का दंगे करना और गला काटना जैसे जायज हो।

इतिहास गवाह है कि कई मौकों पर मुस्लिम राजनेताओं, खासकर AIMIM से जुड़े लोगों ने हिंदुओं को खुलेआम धमकी दी है। उन्होंने बार-बार कहा है कि ‘अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए, तो वे हिंदुओं को अपनी ताकत दिखा देंगे।’ हैरान करने वाली बात यह है कि तब अपूर्वानंद जैसे वामपंथियों को कोई दिक्कत नहीं हुई। उलटा, वे इसके पीछे यह तर्क देने लगते हैं कि बीजेपी-RSS ने मुस्लिम ‘अल्पसंख्यकों’ को इतना डरा दिया है कि उनके पास आक्रामक होने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।

अगर वर्तमान मामले की बात करें, तो आरोपित उमरदीन (49) और उसके बेटे मुजफ्फर (25) ने महज एक छोटी सी बहस के बाद तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह विवाद सिर्फ इसलिए शुरू हुआ था क्योंकि एक बच्चे ने पानी का गुब्बारा फेंका था, जिसका रंग गलती से आरोपित समुदाय की एक महिला पर गिर गया था। इसके बावजूद, ‘द वायर’ के पूरे लेख में तरुण कुमार की इस क्रूर लिंचिंग को अंजाम देने वाले असली अपराधियों के नाम तक नहीं लिखे गए हैं।

1984 के दंगों को ‘हिंदू बनाम सिख’ रंग देने की कोशिश: अपूर्वानंद का नया एजेंडा

हैरानी की बात यह है कि ‘द वायर’ के लेखक अपूर्वानंद ने उत्तम नगर में एक हिंदू युवक की बेरहमी से हुई हत्या (लिंचिंग) के सांप्रदायिक पहलू को जानबूझकर दबा दिया है। इसके बजाय, वे 1984 के सिख विरोधी दंगों का हवाला देकर एक झूठा नैरेटिव गढ़ रहे हैं कि ‘हिंदू भीड़ ने सिखों पर हमला किया था’, जबकि हकीकत में वह एक राजनीतिक हिंसा थी। इतना ही नहीं, अपूर्वानंद ने हिंदू समाज के साथ-साथ पुलिस और सेना तक को मुसलमानों के खिलाफ ‘हिंसक हिंदू भीड़ का मददगार’ बता दिया है।

अपूर्वानंद लिखते हैं, “1984 में न केवल दिल्ली, बल्कि भारत के अन्य हिस्सों में भी पुलिस ने इंदिरा गाँधी की हत्या से नाराज हिंदुओं को सिखों को लूटने और मारने की पूरी छूट दी। कई मामलों में तो पुलिस ने खुद लुटेरों और हत्यारों की मदद की।” वे आगे हाशिमपुरा कांड का जिक्र करते हुए आरोप लगाते हैं कि सेना और पुलिस ने न केवल भीड़ को अनुमति दी, बल्कि खुद भी मुसलमानों की हत्या की। उनके मुताबिक, आजादी के बाद से मुसलमानों का यह अनुभव रहा है कि पुलिस अक्सर उन पर होने वाली हिंसा में ‘हिंदू भीड़’ के साथ मिल जाती है।

‘द वायर’ में 1984 दंगों का जिक्र

तरुण हत्याकांड के मामले में यह साफ है कि जिस मुस्लिम महिला पर गलती से होली का रंग गिरा था, उसने पड़ोस के हिंदू बच्चों की इस मासूम सी भूल को बर्दाश्त नहीं किया। इसके बजाय, उसने एक हिंसक भीड़ को इकट्ठा कर तरुण कुमार खटीक जैसे निर्दोष हिंदू युवक पर हमला करवा दिया।

इसके विपरीत, 1984 के सिख विरोधी दंगों में कोई सांप्रदायिक पहलू नहीं था। वे हिंदू नहीं थे जो सड़कों पर उतरकर सिखों को निशाना बना रहे थे। हकीकत में, वे कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ता थे, जिन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या का बदला लेने के लिए पार्टी नेतृत्व ने दंगों के लिए उकसाया था। यह सिखों के खिलाफ हिंदुओं का कोई स्वाभाविक गुस्सा नहीं था, बल्कि कॉन्ग्रेस द्वारा प्रायोजित एक सुनियोजित नरसंहार था।

यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि कई कॉन्ग्रेस नेताओं ने सिखों पर हमला करने और लूटपाट मचाने के लिए मिट्टी का तेल और अन्य हथियार उपलब्ध कराए थे। यहाँ तक कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी ने भी इस नरसंहार को यह कहते हुए जायज ठहराया था कि ‘जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती ही है।’ इस बयान ने साफ कर दिया था कि वे सिख विरोधी दंगों को कितनी मामूली बात समझते थे।

2004 की नानावती आयोग की रिपोर्ट में साफ कहा गया था कि 1984 के दंगों में कॉन्ग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ही भीड़ को उकसाया और मदद की थी। इसमें बीजेपी, RSS या आम हिंदुओं की कोई भूमिका नहीं थी। इसके उलट, आम हिंदुओं और RSS के स्वयंसेवकों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सिखों को कॉन्ग्रेस के हमलावरों से बचाया और उन्हें पनाह दी थी।

इसके बावजूद, बीजेपी के धुर विरोधी अपूर्वानंद जैसे लेखकों का यह दावा करना बेहद दुस्साहस भरा है कि हिंदू भीड़ और पुलिस हमेशा से मुसलमानों को निशाना बनाने में शामिल रहे हैं। इसके लिए वे ‘हाशिमपुरा कांड’ का जिक्र करते हैं, जबकि हकीकत में वह हिंदू-पुलिस की मिलीभगत नहीं, बल्कि कॉन्ग्रेस का एक ‘सेक्युलर’ अपराध था।

22 मई 1987 को उत्तर प्रदेश की पीएसी (PAC) ने हाशिमपुरा इलाके से करीब 50 मुस्लिम युवकों को ट्रक में भरकर ऊपरी गंगा नहर के पास ले जाकर गोलियों से भून दिया था और उनके शव पानी में फेंक दिए थे। इस क्रूरता में 42 लोगों की जान गई थी। यह जघन्य अपराध किसी हिंदू भीड़ ने नहीं, बल्कि तत्कालीन कॉन्ग्रेस सरकार के इशारे पर पुलिस अधिकारियों ने अंजाम दिया था।

अपूर्वानंद जैसे लेखकों द्वारा पुराने नरसंहारों को सांप्रदायिक रंग देना और कॉन्ग्रेस के पापों का बोझ हिंदुओं के सिर मढ़ना सिर्फ एक दिखावा है। यह उनकी उस छटपटाहट को दिखाता है जहाँ वे पुरानी घटनाओं के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं ताकि आज के समय में हो रहे कट्टरपंथी अपराधों पर पर्दा डाला जा सके।

हैरानी की बात यह है कि कट्टरपंथियों का पक्ष लेने वाले अपूर्वानंद उन घटनाओं का जिक्र कभी नहीं करते जहाँ पुलिस ने निहत्थे हिंदुओं पर गोलियाँ चलाईं। उन्होंने 1966 के उस साधु नरसंहार का कोई उल्लेख नहीं किया जब इंदिरा गाँधी के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने लाखों गौभक्त साधुओं पर हमला किया था। इसी तरह, वे 1990 में मुलायम सिंह यादव के आदेश पर अयोध्या में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग पर भी चुप्पी साधे रहते हैं।

2020 के दिल्ली दंगों का हवाला देते हुए अपूर्वानंद ने दावा किया कि हिंदू भीड़ ने ‘दिल्ली पुलिस लाठी चलाओ, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाए, जिससे पुलिस ने हिंदुओं के साथ मिलकर मुस्लिमों को पीटा। वे सवाल उठाते हैं कि ‘आखिर वो कौन सा पल होता है जब पुलिस से डरने वाली जनता को लगने लगता है कि पुलिस उनकी अपनी है?’ उनके इस सवाल का असली मकसद पुलिस और हिंदू समाज को एक हिंसक गठबंधन के रूप में दिखाकर बदनाम करना है।

अपूर्वानंद के सवालों का सीधा जवाब यह है कि पुलिस से मदद हमेशा पीड़ित माँगते हैं, अपराधी नहीं। जो मुस्लिम भीड़ हिंदुओं के घरों, कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों पर पत्थर बरसा रही थी, वह भला यह क्यों कहेगी कि ‘दिल्ली पुलिस लाठी चलाओ’? वे अच्छी तरह जानते हैं कि लाठियाँ किन पर चलनी चाहिए और किन पर नहीं।

लेकिन तर्क और सामान्य ज्ञान को ताक पर रखकर भारतीय पुलिस को ही ‘सांप्रदायिक’ घोषित कर देना इन वामपंथी-कट्टरपंथी विचारकों के लिए आम बात है। वे भूल जाते हैं कि भारतीय पुलिस में हर धर्म के जवान शामिल होते हैं। उनका एकमात्र मकसद मुस्लिमों को हमेशा ‘पीड़ित’ (Victim) दिखाकर अपना एजेंडा चलाना है।

यही नहीं, हमें यह भी याद रखना चाहिए कि कैसे पूरा ‘लिबरल-सेक्युलर’ गिरोह दिल्ली की सड़कों पर हिंदुओं के खिलाफ हिंसा करने वाले कट्टरपंथियों को सुरक्षा दे रहा था। दिसंबर 2019 में जामिया दंगों के दौरान, दिल्ली के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे नेताओं ने आरोप लगाया था कि बसों में आग प्रदर्शनकारियों ने नहीं, बल्कि बीजेपी के इशारे पर खुद दिल्ली पुलिस ने लगाई थी। यह सब केवल नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ हो रहे हिंसक प्रदर्शनों का बचाव करने के लिए किया गया था।

‘द वायर’ के लेख में इस बात पर भी दुख जताया गया है कि भारतीय मुसलमानों को ईरान पर होने वाले हमलों के खिलाफ प्रदर्शन तक नहीं करने दिया जाता और उन्हें ईरान जाने की सलाह दी जाती है। लेखक अपूर्वानंद ने चतुराई से इस बात को छिपा लिया कि इन प्रदर्शनों में खुद प्रदर्शनकारी ही ईरान के समर्थन में युद्ध के मैदान में उतरने और अपनी जान देने की बातें कर रहे थे। इंटरनेट पर ऐसे वीडियो भी सामने आए जिनमें बुर्का पहनी महिलाएँ अपनी ही देश की सरकार पर ईरान को ‘धोखा’ देने का आरोप लगा रही थीं।

हैरानी की बात यह है कि ‘द वायर’ के लिए अपने देश से ऊपर विदेशी धार्मिक नेताओं के प्रति वफादारी दिखाना कोई समस्या नहीं है, लेकिन जो लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे उनकी नजर में गलत हैं। यहाँ भी वही पुराना तरीका अपनाया गया है- कट्टरपंथियों की उग्र हरकतों पर चुप्पी साध ली जाती है, लेकिन जब हिंदू उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, तो उदारवादी गिरोह उसे एक बड़ा मुद्दा बना देता है।

कसाब का मोह और दिल्ली दंगा: प्रोफेसर अपूर्वानंद के जिहादी कनेक्शन पर सवाल

मुसलमानों को ‘पीड़ित’ दिखाने वाला ऐसा खुला प्रोपेगेंडा अपूर्वानंद जैसे व्यक्ति की ओर से आना कोई हैरानी की बात नहीं है। यह वही शख्स है जिसका इतिहास 26/11 मुंबई हमले के दोषी अजमल कसाब के प्रति सहानुभूति जताने का रहा है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का यह प्रोफेसर, जो आज पुलिस पर ‘हिंदू भीड़’ का साथ देने का आरोप लगा रहा है, वह खुद 2020 के हिंदू-विरोधी दिल्ली दंगों का आरोपित है।

दिल्ली दंगों की मुख्य आरोपितों में से एक, गुलफिशा (उर्फ गुल), जिसे UAPA के तहत गिरफ्तार किया गया है, उसने दिल्ली पुलिस के सामने यह कबूल किया था कि प्रोफेसर अपूर्वानंद ही दिल्ली में दंगे भड़काने की साजिश के असली साजिशकर्ता थे। उनके मार्गदर्शन में ही दंगों की पूरी योजना तैयार की गई थी।

आरोपित गुलफिशा ने खुलासा किया था कि हिंदू-विरोधी दिल्ली दंगों से पहले प्रोफेसर अपूर्वानंद ने ही औरतों की एक ‘बुर्का-धारी टीम’ तैयार की थी। गुलफिशा के मुताबिक, अपूर्वानंद ने दंगों से काफी पहले ही उन्हें आगाह कर दिया था कि हिंसा होने वाली है। इतना ही नहीं, जब दिल्ली दंगों की आग में झुलस रही थी, तब अपूर्वानंद ने इस खूनी खेल में शामिल छात्रों की जमकर तारीफ भी की थी।

गुलफिशा ने अपने बयान में यह भी बताया कि अपूर्वानंद ने उन्हें निर्देश दिया था कि ‘जामिया कोआर्डिनेशन कमेटी’ (JCC) दिल्ली में 20-25 जगहों पर आंदोलन खड़ा करेगी। इस आंदोलन का असली मकसद भारत सरकार को दुनिया के सामने एक ‘अत्याचारी शासन’ के रूप में पेश करना था, जो मुसलमानों के साथ भेदभाव करता है। गुलफिशा के शब्दों में, अपूर्वानंद का कहना था कि ‘यह तभी संभव होगा, जब इन प्रदर्शनों की आड़ में दंगे भड़काए जाएँगे।’

तरुण की लिंचिंग को ‘दो परिवारों का झगड़ा’ बताकर झाड़ा पल्ला: अपूर्वानंद का सफेद झूठ

जब बात मुसलमानों को ‘पीड़ित’ (Victim) दिखाने की आती है, तो ये वामपंथी प्रोपेगेंडा फैलाने वाले लोग झूठ का जाल बुनने से पीछे नहीं हटते, भले ही असली शिकार हिंदू ही क्यों न हों। ‘द वायर’ और अपूर्वानंद ने तरुण की मॉब लिंचिंग के मामले में भी यही खेल खेला है। उन्होंने एक हिंदू युवक की बेरहमी से हुई हत्या को महज़ दो पड़ोसी परिवारों के बीच का ‘मामूली झगड़ा’ बताकर हल्का कर दिया।

अपूर्वानंद लिखते हैं, “भारत के बाहर बैठे दोस्त यह सब सुनकर दंग रह जाते हैं। वे देखते हैं कि दो परिवारों के बीच झगड़ा हुआ, लड़ाई हुई। एक परिवार मुस्लिम था और दूसरा हिंदू। दोनों तरफ के लोग घायल हुए, लेकिन हिंदू परिवार के एक शख्स की मौत हो गई। इसके बाद मुस्लिम परिवार के लगभग सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया।”

वे आगे तर्क देते हैं कि अब इस पर जाँच होगी, मुकदमा चलेगा और मुस्लिम परिवार का भी अपना पक्ष होगा क्योंकि वे भी घायल हुए थे। उनके अनुसार, दुनिया भर में चीजें इसी तरह चलती हैं। इस तरह के तर्कों के जरिए अपूर्वानंद ने एक सोची-समझी हत्या को एक साधारण विवाद का रूप देने की कोशिश की है, ताकि आरोपितों का बचाव किया जा सके।

अपूर्वानंद ने यह दावा भी किया है कि तरुण की हत्या पर स्थानीय हिंदुओं में कोई गुस्सा नहीं है और केवल ‘बाहरी लोग’ आकर माहौल खराब कर रहे हैं। हालाँकि, हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। जब ऑपइंडिया (OpIndia) ने उत्तम नगर के स्थानीय हिंदुओं से बात की, तो उन्होंने इस मॉब लिंचिंग को लेकर अपना भारी आक्रोश व्यक्त किया। हिंदू पड़ोसियों ने तो यहाँ तक आरोप लगाया कि तरुण पर हुआ यह हमला कोई अचानक हुआ झगड़ा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश (Pre-planned) थी।

‘द वायर’ के संबंधित लेख से लिया गया अंश

इससे पहले कि हम एक सोची-समझी ‘मॉब लिंचिंग’ को ‘स्थानीय झगड़ा’ बताकर उस पर पर्दा डालने वाली इस कोशिश पर कुछ कहें, तरुण कुमार हत्याकांड के असली तथ्यों को समझ लेना जरूरी है।

बुधवार, 4 मार्च को दिल्ली के उत्तम नगर में होली के जश्न के दौरान, 26 साल के तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह पूरी हिंसा सिर्फ इसलिए शुरू हुई क्योंकि होली के गुब्बारे का रंगीन पानी गलती से किसी पर गिर गया था। यह घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की जेजे कॉलोनी इलाके में त्योहार के दिन हुई।

पुलिस और परिवार के बयानों के अनुसार, तरुण के परिवार की एक 11 साल की बच्ची अपनी छत पर होली खेल रही थी। उसने नीचे खड़े अपने पिता पर पानी का गुब्बारा फेंका, जो गलती से सड़क पर गिर गया और उसका पानी पड़ोस की एक मुस्लिम परिवार की महिला पर जा गिरा। बस इसी बात पर दोनों परिवारों के बीच बहस शुरू हो गई, जिसने आगे चलकर एक खूनी शक्ल अख्तियार कर ली।

शुरुआत में जब हिंदू परिवार ने माफी माँग ली थी, तो मामला सुलझता हुआ दिख रहा था। लेकिन उसी शाम तनाव फिर से बढ़ गया। जब तरुण होली खेलकर अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी 40-50 इस्लामी कट्टरपंथियों की भीड़ ने उसे घेर लिया। उसे लोहे की रॉड, ईंटों और पत्थरों से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उसकी जान चली गई।

अपूर्वानंद ने बड़ी चतुराई से अपने ‘विदेशी दोस्तों’ का सहारा लेकर तरुण की इस सांप्रदायिक हत्या को कम करके आँकने की कोशिश की है। वे ‘मुसलमान भी पीड़ित हैं’ वाला नैरेटिव चला रहे हैं, जो पूरी तरह से बेईमानी है। सच्चाई यह है कि हिंदू परिवार ने एक उन्मादी भीड़ के हाथों अपना बेटा खो दिया है, जबकि आरोपित मुस्लिम परिवार को सिर्फ गिरफ्तारी और अपने अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई का सामना करना पड़ा है।

हद तो तब हो गई जब अपूर्वानंद ने अपराधी और पीड़ित की भूमिका ही पलट दी। उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि तरुण की हत्या के बाद उपजे हिंदू आक्रोश के डर से मुस्लिम परिवार ईद मनाने के लिए इलाका छोड़कर भाग रहे हैं। वे लिखते हैं, “किसी ने उन्हें नहीं रोका, किसी को यह जरूरी भी नहीं लगा। पुलिस कह सकती है कि यह उनकी जिम्मेदारी नहीं है, वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं।” इस तरह उन्होंने हत्यारों के डर को ही ‘पीड़ा’ बनाकर पेश करने की कोशिश की है।

आखिर अपूर्वानंद स्थानीय हिंदुओं से क्या उम्मीद करते हैं? क्या वे चाहते हैं कि हिंदू लोग उन मुस्लिम घरों में जाकर उनका हाल-चाल पूछें? क्या वे एक निर्दोष हिंदू युवक की हत्या पर अपने गुस्से के लिए माफ़ी माँगें? या फिर वे उन आरोपितों के लिए चंदा इकट्ठा करें ताकि वे मृतक के परिवार के खिलाफ कोर्ट में केस लड़ सकें? क्या वे हत्यारों के बचाव में ‘ह्यूमन चेन’ (मानव श्रृंखला) बनाएँ?

लेख में आगे बढ़ते हुए ‘द वायर’ कुछ ऐसे सवाल उठाता है, जिनका जवाब उन्हीं लोगों ने बहुत हिंसक तरीके से दिया है जिन्हें यह लेख ‘पीड़ित’ बताकर बचाने की कोशिश कर रहा है।

‘द वायर’ के लेख में पूछा गया है, “जब कोई मुस्लिम मारा जाता है, तो क्या पड़ोसी मुस्लिम हिंदू घरों को गिराने की माँग करते हैं? क्या प्रशासन आरोपित हिंदुओं के घर और दुकानें ढहा देता है? क्या मुस्लिम संगठन हिंदुओं के खिलाफ हिंसा भड़काते हैं? क्या मीडिया हिंदुओं के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाता है? हमें इसका जवाब पता है।”

लेखक यहाँ यह जताने की कोशिश कर रहे हैं कि केवल हिंदुओं के मामलों में ही ऐसी सख्त कार्रवाई और आक्रोश देखने को मिलता है, जबकि वे उन अनगिनत दंगों और हिंसक प्रतिक्रियाओं को भूल जाते हैं जो कट्टरपंथी भीड़ द्वारा छोटी-छोटी बातों पर अंजाम दी जाती हैं।

उदयपुर में कन्हैयालाल और अमरावती में उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या से लेकर, 2020 के दिल्ली दंगों में हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की गोली मारकर हत्या और आईबी ऑफिसर अंकित शर्मा की निर्मम हत्या तक, कट्टरपंथियों के हाथों मारे गए हिंदुओं की सूची बहुत लंबी है। चाहे किशन भरवाड़ हों, कर्नाटक के प्रवीण नेट्टारू, बहराइच के राम गोपाल मिश्रा हों या अब उत्तम नगर के तरुण कुमार, इन सभी को सिर्फ इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे हिंदू थे।

कट्टरपंथी अक्सर मामूली बहानों पर हिंदुओं पर हमला करते हैं। वे पहले से ही छतों पर पत्थर और पेट्रोल बम जमा करके रखते हैं ताकि जब पुलिस आरोपितों को पकड़ने आए, तो उन पर भी हमला किया जा सके। हिंदुओं के विपरीत, वे प्रशासन द्वारा कार्रवाई किए जाने का इंतज़ार नहीं करते, बल्कि खुद ही कानून हाथ में लेकर तबाही मचाना शुरू कर देते हैं।

इतना ही नहीं, कट्टरपंथी संगठनों और राजनेताओं ने लगातार मुस्लिमों को दंगे भड़काने के लिए उकसाया है। पश्चिम बंगाल में वक्फ विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा इसका जीता-जागता उदाहरण है कि उन्हें हमला करने के लिए किसी उकसावे की भी जरूरत नहीं होती। हमने देखा कि कैसे अमानतुल्लाह खान ने ताहिर हुसैन जैसे दंगों के आरोपितों का बचाव किया, जिसने खुद स्वीकार किया था कि उसका मकसद ‘हिंदुओं को सबक सिखाना’ था। असल में, खुद अमानतुल्लाह खान उस हिंसक भीड़ का हिस्सा थे। आज एक पूरा वामपंथी-कट्टरपंथी इकोसिस्टम मौजूद है जो इन दंगाइयों को न केवल बचाता है और उनका महिमामंडन करता है, बल्कि उन्हें कानूनी सहायता भी प्रदान करता है।

अपूर्वानंद या तो किसी गुफा में रह रहे हैं या उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं के प्रति कट्टरपंथियों की बढ़ती असहिष्णुता से अपनी आँखें मूँद ली हैं, जिसके कारण उन्हें साफ दिख रही हकीकत भी नजर नहीं आती। हालाँकि, ‘द वायर’ जैसे पोर्टल से मुस्लिमों के अपराधों का दोष हिंदुओं के सिर मढ़ने की उम्मीद पहले से ही थी। इस वामपंथी पत्रिका का इतिहास रहा है कि यह हिंदू-विरोधी नैरेटिव गढ़ती है और उमर खालिद व शरजील इमाम जैसे दंगाई और राष्ट्रविरोधी तत्वों को मंच प्रदान करती है।

अपने इस प्रोपेगेंडा लेख के अंत में, अपूर्वानंद जोर देते हैं कि ‘मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाना एक अपराध है’, लेकिन उनके लिए हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलना कोई अपराध नहीं है। ‘द वायर’ के लिए कट्टरपंथियों की हिंसा पर हिंदुओं का स्वाभाविक गुस्सा तो ‘जुर्म’ है, लेकिन धार्मिक कट्टरता के कारण मुसलमानों द्वारा हिंदुओं की हत्या करना सिर्फ एक ‘मामूली झगड़ा’ या ‘स्थानीय विवाद’ है। वामपंथी-कट्टरपंथी इकोसिस्टम का तरीका हमेशा से यही रहा है, अपराधी को पीड़ित बनाना और असली पीड़ित को ही कटघरे में खड़ा करना।

गोधरा कांड से तरुण हत्याकांड तक: मुस्लिमों के अपराध को हिंदुओं के सिर मढ़ने का वामपंथी खेल

पिछले साल 2025 अप्रैल में पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद, जहाँ जिहादियों ने चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया, उनसे कलमा पढ़वाया और उनकी धार्मिक पहचान पक्की करने के लिए उनकी शारीरिक जाँच (खतना) तक की, तब मासूम हिंदुओं की इस हत्या पर देश भर में स्वाभाविक गुस्सा था। इस गुस्से की एक बड़ी वजह यह भी थी कि मुस्लिम समुदाय इस हमले के धार्मिक पहलू को नकार रहा था और इसे इस्लाम से अलग बताने की कोशिश कर रहा था, जबकि यह पूरी तरह से मजहबी नफरत से प्रेरित हमला था। उस समय भी पूरे वामपंथी-लिबरल गिरोह ने ‘इस्लामोफोबिया’ का हौआ खड़ा कर दिया, जो हिंदुओं के नरसंहार से भी बड़ा मुद्दा बना दिया गया।

ठीक यही तरीका नवंबर 2025 में लाल किला ब्लास्ट के बाद भी देखा गया। जब एक उच्च शिक्षित मुस्लिम डॉक्टर, उमर उन नबी ने ‘काफिरों’ को मारने के लिए फिदायीन हमला किया, तो लोगों का मुस्लिमों पर भरोसा करना, उन्हें फ्लैट किराए पर देना या मुस्लिम डॉक्टरों के पास जाना कम हो गया। किसी भी समझदार व्यक्ति के लिए यह डर और सावधानी स्वाभाविक थी, क्योंकि जब डॉक्टर जैसा पढ़ा-लिखा वर्ग भी खुद को बम से उड़ाने वाला जिहादी बन जाए और अपनी शिक्षा का इस्तेमाल ‘बायोटैरर‘ (जैविक हमले) की साजिश रचने के लिए करने लगे, तो समाज में असुरक्षा का भाव आना लाजिमी है।

यह कोई नया तरीका नहीं है, बल्कि 2002 के गोधरा कांड से ही चला आ रहा है। एक पूर्व-नियोजित साजिश के तहत मुस्लिम भीड़ द्वारा अयोध्या से लौट रहे 59 हिंदुओं को ट्रेन में जिंदा जला दिया गया था। लेकिन वामपंथी इकोसिस्टम ने इस मुख्य घटना को सार्वजनिक यादों से मिटा दिया और केवल उसके बाद हुई प्रतिक्रियात्मक हिंसा को ही उछाला, ताकि यह नैरेटिव बनाया जा सके कि हिंदुओं ने अचानक ‘निर्दोष’ मुस्लिमों पर हमला कर दिया था।

बीते वर्षों में, वामपंथी-कट्टरपंथी गिरोह ने सहानुभूति बटोरने और हिंदुओं को दोषी ठहराने वाले अनगिनत लेख लिखे हैं। वे इस बात पर रोते हैं कि मुस्लिम भीड़ की हिंसा, आतंकी हमलों और हिंदू मान्यताओं के अपमान के जवाब में हिंदू ‘असहिष्णु’ और हिंसक क्यों हो रहे हैं।

इसका एक उदाहरण देखिए, जब कुछ मुस्लिम पुरुषों ने पवित्र गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी की, मांसाहारी बिरयानी खाई और चबाई हुई हड्डियाँ नदी में फेंकी, तो कॉन्ग्रेस और उदारवादी गिरोह ने यह कुतर्क देते हुए उनका बचाव किया कि ‘हिंदू भी तो गंगा में अस्थियाँ विसर्जित करते हैं।’ संक्षेप में, कट्टरपंथी चाहे जिहादी हमले करें, हिंदुओं की मॉब लिंचिंग करें या जानबूझकर उनकी आस्था का अपमान करें, हिंदुओं को कभी विरोध नहीं करना चाहिए। उन्हें बस कट्टरपंथियों की इस ‘असहिष्णुता’ को सहते रहना चाहिए।

अपूर्वानंद का ‘द वायर’ में लिखा यह लेख उसी पुराने वामपंथी प्रोपेगेंडा का हिस्सा है, जिसमें हिंदू-विरोधी हिंसा के तुरंत बाद मुस्लिम समुदाय को ‘पीड़ित’ (Victim) दिखाकर असली अपराध पर पर्दा डाल दिया जाता है।

कट्टरपंथियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले अपूर्वानंद ने अपने लेख का अंत एक सवाल से किया है, “ईद में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। क्या किसी भी समाज के लिए यह गौरव की बात है कि उसका पड़ोसी किसी त्योहार का इंतज़ार खुशी से नहीं बल्कि हिंसा के डर से करे? उत्तम नगर, दिल्ली और भारत के हिंदू इस बारे में क्या सोचते हैं?”

बेहतर होता यदि ‘द वायर’ और अपूर्वानंद यह सवाल मुसलमानों से पूछते कि क्या किसी समाज के लिए यह गौरव की बात है कि होली जैसे खुशी के त्योहार पर उनके पड़ोसी ने एक उन्मादी मुस्लिम भीड़ के हमले में अपना जवान बेटा खो दिया?

हमें अच्छी तरह पता है कि उत्तम नगर, दिल्ली और भारत के मुसलमान क्या सोचते हैं। लेकिन अगर वामपंथी गिरोह यह सवाल सीधे उन्हीं लोगों से पूछ ले जिनका वे अपनी पूरी ताकत लगाकर बचाव करते हैं, तो ‘हिंदू-मुस्लिम एकता’, ‘शांति’, ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘आइडिया ऑफ इंडिया’ जैसे उनके सारे भ्रम एक झटके में चकनाचूर हो जाएँगे।

(यह रिपोर्ट मूल रूप से अंग्रेजी में श्रद्धा पांडेय ने लिखी हैं। अंग्रेजी की रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।)

UP में गौशाला के नाम पर निर्मोही अखाड़े के संत से ₹28.50 लाख की ठगी, पीड़ित संत ने हासिम को 8 साल पाला था: पढ़ें- कैसे पूरी प्लानिंग के साथ गैंग ने लगाया चूना

मुजफ्फरनगर में गंगा किनारे बसा पवित्र तीर्थ स्थल शुकतीर्थ। यहाँ निर्मोही अखाड़ा के आश्रम में रहने वाले संत विष्णुदास (उर्फ बच्चू सिंह) पिछले कई दशकों से गोवंश की सेवा कर रहे थे। उनके चेहरे पर अब उदासी छाई है। आश्रम के पीछे गौशाला में मवेशी चरते हैं, लेकिन संत जी का सपना था एक बड़ी गौशाला बनाने का, जो अब चूर-चूर हो गया है।

संत विष्णुदास ने हाथरस जिले की ग्राम बघना में अपनी पैतृक जमीन बेचकर अच्छी रकम जुटाई थी। उसी रकम से गौशाला का विस्तार करना चाहते थे। लेकिन 8 साल से आश्रम में रहकर गोवंश सेवा करने वाले हासिम ने उनके भरोसे का फायदा उठाकर एक अंतरराज्यीय गिरोह के साथ मिलकर 28 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले की FIR कॉपी ऑपइंडिया के पास मौजूद है।

कैसे की गई संत विष्णुदास के साथ ठगी, पढ़ें हर एक जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ठगी की कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि लंबे समय तक की गई तैयारी का नतीजा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि हासिम पिछले 8 साल से आश्रम में रह रहा था। संत विष्णुदास ने हाथरस में जमीन बेचने के बाद गौशाला बनाने की बात की, तो हासिम ने तुरंत योजना बनाई। हासिम ही इस गिरोह का सरगना है। उसने भोकरहेडी के अपने दोस्तों को शामिल किया।

इसके बाद इस गिरोह ने सबसे पहले फर्जी मालिक खड़ा किया- नजीर पुत्र मिर्जामान खान, निवासी ग्राम सीकरी, तहसील जानसठ। लेकिन असल में नजीर नाम का कोई व्यक्ति सीकरी में नहीं था। उसका फर्जी आधार कार्ड हरिद्वार के अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन (किशनपुर जमालपुर, थाना भगवानपुर, हरिद्वार) ने बनाया। आधार पर सुखविंदर (पुत्र सोहनवीर, गाँव गादला, थाना भोपा) का फोटो चिपका दिया गया। सुखविंदर ही नजीर बनकर संत से मिला।

दिलशाद पुत्र भोंदा और फैजाब पुत्र मुन्ना (दोनों भोकरहेडी) ने संत को मुजफ्फरनगर के ग्राम सीकरी में 40 बीघा जमीन गौशाला के लिए दिखाई। फैजाब ने ही यूकेलिप्टस वाले खेत दिखाकर कहा, “यह जमीन आपके नाम हो जाएगी।” इसके बाद 17 फरवरी 2026 को ₹25 लाख और 27 फरवरी को ₹3.50 लाख आश्रम में ही हासिम और उसके साथियों ने ले लिए। बदले में 18 फरवरी 2026 को एक फर्जी ठेकानामा नोटरी से बनवाकर दे दिया गया। इस दौरान फर्जी पटवारी रितेश ने 26 हजार रुपये लेकर ठेकानामा तैयार किया और फिर उनके सामने ही जमीन की नाप-जोख भी की, ताकि उन्हें पूरा भरोसा हो जाए।

सीकरी गाँव पहुँचने पर हुआ ठगी का खुलासा

जब संत विष्णुदास 40 बीघा जमीन की देखभाल के लिए सीकरी पहुँचे तो वहाँ मौराद नाम का व्यक्ति पानी चला रहा था। उसने बताया, “हमने यह जमीन 15 दिन पहले खरीदकर बैनामा करवा लिया है। यहाँ नजीर नाम का कोई नहीं रहता।” जिसके बाद संत विष्णुदास के पैरों तले जमीन खिसक गई और फिर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

FIR की कॉपी

पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में कर दिया गिरोह का भंडाफोड़

संत विष्णुदास ने बुधवार (18 मार्च 2026) को भोपा थाने पहुँचकर अपनी तहरीर दर्ज कराई। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने मामले की गंभीरता समझते हुए तुरंत एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित कर दी। इस टीम ने सबसे पहले एफआईआर में दिए गए तीन अहम मोबाइल नंबर्स, जिसमें हासिम का 86792XXXXX, फर्जी नजीर का 74090XXXXX और फर्जी पटवारी रितेश का 70553XXXXX की सीडीआर और टावर लोकेशन निकाली। तकनीकी विश्लेषण में पता चला कि सभी आरोपी पिछले 48 घंटे से लगातार एक-दूसरे से संपर्क में थे और उनकी लोकेशन तुगलकपुर रोड के एक सुनसान मुर्गा फार्म की ओर इशारा कर रही थी। टीम ने बिना देरी किए रात में ही सर्विलांस शुरू कर दिया।

गुरुवार (19 मार्च 2026) की सुबह ठीक 5 बजे पुलिस की टीम ने मुर्गा फार्म को चारों तरफ से घेर लिया। अचानक छापेमारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से सभी आरोपित सोते ही रह गए और उन्हें भागने का कोई मौका नहीं मिला। इस छापेमारी में पुलिस ने मास्टरमाइंड हासिम के साथ ही प्रवीन, दिलशाद, सुखविंदर, फैजाब, रवीश और अब्दुल कादिर को गिरफ्तार कर लिया।

छापे के दौरान पुलिस को 22 लाख रुपये नकद, दो फर्जी आधार कार्ड (नजीर और रितेश के नाम), कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, नोटरी के कागजात, फर्जी दस्तावेजों के प्रिंटआउट और ठगी में इस्तेमाल होने वाले सिम कार्ड बरामद हुए। इस मामले में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इसका खुलासा किया।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ जारी है और शेष रकम की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मात्र 24 घंटे में इस अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश न सिर्फ संत विष्णुदास के लिए न्याय है, बल्कि ऐसी ठगी की भविष्य में रोकथाम का भी संदेश है।

पूरे गिरोह के बारे में जान लीजिए, जो हुए हैं गिरफ्तार

हासिम पुत्र माँगा (नई बस्ती भोकरहेडी): सरगना, 8 साल आश्रम में घुसा।
प्रवीन पुत्र भंवर सिंह (कलालान भोकरहेडी): एमए डबल, सिविल सर्विस तैयारी, प्लानिंग।
दिलशाद पुत्र भोंदा (भोकरहेडी): जमीन दिखाने वाला।
सुखविंदर पुत्र सोहनवीर (गादला): फर्जी नजीर, अपना फोटो आधार पर।
फैजाब पुत्र इस्माइल उर्फ मुन्ना(भोकरहेडी): जमीन दिखाने और साथी।
रवीश पुत्र सुभाष (भोकरहेडी): फर्जी पटवारी रितेश (सारसवा), नपाई की।
अब्दुल कादिर पुत्र महबूब हसन (किशनपुर जमालपुर, हरिद्वार): फर्जी आधार बनाने वाला।

शशि थरूर ने कूटनीति के मोर्चे पर सोनिया गाँधी को दिखाया आईना, ईरान युद्ध पर चुप्पी और संयम को बताया ताकत: कहा- ये कायरता नहीं, पढ़ें- इंटरव्यू की अहम बातें

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव को लेकर जहाँ कॉन्ग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर ‘चुप्पी’ साधने का आरोप लगा रही है, वहीं कॉन्ग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी ही पार्टी की लाइन से अलग रुख अपनाते हुए मोदी सरकार की नीति का समर्थन किया है। थरूर ने इसे ‘जिम्मेदार कूटनीति’ करार देते हुए कहा कि ऐसे समय में ‘संयम’ ही सबसे बड़ी ताकत होती है, न कि कमजोरी।

संयम को बताया ताकत, सरकार की नीति का समर्थन

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में थरूर ने कहा कि अगर वह किसी कॉन्ग्रेस सरकार को सलाह देते, तो भी यही कहते कि इस समय संयम बरतना चाहिए। उन्होंने साफ कहा, “अगर मैं कॉन्ग्रेस सरकार को सलाह दे रहा होता, तो मेरी सलाह होती कि इस समय संयम बरतें। संयम का मतलब आत्मसमर्पण नहीं है, यह एक ताकत है, यह दिखाने का एक तरीका है कि हम अपने हितों को जानते हैं और सर्वप्रथम उनकी रक्षा के लिए कार्य करेंगे।”

थरूर के अनुसार, भारत की चुप्पी को युद्ध के समर्थन के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीति है। इससे भारत अपने हितों की रक्षा करते हुए कूटनीतिक बातचीत के रास्ते खुले रख सकता है।

उन्होंने कहा कि कई बार चुप रहना भी एक प्रभावी रणनीति होती है, जो अनावश्यक टकराव से बचाते हुए शांति की दिशा में आगे बढ़ने का मौका देती है। आलोचकों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि नैतिक आदर्शवाद और वास्तविक कूटनीतिक जरूरतों के बीच फर्क समझना जरूरी है।

सोनिया गाँधी ने उठाए थे सरकार पर सवाल

इससे पहले सोनिया गाँधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर भारत की चुप्पी ‘तटस्थता’ नहीं बल्कि ‘जिम्मेदारी से पीछे हटना’ है। उन्होंने अपने लेख में यह भी कहा था कि भारत और ईरान के संबंध ‘सभ्यतागत और रणनीतिक’ रहे हैं और ऐसे समय में चुप रहना उचित नहीं है।

सोनिया ने लिखा था, “भारत सरकार ने इस हत्या या ईरानी संप्रभुता के उल्लंघन की निंदा करने से परहेज किया है। जब किसी विदेशी नेता की हत्या पर हमारे देश की ओर से संप्रभुता या अंतरराष्ट्रीय कानून के पक्ष में कोई स्पष्ट समर्थन नहीं दिखता और निष्पक्षता छोड़ दी जाती है, तो यह हमारी विदेश नीति की दिशा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।”

‘कंडेमनेशन और कंडोलेंस में फर्क’ : थरूर

थरूर ने सोनिया गाँधी के इस रुख से अलग हटते हुए कहा कि निंदा और संवेदना में फर्क होता है। उनके मुताबिक हर घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं होता, बल्कि कई बार संतुलित और सोच-समझकर दिया गया संदेश ही देश के हित में होता है।

कॉन्ग्रेस सांसद ने कहा कि भारत के लिए खाड़ी क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहाँ से हर साल लगभग 200 अरब डॉलर का व्यापार होता है। देश की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा भी इसी क्षेत्र से पूरा होता है और करीब 90 लाख भारतीय वहाँ रोजगार से जुड़े हैं। ऐसे में किसी एक पक्ष के खिलाफ खुलकर कड़ा रुख अपनाना इन महत्वपूर्ण संबंधों को नुकसान पहुँचा सकता है।

थरूर ने अमेरिका के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा अमेरिकी नेतृत्व, खासकर डोनाल्ड ट्रंप  अक्सर अपने हितों के खिलाफ जाने वाले देशों के प्रति सख्त रुख अपनाते हैं, इसलिए भारत के लिए रक्षा सहयोग, तकनीकी साझेदारी और चीन के बढ़ते प्रभाव जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अमेरिका के साथ संतुलित संबंध बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विदेश नीति कोई नैतिक भाषण देने का मंच नहीं होती, बल्कि यह वह क्षेत्र है जहाँ आदर्शों और शक्ति के बीच संतुलन बनाना पड़ता है। बिना पर्याप्त प्रभाव के किसी बड़ी ताकत की खुलकर आलोचना करना व्यावहारिक नहीं होता।