Homeदेश-समाजमंदिर की दीवारों पर ईसाई क्रॉस पेंट कर चर्च में बदलने की कोशिश, पहले...

मंदिर की दीवारों पर ईसाई क्रॉस पेंट कर चर्च में बदलने की कोशिश, पहले भी मूर्तियों और दानपात्र को पहुँचाई गई थी क्षति

14 जनवरी की रात (पोंगल का दिन) बासकर ने कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट को बंद कर मंदिर को चर्च में बदलने के लिए वहाँ की दीवारों, फर्श आदि पर ईसाई क्रॉस पेंट किया था। यहीं नहीं उसी ने मंदिर के पास बिजली के खंभे और पुल पर भी क्रॉस बनाया था।

तमिलनाडु में एक हिन्दू मंदिर पर हुए हमले की घटना सामने आई है। Commune Mag की रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक हिंदू मंदिर की दीवारों पर ईसाई क्रॉस चिन्ह पेंट कर उसे एक चर्च में बदलने का प्रयास किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना तिरुपत्तूर जिले के नटरमपल्ली तालुक में एलापल्ली गाँव में घटित हुई है। जहाँ जिले में स्थित अम्मान मंदिर की सभी दीवारों पर क्रिश्चियन क्रॉस सिंबल को पेंट कर दिया गया।

ग्रामीणों द्वारा नटरामपल्ली पुलिस के पास दर्ज शिकायत के मुताबिक, मंदिर काफी पुराना है और जहाँ हिंदू परंपराओं के अनुसार 250 परिवारों द्वारा देवी देवताओं की पूजा की जाती है। ग्रामीणों को संदेह है कि यह घिनौनी करतूत मंदिर को चर्च में बदलने का एक प्रयास है।

शिकायत में बताया गया है कि महेंद्रन और बेबी के बेटे बासकर ने पहले भी मूर्तियों और मंदिर के दानपात्र को तोड़ा था, जिसकी शिकायत 2 बार जुलाई और नवंबर 2020 में पुलिस में दर्ज की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि उसी व्यक्ति ने फिर से मंदिर में तोड़फोड़ की है।

साभार: Commune Mag

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 14 जनवरी की रात (पोंगल का दिन) बासकर ने कथित तौर पर स्ट्रीट लाइट को बंद कर मंदिर को चर्च में बदलने के लिए वहाँ की दीवारों, फर्श आदि पर ईसाई क्रॉस पेंट किया था। यहीं नहीं उसी ने मंदिर के पास बिजली के खंभे और पुल पर भी क्रॉस बनाया था।

ग्रामीणों ने आगे आरोप लगाया कि इस घटना के बारे में पूछने पर बासकर ने उन लोगों से गाली-गलौज और उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। उन्होंने कहा कि बासकर ने उन्हें यह कहकर धमकाया कि वे उसके साथ कुछ नहीं कर सकते क्योंकि उसके पीछे पाँच लोगों का सपोर्ट है। उसने यह भी कहा था कि उसने उन्हीं पाँच लोगों के उकसाने पर यह हरकत की और उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

वहीं अब ग्रामीणों ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -