Homeदेश-समाजदेशद्रोह के आरोपित शाहीन बाग़ सरगना शरजील की कोर्ट में पेशी: 5 दिन की...

देशद्रोह के आरोपित शाहीन बाग़ सरगना शरजील की कोर्ट में पेशी: 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने शरजील इमाम की पेशी पटियाला हाउस कोर्ट में न करके जज के साकेत काम्प्लेक्स स्थित आवास पर की, यहाँ से जज ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित को पाँच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

देशद्रोह के आरोपित शाहीन बाग़ के सरगना शरजील इमाम को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहाँ से आरोपित शरजील को कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसके बाद अब पुलिस दिल्ली क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी।

सुरक्षा कारणों के चलते पुलिस ने शरजील इमाम की पेशी पटियाला हाउस कोर्ट में न करके जज के साकेत काम्प्लेक्स स्थित आवास पर की, यहाँ से जज ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपित को पाँच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। अब इसके बाद आरोपित शरजील से दिल्ली क्राइम ब्राँच पूछताछ करेगी। वहीं माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कुछ नए राज सामने आ सकते हैं। जैसे कि उसके द्वारा दिए गए बयान का वास्तव में क्या अर्थ था या फिर कि उसने यह जानबूझकर दिया, या फिर किसी के कहने पर। पुलिस को पूछताछ में इन सभी सवालों के जवाबों की उम्मीद है।

बता दें कि एएमयू में भड़काऊ और देश को तोड़ने की बात कह कर पुलिस के निशाने पर आए शाहीन बाग़ के सरगना शरजील इमाम को बीते दिन पुलिस ने बिहार के जहानाबाद से गिरफ़्तार किया था। पिछले कई दिनों से पुलिस को उसकी तलाश थी। उसकी तलाश में जहानाबाद स्थित उसके पैतृक आवास पर छापेमारी भी की गई थी, लेकिन वो नहीं मिला था। शरजील के ख़िलाफ़ असम पुलिस से लेकर ईटानगर क्राइम ब्रांच और अलीगढ़ पुलिस भी पड़ी हुई थी। उसने असम को भारत से अलग करने की धमकी थी। अब उसके खिलाफ में देशद्रोह के आरोप के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। दरअसल वह नेपाल भागना चाहता था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -