Homeदेश-समाजशादी का झाँसा देकर किया रेप, सगाई किसी और से कर ली: इन्फ्लुएंसर Oye...

शादी का झाँसा देकर किया रेप, सगाई किसी और से कर ली: इन्फ्लुएंसर Oye Indori पर तलाकशुदा युवती ने मढ़ा आरोप, केस दर्ज

22 साल की पीड़िता ने कहा कि रॉबिन से उनकी पहचान फ्लैट की तलाश के समय हुई थी। फ्लैट दिलाने में रॉबिन ने मदद की, तो प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद रॉबिन ने उससे शादी का वादा किया और फिर लिव-इन में रहने लगा। उसने शादी का वादा करके कई बार संबंध बनाए।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘ओए इंदौरी’ उर्फ रॉबिन जिंदल मुश्किल में फँस गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने तलाकशुदा युवती को अपने प्रेमजाल में फँसाया और शादी का झाँसा देकर कई सालों तक यौन शोषण किया। फिर उन्होंने किसी अन्य युवती से सगाई कर ली। अब पीड़ित लड़की ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने के बाद रॉबिन जिंदल फरार हो गए हैं।

ये केस मंगलवार (19 दिसंबर 2023) को दर्ज कराया गया, जिसमें 22 साल की पीड़िता ने कहा कि रॉबिन से उनकी पहचान फ्लैट की तलाश के समय हुई थी। फ्लैट दिलाने में रॉबिन ने मदद की, तो बाद में प्रेम जाल में फँसा लिया। पीड़िता के मुताबिक रॉबिन ने उस युवती से शादी का वादा भी किया था और यही कह-कहकर उसने कई बार संबंध बनाए।

इस मामले में पीड़िता ने बताया है कि उसने मार्च में भी रॉबिन जिंदल के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन तब उसने शादी का वादा कर केस वापस करा लिया था। लेकिन अब उसने एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर से ही सगाई कर ली। रॉबिन उर्फ ओए इंदौरी के खिलाफ धारा 376 में मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में उसने एक इंदौर के बड़े होटल में सगाई की थी, जिसमें काफी नामचीन लोग पहुँचे थे। सोशल मीडिया की दुनिया में रॉबिन प्रमुख सेलिब्रिटियों की लिस्ट में हैं। रॉबिन के यूट्यूब पर 78 लाख फॉलोवर्स हैं, तो इंस्ट्राग्राम पर 74 लाख। फेसबुक पर भी 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनका असली नाम नाम रॉबिन जिंदल है। सोशल मीडिया पर वह ओए इंदौरी के नाम से मशहूर हैं।

एमआईजी थाने के एसआई सचिन आर्य ने बताया कि रॉबिन जिंदल पुत्र मिथिलेश अग्रवाल निवासी महालक्ष्मी नगर के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उन तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘यह आध्यात्मिक यात्रा परंपरा का एक शाश्वत अध्याय’: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को PM मोदी ने लिखा पत्र, ये 5 संकल्प अपनाने...

PM मोदी ने अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएँ देते हुए स्वच्छता, सुरक्षा, स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील की है।

आतंकियों तक आधार पहुँचाने की साजिश किसकी? MP के ‘क्लोन Aadhar मशीन’ मामले ने बढ़ाई चिंता, अन्य राज्यों में भी फर्जी पंजीकरण के नेटवर्क...

मध्य प्रदेश के क्लोन आधार मशीन मामले के बाद जानिए, क्या दूसरे राज्यों में भी आधार पंजीकरण में ऐसी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।
- विज्ञापन -