Homeदेश-समाजकेन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा से ₹2 करोड़ का ब्लैकमेल, मीडिया में काम कर चुकी...

केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा से ₹2 करोड़ का ब्लैकमेल, मीडिया में काम कर चुकी लड़की गिरफ्तार

महेश शर्मा ने लड़की के धमकी भरे पत्र की तहरीर गौतम बुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को दी। सोमवार को ₹45 लाख की किश्त लेने जब लड़की कैलाश अस्पताल पहुँची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के ठीक पहले केन्द्रीय संस्कृति व पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महेश शर्मा को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश का मामला सामने आया है। मंत्री की कुछ व्यक्तियों के साथ निजी बातचीत को सार्वजनिक करने की धमकी दे उनसे ₹2 करोड़ की राशि माँगी गई थी।

पुलिस को दी सूचना, बिछा जाल

समाचार पत्र दैनिक जागरण के पोर्टल के अनुसार महेश शर्मा ने लड़की के धमकी भरे पत्र की तहरीर गौतम बुद्धनगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को दी। सोमवार को ₹45 लाख की किश्त लेने जब लड़की कैलाश अस्पताल पहुँची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

चुनाव से पहले की बातचीत, मीडिया में काम कर चुकी है लड़की

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लड़की मीडिया में काम कर चुकी है। यही नहीं, साजिश में कुल 6-7 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है, जिनमें एक किसी निजी चैनल का मालिक भी हो सकता है। हिंदी दैनिक अमर उजाला ने यह भी दावा किया है कि यह गैंग पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

बातचीत किस बारे में थी, यह तो पता नहीं चला है पर मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बातचीत चुनावों के पहले की है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता माने जाते हैं महेश शर्मा

महेश शर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा का कद्दावर चेहरा माना जाता है। मंत्री बनने के पहले भी वह नोएडा के विधायक रह चुके हैं। इस बार वह पुनः निर्वाचित होने के लिए उम्मीदवार हैं। 2009 में पहला चुनाव गौतमबुद्ध नगर लोकसभा का लड़ने वाले महेश शर्मा 2012 में पहली बार नोएडा से विधायक निर्वाचित हुए, और 2014 में सांसद व मंत्री बने।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -