Homeदेश-समाजअसद-गुलाम के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम के एनकाउंटर के चर्चे, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा-...

असद-गुलाम के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम के एनकाउंटर के चर्चे, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- UP एसटीएफ ने घेरा: उमेश पाल की हत्या में था शामिल

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही गुड्‌डू मुस्लिम की तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि उसे जालौन में घेरा गया है। एसटीएफ की टीम गुड्डू मुस्लिम को जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रही है। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी है।

अतीक अहमद के बेटे असद और उसके गुर्गे गुलाम को ढेर किए जाने के बाद बमबाज गुड्डू मुस्लिम के एनकाउंटर के भी चर्चे हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि यूपी एसटीएफ ने उसे भी घेर लिया है। असद और गुलाम को भी झाँसी में 13 अप्रैल 2023 को एसटीएफ ने ही ढेर किया है।

उमेश पाल की हत्या के बाद से ही गुड्‌डू मुस्लिम की तलाश हो रही है। बताया जा रहा है कि उसे जालौन में घेरा गया है। एसटीएफ की टीम गुड्डू मुस्लिम को जिंदा पकड़ने की कोशिश कर रही है। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम भी है। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो किसी भी वक्त गुड्डू मुस्लिम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

यूपी एसटीएफ ने उमेश पाल मर्डर केस में आरोपित असद अहमद और शूटर मोहम्मद गुलाम पर भी 5-5 लाख रुपए का इनाम था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों का एनकाउंटर करने वाली टीम को डीएसपी नवेंदु और विमल लीड कर रहे थे। दोनों के पास से विदेशी हथियार भी बरामद हुए हैं।

कौन है गुड्डू मुस्लिम

उमेश पल हत्याकांड में गुड्डू मुस्लिम मुख्य आरोपित है। सीसीटीवी में वह बम फेंकता नजर आया था। इससे पहले भी कई हत्याओं में उसका नाम आ चुका है। वह राजू पाल की हत्या में भी शामिल रहा था। गुड्डू मुस्लिम अतीक अहमद का काफी पुराना गुर्गा है। गुड्डू बम बनाने का एक्सपर्ट बताया जाता है। अतीक और उसका याराना लगभग 2 दशक पुराना है। गुड्डू के बारे में यहाँ तक कहा जाता है कि वह बाइक पर चलते हुए भी बम बाँध कर उसे टारगेट पर फेंक सकता है।

भागकर गुड्डू मुस्लिम अतीक की बहन के यहाँ गया था

अतीक की बहन आयशा नूरी और उसके शौहर डॉक्टर अखलाक अहमद ने 5 मार्च 2023 को गुड्डू मुस्लिम से मेरठ स्थित अपने घर पर मुलाकात की थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। अखलाक ने गले लगाकर उसका स्वागत किया था। पुलिस ने इसके बाद अखलाक को गिरफ्तार कर लिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -