Homeदेश-समाजमोहम्मद इस्माइल की 'मॉब लिंचिंग': छेड़खानी ​करने पर पीट-पीटकर मार डाला, कुएँ में फेंकी...

मोहम्मद इस्माइल की ‘मॉब लिंचिंग’: छेड़खानी ​करने पर पीट-पीटकर मार डाला, कुएँ में फेंकी लाश

एसपी ने बताया कि तीनों आरोपितों को 31 अक्टूबर को गिरफ़्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस्माइल राजमिस्त्री का काम करता था।

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम ज़िले में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने वाले मोहम्मद इस्माइल की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि इस्माइल पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था। इससे नाराज लोगों ने इस्माइल को मार दिया। इस घटना की जानकारी शनिवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दी।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाता ने बताया कि घटना 28 अक्टूबर की शाम की है। मोहम्मद इस्माइल ‘हड़िया (चावल की शराब) पीने के लिए गुलुरुआ गाँव गया था। ख़बर के अनुसार, एसपी ने बताया कि इस्माइल ने एक लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। इससे गुस्साए उसके भाई ने दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपितों ने शव को गाँव से करीब दो किलोमीटर दूर एक कुएँ में फेंक दिया था।

एसपी के मुताबिक़, तीनों आरोपितों को 31 अक्टूबर को गिरफ़्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्होंने बताया कि इस्माइल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले के रघुनाथगंज पुलिस थाना क्षेत्र का निवासी था। वह राजमिस्त्री का काम करता था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राष्ट्रीय हितों की अनदेखी, मुस्लिम तुष्टिकरण पर जोर: गाँधी परिवार की चाहत- इजरायल को छोड़ फिलिस्तीन का समर्थन करे मोदी सरकार, अखबारी लेख में...

भाजपा का आरोप है कि कॉन्ग्रेस विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी वोट-बैंक की राजनीति कर भारत की वैश्विक छवि कमजोर करती है।

जब भगवान पड़ते हैं बीमार… पुरी की जगन्नाथ परंपरा में 15 दिनों तक बंद हो जाते हैं मंदिर के द्वार: जानें भक्त-भगवान के इस...

पुरी में देव स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ के बीमार होने, अनसर गृह में विश्राम, गुप्त सेवा और रथयात्रा से जुड़ी अनोखी सनातन परंपरा।
- विज्ञापन -