Homeदेश-समाजसादिक ने बकरीद पर शराब पीने से रोका तो बड़े भाई शाहजहाँ ने कर...

सादिक ने बकरीद पर शराब पीने से रोका तो बड़े भाई शाहजहाँ ने कर दी हत्या, केरल के अलप्पुझा का मामला: गिरफ्तार

सादिक शाहजहाँ को शराब पीने नहीं जाने देना चाहता था। शाहजहाँ शराब पीने ना सजा सके, इसके लिए सादिक ने उसकी मोटरसाइकिल के तार काट दिए थे। इसके बाद भी शाहजहाँ नहीं माना और बकरीद के दिन शराब पीने बाहर चला गया। वह थोड़ी देर बाद शराब पीकर लौटा।

केरल के अलप्पुझा में शाहजहाँ ने बकरीद के मौके पर शराब पीने से रोके जाने पर छोटे भाई सादिक की चाकू मार कर हत्या कर दी। शाहजहाँ अपने भाई की हत्या करने के बाद फरार हो गया। केरल पुलिस ने शाहजहाँ को गिरफ्तार करके हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अलप्पुझा के कयमकुलम में रहने वाला 42 वर्षीय शाहजहाँ शराब का आदी था। वह रोज शराब पीकर घर आके लड़ाई करता था। वह बकरीद (17 जून, 2024) को भी घर से शराब पीने जाने की जिद कर रहा था। इसके लिए उसने घर में लड़ाई भी की थी। उसका छोटा भाई सादिक (38), शाहजहाँ के शराब पीने के खिलाफ था।

सादिक शाहजहाँ को शराब पीने नहीं जाने देना चाहता था। शाहजहाँ शराब पीने ना सजा सके, इसके लिए सादिक ने उसकी मोटरसाइकिल के तार काट दिए थे। इसके बाद भी शाहजहाँ नहीं माना और बकरीद के दिन शराब पीने बाहर चला गया। वह थोड़ी देर बाद शराब पीकर लौटा।

शराब पीकर लौटने के बाद शाहजहाँ घर पर लड़ाई-झगड़ा करने लगा। उसने अपने छोटे भाई सादिक से मारपीट भी चालू कर दी। दोनों भाईयों की लड़ाई यहाँ तक बढ़ी कि शाहजहाँ ने अपने छोटे भाई सादिक पर चाकू से वार कर दिया। शाहजहाँ ने सादिक के छाती के नीचे चाकू मारा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सादिक को इसके बाद अस्पताल ले जाया गया जहाँ अगली सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरी तरफ हत्या करने के बाद शाहजहाँ मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की और उसे पास के ही इलाके के एक बार से गिरफ्तार कर लिया, उसे कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बताया गया कि दोनों भाई यहाँ अपनी माँ के साथ रहते थे। छोटा भाई सादिक का निकाह हुआ था लेकिन वह अपनी पत्नी से अलग हो चुका था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -