Thursday, April 24, 2025
Homeदेश-समाजईद मुबारक! कहीं मंदिर पर पत्थरबाजी तो कहीं भीड़ बन हिंदुओं पर टूट पड़े,...

ईद मुबारक! कहीं मंदिर पर पत्थरबाजी तो कहीं भीड़ बन हिंदुओं पर टूट पड़े, रेप से लेकर धर्मांतरण तक… 70 घटनाएँ जो बताती हैं माह-ए-रमजान में भी नहीं थमे मुस्लिम कट्टरपंथी

इस रिपोर्ट में रमजान 2025 के दौरान भारत और बांग्लादेश में मुस्लिमों द्वारा किए गए अपराधों और विशेष रूप से हिंदुओं पर हुए हमलों की 70 प्रमुख घटनाओं को लिस्ट किया गया है।

मुस्लिम समुदाय ने इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान 2025 को 1 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक मनाया। यह ‘पाक’ माना जाने वाला महीना आमतौर पर शांति, आत्म-चिंतन और ‘रोजा’ के लिए जाना जाता है। हालाँकि, इस रिपोर्ट में रमजान 2025 के दौरान भारत और बांग्लादेश में मुस्लिमों द्वारा किए गए अपराधों और विशेष रूप से हिंदुओं पर हुए हमलों की 70 प्रमुख घटनाओं को लिस्ट किया गया है। इन घटनाओं में सुनियोजित हमले, हत्याएँ, लव जिहाद, मंदिरों पर हमले, बच्चों और महिलाओं के खिलाफ अपराध, जबरन धर्मांतरण और अन्य संगीन अपराध शामिल हैं।

ये रिपोर्ट विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, जो इस दौरान हुई हिंसा और अशांति की गंभीरता को उजागर करता है। ऑपइंडिया ऐसी घटनाओं को दे रहा है, जो रमजान के दौरान हुईं।

हिंदुओं पर हमले

1- मामूली विवाद में हिंदू युवक की चाकू से हत्या

बिहार के सारण में 28 मार्च 2025 को सलखुआ गाँव में राकेश कुमार (18) की हत्या कर दी गई। वकील शाह, शकील शाह और महमूद आलम ने आपसी झगड़े में उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने मृतक के भाई राजन के बयान पर पाँच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

2- ‘ईशनिंदा’ के आरोप में हिंदू पर हमला

बांग्लादेश के तंगेल में 28 मार्च 2025 को साखीपुर इलाके में मुस्लिम भीड़ ने शंकर साहा पर हमला कर दिया। फेसबुक पर इस्लाम के खिलाफ पोस्ट लिखने का आरोप लगाकर उसके घर में तोड़फोड़ की और देवी लक्ष्मी की तस्वीर जला दी। यह हमला जुमे की नमाज के बाद हुआ।

3- हिंदू दुकानों और गाड़ियों में आगजनी

पश्चिम बंगाल के मालदा में 26 मार्च 2025 को मोथाबारी इलाके में मुस्लिम उपद्रवियों ने हिंदू दुकानों और गाड़ियों में आग लगा दी। रामनवमी से पहले हुए इस हमले में इस्लामिक झंडों के साथ तोड़फोड़ का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने हालात काबू में किए। इस मामले में 34 लोग गिरफ्तार किए गए

4- मंदिर में कीर्तन के दौरान पथराव

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 25 मार्च 2025 को बहादुरपुर गाँव में एक कुत्ता मस्जिद में घुस गया। इसके बाद असलम, ईशान, शरीफ और रफीक ने मंदिर में कीर्तन कर रहे हिंदुओं पर पत्थर और लाठियाँ बरसाईं। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, पुलिस ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

5- हिंदू लड़के को बंधक बनाकर पीटा

तेलंगाना के हानमकोंडा में 23 मार्च 2025 को मोहम्मद अजीम और 8 अन्य ने साई चरण को अगवा कर बुरी तरह पीटा। वजह थी एक मुस्लिम लड़की से नौकरी की बात करना। उसे घंटों बंधक रखा गया। पुलिस ने 9 लोगों पर केस दर्ज किया।

6- हिंदू व्यक्ति की चाकू से हत्या

दिल्ली के वजीरपुर में 21 मार्च 2025 को जेजे कॉलोनी में इरशाद ने राधेश्याम (65) को चाकू मारकर मार डाला। बच्चों के झगड़े को सुलझाने की कोशिश में ये हत्याकांड हुआ। मृतक राधेश्याम के दो बेटे हैं।

7- 1000+ कट्टरपंथियों का हिंदुओं पर हमला

महाराष्ट्र के नागपुर में 17 मार्च 2025 को महल इलाके में 1000 से ज्यादा मुस्लिम भीड़ ने हिंदुओं पर हमला किया। कुरान फाड़ने की अफवाह पर फहीम खान और अन्य ने 40 गाड़ियाँ जला दीं। पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में हिंदुओं के घरों, दुकानों, गाड़ियों को निशाना बनाकर हमला किया गया था।

8- हिंदू प्रोफेसर को बंधक बनाया

बांग्लादेश के ढाका में 16 मार्च 2025 को मेडिकल यूनिवर्सिटी में डॉ. अनिंदिता दत्ता को बीएनपी छात्रों ने बंधक बनाया। उनके पिता अवामी लीग के सांसद रहे, इसलिए उन्हें निशाना बनाया गया। धमकियाँ भी दी गईं। उन्हें छुड़ाने के लिए सेना को भी बुलाना पड़ा था।

9- मामूली बहस पर हिंदू की हत्या

मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट में 16 मार्च 2025 को हमद अंसारी और उसकी बीवी ने ओम प्रकाश शर्मा (40) को सीमेंट ब्लॉक से मार डाला। गाड़ी लापरवाही से चलाने की बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

10- भारत की जीत के जश्न पर हमला

मध्य प्रदेश के इंदौर में 9 मार्च 2025 को चैंपियंस ट्रॉफी जीत का जश्न मना रहे हिंदुओं पर सोहेल और एजाज की अगुवाई में भीड़ ने हमला किया। दुकानों और गाड़ियों में आग लगाई गई। पुलिस ने कई हमलावरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने रासुका भी लगाई है।

11- हिंदू युवक की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के गाजीपुर में 9 मार्च 2025 को नसीम और तारिक ने रोहित चावड़ा (32) को गोली मार दी। नशे के धंधे का विरोध करने पर ये हत्या हुई। दोनों हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

12- हिंदू युवक पर चाकू से हमला

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 3 मार्च 2025 को शोएब ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर चाकू से हमला किया। उसकी गर्दन पर गहरी चोट लगी। पुलिस ने शोएब को गिरफ्तार कर लिया।

13- पटाखों पर हिंदुओं पर हमला

गुजरात में 2 मार्च 2025 को हिंदुओं पर हमला हुआ। द्वारका के खंभालिया इलाके में स्थित श्रीनाथजी हवेली में पटाखे फोड़ने पर मकसूद, तौसीफ और मोइन ने हिंदुओं पर लाठियों से हमला किया। तीन लोग घायल हुए, चारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हिंदू लड़कियों से दुष्कर्म और हत्या (लव जिहाद)

14- नाबालिग का अपहरण और गैंगरेप

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नदीम ने एक नाबालिग हिंदू लड़की को अगवा कर अपने दोस्त के साथ मिलकर रेप किया। उसे नशीला पदार्थ खिलाया गया और बदहवास छोड़ दिया गया। नदीम पकड़ा गया। ये घटनाक्रम 24 मार्च 2025 को प्रकाश में आया।

15- हिंदू लड़की का अपहरण और बलात्कार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में कुर्बान (23) ने एक हिंदू लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ये खबर 26 मार्च 2025 को सामने आई, जबकि घटनाक्रम 5 मार्च 2025 का है।

16- दोस्ती में फंसाकर गैंगरेप

गाजियाबाद के मोदीनगर में इस्राइल और अशरफ ने 17 साल की हिंदू लड़की को इंस्टाग्राम पर फँसाया। उसे कब्रिस्तान ले जाकर रेप किया और पीटा। दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। ये घटनाक्रम 24 मार्च 2025 को प्रकाश में आया।

17- नाबालिग को फँसाकर फरार

उत्तर प्रदेश के मऊ में युसूफ ने 16 साल की हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फँसाकर भगा लिया। पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर युसूफ को पकड़ लिया। परिवार ने शिकायत दर्ज की थी। ये घटनाक्रम 23 मार्च 2025 को सामने आया।

18- 3 मुस्लिम युवकों ने किया गैंगरेप

बांग्लादेश के बारीसाल में 22 मार्च 2025 को रफीकुल इस्लाम, मोहम्मद सुमन और स्वाधीन ने एक हिंदू किशोरी से दुकान में रेप किया। रफीकुल पकड़ा गया, बाकी फरार हैं। पुलिस जाँच कर रही है।

19- हिंदू बनकर शादी और धोखा

देहरादून में नदीम ने खुद को नवीन बताकर एक हिंदू लड़की से शादी की। फर्जी दस्तावेज बनाए और गवाह खरीदे। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उसे पकड़ा गया। ये घटनाक्रम 20 मार्च 2025 को सामने आया, जिसके बाद लोगों ने देहरादून में हंगामा भी किया था।

20- हिंदू लड़की को भगाकर धमकी

उत्तर प्रदेश के बरेली में 21 मार्च 2025 को तरबेज ने एक हिंदू लड़की को जेवरात मँगवाकर भगा लिया। फिर परिवार को धमकी दी कि पुलिस में गए तो लड़की के टुकड़े कर देगा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

21- लव जिहाद में हिंदू लड़की की हत्या

दिल्ली के सीमापुरी में 12 मार्च 2025 को आसिफ ने कोमल को फँसाकर उसका शोषण किया। शादी से इनकार करने पर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

22- हिंदू युवती की संदिग्ध हत्या

मध्य प्रदेश के विदिशा में 18 मार्च 2025 को 19 साल की हिंदू लड़की का शव फंदे पर लटका मिला। भाई का कहना है कि मुबारक खान ने रेप के बाद हत्या कर दी थी। इस मामले की पुलिस जाँच कर रही हैं।

23- अपहरण कर 2 दिन तक गैंगरेप

राजस्थान के अजमेर में रेहान खान और इमरान अली ने 14 साल की हिंदू छात्रा को अगवा कर 2 दिन तक रेप किया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। पीड़िता 8वीं कक्षा की थी। ये घटनाक्रम 16 मार्च 2025 को सामने आया।

24- बिहार में 80 साल की महिला से गैंगरेप

बिहार के गोपालगंज में 14 मार्च 2025 को सैय्यद अली और 6 अन्य ने 80 साल की हिंदू महिला से गैंगरेप किया। उसकी आँखें फोड़ने की कोशिश की और मरा समझकर छोड़ दिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

25- धर्म परिवर्तन से इनकार पर हत्या

उत्तर प्रदेश के संभल में जीशान और रियाज ने नर्स निकिता को धर्म बदलने का दबाव डाला। इनकार करने पर छत से गिराकर मार डाला। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये घटनाक्रम 11 मार्च 2025 को सामने आया।

26- रिश्ता तोड़ने पर किया रेप, जान से मार डाला

पंजाब के मोहाली में सुल्तान मोहम्मद ने मिताली को रेप के बाद मार डाला। शव को नाले में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने सुल्तान मोहम्मद और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। ये घटनाक्रम 7 मार्च 2025 को सामने आया।

27- शादी का दबाव बनाने पर हत्या

कर्नाटक के हावेरी में नयाज ने स्वाती से रेप किया और शादी का दबाव बनाने पर उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना का पर्दाफाश 6 मार्च 2025 को हुआ।

हिंदू लड़कियों के खिलाफ अन्य अपराध

28- लव जिहाद में अशरफ ने नर्क बनाई जिंदगी

उत्तर प्रदेश के बस्ती में अशरफ नाम के ड्राइवर ने हिंदू परिवार की लड़की के साथ लव जिहाद किया। पहले रेप करके उसे चुप कराया, फिर उसे गहनों, नकदी समेत लेकर फरार हो गया। तीन बार गर्भपात भी कराया। ये मामला 28 मार्च 2025 को सामने आया।

29- हिंदू छात्राओं से छेड़छाड़

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में स्कूल के हेडमास्टर मो. रउफ ने 19 हिंदू छात्राओं से छेड़छाड़ की। इस मामले में 9 छात्राओं ने शिकायत की थी, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। ये पूरा मामला 24 मार्च 2025 को सामने आया।

30- नाबालिग को बेचने का धंधा

झारखंड के साहिबगंज में खालिक अंसारी नाबालिग लड़कियों को दिल्ली बेच रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर एक लड़की को छुड़ाया। ये मामला 16 मार्च 2025 को प्रकाश में आया और मीडिया की सुर्खियों में रहा।

31- छेड़छाड़ का विरोध करने पर हिंदू परिवार पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोनीश और अरीश ने नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर 10 लोगों ने पीड़ित परिवार पर ही हमला कर दिया। उन्होंने गर्म तेल डाल दिया। पुलिस ने बाद में आरोपितों के खिलाफ केस कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये घटनाक्रम 20 मार्च 2025 को सामने आया।

हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण

32- नाबालिग हिंदू का जबरन खतना

मुजफ्फरनगर में इमरान और नूर अली ने 15 साल के हिंदू लड़के को डराकर धर्म बदलवाया और खतना कराया। उसे सऊदी भेजने की बात कही। ये घटनाक्रम 27 मार्च 2025 को सामने आया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

33- महिला और बच्ची पर धर्मांतरण का दबाव

भोपाल में माजिद ने अपनी हिंदू बीवी और बेटी पर धर्म बदलने का दबाव डाला। वो अलग रहता था, इसके बाद भी धमकी देकर धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा था। ये घटनाक्रम 16 मार्च 2025 को सामने आया।

34- नाबालिग को रोजा और नमाज के लिए उकसाया

झाँसी में शहनाज को पुलिस ने उसके साथी के साथ 12 मार्च 2025 को गिरफ्तार कर लिया। शहनाज ने 16 साल की हिंदू लड़की को रोजा रखने और नमाज पढ़ने के लिए बहकाया।

35- हिंदू लड़की का अपहरण और धर्मांतरण

बांग्लादेश के ठाकुरगाँव में 17 साल की श्राबनी सेन को अगवा कर इस्लाम कबूल करवाया गया। उसे ढाका के मदरसे में रखा गया। ये घटनाक्रम 18 मार्च 2025 को सामने आया।

36- हिंदू युवक का जबरन निकाह

फतेहपुर में आजम खान और 3 अन्य ने एक हिंदू युवक को बंधक बनाकर धर्म बदलवाया और निकाह कराया। पुलिस ने चारों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ये घटनाक्रम रमजान के पहले ही दिन 1 मार्च 2025 का है।

37- हिंदू लड़के को जंजीरों में बाँधा

मध्य प्रदेश के खंडवा में रऊफ ने एक हिंदू विधवा से शादी की और उसके 17 साल के बेटे को धर्म बदलने के लिए जंजीरों से बाँधा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। ये घटनाक्रम 5 मार्च 2025 को सामने आया।

हिंदू मंदिरों पर हमला

38- कर्नाटक में मंदिर पर पथराव

19 मार्च 2025 को कर्नाटक के बेलगावी में याशिर ने अश्वत्थामा मंदिर पर पत्थर फेंके। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा। कोई वजह नहीं बताई गई, बल्कि ये बताया गया कि याशिर को मंदिर को देखकर गुस्सा आता था।

39- मंदिर में आगजनी, मूर्ति तोड़ी

पश्चिम बंगाल के दक्षिण परगना में शेख इंदू ने शीतला मंदिर में आग लगा दी। मूर्ति तोड़ी गई। 7 मार्च 2025 को लोगों ने उसे पुलिस को दिया। पुलिस ने उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ करार दिया।

40- होली पर मंदिर पर हमला

14 मार्च 2025 को बांग्लादेश के लक्ष्मीपुर में नकाबपोशों ने महामाया मंदिर पर हमला कर मूर्ति तोड़ दी। सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड हुई। इसके बावजूद पुलिस ने क्या कार्रवाई की, ये पता नहीं चल पाया है।

41- मंगला जुलूस पर पत्थरबाजी

झारखंड के हजारीबाग में 25 मार्च 2025 को जामा मस्जिद के पास मंगला जुलूस पर मुस्लिम भीड़ ने पत्थर फेंके। गानों पर विवाद के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

होली पर हमले

42- होली पर हिंदुओं पर हमला

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में मुस्लिम भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर हिंदुओं पर हमला कर दिया। 15 मार्च 2025 को वायरल हुए वीडियो में हिंदुओं को मुस्लिमों ने धमकियाँ दी।

43- होली मनाने पर हमला

14 मार्च 2025 को एटा में शम्शाद, मुश्ताक और इमरान पर उनके ही समुदाय के लोगों यानी मुस्लिमों ने ही हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें गाँव से निकालने की धमकी दी।

44- काशी विद्यापीठ में पथराव

11 मार्च 2025 को वाराणसी के काशी विद्यापीठ में होली समारोह पर बाहरी लोगों ने पथराव किया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक बवाल चला। कई लोग पथराव में घायल हो गए।

45- होली पर पत्थरबाजी

होली के दिन 14 मार्च 2025 को बिहार के बाढ़ में दो पक्षों में होली के दौरान पत्थरबाजी हुई। पुलिस पर भी हमला हुआ।

46- डीजे पर हमला और धमकी

14 मार्च 2025 को उन्नाव में मोहम्मद आरिफ ने अजय के घर में घुसकर डीजे बंद करने को कहा और जान से मारने की धमकी दी। मना करने पर जमकर पिटाई की।

47- होली पर हमला

14 मार्च 2025 को शाहगंज में मुस्लिम पक्ष ने घाट पर होली मनाने का विरोध कर हिंदुओं पर हमला किया। पुलिस ने कुछ हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

48- जुलूस पर बोतल बम से हमला

14 मार्च 2025 को झारखंड के गिरिडीह में मुस्लिम भीड़ ने होली जुलूस पर पत्थर और बोतल बम फेंके। दुकानों और गाड़ियों में आग लगाई।

49- लुधियाना में डीजे पर पत्थरबाजी

पंजाब में 14 मार्च 2025 को लुधियाना में मस्जिद के सामने डीजे बजाने पर मुस्लिम भीड़ ने पत्थर फेंके। पुलिस सीसीटीवी से अपराधियों की पहचान करने में जुटी थी।

50- होली पर धमकी

उत्तर प्रदेश के बरेली में अयान, सलमान और अन्य ने हिंदुओं को होली न मनाने की धमकी दी। पुलिस ने 6 पर केस दर्ज किया था।

51- AMU में होली पर हंगामा

3 मार्च 2025 को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों को होली की इजाजत नहीं मिली। विरोध के बाद 13-14 मार्च को अनुमति दी गई।

52- पानी के गुब्बारे पर हमला

12 मार्च 2025 को जोधपुर में मुस्लिम भीड़ ने पानी का गुब्बारा लगने पर एक दलित लड़के को बुरी तरह पीटा। सिर में चाबी धँस गई। वो बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद इलाके में तनाव भी फैला था।

53- ‘जय श्री राम’ पर हमला

15 मार्च 2025 को बीरभूम में मुस्लिम भीड़ ने होली के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर हिंदुओं पर हमला किया। वीडियो वायरल हुआ।

मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपराध

54- बीवी ने पैसे माँगे तो पिटाई

जम्मू-कश्मीर के कोट बलवाल में एक मुस्लिम शख्स ने अपनी पत्नी को पैसे माँगने पर डंडे से पीटा। बेटी ने उसे बचाने के लिए हल्ला मचाया और लोगों ने पुलिस को बुलाया, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ये घटनाक्रम 19 मार्च 2025 को सामने आया।

बच्चों के खिलाफ अपराध

55- 2 मासूम बच्चियों की हत्या

महाराष्ट्र में 25 मार्च 2025 को नवी मुंबई में मोहम्मद अंसारी ने 2 और 10 महीने की हिंदू बच्चियों की हत्या कर शव छिपा दिए। पुलिस ने 24 घंटे में उसे पकड़ा।

56- हिंदू बच्चियों से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में 23 मार्च 2025 को हाथरस में बोबी कुरैशी ने 8 साल की 2 हिंदू बच्चियों से रेप किया। पुलिस ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।

57- नाबालिग को भगाकर ले गया इमाम

उत्तर प्रदेश में 15 मार्च 2025 को रामपुर में मस्जिद का इमाम अब्दुल हफीज एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया। पुलिस ने उसके चाचा और बहनोई पर भी केस दर्ज किया।

58- 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म

15 मार्च 2025 को हाथरस में अमन ने 7 साल की हिंदू बच्ची को अगवाकर रेप किया। उसे बेहोश छोड़कर भागा। पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़ा।

59- नाबालिग से बलात्कार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में शफीक अली ने 10 मार्च 2025 को पड़ोस की नाबालिग से रेप किया। पुलिस ने उसे अगले दिन उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

60- हिंदू बच्ची का धर्मांतरण

4 मार्च 2025 को मध्य प्रदेश के सागर में शबाना ने एक मृत हिंदू महिला की ढाई महीने की बच्ची चुराकर उसका नाम फातिमा रखा। पुलिस ने बच्ची छुड़ाई। शबाना ने बच्ची का धर्मांतरण भी कराया।

61- छात्रा से बलात्कार का प्रयास

बांग्लादेश के रंगपुर में शिक्षक सैफुल इस्लाम ने 12 साल की छात्रा से रेप की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। ये घटनाक्रम 7 मार्च 2025 को सामने आया।

62- नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दुकानदार रफीक ने 15 साल की हिंदू लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। भीड़ ने हंगामा किया और मस्जिद को भी घेर लिया। इस दौरान लोगों ने हाइवे को जाम करके प्रदर्शन किया। ये घटनाक्रम 10 मार्च 2025 को सामने आया।

63- उत्तर प्रदेश में कानपुर में 13 साल के लड़के की हत्या

6 मार्च 2025 को कानपुर में अजहर और नजर अली ने 13 साल के लड़के से कुकर्म कर हत्या की। शव कुएँ में फेंका। दोनों पकड़े गए। इस मामले में हत्यारोपी ने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड उससे रमजान में संबंध नहीं बनाती, इसलिए उसने ऐसा किया।

मुस्लिमों द्वारा मुस्लिमों की हत्या

64- ‘भाई’ कहने पर हत्या

बिहार में 25 मार्च 2025 को मधुबनी के मोहम्मद शाहनवाज ने मोहम्मद दिलकश (17) को ‘भाई’ कहने पर चाकू मारकर मार डाला। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

65- रील पर कमेंट को लेकर हत्या

उत्तर प्रदेश में 3 मार्च 2025 को अलीगढ़ में अयान, शोएब, मजहर और फराज ने मोहम्मद कैफ को व्हाट्सएप रील पर कमेंट के लिए चाकू मारकर मार डाला। चारों पकड़े गए।

66- युवती की हत्या और शव लटकाया

रमजान की शुरुआत में ही 2 मार्च 2025 को बिहार के पूर्वी चंपारण में मोबस्सिर खान ने अपनी बीवी सबूतरा खातून की हत्या कर शव लटका दिया। भाई का कहना है ससुरालवालों ने ऐसा किया।

इस्लामिक जिहाद

67- जागरण में थूककर रोटी बनाने की घटना

उत्तर प्रदेश में 25 मार्च 2025 को गाजियाबाद में शावेज जागरण में थूककर रोटी बनाते पकड़ा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। शावेज को जागरण में ही हिंदू लोगों ने पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया था।

68- होटल में थूककर रोटी बना रहा था इसरार

उत्तर प्रदेश में 16 मार्च 2025 को गाजियाबाद के मुरादनगर में इसरार होटल में थूककर रोटी बनाते वायरल हुआ। पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

69- फैक्ट्री में पाकिस्तान के समर्थक में नारे

कर्नाटक में 19 मार्च 2025 को बेंगलुरु में हैमद हुसैन और सादिक ने फैक्ट्री की दीवारों पर पाकिस्तान समर्थक नारे लिखे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

70- रेल को पटरी से उतारने की साजिश

उत्तर प्रदेश में 1 मार्च 2025 को हरदोई में इबादुल्लाह (15) और अनवारुल (16) ने ट्रैक पर बोल्ट रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

सिंधु जल समझौता निलंबित, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अधिकारियों को देश-निकाला, अटारी सीमा बंद: पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारत

भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबावों की परवाह किए बिना इतिहास में हुए भूलों को सुधारने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सिंधु जल समझौता निलंबित।

‘ये PM को सन्देश – मुस्लिम कमजोर महसूस कर रहे’: रॉबर्ट वाड्रा ने 28 शवों के ऊपर सेंकी ‘हिंदुत्व’ से घृणा की रोटी, पहलगाम...

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि आईडी देखना और उसके बाद लोगों को मार देना असल में प्रधानमंत्री को एक संदेश है कि मुस्लिम कमजोर महसूस कर रहे हैं।
- विज्ञापन -