Homeदेश-समाज'सुशांत ने नहीं की थी आत्महत्या, उनकी हत्या हुई थी' : जिस अस्पताल में...

‘सुशांत ने नहीं की थी आत्महत्या, उनकी हत्या हुई थी’ : जिस अस्पताल में हुआ था SSR का पोस्टमार्टम उसके कर्मचारी ने किया खुलासा, बताया- हाथ में थे चोट के निशान

अस्पताल के कर्मचारी रूपकुमार शाह ने कहा, “सुशांत एक महान कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्म में अभिनय किया था और अगर वो आत्महत्या करते तो हम उनकी शव को सही से हैंडल कर लेते। आखिर एक आदमी कैसे अपने हाथों पर मारकर खुद को लटका सकता है।”

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में कूपर अस्पताल के एक कर्मचारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। कर्मचारी का दावा है कि वो सुशांत के पोस्टमार्टम के समय उसी जगह मौजूद था और जैसा कि उसने देखा उससे पता चल रहा था कि वो आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

टीवी 9 मराठी को दिए इंटरव्यू में कूपर अस्पताल के कर्मचारी रूपकुमार शाह ने कहा, “हत्या और आत्महत्या में बहुत फर्क होता है। शव देखने के तुरंत बाद पता चल जाता है वो हत्या है या आत्महत्या है। सुशांत के गले में निशान थे। वह बिलकुल हत्या जैसा लग रहा था। बॉडी को मुक्के मारे गए थे, उस पर चोट के निशान थे। जो आदमी आत्महत्या करता है उसे चहरे पर पंच के निशान नहीं होते जैसे कि सुशांत के चेहरे पर थे।”

सुशांत की आत्महत्या पर सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने कहा, “सुशांत एक महान कलाकार थे। उन्होंने कई फिल्म में अभिनय किया था और अगर वो आत्महत्या करते तो हम उनकी शव को सही से हैंडल कर लेते। आखिर एक आदमी कैसे अपने हाथों पर मारकर खुद को लटका सकता है।”

बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत संदिग्ध हालातों में अपने घर में मृत पाए गए थे। बांद्रा स्थित उनका घर में उनका शव मिलने के बाद बॉलीवुड गैंग पर एक बड़ा सवाल हो गया था। तमाम लोगों ने इसे हत्या बताते हुए जाँच की माँग उठाई थी। इस मामले में सुशांत के परिजनों की शिकायत पर रिया चक्रवर्ती पर सवाल खड़े हुए। छानबीन में सामने आया था कि कैसे रिया और उनका भाी शोवित सुशांत को ड्रग्स देने का काम करते थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -