Saturday, April 27, 2024
Homeदेश-समाजमहिलाओं ने पेड़ से बाँधा, फिर पीट-पीटकर मार दिया: 5 साल की बच्ची से...

महिलाओं ने पेड़ से बाँधा, फिर पीट-पीटकर मार दिया: 5 साल की बच्ची से रेप का था आरोप, हत्या मामले में सजा काटकर आया था बाहर

आरोपित को स्थानीय महिलाओं ने पास के एक गाँव में पकड़ लिया। उसे पेड़ में बाँध कर मारा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पिटाई के बाद उसे सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया था।

त्रिपुरा के धलाई जिले में 5 साल की बच्ची से रेप के एक आरोपित को पीट-पीटकर मार डालने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि महिलाओं के एक समूह ने आरोपित को पेड़ से बाँध कर तब तक मारा जब तक वो मर नहीं गया। मृतक हत्या के एक मामले में हाल ही में 8 साल की सजा काट जेल से बाहर निकला था। घटना 15 मार्च 2022 (मंगलवार) की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की उम्र 46 वर्ष है। उस पर 5 साल की बच्ची को जंगल में ले जाकर रेप का आरोप था। बच्ची अपनी माँ के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम में रात को गई थी। वहाँ से कथित तौर पर आरोपित उसे उठा कर जंगल ले गया और रेप किया। बच्ची की चीखें सुन कर स्थानीय लोग मौके पर पहुँचे। उन्होंने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्ची को अंतिम बार मृतक के साथ देखा गया था। कहा जा रहा है कि बाद में बच्ची ने उसका नाम भी बताया था।

पीड़ित परिवार ने रेप के आरोपित की गिरफ्तारी की माँग को ले कर गंडाचेरा-अमरपुर हाइवे को जाम कर दिया था। इसके बाद रेप आरोपित को स्थानीय महिलाओं ने पास के एक गाँव में पकड़ लिया। उसे पेड़ में बाँध कर मारा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पिटाई के बाद उसे सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिटाई करने के मामले में अब तक 3 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मुताबिक जाँच की जा रही है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

लोकसभा चुनाव 2024: बंगाल में हिंसा के बीच देश भर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न, 61%+ वोटिंग, नॉर्थ ईस्ट में सर्वाधिक डाले गए...

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के 102 गाँवों में पहली बार लोकसभा के लिए मतदान हुआ।

‘इस्लाम में दूसरे का अंग लेना जायज, लेकिन अंगदान हराम’: पाकिस्तानी लड़की के भारत में दिल प्रत्यारोपण पर उठ रहे सवाल, ‘काफिर किडनी’ पर...

पाकिस्तानी लड़की को इतनी जल्दी प्रत्यारोपित करने के लिए दिल मिल जाने पर सोशल मीडिया यूजर ने हैरानी जताते हुए सवाल उठाया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe