Homeदेश-समाजबिहार में चुम्मा लेकर भाग गया बदमाश, फोन पर बात कर रही थी महिला:...

बिहार में चुम्मा लेकर भाग गया बदमाश, फोन पर बात कर रही थी महिला: वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जाँच

पीड़िता जमुई के सदर अस्पताल में साल 2015 से कार्यरत है। घटना के दिन वह अस्पताल के खुले कैम्पस में फोन पर किसी से बात कर रही थी।

सोशल मीडिया पर बिहार के जमुई जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बदमाश एक महिला को जबरन किस (Kiss) कर रहा है। महिला की पहचान स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर हुई है। वीडियो में दिख रहे बदमाश की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना सोमवार (13 मार्च, 2023) की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता जमुई के सदर अस्पताल में साल 2015 से कार्यरत है। घटना के दिन वह अस्पताल के खुले कैम्पस में फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस दौरान एक अज्ञात आरोपित दीवार कूद कर अस्पताल के अंदर घुस गया। यहाँ पहुँच कर उसने पीड़िता को जबरन किस करना शुरू कर दिया। इस अचानक हुई हरकत से पीड़िता चौंक गई और खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। महिला के शोर मचाने पर बदमाश दीवार फाँद कर भाग गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आरोपित ने लाल रंग की शर्ट और नीली जींस पहन रखी थी। पीड़िता ने खुद कैमरे पर आ कर पूरी घटना को बताया। महिला के मुताबिक, उसके शोर मचाने पर जब अस्पताल के अन्य स्टाफ आने लगे तब बदमाश वहाँ से भाग गया था। आगे की कार्रवाई प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए पीड़िता ने FIR दर्ज करवा देने की जानकारी दी। पीड़िता ने अस्पताल की बॉउंड्री काफी नीची होने की जानकारी देते हुए उस जगह को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया है।

महिला ने अस्पताल की बॉउंड्री पर काँटे की बाड़ लगाने की माँग की है। उन्होंने कहा, “मैंने उसका क्या बिगड़ा था। उस उसने मुझे निशाना क्यों बनाया।” वहीं इस मामले में जमुई के पुलिस अधिकारी एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार का कहना है कि FIR दर्ज कर के CCTV फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाश की तलाश की जा रही है। हालाँकि, पुलिस अधिकारी ने इसे पहला मामला बताते हुए महिलाओं की असुरक्षा के आरोपों को नकार दिया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अरुणाचल के सियांग डैम से लेकर मध्यप्रदेश के न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट तक का विरोध क्यों? जानिए प्रदर्शन का विदेशी फंडिंग और पादरी कनेक्शन

देश में हर बड़े विकास प्रोजेक्ट के शुरू होने से पहले ही विरोध शुरू हो जाता है। मध्य प्रदेश में परमाणु ऊर्जा परियोजना, अरुणाचल प्रदेश में सियांग अपर बांध सबका क्यों हो रहा विरोध?

कभी ईद पर तो कभी होली के बाद दंगे, मंदिरों पर पड़ा ताला और छीन लिए गए बिजनेस: जानें कैसे मुरादाबाद में विक्टिम मुस्लिम...

मुरादाबाद की जिस कहानी में मुस्लिमों को विक्टिम बताया जा रहा है असल में वहाँ सबसे ज़्यादा नुकसान में हिंदू ही हैं। हिंदुओं को बहुसंख्यक से अल्पसंख्यक बनाया गया, उनके धंधे छीन लिए गए, उनके पुजारी मार दिए गए और उनके मंदिरों पर ताले जड़ दिए गए।
- विज्ञापन -