Homeदेश-समाजकोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत अचानक से बिगड़ी, ICU में शिफ्ट: लगातार गिर...

कोरोना संक्रमित आजम खान की तबीयत अचानक से बिगड़ी, ICU में शिफ्ट: लगातार गिर रहा ऑक्सीजन लेवल

उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर रहा था जिसकी वजह से उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा है। आजम खान सीतापुर जिला कारागार में बंद थे जहाँ वह कोरोना वायरस संक्रमित हुए थे और तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कल (09 मई) ही सीतापुर से लखनऊ लाया गया था।

लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर के सांसद आजम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर रहा था जिसकी वजह से उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा है। बता दें कि आजम खान सीतापुर जिला कारागार में बंद थे जहाँ वह कोरोना वायरस संक्रमित हुए थे और तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कल (09 मई) ही सीतापुर से लखनऊ लाया गया था।  

आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ ही सीतापुर जिला कारागार में बंद थे। उनके बेटे अब्दुल्ला भी कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार आजम खान को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था जहाँ उन्हें प्रति मिनट 4 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही थी लेकिन ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटता जा रहा था जिससे उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया।

अस्पताल ने सूचना दी है कि अब उन्हें 10 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट के प्रेसर से दी जा रही है। हालाँकि मेदांता में ही भर्ती उनके बेटे अब्दुल्ला की तबीयत स्थिर बताई जा रही है।

सपा सांसद आजम खान बेटे सहित फरवरी 2020 से ही जेल में हैं। हालाँकि उनकी पत्नी भी जेल में थीं लेकिन उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। आजम खान पर रामपुर में अवैध रूप से जमीन पर कब्जा करने और फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप है।  

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला कारागार में बंद अखिलेश सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान 29 अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू ले जाने का निर्णय लिया गया लेकिन आजम खान ने सड़क के रास्ते जाने से साफ इनकार कर दिया था। हालाँकि बाद में तबीयत बिगड़ने पर रविवार (09 मई) को आजम खान लखनऊ के मेदांता अस्पताल जाने के लिए तैयार हो गए थे।  

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -