Homeदेश-समाजपैर फिसलने के बाद 2 बच्चों के साथ नीचे गिरी महिला, ऊपर से गुजर...

पैर फिसलने के बाद 2 बच्चों के साथ नीचे गिरी महिला, ऊपर से गुजर गई ट्रेन: वीडियो में देखिए कैसे तीनों बच गए ज़िंदा

महिला को अपने पति के साथ यह ट्रेन बाढ़ के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से पकड़नी थी। हालाँकि, ट्रेन के आने के समय प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ हो गई। इस कारण से ट्रेन में अधिक संख्या में चढ़ने वालों की भीड़ बढ़ गई।

बिहार के बाढ़ रेलवे स्टेशन पर एक महिला और उसके दो बच्चों की जान एक ट्रेन हादसे में जाते-जाते बची। महिला ट्रेन के नीचे आ गई और पूरी ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई लेकिन वह जीवित बच गई। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के अनुसार, बिहार की राजधानी पटना के एक स्टेशन ‘बाढ़’ पर एक महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ पहुँची। महिला को अपने परिवार सहित बाढ़ से दिल्ली की यात्रा करनी थी। इसके लिए महिला के पति ने भागलपुर से दिल्ली के आनंद विहार तक जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस में शयनयान कोच में आरक्षण करवाया था।

महिला को अपने पति के साथ यह ट्रेन बाढ़ के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से पकड़नी थी। हालाँकि, ट्रेन के आने के समय प्लेटफॉर्म पर अधिक भीड़ हो गई। इस कारण से ट्रेन में अधिक संख्या में चढ़ने वालों की भीड़ बढ़ गई।

जब महिला ने अपने दो बच्चों समेत ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की तो उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच के खाली जगह में गिर गई। उसके साथ उसके दोनों बच्चे भी नीचे पटरी पर गिर गए। हालाँकि, महिला का पति ट्रेन में सामान लेकर चढ़ चुका था।

महिला के गिरने के फ़ौरन बाद ही विक्रमशिला एक्सप्रेस धीमे धीमे बढ़ने लगी। इसको देखकर लोग हल्ला मचाने लगे। महिला का पति भी अपनी पत्नी को नीचे गिरा देखकर ट्रेन से बाहर कूद आया। हालाँकि, महिला ने ट्रेन के गुजरने के दौरान खुद को सुरक्षित कर लिया और उसके नीचे बच्चों के साथ चुपचाप पड़ी रही।

इसी तरह देखते देखते पूरी ट्रेन महिला के ऊपर से निकल गई लेकिन उसके चुपचाप पड़े रहने के कारण उसे कोई चोट नहीं आई। ट्रेन के निकल जाने के बाद महिला और उसके बच्चों को उठाकर रेलवे पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसका भर्ती करवाया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -