Homeदेश-समाजपुलिस की कलाई काटी, लिफ्ट नहीं दी तो काटी ऊँगलियाँ, प्रतिमा में आग लगा...

पुलिस की कलाई काटी, लिफ्ट नहीं दी तो काटी ऊँगलियाँ, प्रतिमा में आग लगा दी: निहंगों पर अब हत्या कर शव टाँगने का आरोप

हरजीत सिंह अपनी कटी हुई कलाई लेकर स्कूटर से खुद ही अस्पताल पहुँचे थे, जहाँ उसे फिर से जोड़ दिया गया। इस हमले में उनकी दूसरी कलाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कथित किसानों के मन से लगता है कानून का डर समाप्त हो गया है। इसका ताजा प्रमाण शुक्रवार को हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर पर देखने को मिला। वहाँ एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर उसे बैरिकेड से लटका दिया गया। इस बर्बर हत्या को अंजाम देने का आरोप निहंग सिखों पर है। निहंगों द्वारा इस तरह की वारदात को पहले भी अंजाम दिया जाता रहा है।

इससे पहले 21 मार्च 2021 महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक बाबा की हत्या के आरोपित को पकड़ने के लिए को पंजाब के तरनतारन गई पुलिस पर निहंगों ने हमले कर दिया था। निहंगों ने कृपाण से हमला कर पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह की कलाई काट डाली थी। इसके बाद हरजीत सिंह अपनी कटी हुई कलाई लेकर स्कूटर से खुद ही अस्पताल पहुँचे थे, जहाँ उसे फिर से जोड़ दिया गया। इस हमले में उनकी दूसरी कलाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। हालाँकि, इसके बाद हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों हमलावर निहंग सिखों को मार गिराया था।

इस घटना के अगले महीने ही निहंगों ने हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया। मामला केवल इतना सा था कि तेज सिंह नामक निहंग सिख ने 31 मार्च की शाम को बलवीर नाम के एक बाइक सवार से श्रीआनंदपुर साहिब जाने के लिए लिफ्ट माँगी। जहाँ निहंग को जाना था वह जगह बाइक चालक के घर से काफी दूर था, जिसकी वजह से उसने मना कर दिया। इससे निहंग सिख इतना नाराज हुआ कि उसने कृपाण से 40 साल के बलवीर की 4 उँगलियाँ काट दीं। धनीराम ने जब बीच-बचाव किया तो उसके सिर पर भी बुरी तरह हमला किया।

इस साल जुलाई में भी निहंग सिखों का उत्पात सामने आया था। इस बार लुधियाना में पीरू बांदा मोहल्ला के पास स्थित एक पब्लिक पार्क में निहंग सिख रमनदीप और उसके साथी सतपाल नवी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की प्रतिमा पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -