Homeराजनीतिसदस्यता अभियान चलाने पर BJP नेत्री फरहीन के शौहर को घर में घुसकर पीटा

सदस्यता अभियान चलाने पर BJP नेत्री फरहीन के शौहर को घर में घुसकर पीटा

फरहीन ने अपने घर में ही पार्टी का दफ्तर बना रखा है। आठ अगस्त की रात वह पति मोहम्मद मोहसिन के साथ दफ्तर में बैठी थीं, तभी मुहल्ले के कुछ लोग आए और मारपीट की।

अलीगढ़ में बीजेपी नेत्री फरहीन मोहसिन के शौहर मोहम्मद मोहसिन को कुछ बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा। बताया जाता है कि फरहीन द्वारा बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाए जाने से नाराज मुहल्ले के ही कुछ लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। फरहीन भाजपा की अल्पसंख्यक मोर्चा की महानगर मंत्री हैं। बकौल फरहीन, हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मुसलमानों को भाजपा का सदस्य नहीं बनाने की चेतावनी भी दी।

दैनिक जागरण में छपी ख़बर

फरहीन मोहसिन ने समाचार एजेंसी ANI को बताया, “मुझे जान से मारने की धमकी दी गई और काम रोकने को कहा गया है। इसी के चलते मेरे शौहर की जमकर पिटाई कर दी गई।”

अलीगढ़ (सिटी) के एडिशनल एसपी अभिषेक ने बताया, “फरहीन मोहसिन ने बीजेपी का सदस्यता अभियान चलाने पर कुछ लोगों द्वारा धमकी देने और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। मामला दर्ज कर ज़रूरी कार्रवाई की जा रही है।”   

दैनिक जागरण में प्रकाशित खबर के अनुसार फरहीन ने अपने घर में ही पार्टी का दफ्तर बना रखा है। आठ अगस्त की रात वह पति मोहम्मद मोहसिन के साथ दफ्तर में बैठी थीं, तभी मुहल्ले के आमिर, रिजवान चाहत, अल्तमस और फराज वहॉं पहुॅंचे। इनलोगों ने धमकाते हुए 25 हजार रुपए मॉंगे। कुछ देर बाद वे दोबारा 10 लोगों के साथ लौटे और मोहसिन के साथ मारपीट की।

ग़ौरतलब है कि बीजेपी ने सदस्यता अभियान 9 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। अब 20 अगस्त तक सदस्यता अभियान चलेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि संसद सत्र की वजह से सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में सांसद हिस्सा नहीं ले पा रहे थे, इसलिए इसको बढ़ाने का फ़ैसला किया गया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

क्या भारत की राजनीति पहली बार पूरी तरह ‘हिन्दू-केंद्रित’ हो गई है?

क्या भारत की राजनीति का सबसे बड़ा बदलाव चुनावी नतीजों में नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस के केंद्र में हुआ है? PM मोदी मजबूत हों या कमजोर, सत्ता में BJP रहे या विपक्ष आए, क्या हिन्दू पहचान और हिन्दू समाज से जुड़े सवाल अब भारतीय राजनीति के केंद्रीय विमर्श का हिस्सा बन चुके हैं?

कुएँ में कूदने की जगह नहीं बची तो रोने लगीं हिंदू महिलाएँ: जानिए- 1947 में रावलपिंडी के तोहा खालसा में 90 हिंदू-सिख महिलाओं ने...

जानिए 1947 के रावलपिंडी दंगों में तोहा खालसा की 93 हिंदू महिलाओं के कुएँ में एक साथ कूदकर जान देने की दर्दनाक कहानी।
- विज्ञापन -