Homeराजनीति'हम तुम्हारी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे' - BJP के नेताओं को कॉन्ग्रेस...

‘हम तुम्हारी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे’ – BJP के नेताओं को कॉन्ग्रेस MLA ने दी सरेआम धमकी

"जिस दिन कॉन्ग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उँगली उठाने का प्रयास किया, उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास किया, मैं इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूँ, हम उसकी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे।"

मध्य प्रदेश में कॉन्ग्रेस विधायक विजय चौरे ने सार्वजनिक रूप से भाजपा के लोगों को उनकी खाल नोच डालने की धमकी दी। छिंदवाड़ा के सौसर में कॉन्ग्रेस विधायक ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये धमकी दी। अपनी पार्टी का गुणगान करने के बाद उन्होंने भाजपा का नाम लेकर कहा, “जिस दिन कॉन्ग्रेस के किसी कार्यकर्ता पर उँगली उठाने का प्रयास किया, उसके बाल को हाथ लगाने का प्रयास किया, मैं इस मंच से सार्वजनिक रूप से कहता हूँ, हम उसकी खाल नोचने में कसर नहीं छोड़ेंगे।”

न्यूज़ एजेंसी ANI द्वारा ट्वीट किए गए विडियो में विजय चौरे को कहते सुना जा सकता है कि एक साल हुआ कॉन्ग्रेस की सरकार बने और कमलनाथ को मुख्यमंत्री बने। उस एक साल में कॉन्ग्रेस की कई उपलब्धियाँ हैं। विधायक, सांसद, प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ बोलने का उनके पास (भाजपा) कोई मुद्दा नहीं है। एक साल की उपलब्धियाँ आप सब और कार्यकर्ताओं के सामने हैं।

कॉन्ग्रेस विधायक को इस वीडियो में भाजपा पर आरोप लगाते हुए भी सुना जा सकता है। वे कहते हैं, “किसी न किसी प्रकार से सौहार्द्रपूर्ण और शांतिपूर्ण अवसर और माहौल को खराब करने का काम भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने 5-7 दिनों में किया। काफी हद तक उन्होंने बदनाम करने की कोशिश की। कॉन्ग्रेस के विधायक, सांसद और मुख्यमंत्री-सरकार को घेरने का काम किया।”

वे बीजेपी को ललकारते हुए कहते हैं, “भाजपा के लोगों हम हर चीज के लिए तैयार हैं। हम कॉन्ग्रेस के लोग हैं। बेईमानी, चोरी, लूट-घसोट, जुआ-शराब और अवैध कारोबार में हम लिप्त नहीं हैं। ये सारे काम आप करोगे और बदनाम कॉन्ग्रेस को करोगे। कॉन्ग्रेस का कोई भी माई का लाल ये बर्दाश्त नहीं करेगा, ये ध्यान में रखना।”

गौरतलब है कि कॉन्ग्रेस विधायक ने जहाँ से भाजपा के लोगों को ये धमकी दी, वहाँ पर भीड़ का जमावड़ा था और ध्यान देने वाली बात है कि जिस पार्टी के विधायक ने बयान दिया है, आज उसी पार्टी से तंग आकर उनके ही राज्य में एक महिला प्रोफेसर ने अपने बाल मुंडवा लिए हैं।

’15 करोड़ हैं… लेकिन 100 करोड़ पर भारी हैं, याद रख लेना ये बात’ – ओवैसी के मंच से हिंदुओं को खुली चुनौती

राजस्थान में दलित के साथ हैवानियत: प्राइवेट पार्ट्स में पेट्रोल, स्क्रू डाइवर भी घुसाया – रोंगटे खड़े करने वाला Video

सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी से जल्द छीनी जाएगी भारत की नागरिकता- सुब्रमण्यम स्वामी

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

मैन्युफैक्चरिंग से सॉफ्ट पावर तक… क्या है ‘शक्ति की सप्तधारा’? PM मोदी ने लाल किले से दिया विकसित भारत का नया विजन, जानें- 7...

‘शक्ति की सप्तधारा’ क्या है? PM मोदी के इस विजन में भारत की मैन्युफैक्चरिंग, खेती, AI, 6G, रक्षा, ग्रीन इकॉनमी और सॉफ्ट पावर को लेकर क्या लक्ष्य हैं, समझिए।

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।
- विज्ञापन -