Homeराजनीति'कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें बनवाऊँगा': 'तालिबानी सोच' वाले कॉन्ग्रेस MLA...

‘कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें बनवाऊँगा’: ‘तालिबानी सोच’ वाले कॉन्ग्रेस MLA डॉ इरफ़ान अंसारी की विवादित टिप्पणी

उन्होंने दावा किया कि जल्द ही 14 विश्व स्तरीय सड़कों के निर्माण का कार्य राज्य सरकार शुरू करवाने वाली है।

जामताड़ा के कॉन्ग्रेस विधायक डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि फिल्म अदाकारा कंगना रनौत के गाल से भी चिकनी सड़कें वो बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की सड़क पर अब न सिर्फ आदिवासी बच्चे और युवा वर्ग चलेंगे, बलि व्यवसायी भी उपयोग के लिए लाएँगे। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही 14 विश्व स्तरीय सड़कों के निर्माण का कार्य राज्य सरकार शुरू करवाने वाली है।

बता दें झारखंड की गठबंधन सरकार में ‘झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)’ के साथ-साथ कॉन्ग्रेस भी साझीदार है। डॉक्टर इरफ़ान अंसारी ने दावा किया है कि अच्छी सड़कें बन जाएँगी तो जामताड़ा के लोगों को न तो धूल फाँकनी पड़ेंगी और न ही गड्ढों का सामना करना पड़ेगा। विवादित टिप्पणियों के लिए कुख्यात रहे डॉक्टर इरफ़ान अंसारी इससे पहले कोरोना दिशानिर्देशों के खिलाफ लोगों को भड़काते हुए मास्क लगाने के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी की थी

नवंबर 2021 में राजस्थान के ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा था कि हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई हैं, इसीलिए कैटरीना कैफ के गाल जैसे सड़कें बननी चाहिए। दरअसल, झुंझनूं के कॉन्ग्रेस नेता मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गाँव पहुँचे हुए थे, जहाँ उन्होंने ये बयान दिया था। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने तब मंत्रिमंडल फेरबदल किया था, जिसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। गाँव पहुँचे राजेंद्र सिंह गुढ़ा से आम लोगों ने वहाँ की खराब सड़कों को लेकर शिकायत की थी।

सितंबर 2021 में एक और विवादित बयान देते हुए प्रदेश कॉन्ग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इरफ़ान अंसारी ने कहा था, “अमेरिकी वहाँ जाकर अफगानिस्तान और तालिबान के साथ ज्यादती कर रहे थे। माँ-बहन, बच्चों तक को तंग कर रहे थे। इसी के खिलाफ यह लड़ाई है। जो कुछ फैलाया जा रहा है, वह गलत है। अगर किसी भी जनता पर जुल्म होगा तो वो उसका समर्थन करेंगे। तालिबान ने अमेरिका को अफगानिस्तान से खदेड़ कर शानदार काम किया है।” भाजपा ने तब इसे ‘तालिबानी सोच’ करार दिया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -