Saturday, April 27, 2024
Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयगोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: त्योहार मना रही भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 29 लोगों...

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका: त्योहार मना रही भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 29 लोगों को गोली लगने की खबर

बता दें कि अमेरिका में ‘गन कल्चर’ के चलते फायरिंग की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। इससे पहले इसी साल 28 अप्रैल 2023 को अमेरिका के टेक्सास प्रांत के क्लीवलैंड में हुई फायरिंग में 8 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी की घटना से दहल उठा। यहाँ के शिकागो शहर में एक व्यक्ति ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 19 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना रविवार (18 जून, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना शिकागो के विलोब्रुक में स्थित एक शॉपिंग मॉल की पार्किंग में हुई। डुपेज काउंटी शेरिफ ऑफिस के उपाध्यक्ष एरिक स्वानसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि यहाँ मौजूद कर्मचारियों ने कई गोलियाँ चलने की आवाज सुनी। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पीड़ितों की शुरुआत रिपोर्ट से पता चला है कि कम से कम 20 लोगों को गोली लगी थी। इनमें से एक की मौत हो गई।

स्वानसन ने यह भी कहा है कि गोलीबारी क्यों हुई, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आ पाई है। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में 29 लोगों को गोली लगने की बात भी कही जा रही है।

बताया जा रहा है कि शॉपिंग मॉल की पार्किंग में जुनेहवें त्यौहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी दौरान किसी ने गोलीबारी कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा है, “पहले तो हमने सिर्फ गोलियों की आवाज सुनी। लेकिन फिर लगातार गोलियाँ चलती जा रहीं थीं। इसके बाद हमने तेजी से भागना शुरू किया। गोलियों के बीच हम सभी पागलों की तरह भाग रहे थे।”

इस घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में चारों ओर सब कुछ अस्त-व्यस्त देखा जा सकता है।

बता दें कि अमेरिका में ‘गन कल्चर’ के चलते फायरिंग की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। इससे पहले इसी साल 28 अप्रैल 2023 को अमेरिका के टेक्सास प्रांत के क्लीवलैंड में हुई फायरिंग में 8 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा, 7 मई 2023 को टेक्सास में ही गोलीबारी हुई थी। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।

वहीं, फरवरी में टेनेसी राज्य के मिसिसिपी के ग्रामीण इलाके अर्काबुतला काउंटी में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। आरोपित ने पहले अपनी पूर्व पत्नी की हत्या की इसके बाद अपने सौतेले पिता और उनके घर पर मौजूद एक महिला की हत्या कर दी। इसके बाद उसने चर्च के पास 2 और लोगों की हत्या कर दी थी।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 21-22 जनवरी 2023 की रात मास शूटिंग की घटना में 10 लोगों की मौत हो गई थी। मोंटेरी पार्क इलाके में चीनी नववर्ष को लेकर जश्न मनाया जा रहा था, तभी एक हमलावर ने आंधाधुन गोलियाँ चला दीं। नवंबर 2022 में वर्जीनिया के वालमार्ट के एक स्टोर में हुई फायरिंग में 10 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके पहले टेक्सास में 18 साल एक युवक ने AK-47 से अपनी दादी को गोली मारी। फिर स्कूल पहुँचकर अंधाधुंध फायरिंग की। अमेरिका को हिला देने वाली यह घटना 24 मई 2022 को हुई थी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। अमेरिका में मास शूटिंग जैसी घटनाओं के पिछे यहाँ के गन कल्चर को दोषी ठहराया जाता रहा है। जिसे बदलने के लिए खास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-राम कहने पर मुँह में डाल दी लाठी, छाती में गोली मार सड़क पर घसीटी लाश: कारसेवक कमलाकांत पांडेय, मुलायम सरकार में छीना गया...

जानिए 1990 में बलिदान हुए कारसेवक कमलाकांत के बारे में जिनकी पत्नी का 'मंगलसूत्र' अयोध्या में सिर्फ राम-राम कहने पर नोच लिया गया था

जेल में रहते हुए चुनाव लड़ सकते हैं कैदी, लेकिन नहीं डाल सकते वोट: आखिर ऐसा क्यों? जानिए क्या कहता है कानून

लोगों का कहना है कि जब जेल में रहते हुए चुनाव लड़ सकता है तो जेल में रहते हुए वोट क्यों नहीं डाल सकता है। इसको लेकर अपने-अपने नियम हैं।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
282,677FollowersFollow
417,000SubscribersSubscribe