Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीय10000 कर्मचारियों की छँटनी करेगा मेटा, इससे पहले 11000 की कर दी थी छुट्टी:...

10000 कर्मचारियों की छँटनी करेगा मेटा, इससे पहले 11000 की कर दी थी छुट्टी: 5000 नई भर्तियों पर भी रोक

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को दिए पैगाम में कहा है कि हम अपनी कंपनी में 10 हजार कर्मचारियों की कटौती और 5 हजार अतिरिक्त भर्तियों को बंद करने जा रहे हैं।

फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा 10 हजार कर्मियों की छँटनी की तैयारी कर रही है। कंपनी की तरफ से इसकी घोषणा कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक होने जा रही 5 हजार नई भर्तियों को भी रद्द किया जा सकता है। चार महीने के भीतर कंपनी दूसरी बार हजारों लोगों को बाहर का रास्ता दिखा रही है।

मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कर्मचारियों को दिए पैगाम में कहा है कि हम अपनी कंपनी में 10 हजार कर्मचारियों की कटौती और 5 हजार अतिरिक्त भर्तियों को बंद करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के बाद से मंदी झेल रही कंपनी मेटा फ्यूचरिस्टिक मेटावर्स पर अरबों डॉलर खर्च कर रहा है। कंपनी पर ब्याज दरों का दबाव है इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

ज़ी न्यूज ने द वर्ज के रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि मेटा अब फेसबुक और इंस्टाग्राम पर डिजिटल कलेक्टिबल्स (Digital collectibles) के साथ अपना काम बंद कर रहा है। दावा है कि मेटा इंस्टाग्राम पर एनएफटी (Non Fungible Token) बनाने और बेचने की टेस्टिंग को भी रोक देगा। यूजर्स की फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एनएफटी शेयर करने की क्षमता भी बंद कर दी जाएगी।

बता दें कि नवंबर 2022 में भी मेटा ने लगभग 11 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया था। यह कंपनी के इतिहास की सबसे बड़ी छँटनी थी। चार महीनों में ही कंपनी दूसरी बड़ी छँटनी करने जा रही है। वैसे फेसबुक अकेली कंपनी नहीं है जिसने कर्मचारियों की छँटनी की है। बड़ी पैमाने पर नौकरी से निकालने में गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली जैसे वॉल स्ट्रीट बैंकों से लेकर अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी टेक कंपनियाँ भी शामिल हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न आरोपों की राजनीति, न EVM का रोना… बदली रणनीति के दम पर प्रशांत किशोर ने जीता बांकीपुर उपचुनाव

EVM विवाद से दूरी, जमीनी मुद्दों पर फोकस, घर-घर संपर्क और सटीक चुनावी रणनीति ने बांकीपुर में प्रशांत किशोर को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

‘जेल जाएँगे, 3-4 घंटे चक्की पीसेंगे, उम्रकैद होगी’ : दंगाइयों की वकालत करने वाले जिस महमूद प्राचा ने PM मोदी और अमित शाह के...

एक इंटरव्यू में महमूद प्राचा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर विवादित टिप्पणियाँ करते हुए उन्हें जेल भेजने की बात कही।
- विज्ञापन -