Homeसोशल ट्रेंड'चाचा, पड़ोसियों से प्यार करना बुरी बात नहीं': विराट कोहली ने नहीं लगाया शतक...

‘चाचा, पड़ोसियों से प्यार करना बुरी बात नहीं’: विराट कोहली ने नहीं लगाया शतक तो टूट गया पाकिस्तानी महिला का दिल, वीडियो में लोगों की हूटिंग भी

हालाँकि, इंटरनेट पर इस पाकिस्तानी महिला की आम लोगों ने जमकर तारीफ की है। लोगों ने अपने रिप्लाई में उसे क्रिकेट का 'सच्चा प्रशंसक' कहा।

भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा से चर्चा का विषय बनता है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (2 सितंबर, 2023) को खेला गया मैच रद्द हो गया। लेकिन, इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पाकिस्तान की एक महिला क्रिकेट प्रशंसक विराट कोहली के लिए अपनी दीवानगी दिखा रही है। रिपोर्टर से बातचीत में पाकिस्तानी महिला फैन कहती है कि वो यहाँ सिर्फ विराट कोहली के लिए आई थी और उनके सेंचुरी की उम्मीद कर रही थी, लेकिन विराट के आउट होने से उसका दिल टूट गया।

‘पड़ोसियों से प्यार करना बुरी बात नहीं, लेकिन बाकियों ने की हूटिंग’

वायरल वीडियो में आप महिला को एक रिपोर्टर के साथ बातचीत करते हुए देख सकते हैं, जो एशिया कप के उद्घाटन मैच के बारे में बात कर रहा था। वह विराट के लिए अपना प्यार व्यक्त करती है, जबकि पाकिस्तान के लिए चीयर करते हुए लोगों से घिरा हुआ था। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश भी की। हालाँकि, महिला ने उसे यह कहते हुए काट दिया, “चाचा, पड़ोसियों से प्यार करना कोई बुरी बात नहीं है।”

बाद में उनसे विराट और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया। इस पर उसने विराट कोहली को चुना। यह सुनकर उनके पीछे की भीड़ ने हूटिंग की और ‘बहुत बुरा’ चिल्लाया।

देखिए वायरल वीडियो…

हालाँकि, इंटरनेट पर इस पाकिस्तानी महिला की आम लोगों ने जमकर तारीफ की है। लोगों ने अपने रिप्लाई में उसे क्रिकेट का ‘सच्चा प्रशंसक’ कहा।

शंकर लायका लिखते हैं, “विराट कोहली की तो दुनिया दीवानी है।”

कविता मेहरौलिया लिखती हैं कि ये क्रिकेट की सच्ची फैन है।

विशाल कुमार भी इसे क्रिकेट का कमाल बता रहे हैं।

वहीं, पाकिस्तान के ग्वादर में विराट कोहली के फैन एक सैंड आर्टिस्ट ने उनकी खूबसूरत तस्वीर बनाई। उसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालाँकि, ये वीडियो कब का है ये सामने नहीं आया है।

इस महिला ने यह भी दिखाया कि महिलाएँ भी क्रिकेट का आनंद ले सकती हैं और वे भी महान खिलाड़ियों के प्रशंसक हो सकते हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

हमें पितृसत्ता की अधूरी कहानी क्यों सुनाई गई? Patriarchy? Think Again

भारत की शुरुआती वैदिक सभ्यता में महिलाओं का समाज में बहुत सम्मानजनक स्थान था, जहाँ उन्हें शिक्षा और धार्मिक अनुष्ठानों का पूरा अधिकार था। वैदिक साहित्य में गार्गी और मैत्रेयी जैसी महिलाओं के उदाहरण मिलते हैं, जो दार्शनिक चर्चाओं और बौद्धिक विमर्श में सक्रिय थीं।

संभल की डेमोग्राफी: हिंदू 13 हजार से हुए 47 हजार, मुस्लिम 23 हजार से हो गए 1 लाख 71 हजार – मुस्लिम भीड़ की...

2011 की जनगणना के अनुसार संभल शहर की डेमोग्राफी 77.67% मुस्लिम आबादी जबकि हिंदू आबादी सिर्फ 22% वाली बताई गई है। वर्तमान में मुस्लिम 80% तक।
- विज्ञापन -