Homeसोशल ट्रेंडब्रेकअप, प्यार में धोखा, संजय सिंह से लड़ाई... सपा का 'सांड' और '₹5 लाख':...

ब्रेकअप, प्यार में धोखा, संजय सिंह से लड़ाई… सपा का ‘सांड’ और ‘₹5 लाख’: बड़े खुराफाती हैं ये नेटिजन्स भी

अखिलेख यादव के 'सांड' वाले वादे को समाजवादी पार्टी ने 22 में बाइसाइकिल अभियान के साथ पोस्टर में सजाया और ट्विटर पर शेयर किया। अब इस ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं।

साल 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी वादे पर वादे करने में लगी है। इसी क्रम में उन्होंने यूपी की जनता को एक अजीबोगरीब आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि सपा सरकार आने के बाद कोई व्यक्ति सांड से टकरा कर मरा तो उसके परिजनों को उनकी सरकार 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी।

अखिलेश यादव के इसी वादे को समाजवादी पार्टी ने ’22 में बाइसाइकिल’ अभियान के साथ पोस्टर में सजाया और ट्विटर पर शेयर किया। अब इस ट्वीट पर मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कोई इसे ‘सपा का मास्टरस्ट्रोक’ बता रहा है। तो कोई कह रहा है पढ़ाई-लिखाई सब नाम की है। लोगों की जिंदगी की आखिरी मकसद सांड के साथ लड़कर मरना ही है।

द स्किन डॉक्टर लिखते हैं, “अद्भुत। मेरी बचपन से ही प्रबल इच्छा थी कि सांड से लड़ूँ क्योंकि इसके अलावा जीवन में और करने को है भी क्या! किंतु डरता था कि कहीं कुछ मृत्यु हुई तो मेरे बाद परिवार का क्या होगा। इस घोषणा से अखिलेश भैया ने मेरी दुविधा दूर कर दी है। सपा सरकार आते ही मेरी सांड से भिड़ंत निश्चित है।”

कुछ लोग एक सांड की तस्वीर शेयर कर रहे हैं जिसमें वो अखिलेश यादव की पार्टी का पोस्टर दीवार से फाड़ रहा है। इस तस्वीर पर लोगों का कहना है कि सांड को भी अखिलेश यादव का फैसला पसंद नहीं आ रहा।

एक ट्विटर यूजर ने सपा पर तंज कसा और कहा, “इनकी सरकार में गाय ही नहीं बचेगी कसाइयों से तो सांड भी नहीं रहेगा। लेते रहना मुआवजा। क्या अखंड बुद्धिमान व्यक्ति हैं और इसे वोट देने वाला।”

वहीं कुछ लोग इस ट्वीट को एडिट करके मीम बना रहे हैं। कोई ऐसे मुआवजे को ब्रेकअप से जोड़ रहा है तो कोई संजय सिंह से। एक ने तस्वीर एडिट करके मीम बनाया, “प्यार में धोखा खाए लोगों को 5 लाख रुपए देगी सपा सरकार।”

कुछ यूजर्स सपा द्वारा सांड का नाम लेने पर AAP नेता संजय सिंह की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। एक ने कहा कि क्या ‘सांड से मतलब संजय सिंह से है।’ एक ने संजय सिंह की फोटो शेयर की और ब्रेकिंग बताकर लिखा, “समाजवादी पार्टी के सांड से लड़कर मौत होने पर मुआवजा वाली योजना पर भड़के संजय सिंह। कहा, IPC की धारा के तहत दर्ज कराएँगे मानहानि का मुकदमा।”

बता दें कि कल उन्नाव में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी ओर से बड़ी घोषणाएँ की थी। उन्होंने कहा था साइकिल से चलने वालों की एक्सीडेंट में मौत हुई या, सांड से लड़ कर दुर्घटना में मौत हुई तो उनकी सपा 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। अखिलेश यादव ने इस रैली में ये भी वादा किया कि सपा सरकार बनी तो गंगा पार करके कानपुर से उन्नाव तक मेट्रो बनेगी। इसके अलावा उन्होंने बीजेपी के ख़िलाफ़ जनता को भड़काया और कहा कि अगर बीजेपी दोबारा सत्ता में आ गई तो वह इस संविधान को भी खत्म कर देगी, संविधान बचेगा नहीं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

12 वर्ष पहले गोरखनाथ पीठ के पीठाधीश्वर, फिर देश के सबसे बड़े सूबे के CM: जनता तक पहुँच और समस्याओं पर तत्काल प्रतिक्रिया –...

योगी आदित्यनाथ की गोरखनाथ पीठाधीश्वर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक की यात्रा, विरासत को आगे बढ़ाने से लेकर विकसित होते UP की पूरी कहानी।

अखिलेश सरकार में हुए 62+ हत्याओं को याद करा रहा ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ पोस्टर: मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर...

मुजफ्फरनगर दंगों की बरसी पर उत्तर प्रदेश के कई शहरों में ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ लिखे पोस्टर लगा गए हैं। इन पोस्टर्स ने 2013 की उस भयावह हिंसा की याद फिर ताजा कर दी है।
- विज्ञापन -